Home Blog Page 271

*गणतंत्र दिवस पर लोकभवन में आयोजित स्वागत समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अतिथि होंगे आमंत्रित*

0

*गणतंत्र दिवस पर लोकभवन में आयोजित स्वागत समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अतिथि होंगे आमंत्रित*

रायपुर, /राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकभवन में आयोजित होने वाले स्वागत समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 व्यक्तियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इन सभी ने खेल, शिक्षा, कला, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, आजीविका, कृषि, समाज एवं राष्ट्र सेवा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई, बिलासपुर की कबड्डी खिलाड़ी सुश्री संजू देवी, जिन्होंने ओलंपिक सहित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, समारोह में अतिथि होंगी।

इसी प्रकार बिलासपुर के पर्यावरण योद्धा श्री दूजराम भेंड़पाल और श्री श्रेयांश बुधिया, दुर्ग जिले के मूर्तिकार श्री जॉन मार्टिन नेलसन तथा पंथी नर्तक श्री राघेश्याम बारले को आमंत्रित किया गया है।

कोरबा जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की व्याख्याता सह अधीक्षिका श्रीमती श्रद्धा जायसवाल, आंगनबाड़ी केंद्र भाठापारा पोड़ीउपरोड़ा की कार्यकर्ता श्रीमती बबीता कंवर, कोरिया जिले की महिला उद्यमी सुश्री हीना बेगम तथा सोन हनी उत्पादक श्री रघुवीर सिंह जिनकी सराहना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में की थी, वे भी समारोह में शामिल होंगे।

सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत तिलसिवां की लक्ष्मी आजीविका समूह की अध्यक्ष श्रीमती अजय कुमारी सिंह एवं ग्राम पंचायत तेलगवां की कुबेर स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती देव कुमार को भी आमंत्रण दिया गया है।
शहीद राजकुमार केरकेट्टा की पत्नी लोयोला, राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक विजेता कुमारी चांदनी, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शहीद श्री महेश राम पैकरा की पत्नी श्रीमती चंद्रकिरण, राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी कुमारी देविका सिंह तथा राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता छात्रा कुमारी निहारिका नाग भी अतिथि होंगी।

जांजगीर-चांपा जिले की अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी कुमारी शालू डहरिया, बेमेतरा जिले की पंडवानी गायिका श्रीमती शांति बाई, फसल उत्पादन, मछली पालन एवं पशुपालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्री मोहित साहू और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जैविक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्री वामन टिकरिहा को आमंत्रित किया गया है।
महासमुंद जिले की बास्केटबॉल खिलाड़ी, स्वर्ण पदक विजेता सुश्री दिव्या रंगारी, राष्ट्रीय शौर्य एवं राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित कुमारी पूनम यादव, बीजापुर जिले की सॉफ्टबॉल खिलाड़ी कुमारी रेणुका तेलस (5 बार राष्ट्रीय पदक विजेता), श्री राकेश कड़ती (8 बार राष्ट्रीय पदक विजेता), राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी ईशा कुडियम, तीरंदाज रोहित कोरसा, बस्तर (जगदलपुर) के पर्यावरण योद्धा श्री विधूशेखर झा तथा शहीद की पत्नी श्रीमती दयमती सेठिया भी समारोह की अतिथि होंगी।

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के राष्ट्रीय स्तर के ओलंपिक खिलाड़ी मोनू गिर गोस्वामी, असाधारण शिक्षक एवं बहादुरी पुरस्कार विजेता परी सिंघई, उत्कृष्ट कार्य के लिए सरपंच श्यामवती, सक्ति जिले के शहीद श्री दीपक भारद्वाज (एस.आई.) के पिता श्री राधेलाल भारद्वाज, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले प्रधान पाठक शैल कुमार पाण्डेय, 69वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता 2025-26 में सहभागी कुमारी एडविना कांत, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के पैरा ओलंपिक तैराक श्री रूपेश कुमार चनापे (3 स्वर्ण सहित 18 पदक विजेता), ओडिसी शास्त्रीय नृत्यांगना कुमारी माधुरी पुरामे तथा मनेन्द्रगढ़दृचिरमिरीदृभरतपुर जिले के प्रथम किन्नर सरपंच सोनू सिंह उरांव भी आमंत्रित अतिथियों में शामिल हैं।

लोकभवन के अवर सचिव श्री अनुभव शर्मा (मोबाइल: 98261 – 40500) को आमंत्रित अतिथियों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

*कच्चे घर से पक्के घर का सफर : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से साकार हुआ रमेश कुमार खटकर का सपना*

0

*कच्चे घर से पक्के घर का सफर : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से साकार हुआ रमेश कुमार खटकर का सपना*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / जिले के जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मेंहदी निवासी श्री रमेश कुमार खटकर एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। सीमित संसाधनों, अनिश्चित आय और रोज़मर्रा की आवश्यकताओं के बीच उनका जीवन लंबे समय तक संघर्षों से भरा रहा। कच्चा मकान होने के कारण बरसात में टपकती छत, गर्मी में झुलसता घर और सर्दी में ठिठुरता परिवार हर मौसम उनके लिए एक नई चुनौती बनकर आता था।
इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद श्री खटकर ने कभी हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भरोसा बनाए रखा और निरंतर प्रयास करते रहे। इसी विश्वास और मेहनत का परिणाम यह हुआ कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 1,20,000 रुपये की राशि स्वीकृत हुई। यह सहायता केवल एक पक्का मकान नहीं थी, बल्कि वर्षों के कष्ट, असुरक्षा का समाधान था। साथ ही महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत 21,800 रूपए की मजदूरी से उन्हें रोजगार मिला, जिससे पारिवारिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग मिला। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण से परिवार को स्वच्छता के साथ-साथ सम्मानजनक जीवन मिला। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन मिलने से रसोईघर में धुएँ से भरी जिंदगी से मुक्ति मिली और स्वास्थ्य में भी सुधार आया।
आज श्री रमेश कुमार खटकर का पक्का मकान केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं, बल्कि सम्मान, आत्मविश्वास और सुरक्षित भविष्य का प्रतीक है। उनकी कहानी इस बात का सशक्त उदाहरण है कि यदि हौसला दृढ़ हो और शासन की योजनाओं का सही मार्गदर्शन मिले, तो संघर्ष भी सफलता की सीढ़ी बन सकता है।

*16 जनवरी को जनपद पंचायत बम्हनीडीह में होगा आजीविका ऋण एवं रोजगार मेला का आयोजन*

0

*16 जनवरी को जनपद पंचायत बम्हनीडीह में होगा आजीविका ऋण एवं रोजगार मेला का आयोजन*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देश के परिपालन में जिले में आजीविका सशक्तिकरण एवं रोजगार सृजन की दिशा में ठोस पहल करते हुए कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में आजीविका ऋण मेला एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जनपद पंचायत बम्हनीडीह के शासकीय हाई स्कूल भवन ग्राम पंचायत कपिस्दा में 16 जनवरी 2026 को आजीविका ऋण एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जएगा। इसी प्रकार 28 जनवरी 2026 जनपद पंचायत नवागढ़ को स्कूल संगठन भवन, ग्राम पंचायत खैरताल (जी.एल.डी.), स्कूल केरा रोड, नवागढ़ में आजीविका ऋण एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

*प्रोजेक्ट पाई-पाई के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता पर दिया गया प्रशिक्षण*

0

*प्रोजेक्ट पाई-पाई के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता पर दिया गया प्रशिक्षण*

रायपुर, / प्रोजेक्ट पाई-पाई के अंतर्गत ब्लॉक आरंग के ग्राम पंचायत फरफौद एवं परसदा में स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों के लिए वित्तीय साक्षरता विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बैंकिंग सेवाओं, बचत के महत्व, डिजिटल लेन-देन, ऑनलाइन भुगतान प्रणाली तथा सुरक्षित वित्तीय व्यवहारों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में Reserve Bank of India के मैनेजर की उपस्थिति में वित्तीय साक्षरता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना तथा डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए दैनिक जीवन में सीखी गई जानकारियों को अपनाने की बात कही।

*राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026*

0

*राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026*

*15 जनवरी 2026 को उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा करेंगे भव्य शुभारंभ*

*दो दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन*

रायपुर, धर्म नगरी आरंग की गौरवशाली परंपरा और ऐतिहासिक वैभवशाली राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा व राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब सहित अन्य जनप्रतिनिधि करेंगे । महोत्सव का शुभारंभ शाम 4:00 बजे बाबा बागेश्वर नाथ की पूजा अर्चना के साथ इंदौर स्टेडियम आरंग में किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से समृद्ध भूमि आरंग को भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की चरण-रज से पावन माना जाता है। मान्यता है कि त्रेता युग में भगवान श्रीराम के चरण आरंग की धरती पर पड़े, वहीं द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण का आगमन भी इस क्षेत्र में हुआ। आरंग स्थित कौशल्या धाम को भगवान श्रीराम का ननिहाल माना जाता है, जिससे इस क्षेत्र का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।

*राजा मोरध्वज की भूमि आरंग*

इसी पावन अंचल से जुड़ी है छत्तीसगढ़ के रतनपुर के महान दानवीर और परम भक्त राजा मोरध्वज (मयूरध्वज) की अमर कथा। यह कथा महाभारत काल के पश्चात की मानी जाती है, जब अर्जुन को यह अभिमान हो गया था कि श्रीकृष्ण का उनसे बड़ा कोई भक्त नहीं है। अर्जुन के इस अहंकार को तोड़ने और सच्ची भक्ति का उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने लीला रची।

श्रीकृष्ण ब्राह्मण वेश में अर्जुन के साथ राजा मोरध्वज के पास पहुंचे और बताया कि उनका साथ चल रहा शेर भूखा है तथा उसे भोजन चाहिए। जब राजा ने शेर के भोजन की व्यवस्था पूछी तो श्रीकृष्ण ने परीक्षा लेते हुए कहा कि शेर को राजा के इकलौते पुत्र ताम्रध्वज (धीरध्वज) का मांस चाहिए और शर्त यह रखी कि इस दौरान राजा या रानी की आंख से एक भी आंसू नहीं गिरना चाहिए।

राजा मोरध्वज और रानी ने अद्वितीय त्याग और भक्ति का परिचय देते हुए बिना किसी शोक या आंसू के अपने पुत्र का सिर आरी से काटकर शेर को अर्पित कर दिया। उनकी इस निष्काम भक्ति और दानशीलता से भगवान श्रीकृष्ण अत्यंत प्रसन्न हुए। उन्होंने अपने विराट रूप के दर्शन कराए और पुत्र ताम्रध्वज को पुनर्जीवित कर दिया। इस प्रकार न तो पुत्र की स्थायी मृत्यु हुई और न ही परिवार को शोक सहना पड़ा, बल्कि भगवान की कृपा से सभी को मोक्ष की प्राप्ति हुई।

यह कथा राजा मोरध्वज की अगाध भक्ति, अद्वितीय दानशीलता और निस्वार्थ सेवा-भाव का प्रतीक है। छत्तीसगढ़, विशेषकर रतनपुर और आरंग क्षेत्र में यह कथा आज भी लोकआस्था का केंद्र है। इससे जुड़े मेले, उत्सव और धार्मिक आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए हुए हैं और नई पीढ़ी को त्याग, भक्ति और मानव मूल्यों की प्रेरणा देते हैं।

*पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्रसूता माताओं को हरियाली की भेंट*

0

*“प्रोजेक्ट ग्रीन पालना“*

*पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्रसूता माताओं को हरियाली की भेंट*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिबद्धता के अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन द्वारा “प्रोजेक्ट ग्रीन पालना” अभियान को प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अभिनव पहल के तहत शासकीय अस्पतालों में प्रसव उपरांत माताओं को फलदार पौधे भेंट स्वरूप दिए जा रहे हैं, ताकि एक नई ज़िंदगी के आगमन के साथ एक नया वृक्ष भी धरती पर जन्म ले।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत आज बिरगांव में 05, आरंग में 03, सिलियारी में 01, एमसीएच कालीबाड़ी अस्पताल में 16 आज कुल 25 प्रसूता महिलाओं को 125 पौधे भेंट किए गए।

यह प्रयास मातृत्व के साथ प्रकृति से जुड़ाव को भी बढ़ावा देता है। प्रोजेक्ट ग्रीन पालना न सिर्फ नवजात के जीवन की शुरुआत को यादगार बनाता है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरियाली और शुद्ध वातावरण की नींव भी रखता है।

*कल्याण भवन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन*

0

*कल्याण भवन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन*

*स्वस्थ दिन-चर्या ही स्वास्थ्य की कुंजी – श्री ए.के. अम्बस्ट*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र एवं अपोलो हास्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में एक-दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण एवं विषेशज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श शिविर का आयोजन तिफरा स्थित कल्याण भवन में किया गया। इस शिविर में अपोलो हास्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ श्री डॉ. अभिशेक कौशले, न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ श्री डॉ. अविनाश गुप्ता, जनरल मेडिसिन श्री डॉ. मंदार गोकाटे, किडनी रोग विशेषज्ञ श्री डॉ. विनय कुमार एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शंभवी श्रीवास्तव द्वारा पॉवर कंपनी के 80 से अधिक अधिकारी, कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे परामर्श दिया गया। इस अवसर पर बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री ए.के. अम्बस्ट ने अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों एवं उनकी पूरी टीम को शिविर के आयोजन हेतु धन्यवाद दिया। साथ ही पॉवर कंपनी के उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वस्थ दिन-चर्या का पालन करने तथा विशेषज्ञों के सुझावों का पालन करने का आह्वान किया।

*जीवनदीप समिति की बैठक 15 जनवरी को*

0

*जीवनदीप समिति की बैठक 15 जनवरी को*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी के जीवनदीप समिति की बैठक संभागायुक्त श्री सुनील जैन की अध्यक्षता में 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे से राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी के सभाकक्ष में होगी। बैठक में संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

*जिला स्तरीय सतर्कता मॉनिटरिंग समिति की बैठक 15 को*

0

*जिला स्तरीय सतर्कता मॉनिटरिंग समिति की बैठक 15 को*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में 15 जनवरी को शाम 4 बजे आयोजित की गई है। बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत वर्ष 2025-26 में दर्ज प्रकरणों के निराकरण (स्वीकृत राशि/वितरित राशि) की स्थिति पर एवं अधिनियम के तहत न्यायालय में लंबित प्रकरणों पर चर्चा की जाएगी।

*राशन दुकान खोलने 22 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित*

0

*राशन दुकान खोलने 22 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/मस्तुरी विकासखण्ड के ग्राम रिस्दा में राशन दुकान खोलने के लिए 22 जनवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। इच्छुक आवेदक अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय मस्तुरी के खाद्य शाखा में उक्त तिथि तक बंद लिफाफे में शाम 5 बजे तक आवेदन दे सकते है। आवेदन के लिए ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समिति, अन्य सहकारी समितियां, लेम्प समितियां और वन सुरक्षा समितियां पात्रता रखते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।