Home Blog Page 273

♦️ *अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को तारबाहर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।*

0

♦️ *अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को तारबाहर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।*
♦️ *आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस जप्त।*
♦️ *थाना तारबाहर एवं आरपीएफ बिलासपुर की संयुक्त कार्यवाही।*

 

नाम आरोपी –
1. सद्दाम हसन शेख, पिता – जंगल शेख, उम्र 32 वर्ष
निवासी – कठुआ केसिया मदरसापारा, थाना कठुआ, जिला पूर्व वर्धमान (पश्चिम बंगाल)

आशीष कश्यप बिलासपुर :-दिनांक 13.01.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने हाथ में थैला लेकर कंस्ट्रक्शन कॉलोनी उर्दू स्कूल ग्राउंड के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना की तस्दीक करते हुए थाना तारबाहर पुलिस एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

घेराबंदी के दौरान उक्त व्यक्ति को पकड़कर उसके थैले की तलाशी ली गई, जिसमें 01 नग देशी कट्टा, 01 नग जिंदा कारतूस, 02 नग मोबाइल फोन, एवं 03 नग ट्रेन टिकट बरामद हुए। बरामद सामग्री को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है

उक्त की गई कार्यवाही में थाना तारबाहर पुलिस एवं आरपीएफ बिलासपुर के कर्मचारियों द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई गई, जिनमें निरीक्षक रविन्द्र अनंत, आरपीएफ निरीक्षक नंद बहादुर, आरपीएफ निरीक्षक रामलाल, उपनिरीक्षक एस.के. मिंज, सहायक उपनिरीक्षक उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक 771 प्रमोद कसेर, आरक्षक 663 राहुल राजपूत, आरक्षक बैजनाथ, आरक्षक पी. भारद्वाज एवं आरक्षक आलोक कुमार का उल्लेखनीय योगदान रहा।

🔹*भारी संख्या में आम लोगों ने उठाया लर्निंग लाइसेंस एवं बीमा शिविर का लाभ।*

0

🔹*भारी संख्या में आम लोगों ने उठाया लर्निंग लाइसेंस एवं बीमा शिविर का लाभ।*
🔹*NCC एवं NSS के छात्र-छात्राओं ने किया प्रमुख चौराहों पर यातायात जागरूकता गतिविधि।*
*■ सड़क सुरक्षा माह में लोगों को जागरूक करने में सहयोगी बन रहे नगर के स्व सहायता समूह*
*■ सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने यातायात पुलिस के संवाहक के रूप में नागरिको का भी मिल रहा सहभागिता*

आशीष कश्यप बिलासपुर :- भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे एवं सभी अधिकारियों, विभिन्न विभागों के परस्पर समन्वय से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिला पुलिस बल बिलासपुर के तत्वाधान में 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है माह के दौरान आम जनता को यातायात के प्रति जागरूक करने एवं दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बिलासपुर पुलिस, सामाजिक संस्थाओं शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिला प्रशासन के आपसी समन्वय के द्वारा की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 13.01.2026 को सत्यम चौक बिलासपुर स्थित यातायात थाना परिसर में लर्निंग लाइसेंस वाहन बीमा शिविर का लाभ उठाते हुए शहर के आम नागरिकों द्वारा भारी संख्या में लर्निंग लाइसेंस एवं वाहन बीमा करवाया गया।
साथ ही NCC एवं NSS के छात्र छात्राओं द्वारा लेफ्टीनेंट आशीष शर्मा के नेतृत्व में नगर के प्रमुख चौक चौराहों में यातायात जागरूकता कार्य किया गया।
आज के यातायात जागरूकता एवं यातायात प्रबंधन में डीपी विप्र महाविद्यालय के एनसीसी सीनियर कैडेट्स द्वारा अपने एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा की उपस्थिति में यातायात जागरूकता, यातायात प्रबंधन फ्री लिफ्ट सिस्टम में यातायात पुलिस के साथ अपनी सहभागिता दी आज के आयोजन में डीपी विप्र महाविद्यालय के सीनियर डिवीजन के छात्रा सैनिक शारदा सरोटे, पायल प्रधान, आंचल जांगड़े, ज्योति कैवर्त, प्राची अग्रवाल, अनुष्का शर्मा, राफिया फातिमा, एवं छात्र सैनिक आदित्य गिरी गोस्वामी, अतुल सिंह, मनजीत खंडे, अजय निर्मलकर, अक्षत साहू, अभिनव टेकनयन बंजारे ने सेवा दी।
यातायात पुलिस बिलासपुर के विशेष आह्वान पर शहर के आम नागरिकों का भी सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु इस अभियान में विशेष सहभागिता मिल रही है सड़क सुरक्षा को एक मिशन के रूप में लेते हुए नागरिक गण जिले के प्रत्येक हिस्से में विभिन्न आयोजनों के माध्यम से आमजनों को जागरूक कर रहे है…. अतः जिले के समग्र नागरिको से भी अनुरोध है इसमें ज्यादा से ज्यादा सहभागी बने।

*स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान… “उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए “*

0

*स्वामी विवेकानंद जी के
आदर्शों पर चलने का आह्वान…
“उठो जागो और तब तक नहीं रुको
जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए “*

आशीष कश्यप बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह आईपीएस के द्वारा चलाए जा रहे बहुउद्देशीय अभियान चेतना के अंतर्गत
आज पुलिस लाइन स्थित चेतनाहाल में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया
। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के आदर्श वाक्य- उठो, जागो और रुको मत जब तक लक्ष्य ना पा लो – अपना लक्ष्य डिसाइड करो और उसको पाने के लिए अपनी पूरी जान लगा दो,कड़ी मेहनत करो और ऐसी डिस्ट्रैक्शंस जैसा कि ड्रग्स जो तुम्हें तुम्हारे गोल से दूर ले जाए ,तुम्हें कमज़ोर बनाएँ उसको ज़हर समझ के त्याग दो । और जब तक अपना लक्ष्य पा ना लो तब तक चैन से मत बैठो ।

आज के युग में अगर हम स्वामी जी के विचारों को अपना पाये ,तो न हम केवल अच्छे इंसान बनेंगे बल्कि नए भारत की नई पहचान बनेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वरूप अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर ए,डी,एन वाजपेई, बिलासपुर वृत्त के पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर संजीव शुक्ला, डॉक्टर विनोद तिवारी, श्री प्रमोद तिवारी तथा मुख्य वक्ता स्वरूप वेद प्रकाश अग्रवाल उपस्थित हुए l

युवाओं से भरे सभागार में अपने विचार व्यक्त करते हुए अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति श्री ए डी एन वाजपेई ने कहा की स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा बताये गया सिद्धांत हमेशा प्रासंगिक रहेंगे
इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर संजीव शुक्ला ने कहा की युवाओं को हमेशा साहस के साथ दृढ़ प्रतिज्ञ होकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए।

प्रशिक्षु आईपीएस श्रीमती अंशिका जैन ने कहा की सफलता निरंतर प्रयास करने से मिलती है तथा नशा से दूर रहकर ही व्यक्तित्व का निर्माण हो सकता हैl

वेद प्रकाश अग्रवाल ने कहा की हमेशा विवेकानंद जी युवाओं के उत्थान के लिए याद किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने गीता के सिद्धांत का उदाहरण देते हुए हमेशा युवाओं को पूरी निष्ठा के साथ मेहनत करने की आवश्यकता पर बल दियाl

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे,मधुलिका सिंह, रश्मित कौर चावला, सी एस पी निमितेश सिंह, डीएसपी यातायात शिवचरण सिंह परिहार तथा चेतना के सदस्य आशीष शर्मा, विद्या गोवर्धन प्रतिज्ञा सिंह अरुणिमा मिश्रा बिंदु कछुआ सुषमा,सहित तमाम युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन यातायात की मास्टर ट्रेनर उमाशंकर पांडे ने किया ।

*जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू से जेल में मिले भूपेश बघेल, भाजपा पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप*

0

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू से जेल में मिले भूपेश बघेल, भाजपा पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला जेल खोखरा में बंद जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू से मुलाकात की। करीब 25 मिनट तक चली मुलाकात में उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद सर्किट हाउस में कांग्रेस नेताओं से चर्चा कर वे रायपुर के लिए रवाना हो गए।
गौरतलब है कि विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ 42.78 लाख रुपये की ठगी के मामले में CJM न्यायालय ने 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

मीडिया से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि विधायक बालेश्वर साहू को जानबूझकर फंसाया गया है। उनकी लोकप्रियता भाजपा को रास नहीं आ रही है, इसलिए यह कार्रवाई बदले की राजनीति के तहत की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

भूपेश बघेल ने कहा,
“हमें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। बालेश्वर साहू निर्दोष हैं और जल्द ही उन्हें न्याय मिलेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि यह पूरा मामला षड्यंत्र का हिस्सा है। हालांकि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण वे अधिक टिप्पणी नहीं कर सकते।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि चाहे मोदी सरकार हो या विष्णु देव साय की सरकार, विपक्षी नेताओं को दबाने का एक ही तरीका अपनाया जा रहा है। चैतन्य बघेल मामले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि न्यायालय ने भी नोटिस दिए बिना की गई कार्रवाई को नियमों के विपरीत बताया है।
धान खरीदी को लेकर भी सरकार पर हमला
भूपेश बघेल ने धान खरीदी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि खरीदी के कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन बड़ी संख्या में किसानों का धान अब तक नहीं बिक पाया है। न रकबा बढ़ा है और न ही टोकन कट रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कोरबा में एक किसान ने जहर खा लिया, वहीं खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में टोकन नहीं मिलने से परेशान एक किसान ने आत्मघाती कदम उठाया।
“इस सरकार को किसानों की जान-माल से कोई मतलब नहीं है। हक की बात करोगे तो दबाने का काम किया जा रहा है,” उन्होंने कहा।

*राइस मिल के बाहर खड़े ट्रक से चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात*

0

राइस मिल के बाहर खड़े ट्रक से चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा | अकलतरा
अकलतरा क्षेत्र में राइस मिल के सामने खड़े एक ट्रक से बैटरी और डीजल चोरी की घटना सामने आई है। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे चोरी करने वाले आरोपी की पहचान में पुलिस को मदद मिल सकती है।
जानकारी के अनुसार, फोरलेन चौक तरौद के समीप स्थित खंडेलिया राइस मिल के सामने सड़क किनारे ट्रक क्रमांक CG 12 C 2937 खड़ा था। बीती रात अज्ञात चोर ने ट्रक की बैटरी निकाल ली और डीजल टैंक से करीब 35 लीटर डीजल चोरी कर लिया।
सुबह जब राइस मिल संचालक ने ट्रक की जांच की, तो बैटरी गायब मिली और डीजल टैंक का ढक्कन खुला हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति ट्रक के पास आता-जाता दिखाई दिया।
सीसीटीवी फुटेज में देर रात एक छोटा पिकअप वाहन राइस मिल के सामने रुकता नजर आया। वाहन से उतरकर एक व्यक्ति ट्रक के पास गया और कुछ देर बाद उसके हाथ में जरीकेनऔर अन्य सामान दिखाई दिया। यह पूरी गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रही है और चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। बताया जा रहा है कि चोरों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि राइस मिल के सामने खड़े ट्रक के अलावा मिनिमाता चौक के पास सड़क किनारे खड़ी चंदू खान की ट्रक से भी बैटरी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

*एस आई आर: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली समीक्षा बैठक*

0

*एस आई आर: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली समीक्षा बैठक*

*मिस्मैच की समस्या के निराकरण हेतु 15 जनवरी तक विशेष शिविर आयोजित करने दिए निर्देश*

मुंगेल, // छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रदेश के समस्त 33 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में निर्वाचन से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिए कि नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी से संबंधित सभी लंबित मामलों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि इन त्रुटियों के कारण मतदाता सूची की शुद्धता प्रभावित होती है, इसलिए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि मतदाता सूची में पिता के नाम से संबंधित मिस्मैच की समस्या के निराकरण हेतु 15 तारीख तक क्लस्टर स्तर पर विशेष शिविर (कैंप) आयोजित किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को सुविधा मिल सके। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रायपुर ने समस्त बीएलओ एवं नामित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
साथ ही, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने फॉर्म-6 के संकलन की प्रगति की जानकारी ली और जिन क्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई, वहाँ संबंधित अधिकारियों से कारणों की जानकारी लेकर शीघ्र सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थानों पर भावी मतदाताओं से फार्म 6 भरने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया जावे। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जावे। राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीलएलए से भी फार्म 6 के संकलन हेतु सहयोग लिया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखना निर्वाचन आयोग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने बताया कि जिले के स्कूलों और महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-06 भरकर संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के पास जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी एवं मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज मौजूद रहे।

 

*आधार सेवा केंद्र से त्वरित समाधान, लाभार्थियों को मिल रहा सीधा लाभ*

0

*आधार सेवा केंद्र से त्वरित समाधान, लाभार्थियों को मिल रहा सीधा लाभ*

मुंगेली,// जिले में संचालित आधार सेवा केंद्र आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। धरमपुरा निवासी अलका राजपूत ने आधार केंद्र पर प्राप्त सेवाओं को लेकर अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि आधार में नाम, जन्मतिथि एवं मोबाइल नंबर से संबंधित त्रुटियों के कारण उन्हें कई शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। लाभार्थी ने बताया कि जब वे आधार सेवा केंद्र पहुँचीं, तो वहाँ उपस्थित कर्मचारियों द्वारा उनकी समस्या को गंभीरता से सुना गया तथा उसी दिन आधार सुधार की प्रक्रिया पूरी कर दी गई। आधार अपडेट होने के पश्चात उनका बैंक खाता सही ढंग से लिंक हो गया, जिससे उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने लगा। उन्होंने कहा कि जो कार्य पूर्व में महीनों में होता था, वह आधार केंद्र में सरलता एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न हो गया।
लाभार्थी ने आधार सेवा केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में चिप्स विभाग द्वारा बेहतर प्रबंधन एवं समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया नागरिकों के लिए आसान हो गई है। अंत में उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि यदि उनके आधार से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो वे जिला पंचायत स्थित आधार सेवा केंद्र में जाकर अवश्य समाधान कराएँ, ताकि शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त किया जा सके। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में जिले के 21 शासकीय कार्यालयों में आधार सेवा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिससे आमजन को उनके निवास के समीप ही आधार से संबंधित सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।

 

*परमेश्वरी महोत्सव के अंतिम दिन देवांगन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा*

0

*परमेश्वरी महोत्सव के अंतिम दिन देवांगन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा*

*नम आंखों से दी माता को विदाई, पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा*

मुंगेली // देवांगन समाज मुंगेली द्वारा आयोजित सात दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव का समापन रविवार को अत्यंत भावुक, भव्य एवं अनुशासित वातावरण में किया गया। महोत्सव के अंतिम दिन वर्ष 2026 की ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के हर वर्ग—महिलाएं, बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। माता परमेश्वरी को विदाई देते समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो उठीं और पूरा नगर भक्ति एवं श्रद्धा के रंग में रंग गया।
महोत्सव के अंतिम दिन 11 जनवरी की सुबह समाज के युवक-युवतियों द्वारा भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली ने कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर माता परमेश्वरी चौक, गोल बाजार, पुराना बस स्टैंड, दाऊपारा, पड़ाव चौक, विनोबा नगर, खर्रीपारा, बायपास, सिंधी कॉलोनी, मल्लाह पारा सहित पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान “जय माता परमेश्वरी”, “जय देवांगन”, “जय महाजन” के गगनभेदी जयकारों से नगर गूंज उठा और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। बाइक रैली के उपरांत चंद्रपुर निवासी कथावाचक भूपेंद्र ‘छोटू’ देवांगन द्वारा सहयोगी भरत देवांगन के साथ विधिवत मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कर कथा का समापन किया गया। तत्पश्चात देवांगन समाज मुंगेली द्वारा वर्ष 2026 की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज की बालिकाओं द्वारा कलश यात्रा, महिलाओं द्वारा भक्ति गीत, वहीं समाज के बुजुर्गों द्वारा माता परमेश्वरी की सेवा गीत प्रस्तुत किए गए।
शोभायात्रा में युवाओं ने आतिशबाजी कर उत्साह बढ़ाया तथा डीजे धुमाल की धुन पर समाजजनों ने जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा माता परमेश्वरी चौक से प्रारंभ होकर गोल बाजार, पुराना बस स्टैंड होते हुए नगर के हृदय स्थल पड़ाव चौक से पुनः माता परमेश्वरी चौक पहुँची। मार्ग में जगह-जगह सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा माता का भव्य स्वागत किया गया एवं भोग-भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया।
माता परमेश्वरी को विदाई देते समय माहौल अत्यंत भावुक हो गया। किसी की आंखें भर आईं तो किसी के आंसू छलक पड़े। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः भव्य आयोजन का संकल्प लिया। शोभायात्रा पूरी तरह अनुशासित ढंग से संपन्न हुई, जिसकी व्यवस्थाओं की कमान सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने संभाल रखी थी। शोभायात्रा के पश्चात माता परमेश्वरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर जिला मुख्यालय स्थित ग्राम रामगढ़ में मूर्ति विसर्जन किया गया। रात्रि में भोग-भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया। महोत्सव के अंतिम दिन देवांगन समाज के लोगों ने सामाजिक एकता का परिचय देते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर पूरे परिवार सहित कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर देवांगन समाज के जिलाध्यक्ष आनंद देवांगन (अधिवक्ता) ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नगरवासियों एवं समाज के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन, युवा टीम अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, प्रदेश मीडिया प्रभारी कोमल देवांगन, पार्षद निमेश देवांगन, पार्षद प्रतिनिधि सत्तू देवांगन, सुदामा देवांगन, अजय देवांगन, शत्रुघ्न देवांगन, जगदीश देवांगन, अनिल देवांगन, ददुआ देवांगन, अमन देवांगन, बलराम देवांगन, भूपेंद्र देवांगन, रजत देवांगन, गोलू देवांगन, धनराज देवांगन, नानू देवांगन, भोलू, गज्जू, तशु, बल्लू, विकास सहित महिला टीम से पार्षद श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन, पूर्व पार्षद गायत्री आनंद देवांगन, सुनीता देवांगन, रिया, मेघा, सिया, मनीषा, खुशी, श्रेया, प्राची, प्रियंका, काजल, भूमि, सुरभि, वादी, मुस्कान, मोनिका, संतोषी, सुनीता, सुमन, गायत्री सहित बड़ी संख्या में समाजजनों की सराहनीय सहभागिता रही।

*माता की भक्ति से मिलती है शक्ति : कथावाचक भूपेंद्र ‘छोटू’ देवांगन*

सात दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव के दौरान कथावाचक भूपेंद्र ‘छोटू’ देवांगन ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराते हुए कहा कि माता की सच्ची भक्ति से शक्ति, संस्कार और आत्मबल प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि देवांगन समाज सनातन परंपरा से जुड़ा समाज है, जिसका अस्तित्व सतयुग, त्रेता, द्वापर और कलियुग—चारों युगों में रहा है। उन्होंने समाज के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देवांगन समाज के पूर्वज वस्त्र निर्माण से जुड़े रहे हैं और समाज की कुल देवी माता परमेश्वरी हैं। देवांगन समाज की उत्पत्ति हिंगु दीप (आज का हिंगलाज) से मानी जाती है। पहले कमल के नाल से धागा निकालकर वस्त्र बनाए जाते थे, बाद में माता द्वारा प्रदत्त कोषा फल से धागा निकालकर वस्त्र निर्माण किया गया। समाज के प्रथम माता-पिता के रूप में दीपचंद एवं माता हरणी का उल्लेख किया गया। कथा के दौरान कथावाचक स्वयं भावुक हो उठे, जिससे श्रद्धालुओं की आंखें भी नम हो गईं। इस अवसर पर दीपचंद के रूप में जगदीश देवांगन, अनिल देवांगन, ददुआ देवांगन सहित अन्य उपस्थित रहे। यह जानकारी सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन ने दिया।

*आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन में विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति का नाम रोशन करने वाले महापुरुष स्वामी विवेकानंद का जयंती समारोह का आयोजन किया गया*

0

मुंगेली:-आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन में विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति का नाम रोशन करने वाले महापुरुष स्वामी विवेकानंद का जयंती समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर सरस्वती एवं विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया/मुख्य अतिथि श्रीमती सुषमा गुप्ता ने अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद जी शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में 12 जनवरी 1893 को भारतीय संस्कृति का परचम लहराया उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था पिता का नाम विश्वनाथ दत्त माता का नाम भुवनेश्वरी देवी था बचपन में लोग उन्हें प्रेम से नरेंद्र कह कर पुकारते थे/ बचपन से ही वे कुशाग्र बुद्धि के थे/ स्वामी रामकृष्ण परमहंस उनके गुरु थे/उन्होंने नर सेवा को ही नारायण सेवा कहा है/उन्होंने कोलकाता में रामकृष्ण मिशन की स्थापना 1 मई 1897की जिसके माध्यम से उन्होंने समाज सेवा किया साथ ही लोगों को उन्होंनेकहा उठो जागो और तब तक आगे बढ़ते रहो जब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त न कर सको/ निबंध प्रतियोगिता में मुस्कान साहू प्रथम प्रीति साहू दूसरा स्थान प्राप्त किया/इस अवसर पर उमाकांत मिरी,अशोक सियारे, शकुंतलासाहू, ज्योतिसिंह, मीरकंठ साहू, रविंद्र गुप्ता, अमीन सोनवानी, लालाराम घृतलहरे , भाऊ साहू ,लक्ष्मी नारायण जोशी, राजकुमारी बंजारे, जेठू साहू, संतोष सप्रे, उपस्थित रहे/कार्यक्रम का संचालन मोहन उपाध्याय कार्यक्रम अधिकारीद्वारा कियागया/

*जिले- मुंगेली के 21साहित्यकार छत्तीसगढ राजभाषा आयोग के नौवां प्रान्तीय सम्मेलन में हुए सम्मिलित*

0

*जिले- मुंगेली के 21साहित्यकार छत्तीसगढ राजभाषा आयोग के नौवां प्रान्तीय सम्मेलन में हुए सम्मिलित*

मुंगेली– छत्तीसगढ राज भाषा आयोग के नौवां प्रान्तीय सम्मेलन दिनांक 10जनवरी से 11जनवरी 2026 तक सिम्स आडिटोरियम सभागार बिलासपुर में आयोजित रहा। जिसका उद्घाटन प्रदेश के संस्कृति मंत्री माननीय श्री राजेश अग्रवाल जी, अध्यक्षता डॉ. विनय कुमार पाठक, विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक धरमलाल कौशिक जी, विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, सिम्स डीन डॉ. रमणेश मूर्ति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ज्वाला प्रसाद सूर्यवंशी एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्री परदेशी राम वर्मा केआतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
*यह आयोजन पुरखा के सुरता पद्मश्री स्वर्गीय डा.सुरेंद्र दूबे, स्व.सुरजीत नवदीप, स्व.केदार सिंह परिहार जी को समर्पित रहा*
नौ सत्रों में चले उक्त कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के लगभग सात सौ साहित्यकारों ने भाग लिये। जिसमें मुंगेली जिले से वरिष्ठ साहित्यकार जिला समन्वयक डी.एल.भास्कर ‘मुंगेलिहा’ के अगुवाई में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सत्यनारायण तिवारी ‘हिमांशु’, वरिष्ठ साहित्यकार राकेश गुप्त ‘निर्मल’, वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश देवांगन, ज्वाला प्रसाद कश्यप,श्रीमती दुर्गा तिवारी, श्रध्दा तिवारी, श्रीमती सुधा रानी शर्मा, परवीन बेबी दिवाकर,कृष्ण कुमार तिवारी, प्रोफेसर अशोक गुप्ता,हंसदेव बांधडे़, रविन्द्र कुर्रे, अशोक महेश्वरी साहू, पुन्नु गौटिया,अनिल जांगड़े ,नागेश कश्यप, रामगोपाल कश्यप, अशोक यादव, संतोष वैष्णव, महेन्द्र यादव, तथा रामा साहू ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं छत्तीसगढ़ी रचना का पाठ किये। छत्तीसगढ राजभाषा आयोग के सचिव डाक्टर अभिलाषा बेहार ने समस्त साहित्यकारों को बैग एवम प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किये।उक्त अवसर पर प्रदेश के चौदह साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन किया गया। सफल आयोजन में बिलासपुर समन्वयक डॉ. विवेक तिवारी का विशेष योगदान रहा।
छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा आयोजित दो दिवसीय नौवां प्रांतीय सम्मेलन के नौ सत्रों में छत्तीसगढ़ी भाषा के उत्थान हेतु प्रबुद्ध वक्ताओं ने अपने उत्कृष्ट उद्बोधन से आयोजन के उद्देश्य को पूरा किया। आयोजन में हिस्सा लेने वाले सभी साहित्यकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।