Home Blog Page 274

*आनंद मेला युवा महोत्सव आज से केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन करेंगे शुभारंभ*

0

*आनंद मेला युवा महोत्सव आज से केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन करेंगे शुभारंभ*

मुंगेली लोरमी/ प्रतिवर्षानुसार इस साल भी मुक्ति वेलफेयर सोसायटी लोरमी के द्वारा विवेकानंद जयंती सप्ताह के अवसर पर हाईस्कूल मैदान लोरमी में तीनदिवसीय आनंद मेला युवा महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू करेंगे।
समिति के सदस्यों ने बताया कि यह कार्यक्रम 13 से 15 जनवरी तक चलेगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । भाषण कविता प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता जूनियर सीनियर, पेंटिंग प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता जूनियर सीनियर, क्राओके सॉन्ग गायन प्रतियोगिता जूनियर सीनियर कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन तीन दिनों तक चलेगा। साथ ही साथ आनंद मेले में विभिन्न व्यंजन एवं पेंटिंग क्राफ्ट आइटम के स्टाल भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में कला, साहित्य, खेल, शिक्षा, हरियाली के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले युवाओं व नारी शक्ति को युवा महोत्सव में सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रथम दिवस मुख्य अतिथि तोखन साहू अतिविशिष्ट अतिथि तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नपा अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष डा अशोक जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, पूर्व जिपं. सदस्य शीलू साहू, प्रदेश संयोजक संतोष साहू फौजी, धनेश साहू, अविश यादव, राकेश छाबड़ा, धर्मेद्र गिरी, एसडीएम अजीत पूजारी, एसडीओपी हरविंदर सिंह, सीएमओ चंदन शर्मा, जनपद सीईओ सुरेश कंवर, तहसीलदार शेखर पटेल, टीआई अखिलेश वैष्णव, रिटायर्ड एसआई सुशील बंछोर आदि आमंत्रित है। कार्यक्रम को सफल बनाने समिति के सदस्य पवन अग्रवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, शरद कुमार डड़सेना, यतीन्द्र खत्री, जितेंद्र पाठक , अंकित मौर्य, प्रमोद जायसवाल , महंत सीमांत दास, अमित गुप्ता, रितेश आकाश सलूजा, अनुज खत्री, राकेश राजपूत, अमित साकत, नरेंद्र पाटकर, नंदलाल खत्री, राहुल केशरवानी दिलीप जायसवाल, रामकुमार बघेल, आकाश मोंटी सलूजा, अक्षत शर्मा, राहुल केशरवानी, राजपूत युवा मोर्चा, श्रीराम सेवा समिति, लक्ष्मी गुप्ता, कमल सिंह राजपूत, पुंचू यादव, परमेश वैष्णव सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।
————————————-

*केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर में जनदर्शन के माध्यम से सुनी जनता की समस्याएं; स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव में युवा शक्ति को हरी झंडी दिखा कर किया ऐतिहासिक शुभारंभ*

0

*केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर में जनदर्शन के माध्यम से सुनी जनता की समस्याएं; स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव में युवा शक्ति को हरी झंडी दिखा कर किया ऐतिहासिक शुभारंभ*

आशीष कश्यप बिलासपुर – केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद किया। जनदर्शन के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्री साहू ने कहा कि जनदर्शन केवल शिकायत सुनने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को मजबूत करने और प्रशासन को अधिक संवेदनशील व उत्तरदायी बनाने का सशक्त मंच है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को राहत मिले और शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हो।

इसी क्रम में श्री साहू ने स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव में सहभागिता की। इस अवसर पर बिलासपुर ने राष्ट्रभक्ति, युवा चेतना और संस्कारों के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा। कार्यक्रम में 1500 बालक-बालिकाओं द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की वेशभूषा में एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन एवं नशामुक्ति की शपथ ने युवा शक्ति की जागरूकता, अनुशासन और संकल्प का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करते हैं।

उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन से जुड़े सभी बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों, आयोजकों एवं बिलासपुरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि जनसेवा, युवा सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण—ये सभी सरकार की प्राथमिकताओं के केंद्र में हैं और इन्हीं मूल्यों के साथ कार्य किया जा रहा है।

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने सर्टिफिकेट देकर की घोषणा*

0

*डिप्टी सीएम अरुण साव ने 1500 बाल स्वामी विवेकानंद बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड*

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने सर्टिफिकेट देकर की घोषणा*

आशीष कश्यप बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री सह खेल मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में आज स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा महोत्सव पर बिलासपुर शहर ने इतिहास रचा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पुलिस ग्राउंड में आयोजित स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव में 1500 बच्चों ने स्वामी विवेकानंद जी की वेशभूषा में सामूहिक रूप से पूर्ण वंदेमातरम का गायन किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने 1500 बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। और दूसरों को भी नशा के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प लिया। श्री अरुण साव ने इस विश्व रिकॉर्ड के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

वहीं पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में 5625 फीट में विश्व की दूसरी सबसे बड़ी स्वामी विवेकानन्द जी की रंगोली बनाई गई, जिसे देखने बड़ी संख्या में बिलासपुरियन पहुंच रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वामी विवेकानंद उद्यान स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, बिलासपुर में आज 1500 बच्चों ने स्वामी विवेकानंद जी की वेशभूषा में नशा मुक्ति की शपथ लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि, स्वामी विवेकानंद जी ने दुनिया को भारत के आध्यात्म का परिचय कराया है। उन्होंने कहा कि, जो मनुष्य स्वयं पर नियंत्रण कर लेता है। वहीं दुनिया में महान होगा। मनुष्य वही है,जो स्वयं पर शासन कर सकता है। जिसमें आत्म संयम हो, आत्मनियंत्रण हो, आत्म अनुशासन हो, वहीं महान बनता है। उन्होंने कहा कि, सभी मिलकर एक बार फिर भारत की संस्कृति और अध्यात्म को दुनिया में फिर से पुनर्स्थापित करेंगे। यह जयंती संकल्प लेने का पावन अवसर है। सभी लोग भारत के अध्यात्म को दुनिया में फिर से स्थापित करेंगे।

*1500 बाल विवेकानंद सहित हजारों की संख्या में विशाल शोभायात्रा निकली*

स्वामी विवेकानंद जी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने पुलिस ग्राउंड से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो विवेकानंद उद्यान पर समाप्त हुई, जहां स्वामी जी के समृद्ध और मजबूत भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

*स्वामी विवेकानंद जी की प्रदर्शनी का किया अवलोकन*

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वामी विवेकानंद उद्यान बिलासपुर में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी के साथ अवलोकन किया। उद्यान में यह प्रदर्शनी लगी रहेगी। यहां पहुंचकर बिलासपुर के नागरिक विवेकानंद जी की जीवनी से प्रेरणा लेंगे। इस अवसर पर श्री साव ने उद्यान में विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

आज देवकीनंदन चौक में स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा स्वदेशी दौड़ का आयोजन किया गया। श्री साव ने स्वदेशी दौड़ को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी के साथ भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। श्री साव ने कहा कि, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वदेशी के प्रति गौरव का भाव होना आवश्यक है। स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत है। आज लाखों युवाओं ने उनके अनमोल विचार को आत्मसात करने का प्रण लिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक मा. धरमलाल कौशिक, विधायक मा. सुशांत शुक्ला जी, विधायक मा. धर्मजीत सिंह जी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल जी, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर दीपक सिंह जी, राजेश सिंह जी, ओम माखीजा जी, शिक्षक गण, प्राचार्य, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।
……

*शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर 30000/- रूपये जुर्माना*

0

*शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर 30000/- रूपये जुर्माना*

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति:– श्री मान पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.)* पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सक्ती के मार्गदर्शन में जिला सक्ति क्षेत्र अन्तर्गत दुर्घटना में अंकुश लगाने के लिये की जा रही पहल के परिपालन में यातायात प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो तथा यातायात मे पदस्थ अधिकारी / कर्मचारियो द्वारा जिले में वाहनों की सघन चेकिंग कर ब्रिथ ऐनेलाईजर यंत्र से वाहन चालको की चेकिंग कर शराब सेवन कर वाहन चालको एवं वाहन स्वामी के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

दिनॉक 10.01.2026 को यातायात पुलिस सक्ती द्वारा कंचनपुर मेन रोड एनएच 49 में वाहन क्रमांक सीजी 08 एएल 1400 चालक राजेन्द्र यादव पिता छिन्गी यादव उम्र 36 साल साकिन कुमेट थाना सुपोल (बिहार), वाहन क्रमांक सीजी 13 बीए 1328 चालक अरविंद भास्कर पिता प्रकाश भास्कर उम्र 25 साल साकिन घिवरा थाना डभरा (छ.ग.) एवं वाहन कमांक आरजे. 17 जीबी 0838 चालक धर्मेन्द्र यादव पिता श्री नारायण यादव उम्र 33 साल साकिन रेहली थाना रेहली जिला सागर (म.प्र.) को रोका गया ब्रीथ एनेलाईजर मशीन से चेक किया गया जो शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर पंचनामा तैयार कर, वाहनो को मौके पर जप्ती कर चालको का डॉक्टरी मुलाहिजा करवाया जाकर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सक्ती न्यायालय में पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा चालको को धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 10000-10000-10000/- रूपये (कुल 30000/- तीस हजार रूपये) के अर्थदण्ड से दंडित किया गया। वाहन

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर संपूर्ण देशभर में हो रहे कार्यक्रम आयोजित*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- विजयादशमी उत्सव एवं पथसंचलन दूसरा वृहद गृहसंपर्क अभियान तीसरा हिंदू सम्मेलन, चौथा युवा सम्मेलन, पांचवा सामाजिक सद्भाव बैठक छठवां प्रमुख जनगोष्टी एवं सातवां अधिक स्थानों पर शाखा का आयोजन इन सात कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की प्रत्येक गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्षो के कार्यों को लेकर जन जागरण का एवं हिंदू जागरण का कार्य किया जा रहा है इस कार्यक्रम में पंडरिया खंड के 35 मंडलों में भी यह कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं खंड केंद्र बंदरिया में 10 जनवरी को यह कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें सभी समाज के प्रमुखों की उपस्थिति के साथ मुख्य अतिथि के रूप में हेमंत सिंह राज अध्यक्षता बृजनंदन जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रामानुज सँवरा कुलदीप सिंह छाबड़ा सुरेश सिंह ठाकुर विजय बर्मन हरीश जैन भास्कर देवांगन नरेंद्र तिवारी संजय सोनी गजपाल साहू एवं वीरों की पवित्र भूमि तथा सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा का जन्म स्थान पुष्कर राजस्थान से पधारे संतवक्ता पूज्य रामानंद सरस्वती महाराज एवं मुख्य वक्ता पूर्णेन्द सिन्हा प्रांत मंत्री विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की गरिमामय उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के तेल चित्र की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ नगर के उपस्थित मातृशक्तियों एवं भजन मंडली के द्वारा भजन गायन किया गया साथ ही बच्चों द्वारा देशभक्ति एवं भगवान भक्ति की गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया उपस्थित अतिथियों का पुष्पहार, पटका पहनाकर तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

—————————————-

*एस आई आर: सूची में नाम जुड़वाने व विलोपित कराने दावा-आपत्ति 22 जनवरी 2026 तक*

0

*एस आई आर: सूची में नाम जुड़वाने व विलोपित कराने दावा-आपत्ति 22 जनवरी 2026 तक*

*फार्म 06 के 02 हजार 100 से अधिक व फार्म 07 के 11 आवेदन प्राप्त हुए*

*स्कूलों व कॉलेजों में नए मतदाताओं से फार्म-06 भरने किया जा रहा जागरूक*

मुंगेली,// निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एस.आई.आर) जारी है। इसके अंतर्गत सूची में नाम जुड़वाने व विलोपित कराने 22 जनवरी दावा-आपत्ति लिए जा रहे है। साथ ही 01 अक्टूबर 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले भावी मतदाता के रूप में फॉर्म 6 के द्वारा सूची में नाम जुड़वाने के लिए भी आवेदन लिए जा रहे हैं। निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के लिए अभी तक 02 हजार 100 से अधिक फार्म 06 तथा 11 फार्म 07 प्राप्त किया गया है।
इसी क्रम में नए मतदाताओं को नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने तथा लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले के स्कूलों और महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-06 भरकर संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के पास जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक योग्य नागरिक का यह दायित्व है कि वह समय पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराए। अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से नागरिकों को न केवल मतदान का अधिकार मिलता है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित होती है।

*फार्म-06 भरने की प्रक्रिया की दी जा रही जानकारी*

जागरूकता कार्यक्रमों में उपस्थित अधिकारियों द्वारा फार्म-06 भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि की जानकारी दी जा रही है। विद्यार्थियों को बताया जा रहा है कि पहचान प्रमाण, आयु प्रमाण एवं निवास से संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करना आवश्यक है। कार्यक्रम में शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने भी युवाओं से लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया जा रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं ने मतदाता बनने को लेकर उत्साह नजर आ रहा है।

*ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन की सुविधा*

मतदाता ECINET App डाउनलोड कर अथवा Voters Portal (www.voters.eci.gov.in) पर जाकर मोबाइल नंबर एवं ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पोर्टल पर New Voter Registration टैब के माध्यम से फॉर्म-06 एवं घोषणा पत्र भरने की सुविधा उपलब्ध है। मतदाताओं के लिए ऑफलाइन आवेदन की भी व्यवस्था है। ऑफलाइन आवेदन के लिए फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र संबंधित बीएलओ से प्राप्त कर भरकर उनके पास जमा किया जा सकता है। इच्छुक नागरिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।वा जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

*मोहनपुर में वत्स रैली सह बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन*

0

*मोहनपुर में वत्स रैली सह बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन*

*पशुओं का आपरेशन कर किया गया ईलाज*

मुंगेली// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशनुसार, विकासखंड लोरमी के ग्राम पंचायत मोहनपुर में वत्स रैली सह बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. आर.एम. त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में 32 पशुपालकों को कृमिनाशक, किलनीनाशक एवं अन्य आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में ठंड के मौसम में पशुओं में होने वाली सामान्य समस्या झनकहा (स्ट्रिंग हाल्ट) से पीड़ित 7 पशुओं का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उपचार किया गया। इस ऑपरेशन के पश्चात पशु तत्काल सामान्य रूप से चलने लगते हैं। इस दौरान कुठेलाटोला के सेवक राम, आछीडोगरी के सोनू व बोधन और आछीडोगरी के जनकु के पशुओं का स्ट्रिंग हाल्ट ऑपरेशन किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम मोहनपुर निवासी श्री लोकनाथ पिता जिया राम साहू के एक बैल के गले में हुए मस्से का भी शिविर में सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया।
शिविर के अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान से उत्पन्न वत्सों की प्रदर्शनी सह काफ रैली का आयोजन किया गया, जिसमें पशुपालकों द्वारा विभिन्न नस्लों के कुल 47 संकर वत्स प्रदर्शनी हेतु प्रस्तुत किए गए, जिनका निरीक्षण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं पशुपालकों की सहभागिता रही। इस अवसर पर ग्रामीणों को कृत्रिम गर्भाधान के लाभों की जानकारी दी गई तथा सेक्स सॉर्टेड सीमेन के माध्यम से केवल बछिया के जन्म की संभावनाओं को बताते हुए इसे अपनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में पशुधन विकास विभाग के डॉ. शिव पटेल (विकासखंड प्रभारी), डॉ. ओम प्रकाश बघेल (क्षेत्रीय पशु चिकित्सक, डिंडोरी), डॉ. प्रमोद नामदेव (पशु चिकित्सक, लोरमी), क्षेत्र अधिकारी श्री शुभेंद्र राजपूत, श्री सुनील बंजारे, चल चिकित्सा इकाई से डॉ. दुष्यंत ध्रुव, श्री कौशल यादव, श्री ओम शर्मा तथा कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता श्री सिराती साहू, श्री लक्की साहू, श्री गोपाल श्रीवास्तव एवं श्री दीपेश साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र के पशुपालकों में पशुपालन के प्रति जागरूकता एवं उत्साह देखने को मिला।

 

*लोक संपत्ती को नुकसान पहुचाने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध दर्ज की गई एफ0आई0आर*

0

*लोक संपत्ती को नुकसान पहुचाने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध दर्ज की गई एफ0आई0आर*

मुंगेली:- प्रार्थी एस०के० सतपती लोक निर्माण सभांग कार्यपालन अभियंता मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली जिला मुंगेली छ०ग० के द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की लोक निर्माण विभाग भ/स मुंगेली संभाग मुंगेली के द्वारा दिनांक 09.01. 2026 को गीधा से दाउपारा फोरलेन मार्ग में स्थित श्री श्री फ्युल्स के सामने खुले डिवाईडर को जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुये ईट से जोडाई कर बंद कराया गया था | जिसे रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा डिवाईडर को तोडकर शासकीय संपत्ती को नुकसान पहुंचाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मयंक तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली निरीक्षक श्री कार्तिकेश्वर जांगड़े के द्वारा तत्काल थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक 10/2026 धारा लोक संपत्ती का नुकसानी का निवारण अधि. 1984 की धारा 3 एवं 290,324(3) बी०एन०एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*जमीन संबंधी विवाद को लेकर ग्राम बांधा मे हुये हत्या के 06 आरोपी एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ने में मिली सफलता*

0

*जमीन संबंधी विवाद को लेकर ग्राम बांधा मे हुये हत्या के 06 आरोपी एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ने में मिली सफलता*

➡️ *ग्राम बांधा मे जमीन विवाद को लेकर हुये हत्या के आरोपियों को मुंगेली पुलिस द्वारा 72 घण्टो के भीतर किया गया गिरफ्तार*

➡️ *थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 03/26 धारा 103(1),109(1),191(1), 191(2),191(3) बीएनएस के तहत आरोपियों के विरूद्ध किया गया कार्यवाही।*

लालपुर/मुंगेली:-* प्रार्थी सुखदेव कश्यप पिता रामकुमार कश्यप उम्र 36 वर्ष सा. बांधा थाना लालपुर जिला मुंगेली छ.ग. का दिनांक 09.01.206 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम बांधा मे पिताजी रामकुमार कश्यप(मृतक) के नाम पर 6.70 एकड़ पैतृक जमीन है जिसमे 30 वर्षो से काबिज होकर खेती किसानी का काम कर रहे थे जिसमे से हिस्सेदारी के लिये पिताजी रामकुमार कश्यप के चचेरा भाई परदेशी का लड़का अयोध्या कश्यप के द्वारा बार-बार रामकुमार कश्यप (मृतक) से मांगता था और सामाजिक मीटिंग करता था। जिस पर प्रार्थी पक्ष रामकुमार कश्यप के द्वारा सिविल न्यायालय लोरमी में वर्ष 2019 में केस किये थे न्यायालय द्वारा सूचक के पिताजी रामकुमार कश्यप (मृतक) एवं अयोध्या को कुल 6.70 एकड़ जमीन में से 3.35 एकड़, 3.35 एकड़ का अधिकारी हैं का निर्णय दिनांक 30.12.2025 को दिया गया किन्तु कब्जा आदेश नही आने से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रार्थी पक्ष रामकुमार कश्यप के द्वारा काबिज जमीन 6.70 एकड़ खेत मे धान फसल बोये थे जिसे काटकर खेत में गेहु, बटरी, और मेड़ में अरहर का फसल लगाये थे पके हुए कुछ अरहर फसल को काट लिये थे।

*घटना दिनांक* 09.01.2026 को सुबह लगभग 09.00 बजे सूचक सुखदेव कश्यप (मृतक का लड़का) अपने पत्नि मंजु के साथ गर्मी धान का थरहा देने अपने खेत गये तो देखे कि हमारे स्वामित्व के खेत मे लाल रंग का ट्राली व ट्रेक्टर इंजन खडा था व सुखदेव कश्यप के खेत के मेड़ में लगे अरहर को 01. अयोध्या 02. अंकित 03. अन्नु 04. रामफल 05. कुंज बिहारी 06. नंद कुमार लोग हसिया से काट रहे थे एवं 01 संतोष कश्यप 02. धनराज कश्यप 03. राजू कश्यप 04. डोमन निषाद 05. राधेश्याम कश्यप 06. सुरेश कश्यप लोग कटे हुए अरहर को ट्रेक्टर ट्राली में डाल रहे थे कि पास जाकर अयोध्या कश्यप एवं सभी लोगो को अभी कब्जा आदेश नही आया है क्यों काट रहे हो तो उनके द्वारा गंदी – गंदी गाली गलौज कर जो करना कर लो अरहर का काट कर ले जाने की बात बोले फिर सूचक की पत्नि मंजु के द्वारा परिवार के हमारे लोगों को आने दो फिर अरहर को काट लेना बोलने पर अरहर फसल को काटना बंद कर दिये फिर उसी समय सूचक सुखदेव कश्यप के परिवार पिताजी रामकुमार व बुआ हरा बाई, रामसेवक, रामनाथ, मेखराम लोग मौके पर आये तो रामकुमार कश्यप (सूचक के पिता) को देखते हुए 01. अयोध्या प्रसाद कुर्मी 02. अन्नू कुर्मी 03. अंकित कुर्मी 04. रामफल कुर्मी 05. कुंजबिहारी कश्यप 06. संतोष कश्यप 07. नंद कुमार कश्यप 08. धनराज कश्यप 09. राजू कश्यप 10. डोमन निषाद 11. राधेश्याम कश्यप 12. सुरेश कश्यप लोग गाली गलौच करते हुए रामकुमार आ गया अरहर के जगह में अब रामकुमार को ही काटेगें कहकर आक्रोशित होकर सभी लोग एक राय होकर हत्या करने की नियत से रामकुमार कश्यप को लाठी डण्डा से एवं तब्बल के बेठ से मारपीट करते हुये प्राण घातक हमला करके हत्या कर दिये उसके बाद सभी लोग ट्रेक्टर में बैठ कर रामकुमार कश्यप के लाश के उपर ट्रेक्टर ट्राली के पिछले पहिये को चढाते हुए बस्ती तरफ चले गये उसके बाद गांव मे भी लक्ष्मीनारायण कश्यप (सुचक के चचेरा भाई) को भी उक्त लोगों के द्वारा एक राय होकर हत्या करने की नियत से लाठी डण्डा एवं तब्बल से प्राण घातक हमला कर सिर में गंभीर चोट पहुचाये फिर घटना करने के बाद गांव के सरपंच रामगुलाम के घर के पास जाकर ट्रेक्टर को खड़े करके भाग गये।
*मर्ग/अपराध कायमी:-* रिपोर्ट पर थाना लालपुर मे मर्ग कायम कायम कर पंचनामा कार्यवाही कर आरोपियों के द्वारा जमीन विवाद पर से रामकुमार कश्यप पिता स्व.सीताराम उम्र 62 वर्ष निवासी बांधा थाना लालपुर जिला मुंगेली छ.ग. (मृतक) को एक राय होकर प्राणघातक हमला, मारपीट कर हत्या करने व लक्ष्मीनारायण कश्यप को हत्या करने की नियत से मारपीट करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 03/26 धारा 103(1),109(1), 191(1),191(2),191(3) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुये मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने प्रकरण मे त्वरित कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु विशेष टीम गठित करते हुये उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन मे पुलिस टीम अलग – अलग पहलुओ मे विवेचना एवं घटना कारित कर फरार आरोपियो की पतासाजी हेतु टीम रवाना किया गया।
*विवेचना* दौरान घटना स्थल का बारिकी से जांच करते हुये इलेक्ट्रिानिक व अन्य साक्ष्य एकत्रित किया गया एवं मौके के गवाहो का विस्तृत कथन लिया गया, फोरेन्सिक टीम के द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किया गया है। विवेचना क्रम मे घटना कारित कर फरार हुये आरोपियो की पतासाजी लगातार की जा रही थी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबीर एवं सायबर सेल की सहयोग से आरोपी 1.रामफल कश्यप पिता परदेशी उम्र 35 वर्ष 2.धनराज कश्यप पिता रामावतार उम्र 21 वर्ष 3.राजु कश्यप पिता अशोक उम्र 23 वर्ष 4.डोमन निषाद पिता सुखउ राम उम्र 38 वर्ष 5.नंदकुमार कश्यप पिता स्व.सुखे राम उम्र 56 वर्ष 6.सुरेश चन्द्राकर पिता छैल उम्र 27 वर्ष सभी निवासी बांधा जिला मुंगेली छ.ग. एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया गया जो घटना दिनांक 09.01.2026 को पुरानी रंजिश जमीन विवाद को लेकर एक राय होकर मृतक रामकुमार कश्यप को लाठी डण्डा से प्राण घातक हमला कर मारपीट कर टेक्ट्रर को चढ़ा कर हत्या करना एवं लक्ष्मीनारायण कश्यप को हत्या करने के नियत से लाठी तब्बल मे सिर मे गंभीर चोट पहुंचाकर ट्रैक्टर से भागकर अयोध्या कश्यप के बाड़ी मे घटना मे प्रयुक्त लाठी डण्डा को फेंकना बताने व अपराध कारित करना स्वीकार करने पर आरोपियो से लाठी डण्डा को जप्त कर विधिवत आरोपी रामफल कश्यप, धनराज कश्यप, राजु कश्यप, डोमन निषाद, नंद कुमार कश्यप, सुरेश चन्द्राकर को विधिवत गिरफ्तार कर एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक का समाजिक पृष्ठभूमि भरकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया,प्रकरण के आरोपियो के मेमोरेण्डम कथन में कुंज बिहारी का घटना में शामिल नही होना बताया गया जिसकी पुष्टि संदेही/आरोपी कुंज बिहारी के घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे एवं डीवीआर को जप्त कर की जा रही है शेष आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रसाद सिन्हा प्रभारी सायबर सेल, उपनिरी. अमित गुप्ता थाना प्रभारी लालपुर, सउनि दिलीप प्रभाकर, प्र.आर. नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव,, यशवंत डाहिरे, रवि जांगड़े आर. गिरीराज सिंह, राहुल यादव, रवि मिन्ज, हेमसिंह, परमेश्वर जांगड़े, राकेश बंजारे, भेषज पाण्डेकर, जितेन्द्र कुमार ठाकुर, रमाकांत डाहिरे,राम कश्यप, तोरन सोनवानी, विजय बंजारे, देवेन्द्र नागरची की अहम भुमिका रही

*नये वर्ष में रतनपुर पुलिस की शराब कोचियों पर लगातार कार्यवाही जारी*

0

🔹 नये वर्ष में रतनपुर पुलिस की शराब कोचियों पर लगातार कार्यवाही जारी ।
🔹 225 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 45000 रूपये को किया जप्त।
🔹 रतनपुर पुलिस की साल की पहली बड़ी कार्यवाही महिला कोचिये को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
गिरफ्तार आरोपिया :-
1. श्रीमति रामलल्ली मरकाम पति जितेन्द्र मरकाम उम्र 30 वर्ष निवासी जाली थाना रतनपुर
जिला बिलासपुर।

आशीष कश्यप बिलासपुर :- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह भापुसे के द्वारा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने शराब कोचियों व अन्य नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा नशे के आरोपियों पर लगातार कार्यवाही करने टीम गठित किया गया है। आज दिनाँक 11/01/2026 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम जाली की रामलल्ली मरकाम अपने घर के आँगन में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिये रखी है, कि सूचना पर उक्त महिला के घर में रेड कार्यवाही कर उक्त महिला के घर के आँगन से 225 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 45000 रूपये को जप्त किया गया तथा करीबन 20/25 डिब्बा पास तालाब किनारे से आरोपी के निशानदेही पर निकाल कर नष्ट किया गया, व करीबन 120 प्लास्टिक के खाली पास डूबने हेतु रखे डिब्बे को नष्ट किया गया। आरोपिया के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सउनि नरेश गर्ग,प्र.आर. बलदेव सिंह, दिनेश कांत, आर. देवानंद, आकाश डोंगरे, म.आर. अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।