Home Blog Page 270

*जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न*

0

*जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न*

*एससी-एसटी अत्याचार निवारण प्रकरणों की समीक्षा*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। यह समिति अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गठित की गई है। बैठक में अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। पीड़ितों को समयबद्ध न्याय एवं राहत सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में जिले में अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान बताया गया कि कुल 16 प्रकरणों में कुल 14 लाख 80 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों में निष्पक्ष, संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारों की सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री संजय चंदेल, पुलिस विभाग, सामाजिक न्याय विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

*पोषण ट्रैकर ऐप के प्रभावी उपयोग पर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न*

0

*पोषण ट्रैकर ऐप के प्रभावी उपयोग पर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न*


आशीष कश्यप बिलासपुर//महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण अभियान को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पोषण ट्रैकर ऐप के उपयोग संबंधी संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में संभाग के सभी जिलों के पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
प्रार्थना सभा भवन में आयोजित कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर सुश्री रूपल जायसवाल एवं श्री पलाश जायसवाल द्वारा प्रतिभागियों को तकनीकी तथा व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, मुंगेली, बिलाईगढ़-सारंगढ़, सक्ती गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही,एवं जांजगीर-चांपा जिलों से आए सेक्टर पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।दो सत्रों में हुए प्रशिक्षण सत्र के दौरान मास्टर ट्रेनर श्री पलाश जायसवाल द्वारा पोषण ट्रैकर ऐप में हितग्राहियों का वर्गवार पंजीयन, शत-प्रतिशत फेस कैप्चर सुनिश्चित करने की प्रक्रिया तथा रेडी-टू-ईट (आरटीई) / टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण की सटीक गणना के लिए साप्ताहिक प्रविष्टि की अनिवार्यता पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि किसी भी कारणवश जो हितग्राही लाभ से वंचित रह जाते हैं, उन्हें केंद्र पर आमंत्रित कर फेस कैप्चर कराया जाए, साथ ही, विशेष अथवा विषम परिस्थितियों में केंद्र पर उपस्थित न हो पाने वाले हितग्राहियों के लिए नामिनी विकल्प के माध्यम से वितरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे पोषण ट्रैकर ऐप में शत-प्रतिशत एवं त्रुटिरहित प्रविष्टि सुनिश्चित हो सके। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित पर्यवेक्षकों द्वारा उठाई गई ऐप से संबंधित तकनीकी समस्याओं एवं प्रश्नों के उतार मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिए गए।कार्यशाला का समापन जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सूर्यकान्त गुप्ता द्वारा व आभार प्रदर्शन परियोजना अधिकारी श्री मिलिन्द द्विवेदी द्वारा किया गया।

*प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी में जिले की राऊत नृत्य झांकी ने बटोरी विशेष प्रशंसा*

0

*प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी में जिले की राऊत नृत्य झांकी ने बटोरी विशेष प्रशंसा*

आशीष कश्यप बिलासपुर, / भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ, बिलासपुर की 224 सदस्यीय रोवर–रेंजर टोली ने प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी में अनुशासन, उत्साह एवं समर्पण के साथ सहभागिता कर जिले का मान बढ़ाया। यह राष्ट्रीय स्तर का भव्य आयोजन 09 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक संपन्न हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में रोवर–रेंजर्स ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक समरसता का परिचय दिया।
जंबूरी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत बिलासपुर जिले द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक राऊत नृत्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति पर आधारित इस झांकी ने अपनी सजीव प्रस्तुति, रंग-बिरंगे वेशभूषा एवं ऊर्जावान नृत्य के माध्यम से दर्शकों एवं निर्णायकों से विशेष सराहना प्राप्त की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ जिले के रोवर–रेंजर्स ने जिला गेट निर्माण, युवा सांसद कार्यक्रम, हाईक के दौरान बिना बर्तन भोजन, फोग डांस, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, क्विज प्रतियोगिता सहित विभिन्न शैक्षणिक, साहसिक एडवेंचर एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दिया।
जंबूरी से सभी प्रतिभागियों के सकुशल लौटने पर कलेक्टर एवं संरक्षक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, बिलासपुर श्री संजय अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला कमिश्नर श्री विजय टांडे तथा जिला मुख्य आयुक्त श्री चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने समस्त रोवर–रेंजर सदस्यों एवं प्रभारी अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी में बिलासपुर जिले की यह सराहनीय सहभागिता रोवर दल प्रभारी रोवर लीडर डॉ. प्रदीप कुमार निर्णेजक एवं रेंजर दल प्रभारी सुश्री लता यादव के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

* *थाना अकलतरा पुलिस की अवैध शराब बिक्री के मामले में ताबड़तोड़ कार्यवाही*

0

* *थाना अकलतरा पुलिस की अवैध शराब बिक्री के मामले में ताबड़तोड़ कार्यवाही*

* *20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार*

* *आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* *नाम आरोपी रवि विश्वकर्मा पिता संजय विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्रं 07 अकलतरा थाना-अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा⏩ श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में जिले में आबकारी पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अकलतरा के मार्गदर्शन में एक व्यक्ति द्वारा अकलतरा ओवर ब्रिज के नीचे भारी मात्रा मे अवैध महुआ शराब बेचने के लिये अपने कब्जे में रखने कि मुखबिर सूचना पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी रवि विश्वकर्मा के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 2000 रूपऐ को बरामद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 29/2026 पंजीबद्ध कर आज दिनांक 14.01.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*उपरोक्त कार्यवाही* मे निरीक्षक भास्कर शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर, आरक्षक गौकरण राय का सराहनीय योगदान रहा।

*वर्दी से आगे बढ़कर निभाया फर्ज, सड़क पर दिखी इंसानियत*

0

*वर्दी से आगे बढ़कर निभाया फर्ज, सड़क पर दिखी इंसानियत*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा | राहौद दोपहर करीब 3:45 बजे राहौद बस्ती मेन रोड पर तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों वाहन चालक सड़क पर घायल अवस्था में गिर पड़े और आसपास अफरा-तफरी मच गई।
इसी दौरान संयोगवश वहां से गुजर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार ने बिना किसी औपचारिकता के तुरंत मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने समय गंवाए बिना राहत कार्य शुरू करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से SDOP शिवरीनारायण के शासकीय वाहन में दोनों घायलों को उपचार के लिए पामगढ़ अस्पताल रवाना कराया।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस अधिकारियों की तत्परता और संवेदनशीलता की खुलकर प्रशंसा की। यह दृश्य बताता है कि पुलिस सिर्फ कानून की नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर जीवन की भी रक्षक है।
मौके पर नागरिकों को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कश्यप ने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा माह चल रहा है, इसके बावजूद लापरवाही हादसों का कारण बन रही है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और गति सीमा का पालन करें।
यह घटना न सिर्फ एक दुर्घटना की कहानी है, बल्कि समय पर मदद से बचाई जा सकने वाली जिंदगियों का भी संदेश देती है।

*16 जनवरी को जनपद पंचायत बम्हनीडीह में होगा आजीविका ऋण एवं रोजगार मेला का आयोजन*P

0

*16 जनवरी को जनपद पंचायत बम्हनीडीह में होगा आजीविका ऋण एवं रोजगार मेला का आयोजन*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देश के परिपालन में जिले में आजीविका सशक्तिकरण एवं रोजगार सृजन की दिशा में ठोस पहल करते हुए कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में आजीविका ऋण मेला एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जनपद पंचायत बम्हनीडीह के शासकीय हाई स्कूल भवन ग्राम पंचायत कपिस्दा में 16 जनवरी 2026 को आजीविका ऋण एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जएगा। इसी प्रकार 28 जनवरी 2026 जनपद पंचायत नवागढ़ को स्कूल संगठन भवन, ग्राम पंचायत खैरताल (जी.एल.डी.), स्कूल केरा रोड, नवागढ़ में आजीविका ऋण एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

*घरेलू विवाद में महिला की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार*

0

घरेलू विवाद में महिला की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार

कबीरधाम दिनांक 12/01/2026 को थाना पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिंहाईपुर निवासी सरोजनी बंजारे पति दीप सागर बंजारे उम्र 31 वर्ष की मृत्यु की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। मृतिका को परिजनों द्वारा उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

प्रकरण में प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट का सूक्ष्मता से अवलोकन करने पर यह स्पष्ट हुआ कि मृतिका की मृत्यु गला दबाने से हुई है, जो हत्या की श्रेणी में आता है। गंभीर प्रकृति के इस अपराध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना पंडरिया क्षेत्र का मामला होने से थाना प्रभारी पंडरिया नितिन कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह के दिशा-निर्देशन में प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान मृतिका के पति एवं ससुर को पूछताछ हेतु थाना लाया गया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने एवं उपलब्ध पारिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतिका के पति आरोपी दीप सागर बंजारे पिता लक्ष्मण बंजारे द्वारा घरेलू विवाद के कारण अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया गया।

आरोपी दीप सागर बंजारे को दिनांक 14/01/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण की त्वरित विवेचना, आरोपी की गिरफ्तारी एवं वैधानिक कार्रवाई में उप निरीक्षक मानिक लाल सिन्हा, महेश वर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश्वर कोसरिया, आरक्षक सुनील घृतलहरें, राजू चंद्रवंशी एवं अभिषेक शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस द्वारा महिला अपराधों एवं गंभीर प्रकरणों में त्वरित, निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई कर आम नागरिकों में कानून के प्रति विश्वास बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

*तुलसी पारा, कवर्धा क्षेत्र में देह व्यापार की गतिविधियों पर कार्रवाई, महिला गिरफ्तार*

0

*तुलसी पारा, कवर्धा क्षेत्र में देह व्यापार की गतिविधियों पर कार्रवाई, महिला गिरफ्तार*

कबीरधाम :-दिनांक 14/01/2026 को थाना कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत तुलसी पारा में एक महिला द्वारा अपने मकान में लड़के एवं लड़कियों को कमरे उपलब्ध कराकर तथा लड़कियां भी उपलब्ध कराते हुए देह व्यापार कराए जाने की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना कवर्धा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई।

जांच के दौरान मोहल्लेवासियों एवं गवाहों से पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान घर में कोई संदिग्ध व्यक्ति मौके पर नहीं मिला, परंतु संबंधित महिला सरस्वती साहू पति दुर्गाप्रसाद मेरावी उम्र 37 वर्ष निवासी तुलसी नगर वार्ड क्रमांक 01 थाना कवर्धा द्वारा स्वयं स्वीकार किया गया कि वह पैसों के बदले अपने मकान में लड़के-लड़कियों को कमरा उपलब्ध कराती थी तथा देह व्यापार के लिए ग्राहकों को लड़कियां भी उपलब्ध कराती थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वह अपने मोबाइल फोन एवं व्हाट्सएप के माध्यम से विभिन्न व्यक्तियों को लड़कियों के फोटो भेजती थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सरस्वती साहू के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा क्रमांक 06/07/2026 तैयार कर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

आरोपी के मोबाइल फोन की जांच के दौरान कई संदिग्ध एवं सफेदपोश व्यक्तियों के मोबाइल नंबर पाए गए हैं, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है। कबीरधाम पुलिस द्वारा देह व्यापार जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा प्रकरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी विस्तृत जांच जारी है।

*मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति, एकजुटता और समृद्धि का प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय*

0

*मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति, एकजुटता और समृद्धि का प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तातापानी महोत्सव का किया भव्य शुभारंभ*

*तातापानी महोत्सव के लिए हर साल ₹25 लाख: आस्था, पर्यटन और स्थानीय संस्कृति को मिला स्थायी संबल*

*667 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण-भूमिपूजन*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बलरामपुर जिले में आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित इस महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति सूर्य उपासना का पर्व है और यह भारतीय संस्कृति, एकजुटता तथा समृद्धि का सशक्त प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, लोहड़ी एवं पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने इस अवसर पर तातापानी महोत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 25 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की।उन्होंने तपेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में प्राचीन शिव चबूतरे पर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला मुख्यालय बलरामपुर में शासकीय महिला कर्मचारियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल, डाइट संचालन हेतु भवन, तथा जिला पंजीयन कार्यालय भवन निर्माण की घोषणा की। साथ ही उन्होंने 655 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिले को विकास की नई सौगात दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार के दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए हर वादे को पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक पात्र हितग्राही को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। अब किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिल रहा है। 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। 5 लाख से अधिक भूमिहीन किसानों को दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 10-10 हजार रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के अंतर्गत अब तक 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की तीर्थ यात्रा कराई जा चुकी है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े तथा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

*बच्चों संग पतंग उड़ाकर मनाई मकर संक्रांति*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तातापानी में 60 फीट ऊँची भगवान शिव की भव्य प्रतिमा के समीप स्कूली बच्चों के साथ पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह और आत्मीय वातावरण में मनाया। इस भावपूर्ण दृश्य ने पर्व की सांस्कृतिक गरिमा के साथ-साथ बच्चों के चेहरे पर उल्लास और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया।

*200 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री का आशीर्वाद*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत विवाह बंधन में बंधे 200 जोड़ों को उनके नवदाम्पत्य जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ और मंगलकामनाएँ प्रदान कीं, तथा उनके जीवन में प्रेम, विश्वास और समृद्धि से भरे उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

*परंपरा से प्रगति तक: मुख्यमंत्री ने कुम्हार चाक घुमाकर दिया शिल्पकारों को सम्मान*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पारंपरिक माटीकला और ग्रामीण हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करते हुए राजपुर विकासखंड के ग्राम आरा निवासी कुम्हार श्री शिवमंगल के साथ स्वयं चाक पर मिट्टी डालकर चाक चलाया, जिससे शिल्पकारों में नया उत्साह और आत्मविश्वास झलक उठा।

*माटीकला से डिजिटल नवाचार तक—मुख्यमंत्री ने देखी विकास की जीवंत तस्वीर*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम स्थल पर विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए छत्तीसगढ़ की परंपरा और प्रगति के सुंदर संगम को करीब से महसूस किया। प्रदर्शनी में जनजातीय व्यंजन, प्रधानमंत्री आवास योजना, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, सड़क सुरक्षा, साइबर जागरूकता तथा ‘कबाड़ से जुगाड़’ जैसे नवाचारों से जुड़े स्टॉलों ने यह दिखाया कि छत्तीसगढ़ अपनी जड़ों से जुड़ा रहकर भी भविष्य की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा, विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, वन विकास निगम अध्यक्ष श्री राम सेवक पैंकरा, विधायक श्री अनुज शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

*महंगाई भत्ते में वृद्धि का आदेश जारी*

0

*महंगाई भत्ते में वृद्धि का आदेश जारी*

*एक जनवरी 2026 से मिलेगा लाभ*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य के शासकीय कर्मचारियों को मिल रहे 55 प्रतिशत महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी किए जाने की घोषणा के परिपालन में आज छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा यह आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार अब राज्य के शासकीय कर्मचारियों को एक जनवरी 2026 से 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य के सरकारी कर्मचारियों को केन्द्र के समान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। एक सितम्बर 2025 से राज्य के कर्मचारियों से 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान में एक जनवरी 2026 से 58 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान में एक जनवरी 2026 से 257 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ते की गणना मूल वेतन के आधार की जाएगी।