Home Blog Page 267

*शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में बसंत पंचमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।*

0

शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में बसंत पंचमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मुंगेली:-शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केंद्र ढोलगी विकास खंड लोरमी जिला मुंगेली में शाला परिसर में बड़ी ही हर्षोउल्लास के साथ शिक्षक ,विद्यार्थियों एवं पलको के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर बसंत पंचमी मनाया गया ।जिसमें शिक्षक के द्वारा माँ सरस्वती की महिमा के बारे में बताया गया साथ ही साथ ग्राम के पलको द्वारा पूजा अर्चना की गई।इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर, सहायक शिक्षक रूपेश राजपूत ,रसोईया कुमारी बाई साहू ,लता केवट ,सफाईकर्मी कोमल यादव आदि ग्रामवासी उपस्थित थे।

*● रायगढ़ पुलिस की डीजल चोरी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, आरोपियों से 2000 लीटर डीजल व छोटा टैंकर जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार*

0

● रायगढ़ पुलिस की डीजल चोरी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, आरोपियों से 2000 लीटर डीजल व छोटा टैंकर जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार*

रायगढ़,  । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल) अनिल कुमार विश्वकर्मा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन में साइबर सेल और छाल पुलिस की संयुक्त टीम ने डीजल चोरी करने वाले संगठित गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी कर एकत्रित किया गया करीब 2000 लीटर डीजल तथा एक छोटा डीजल टैंकर जप्त किया है। आरोपी चोरी के डीजल को टैंकर में भरकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश कर रहे थे।
पुलिस अधीक्षक को छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे पर खड़ी भारी वाहनों से डीजल चोरी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल और छाल पुलिस को विशेष कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 22 जनवरी 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिरों से सूचना संकलित की जा रही थी, तभी ग्राम हाटी–धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग पर ढोडीखार के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डीजल की अवैध बिक्री हेतु ग्राहक तलाश करने की सूचना मिली।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके से तीन व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जो छोटा डीजल टैंकर YODHA 1700 (वाहन क्रमांक BR 09 GC 1865) में डीजल बेचने की तैयारी में थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विजय कुमार साव (18) एवं रवि कुमार साव (28), दोनों निवासी तेतराहट थाना तेतराहट जिला लखीसराय (बिहार) दोनों हाल ग्राम सिथरा, थाना धरमजयगढ़ तथा टैंकर चालक रजिंत कुमार साव (38) निवासी भिलाई पावर हाउस थाना पावर हाउस जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) बताए। वाहन की जांच पर करीब 2000 लीटर डीजल जैसा ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये है।

जांच में सामने आया कि आरोपी छाल–हाटी–धरमजयगढ़ मार्ग पर पेट्रोल पंपों एवं ढाबों के आसपास खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करते थे तथा मुख्य मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों से बाजार मूल्य से कम दाम पर डीजल खरीदकर अलग-अलग रास्तों में ग्राहकों को सस्ते दामों पर बेचते थे। आरोपियों विजय और रवि ने अपने भाई राजेश उर्फ कुरू साव के साथ मिलकर संगठित रूप से डीजल चोरी कर बिक्री करना स्वीकार किया है। प्रकरण में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 287, 111 के तहत अपराध क्रमांक 09/2026 पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि आरोपी राजेश उर्फ कुरू साव फरार है।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक शिव शंकर खरे, प्रधान आरक्षक शंभू पांडे, आरक्षक कृष्णा टंडन, सतीश जगत, रामकृष्ण पटेल, दिलीप सिदार और साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक महेश पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, धनंजय कश्यप शामिल थे ।

गिरफ्तार आरोपी –

1. विजय कुमार साव पिता कृष्ण साव उम्र 18 वर्ष साकिन तेतराहट थाना तेतराहट जिला लखीसराय (बिहार)
2. रवि कुमार साव पिता कृष्ण साव उम्र 28 वर्ष साकिन तेतराहट थाना तेतराहट जिला लखीसराय (बिहार)
3. रजिंत कुमार साव पिता स्व0 सत्यनारायण साव उम्र 38 वर्ष साकिन भिलाई पावर हाउस थाना पावर हाउस जिला दुर्ग (छ0ग0)

जप्त मशरूका –

ज्वलन शील पदार्थ डीजल करीबन 2000 लीटर (दो हजार लीटर ) डीजल जैसा ज्वलन शील पदार्थ कीमती लगभग 2,00,000/ रूपये मय डीजल टैकर YODHA 1700 वाहन क्रमाक BR 09 GC 1865 कीमती लगभग 6,00,000/ रूपये कुल जुमला रकम 8,00,000/ रूपये ।

*नाबालिक से छेड़छाड़ के आरोपी रिपोर्ट के चंद घंटों में गिरफ्तार*

0

*नाबालिक से छेड़छाड़ के आरोपी रिपोर्ट के चंद घंटों में गिरफ्तार*
धारा 74 bns, 08,12 पाक्सो एक्ट

नाम आरोपी – 1- मनीष कांशीपुरी पिता सोनू काशीपुरी निवासी बहेरामुड़ा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी मनीष कांशीपुरी निवासी बहेरामुड़ा द्वारा पीड़िता नाबालिक को जबरदस्ती गलत नियत से हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ किया है, उक्त मामले में चौकी बेलगहना थाना कोटा मे अपराध धारा सदर का अपराध क़ायम कर विवेचना मे लिया गया, घटना के सम्बन्ध मे तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त किया गया, बेलगहना पुलिस द्वारा महिला सम्बंधित मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 21.01.2026 को आरोपी मनीष कांशीपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो घटना दिनांक को जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी मनीष कांशीपुरी पिता सोनू काशीपुरी निवासी बहेरामुड़ा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी को आज दिनांक 21.01.2026 को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.

*,,राज्य स्तरीय सात दिवसीय विशेष शिविर के लिए सुष्मिता का चयन*

0

,,राज्य स्तरीय सात दिवसीय विशेष शिविर के लिए सुष्मिता का चयन


लोरमी,,,,,
राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी की छात्रा कु सुष्मिता सदाना का चयन राष्ट्रीय सेवा योजना की राज्य स्तरीय सात दिवसीय विशेष शिविर के लिए हुआ हैं।इस संदर्भ में महाविद्यालय के प्रो डॉ नरेंद्र सलूजा ने बताया है कि 22 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक शासकीय दाऊ कल्याण सिंह महाविद्यालय बलौदाबाजार में आयोजित राज्य स्तरीय सात दिवसीय विशेष शिविर हेतु अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा 31 स्वयं सेवकों में चयन किया गया हैं जिसमें राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी की बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका कु सुष्मिता सदाना का चयन हुआ हैं। सुष्मिता का चयन होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन के ध्रुवे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि सुष्मिता का चयन होने पर महाविद्यालय गौरवान्वित हुआ हैं रासेयो शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों का व्यक्तित्व विकास, सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी की भावना जगाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और समुदाय की समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए है, जो ‘सेवा के माध्यम से शिक्षा’ के सिद्धांत पर आधारित है इन सभी का लाभ सुष्मिता को भी होगा।कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर एस साहू एवं प्रो निधि सिंह ने कहा कि यह विशेष शिविर स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और राष्ट्रीय एकता व सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करेगा । सुष्मिता के चयन होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एन.के.धुर्वे, डॉ.एस.के.जांगड़े, डॉ.एच.एस.राज, पी.पी.लाठिया, डॉ.नरेन्द्र सलूजा, डॉ.आर.एस.साहू, प्रो.निधि सिंह, डॉ.अर्चना भास्कर, प्रो.नितेश गढ़ेवाल, प्रो.विवेक साहू, प्रो.महेन्द्र पात्रे, प्रो.हेमा टंडन, प्रो. देवेंद्र जायसवाल, आर.के.श्रीवास्तव, एन.आर.जायसवाल, पुर्नेश जायसवाल, गंगाराम जायसवाल, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, डॉ.गंगा गुप्ता, प्रो.अमित निषाद, प्रो.मनीष कश्यप प्रो.श्रेया श्रीवास्तव, प्रो.सुषमा डहरिया, प्रो.गुरुदेव निषाद, अविनाश निर्मलकर, प्रतापभानु शर्मा, भागबली जायसवाल, अविनाश साहू,सोनू यादव, मुकेश यादव, उमाशंकर राजपूत, जितेन्द्र दूबे, भारत ध्रुव, सुबुद्धि यादव आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

*सांसद संतोष पांडेय ने पोंडी से मुंगेली तक सड़क व बायपास निर्माण में हो रही देरी को लेकर जताई कड़ी नाराज़गी*

0

सांसद संतोष पांडेय ने पोंडी से मुंगेली तक सड़क व बायपास निर्माण में हो रही देरी को लेकर जताई कड़ी नाराज़गी

0.कार्रवाई को लेकर अधीक्षण अभियंता को लिखा पत्र।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने राष्ट्रीय राजमार्ग 130 अंतर्गत पोंडी से मुंगेली तक सड़क बायपास व पुल निर्माण में हो रही देरी को लेकर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की है वही सांसद संतोष पांडेय ने पोंडी से मुंगेली तक सड़क बायपास व पुल निर्माण में हो रही देरी संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ कराने व निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी किए जाने की शिकायत को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा है उक्त मार्ग में पोंडी, पंडरिया, मुंगेली व तखतपुर में बायपास सड़क का निर्माण होना है साथ ही पांडातराई के पास फोंक नदी पंडरिया के पास हाफ नदी व हरी नाला में पुल का निर्माण होना प्रस्तावित है उन्होंने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण सड़क है इसके निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने करोड़ों रुपए की स्वीकृति प्रदान की है इसके निर्माण में अनावश्यक विलंब होना कतई उचित नहीं है उन्होंने शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने की स्थिति में आगे और आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही है।

—————————————-

*सांसद संतोष पांडेय ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी बधाई*

0

सांसद संतोष पांडेय ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी बधाई

 

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद व भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में हिस्सा लिया उक्त चुनाव में नितिन नवीन निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए सांसद संतोष पांडेय ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट कर उन्हें नवदायित्व की बधाई और यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी सांसद पांडेय ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नितिन नवीन का राजनीतिक जीवन संघर्ष, परिश्रम और समर्पण की जीवंत मिसाल रहा है छात्र राजनीति से लेकर संगठन के विभिन्न दायित्वों तक, उन्होंने हर भूमिका को पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाया है छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी के रूप में उन्होंने हमारा कुशल मार्गदर्शन किया उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में बीते चुनाव में शानदार जीत हासिल हुई अब वे देशभर के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

—————————————-

*सांसद संतोष पांडेय ने पोंडी व पंडरिया नगर क्षेत्र में सड़क निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीक्षण अभियंता को लिखा पत्र*

0

सांसद संतोष पांडेय ने पोंडी व पंडरिया नगर क्षेत्र में सड़क निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीक्षण अभियंता को लिखा पत्र

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने राष्ट्रीय राजमार्ग 130 अंतर्गत पोंडी व पंडरिया नगर क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने को लेकर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की है गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पोंडी से मुंगेली तक सड़क निर्माण अंतर्गत पोंडी व पंडरिया में बायपास सड़क का निर्माण हो रहा है इसके चलते पोंडी व पंडरिया नगर अंदर क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए अलग से स्वीकृति मिली है इसका टेंडर भी हो गया है बावजूद इसके सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है सांसद संतोष पांडेय ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ कराने को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा है उन्होंने शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने की स्थिति में आगे और आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही है।

—————————————-

*पंडरिया विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य वनांचल क्षेत्रों में विकास की तेज रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹14.58 लागत की 3 सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन*

0

पंडरिया विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य वनांचल क्षेत्रों में विकास की तेज रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹14.58 लागत की 3 सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से हर नगर और दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में निरंतर सड़कों का विस्तार हो रहा है आज ग्राम पाढ़ी और भाकुर में विधायक भावना बोहरा ने 14 करोड़ 58 लाख 5 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 3 बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्राम पाढ़ी में 9 करोड़ 52 लाख 35 हजार रु. की लागत से पंडरिया से बकेला तक कुल 13 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं ग्राम भाकुर में 3 करोड़ 38 लाख 90 रु.की लागत से सेंदुरखार से छिंदीडीह तक 10.50 किलोमीटर और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 1 करोड़ 67 लाख 25 हजार रु.की लागत से पंडरीपानी से बाकी बोदरी (पंडरिया) तक 2.30 किलोमीटर तक सड़क निर्माण कार्य का क्षेत्रवासियों के साथ भूमिपूजन कर बधाई दी वर्तमान समय मे पंडरिया विधानसभा में लगभग 350 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य जारी है जिससे विधानसभा वासियों को आने वाले समय में सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी उन्होंने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ,केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया इन 3 बहुप्रतीक्षित सड़कों के निर्माण से मोतिमपुर पाढ़ी, गांगपुर, गौरकापा, खैरझिटी पुराना, लिम्हईपुर, देवसरा, बकेला, भाकुर, तेलियापानी धोबे, जखनाडीह, छिन्डीडीह, पंडरीपानी एवं बाकी बोदरी सहित आस-पास के गाओं में निवासरत परिवारों को लाभ मिलेगा इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज का यह दिन हमारे वनांचल और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है लगभग ₹14.58 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाले सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन पंडरिया विधानसभा में विकास, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के विकास को नई गति देते हुए आज यहां सड़क,बिजली,पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही अधोसंरचना निर्माण से वनांचल क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहें हैं यह भारतीय जनता पार्टी की विकासपरक सोच, मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है भावना बोहरा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने इन क्षेत्रों को विकास की प्राथमिक सूची में सबसे ऊपर रखा है सड़क निर्माण का यह कार्य केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि आदिवासी समाज को सम्मान और अधिकार दिलाने का माध्यम,ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने का आधार और शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करने का सशक्त जरिया है आज कच्चे रास्तों की जगह पक्की सड़कों का निर्माण, अंधेरे गांवों में बिजली, दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधा और स्कूलों तक सुगम पहुंच यह सब भाजपा की कार्य आधारित राजनीति का परिणाम है आज पंडरिया विधानसभा में लगातार सड़क, अधोसंरचना और ग्रामीण विकास के कार्य हो रहे हैं भाजपा सरकार का विकास मॉडल समावेशी है, जिसमें वनांचल, आदिवासी, किसान, युवा और महिला सबके लिए समान अवसर हैं सड़कें बनेंगी तो व्यापार बढ़ेगा रोजगार आएगा, गांव मजबूत होंगे और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा इस अवसर पर जनपद पंचायत पंडरिया अध्यक्ष नंदनी साहू जिला पंचायत सदस्य दीपा ध्रुवे , पूर्णिमा साहू , मंडल अध्यक्ष रविश सिंह ठाकुर प्रदीपपुरी गोस्वामी बसंत बाटिया थानेश्वर जायसवाल , राजकुमार नेताम ललित चंद्रवंशी भागीरथी साहू ,रविशंकर चंद्रवंशी दीपक सलूजा दशरथ कुम्भकार सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

—————————————-

*रील बनाने वाले चार स्कारपियों चालकों पर की गई कार्यवाही|*

0

लोकमार्ग पर तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्टंट कर रील बनाने वाले चार स्कारपियों चालकों पर की गई कार्यवाही।

वाहनों में सवार बच्चों के पालकों को यातायात नियमो का पालन करने समझाइश भी दी गई ।

कोरबा – घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.01.2026 को काले रंग की चार स्कारपियों वाहन क्रमांक सीजी 12 बीएस 7298 , सीजी 12 बीएल 3201, सीजी 12 बीएल 7861 , सीजी 12 बीएच 8214 के द्वारा लोकमार्ग बालको से आई.टी.आई चौक कोरबा , कोसाबाडी , सुभाष चौक , निहारिका , घंटाघर , महाराणा प्रताप चौक , सीएसईबी चौक होते हुए महाराजा होटल तक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से स्टंट करते हुए लोगों के जीवन को खतरे में डालकर चला रहे थे एवं उसमें बैठे हुए लोग खिडकी से झांकते हुए हाथ को बाहर निकाल कर मस्ती करते हुए जोर जोर से चिल्लाते हुए / गाना बजाते हुए जा रहे थे जिसका विडियों सोशल मिडीया पर वायरल हो रहा था।
उक्त वाहन चालकों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा में *अपराध क्रमांक 56/2026 धारा 281 बीएनएस 184 एम.व्ही.एक्ट* अपराध दर्ज किया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त चारों काले रंग की स्कारपियों वाहनों को जप्त किया गया तथा *जप्त किया गया एवं वाहन चालक पवन यादव निवासी भूलसी डीह, चंद्र कुमार कर्श निवासी एसईसीएल सुभाष ब्लाॅक, रोहित पटेल निवासी चंद्र नगर बरहमपुर, मोहम्मद सहजाद खान निवासी बरहमपुर कोरबा को विधिवत् गिरफ्तार किया गया* तथा वाहनों पर स्टंट करते हुए रिल्स बनाने वाले बच्चों के पालकों को सुरक्षित रूप से वाहनों में बैठने, यातायात नियमो का पालन करने हेतु समझाइश दिया गया।
इस तरह पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी ऐसे स्टंट कर रिल्स बनाने वाले एवं यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार निगरानी रखी जाएगी एवं उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

*नगर पंचायत नरियरा में किसान के खलिहान से 10 बोरा धान चोरी*

0

*नगर पंचायत नरियरा में किसान के खलिहान से 10 बोरा धान चोरी*

*अज्ञात चोरों का आतंक*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर :-जिले के अंतर्गत थाना मुलमुला क्षेत्र के
नगर पंचायत नरियरा में 17 जनवरी की रात्रि लगभग 12 बजे अज्ञात चोरों ने रामलाल अघरिया ,वार्ड 05 रामगुडी लू दिया पारा किसान के खलिहान को निशाना बनाते हुए 10 बोरा धान चोरी कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान ने धान कटाई के बाद अपने खलिहान में बोरी भरकर अपने टोकन के हिसाब से धान को अपने ही कोठार में सुरक्षित रखा था और रात्रि में वहीं देख रेख के लिए रहता था पर उस दिन किसी कारण वस रात्रि करीब 11 बजे घर वापस आ जाने से सन्नाटे का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और खलिहान में रखे धान के 10 बोरे उठाकर फरार हो गए। सुबह जब किसान खलिहान पहुंचा तो बोरे गायब देख उसके होश उड़ गए।
मौके की तस्वीरों में खलिहान में रखे धान के बोरे, प्लास्टिक शीट और अस्त-व्यस्त सामान साफ दिखाई दे रहा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि चोरी सुनियोजित तरीके से की गई है।
पुलिस को दी गई सूचना
पीड़ित किसान द्वारा घटना की सूचना थाना मुलमुला में दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।
किसानों में बढ़ी चिंता
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के किसान भयभीत हैं। किसानों का कहना है कि मेहनत से उपजाया गया धान इस तरह चोरी होना उनकी आजीविका पर सीधा हमला है। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासन से मांग
ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि—
रात्रि में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए,
चोरी करने वाले गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई हो,
खलिहानों और खेतों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और पीड़ित किसान को न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया है।