Home Blog Page 265

*धान नहीं बिकने और भारतमाला मुआवजा नहीं मिलने से आहत किसान ने किया आत्महत्या का प्रयास*

0

*धान नहीं बिकने और भारतमाला मुआवजा नहीं मिलने से आहत किसान ने किया आत्महत्या का प्रयास*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांकर के एक किसान ने धान नहीं बिकने और भारतमाला परियोजना का मुआवजा नहीं मिलने से आहत होकर ज़हर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। आत्मघाती कदम उठाने से पहले किसान ने करीब चार मिनट का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने किसान को देर रात बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं जिला प्रशासन का कहना है कि आत्महत्या के प्रयास का कारण धान का टोकन नहीं कटना नहीं, बल्कि भारतमाला परियोजना का मुआवजा नहीं मिलना है। प्रशासन ने यह भी दावा किया है कि किसान का धान टोकन कट चुका है।

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा ब्लॉक के ग्राम सांकर निवासी किसान अनुराग सिंह चंदेल ने आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि किसान बीते एक महीने से धान बेचने के लिए लगातार चक्कर काट रहा था, लेकिन उसे लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में था।
आत्महत्या का प्रयास करने से पहले किसान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उसने धान की बिक्री नहीं होने और भारतमाला परियोजना के तहत अधिग्रहित की गई उसकी जमीन का मुआवजा अब तक नहीं मिलने की बात कही। वीडियो में किसान ने आर्थिक तंगी और बढ़ते कर्ज का भी ज़िक्र किया।
जानकारी के अनुसार किसान पर भारी कर्ज था। पूर्व में भी उसका धान नहीं बिक पाया था और जमीन बेचने के बावजूद वह कर्ज चुकाने में असमर्थ था। इन्हीं परिस्थितियों से टूटकर किसान ने कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

धान नहीं बिकने और चार वर्षों से भारतमाला परियोजना का मुआवजा नहीं मिलने के मामले में कलेक्टर ने कहा है कि किसान का धान टोकन कट चुका है। पुलिस द्वारा किसान का बयान भी लिया गया है, जिसमें मुआवजा नहीं मिलने को प्रमुख कारण बताया गया है।
कलेक्टर ने कहा कि किसान की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है और इलाज की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी की धीमी प्रक्रिया को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया था। इस दौरान शासन-प्रशासन से बचे किसानों का टोकन काटने, खरीदी सीमा बढ़ाने और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग की गई थी।
अब किसान आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा किसानों से किए गए वादे सवालों के घेरे में आते नजर आ रहे हैं।

*प्रदूषण से जनजीवन प्रभावित, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर खतरा*

0

खुले में राखड़ डंपिंग के खिलाफ ग्रामीणों का उग्र विरोध, शिवरीनारायण–बिर्रा मार्ग पर चक्का जाम
*प्रदूषण से जनजीवन प्रभावित, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर खतरा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा जिले के मोहतरा गांव में खुले में हो रही राखड़ डंपिंग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने शिवरीनारायण–बिर्रा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से निकलने वाली राखड़ को नियमों की अनदेखी करते हुए खुले स्थानों पर डंप किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।
वीओ-1 :
ग्रामीणों के अनुसार प्लांट से निकलने वाली राखड़ को भारी वाहनों में भरकर गांव के स्कूल परिसर के पास खुले में डाला जा रहा है। इससे स्कूल के बच्चों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। तेज हवाओं के साथ राखड़ उड़कर घरों तक पहुंच रही है, जिससे ग्रामीणों का रहना मुश्किल हो गया है।
वीओ-2 :
राखड़ डंपिंग स्थल के पास ही निस्तारी तालाब स्थित है, जिसमें राखड़ उड़कर गिर रही है। इससे तालाब का पानी प्रदूषित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में हालात और भयावह हो जाते हैं, क्योंकि राखड़ दलदल में तब्दील हो जाती है, जिसमें मवेशियों के फंसने और मौत के मामले भी सामने आ चुके हैं।
वीओ-3 :
सुबह करीब 9 बजे ग्रामीण हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे। “किसान मरेगा नहीं, लड़ेगा”, “सुनो शासन, सुनो प्रशासन” जैसे नारों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया गया। चक्का जाम के कारण भारी वाहनों के साथ-साथ आम नागरिकों का आवागमन भी पूरी तरह बाधित रहा।
वीओ-4 :
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले वर्ष भी इसी तरह खुले में राखड़ डंपिंग की गई थी। उस समय उच्च अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और अविश्वास बढ़ता गया।
वीओ-5 :
चक्का जाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीण अपनी छह सूत्रीय मांगों पर अड़े हुए हैं और साफ कहा है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
ग्रामीणों की प्रमुख 6 सूत्रीय मांगें :
राखड़ डंपिंग में लगे भारी वाहनों पर तत्काल रोक लगाई जाए।
बाढ़ प्रभावित एवं वाटर रिचार्ज क्षेत्रों से राखड़ हटाकर संबंधित कंपनी परिसर में सुरक्षित डंप किया जाए।
स्कूल के खेल मैदान व सीमा दीवार सहित क्षतिग्रस्त संरचनाओं का पुनर्निर्माण कराया जाए।
ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत बने तालाब, सड़क और अन्य क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत की जाए।
भारी वाहनों से क्षतिग्रस्त गांव की संपर्क सड़कों को तत्काल दुरुस्त किया जाए।
खेल मैदान, चारागाह और प्राकृतिक नालों में डाली गई राखड़ को हटाकर क्षेत्र को पूर्व स्थिति में बहाल किया जाए।

*जांजगीर चांपा में सड़क हादसा:- दो दोस्तो की हुई मौत, ट्रैक्टर ने कुचला पुलिस जांच में जुटी*

0

जांजगीर चांपा में सड़क हादसा:- दो दोस्तो की हुई मौत, ट्रैक्टर ने कुचला पुलिस जांच में जुटी

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के ग्राम नवागांव( खिसोरा) में सड़क हादसा हुआ है। जिसमें ट्रैक्टर वाहन के नीचे आने से दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें मृतकों की पहचान अविनाश यादव / पिता बुधराम 22 वर्ष,अविनाश यादव पिता संतोष 21 वर्ष निवासी खिसोरा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार,, दोनो दोस्त एक बाइक में सवार हो किसी काम से नवागांव जा रहे थे इस दौरान ट्रैक्टर वाहन और बाइक में जोरदार टक्कर हुई है। जिसे ट्रैक्टर के चक्के में आने से दोनों के सिर पर गंभीर रूप से चोट आई थी। सड़क पर खून बहने लगा,दोनो की घटना टप्पर ही मौत हो गई।

बलौदा पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची,जहां दोनों युवक गंभीर अवस्था में सड़क पर पड़े थे जिनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मर्ग कायम करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटना कारीत ट्रैकर और बाइक को जब्त किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

*पोराबाई नकल कांड: 18 साल बाद न्याय, फर्जी टॉपर को मिली सजा*

0

पोराबाई नकल कांड: 18 साल बाद न्याय, फर्जी टॉपर को मिली सजा


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा | बिर्रा :- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा से जुड़ा बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण आखिरकार 18 साल बाद अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। वर्ष 2008 में बिर्रा परीक्षा केंद्र से परीक्षा में शामिल हुई पोरा बाई ने 500 में से 484 अंक हासिल कर प्रदेश की टॉपर होने का दावा किया था।
हालांकि, परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद शिक्षा मंडल के तत्कालीन सचिव को उत्तर पुस्तिकाओं की लिखावट को लेकर संदेह हुआ। जांच कराई गई तो यह स्पष्ट हुआ कि परीक्षा में लिखी गई उत्तर पुस्तिका छात्रा की नहीं थी, बल्कि किसी अन्य व्यक्ति से पेपर लिखवाया गया था। इसके अलावा अपात्र होते हुए भी परीक्षा में प्रवेश दिलाने और जालसाजी किए जाने के प्रमाण सामने आए।
मामले की जांच के बाद बम्हनीडीह थाना में अपराध दर्ज किया गया और जेएमएफसी न्यायालय चांपा में चालान पेश किया गया। लंबी सुनवाई के बाद वर्ष 2020 में निचली अदालत से आरोपी को राहत मिली थी, लेकिन अभियोजन पक्ष ने फैसले के खिलाफ अपील दायर की।
अपील पर सुनवाई करते हुए द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश (2nd ADJ) गणेश राम पटेल ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए आरोपी को दोषी ठहराया और सजा सुनाई। इस फैसले के बाद शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और परीक्षा की विश्वसनीयता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल और चर्चा शुरू हो गई है।

*GST से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर= बिलासपुर में GST से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें कमिश्नर ने व्यापारियों, जीएसटी एडवोकेट और सलाहकारों के साथ सीधे संवाद किया। बैठक में राजस्व बढ़ाने, व्यापारियों की समस्याओं और विभागीय कार्यप्रणाली पर खुलकर चर्चा हुई। बिलासपुर के कलेक्टर मंथन सभागार में आयोजित इस बैठक में GST की स्पेशल कमिश्नर तरन्नुम वर्मा शामिल हुईं। बैठक में शहर के व्यापारी, जीएसटी अधिवक्ता और टैक्स सलाहकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मुख्य रूप से चर्चा इस बात पर हुई कि अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में GST राजस्व कम क्यों है और इसे बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ में जीएसटी राजस्व काफी कम है। कई व्यापारी रिटर्न फाइल नहीं कर पा रहे हैं इसके पीछे क्या कारण हैं — इन सब मुद्दों पर स्पेशल कमिश्नर ने विस्तार से चर्चा की और व्यापारियों से सुझाव भी लिए। बैठक के दौरान व्यापारियों ने विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा अनावश्यक परेशान किए जाने की शिकायत भी रखी। इस पर स्पेशल कमिश्नर ने साफ कहा कि यदि किसी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार या उत्पीड़न की शिकायत सही पाई जाती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

सुरेश शुक्ला (जिलाध्यक्ष जी एस टी बार एसोसिएशन)
=
मीडिया के माध्यम से निवेदन है कि GST कर दाता जल्द से जल्द अधिक से अधिक संख्या में अपनी रिटर्न फाइलिंग करे।

*विद्युत केबल चोरी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश*

0

मुख्य आरोपी सहित 06 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस ने लाखों रुपये का माल जब्त किया|

कोरबा –  जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्रवाई की गई।

दिनांक 27.01.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना उरगा में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई कि वे वैष्णव ट्रेडिंग कंपनी के प्रोप्राइटर हैं, जिनकी कंपनी द्वारा ग्राम लबेद में आरडीएसएस योजना अंतर्गत विद्युत विभाग का केबल कन्वर्जन कार्य किया गया था। कार्य पूर्ण होने के पश्चात सामग्री ग्राम लबेद स्थित गोदाम में रखी गई थी।

दिनांक 26.01.2026 की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा गोदाम से लगभग 400 मीटर एल्यूमिनियम केबल (70 स्क्वायर) कीमती करीब ₹80,400/- एवं एल्यूमिनियम तार लगभग 400 किलोग्राम कीमती करीब ₹1,33,000/- चोरी कर ली गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 67/2026, धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस एवं धारा 111(2), 317(4) बीएनएसएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्य एवं संदेह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा एक संगठित गिरोह का खुलासा किया गया। पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन क्रमांक CG 12 AU 1442 को रोककर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया संपूर्ण एल्यूमिनियम केबल एवं तार बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

*🔹गिरफ्तार आरोपी (कुल 06):*

01. मदन अग्रवाल पिता स्वर्गीय श्री बालक राम अग्रवाल, उम्र 43 वर्ष, निवासी कोरकोमा रोड, झगरहा, थाना सिविल लाइन रामपुर (मुख्य/प्रमुख आरोपी)

02. सुरेश कुमार सोहा, पिता दारा सिंह सोहा, उम्र 34 वर्ष, निवासी जलालपुर, जिला जींद (हरियाणा)

03. संजय मंडावर, पिता शूरवीर राम मंडावर, उम्र 28 वर्ष, निवासी थाना सदर, जिला रोहतक (हरियाणा)

04. सचिन बागड़ी, पिता प्रेम सिंह बागड़ी, उम्र 25 वर्ष, निवासी जिला रोहतक (हरियाणा)

05. अर्जुन गोड़, पिता परशराम गोड़, उम्र 22 वर्ष, निवासी थाना पाली, जिला कोरबा (छ.ग.)

06. सागर कुमार बरेठ, पिता देवनारायण बरेठ, उम्र 22 वर्ष, निवासी थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)

सभी आरोपियों विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि विद्युत संपत्ति की चोरी एवं संगठित अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा चोरी संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

*आदतन अपराधियों की थाना एवं चौकियों में सख्त हिदायत देते हूँ निकली गई परेड।*

0

कुल 102 आरोपियों को थाना तलब किया गया।


कोरबा –  जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा असामाजिक एवं अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को कड़े एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के तीनों अनुभागों के अनुभागीय अधिकारियों (एसडीओपी) तथा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत अपराधियों के विरुद्ध त्वरित, प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।इसी क्रम में कोरबा पुलिस द्वारा आज दिनांक को तड़के सुबह लगभग 04:00 बजे से जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत लूट, डकैती एवं अन्य गंभीर अपराधों में पूर्व में संलिप्त तथा सजा प्राप्त कर चुके आदतन अपराधियों को उनके निवास स्थानों से थाना तलब किया गया। इस दौरान थाना परिसरों में ऐसे अपराधियों की विधिवत परेड कराई गई।

उक्त विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 102 लूट एवं डकैती के अपराध के आरोपियों को थाना तलब किया गया, जो पूर्व में लूट एवं डकैती के अपराधों में जेल जा चुके हैं। थाना स्तर पर सभी आरोपियों का सत्यापन, रिकॉर्ड परीक्षण एवं काउंसलिंग की गई तथा उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त न होने की सख्त हिदायत दी गई।

अभियान के दौरान इनमें से सक्रिय आरोपियों के खिलाफ थाना एवं चौकियों द्वारा परिस्थितियों के अनुसार धारा 110, 107, 116(3), 129 बीएनएसएस के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही की गई एवं कई आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की गई, इनमें से आदतन आरोपियों के खिलाफ थाना एवं चौकिया में हिस्ट्री सेट खोला जाएगा। ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे एवं अपराधों की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया गया है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले, आदतन अपराधी एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं विश्वास बनाए रखना कोरबा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना तत्काल नजदीकी थाना/चौकी अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

* *थाना नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगांव में घटित एक युवती की अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है*

0

* *थाना नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगांव में घटित एक युवती की अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है*

*गिरफ्तार आरोपी*

01. मुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा पिता प्रहलाद चंद्रा उम्र 28 वर्ष
02. लव प्रकाश चंद्रा पिता प्रहलाद चंद्रा उम्र 32 वर्ष
03. केशव चंद्रा पिता जवाहरलाल चंद्रा उम्र 34 वर्ष सभी निवासी बरगांव थाना नवागढ़

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का विवरण* दिनांक 27.01.2026 को थाना नवागढ़ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरगांव स्थित रामेश्वर साहू के खेत में एक अज्ञात युवती का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया गया एवं सीन ऑफ क्राइम यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मृतिका की पहचान एक 22 वर्षीय युवती के रूप में की गई। प्रकरण में थाना नवागढ़ में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में तथा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन एवं Dsp मुख्यालय जांजगीर श्री विजय पैकरा के नेतृत्व में थाना नवागढ़ अब सायबर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण की मर्ग जांच एवं गवाहों के कथन के आधार पर पाया गया कि मृतिका को प्रेम प्रसंग के चलते खेत में धक्का देकर उसकी हत्या की गई तथा साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया गया। विवेचना के दौरान अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 103(1), 249, 238 BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना करवाही में लिया गया विवेचना दौरान प्रकरण के मुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा (28 वर्ष) जो घटना कारीत कर अपने सकुनत से फरार हो गया था जिसे पटना बैकुंठपुर जिला कोरिया से हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर, मेमोरण्डम कथन के आधार पर मृतिका का मोबाइल फोन, घटना के समय पहने गए कपड़े एवं मोटरसाइकिल जप्त की गई। इसके साथ ही सहयोग करने वाले अन्य आरोपी लव प्रकाश चंद्रा (32 वर्ष) एवं केशव चंद्रा (34 वर्ष) को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत दिनांक 28.01.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में *साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, निरीक्षक कमलेश शेडे थाना प्रभारी नवागढ़, एवं साइबर टीम सउनि विवेक सिंह, प्रधान आर मनोज तिग्गा, प्रधान आर राजकुमार चंद्रा, विवेक सिंह, आरक्षक माखन साहू, आरक्षक शहबाज खान, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, श्रीकांत सिंह* एवं थाना नवागढ़ से सउनि संतोष केरकेटटा, प्रधान आरक्षक, प्रेमलाल दिवाकर, शिव नंदन जलतारे, आरक्षक राम सरकार कश्यप का विशेष योगदान रहा

*जिला न्यायलय जांजगीर का बम डिस्पोजल टीम के साथ सघन चेकिंग*

0

*जिला न्यायलय जांजगीर का बम डिस्पोजल टीम के साथ सघन चेकिंग*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर जिला न्यायालय को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी प्राप्त होने की सूचना मिलते ही *पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था को सक्रिय किया गया। संभावित खतरे को दृष्टिगत रखते हुए जिले की स्कॉट टीम एवं बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) को मौके पर बुलाया गया।

अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए *CSP जांजगीर योगिता बाली खापर्डे* एवं थाना प्रभारी जांजगीर जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर की सघन तलाशी ली गई। न्यायालय भवन के अंदर, आसपास के परिसर, पार्किंग स्थल तथा आम जनता एवं कर्मचारियों की आवाजाही वाले सभी स्थानों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही न्यायालय में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की भी सावधानीपूर्वक चेकिंग की गई।

*बम निरोधक दस्ते* द्वारा की गई जांच के दौरान किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री, संदिग्ध वस्तु अथवा खतरे से संबंधित कोई प्रमाण नहीं पाया गया, जिससे स्थिति पूर्णतः सुरक्षित पाई गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना जांजगीर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है तथा धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच एवं आरोपी की पहचान हेतु विवेचना की कार्यवाही जारी है। पुलिस द्वारा साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।

*धान खरीदी की अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस का विरोध, आज एसडीएम कार्यालय का घेराव*

0

धान खरीदी की अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस का विरोध, आज एसडीएम कार्यालय का घेराव

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा |अकलतरा राज्य में धान खरीदी के दौरान किसानों को हो रही परेशानियों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा सरकार की नीतियों से नाराज़ कांग्रेस आज जिले के सभी एसडीएम कार्यालयों का घेराव किया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि धान खरीदी के लिए बनाया गया मौजूदा सिस्टम पूरी तरह से विफल साबित हो रहा है। ऑनलाइन टोकन की समस्या के बाद ऑफलाइन व्यवस्था शुरू की गई थी, लेकिन अब उसे भी बंद कर दिया गया है, जिससे बड़ी संख्या में किसान धान बेचने से वंचित हो रहे हैं।
धान खरीदी की अंतिम तिथि नजदीक होने से किसानों में चिंता और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस की मांग है कि धान खरीदी की तिथि बढ़ाई जाए और जिन किसानों के टोकन नहीं कट पाए हैं, उनके धान की सीधी खरीदी की जाए। किसानों का टोकन नहीं कट सका है या जिनका धान गलत तरीके से जप्त किया गया है, वे किसान 28 जनवरी को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन में शामिल हुआऔर अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखें।
धरना प्रदर्शन में कांग्रेस नेता, विधायक, विधायक राघवेंद्र सिंह संगठन के पदाधिकारी एवं मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।