Home Blog Page 269

*क्षेत्र में लूटपाट करने वाले आरोपियों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।*

0

*क्षेत्र में लूटपाट करने वाले आरोपियों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।*
*थाना क्षेत्र में लूटपाट कर दहशत फैलाने की कर रहे थे कोशिश।*
*प्रार्थी के अलावा अन्य लोगों के साथ लूट कर रिपोर्ट करने पर जान से मारने की दिये थे धमकी।*
*लूट किये मशरूका जियो मोबाईल एवं नगदी रकम सहित अन्य लोगों से लूट किये मशरूका बरामद।*
*प्रकरण में 2 आरोपी सहित विधि से संघर्षरत् 02 नाबालिग गिरफ्तार।*
*आरोपियों का कृत्य संगठित अपराध का घटित करना पाये से विधिवत् धारा विस्तार कर की गई कार्यवाही।*
*आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*
————————————————–
*नाम आरोपी:-*
01. करन यादव उर्फ केडी पिता फेकूराम उम्र 19 वर्ष निवासी मुरूम खदान बगदई मंदिर के पास अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर छ.ग.।
02. दुर्गेश साहू उर्फ मुण्डा पिता बुधारू साहू उम्र 20 वर्ष निवासी मुरूम खदान बगदई मंदिर के पास अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर छ.ग.।
03.विधि से संघर्षरत् 2 नाबालिक –
————————————————–

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रामगोपाल तिवारी पिता स्व. बलदाउ प्रसाद उम्र 55 वर्ष निवासी पत्रकार कालोनी के पीछे अशोक नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.01.2026 के रात्रि करीब 09.30 बजे वह बगदई मंदिर के पास नवधा रामायण पाठ करके अपने घर सायकल से जा रहा था महर्षि कश्यप नगर कालोनी के पास पहुंचा था तभी चार लड़के इसके पास दौड़ते हुये आये और गाली गलौच करते हुये सायकल को रोक लिये, तब वह सायकल को छुड़ाने का प्रयास किया तो चारो लड़के हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये इसके जियो मोबाईल एवं जेब में रखे 1000 रू. को लूट लिये और धमकी दिये कि यदि पुलिस में रिपोर्ट करोगे तो जान से खत्म करे देंगे इसके पहले भी हम लो कई लोगों का मोबाईल और पैसा लूट लिये हैं वे लोग रिपोर्ट नहीं किये हैं, कहते हुये सभी लोग भाग गये, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, मामले की गंभीरता को हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा आरोपियों का शीघ्र पता तलाश कर तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (एसीसीयू)बिलासपुर श्री अनुज कुमार एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईन/सरकंडा) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियों की धरपकड़ हेतु टीम रवाना किया गया जिनके द्वारा प्रार्थी के बताये हुलिये के आधार पर पता तलाश किया जा रहा था कि आज दिनांक 18.01.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि अशोक नगर अटल आवास में रहने वाले लड़के रात में लूटपाट करते हैं वे लोग अभी ग्राउण्ड में बैठे हैं, उक्त सूचना तस्दीक हेतु तत्काल टीम मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा घेराबंदी कर 4 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसमें करन यादव उर्फ केडी एवं दुर्गेश साहू ने अपने नाबालिक साथियों के साथ मिलकर अशोक नगर में लूटपाट करना एवं प्रार्थी रामगोपाल तिवारी के अलावा अन्य लोगों से भी लूट कारित करना स्वीकार करते हुये लूटे गये मशरूका रेडमी मोबाईल, जियो मोबाईल, एवं नाबालिक बालकों से नगदी रकम बरामद हुआ जो प्रार्थी के अलावा खमतराई के रहने वाला सुधीर श्रीवास नामक व्यक्ति से लूटे गये मशरूका होना पाये जाने से विधिवत् जप्त किया गया, आरोपी करन यादव उर्फ केडी, दुर्गेश यादव उर्फ मुण्डा एवं विधि से संघर्षरत् 2 नाबालिक बालकेां को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*अशोक टोण्डे शिक्षा के क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री से हुए सम्मानित*

0

*अशोक टोण्डे शिक्षा के क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री से हुए सम्मानित*

:-आनंद मेला युवा महोत्सव लोरमी में हुआ युवा सम्मान*


लोरमी। नगर में मुक्ति वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह, राष्ट्रीय युवा दिवस में आयोजित आनंद मेला युवा महोत्सव 2026 के अवसर पर युवा सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान तथा विशेष कार्य करने के लिए विकास खण्ड लोरमी अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सेनगुड़ा, के प्रधान पाठक अशोक कुमार टोण्डे को अरुण साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के करकमलों द्वारा सम्मानित किया गया। उपमुख्यमंत्री श्री साव जी ने कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार और समर्पण से आने वाली पीढ़ी को दिशा देते हैं। ऐसे समर्पित शिक्षकों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायी होता है। साथ ही भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य कर लोरमी का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी। अशोक कुमार टोण्डे वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में निष्ठा, अनुशासन और नवाचार के साथ कार्य करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, जिला पंचायत सभापति रत्ना काठले, अनीता साहू, धनीराम यादव, गुरमीत सलूजा, रवि शर्मा, दिनेश साहू, प्रदीप मिश्रा, संतोष साहू,महेन्द्र खत्री एवं मुक्ति वेलफेयर सोसायटी, लोरमी के पवन अग्रवाल, शरद डड़सेना, जितेन्द्र पाठक, कृष्ण कुमार जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, यतींद्र खत्री, अंकित मौर्य,पुंचू यादव, नरेन्द्र पाटकार, अमित गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी, नगरवासी वा बड़ी संख्या में एवं युवा उपस्थित रहे।

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी में कैरियर मार्गदर्शन सेमिनार आयोजित*

0

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी में कैरियर मार्गदर्शन सेमिनार आयोजित*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर–चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी में छात्र-छात्राओं के कैरियर मार्गदर्शन हेतु इंटरनेशनल डिजिटल एकेडमी के तत्वावधान में डिजाइन कोर्स विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित कैरियर विकल्पों की जानकारी देना और उनके भविष्य को सही दिशा प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अकलतरा क्षेत्र के विधायक माननीय राघवेंद्र कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माननीय विधायक द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा किया गया।
सेमिनार को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक माननीय राघवेंद्र कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को अपने कैरियर निर्माण के लिए मूलमंत्र देते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल पारंपरिक पढ़ाई ही नहीं, बल्कि कौशल आधारित शिक्षा भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी तथा डिजिटल और डिजाइन जैसे उभरते क्षेत्रों में अपार संभावनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित समाजसेवी श्रीमती गीता सिंह ने इंटरनेशनल डिजिटल एकेडमी द्वारा विद्यालय में आयोजित इस सेमिनार की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम वास्तव में विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होते हैं और उन्हें अपने कैरियर को संवारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की कामना की, जिससे छात्र-छात्राओं को सफलता की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिले।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी की प्राचार्य श्रीमती अंजुला सोनी ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास हमेशा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का रहा है और इस प्रकार के कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर अनुभव तिवारी, आँचल सिंह, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सेमिनार से मिली जानकारी को उपयोगी बताते हुए ऐसे आयोजनों को अपने भविष्य के लिए प्रेरणादायक बताया।

*पंथ हुजूर उदित मुनि नाम साहेब जी के चादर तिलक समारोह को लेकर कबीरपंथ समाज की मांग, 23 जनवरी को पूरे छत्तीसगढ़ में मदिरा व मांस बिक्री पर प्रतिबंध*

0

पंथ हुजूर उदित मुनि नाम साहेब जी के चादर तिलक समारोह को लेकर कबीरपंथ समाज की मांग, 23 जनवरी को पूरे छत्तीसगढ़ में मदिरा व मांस बिक्री पर प्रतिबंध

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली के 16वें वंश प्रतापाचार्य हुजूर उदित मुनि नाम साहेब के विधिवत चादर तिलक समारोह को लेकर कबीरपंथ समाज ने छत्तीसगढ़ शासन से महत्वपूर्ण मांग की है यह भव्य धार्मिक समारोह 23 जनवरी 2026 को कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा जिला बलौदाबाजार (छ.ग.) में आयोजित किया जाएगा कबीरपंथ समाज जिला कबीरधाम एवं के.डी.वी. मिशन के पदाधिकारियों ने बताया कि उक्त समारोह में देश के विभिन्न राज्यों सहित विदेशों से भी लाखो की संख्या में श्रद्धालु एवं अनुयायी शामिल होंगे कार्यक्रम की गरिमा, शांति एवं धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से समाज ने 23 जनवरी 2026 को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में मदिरा एवं मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है इस संबंध में समाज की ओर से जिला प्रशासन एवं राज्य शासन को अनुरोध पत्र सौंपा गया है समाजजनों का कहना है कि राज्यव्यापी निषेध से धार्मिक भावनाओं का सम्मान होगा तथा आयोजन शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हो सकेगा कबीरपंथ समाज ने शासन से जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

—————————————-

*1 फरवरी को होगा रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन*

0

1 फरवरी को होगा रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

 

मुंगेली:- मानव सेवा ही माधव सेवा है इस संकल्प को लेकर लोरमी शहर की सामाजिक टीम श्रीराम सेवा समिति लोरमी के द्वारा पंजाबी समाज लोरमी के विशेष सहयोग से गुरुद्वारा भवन में 1 फरवरी को रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आस पास के आम जनता सहित समिति के लोग भी रक्तदान करेगें शिविर में आये हुए सभी ब्लड जिला अस्पताल मुंगेली को दान कर दिया जायेगा जहां से फ्री में सरकारी अस्पताल के मरीजों को दिया जायेगा वही इस शिविर में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें डॉक्टरों के द्वारा विभिन्न प्रकार के जांच निःशुल्क में किया जायेगा समिति के मुखिया मुकेश जायसवाल मोदी ने बताया कि आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है सहयोगी दलों को भी सूचना दी जा चुकी सभी अपने हीसाब से तैयारी कर रहे हैं हम सभी चाहते हैं कि इस शिविर का लाभ आप सभी ले समिति के सभी सदस्य तैयारी में लगे हुए हैं

*वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर एक साथ पांच लाख विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन*

0

*वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर एक साथ पांच लाख विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन*

*रायपुर लोकसभा में गूंजा पूर्ण वंदे मातरम् गीत*

 

रायपुर, वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सुभाष स्टेडियम, रायपुर में दस हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष रूप से सहभागिता की, जबकि शेष विद्यार्थियों ने अपने-अपने विद्यालय एवं महाविद्यालय परिसरों में एक साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया। इस प्रकार एक ही समय पर कुल पांच लाख से अधिक विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि श्री टंकराम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को वंदे मातरम केवल कंठस्थ ही नहीं, बल्कि उसके भाव और अर्थ को भी समझना चाहिए। यह हमारा राष्ट्रीय गीत है, जो देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करता है। वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में पांच लाख विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक गायन एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।

मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि वंदे मातरम गीत हमारे इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह गीत देश के लिए ऊर्जा और शक्ति का स्रोत है। यदि विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन इसका नियमित गायन किया जाए, तो निश्चित रूप से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और अनुशासन की भावना विकसित होगी। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में वंदे मातरम को केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों का प्रेरक मंत्र बताया है। मातृभूमि की वंदना का यह गीत आज पूरे देश में गाया जा रहा है। इसी क्रम में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लगभग 3000 विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में एक साथ पांच लाख से अधिक विद्यार्थियों ने एक समय पर सामूहिक गायन कर इतिहास रच दिया।

छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा ने वंदे मातरम् गीत के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा की वंदे मातरम् का रचना बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा 1876 में किया गया था। जब भारत परतंत्र था, इस राष्ट्रीय गीत ने युवाओं में एक ऊर्जा का संचार किया और वे भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी और हमें स्वतंत्रता दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान सेना दिवस के उपलक्ष्य में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों डॉ. हीरेंद्र त्रिपाठी, श्री किशोरी लाल, श्री संतोष कुमार, श्री देवेंद्र कुमार एवं श्री योगेश कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

साथ ही डिग्री गर्ल्स कॉलेज, दानी गर्ल्स स्कूल, संत गोविंदराम सदानी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, छत्तीसगढ़ कॉलेज ऑफ नर्सिंग सहित अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्री दीपक महस्के, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री सुनील सोनी, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

*टीम प्रहरी अभियान*

0

*टीम प्रहरी अभियान*

*जोन-4 में हटाई गई सड़क बाधा, काटा 23 हजार रुपये का ई-चालान*

रायपुर / टीम प्रहरी अभियान के तहत नगर निगम रायपुर जोन क्रमांक-4 क्षेत्र में गोलबाजार मुख्य मार्ग में सड़क पर दुकानों का सामान रखकर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सड़क से अतिक्रमण हटाकर मार्ग को साफ कराया गया, जिससे आम नागरिकों को यातायात जाम से राहत मिली। यह कार्रवाई कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के आदेशानुसार नगर पालिक निगम आयुक्त श्री विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर की गई।

अभियान के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कुल 23,000 रुपये का ई-चालान किया गया। यह कार्रवाई नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा एवं जोन-4 के जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के मार्गदर्शन में की गई। साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

*प्रोजेक्ट पाई पाई के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी जोरा में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित*

0

*प्रोजेक्ट पाई पाई के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी जोरा में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित*

रायपुर, / प्रोजेक्ट पाई पाई के अंतर्गत आज 15 जनवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा अग्रणी बैंक कार्यालय रायपुर एवं बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जोरा में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना, सुरक्षित बैंकिंग एवं डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा साइबर अपराधों से बचाव हेतु सतर्क करना रहा।

शिविर में उपस्थित प्रतिभागियों को जन सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना (एपीवाई), बजट निर्माण, बचत एवं निवेश के महत्व, सावधि जमा खाता, आवर्ती जमा खाता, पीपीएफ खाता, सुकन्या समृद्धि योजना, क्रेडिट स्कोर, बीसी बैंकिंग, वित्तीय विविधिकरण सहित डिजिटल बैंकिंग से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आईएमपीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, यूपीआई जैसी डिजिटल भुगतान प्रणालियों की उपयोगिता एवं सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।

शिविर के दौरान साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्टमेंट, ओटीपी फ्रॉड, नौकरी के नाम पर होने वाले फ्रॉड, एपीके फाइल से होने वाले नुकसान, पार्सल डिलीवरी फ्रॉड सहित अन्य ऑनलाइन ठगी के तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को साइबर अपराध की सूचना देने हेतु टोल फ्री नंबर 1930 के उपयोग के बारे में भी बताया गया। साथ ही बैंकिंग शिकायत निवारण प्रणाली सीएमएस पोर्टल, भारतीय रिजर्व बैंक लोकपाल योजना के अंतर्गत टोल फ्री नंबर 14448, एटीएम के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के लाभों की जानकारी दी गई।

*कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने किया राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव–2026 का भव्य शुभारंभ*

0

*कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने किया राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव–2026 का भव्य शुभारंभ*

*राजा मोरध्वज की दानशीलता और सत्यनिष्ठा को जीवन में अपनाने का आह्वान : मंत्री श्री टंकराम वर्मा*

रायपुर,राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव–2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ आज उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री एवं आरंग विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब ने की।

महोत्सव का शुभारंभ बाबा बागेश्वर नाथ एवं गायत्री माता की भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। इसके पश्चात मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने बाबा बागेश्वर नाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथि मंत्री श्री वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आरंग नगर हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर है। इसका विशिष्ट सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक महत्व है, जिसके कारण इसे मंदिरों का नगर भी कहा जाता है। राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव के माध्यम से हम इस गौरवशाली संस्कृति, इतिहास और विरासत को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आरंग के पर्यटन, विकास तथा धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री श्री वर्मा ने राजा मोरध्वज की दानशीलता और सत्यनिष्ठा को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा “बाबा बागेश्वर नाथ की जय, बाबा गुरु घासीदास की जय, राजा मोरध्वज की जय।” उन्होंने कहा कि आरंग विधानसभा क्षेत्र हर दृष्टि से समृद्ध एवं प्रसिद्ध है। यहां की जनता देश प्रथम, राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित होकर धर्म और संस्कृति की ध्वजा को सदैव ऊँचा रखने के लिए तत्पर रहती है। राजा मोरध्वज की पावन नगरी आरंग में सभी का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से लोगों को राजा मोरध्वज एवं आरंग के गौरवशाली इतिहास को जानने और समझने का अवसर मिला है।

महोत्सव के प्रथम दिवस प्रसिद्ध रेत कलाकार श्री हेमचंद साहू द्वारा सैंड आर्ट के माध्यम से बाबा बागेश्वर नाथ की आकर्षक कलाकृति का निर्माण किया गया। साथ ही इतिहासकारों एवं शिक्षाविदों के व्याख्यान आयोजित किए गए, जिसमें श्री आनंद राम साहू ने आरंग की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर शोधपरक विचार प्रस्तुत किए। प्रोफेसर आर. आर. विश्वकर्मा (वरिष्ठ पुरातत्वविद), श्री जी. एल. रायकवार (वरिष्ठ पुराविद, संचालनालय पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग) तथा श्री मुरली मनोहर देवांगन (शिक्षाविद, रायपुर) ने आरंग के इतिहास पर विस्तार से व्याख्यान दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत टोमन साहू की टीम द्वारा सुवा नृत्य, सुभाष बंजारे की टीम द्वारा पंथी नृत्य, स्वरांजलि डांस ग्रुप, आरंग की प्रस्तुति तथा राजा मोरध्वज की भव्य झांकी (भोथली) का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक श्री सुनील सोनी ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

इस अवसर पर चर्मकार शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे।

*पालतू पशु दुकानों व डॉग ब्रीडिंग सेंटर का पंजीयन अनिवार्य*

0

*पालतू पशु दुकानों व डॉग ब्रीडिंग सेंटर का पंजीयन अनिवार्य*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/जिले में संचालित सभी पालतू पशु दुकानों को संचालन दिनांक से 60 दिवस के भीतर तथा डॉग ब्रीडिंग सेंटरों को पशु प्रजनन एवं विपणन नियम 2017 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड में पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है। पालतू पशु दुकान नियम 2018 की कंडिका 2(अ) के अनुसार पालतू पशुओं की श्रेणी में श्वान, बिल्ली, खरगोश, गिनी पिंग, हैमस्टर, मूसक या चूहिया एवं पिंजरा बंद पक्षी (एक्जोटिक रंगीन चिड़िया) शामिल हैं। पंजीयन हेतु आवेदन कार्यालय संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएँ, बिलासपुर में जमा किए जाएंगे, जिन्हें छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड, रायपुर को पंजीयन के लिए प्रेषित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड, रायपुर द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि जिले में संचालित अपंजीकृत पालतू पशु दुकानों एवं डॉग ब्रीडिंग सेंटरों, जिनके द्वारा पंजीयन हेतु आवेदन प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है, उनके विरुद्ध सीलबंदी की कार्यवाही की जाए। जिले में संचालित अपंजीकृत पालतू पशु दुकानों एवं डॉग ब्रीडिंग सेंटर संचालकों को 5 दिवस के भीतर कार्यालय संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएँ, पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग में संपर्क कर पंजीयन हेतु विधिवत आवेदन प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित अवधि के पश्चात अपंजीकृत पालतू पशु दुकानों एवं डॉग ब्रीडिंग सेंटरों को सीलबंद किए जाने की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।