Home Blog Page 272

*कटस्म मिलिंग में गड़बड़ी,6.86 करोड़ रुपए का धान जब्त*

0

*कटस्म मिलिंग में गड़बड़ी,6.86 करोड़ रुपए का धान जब्त*

*वाहन सहित राईस मिल को किया सील*

आशीष कश्यप बिलासपुर, /कलेक्टर बिलासपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 14 जनवरी 2025 को जिले की गठित जॉच दल द्वारा संयुक्त रूप से विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम केसला में संचालित कटस्म मिलिंग हेतु पंजीकृत राईस मिल गायत्री फूड प्रोडक्ट की जाँच की गई। राईस मिलर द्वारा वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25300 क्विंटल धान का उठाव किया गया है। जाँच के समय मिल का भौतिक सत्यापन करने पर 22148 क्विंटल धान ही उपलब्ध पाया गया। इस प्रकार राईस मिलर द्वारा समिति से उठाव किये गये 3152 क्विंटल धान मिल परिसर में उपलब्ध नहीं पाया गया। मिल संचालक आयुष अग्रवाल का उपरोक्त कृत्य छत्तीसगढ़ चाँवल उपार्जन आदेश 2016 का उल्लंघन है। उपरोक्तानुसार अनियमितता पाये जाने एवं धान की रिसायकलिंग की आशंका को मद्देनजर भौतिक रूप से प्राप्त समस्त धान के स्टॉक 22148 क्विटल को जब्त किया गया तथा राईस मिल गायत्री फूड प्रोडक्ट को सील कर दी गई। जप्तशुदा धान की कीमत 6 करोड़ 86लाख 58 हजार 800 रूपये है। संयुक्त जांच टीम में जिले के सहायक खाद्य अधिकारी अजय कुमार मौर्य, खाद्य निरीक्षक आशीष दिवान, श्याम वस्त्रकार और श्रीमती ललिता शर्मा शामिल थीं।
गौरतलब है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मिलर्स द्वारा जिले के समितियों से धान उठाव का कार्य किया जा रहा है। उपरोक्त कार्य की निगरानी हेतु शासन द्वारा आईसीसीसी कमाण्ड सेन्टर का गठन किया गया है। जिसके तहत् धान उठाव के कार्य में लगे वाहनों को जीपीएस के माध्यम से ट्रैक किया जा रहा है। वाहन द्वारा समिति से धान उठाव करने के पश्चात् अधिक समय तक एक स्थान पर रूकने एवं वाहन की निर्धारित क्षमता से अधिक मात्रा में धान का परिवहन करने पर उपरोक्त की सूचना आईसीसीसी पोर्टल पर ऑनलाईन प्रदर्शित होने लगती है, जिसकी जॉच जिला स्तर पर स्थानीय अधिकारियों द्वारा की जाती है। समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के परिवहन एवं रख-रखाव में अनियमितता बरतने वाले मिलर्स के विरूद्ध इसी प्रकार जॉच एवं कार्यवाही जारी रहेगी।

*🔶✨ अवैध शराब के ऊपर थाना कोनी पुलिस का प्रहार ✨🔶*

0

🔶✨ अवैध शराब के ऊपर थाना कोनी पुलिस का प्रहार ✨🔶

✨🔶 आरोपी के कब्जे से 31लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुवा शराब कीमती 6200 रू जप्त ✨🔶

आशीष कश्यप बिलासपुर – श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल , नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में अवैध शराब का धंधा करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना कोनी पुलिस को दिनांक 14/01/26 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि ईश्वर फेकर ढीमर नामक व्यक्ति ग्राम घुटकु स्टेशन पारा अपने घर के पास अवैध रूप से कच्ची महुवा शराब निर्माण कर रहा हैं बिक्री करता हैं कि मुखबिर सूचना पर कोनी पुलिस रवाना होकर मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी कर ईश्वर फेकर ढीमर पिता भगेला फेकर उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम घुटकू थाना कोनी को पकड़ा गया जिसके पास से 15-15 लीटर के पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बे में 30 लीटर व कांच की शीशी में 01 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुवा शराब भरा मिला शराब निर्माण करने का 02 नग एल्यूमिनियम का टीन, मिट्टी का बर्तन, काला पाइप भी मिला शराब निर्माण व रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया, 31 लीटर महुवा शराब व शराब बनाने के यंत्र को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया आरोपी ईश्वर फेकर ढीमर का कृत्य धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश किया जाएगा।

🚨 कोनी पुलिस की जनअपील

सभी नागरिकों से निवेदन है कि —
👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

*🔶 नाबालिक को शादी का झॉसा देकर भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

🔶 नाबालिक को शादी का झॉसा देकर भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
🔶 नाबालिक को बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द व आरोपी को भेजा जेल।।
गिरफ्तार आरोपी :-
1. अजय सिंह राजपूत पिता गुरूदेव सिंह राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी बछालीखुर्द थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

आशीष कश्यप बिलासपुर :- दिनाँक 04/01/2026 को प्रार्थिया थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया की नाबालिक लड़की को नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति दिनाँक 31/12/2025 को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था। कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। मामला नाबालिक बालिका संबंधी गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा प्रकरण के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराने पश्चात उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर आरोपी व नाबालिक की पतासाजी की जा रही थी। पतासाजी दौरान आरोपी अजय सिंह राजपूत निवासी बछालीखुर्द के द्वारा नाबालिक पीड़िता को भगाकर ले जाने की सूचना पर आरोपी के सकुनत पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। और पीड़िता को बरामद कर पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाना बताई तथा आपे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना बताने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, सउनि दिनेश तिवारी, आर. राजेन्द्र साहू, म.आर. स्वाती बंजारे, अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।

*पंडरिया विधानसभा में सड़क विस्तार से मजबूत होती ग्रामीण अर्थव्यवस्था, विधायक भावना बोहरा ने ₹16.09 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन*

0

पंडरिया विधानसभा में सड़क विस्तार से मजबूत होती ग्रामीण अर्थव्यवस्था, विधायक भावना बोहरा ने ₹16.09 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

0.पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ₹16.09 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन कहा ग्रामीण विकास हमारी सर्वोच्च्य प्राथमिकता।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों और डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा के गाँव-गाँव समृद्धि और विकास की किरण पहुँच रही है जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है वहीँ हर गाँव को जोडती पक्की सड़कें पंडरिया के विकास को नई गति दे रही हैं इसी कड़ी में आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं ग्राम गौरव पथ योजना के तहत कुल 16 करोड़ 09 लाख 25 हजार रुपए के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 10 करोड़ 90 लाख 54 हजार रुपए की लागत से ग्राम दानीघाठोली से देवदहरा तक 16.10 किलोमीटर एवं 2 करोड़ 71 लाख 42 हजार रुपए की लागत से नवागांव खुर्द से पैलपार तक 5 किलोमीटर की कुल 13 करोड़ 61 लाख 95 हजार रुपए की लागत से बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया इसके साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 2 करोड़ 14 लाख 29 हजार की लागत से सूरजपुरा से ढोरली 2.50 किलोमीटर एवं मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के तहत ग्राम गौरमाटी में 33 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया दानीघटोली से देवदहरा तक सड़क निर्माण से दानीघटोली, गेंदपुर, रुसे, सिंघौरी, गोरखपुर, बंधी, अमलीडीह,देवदहरा सहित आस-पास के गांव तथा नवागांव खुर्द से पैलपार तक सड़क निर्माण से पैलपार,गोरखपुर, हरदी, रगरा, नवागांव, कोसमन्दा, गौरमाटी, वीरेंद्रनगर सहित आस-पास के गांव को बारहमासी सड़क आवागमन की सुविधा मिलेगी इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि किसी भी क्षेत्र,प्रदेश व देश के विकास की राह वहां के गाँव के सर्वांगीण विकास से होकर गुजरती है हमारी सरकार का संकल्प है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक ग्राम तक सुरक्षित,सुदृढ़ और सर्व मौसम सड़क संपर्क सुनिश्चित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और जन-कल्याण को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाए बारहमासी सड़क संपर्क से इन बसावटों को बाज़ार, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, पोषण, आपदा प्रबंधन और दैनिक आवागमन में व्यापक सुविधा मिलेगी इससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी, ग्रामीण आजीविका में वृद्धि और जन-कल्याणकारी सेवाओं तक सुगम पहुँच सुनिश्चित होगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत,ग्रामीण बुनियादी ढांचे के सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना हमारा संकल्प है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पीएम जनमन योजना और केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आजपंडरिया विधानसभा के गाँव, नगर, वनांचल एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य निरंतर जारी हैं भावना बोहरा ने आगे कहा कि विगत 2 वर्षों में पंडरिया विधानसभा में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई हैं वहीं सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सौन्दर्यीकरण, स्वच्छता एवं विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य निंरत हुए हैं इन विकास कार्यों की गुणवत्तापूर्ण एवं तय समयावधि पर पूरा करने के लिए विशेष रूप से ध्यान दिया गया है साथ ही अधिकारीयों एवं ठेकेदार को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं भाजपा सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि गांव, गरीब, किसान और मजदूर तक विकास की रोशनी पहुँचे सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों की नींव हैं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क निर्माण कार्यों से ग्रामीण अंचलों में तेज गति से विकास, व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि और किसानों को परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ग्रामीण बुनियादी ढांचे के सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना हमारा संकल्प है पंडरिया विधानसभा में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य निरंतर जारी हैं जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रही है ग्रामीण सुविधाओं के साथ-साथ पंडरिया विधानसभा के नगरों का भी सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है हाल ही में उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा पंडरिया पांडातराई एवं इन्दौरी नगर के विकास हेतु लगभग 20 करोड़ के विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भव्य भूमिपूजन किया वहीँ पंडरिया नगर हेतु 2 करोड़ एवं पांडातराई व इन्दौरी नगर में मुलभुत सुविधाओं के लिए 1-1 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है पंडरिया विधानसभा के लिए हमारा एक ही लक्ष्य है सुविधा संपन्न गांव, सशक्त किसान और समृद्ध पंडरिया। निश्चित ही सड़क विकास के इन कार्यों से हर गांव तक विकास की किरण पहुँचेगी और पंडरिया विधानसभा नए आयाम स्थापित करेगा इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे जनपद पंचायत स.लोहारा अध्यक्ष दुर्गा सिंह रणवीरपुर मंडल अध्यक्ष नरेश साहू जनपद सदस्य रूखमणी कौशिक कुलदीप मारकण्डे मंडल महामंत्री दारासिंह राजपूत मंडल महामंत्री धरमपाल कौशिक बसंत शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

—————————————-

*Shri Tokhan Sahu Welcomes 100 Young Leaders from Chhattisgarh at New Delhi Residence*

0

*Shri Tokhan Sahu Welcomes 100 Young Leaders from Chhattisgarh at New Delhi Residence*

*Youth of Chhattisgarh Are No Longer On The Margins But Are Emerging As The Driving Force of Viksit Bharat : Shri Sahu*

 

*New Delhi, *Shri Tokhan Sahu, Union Minister of State for Housing and Urban Affairs, today welcomed the 100 Young Leaders from Chhattisgarh selected for the prestigious “Viksit Bharat: Young Leader Dialogue 2026” at his residence in New Delhi.

The gathering brought together a vibrant contingent from Chhattisgarh, including 30 participants from the Cultural Track, 45 participants from the Challenge Track across 10 diverse themes, along with Pathbreakers, My Bharat Volunteers, and State officials, reflecting the diversity, talent, and rising aspirations of the youth of the state.

Addressing the gathering, Shri Sahu extended a warm welcome noting that the spirit and strength of Chhattisgarh—from the valleys of Bastar to the hills of Surguja, and from the banks of the Mahanadi to the plains of Raipur-Bilaspur—was vividly present in Delhi.

Quoting Swami Vivekananda’s words, “Give me 100 energetic young men and I shall transform India,” he called the assembled youth a living reflection of that vision. Reiterating Prime Minister Shri Narendra Modi’s vision of youth-led nation building, Shri Sahu emphasized the Prime Minister’s unwavering faith in the talent and potential of the youth. He also noted that under the Modi-led government the state is witnessing a decisive shift, where Naxalism is steadily retreating and innovation is gaining ground, while transformative initiatives such as Digital India have empowered even young citizens from the most remote corners to voice their ideas, showcase their capabilities, and engage confidently on national and global platforms.

Highlighting the significance of the Delhi visit, Shri Sahu said the young leaders had come not merely as visitors, but as brand ambassadors of Chhattisgarh, adding that the youth of Chhattisgarh are no longer on the margins but are emerging as the driving force of Viksit Bharat @ 2047. He urged them to carry back the experiences of the national capital and the Prime Minister’s mantra of “Nation First”, and to channel their intelligence and skills to transform the state’s abundant resources into lasting value.

Invoking Swami Vivekananda’s call “Arise, awake, and stop not till the goal is reached” Shri Sahu encouraged the youth to aim for making Chhattisgarh one of the most developed states in the country. He assured them that there would be no limits to their aspirations and that the government would stand firmly with them in every dream they pursue.

The young leaders expressed their sincere gratitude to Shri Tokhan Sahu for the warm reception and inspiring address. They shared their experiences from the Young Leader Dialogue and thanked the leadership for providing them with a platform to contribute meaningfully to the vision of a Viksit Bharat.

*पुलिस द्वारा सटोरियों पर लगातार ताबड़तोड कार्यवाही जारी*

0

*पुलिस द्वारा सटोरियों पर लगातार ताबड़तोड कार्यवाही जारी*.

➡ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘ऑपरेशन बाज’’ चलायी जाकर जिले मे सट्टा को पुर्णतः बंद कराने 02 सटोरियों के विरूद्ध किया गया कार्यवाही*

➡ *आरोपी जाहिद अली को अंको पर रूपये पैसे का लालच देकर सट्टा पट्टी एवं राज सोनी को मोबाइल मे क्रिकेट माजा इलेवन एप के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खेलाना पाये जाने से किया गया गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

➡ *आरोपी जाहिद अली के कब्जे से नगदी 20000 रूपये, 01 नग कागज अंक में लिखा सट्टा-पट्टी एवं आरोपी राज सोनी के कब्जे से सैमसंग मोबाइल वॉटसअप मे सट्टा पट्टी कीमती 50000 को किया गया जप्त*

➡ *सटोरिया के विरूद्व थाना सिटी कोतवाली मे अपराध क्रमांक 15/26 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रति.अधि. व 16/26 धारा 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत पंजीबद्ध*

मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान के तहत जिला मुंगेली मे जुआ, सट्टा को पुर्णतः अंकुश लगाने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त रूप से निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन प्राप्त सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा दिनांक 13.01.2026 को मुखबीर पर चुड़ी लाइन गोलबाजार मुंगेली मे जाहिद अली पिता वाहिद अली उम्र 35 वर्ष निवासी चुड़ी लाइन गोल बाजार मुंगेली को आम लोगो को सार्वजनिक स्थान पर अंको पर रूपये पैसे का लालच देते हुये सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया जिसके कब्जे से 01 नग सफेद कागज के टुकड़े मे सट्टा पट्टी, नगदी रकम 20000 रूपये, एक नग रियल मी कंपनी का मोबाइल कीमती 5000 रूपये को जप्त कर आरोपी जाहिद अली का कृत्य जुआ प्रति.अधि.के तहत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे अपराध क्रमांक 15/26 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कायम कर दिनांक 13.01.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।
इसी तरह मुखबीर सूचना पर नगर पालिका स्कूल के पास मुंगेली मे राज सोनी पिता रमेश उम्र 35 वर्ष निवासी सदर बाजार मुंगेली को लोगो को रूपये पैसे का लालच देकर क्रिकेट माजा एलेवन एप से ऑनलाइन मोबाइल मे सट्टा खिलाते पकड़ा गया जिसके कब्जे से वाट्सअप मे क्रिकेट संबंधी बातचीत व रकम लेन – देन पाये जाने से मोबाइल सैमसंग एस – 25 अल्ट्रा कीमती 50000 रूपये को जप्त कर आरोपी राज सोनी का कृत्य जुआ प्रति.अधि. के तहत पाये जाने पर थाना सिटी कोतवाली मे अपराध क्रमांक 16/26 धारा 7 जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कायम कर विधिवत कार्यवाही कर पृथक से प्रतिबंधात्मक इश्तगाशा क्रमांक 05/117/2026 धारा 170, 126 (बी), 135 (2) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम कार्यालय पेश कर भेजा गया जेल।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रसाद सिन्हा प्रभारी सायबर सेल, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सउनि ईश्वर राजपूत, प्र.आर. नरेश यादव, नोखे कुर्रे, यशवंत डाहिरे, बाली राम ध्रुव, चंद्र ध्रुव,रवि जांगड़े आर. रवि मिन्ज, गिरीराज सिंह, भेषज पाण्डेकर, राहुल यादव, हेमसिंह ठाकुर, राकेश बंजारे, परमेश्वर जांगड़े की अहम भुमिका रही।

*🔶✨ गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के हॉस्टल मेस में छात्र को चाकू लेकर दौड़ाने, मारपीट करने वाले 02 आरोपी को कोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार ✨🔶*

0

*🔶✨ गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के हॉस्टल मेस में छात्र को चाकू लेकर दौड़ाने, मारपीट करने वाले 02 आरोपी को कोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार ✨🔶*

✨🔶 आरोपियो के विरुद्ध मारपीट के धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की कार्यवाही ,भेजा गया रिमांड पर ✨🔶

*अपराध क्रमांक* 12/26 धारा 296,115(2), 351(2) ,3(5) BNS 25,27 आर्म्स एक्ट

*गिरफ्तार आरोपी* –
(1) दीपक केवट पिता ठनक राम केवट उम्र 21 वर्ष सा. करही थाना बिर्रा जिला शक्ति (छत्तीसगढ़)
(2) दीपेंद्र केवट पिता ठनक राम उम्र 19 वर्ष सा. करही थाना बिर्रा जिला शक्ति (छत्तीसगढ़)

आशीष कश्यप बिलासपुर :- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.)के मार्गदर्शन में लगातार अपराध व अपराधियों के अवैधानिक कृत्यों में अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में प्रार्थी हर्ष अग्रवाल (छात्र GGU)दिनांक 11/01/2026 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाम करीब 06/00 बजे गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के तांतया भील बालक छात्रावास में संचालित मेस में आलूगुंडा नाश्ते को अन्य छात्र को देने बोलने पर मेस कर्मचारी दीपक केवट, दीपेन्द्र केवट के द्वारा नहीं देंगे बोलकर गाली गलौज कर मेस प्लेटफार्म में चढ़कर चाकू लेकर मारने दौड़ाया और जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किए छात्र की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपी (1) दीपक केवट पिता ठनक राम केवट उम्र 21 वर्ष सा. करही थाना बिर्रा जिला शक्ति छत्तीसगढ़ (2) दीपेंद्र केवट पिता ठनक राम उम्र 19 वर्ष सा. करही थाना बिर्रा जिला शक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किए जिनसे घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।प्रकरण में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने से प्रकरण में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट जोडा गया है।आरोपियों को विधिवत आज दिनांक 12.01.2026 को गिरफ्तार किया गया हैं गिरफ्तार आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
🚨 कोनी पुलिस की जनअपील

सभी नागरिकों से निवेदन है कि —
👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

*ठगी करने वाले पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।*

0

*ठगी करने वाले पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।*
*कोयले के ब्यापार में अधिक मुनामा दिलाने के नाम पर रकम लेकर किये धोखाधड़ी।*
*स्वयं को सुपर कोल ट्रेडिंग का प्रोपाईटर बताकर प्रार्थी से 68 लाख रू. का किये धोखाधड़ी।*
*धोखाधड़ी में शामिल पति-पत्नि सहित एक अन्य आरोपी गिरफ्तार।*
*आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गय पेश।*
————————————————–
*नाम आरोपी:-*
01. नहरू उर्फ नेहरू साहू पिता भीष्म साहू उम्र 37 वर्ष निवासी शांति नगर बहरामुड़ा तिफरा थाना सिरगिट्टी हा.मु. रामकृष्ण नगर मोपका, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. अतिक उर रहमान उर्फ राजा खान पिता मोह. रफीक उम्र 37 वर्ष निवासी राजस्व कालोनी सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. सोनम कश्यप पति नहरू उर्फ नेहरू साहू उम्र 26 वर्ष निवासी शांति नगर बहरामुड़ा तिफरा थाना सिरगिट्टी हा.मु. रामकृष्ण नगर मोपका, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
—————————————————

आशीष कश्यप बिलासपुर :-घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अरविंद सिंह पवार पिता राजेन्द्र सिंह पवार निवासी एलआईजी 02, इंदिरानगर आगर रोड उज्जेन म.प्र. का दिनांक 11.01.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गुरूप्रकाश बायो फ्यूल, गुरू एग्रो ब्रिकेट्स एवं प्रकाश लोक बायो फ्यूल के नाम से ब्यवसाय करता है, माह मार्च 2025 में इसी सिलसिले में अतिक उर रहमान उर्फ राजा खाना इससे मिलने के लिए सेंट्रल पाइंट होटल बिलासपुर आया और उसे बताया कि अपने ब्यापार के साथ-साथ कोयले का ब्यवसाय में रकम निवेश करो इससे ज्यादा लाभ मिलेगा, मेरे परिचित के सोनम कश्यप एवं नहरू साहू कायेले का बड़े पैमाने पर ब्यापार करते हैं, जिससे ब्यापारिक लाभ मिलने का प्रत्याशा में वह राजा खान के बातों पर विश्वास करते हुये सोनम कश्यप एवं नहरू साहू के साथ मीटिंग फिक्स किया तब सोनम कश्यप ने अपने आप को सुपर कोल टेªडिंग कंपनी का प्रोपाईटर बताई एवं नेहरू साहू ने स्वयं को एस.एस. कोल ट्रेडिंग का प्रोपाइटर बताते हुये कोयला खरीदने के लिए रकम निवेश करना पड़ेगा उसमें से जितना कोयला बिक्री होगा उसका 5 दिन में मुनाफा प्रति टन 200-500 रू. के हिसाब से मिलना बताये जिससे उनके बातों पर विश्वास करके अपने फर्म के खाते से एवं नगदी मिलाकर अलग-अलग तिथियों को कुल 11310000रू. सोनम कश्यप एवं नेहरू साहू को दिया लेकिन उनके द्वारा कोयला बिक्री का कोई लाभांश नहीं देने पर उनको रकम वापस करने के लिए कहने पर उनके द्वारा 6102626रू. वापस किया गया किन्तु शेष रकम 67,97,374 रू. को वापस नहीं किये जिन्हे रकम वापस करने के लिए कहने पर टाल मटोल करते हुये रकम देने से मना कर रहे हैं, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (एसीसीयू) श्री अनुज कुमार, सी.एस.पी. सरकंडा श्री निमितेश के मार्ग दर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. प्रदीप आर्य के नेतृत्व मंे उप निरी. ब्यास नारायण बनाफर के हमराह टीम तैयार कर आरोपी नहरू साहू उर्फ नेहरू, अतीक उर रहमान एवं सोनम कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किये जिससे आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*पीड़िता के पति की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ किया बालात्कार।*

0

*पीड़िता के पति की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ किया बालात्कार।*
*शादी करने के लिए कहने पर आरोपी ने पीड़िता एवं उसके बच्चों को मारने की दिया धमकी।*
*रिपोर्ट के महज चंद घंटों के भीतर आरोपी गिरफ्तार*
*आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*
————————————————-
*नाम आरोपी:-*
राजीव शर्मा पिता रामेन्द्र प्रसाद शर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी आशा आटा चक्की के पास शक्ति चौक राजकिशोर नगर सरकण्डा।
————————————————-

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने दिनांक 12.01.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी शादी वर्ष 2003 मंे हुई थी, जिसके दो बच्चे हैं, कुछ दिन पहले इसके पति घर से कहीं चले गये जिनका पता तलाश कर रही थी, इसी बीच सहेली के साथ आने जाने के दौरान इसका जान पहचान राजीव शर्मा से हुआ जो इसके पति को ढूंढने मंे मदद करने के बहाने फोन से बातचीत करने लगा एवं लगातार मिलते जुलते रहा, बातचीत के दौरान वह प्रार्थिया के परिस्थियों का फायदा उठाकर शादी कर अपनी पत्नि बनाकर रखने की बात कहते हुये प्रेम का इजहार कर उसके बातों पर भरोसा करने लगी , जो वर्ष 2022 मंे अपने घर राजकिशोर ले जाकर जबरदस्ती डराधमका कर शारीरिक संबंध बनाकर बालात्कार किया जिसे शादी करने के लिए कहने पर वह डराते धमकाते हुये बच्चों को मरवा देने की धमकी देने लगा एवं लागातार संबंध बनाते रहा, इस बीच वह गर्भवती हुई तब गर्भपात करा दिया था इसके बाद भी उसके गर्भ ठहरने से वर्तमान में एक लड़की का जन्म होना जिसे भी वह अपहरण कर लेने एवं कहीं भी शिकायत करने पर उठवाकर मरवा देने की धमकी देता है, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना मंे लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री अनुज कुमार, एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन/सरकंडा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी राजीव शर्मा को रिपोर्ट के महज चंद घंटों के भीतर आज दिनांक 13.01.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*पुलिस के द्वारा अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार* ⚡⚡⚡

0

*पुलिस के द्वारा अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार* ⚡⚡⚡
♦️पाक्सो एक्ट की धारा में आरोपी को भेजा गया जेल ⚡⚡⚡
⚡⚡⚡

गिरफ्तार आरोपी- किशोर कुमार यादव पिता मुन्ना लाल यादव उम्र 18 साल 02 माह निवासी बोदरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0

आशीष कश्यप बिलासपुर :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने दिनांक 26.11.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में पता साजी के दौरान अपहृत बालिका को संदेही आरोपी किशोर कुमार यादव बालिका को ग्राम तोरला थाना सरगांव जिला मंगेली में होने की सूचना पर थाना प्रभारी सीपत द्वारा टीम गठीत कर प्रकरण के अपहृता एवं आरोपी का पता साजी कर प्रकरण के अपहृता बालिका को आरोपी से बरामद किया गया, प्रकरण के आरोपी किशोर कुमार यादव, अपहृता को बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 87, 64(एम) एवं पोक्सो की धारा 4, 6 जोडी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।