Home Blog Page 262

*मुंगेली स्वास्थ्य विभाग का मामला पहुंचा संभाग आयुक्त के पास रिक्त तीन पदों पर नियम विरुद्ध पांच की भर्ती,,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

मुंगेली स्वास्थ्य विभाग का मामला पहुंचा संभाग आयुक्त के पास रिक्त तीन पदों पर नियम विरुद्ध पांच की भर्ती,,,,, पढ़े पूरी खबर।

मुंगेली स्वास्थ्य विभाग का मामला पहुंचा संभाग आयुक्त के पास रिक्त तीन पदों पर नियम विरुद्ध पांच की भर्ती,,,,, पढ़े पूरी खबर।


आशीष कश्यप बिलासपुर = मुंगेली जिले में स्वास्थ्य विभाग में वर्ष 2012=13 में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर 3 रिक्त पदों पर 5 की भर्ती का मामला सामने आया था जिसमें कलेक्टर जनदर्शन में इसकी शिकायत की गई थी लेकिन कार्यवाही नहीं होने पर बिलासपुर संभाग आयुक्त कार्यालय में इसकी शिकायत की गई है, बताते चलें कि 5 पदों पर नियम विरुद्ध भर्ती की गई थी, जिसमें दो पदों पर अनारक्षित उम्मीदवार और 1 पद जिसमें अनुसूचित जनजाति के पद को विलोपित करते हुए ओबीसी के पद पर नियुक्ति कर दी गई जिसमें आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया, बताते चलें कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान सीएमएचओ के द्वारा इस पूरे मामले में जॉच पूरी कर ली गई है ऐसी जानकारी मिल रही है लेकिन कार्रवाई इनके द्वारा नहीं की जा रही है, अब देखने वाली बात यह है कि संभाग आयुक्त महोदय को की गई शिकायत के बाद आगे क्या कार्यवाही की जाएगी।

*,,, राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर समापन*

0

,,, राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर समापन

लोरमी,,,,, राजीव गाँधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी के राष्ट्रीय सेवा योजना बालक इकाई का सात दिवसीय शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर एस साहू एवं सहायक शिविर प्रभारी प्रो महेंद्र पात्रें के कुशल नेतृत्व में समीपस्थ ग्राम हरदीबांध के शासकीय प्राथमिक/ पूर्व विद्यालय में 23 जनवरी से 29 जनवरी तक सांस्कृतिक कार्यकृम के साथ समाप्त हुआ। इस संदर्भ में महाविद्यालय के प्रो डॉ नरेंद्र सलूजा ने बताया है कि इस शिविर का थीम नशा मुक्त समाज के लिए युवा था । शिविर के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में वेदराम पटेल जनपद सदस्य , अतिविशिष्ट अतिथि सुनील शर्मा सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोरमी, डी एस दाहिरें समन्वयक बी आर सी लोरमी, गनपत कुमार साहू (सरपंच हरदी बांध),चैत राम साहू (उपसरपंच हरदी बांध) तथा विशिष्ट अतिथि बुध राम साहू,श्रीमती तितरी साहू,धर्मेंद्र धृतलहरे ,कार्तिक राम साहू
डॉ सत्यनारायण तिवारी( प्रधानपाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदी बांध) सहित विद्यालय के शिक्षक विद्या नंद कश्यप,अमित कुमार
श्रीमती दीपा मिश्रा ,वैभव,देवीप्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति रही । सत दिवसीय शिविर के कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर साहू ने बताया कि इन सात दिनों में स्वयंसेवकों के द्वारा प्रतिदिन योग, प्राणायाम,जनजागरूकता ,नशा मुक्ति अभियान, स्वच्छता ,पर्यावरण आदि के बारे में ग्रामीणों को संदेश दिया गया इसके अलावा बौद्धिक सत्र के शिविर दिनचर्या में प्रतिदिन बौद्धिक सत्र दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित किया जाता था इस अवसर पर जनपद पंचायत लोर मी के जनपद सदस्य श्री वेदराम पटेल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से युवाओं को जोड़कर अपना विचार रखा। सरपंच श्री गनपत कुमार साहू ने ग्रामीण स्वच्छता में युवा वर्ग के योगदान को राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान बताया।राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक मुंगेली डॉ नरोत्तम पूरले , कार्यक्रम अधिकारी रामबाबू मिश्र, श्री मोहन उपाध्याय, श्री कमल राजपूत ने रासेयो वॉलंटियर्स की गतिविधियों को विस्तार से समझाया। डॉ सत्यनारायण तिवारी जी ने पंच परिवर्तन एवं मानव जीवन पर अपना विचार रखा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर रूपेश साहू ने बालक बालिकाओं की अवस्था परिवर्तन से होने वाले बदलाव एवं उनके प्रभाव पर अपना विचार रखा। जिला विधिक मुंगेली से श्रीमती द्रोपती कश्यप एल ए डी वी ने कानूनी सहायता एवं प्रक्रियाओं को विस्तार से रेखांकित किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय से आए हुए डॉक्टर पंचराम भाई जी एवं साथ में आए हुए रूहानी दीदी ने स्वयं और आत्मा को परमात्मा से जोड़ते हुए आत्मज्ञान विषय पर अपना विचार रखा। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक डॉ एच एस राज, ने कहा कि रासेयो वॉलंटियर्स समाज व राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। बौद्धिक सत्र में प्रतिदिन अलग- अलग विषय पर अलग- अलग अतिथि आमंत्रित किए गए, जिसमें डॉ एस के जांगड़े, डॉ.एन के सलूजा, श्रीमती निधी सिंह, श्री नितेश गढ़वाल, श्रीमती हेमा आर टंडन, श्री रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती गंगा गुप्ता, श्री गुरुदेव कुमार, श्री प्रतापभानु शर्मा,श्री अमित निषाद, श्री अविनाश निर्मलकर, श्री मनीष कश्यप,श्री हजारी साहू, श्री दयाराम साहू, श्री राजकुमार कश्यप,श्री राजाराम योग शिक्षक के द्वारा विभिन्न विषयों पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, विकसित भारत, स्वच्छता स्वच्छता ही सेवा,राष्ट्रीय शिक्षा नीति ,एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य, विषय पर अलग-अलग सत्र आयोजित किया गया। समापन सत्र में प्राचार्य डॉ एन के ध्रुवे ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सामुदायिक सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है, जिससे वे समाज की ज़रूरतों को समझें, समस्याओं का समाधान करें और नेतृत्व व टीम वर्क जैसे कौशल विकसित कर सकें, जिससे समग्र राष्ट्रीय विकास में योगदान हो। मुख्य अतिथि वेदराम पटेल ने कहा कि : यह छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व, अनुशासन, और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है। इनके अलावा डॉ एस के जांगड़े,डॉ एच एस राज,सुनील शर्मा ,डॉ सत्यनारायण तिवारी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए ।तदोपरांत शासकीय प्राथमिक / पूर्व विद्यालय तथा राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय रासेयो बालिका तथा बालक इकाई के विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न लोक संस्कृति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं “नशा मुक्त समाज के लिए युवा” के माध्यम से नाट्य मंचन भी किया गया। शिविर में ललित, अवधेश,जागेश्वर, दिलीप, चंद्रेश, नंदकिशोर,गौकरण, वीरेन्द्र, भूपेंद्र,प्रवीण,चेतन, गजानन सहित 50 वॉलंटियर्स की सहभागिता रही। शिविर के समापन अवसर पर विशेष रूप से महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा भी लोक संस्कृति से सम्बन्धित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एन.के.धुर्वे, डॉ.एस.के.जांगड़े, डॉ.एच.एस.राज, पी.पी.लाठिया, डॉ.नरेन्द्र सलूजा, डॉ.आर.एस.साहू, प्रो.निधि सिंह, डॉ.अर्चना भास्कर, प्रो.नितेश गढ़ेवाल, प्रो.विवेक साहू, प्रो.महेन्द्र पात्रे, प्रो.हेमा टंडन, प्रो. देवेंद्र जायसवाल, आर.के.श्रीवास्तव, एन.आर.जायसवाल, पुर्नेश जायसवाल, गंगाराम जायसवाल, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, डॉ.गंगा गुप्ता, प्रो.अमित निषाद, प्रो.मनीष कश्यप प्रो.श्रेया श्रीवास्तव, प्रो.सुषमा डहरिया, प्रो.गुरुदेव निषाद, प्रतापभानु शर्मा, भागबली जायसवाल, अविनाश साहू मुकेश यादव, उमाशंकर राजपूत, जितेन्द्र दूबे,भारत ध्रुव, सुबुद्धि यादव आदि उपस्थित थे

*रेलवे ट्रैक निर्माण सामग्री गबन प्रकरण में कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

0

आंतरिक संलिप्तता उजागर, दो आरोपी गिरफ्तार|

कोरबा – गेवरा रोड से पेंड्रा रोड के मध्य नई विद्युतीकृत डबल रेलवे लाइन निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री के गबन संबंधी एक गंभीर प्रकरण में कोरबा पुलिस द्वारा गहन जांच उपरांत प्रभावी कार्रवाई की गई है।
प्रकरण में शिवाकृति इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी द्वारा थाना कटघोरा में शिकायत प्रस्तुत की गई थी, जिसमें रेलवे साइड सिंघिया एवं सुतर्रा स्थित स्टोर से लोहे के स्लीपर एवं अन्य सामग्री के गायब होने की सूचना दी गई थी। शिकायत प्राप्त हुआ जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी से दिशा निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में एसडीओपी कटघोरा श्री विजय सिंह राजपूत के द्वारा शिकायत जांच किया जा रहा था।

जांच के दौरान कंपनी के कर्मचारियों, गार्डों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ की गई। जांच में यह तथ्य स्पष्ट हुआ कि घटना किसी भी प्रकार की हथियारबंद लूट या बाहरी डकैती की नहीं है, बल्कि यह मामला संस्था के भीतर कार्यरत व्यक्तियों द्वारा पद का दुरुपयोग कर की गई आंतरिक गबन (Physical Misappropriation) से संबंधित है। जांच के आधार पर थाना कटघोरा में आधार पर थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 43/2026, धारा 316(5), 317(2), 317(3), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

जांच में सामने आया की:-
🔹 तेजबहादुर पटेल (जेसीबी ऑपरेटर) द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए विगत कई महीनों से रेलवे निर्माण सामग्री को चोरी कर कबाड़ी को बेचकर अवैध लाभ अर्जित किया गया।
🔹 राहुल सिंह मरकाम द्वारा भी इस कृत्य में संलिप्तता पाई गई।
🔹 जांच में यह भी सामने आया कि कुछ कर्मचारियों को भ्रामक जानकारी देने हेतु दबाव बनाया गया, जिससे प्रारंभिक स्तर पर घटना को बाहरी लूट के रूप में दर्शाने का प्रयास किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त जेसीबी वाहन, रेलवे लोहे के स्लीपर के टुकड़े एवं नगद राशि जप्त की गई है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 25,06,000/- रुपये है।

पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि रेलवे संपत्ति एवं सार्वजनिक परियोजनाओं से संबंधित किसी भी प्रकार के गबन, विश्वासघात अथवा आपराधिक कृत्य के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

*विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित कर, कठिन परिश्रम करें:-विजय शर्मा डिप्टी सीएम*

0

विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित कर, कठिन परिश्रम करें:-विजय शर्मा डिप्टी सीएम

0.स्वामी आत्मानंद कचहरी पारा स्कूल का लोकार्पण किया उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका द्वारा 1 करोड़ 94 लाख रू. की लागत से निर्मित नवनिर्मित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का लोकार्पण उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व उपस्थित अतिथियों ने किया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि किसी भी प्रदेश की वास्तविक प्रगति का पैमाना उसकी शिक्षा व्यवस्था होती है समाज में शिक्षा सशक्त होती है जिससे समाज आत्मनिर्भर, संस्कारित और विकसित बनता है उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा को केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं रख रही है बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षण आधुनिक अधोसंरचना और समावेशी शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रही है स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना इसी सोच का परिणाम है जिसके माध्यम से गरीब,मध्यम वर्ग एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है उन्होनेें विद्यार्थियों से कहा कि वे लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करें माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करें तथा अपने ज्ञान और कौशल के माध्यम से कबीरधाम जिला छत्तीसगढ़ प्रदेश और देश का नाम रोशन करें उन्होंने विद्यालय परिवार और नगर पालिका परिषद को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

*शहर गौरवान्वित करने वाला पल-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवशी ने कहा कि यह अंग्रेजी विद्यालय हमारे कवर्धा शहर को गौरवान्वित करने वाला विद्यालय बनेगा। स्वामी आत्मानंद विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक सभी बच्चे पढेगें उन्होनें कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय उच्च शिक्षा प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभायेगी स्कूलों की सभी गतिविधियों में यह स्कूल महत्तवपूर्ण साबित होने वाला है उन्होनें उपथित सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को नये स्कूल के बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया नवनिर्मित विद्यालय भवन में बच्चों के लिए बेहतर कक्षाएं, स्वच्छ परिसर, सुरक्षित वातावरण और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनकी प्रतिभा को नई उड़ान मिलेगी उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास भी अत्यंत आवश्यक है और विद्यालय इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति विरेन्द्र साहू नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल भाजयुमो अध्यक्ष उमंग पांडे शहर मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा सहित अधिक संख्या में जनप्रतिनिधिगण, शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

—————————————

*जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला विकसित भारत का बजट:- सांसद संतोष पांडेय*

0

जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला विकसित भारत का बजट:- सांसद संतोष पांडेय

0.सांसद पांडेय बोले – हमारी टेक्नॉलॉजी स्वदेशी और वर्ल्ड क्लास होगी।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता संतोष पाण्डेय ने कहा कि यह बजट कर्ज को नियंत्रित रखते हुए विकास के लिए आर्थिक संसाधन सुरक्षित रखता है भारत का विकास अब अभूतपूर्व गति और अनुशासित खर्चे से हो रहा है स्केल-अप, इक्विपमेंट, मटेरियल्स, फुल-स्टैक आईपी, स्किल सेंटर्स,नेक्स्ट-जेन मैन्युफैक्चरिंग और हाई-वैल्यू इंजीनियरिंग का करियर सुरक्षित रहेगा किसी भी तकनीकी क्षेत्र में भारत दुनिया में किसी देश से पीछे नहीं रहेगा हमारी टेक्नॉलॉजी स्वदेशी और वर्ल्ड क्लास होगी छत्तीसगढ़ में अमृत स्टेशन योजना के तहत राजनांदगांव, डोंगरगढ़, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर सहित राज्य के 32 स्टेशनों के कायाकल्प का कार्य अगले वित्तीय वर्ष में और गति पकड़ेगा इसी प्रकार किसानों के लिए भारत-विस्तार नामक बहुभाषी एआई टूल लॉन्च किया गया है जो छत्तीसगढ़ी और अन्य स्थानीय भाषाओं में कृषि संबंधी सलाह देगा राज्य की ग्राम पंचायतों में यूपीआई और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं आधारभूत अधोसंरचना विकास पर सरकार के छ : गुना वृद्धि किये जाने का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य को भी मिलेगा सांसद पाण्डेय ने कहा कि ये विकसित भारत का बजट है बजट से नए रास्ते खुलेंगे यह जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है।

—————————————

*ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़, सुव्यवस्थित और हर ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने भाजपा सरकार प्रतिबद्ध:- भावना बोहरा*

0

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़, सुव्यवस्थित और हर ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने भाजपा सरकार प्रतिबद्ध:- भावना बोहरा

0.पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण,आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु हम प्रतिबद्ध हैं:-भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों में निवासरत परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य व स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं मितानिन माताओं-बहनों के योगदान हेतु ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति के तत्वावधान में सामुदायिक भवन पंडरिया वीर सावरकर भवन कवर्धा और मंगल भवन सहसपुर लोहरा में आयोजित विकासखंड स्तरीय स्वस्थ पंचायत एवं जन संवाद सम्मेलन में पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं और जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया इस दौरान उन्होंने ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सार्थक भूमिका निभाने वाली मितानिन माताओं-बहनों को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण एवं आदिवासी वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं क्षेत्र में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इसे जनसेवा का मूल आधार बनाया गया है ग्रामीण अंचलों में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को ₹5 लाख तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे गरीब और आदिवासी परिवारों को बड़ी राहत मिली है वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों उप-स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए जननी सुरक्षा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान जैसे कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है इसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की नियमित जाँच सुरक्षित प्रसव और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान बनी मितानिन दीदियाँ,आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी बनी हुई हैं इनके माध्यम से टीकाकरण, पोषण जागरूकता और प्राथमिक उपचार की सेवाएँ घर-घर तक पहुँच रही हैं भावना बोहरा ने आगे कहा कि स्वस्थ पंचायत एवं जन संवाद सम्मेलन कार्यक्रम इन अभियानों को और गति देने के साथ ही जनता से रूबरू होकर उनकी समस्यों को सुनकर उसका निराकरण करने और सुविधाओं व स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन जल जीवन मिशन और पोषण अभियान जैसी योजनाओं को स्वास्थ्य से जोड़कर लागू किया जा रहा है वनांचल क्षेत्रों की भौगोलिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए मोबाइल मेडिकल यूनिट,एम्बुलेंस सेवा और दूरस्थ बस्तियों में स्वास्थ्य शिविरों का विस्तार किया जा रहा है ताकि इलाज की सुविधा हर व्यक्ति तक पहुँच सके पंडरिया विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हम पूरी तरह संकल्पित है और आने वाले समय में ग्रामीण व आदिवासी अंचलों में स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत किया जाएगा कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, मितानिन माताएं-बहनें एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

—————————————

*प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट विकसित भारत की गति को और तीव्रता देगा :-भावना बोहरा*

0

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट विकसित भारत की गति को और तीव्रता देगा :-भावना बोहरा

0.संसद में प्रतुत बजट विश्वास, विकास और भविष्य की मजबूत नींव है जो हर भारतीय के उज्ज्वल कल का आधार बनेगा :-भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– आज लोकसभा सदन में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार संसद में विकसित भारत बजट 2026-27 प्रस्तुत किया जो विकसित भारत 2047 के विज़न को साकार करने की दिशा में केंद्रित बजट है बजट का मुख्य उद्देश्य अर्थव्यवस्था में स्थिरता, दीर्घकालिक विकास, रोज़गार सृजन और आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत करना है इस वर्ष का यह बजट तीन प्रमुख आधार स्तंभों पर केन्द्रित रहा जिसमें अस्थिर वैश्विक परिदृश्य में सुदृढ़ता बनाए रखकर आर्थिक विकास में तेजी लाना और उसे बनाए रखना हर वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमताओं का विकास तथा सार्थक भागीदारी के साथ प्रत्येक परिवार समुदाय, धर्म और क्षेत्र की संसाधनों सुविधाओं और अवसरों तक पहुंच सुनिश्चित करना इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने इस बजट का स्वागत करते हुए इसे समावेशी विकास आर्थिक मजबूती और सामाजिक संतुलन का उत्कृष्ट उदाहरण बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि यह बजट किसान गरीब, महिला, युवा, मध्यम वर्ग और उद्यमियों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “विकसित भारत” के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है यह बजट विकास को गति देने आत्मनिर्भर भारत को सशक्त करने और नए अवसरों के सृजन के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाला है विश्वास, विकास और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला यह बजट हर भारतीय के उज्ज्वल कल का आधार बनेगा देश की आर्थिक, सामाजिक सांस्कृतिक विकास से लेकर सैन्य,सुरक्षा,खेल,शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों को गति देने के लिए प्रस्तुत यह सर्वसमावेशी बजट देश के उद्योग, महिला, किसान, युवा हर वर्ग को सशक्त करेगा देश के हर जिले में बालिका छात्रावास बनाने की घोषणा बेटियों को शिक्षा एवं सुरक्षा प्रदान करेगा बजट में तेंदूपत्ता उद्योग से जुड़े लोगों के लिए टीसीएस की दर 5% घटाकर सिर्फ 2% कर दी है जिससे हमारे प्रदेश के आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों में तेंदुपत्ता संग्राहकों को सीधे लाभ मिलेगा उन्होंने आगे कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग की तस्वीर और तकदीर बदलने वाला बजट है जो भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को सशक्त करता है भारतीय कृषि को विकसित बनाने और किसानों को आत्मनिर्भर करने की दिशा में बजट में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के लिए ₹1,62,671 करोड़ का प्रावधान किया गया है इससे कृषि अवसंरचना, उत्पादन, भंडारण, सिंचाई और किसान आय में वृद्धि को नई गति मिलेगी ग्रामीण भारत को देश की विकास यात्रा का इंजन बनाने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास हेतु ₹2,73,108 करोड़ का प्रावधान किया गया है यह निवेश गांवों में रोजगार बुनियादी सुविधाओं और जीवन स्तर में व्यापक सुधार लाएगा। देश की आर्थिक गति को और तेज करने के लिए परिवहन क्षेत्र में ₹5,98,520 करोड़ का प्रावधान किया गया है जिससे सड़क, रेल और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास होगा देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रक्षा क्षेत्र के लिए ₹5,94,585 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है जो सशक्त और सुरक्षित भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए गृह मंत्रालय हेतु ₹2,55,234 करोड़ का प्रावधान किया गया है शिक्षा क्षेत्र के लिए ₹1,39,289 करोड़ का प्रावधान, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और युवाओं के भविष्य को मजबूती मिलेगी स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ₹1,04,599 करोड़ ताकि आम नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों ऊर्जा क्षेत्र हेतु ₹1,09,029 करोड़, शहरी विकास हेतु ₹85,522 करोड़ और आईटी एवं टेलीकॉम हेतु ₹74,560 करोड़ का प्रावधान आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया और आधुनिक अधोसंरचना को नई ऊंचाई देंगे स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी राहत देते हुए कैंसर की 17 दवाओं पर आयात शुल्क खत्म कर दिया गया है।हीमोफिलिया, सिकल सेल, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां ड्यूटी फ्री की गई जिससे महंगे इलाज होंगे अब और सस्ते और गंभीर बीमारियों के मरीजों को सीधी राहत मिलेगी इसके साथ ही मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देते हुए आयुर्वेदिक AIIMS खोलने की घोषणा एवं मेडिकल टूरिज्म के लिए 5 मेडिकल हब बनाने का प्रावधान बजट में किया गया है भावना बोहरा ने कहा कि ज्ञान, तकनीक और नवाचार के माध्यम से भारत को बयोफार्म हब बनाने के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है हमारे हथकरघा, खादी और हस्शिल्पियों को प्रोत्साहित करने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज की शुरुआत की जाएगी जिसमें परंपरागत टेक्सटाइल को आधुनिक बनाने के लिए वस्त्र उद्योग का विस्तार किया जाएगा जिससे रोजगार सृजन होंगे लघु और मध्यम उद्योग को चैम्पियन बनाने के लिए 10 हजार करोड़ रुपए के समर्पित एसएमई विकास निधि की शुरुआत और विकसित भारत कोष में 2000 करोड़ का टॉपअप किया गया है दिव्यांगजनों के लिए कौशल एवं सहारा योजना लागु की जाएगी,15 हजार माध्यमिक विद्यालय एवं 500 कॉलेज कंटेंट क्रियेटर लैब्स की स्थापना से नवाचार को बढ़ावा मिलेगा किसानों की आय को बढ़ाने के लिए बहुभाषीय एआई टूल किसानों की उत्पादकता को बढ़ाएगा और विशिष्ट सलाह प्रदान करेगा इसके साथ ही ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यम के लिए सेल्फ हेल्प इंटरप्रेन्योर की शुरुआत की जाएगी राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान की स्थापना की जाएगी खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण केंद्र,खेल, विज्ञान और तकनीक का एकीकरण किया जाएगा सांस्कृतिक, पौराणिक एवं विरासतों का डिजिटल दस्तावेजीकरण के लिए नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड की स्थापना की जाएगी साथ ही नार्थ ईस्ट में बौद्धिक सर्किटों का विकास किया जाएगा ऐसी कई जनहितैषी घोषणाएं और देश की आर्थिक प्रगति के निर्णय इस बजट में लिए गए हैं जो विकसित भारत को नई गति देगा साथ ही देश के महिला, किसान, युवा, उद्यमी, मध्यम वर्गीय परिवारों को सशक्त बनाएगा।

—————————————

*गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर में 12 दिवसीय सूक्ष्म उद्यम विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ को “विकसित राज्य” बनाने की दिशा में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 19 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, जिला बिलासपुर में “उद्यमिता एवं स्वरोजगार पर 12 दिवसीय सूक्ष्म उद्यम विकास कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से अवगत कराना था। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास, व्यवसाय योजना निर्माण, विपणन रणनीतियाँ, वित्तीय प्रबंधन, शासकीय योजनाएँ तथा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के प्रभावी उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।
यह पहल माननीय मुख्यमंत्री जी के “विकसित छत्तीसगढ़” के विज़न को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार MSME क्षेत्र को सशक्त बनाकर “मेक इन इंडिया” पहल को गति प्रदान करने हेतु सतत प्रयासरत हैं, वहीं EDII के महानिदेशक डॉ. सुनील शुक्ला युवाओं को उद्यमिता को करियर विकल्प के रूप में अपनाने हेतु प्रेरित कर रहे हैं।
EDII छत्तीसगढ़ टीम, डॉ. अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में, राज्य में MSME विकास हेतु एक सतत एवं सशक्त उद्यमी पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने सहभागिता दर्ज की तथा उद्योग एवं व्यवसाय से जुड़ी अपनी चुनौतियों पर चर्चा की। कार्यशालाओं के माध्यम से उन्हें स्थानीय स्तर पर व्यवसाय प्रारंभ करने एवं उसका विस्तार करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला उद्योग कार्यालय बिलासपुर की महाप्रबंधक कचिता दर्रो जी ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा छात्र-छात्राओं को भविष्य में उद्यमिता को अपनाने हेतु प्रेरित किया।
शनिवार, 31 जनवरी को आयोजित समापन समारोह की मुख्य अतिथि प्रो. नीलाम्बरी दवे (पूर्व कुलपति, सौराष्ट्र विश्वविद्यालय, राजकोट) ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर उद्यमी बनें, ताकि वे न केवल स्वयं रोजगार प्राप्त करें, बल्कि दूसरों को भी रोजगार प्रदान कर सकें।
इस अवसर पर प्रो. सीमा राय (समन्वयक, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय), प्रो. अमित कुमार सक्सेना (कुलपति, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय), प्रो. अश्विनी कुमार दीक्षित (कुलसचिव, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय), डॉ. अमित कुमार खासकलम (सह-समन्वयक, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय), प्रो. प्रेम नाथ कमलेश (प्रशिक्षण एवं स्थानन अधिकारी, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय), अरविन्द कुमार द्विवेदी (वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, EDII), डॉ. संदीप यादव (परियोजना अधिकारी, EDII), सुप्रिया कश्यप, अमनप्रीत कौशिक एवं नारायण कौशिक सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

*अकलतरा में सब इंजीनियर के घर चोरी, सोना-चांदी सहित और नगदी करीब 2 लाख के जेवरात गायब*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा अकलतरा | नगर पालिका अकलतरा में पदस्थ सब इंजीनियर अशोक कंवर के घर 31 तारीख की रात चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घर से सोना-चांदी के जेवरात, जिनकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है, और 50000 नगदी पर हाथ साफ किया है।
हैरानी की बात यह है कि पीड़ित का घर थाना के ठीक सामने स्थित है, इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

*अपचारी बालकों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा*

0

थाना सिविल लाइन रामपुर एवं चौकी सीएसईबी की संयुक्त कार्यवाही|


इनके कब्जे से कुल 03 नग मोटरसाइकिल बरामद||

कोरबा  – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन रामपुर एवं चौकी सीएसईबी पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्यवाही की गई।

*प्रकरणों का विवरण*

 प्रकरण क्रमांक 01

थाना सिविल लाइन रामपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 80/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मोटरसाइकिल चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध है। विवेचना के दौरान अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिनके द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई।

प्रकरण क्रमांक 02
थाना सिविल लाइन रामपुर में ही एक अन्य प्रकरण अपराध क्रमांक 599/2025, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत पंजीबद्ध है, जिसमें अपचारी बालक द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना कारित की गई थी।

बाहरी जिले से चोरी किया गया वाहन

पूछताछ में यह भी सामने आया कि अपचारी बालकों द्वारा होंडा लिवो मोटरसाइकिल, वाहन क्रमांक CG 11 AQ 9955 को बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा से चोरी कर कोरबा लाया गया था। संबंधित थाना से जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन के संबंध में अपराध क्रमांक 326/25, धारा 303(2) बीएनएस, दिनांक 01.08.2025 को चोरी दर्ज है।

बरामदगी
थाना सिविल लाइन रामपुर एवं चौकी सीएसईबी की संयुक्त कार्रवाई में अपचारी बालकों के कब्जे से कुल 03 नग चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद वाहनों के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

प्रकरण में संलिप्त अपचारी बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई कर उन्हें संबंधित किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

कोरबा पुलिस द्वारा चोरी एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।