Home Blog Page 268

*धान, चावल एवं वाहन जब्त, राइस मिलों पर बड़ी कार्यवाही*

0

*धान, चावल एवं वाहन जब्त, राइस मिलों पर बड़ी कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा,/ जिले में चावल के अवैध परिवहन की सूचना पर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच एवं छापेमार कार्रवाई की गई।
जिला खाद्य अधिकारी श्री कौशल साहू ने बताया कि 17 जनवरी को केरा स्थित राइस मिल से चावल के अवैध परिवहन की सूचना पर राछा चौक, नवागढ़ में ट्रक क्रमांक CG 11 BK 7802 को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक में 580 बोरा चावल (कुल वजन 290 क्विंटल) भरा पाया गया, जिस पर विष्णु एग्रो मिलिंग इंडस्ट्रीज, सेमरा का टैग लगा हुआ था। चालक द्वारा परिवहन से संबंधित कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के उल्लंघन के कारण उक्त ट्रक (अनुमानित मूल्य 18 लाख रुपए) एवं उसमें भरे 290 क्विंटल चावल (अनुमानित मूल्य 8.70 लाख रुपए) को जब्त कर पुलिस थाना नवागढ़ की अभिरक्षा में सौंपा गया।
साथ ही 17 जनवरी को ही सेमरा स्थित विष्णु एग्रो मिलिंग इंडस्ट्रीज में जांच की गई। जांच में दस्तावेजों में अनियमितता एवं स्टॉक में गड़बड़ी पाए जाने पर मिल के प्रोपराइटर पंकज देवांगन के कब्जे से 92,607 बोरा धान (वजन 37,042.80 क्विंटल), अनुमानित मूल्य 8.51 करोड़ रुपए, जब्त किया गया।प्रकरण में केरा स्थित स्वस्तिक राइस मिल की संलिप्तता पाए जाने पर दिनांक 18 जनवरी 2026 को संयुक्त टीम द्वारा उक्त मिल की भी जांच की गई। जांच में घोषित स्टॉक की तुलना में 278 क्विंटल धान कम पाया गया तथा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर मिल के पार्टनर अनुभव देवांगन के कब्जे से 62,325 बोरा धान (वजन 24,930 क्विंटल) अनुमानित मूल्य 5.73 करोड़ रुपए तथा 50 क्विंटल चावल अनुमानित मूल्य 1.50 लाख रुपए जब्त किया गया। उक्त प्रकरणों में संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जिले में धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। कलेक्टर श्री महोबे द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि धान-चावल उपार्जन, भंडारण एवं परिवहन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सतत् उड़नदस्ता टीम द्वारा लगातार छापेमार कार्यवाही की जा रही है।

*गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ*

0

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ

आशीष कश्यप बिलासपुर:- गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII), अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत उद्बोधन के साथ हुई। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर आलोक चक्रवाल जी ने की। मुख्य अतिथि डॉ. सुनील शुक्ला, महानिदेशक, भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सौराष्ट्र विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ. नीलांबरी दवे उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम की संयोजक, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की विश्वविद्यालय ईकाई संयोजक प्रो. सीमा राय, सलाहकार प्रो. अनुपमा सक्सेना एवं कार्यक्रम समन्वयक विश्वविद्यालय इन्क्यूबेशन सेंटर तथा एमएमटीटीसी के निदेशक प्रो. आलोक कुमार सिंह कुशवाहा इस अवसर पर उपस्थित थे।

कार्यक्रम सलाहकार एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. शैलेंद्र कुमार ने स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुनील शुक्ला, महानिदेशक, भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद का परिचय कराते हुए बताया कि विश्वविद्यालय में माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर आलोक चक्रवाल के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में आगामी दिनों में EDII अहमदाबाद के सहयोग से तीन प्रमुख कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं जिनमें उद्यमिता विकास कार्यक्रम (19–31 जनवरी 2026), कौशल विकास राष्ट्रीय कार्यशाला (2–7 फरवरी 2026) एवं राष्ट्रीय सम्मेलन (9–10 फरवरी 2026) शामिल हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के पिछले चार वर्षों के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि माननीय कुलपति महोदय के नेतृत्व में वर्ष 2025 में इंडिया टुडे मैगज़ीन द्वारा प्रकाशित रैंकिंग में विश्वविद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बेहतरीन स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम अध्यक्ष माननीय कुलपति महोदय प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल ने मुख्य अतिथि को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान भी किया।

*बच्चों में कम उम्र से ही वित्तीय समझ, कौशल विकास और उद्यमिता की ओर प्रेरित करने की आवश्यकता : माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर आलोक चक्रवाल*

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माननीय कुलपति प्रोफेसर आलोक चक्रवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अमित द्विवेदी को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त होना पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बच्चों में कम उम्र से ही वित्तीय समझ, कौशल विकास और उद्यमिता की ओर प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में लगभग 12,500 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यदि हर विद्यार्थी कौशल विकास पर ध्यान दे तो कोई भी छात्र बेरोजगार नहीं रहेगा। उद्यमिता, नई सोच और स्टार्टअप संस्कृति ही भविष्य का मार्ग है।

*उद्यमिता शिक्षा आज के समय की आवश्यकता : प्रोफेसर नीलांबरी दवे*

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि एवं प्रथम महिला, सौराष्ट्र विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. नीलांबरी दवे ने अपने संबोधन में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के महानिदेशक डॉ. सुनील शुक्ला को बधाई देते हुए कहा कि उद्यमिता शिक्षा आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थान तभी समृद्ध माने जाएंगे जब वे अपने विद्यार्थियों को कौशल, नवाचार और आत्मनिर्भरता के लिए तैयार करें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में उद्यमिता आधारित कार्यक्रम केवल स्टार्टअप बनाने का मंच नहीं हैं, बल्कि यह विद्यार्थियों को सोचने, अवसर खोजने और बाजार की मांग को समझने का साहस भी देते हैं। डॉ. दवे ने EDII और गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा उद्यमिता विकास कार्यक्रम को एक महत्वपूर्ण पहल बताया और इसके दीर्घकालीन प्रभावों की सराहना की।

*उद्यमिता एक अलग सोच और दृष्टिकोण मांगती है : डॉ. सुनील शुक्ला*

मुख्य अतिथि डॉ. सुनील शुक्ला ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ होने वाले विकास कार्य उत्कृष्ट हैं और वर्तमान में चल रही 46 योजनाएँ विश्वविद्यालय को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँगी। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2025 में EDII से जुड़े सत्यरंजन आचार्य एवं अमित कुमार द्विवेदी को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था, जिनमें से अमित कुमार द्विवेदी वर्तमान में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के प्राध्यापक हैं। उन्होंने छात्रों को उद्यमिता एवं कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। डॉ. शुक्ला ने कहा कि उद्यमिता एक अलग सोच और दृष्टिकोण मांगती है। समस्या को रचनात्मक ढंग से हल करके समाधान को व्यवसायिक अवसर में बदलना ही श्रेष्ठ उद्यमिता है। यदि 46 विश्वविद्यालय योजनाएँ आज चल रही हैं तो भविष्य में यह 460 भी हो सकती हैं—और इसका आधार सिर्फ उद्यमिता है।
उन्होंने कहा कि देश में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र बीते 10 वर्षों में अत्यधिक विकसित हुआ है—जहाँ कभी मात्र 250 स्टार्टअप थे, वहीं आज इनकी संख्या 2 लाख से अधिक हो चुकी है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत का स्वरूप स्पष्ट रूप से उभरता हुआ दिखाई देगा।

कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अश्विनी कुमार दीक्षित ने उपस्थित अतिथियों एवं श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा आरंभ किए जा रहे नए कार्यक्रम विद्यार्थियों के स्टार्टअप को मजबूत आधार प्रदान करेंगे, जिससे वे इंटर्नशिप व प्रशिक्षण की बेहतर सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

कार्यक्रम का संचालन फॉरेस्ट्री विभाग की प्राध्यापिका डॉ. गरिमा तिवारी ने किया। कार्यक्रम के सह-समन्वयक श्री प्रेमनाथ कमलेश एवं डॉक्टर अमित कुमार खासकलम हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति के सभी सदस्य, विभागाध्यक्ष, अधिष्ठाता, प्राध्यापकगण, शोधार्थीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

*अवैध परिवहन पर सख्ती: 30 टन रॉयल्टी की पर्ची में 40 टन माल ढोते पकड़े गए वाहन*

0

*अवैध परिवहन पर सख्ती: 30 टन रॉयल्टी की पर्ची में 40 टन माल ढोते पकड़े गए वाहन*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा अकलतरा।नगर क्षेत्र में खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ की गई कार्रवाई में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच के दौरान सामने आया कि 30 टन की रॉयल्टी पर्ची पर करीब 40 टन माल का परिवहन किया जा रहा था। नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पुलिस और संबंधित विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नो-एंट्री के दौरान 8 हाइवा वाहनों को जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार, डोलोमाइट गिट्टी से लदे ये वाहन निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक भार लेकर शहर में प्रवेश कर रहे थे। एक हाइवा की निर्धारित क्षमता जहां 24 टन बताई गई है, वहीं वाहन का स्वयं का वजन जोड़ने पर कुल अनुमेय भार लगभग 39 टन होता है। जांच में पाया गया कि कुछ वाहनों में 10 से 15 टन तक अतिरिक्त माल लोड था, जिससे कुल वजन 50 टन से अधिक हो गया।
कार्रवाई रात करीब 9:30 बजे के बाद की गई, जब नो-एंट्री लागू होने के बावजूद भारी वाहन शहर में प्रवेश कर रहे थे। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को रोका और थाने लाकर विस्तृत जांच शुरू की। जांच के दौरान रॉयल्टी पर्चियों में भी गड़बड़ी सामने आई, जिसके आधार पर नियम विरुद्ध परिवहन का मामला दर्ज किया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ओवरलोडिंग और अवैध खनिज परिवहन से न सिर्फ सड़कों को नुकसान पहुंचता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

*अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई* : शेयर मार्केट व रियल स्टेट के नाम पर 30 करोड़ की ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार*

0

*अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई* : शेयर मार्केट व रियल स्टेट के नाम पर 30 करोड़ की ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:- अकलतरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शेयर मार्केट एवं रियल स्टेट में निवेश के नाम पर करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा सहित आसपास के जिलों में सक्रिय था और लोगों को हर माह 15 प्रतिशत ब्याज का लालच देकर ठगी को अंजाम दे रहा था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार वैष्णव, पिता स्व. मोचन दास वैष्णव, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी जवाहर नगर अकलतरा के रूप में हुई है। आरोपी वर्ष 2022-23 से अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर इस संगठित ठगी को अंजाम दे रहा था। उसके अन्य साथी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा जारी है।
मामले का विवरण
इस प्रकरण में प्रार्थी महेंद्र कुमार कश्यप, निवासी कामता थाना शिवरीनारायण ने थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार जून 2024 में उसकी मुलाकात जान-पहचान के व्यक्ति प्रमोद कुमार वैष्णव से हुई, जिसने स्वयं को रियल स्टेट व शेयर मार्केट का कारोबारी बताते हुए हर माह 15 प्रतिशत मुनाफा देने का भरोसा दिलाया। विश्वास में लेने के लिए आरोपी ने अपने नाम से इकरारनामा तैयार किया और HDFC बैंक का ₹10 लाख का चेक भी प्रार्थी को सौंपा।
प्रार्थी ने अपनी बेटी की शादी के लिए धान बेचकर जमा किए गए ₹10 लाख नगद आरोपी को दे दिए। कुछ समय बाद आरोपी का मोबाइल बंद हो गया और वह अपने घर से भी फरार पाया गया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि इसी प्रकार कौशल प्रसाद कश्यप से ₹10 लाख और हीरा लाल कश्यप, निवासी चोरभट्टी से ₹5 लाख की ठगी की गई थी। सभी पीड़ितों को आरोपी द्वारा चेक और इकरारनामा दिया गया था।
जांच में बड़ा खुलासा
पुलिस जांच के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी ने शेयर मार्केट और रियल स्टेट के नाम पर 10 से 15 अन्य लोगों से भी लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी की है। मामले में चेक एवं इकरारनामे जप्त कर गवाहों के बयान दर्ज किए गए।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने कोरबा, जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिलों में लगभग ₹30 करोड़ की ठगी करना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से जप्त संपत्ति
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्न संपत्तियां जप्त की हैं—
वेगनआर कार क्रमांक CG-11-M-8955 (अनुमानित कीमत ₹4 लाख)
अन्य कार क्रमांक CG-11-B-5814 (अनुमानित कीमत ₹8.50 लाख)
यामाहा मोटरसाइकिल क्रमांक CG-11-BL-3379 (आरोपी के पुत्र के नाम पर)
जप्त संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹20 लाख आंकी गई है। आरोपी द्वारा अर्जित अन्य संपत्तियों, भूमि एवं मकान से संबंधित जानकारी की विवेचना अभी जारी है।
आगे की कार्रवाई
आरोपी के विरुद्ध धारा 420 भा.दं.सं. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे की गिरफ्तारियों के साथ और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी अकलतरा तथा थाना स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि निवेश के नाम पर किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

*झझपुरी मे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जैतस्तंभ को जलाने वाले आरोपी की गिरफ्तार कर किया गया खुलासा*

0

 *झझपुरी मे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जैतस्तंभ को जलाने वाले आरोपी की गिरफ्तार कर किया गया खुलासा*

➡️ *थाना लोरमी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम झझपुरी मे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुये जैतस्तंभ को जलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल*

➡️ *आरोपी राजेश साहू निवासी झझपुरी से आगजनी मे उपयोग किये गये मिट्टी तेल, माचिस एवं चेहरा छुपाने के लिये उपयोग किये गये कपड़ो को किया गया जप्त*

➡️ *आरोपी राजेश साहू के विरूद्ध थाना लोरमी मे अपराध क्रमांक 18/26 धारा 298,326 (जी) बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाही*
-ः-

*लोरमी:-* दिनांक 16-17.01.2026 के दरमियानी रात्रि ग्राम झझपुरी मे ठाकुर देव चौक स्थित जैतखाम को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जला दिया था जिस पर सूचनाकर्ता अंगद अंचल पिता देवल अंचल उम्र 37 साल सा. झझपुरी कला थाना लोरमी जिला मुंगेली की रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 18/26 धारा 298, 326 (जी) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा प्रकरण की अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के मागदर्शन मे पुलिस टीम को अलग – अलग कार्यो का दायित्व सौपकर अग्रिम कार्यवाही हेतु रवाना किया गया।
प्रकरण मे पुलिस विवेचना के दौरान तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारिकी निरीक्षण किया गया, मौके पर फोरेन्सिक टीम के द्वारा भी घटना का जांच किया गया और आसपास के लोगों का तथ्यात्मक विस्तृत कथन लेख किया गया एवं सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुये घटना स्थल के पास मेडिकल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकार्ड हुए दृश्य के विश्लेषण तथा पहचान पर आसपास के ग्रामीणों के द्वारा जो व्यक्ति जैकेट पहनकर घटना के बाद वहां पर आया था और वहां से छुपते छुपाते निकल गया था, जिसके डिलडौल, कपड़े के पहनावट, चलने के तरीके से साक्षियों ने उसकी पहचान राजेश साहू पिता दाउलाल साहू निवासी झझपुरी के रूप मे किये, पहचान उपरांत संदेही राजेश कुमार साहू को तलब कर पूछताछ पर ग्राम झझपुरी मे जयंती कार्यक्रम के दौरान सतनामी समाज के कुछ लोगो के द्वारा आरोपी राजेश कुमार साहू को शराब के नशे मे आये हो कहकर मारपीट करने से क्षुब्द्ध होकर जैतखाम को जलाना स्वीकार किया गया। आरोपी राजेश के द्वारा ग्राम झझपुरी घर के अंदर एवं बाड़ी से घटना के समय पहने हुये कपड़ो एवं घटना में प्रयुक्त मिट्टी तेल (केरोसिन), माचिस को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी राजेश कुमार साहू पिता स्व. दाउलाल साहू उम्र 35 साल सा. झझपुरी कला थाना लोरमी के द्वारा आमजनों के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुये जैतस्तंभ को जलाना पाये जाने से दिनांक 20.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
*उक्त घटना के संबंध मे सतनामी समाज के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 03 दिवस की समयावधि मिला था जिसमे मुंगेली पुलिस के द्वारा समयावधि के पहले ही अज्ञात आरोपी को ज्ञात कर त्वरित कार्यवाही करते हुये जेल दाखिल किया गया है एवं मुंगेली पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपील की गई है कि ऐसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वो पर सख्त कार्यवाही की गई और समाजिक सौहार्द्र बनाये रखें।*
उपरोक्त कार्यवाही मे निरी.अखिलेश कुमार वैष्णव प्रभारी थाना लोरमी, निरी. प्रसाद सिन्हा प्रभारी सायबर सेल, निरी.रघुवीर चन्द्रा प्रभारी थाना चिल्फी, उप निरी. अमित गुप्ता, उप निरी. सुन्दर लाल गोरले, उपनिरी.सतेन्द्रपुरी गोस्वामी एवं समस्त स्टाफ की भुमिका रही।

*पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, विधायक भावना बोहरा ने ₹3.41 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन*

0

पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, विधायक भावना बोहरा ने ₹3.41 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

0.विधायक भावना बोहरा ने ₹3.41 करोड़ से अधिक की लागत से मेन रोड से दानियाखुर्द तक 5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से पंडरिया विधानसभा के गाँव-गाँव तक पक्की सड़कों की पहुँच और ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों तक सुगम व सुलभ सुविधाएँ पहुँच रही है इसी कड़ी में आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 3 करोड़ 41 लाख 20 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले मेन रोड (SH-05) से ग्राम दनियाखुर्द तक 5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी और इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया जनता की इस बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण की मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष और उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया उन्होंने कहा कि पंडरिया विधायक भावना बोहरा की सक्रियता और सतत प्रयासों से आज क्षेत्रवासियों की मांग पूरी हो रही है वहीं पंडरिया विधानसभा में निरन्तर विकास कार्य हो रहें जिससे आम नागरिकों को सुविधा और लाभ मिल रहा है इस सड़क के निर्माण से ग्राम तालपुर एवं बिरनपुर सहित आस-पास के क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर हो रहे सड़क निर्माण ग्रामीण विकास, मजबूत अधोसंरचना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीति का मूल मंत्र है कि गांव मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा इसी सोच के साथ केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने का निरंतर कार्य कर रही है प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने आज गांवों को केवल शहरों से ही नहीं, बल्कि विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार के समन्वय से पंडरिया विधानसभा में निरंतर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिल रही है किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुँचाने में सुविधा, व्यापार और व्यवसाय को बढ़ावा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहें हैं सड़क निर्माण के दौरान श्रमिकों को काम मिलेगा और भविष्य में आवागमन सुगम होने से शिक्षा, स्वास्थ्य और आपात सेवाओं तक लोगों की पहुँच आसान होगी भावना बोहरा ने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में लगातार सड़क निर्माण और ग्रामीण सुविधाओं के विस्तार का कार्य हो रहा है हमारा संकल्प है कि पंडरिया का कोई भी गांव विकास से वंचित न रहे विधानसभा में नई सड़कों, पुल-पुलियों और अधोसंरचना निर्माण के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं जिससे क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है यह सड़क निर्माण कार्य पंडरिया विधानसभा के लिए विकास की मजबूत नींव साबित होगा बेहतर कनेक्टिविटी से न केवल गांवों का शहरों से संपर्क बढ़ेगा बल्कि युवाओं को रोजगार, किसानों को बेहतर बाजार और आमजन को बेहतर दैनिक सुविधाएँ प्राप्त होंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी विकास नीति और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में पंडरिया विधानसभा विकास, सुविधा और समृद्धि की राह पर निरंतर आगे बढ़ रहा है इस दौरान विधायक भावना बोहरा ग्राम दानियाखुर्द में पटेल समाज द्वारा आयोजित माँ शाकंभरी जयंती में शामिल हुईं उन्होंने समाजजनों को संबोधित कर कहा कि माँ शाकम्भरी केवल एक देवी नहीं बल्कि प्रकृति, कृषि और मानव जीवन के संरक्षण की प्रतीक हैं माँ शाकम्भरी हमें यह संदेश देती हैं कि प्रकृति का सम्मान अन्न का आदर और परिश्रम से अर्जित संसाधनों का सदुपयोग ही समाज की सच्ची सेवा है उनका जीवन दर्शन हमें सिखाता है कि केवल अपने लिए नहीं बल्कि समस्त समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए सोचने का भाव ही वास्तविक धर्म है भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे जनपद पंचायत स.लोहारा की अध्यक्ष दुर्गा सिंह , अशोक पटेल जनपद उपाध्यक्ष स. लोहारा,पूर्व जिला महामंत्री संतोष पटेल भाजपा रणवीरपुर मंडल अध्यक्ष नरेश साहू जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा , सुदर्शन कुम्भकार ,जिला भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मनोज वैष्णव सहित समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन सदस्यगण भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

—————————————-

*पूर्व CMHO ऊपर एफ आई आर दर्ज करने का कलेक्टर का वर्ष 2019 का आदेश, पुलिस प्रशासन टी आई बेखबर,,,,,पढ़े पूरी खबर।*

0

*पूर्व CMHO ऊपर एफ आई आर दर्ज करने का कलेक्टर का वर्ष 2019 का आदेश, पुलिस प्रशासन टी आई बेखबर,,,,,पढ़े पूरी खबर।*

मुंगेली = मुंगेली जिले के पूर्व cmho डॉ जगदीश चंद्र मेश्राम व संतोष कुमार यादव के ऊपर एफ आई आर दर्ज करने का आदेश कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने वर्ष 2019 में दिया था, लेकिन अब तक इस मामले में एफ आई आर दर्ज नहीं हुआ है, कलेक्टर के आदेश पर टी आई कोतवाली को उस समय के तत्कालीन cmho ने आवेदन दिया था व दस्तावेज उपलब्ध कराया था, व पुलिस अधीक्षक महोदय को भी सूचित किया गया था, बताते चले कि कलेक्टर ने विधिवत रूप से सम्पूर्ण मामले में जॉच किया था, लेकिन इस पूरे मामले में लीपापोती कर पुलिस विभाग द्वारा मामले को दबा दिया गया था, ताकि कार्रवाई ना हो सके, ऐसा प्रतीत हो रहा है, क्योंकि कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से इस मामले में जॉच किया था व बकायदा इस मामले में जॉच कर कार्यवाही के लिए आदेश जारी किया था, लेकिन 7 साल बाद भी अब तक कार्यवाही नहीं होना विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत संलिप्तता को दर्शाता हैं,

*छत्तीसगढ़ शासन एवं भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के समन्वय से पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत बीमा सहायता प्रदान*

0

कोरबा – छत्तीसगढ़ शासन एवं भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ समन्वय स्थापित कर जिला पुलिस कोरबा में कार्यरत समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस सैलरी पैकेज योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत पुलिस कर्मियों को सड़क दुर्घटना बीमा, आकस्मिक मृत्यु बीमा जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उनके तथा उनके परिवारजनों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ आरक्षक श्री कृष्ण कुमार खड़िया ( दिनांक 28.09.2025 ) एवं आरक्षक श्री सुरेन्द्र लहरे (दिनांक 07.09.2025) के आकस्मिक निधन के पश्चात उनके परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत ₹10,00,000/- (दस लाख रुपये) की बीमा राशि प्रदान की गई। उक्त बीमा राशि का वितरण पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, भा.पु.से., भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक श्री मृत्युंजय वर्मा एवं श्री रामेश्वर कुमार, मुख्य प्रबंधक, आईटीआई शाखा कोरबा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि पुलिस कर्मी समाज की सुरक्षा के लिए कठिन एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। पुलिस सैलरी पैकेज योजना उनके परिवारजनों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कोरबा जिला पुलिस भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से अपने पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

*कोरबा पुलिस की सख्त कार्यवाही — नशे में वाहन चलाने,जिले के प्रमुख मार्गों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सघन जांच|*

0

 विशेष वाहन जांच अभियान में 24 चालकों पर धारा 185 एम.वी. एक्ट के तहत कार्यवाही|

 

कोरबा – दिनांक 18 जनवरी 2026 को जिले के प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। नशे की स्थिति में वाहन चलाते पाए गए 24 चालकों के विरुद्ध धारा 185 एम.वी. एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। सभी वाहन चालकों का ब्रेथ एनालाइजर एवं मेडिकल परीक्षण कराया गया।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशे में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

*कोरबा पुलिस का विशेष अभियान, 61 वारंटों की सफल तामिली|*

0

लंबे समय से फरार वारंटी आरोपियों पर कसा शिकंजा|


कोरबा -पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में दिनांक 18 जनवरी 2026 को जिलेभर में स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली हेतु विशेष एवं सघन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक थाना एवं चौकी स्तर पर पृथक-पृथक पुलिस टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर योजनाबद्ध दबिश दी गई। स्थानीय मुखबिर तंत्र, बीट सिस्टम एवं तकनीकी सूचनाओं के प्रभावी उपयोग से लंबे समय से फरार एवं न्यायालय में अनुपस्थित वारंटी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अभियान की सतत मॉनिटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले और श्री नीतीश ठाकुर द्वारा की गई तथा नगर पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारियों के पर्यवेक्षण में कुल 42 गिरफ्तारी वारंट एवं 19 स्थाई वारंट सहित कुल 61 वारंटों की तामिली की गई। सभी वारंटी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। कोरबा पुलिस यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा