Home Blog Page 263

*27 वारंटियों की गिरफ्तारी, जिनमें 09 स्थायी वारंटी शामिल*

0
Oplus_131072

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही |

Oplus_131072

एक सप्ताह के अंदर पुलिस के द्वारा 62 गिरफ्तारी एवं स्थायी वारंटी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया।

कोरबा  – जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के तीनों अनुभागों के अनुभागीय अधिकारियों एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को त्वरित एवं सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था।

इस अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए कोरबा पुलिस द्वारा 27 वारंटियों की गिरफ्तारी की गई, जिनमें 09 स्थायी वारंटी शामिल हैं। इस प्रकार विभिन्न प्रकरणों में कुल 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे। कोरबा पुलिस द्वारा इन पर सतत निगरानी रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर गिरफ्तारी की गई। इस अभियान के अंतर्गत एक सप्ताह में अब तक कुल 62 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है।

कोरबा पुलिस की नागरिकों से अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अपराध, अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी तत्काल अपने नजदीकी थाना/चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

*बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन*

0

बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन

आदर्श दांपत्य से नन्ही प्रतिभाओं का किया गया सम्मान, 10 से अधिक प्रकार के झूले बने आकर्षक

राकेश खरे ब्यूरो बिलासपुर। साइंस कॉलेज मैदान, सरकंडा में बीएनआई बिलासपुर द्वारा आयोजित व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 ने व्यापार, उद्योग और सामाजिक जिम्मेदारी को एक साथ जोड़ते हुए शहरवासियों और व्यवसायिक समुदाय के लिए आकर्षक मंच प्रस्तुत किया। यह मेला 29 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित हो रहा है। शहरवासियों और व्यापारियों ने इसे बेहद उत्साहपूर्वक सराहा, जिससे यह मेला पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सफल साबित हुआ।

मेले में शनिवार को बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, वहीं बिलासपुर संभागीय आयुक्त सुनील जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अति विशिष्ट अतिथियों में अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एडीएन वाजपेई, पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सी.के. सरस्वत, डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अरविंद तिवारी, सीएमडी कॉलेज के अध्यक्ष संजय दुबे और पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष विनोद मेघानी शामिल रहे। अतिथियों ने मेले की भव्यता, आयोजन की साज-सज्जा और इसके सामाजिक तथा व्यापारिक महत्व की खुले दिल से सराहना की।

मेले में व्यापारिक और सामाजिक स्टॉल की विविधता ने दर्शकों का ध्यान खींचा। यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए 10 से अधिक प्रकार के झूले, फूड स्टॉल, क्राफ्ट बाजार, रियल एस्टेट और लाइफस्टाइल सेक्टर, हॉस्पिटल्स, रोजगार मेला, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, नेत्रदान एवं रक्तदान शिविर लगाए गए। लोग परिवार सहित स्टॉल पर खरीदारी, सेवाओं की जानकारी और मनोरंजन का आनंद लेने पहुंचे।

बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 ने व्यापारिक संभावनाओं, बच्चों की प्रतिभा और सामाजिक जागरूकता को एक साथ जोड़ते हुए शहर के लिए एक प्रेरणादायक और बहुआयामी मंच प्रस्तुत किया है। अतिथियों, व्यापारियों और नागरिकों ने इसके आयोजन की भव्यता और सामाजिक दृष्टिकोण की खुले दिल से सराहना की, जिससे यह मेला शहरवासियों और उद्योग जगत के लिए गौरव और प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

आदर्श दंपतियों का सम्मान
शनिवार के दिन मेले का विशेष आकर्षण रहा 50 वर्ष पूर्ण कर चुके आदर्श दंपतियों का सम्मान समारोह। इस अवसर पर नरेश सुल्तानिया–किरण सुल्तानिया, प्रेम त्रिहान–सुमन त्रिहान, विंसेंट गॉटलिब–स्नेहलता गॉटलिब, मदन गोपाल सिंह–रूपा सिंह, जमनादास कक्कड़–पुष्पांजलि कक्कड़, विनोद पाठक–कल्याणी पाठक, राम मणि पांडेय–सावित्री पांडेय, एल.एन. गुरुदीवान–कमलेश गुरुदीवान, प्रमोद प्रसाद श्रीवास्तव–प्रभा श्रीवास्तव और विद्या भूषण शर्मा–हरबती शर्मा को मंच से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने इन दंपतियों के वैवाहिक जीवन और सामाजिक योगदान की प्रशंसा की।

शनिवार को ही ग्लैमोरा और आईआईएफटी सीजन 3.0 का आयोजन किया गया। इसमें रैंप वॉक के माध्यम से मिस्टर बिलासपुर, मिस बिलासपुर, मिस कॉन्फिडेंस और बेस्ट मॉडल का चयन किया गया। जज के रूप में मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार और मॉडल एवं इंटरनेशनल एथलीट गोल्ड मेडलिस्ट रोहन शाह ने अपनी भूमिका निभाई। इस दौरान सम्मानित आदर्श दंपतियों को 5 हजार रुपये का कूपन भी प्रदान किया गया। साथ ही, मेले में विभिन्न क्षेत्रों के स्टॉल और झूले बच्चों और परिवारों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजन और खरीदारी का आनंद ले रहे थे। अतिथियों ने मेले के आयोजन की भव्यता और इसके सामाजिक और व्यापारिक दृष्टिकोण की खुले दिल से सराहना की।

आज के कार्यक्रम
रविवार को मेले में बच्चों और युवाओं के लिए विशेष आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोपहर में हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें छोटे बच्चों की प्रतिभा और स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें महिलाएं और युवतियां अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। शाम को मेले का मुख्य आकर्षण इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता रहेगा। इसमें शहर के 20 से अधिक स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे और दर्शकों को अपने नृत्य कौशल से मंत्रमुग्ध करेंगे। इसके बाद किड्स स्पेशल एचीवमेंट अवार्ड सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इस समारोह में बिलासपुर के 12 ऐसे बच्चों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से पूरे देश में जिले का नाम गौरवान्वित किया। इसके अलावा शक्ति के स्पेशल चाइल्ड ब्लाइंड स्कूल के बच्चे अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करेंगे। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें रंग-बिरंगे परिधानों में सजे छोटे प्रतिभागी दर्शकों का मन मोह लेंगे।

विधायक सुशांत शुक्ला
यह धन कमाने का नहीं सारोकार कमाने का मौका है। जहाँ सूक्ष लघु और माध्यम उद्योगों का मिलन है इसलिए यह सार्थक कार्यक्रम है, जो समता मूलक समाज का प्रतीक है जो यहां स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। पूरे BNI परिवार का आभार प्रकट करता हूँ कि उन्होनें इस सपने को साकार किया

संभागीय आयुक्त सुनील जैन
25 वर्षों की यह परंपरा शानदार है। इन्होनें BNI व्यापार एवं उद्योग मेला से सिर्फ आर्थिक तरक्की नहीं बल्कि विशेष व्यक्तियों का सम्मान, रोज़गार एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा जैसे सामाजिक कार्य भी किए हैं। निश्चित तौर पर BNI का यह प्रयास सराहनीय है. आगे भी ऐसे कार्यक्रम की कामना करता हूँ

वाजपपेयी जी, कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय –

“संयुक्त समृद्धि का एक साकार रूप यहाँ दिखाई देता है। भारत की समृद्धि में छोटे उद्योगों का 94 प्रतिशत योगदान है। इन्हें सही दिशा देने का कार्य बीएनआई मेला करता है। गुजरात मॉडल—जहाँ बेहतर प्रबंधन और पारदर्शिता है—हमें यहाँ भी अपनाना चाहिए।”

अरविन्द जी, कुलसचिव सीवी रमन यूनिवर्सिटी –

यह मेला पिछले 25 वर्षों से यह मेला आयोजित कर रहा है, यह हमारी परंपरा बन चुकी है। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह व्यापार मेला आयोजित किया जाता है। उद्यमियों का सहयोग ही राज्य और राष्ट्र की समृद्धि का आधार है।”

किरण पाल जी, BNI बिलासपुर डायरेक्टर –

“‘जीते जी रक्तदान और जाते-जाते नेत्रदान व देहदान’ केवल एक संदेश नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची पहचान है। जीवन रहते किया गया रक्तदान किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन देता है, वहीं नेत्रदान और देहदान मृत्यु के बाद भी समाज की सेवा का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे पुण्य कार्य संवेदनशील, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। बीएनआई बिलासपुर सदैव मानव कल्याण, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के इन प्रयासों के साथ खड़ा रहेगा और लोगों को इसके लिए प्रेरित करता रहेगा।”

*कोरबा पुलिस द्वारा 01 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह का सफल आयोजन*

0

27 जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 6705 से अधिक नागरिक हुए लाभान्वित|

समापन कार्यक्रम में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पेड़ों पर रेडियम पट्टी लगाकर किया श्रमदान दिया सुरक्षा संदेश|

कोरबा  – जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया। यह अभियान श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में प्रभावी रूप से संचालित किया गया।

समापन कार्यक्रम:

सड़क सुरक्षा माह के समापन कार्यक्रम के अवसर पर कोरबा कलेक्टर श्री कुणाल देवदत्त एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में करतला से हाटी रोड पर पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क किनारे स्थित पेड़ों पर कलर एवं रेडियम पट्टी लगाए जाने का विशेष अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वयं पेड़ों पर कलर एवं रेडियम पट्टी लगाकर यह संदेश दिया गया कि रात्रि के समय सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को स्पष्ट दृश्यता मिले, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

सड़क सुरक्षा माह के दौरान कोरबा पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें—

🔹 स्कूल एवं कॉलेजों में यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम – 12 कार्यक्रम, लगभग 2820 विद्यार्थी लाभान्वित
🔹 हेलमेट रैली – 01 कार्यक्रम, लगभग 150 नागरिकों की सहभागिता
🔹 नुक्कड़ नाटक – 01 कार्यक्रम, लगभग 400 नागरिकों को जागरूक किया गया
🔹 सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम – 09 कार्यक्रम, लगभग 1910 नागरिक लाभान्वित
🔹 सार्वजनिक स्थानों पर सड़क सुरक्षा पोस्टर चस्पा – 02 कार्यक्रम, लगभग 1000 नागरिकों तक संदेश पहुंचाया गया
🔹 चौक-चौराहों पर यातायात नियमों का पालन करने वालों को गुलाब वितरण – 01 कार्यक्रम, 350 लोग सम्मानित
🔹 स्कूली वाहनों की जांच – 01 विशेष अभियान, 75 वाहन/व्यक्ति शामिल

कुल 27 कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 6705 नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित गति से वाहन चलाएं।

कोरबा पुलिस द्वारा आगे भी सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे जागरूकता एवं दुर्घटना-निवारक कार्यक्रम निरंतर जारी रखे जाएंगे, ताकि आमजन की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

*रशियन हॉस्टल के पास नहर पुल लोहे की रेलिंग चोरी प्रकरण में 05 और आरोपी गिरफ्तार*

0

 पूर्व में 02 विधि से संघर्षरत बालक एवं 10 आरोपी भेजे जा चुके हैं न्यायिक हिरासत में|

पुलिस के द्वारा अब तक की कार्यवाही में कुल 17 आरोपियों को भेजा जा चुका है न्यायिक हिरासत|

कोरबा – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं अवैध गतिविधियों पर सख्त अंकुश लगाने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में चौकी सीएसईबी / थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्रवाई की गई।

मामले का संक्षिप्त विवरण:

प्रार्थी द्वारा चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 17.01.2026 की दरमियानी रात रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल में लगी लोहे की रेलिंग को अज्ञात चोरों द्वारा गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया गया। शिकायत पर अपराध क्रमांक 53/2026, धारा 303(2), 112(2), 317(2)(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस की कार्यवाही:

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इस प्रकरण में पूर्व में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। शेष फरार आरोपियों की पतासाजी कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम एवं पता इस प्रकार है :

1️⃣ मनोज कुमार पंडित उर्फ बमजी पिता– जीतन पंडित, उम्र 42 वर्ष
निवासी– ग्राम झाझौर, थाना गुड्डी, जिला सिवान (बिहार)
*वर्तमान पता*– मकान क्रमांक M-221, पम्पहाउस कॉलोनी, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)
2️⃣ राजीव कुमार सिंह पिता– धनुधारी सिंह, उम्र 34 वर्ष निवासी– एस.एस. ग्रीन कॉलोनी के बाजू, तुलसीनगर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)
3️⃣ संदीप महत पिता– बालकृष्ण महत, उम्र 22 वर्ष निवासी – साईं मंदिर के पास, मेजीनमाठा, पम्पहाउस, चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा (छ.ग.)
4️⃣ शिवनारायण सागर उर्फ शिवा पिता– परदेशी राम सागर, उम्र 42 वर्ष
निवासी– काली मंदिर के पीछे, पम्पहाउस, चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा (छ.ग.)
5️⃣ आदित्य यादव उर्फ आदि पिता– मदन प्रसाद यादव, उम्र 19 वर्ष
निवासी– महावीर चौक, 15 ब्लॉक, चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा (छ.ग.)

उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कोरबा पुलिस द्वारा आगे भी सार्वजनिक संपत्ति से संबंधित अपराधों के विरुद्ध सख्त एवं सतत कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे एवं आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

*जांजगीर चांपा में हाई टेंशन टावर पर चढ़ा किसान:- कोटन नहीं कटने को लेकर परेशान,एक बार कर बिक चुका है धान ,29 किवंटल बाकी*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कसौंदी में किसान अनिल गढ़वाल 35 वर्ष गांव से होकर गुजरे 120 फिट ऊंची हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया । किसान का टोकन नहीं कटना और बची धान की बिक्री नहीं होने का कारण है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार,, ग्राम कसौंदी का किसान अनिल गढ़वाल जोकि 2.77 एकड़ जमीन है जिसमें खेती किसानी करता है। इस बार गोद धान मंडी में एक बार में 29 किवंटल धान की बिक्री कर चुका है 29 किवंटल बिक्री होना बाकी है जिसके लिए टोकन नहीं कट रहा है। जिसे परेशान होकर वह आज शनिवार की सुबह सो उठकर गांव के हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया।

घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची साथ ही तहसीलदार राजकुमार मरावी भी टिम के साथ पहुंचे किसान अनिल गढ़वाल को समझाने की कोशिश की जा रही मगर वह टावर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। किसान का कहना है कि जब तक मेरा बचा हुआ धान बिक्री नहीं होती तब तक नहीं उतरूंगा।

वही रेस्क्यू के लिए नगर सेना के जवान जाली लेकर पहुंचे हुए है। टावर के नीचे जाली आगया गया है

*नकाब पोसने दिया अंधियाम : अकलतरा में दिनदहाड़े कैमरा चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल*

0

*नकाब पोसने दिया अंधियाम : अकलतरा में दिनदहाड़े कैमरा चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा नगर में चोरी की घटना ने एक बार फिर स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित वीणा फोटो स्टूडियो से दिनदहाड़े कैमरा चोरी हो गया, लेकिन आसपास मौजूद लोगों को भनक तक नहीं लगी। ऐसा प्रतीत होता है मानो लापरवाही के अंधेरे ने चोर को नकाब ओढ़ने का मौका दे दिया हो।
घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। स्टूडियो में कामकाज के दौरान कैमरा काउंटर पर रखा था, जिसे अज्ञात व्यक्ति मौका देखकर उठा ले गया। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते निगरानी और गश्त सख्त होती, तो चोर इतनी आसानी से वारदात को अंजाम नहीं दे पाता।

* *थाना चांपा क्षेत्र में चाकू दिखाकर लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में गिरफ्तार किया है*

0

* *थाना चांपा क्षेत्र में चाकू दिखाकर लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में गिरफ्तार किया है*

* *आरोपी पूर्व में भी अन्य मामले में जा चुका है जेल*

* *आरोपी के विरूध्द धारा 309 (4) BNS एवं 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* *आरोपी दिनेश कुमार उर्फ डी.के. उर्फ कुशवा पिता दिलहरण बरेठ उम्र 31 वर्ष निवासी सिवनी थाना चांपा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-प्रार्थी केशव राठौर, निवासी सिवनी, दिनांक 30.01.2026 को दोपहर लगभग 12 बजे ग्राम पंचायत की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी दिनेश कुमार बरेठ उर्फ डी.के. ने गाली – गलौज करते हुए चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और प्रार्थी की जेब से 1000 रुपये नगद व ब्लूटूथ हेडफोन (कीमत लगभग 300 रुपये) लूटकर फरार हो गया।
रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 33/26, धारा 309(4) भा.न्या.सं. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कुरदा मोड़, चांपा से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से उसके कब्जे से 980 रुपये नगद व ब्लूटूथ हेडफोन बरामद कर आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*उक्त कार्रवाई* मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि बी0एस0 लकडा, आर0 गौरीशंकर राय, आकाश कलोसिया, आदित्य प्रताप, सुमंत कवंर एवं थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

* *हाई टेंशन टावर में चढ़कर तथा आत्महत्या करने की धमकी देकर धान खरीदी का टोकन देने धमकाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार*

0

* *हाई टेंशन टावर में चढ़कर तथा आत्महत्या करने की धमकी देकर धान खरीदी का टोकन देने धमकाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार*

* *हाई टेंशन टावर में चढ़े आरोपी को पुलिस टीम के द्वारा रेस्क्यू कर तथा गिरफ्तार करके भेजा गया जेल*

*नाम आरोपी* अनिल गड़ेवाल पिता रामदयाल गड़ेवाल उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कसौंदी जांजगीर

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने ।दिनांक 31.01.26 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की जांजगीर के ग्राम कसौंदी का रहने वाला आरोपी अनिल गड़ेवाल धान बिक्री का टोकन नहीं मिलने और धान नहीं बिकने से परेशान होकर गांव के खेत में लगे हाई टेंशन टावर में चढ़ गया है और गाली गलौज कर हल्ला कर रहा है की सूचना मिलने पर सूचना से तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय IPS, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल टावर में चढ़े आरोपी को रेस्क्यू कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर तत्काल थाना कोतवाली से एक पुलिस टीम राजस्व के अधिकारीयों के साथ मौके की ओर रवाना किया गया पुलिस टीम के द्वारा टावर में चढ़े व्यक्ति को लगातार समझाइश दिया जा रहा था परंतु आरोपी मौके पर उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी तथा गांव के लोगों को लगातार अश्लील गाली गलौज करते हुए धान बिक्री के लिए टोकन देने की बात कर रहा था और नहीं देने पर आत्महत्या कर वहां पर उपस्थित सभी लोगों को फसाने की लगातार धमकी दे रहा था पुलिस टीम के द्वारा करीबन 3 घंटे बाद टावर में चढ़े आरोपी को रेस्क्यू किया गया आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा धान बिक्री नहीं होने तथा टोकन नहीं मिलने से परेशान होकर आत्महत्या करने की धमकी देते हुए टोकन देने अनावश्यक दबाव बनाने का अपराध घटित करना स्वीकार किया गया आरोपी के विरुद्ध *लोक सेवक को क्षतिकारित करने की धमकी देना (224), लोक सेवक को विधि विपरीत कार्य करने हेतु विवश करना (226),सार्वजनिक स्थान पर अश्लील गाली गलोज करना (296),आत्महत्या करने की धमकी देकर भयभीत करना (308(4)) BNS* के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

*उपरोक्त कार्रवाई* में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली,सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा , प्रकाश राठौर,आरक्षक विनोद राठौर, नीतीश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा

*“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की सघन एवं ताबड़तोड़ कार्यवाही*

0

 स्कूल–कॉलेजों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने विशेष पेट्रोलिंग|

कोटपा एक्ट एवं एम.वी. एक्ट के तहत थाना सिविल लाइन क्षेत्र में वैधानिक कार्यवाही|

कोरबा – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं अवैध गतिविधियों पर सख्त अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को स्कूल एवं कॉलेजों के आसपास विशेष पेट्रोलिंग एवं सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूल एवं कॉलेजों से छुट्टी के समय विशेष पेट्रोलिंग की गई।

इसी क्रम में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आस्था शर्मा के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र अंतर्गत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के आसपास अड्डेबाजी, अनुशासनहीनता एवं नियमों के उल्लंघन की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए समझाइश दी गई तथा आदतन रूप से इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई, जिससे शैक्षणिक वातावरण को सुरक्षित एवं अनुशासित बनाया जा सके।
अभियान के दौरान थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोटपा एक्ट के तहत कुल 06 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट (एम.वी. एक्ट) के तहत 02 प्रकरणों में चालानी कार्यवाही की गई।

इसके अतिरिक्त ब्लू बर्ड स्कूल के समीप तंबाकूजन्य सामग्री का विक्रय करते पाए जाने से एक ठेले को बंद कराया गया। उक्त कार्रवाई विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने तथा स्कूल परिसर के आसपास सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत आगे भी इसी प्रकार की सतत, सघन एवं सख्त कार्यवाही जारी रहेगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे तथा विद्यार्थियों सहित आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

*जिले में अब तक 52 लाख 68 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदी*

0

*जिले में अब तक 52 लाख 68 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदी*

*किसानों को 1233 करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक का हुआ भुगतान*

मुंगेली,// शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के 105 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुव्यवस्थित तरीके से पारदर्शिता के साथ जारी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिले के 66 समितियों के 105 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों की संख्या 01 लाख 10 हजार 900 से अधिक है। जिले में अब तक 52 लाख 68 हजार 138 क्विंटल से अधिक धान खरीदा जा चुका है, इसमें मोटा 29 लाख 04 हजार 978 क्विंटल, पतला 334.80 क्विंटल और सरना 23 लाख 62 हजार 825 क्विंटल धान शामिल है। उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव लगातार जारी है। अब तक 27 लाख 86 हजार 672 क्विंटल से अधिक धान का उठाव किया जा चुका है। वहीं किसानों को 1233 करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है।