Home Blog Page 264

*जिला कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजली*

0

*जिला कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजली*

मुंगेली, // राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट मुंगेली के अधिकारी-कर्मचारियों ने आज प्रातः 11 बजे जिला कलेक्टोरेट परिसर में दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों का स्मरण किया तथा देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

 

*महतारी वंदन योजना के तहत 24वीं किश्त जारी, महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल*

0

*महतारी वंदन योजना के तहत 24वीं किश्त जारी, महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल*

*प्रमिला मौर्य एवं दुर्गा साहू ने जताया शासन-प्रशासन के प्रति आभार*

मुंगेली, // राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त एवं प्रभावी पहल के रूप में सामने आई है। योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत नियमित रूप से किस्तों का भुगतान कर शासन द्वारा महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड पथरिया के ग्राम उमरिया निवासी प्रमिला मौर्य को महतारी वंदन योजना की 24वीं किश्त की राशि प्राप्त हुई। राशि प्राप्त होने पर उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह 01 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे घरेलू जरूरतों की पूर्ति एवं बच्चों की शिक्षा में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस सहायता से महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
वहीं विकासखंड लोरमी की निवासी दुर्गा साहू ने भी योजना की 24वीं किश्त की राशि प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना उनके लिए एक मजबूत सहारा बनी है। इस सहायता राशि से उन्हें दैनिक खर्च, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों एवं पारिवारिक आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है तथा वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर परिवार और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। दुर्गा साहू ने योजना को महिलाओं के लिए सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाने वाली पहल बताते हुए शासन-प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

*जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान प्रारंभ*

0

*जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान प्रारंभ*

*13 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान, भेदभाव मिटाने का संदेश*

मुंगेली, // राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मुंगेली जिले में “भेदभाव खत्म करना, गरिमा सुनिश्चित करना’’ थीम पर 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रह है। इस अभियान का उद्देश्य कुष्ठ रोग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर कर समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा रोग से जुड़े भेदभाव को समाप्त करना है। कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों को सामाजिक, शैक्षणिक, रोजगार एवं वैवाहिक जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जागरूकता की कमी और गलतफहमियों के कारण यह बीमारी अक्सर छिपी रह जाती है, जिससे इलाज में देरी होती है। इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए यह अभियान प्रतिवर्ष देशभर में चलाया जाता है।
अभियान की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर नवीन जिला अस्पताल, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुंगेली तथा खंड चिकित्सा अधिकारियों के कार्यालयों में गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कुष्ठ रोग से जुड़े कलंक को दूर करने तथा समाज में समानता और सम्मान का वातावरण बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना भी की गई। इस अवसर पर जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे, खंड चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सकगण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एमटी एवं मितानिनों सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

 

*ग्राम ढोलगी में 06 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार*

0

*ग्राम ढोलगी में 06 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार*

मुंगेली, // जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी विभाग लोरमी द्वारा ग्राम ढोलगी में छापेमार कार्यवाही कर 06 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी कृष्ण कुमार यादव के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई में आबकारी वृत्त लोरमी उप निरीक्षक श्री अमित शाह एवं आबकारी कांस्टेबल श्री हरि चरण खूँटे शामिल रहे।

 

*महिलाओं के कार्यस्थल पर सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने पॉश अधिनियम पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित*

0

*महिलाओं के कार्यस्थल पर सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने पॉश अधिनियम पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित*

मुंगेली, // महिलाओं के कार्यस्थल पर सम्मान, सुरक्षा एवं समान अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 (पॉश अधिनियम) पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कोटड़िया, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री गोपाल लांझी, रायपुर प्रशिक्षक श्री सरवत नकवी एवं महिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती सीतामणी कच्छप मौजूद रहे।
कार्यशाला के दौरान शासकीय, अशासकीय एवं निजी संस्थानों से आए प्रतिभागियों को पॉश अधिनियम 2013 की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में आंतरिक शिकायत समिति, स्थानीय समिति शी बाक्स पोर्टल, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा पीड़ित महिलाओं के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अधिनियम के उल्लंघन की स्थिति में 50 हजार रूपए तक के जुर्माने सहित दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक, चाइल्ड हेल्पलाइन श्री उमाशंकर कश्यप, शिवकुमार नेताम, सदस्य मोहित घृतलहरे, रीतिमा लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

*🔴 नाबालिग बच्चों को नशे के इंजेक्शन देने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*🔴 नाबालिग बच्चों को नशे के इंजेक्शन देने वाला आरोपी गिरफ्तार*
🔴 भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ व इंजेक्शन जप्त
🔴 बालकों के जीवन से खिलवाड़ करने पर जेजे एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज

आशीष कश्यप बिलासपुर:- थाना सिटी कोतवाली पुलिस को दिनांक 30.01.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि जूना बिलासपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति नाबालिग बच्चों को नशे का इंजेक्शन देकर उन्हें नशे का आदी बना रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।

मौके पर पुलिस को देखकर कुछ नाबालिग बच्चे भाग गए, वहीं एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया, जिसने अपना नाम अमन विश्वकर्मा उर्फ टेंगा (उम्र 25 वर्ष), निवासी जूना बिलासपुर बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई—

✔ 400 नग Avil (Pheniramine Maleate) इंजेक्शन शीशी (10 ml)
✔ Buprenorphine & Naloxone Tablets (नशीली दवा)
✔ इंजेक्शन लगाने में प्रयुक्त सिरिंज
✔ नशीली दवाओं की खाली शीशियाँ
✔ नकद 700 रुपये

जांच में पाया गया कि आरोपी इन इंजेक्शनों एवं दवाइयों को मिलाकर नाबालिग बच्चों को नशा कराने के उद्देश्य से उपयोग कर रहा था, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकता था तथा यह कृत्य मानव जीवन के लिए अत्यंत खतरनाक है।

आरोपी का यह कृत्य बालकों को नशीला पदार्थ देकर उनकी सुरक्षा व स्वास्थ्य को खतरे में डालना पाया गया, जिस पर उसके विरुद्ध—

🔹 धारा 77 जेजे एक्ट (बालकों की देखरेख व संरक्षण अधिनियम)
🔹 धारा 123, 275, 286 भारतीय न्याय संहिता (BNS)

के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

⸻

👮‍♂️ सिटी कोतवाली पुलिस की अपील:
अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें तथा संदिग्ध व्यक्तियों या नशे से संबंधित किसी भी जानकारी की तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस द्वारा ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

*अवैध रूप से नशीली दवाई बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:- दिनांक 30.01.2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम वाली गली के पास अवैध रूप से नशीली दवाइयाँ बेचने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रिंस बोले, पिता चन्द्रप्रकाश बोले, उम्र 20 वर्ष, निवासी नया पारा दयालबंद, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित श्रेणी की नशीली गोलियाँ बरामद की गईं, जिनमें —
• Nitrazepam Tablets IP (Nitrosun-10) – 2 स्ट्रिप (कुल 20 टैबलेट)
• Nitrazepam Tablets IP (Nitzascan-10) – 7 स्ट्रिप (कुल 70 टैबलेट)

अर्थात कुल 90 नशीली टैबलेट बरामद हुईं। इसके अलावा आरोपी के पास से नगद ₹240 एवं एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। आरोपी उक्त दवाइयों के विक्रय संबंधी कोई वैध चिकित्सकीय दस्तावेज या प्रिस्क्रिप्शन प्रस्तुत नहीं कर सका।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री में संलिप्त था।

इस पर थाना सिटी कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध धारा 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

जब्त नशीली दवाइयों को सीलबंद कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मामले की विवेचना जारी है तथा आरोपी के अन्य साथियों और सप्लाई चैन की भी जांच की जा रही है।

*पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने किया थाना सिविल लाइन ,तोरवा तथा रक्षित केंद्र का निरीक्षण*

0

*पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने किया थाना सिविल लाइन ,तोरवा तथा रक्षित केंद्र का निरीक्षण*
*उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भी रहे साथ*
*थाने की व्यवस्था सुधारने और संवेदनशील पुलिसिंग पर दिया जोर*


आशीष कश्यप बिलासपुर:- आज दिनांक 30/1/26 को पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने जिले के दो थानों सिविल लाईन और तोरवा का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह एवं प्रशिक्षु ips अधिकारी सुश्री अंशिका जैन भी पुलिस महानिरीक्षक के साथ उपस्थित थे।थानों के निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने थाना परिसर की साफ सफाई , तथा थाना आने वाले फरियादियों के बैठने की समुचित व्यवस्था का निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान थाने के रजिस्टरों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और रिकॉर्ड दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निराकरण करने का दिया गया थाना में फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों से विनम्रतापूर्वक व्यवहार कर उनकी शिकायतों के समाधान करने के निर्देश दिए गए । थाने के कार्यों के लिए फीड बैक हेतु ,’अनुभव ‘ अभियान के तहत क्यू आर कोड लगाने,और चोरी हुए वाहनों की शत प्रतिशत बरामदगी हेतु ‘सशक्त ‘ ऐप में चोरी गए एवं लावारिस वाहनों की एंट्री के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। थाना सिविल लाइन और थाना तोरवा के निरीक्षण उपरांत रक्षित केंद्र बिलासपुर का भी भ्रमण और निरीक्षण पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग के द्वारा आज किया गया, वहां निर्माणाधीन रक्षित निरीक्षक कार्यालय की कार्य प्रगति की भी जानकारी ली गई। पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने बताया, की,इस निरीक्षण का उद्देश्य, रेंज में पदस्थापना के बाद , जिले की पुलिसिंग और थानों की सामान्य जानकारी और पुलिस अधिकारियों की समस्याओं को जानना ,तथा पुलिस अधिकारियों को थाना आने वाले फरियादियों के प्रति संवेदनशील बनाना है। ऐसे निरीक्षण सतत जारी रखने की बात पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा कही गई।पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि जिले के थाने और पुलिस बल को हाईटैक करने और मोबाइल ऐप तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग में सक्षम बनाना ,उनकी प्राथमिकता में है, और इस दिशा में कार्य प्रारंभ हो चुका है, शीघ्र ही इसके अच्छे परिणाम फील्ड में नजर आने लगेंगे।पुलिस महानिरीक्षक के साथ इस निरीक्षण के संबंध बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने कहा, की पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा व्यवस्था में सुधार एवं तकनीक अपग्रेडेशन के संबंध मे जो भी निर्देश दिए गए हैं, उनका पालन कराया जाएगा।

* *अवैध धनार्जन के उद्देश्य से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार **

0

* *अवैध धनार्जन के उद्देश्य से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार **
धारा 34(2)आबकारी एक्ट

*कुल जप्त – 05 नग 15-15 लीटर के डिब्बे में भरा हुआ कुल 75 लीटर महुआ शराब कुल कीमती 15000 रुपए

नाम आरोपी : –

1- विजय मिरी पिता अगम मिरि उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम लाखोदना ह.मु.ग्राम गोबरीपाठ थाना कोटा जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर – मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। आज दिनांक 30.01.2026 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि गोबरीपाठ में एक व्यक्ति अपने कब्जे में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब को अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री कर रही है कि, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर ग्राम गोबरीपाठ में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी विजय मिरि पिता अगम मिरि उम्र 25 वर्ष ग्राम गोबरीपाठ थाना कोटा के कब्जे से 05नग सफेद रंग के डिब्बे में भरा हुआ 15-15 लीटर अवैध महुआ शराब अवैध महुआ शराब कुल 75 लीटर कुल कीमत 15000 रुपए को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश चौहान, सहायक उप निरीक्षक गोपाल खांडेकर, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव , आरक्षक 1351 अखिलेश पारकर , आरक्षक 1356 संजय श्याम, आरक्षक 1330 खेमंत पाल ,आरक्षक 1165शैलेन्द्र दिनकर का विशेष भूमिका रही।

*जिले में चिल्हर गंजा बिक्री पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार*

0

*जिले में चिल्हर गंजा बिक्री पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार*

*End to End इन्वेस्टीगेशन के तहत मुख्य सप्लायरों तक पहुँचेगी पुलिस*

आशीष कश्यप बिलासपुर:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिविल लाईन एवं थाना सिरगिट्टी पुलिस द्वारा चिल्हर गंजा बेचने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

*थाना सिविल लाईन क्षेत्र (मिनी बस्ती) से गिरफ्तार*
1. श्रीमती केजा बाई पति छेदी खांडे, उम्र 55 वर्ष, निवासी मिनी बस्ती
जप्त – 200 ग्राम गंजा, 240 रुपये बिक्री रकम
2. श्रीमती जाहिरन बी पति हारून खान, उम्र 58 वर्ष, निवासी मिनी बस्ती
जप्त – 220 ग्राम गंजा, 640 रुपये बिक्री रकम

*थाना सिरगिट्टी क्षेत्र से गिरफ्तार*
1. राजू दास मानिकपुरी पिता अर्जुन दास मानिकपुरी, उम्र 55 वर्ष
निवासी – बछेरापारा वार्ड नं. 08, तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
जप्त – 570 ग्राम गंजा
2. मन्नू यादव पिता महेश यादव, उम्र 26 वर्ष
निवासी – यादव नगर, तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
जप्त – 593 ग्राम गंजा

पुलिस द्वारा इस अवैध नशा कारोबार की End to End जांच करते हुए इसके मुख्य सप्लायरों तक पहुँचकर उन्हें पकड़ने की कार्यवाही की जा रही है। जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।