Home Blog Page 266

*सांसद संतोष पांडेय लोकसभा के बजट सत्र में शामिल होने दिल्ली रवाना*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कवर्धा – क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय लोकसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं सांसद के निज सहायक गजराज सिंह राजपूत ने बताया कि उक्त बजट सत्र का पहला चरण दिनांक 28 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा इस दौरान सांसद पांडेय दिल्ली प्रवास पर रहेंगे इस बीच शनिवार रविवार या फिर अन्य अवकाश के दिन सांसद पांडेय संसदीय क्षेत्र के दौरे में रहेंगे सत्र के दौरान सांसद पांडेय पहले की तरह इस बार भी छग व क्षेत्र के महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में प्रमुखता के साथ उठाएँगे।

—————————————

*पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर पर बड़ी कार्यवाही*

0

कोरबा पुलिस की इस कार्यवाही के दौरान कुल 08 प्रकरण दर्ज किए गए|

कोरबा – जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिनांक 26 जनवरी 2026 को शहर की यातायात व्यवस्था एवं सार्वजनिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना/चौकियों एवं यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों पर विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन मोटरसाइकिल चालकों पर कार्रवाई करना था जो—

तेज गति से वाहन चला रहे थे, लापरवाह ड्राइविंग एवं खतरनाक स्टंट कर रहे थे, तथा तेज आवाज वाले मॉडिफाई साइलेंसर के माध्यम से शहर में उपद्रव फैला रहे थे।

इस कार्यवाही के दौरान कुल 08 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें—

▪️यातायात पुलिस : 06 प्रकरण
▪️थाना सिविल लाइन रामपुर : 02 प्रकरण

 पुलिस की सख्त चेतावनी

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि दोबारा उपद्रव मचाने वालों पर और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें वाहन ज़ब्ती और जेल की सजा भी शामिल होगी।

पुलिस प्रशासन की अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि—

▪️यातायात नियमों का पालन करें।
▪️हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं।
▪️अनावश्यक शोर-गुल एवं स्टंट से बचें।
▪️सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग दें।

*#ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही जारी, 3 अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार*

0

*#ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही जारी, 3 अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार*

*#ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम जॉब के नाम से धोखाधड़ी करने वाले कुल 3 अंतर्राज्यीय आरोपी महाराष्ट्र 2, राजस्थान से 1 गिरफ्तार*

*#गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध देश के विभिन्न 14 थाना/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है*

रायपुर:-पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर को साइबर अपराधों मे शामिल मुख्य आरोपियों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिया गया है*
प्रार्थी पारस कुमार धीवर द्वारा ऑनलाइन वर्क-फ्रॉम-होम के माध्यम से मुनाफा कमाने के नाम पर 24 लाख रुपये की साइबर ठगी होने की सूचना थाना राखी में दी गई थी। उक्त रिपोर्ट पर थाना राखी में अपराध क्रमांक 224/24, धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए बैंक खातों, मोबाइल नंबरों एवं टेलीग्राम से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। विश्लेषण से प्राप्त तथ्यों के आधार पर प्रकरण में संलिप्त मुख्य आरोपियों की पहचान की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी हो पुलिस की अलग अलग टिम बनाकर महाराष्ट्र, राजस्थान भेजी गई थी जहां रेड कार्यवाही कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
*गिरफ्तार आरोपी*
1 उत्पल पंचारिया पिता महेश पंचारिया उम्र 21 वर्ष पता मेघवाल बस्ती, पौटा सी रोड आकाश वाणी के पीछे जोधपुर राजस्थान

2 रोहित बबन कौलगे पिता बबन दागदू कौलगे उम्र 31 वर्ष पता हरिपुर, दत्त पार्क हरिपुर सांगली महाराष्ट्र

3 सुमित श्रीनिवास राठी पिता श्रीनिवास राठी उम्र 41 वर्ष पता आनंदी अपार्टमेंट,चेतना पेट्रोल पंप, जवल, सांगली, महाराष्ट्र

*जांजगीर चांपा में संदिग्ध अवस्था में खेत में मिली युवती की लाश:- पुलिस हर पहलू पर कर रही जांच, फोन से बातें करते घर से निकली*

0

 

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पीपरा और बरगांव के मारघाटी के पास खेत में कीचड़ से सनी युवती का शव मिला है। जिसकी पहचान पूजा महंत 21 वर्ष के रूप में हुई है,जोकि तड़के सुबह 4.30 बजे फोन से बात करते घर से निकली थी सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है। FSL टिम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया,घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।

थाना प्रभारी कमलेश संडे ने बताया कि,,मृतिका पूजा महंत जोकि अपने सहेलियों और आस पास के लोगों के साथ ग्राम किरीत में हो रहे वार्षिक उत्सव को देखने सोमवार की रात करीबन 8 बजे निकली थी जिसके बाद वह रात करीबन 12 बजे घर पहुंची थी। तब पिता ने उसे आ गई कहते हुए सो गया था। फिर जब सुबह उठ तो बेटी घर पर नहीं थी। गांव में भी पिता ने घर में नहीं होने की जानकारी दी। आज मंगलवार की सुबह 9 बजे ग्राम पीपरा -बरगांव के बीच मरघट के पास खेत की जोताई करने पहुंचे लोगों ने खेत में शव देखा तब परिजनों को होने की सूचना देने पर पिता विशम्बर दास ने चप्पल और हुलिया से उसकी बेटी पूजा महंत की जानकारी दी पुलिस को भी घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची,,जहां पूजा महंत का शव संदिग्ध अवस्था में और खेत के खीचड़ से सनी हुई मिली । जिसपर FSL की टीम और सायबर सेल की टीम भी मौके पर पहुंची। आस पास के सीसीटीवी कैमरे की तलाशी लेने पर फोन से बात करते हुए तड़के सुबह करीबन 4.30 बजे वह निकलते हुए दिखी है।

पुलिस ने मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है,FSL रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। किस युवती की मौत कैसे हुई है, प्रारंभिक तौर पर हत्या है वही युवती का मोबाईल फोन नहीं मिला है। उस नंबर का CDR निकाला जा रहा है। संदेहियों की पता तलाश की जा रही है।

 

*स्मारिका हेतु रचना तथा लोक प्रस्तुतियों के लिये स्थानीय कलाकारो से आवेदन आमंत्रित*

0

*स्मारिका हेतु रचना तथा लोक प्रस्तुतियों के लिये स्थानीय कलाकारो से आवेदन आमंत्रित*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय जांजगीर में 11, 12 एवं 13 फरवरी 2026 तक आयोजित है। इस अवसर पर जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 हेतु प्रकाशित होने वाले स्मारिका के लिए लेख, रचनाएँ, कविता, कहानी प्रकाशन हेतु इच्छुक. रचनाकारों से उनकी मौलिक रचनाएं प्रकाशन हेतु आमंत्रित किये जाते है तथा आयोजन में स्थानीय कलाकारो के सामूहिक प्रस्तुति हेतु परिचय सहित आवेदन के साथ फोटो एवं मय सी.डी. सहित 03 फरवरी 2026 तक कार्यालय जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के कक्ष कमांक 19 (जाज्वल्यदेव महोत्सव शाखा) में जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नही किया जायेगा।

*जिले में रक्तदान शिविर आयोजित करने हेतु दिशा-निर्देश जारी*

0

*जिले में रक्तदान शिविर आयोजित करने हेतु दिशा-निर्देश जारी*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्य चिकित्सव एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बिना लिखित अनुमति कोई भी रक्तदान शिविर आयोजित नहीं किया जाएगा। जिला जांजगीर-चांपा में रक्तदान शिविर आयोजित करने हेतु कम से कम 07 दिन पूर्व कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जांजगीर-चांपा में आवेदन किया जाना आवश्यक होगा। रक्तदान पूर्णतः स्वैच्छिक एवं निःशुल्क होना अनिवार्य है। प्रत्येक रक्तदाता की मेडिकल जांच, लिखित सहमति, पहचान एवं रिकॉर्ड संधारण अनिवार्य रूप से किया जाए। भारत सरकार एवं राज्य शासन के एनबीटीसी, एसबीटीसी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। किसी भी बाहरी एजेंसी या दलाल से संपर्क अथवा लेन-देन नहीं किया जाएगा। दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए यदि रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं तथा जांच में कोई संस्था, ब्लड बैंक अथवा व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*स्वास्थ्य संबंधी जोखिम -*

अवैध व अनियमित रक्तदान शिविरों से एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी एवं सिफलिस जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। इससे रक्तदाता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है तथा मरीजों को असुरक्षित रक्त मिलने की संभावना रहती है। साथ ही राष्ट्रीय रक्त सुरक्षा मानकों का उल्लंघन होता है।

*आम नागरिकों एवं रक्तदाताओं के लिए सुझाव-*

केवल मान्यता प्राप्त ब्लड बैंक अथवा शासकीय शिविर में ही रक्तदान करें। यदि कोई संस्था पैसे का लालच देकर रक्तदान कराती है तो सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सीएमएचओ कार्यालय अथवा जिला स्वास्थ्य विभाग को दें। रक्तदान के बाद कमजोरी, चक्कर या बुखार जैसे लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

*जनहित में अपील -*

स्वास्थ्य विभाग जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि मानव जीवन की रक्षा हेतु रक्तदान को पवित्र सेवा के रूप में अपनाएं तथा इसे किसी भी प्रकार के व्यावसायिक लेन-देन का माध्यम न बनने दें।

*गणतंत्र दिवस में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में चयनित पूर्णिमा साहू को मुख्य अतिथि व सीमा सुरक्षा बल में चयनित विशिष्ट अतिथि संजना मोहले को ग्रामीण बेंटियों को झंडा फहराने का अवसर देकर प्रा. स्वास्थ्य केन्द्र पदमपुर ने अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है*

0


मुंगेली– प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डां मनीष बंजारा राष्ट्रीय पर्व एवं विभिन्न कार्यक्रम में अतिथियों की चयन करने के लिए विविधता के साथ नये प्रयोग करने के लिए विख्यात है और उनका यह प्रयोग हमेशा अनुकरणीय व सराहनीय रहता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराने के लिए डां. बंजारा ने महिला सशक्तिकरण और देशभक्ति एवं प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए। गणतंत्र दिवस में मुख्यअतिथि व विशिष्ट अतिथि का चयन देश सेवा में शामिल ग्रामीण बेटियों को झंडा फहराने का अवसर दिया है। जिनमें से मुख्य अतिथि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में पूर्णिमा साहू चयनित हुई है एवं विशिष्ट अतिथि संजना मोहले सीमा सुरक्षा बल में चयनित हुई है। राष्ट्र के प्रति उनकी रूची को सम्मान देते हुए। यह दायित्व देकर सम्मानित किया गया।
अतिथि बने दोनों वीर बेटियों ने देश सेवा आरंभ करने से पहले ही झंडा फहराने का अवसर मिलने पर बेहद उत्साहित व खुश नजर आयी और उनका मानना है। कि देश सेवा आरंभ करने से पहले राष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मिलित हो कर झंडा फहराने का अवसर मिला है। मुख्यअतिथि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में पूर्णिमा साहू ने भारत माता, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, डां. भीमराव अम्बेडकर व झंडे की पूजा-अर्चना कर तिरंगा झंडा फहरा कर तिरंगे को सलामी दी, जिससे उपस्थित जनसमूह में गर्व और देश की भावना से भावुक हो गया। राष्ट्रगान के पश्चात देश-भक्ति के नारे भी लगाये गये। इस विशेष पहल का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों की बेटियों को प्रेरित करना और यह संदेश देना था कि आज की बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर सकती हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष बंजारा ने कहा कि “जब कोई बेटी संकल्प और अनुशासन के साथ देश सेवा का मार्ग चुनती है, तो वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन जाती है। ऐसे में उनके अनुकरणी योगदान के लिए उनकों सम्मानित करना हमारा दायित्व है। जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हो, राष्ट्रभक्ति के कार्य में वे आगे बढ़ सके।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। यह आयोजन केवल गणतंत्र दिवस का उत्सव नहीं, बल्कि बेटियों की शक्ति, सम्मान और राष्ट्र सेवा के संकल्प का सशक्त उदाहरण बना।

*छत्तीसगढ़ निःशक्तजन अधिकार सहयोग समिति ने दृष्टिबाधित छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर= बिलासपुर जिले में छत्तीसगढ़ निःशक्तजन अधिकार सहयोग समिति ने दृष्टिबाधित छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है, बताते चलें कि बताते चलें कि 16 जनवरी को दृष्टिबाधित छात्र आपस में मिलकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की थी शासकीय आश्रयदत्त कर्मशाला तिफरा में कर्मचारियों ने शिकायत किया था जिसपर कार्रवाई के लिए कलेक्टर ने निर्देशित किया था लेकिन आज दिनांक तक कार्यवाही नहीं होने के कारण निः शक्त जन समिति द्वारा समाज कल्याण विभाग के जे डी पर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की हैं, अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में कब तक कार्यवाही होती है।

*थाना नरहरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवी नवागांव हत्या प्रकरण में चौकी हल्बा पुलिस को बड़ी सफलता*

0

*थाना नरहरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवी नवागांव हत्या प्रकरण में चौकी हल्बा पुलिस को बड़ी सफलता*

🔹 आरोपियों द्वारा मृतक मोहरगंज शोरी की लाठी-डंडा एवं कड़े से मारपीट कर हत्या की गई थी।

🔹 साक्ष्य छुपाने की नियत से शव को गंगरेल बांध के गहरे डुबान क्षेत्र में फेंक दिया गया था।

🔹 कांकेर पुलिस, एसडीआरएफ एवं नगर सेना की संयुक्त टीम द्वारा 05 दिन लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर शव बरामद किया गया।

कांकेर:- दिनांक 18.01.2026 की रात्रि में आपसी विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा मृतक मोहरगंज शोरी के साथ लाठी-डंडा एवं कड़े से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई तथा साक्ष्य छुपाने की नियत से शव को नाव के माध्यम से गंगरेल बांध के गहरे डुबान क्षेत्र में फेंक दिया गया। मृतक के गुम होने के संबंध में थाना नरहरपुर में गुम इंसान क्रमांक 04/2026 दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान चौकी हल्बा थाना नरहरपुर में हत्या का अपराध क्रमांक 20/2026 धारा 103(1), 3(5), 238, 296 #bhartiya_nyaya_sanhita पंजीबद्ध किया गया।

कांकेर पुलिस, एसडीआरएफ जगदलपुर एवं नगर सेना कांकेर की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम देवी नवागांव, बारगरी, कोसमी, मुस्केरा एवं बिरनपुर क्षेत्र में मछुआरों एवं ग्रामीणों की सहायता से 05 दिन तक लगातार खोजबीन की गई, जिसके परिणामस्वरूप मृतक मोहरगंज शोरी का शव गंगरेल बांध के विस्तृत एवं गहरे डुबान क्षेत्र से बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
1. दिनेश कुमार जुर्री उर्फ गट्टा, पिता स्व. बीरसिंह जुर्री, उम्र 48 वर्ष, निवासी देवी नवागांव
2. युवराज जुर्री उर्फ पिंटू, पिता दिनेश कुमार जुर्री, उम्र 21 वर्ष, निवासी देवी नवागांव
3. टिवम नेताम, पिता बिसम्बर नेताम, उम्र 20 वर्ष, निवासी रानीगांव, थाना सिहावा
4. तोषण कुमार नेताम, पिता शंभूराम नेताम, उम्र 23 वर्ष, निवासी चिखली, थाना अकलाडोंगरी

इसके अतिरिक्त 04 विधि से संघर्षरत बालक

सभी आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों को दिनांक 24.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस

*नुकीले वस्तु से हमला करने की घटना को अंजाम देने वालों के विरुद्ध कोरबा पुलिस त्वरित कार्यवाही की गई।*

0

 हत्या के प्रयास  में संलिप्त 07 विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

 घटना में प्रयुक्त नुकीले वस्तु एवं पंच, बेल्ट को पुलिस द्वारा किया गया जप्त|

कोरबा – थाना सिविल लाइन कोरबा अंतर्गत चौकी सीएसईबी क्षेत्र में घटित नुकीला वस्तु से हमला करने की गंभीर घटना को कोरबा पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई है। उक्त घटना में विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा सामूहिक रूप से एक युवक पर नुकीला वस्तु, बेल्ट, पंच एवं हाथ-मुक्कों से जानलेवा हमला किया गया था।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन कोरबा, चौकी सीएसईबी एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया।
संयुक्त टीम द्वारा त्वरित विवेचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नुकीला वस्तु से हमला करने की घटना को अंजाम देने वाले विधि से संघर्षरत बालकों को चिन्हित कर तलब किया गया। पुलिस टीम की अब तक की कार्यवाही में कुल 07 विधि से संघर्षरत बालकों को तलब किया जा चुका है, जिनके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विवेचना के दौरान आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त नुकीला वस्तु, मारपीट में उपयोग किए गए अन्य सामान एवं घटना से संबंधित मोबाइल फोन को बरामद किया गया है। प्रकरण में विधि अनुसार धारा 109(1), 296, 351(3), 191(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

घटना में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी पता-तलाश की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद को हिंसक रूप न दें तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।