Home Blog Page 261

*पामगढ़ तहसील कार्यालय में ACB का छापा,*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा ब्रेकिंग….

पामगढ़ तहसील कार्यालय में ACB का छापा,

अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को 35 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा,

चोरभट्ठी धान उपार्जन केंद्र प्रभारी से घूस लेने का आरोप,

शिकायत मिलने के बाद ACB बिछाया जाल,

ACB की कार्यवाही से मचा हड़कंप,

ACB द्वारा की जा रही पूछताछ और अग्रिम कार्यवाही

*प्रधान पाठक अशोक टोण्डे ने निजी व्यय से बदली सरकारी स्कूल की तस्वीर*

0

*प्रधान पाठक अशोक टोण्डे ने निजी व्यय से बदली सरकारी स्कूल की तस्वीर*

*आकर्षक साज सज्जा से सुशोभित हुआ शासकीय प्राथमिक शाला सेनगुड़ा, विद्यार्थियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान*


मुंगेली,लोरमी । शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय उदाहरण सामने आया है विकास खण्ड लोरमी अंतर्गत संकुल केन्द्र लीलापुर के शासकीय प्राथमिक शाला सेनगुड़ा के प्रधान पाठक अशोक कुमार टोण्डे ने अपने निजी व्यय से विद्यालय को आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक रूप में सजाकर एक सराहनीय कार्य किया है।
विद्यालय परिसर में रंग-रोगन, दीवारों पर शैक्षणिक चित्र, नैतिक मूल्यों से जुड़े प्रेरक सुविचार एवं स्वच्छता, पर्यावरण तथा रचनात्मक सजावट कराई गई है। इससे विद्यालय का वातावरण न केवल सुंदर हुआ है, बल्कि विद्यार्थियों में सीखने के प्रति रुचि,उत्साह,आत्मविश्वास और अपनत्व की भावना भी विकसित हुई है। प्रधान पाठक श्री टोण्डे का कहना है कि जब वातावरण अच्छा होता है तो शिक्षा अपने आप प्रभावी हो जाती है।बच्चे अब प्रसन्नता के साथ विद्यालय आ रहे हैं और पढ़ाई में अधिक मन लगा रहे हैं तथा सीखने के प्रति उनकी जिज्ञासा बढ़ी है।विद्यालय का सकारात्मक और आकर्षक वातावरण बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है।


विद्यालय में हुए इस सकारात्मक परिवर्तन की अभिभावकों, ग्रामवासियों एवं शिक्षा विभाग द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

*जांजगीर चाम्पा जिला मे मछुआ समाज के द्वारा मत्स्य विभाग कुलीपोटा के सामने चक्कजाम*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाम्पा जिला मे मछुआ समाज के द्वारा मत्स्य विभाग कुलीपोटा के सामने चक्कजाम कर दिया और मत्स्य विभाग के अधिकारियो पर पैसा लेन देन कर दूसरे समूहों को मछली पालन के. लिए पट्टा देने का आरोपी लगाया,, मछुआरो के. द्वारा किए गए आंदोनल को समाप्त कराने जिला प्रशासन और पुलिस जवान पहुचे और आंदोनल कारियों को समझाइस देने देते रहे,, और 3 घंटा चक्का जाम किया और sdm ने मामले की जाँच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर भरोसा दिया,, और चक्काजाम समाप्त किया,,जांजगीर चाम्पा जिला के मत्स्य विभाग मे मछुआरा समिति के पदाधिकारियो और सदस्यों ने आज जम कर प्रदर्शन किया,,, विभाग के प्रदेशाध्यक्ष गायत्री गायग्वार की अगुवाई मे मछुआ समिति के सदस्यों ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों पर नियम कायदो को ताक मे रख कर पैसा लेन देन कर गैर मछुआ समिति को तालाब आबटित करने और पट्टा जारी करने का आरोप लगाया,, उन्होंने कहा कि लगातार अधिकारियो से मिलने के लिए विभाग आ रहे है और अपनी समस्या को बताना चाहते है लेकिन विभागीय अधिकारी उन्हें घुमाते रहते है,, लंबे समय से मछुआरा समाज मे अधिकारियो के प्रति आक्रोश था जो आज फूटा और सभी सडक जाम. कर दिए,, जब तक मामले कि जाँच नहीं होंगी और दोषियों के खिएलाफ कार्रवाई नहीं होंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा
जिला मत्स्य विभाग के सहायक मत्स्य अधिकारी सीता राम महिवार ने अपने ऊपर लग रहे आरोप को ख़ारिज करते हुए बताया कि मछुआ समिति कर चयन शासन के नियमानुसार किया जाता है, इसमें मछुआ समाज को प्राथमिकता देना रहता है, कई मामले मे न्यायलय के आदेश पर मछुआ समिति को तालाब दिलाया गया है, लेकिन दूसरे समाज के आवेदको को भी तालाब का पट्टा मछली पालन के लिए दिया जा रहा है,, वही मछुआ समाज के द्वारा किए गए चक्का जाम मे मिले आवेदन को sdm ने परीक्षण किया और आंदोलनकारियो को समझाइस देते हुए उनकी मांग को पूरा करने के लिए शिकायतों कि जाँच करने कर भरोसा दिया और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का भरोसा दिया,,
मत्स्य विभाग के अधिकारियो पर मछुआरा समाज के सदस्यों मे भारी आक्रोश है, उन्होंने 3 घंटा से अधिक समय तक जांजगीर और चाम्पा के बीच चक्काजाम किया और 15 दिन के अंदर जाँच रिपोर्ट नहीं आने पर फिर से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है,,

* *यातायात बाधित कर मेन रोड में चक्का जाम करने वाले 21 आरोपियों सहित अन्य के विरुद्ध किया गया कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध*

0

 *यातायात बाधित कर मेन रोड में चक्का जाम करने वाले 21 आरोपियों सहित अन्य के विरुद्ध किया गया कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध*

* *मछुआरा समिति के सदस्यों द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी मांगों को लेकर मत्स्य विभाग के कार्यालय के सामने मेन रोड में किया गया था चक्का जाम*

*आरोपियों के नाम*

1- नवीन धीवर
2- गायत्री गायग्वाल
3- ओम प्रकाश धीवर
4- बुधराम धीवर
5- भोजराम धीवर
6- दामोदर धीवर
7- राकेश महंत निवासी कुलीपोटा
8- शिवकुमार धीवर निवासी गोधना
9- करन
10- विजय धीवर
11- सरिता धीवर पति समारु धीवर
12- मीना धीवर
13- मोनू धीवर निवासी कोसा
14- अहिल्या धीवर पति लक्ष्मी प्रसाद निवासी कोसा
15- सविता धीवर निवासी बलौदा
16- सरिता धीवर पति नारद धीवर निवासी घडोला
17- रामकुमार
18- गोवर्धन धीवर पिता राम भरोस निवासी लछनपुर
19- सहसराम
20- धनबाई धीवर निवासी भोजपुर चाम्पा
21- अन्य आरोपी

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे ) के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए गए हैं निर्देश

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा ⏭️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सीताराम अहिरवार सहायक मत्स्य अधिकारी जो सहायक संचालक मछली पालन कुलीपोटा में पदस्थ है ने एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि वह आज दिनांक 03.02.26 को अपने कार्यालय में उपस्थित था दोपहर करीबन 1:00 बजे जिले के मछुआरा समिति के पदाधिकारी एवं अन्य लोग कार्यालय के बाहर मेन रोड के किनारे विरोध प्रदर्शन कर रहे थे विरोध प्रदर्शन के दौरान समिति के लोगों के द्वारा में रोड में कार्यालय के सामने आम रोड में बैठकर आने जाने वाले लोगों को व्यवधान उत्पन्न कर चक्का जाम कर दिया गया तथा प्रार्थी एवं अन्य लोगों के द्वारा समझाने पर प्रार्थी एवं इसके साथ आए कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज किया गया तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया तथा आने जाने वाले लोगों को प्रदर्शन कार्यों के द्वारा लगभग 3 घंटे मुख्य मार्ग में चक्का जाम होने से असुविधाओं का सामना करना पड़ा की लिखित रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अप क्र 99/26 धारा -221,126(2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है

*प्रकरण में घटनास्थल* पर उपस्थित आरोपियों के संबंध में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा बिना परमिशन विरोध प्रदर्शन करने वालों तथा चक्का जाम करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी

*छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा अकलतरा शहर केंद्र में जन-जागरूकता एवं सेवा-उन्मुख कार्यक्रम का आयोजन*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा // छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा अकलतरा शहर केंद्र में जन-जागरूकता एवं सेवा-उन्मुख कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने, ऊर्जा संरक्षण को प्रोत्साहित करने तथा राज्य की विद्युत व्यवस्था में किए गए नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सौर ऊर्जा के उपयोग, स्मार्ट मीटर प्रणाली, विद्युत सुरक्षा उपायों एवं उपभोक्ता सेवा सुधार से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।सिवनी वितरण केंद्र कार्यक्रम के रजत महोत्सव केवल उत्सव भर नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों एवं विकास यात्रा का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राज्य के प्रत्येक नागरिक तक सस्ती, सुरक्षित एवं सतत विद्युत सेवा पहुँचाने की दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे

*अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस की कार्यवाही।*

0

185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 29 लोगों पर की गई कार्यवाही।

कोरबा – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्यवाही की गई।

उक्त अभियान के अंतर्गत थाना उरगा क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 (नशे की हालत में वाहन चलाना) के अंतर्गत कुल 29 वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें तथा स्वयं एवं दूसरों की जान को खतरे में न डालें। सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

*विधायक भावना बोहरा ने डेम, पुलिया व नाली निर्माण सहित ₹97.43 लाख के विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन*

0

विधायक भावना बोहरा ने डेम, पुलिया व नाली निर्माण सहित ₹97.43 लाख के विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में जनता की आकांक्षाओं सुविधाओं एवं क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर निर्माण कार्यों की सौगात जनता को मिल रही है आज ग्राम रामपुर (ठाठापुर) में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं आजीविका मिशन अन्तर्गत महिला समूह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा ने ₹97 लाख 43 हजार की लागत से विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी इस दौरान उन्होंने ₹43 लाख 68 हजार की लागत से बॉक्स कल्वर्ट एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण, ₹25 लाख की लागत से रानी खेत के पास स्टापडेम निर्माण, गनियारी नाला में ₹19 लाख की लागत से चेकडेम निर्माण, ₹8 लाख की लागत से प्राथमिक शाला के पास पुलिया निर्माण एवं ₹1 लाख 75 हजार की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा के गांव–गांव तक विकास पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है सड़क, पुलिया, जल संरक्षण, नाली निर्माण एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं आज इन सभी विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों के भूमिपूजन से जल संरक्षण आवागमन सुविधा और ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में आज जो विकास की तस्वीर दिखाई दे रही है वह डबल इंजन भाजपा सरकार की दूरदर्शी नीतियों, सशक्त नेतृत्व और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष परिणाम है आज हर गांव तक सड़क, बिजली, पानी और अधोसंरचना निर्माण से आम जनता को सुविधा व लाभ मिल रहा है ग्रामीण सड़कों के निर्माण और उन्नयन से पंडरिया विधानसभा में आवागमन सुगम हुआ है डबल इंजन भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है कि हर घर तक निर्बाध बिजली पहुंचे जल जीवन मिशन के तहत पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है भावना बोहरा ने कहा कि पुल-पुलिया सीसी रोड, नाली निर्माण, जल संरक्षण संरचनाएं, स्टापडेम और चेकडेम जैसे कार्यों से ग्रामीण अधोसंरचना मजबूत हुई है इन विकास कार्यों से खेती जल प्रबंधन और गांवों की आंतरिक कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है जिससे समग्र ग्रामीण विकास को गति मिली है आज पंडरिया विधानसभा का हर गांव विकास की राह पर अग्रसर है इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता सहित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

—————————————

*64 आदिवासी परिवार के लोगों ने की घर वापसी, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया उनका अभिनंदन*

0

64 आदिवासी परिवार के लोगों ने की घर वापसी, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया उनका अभिनंदन

0.घर वापसी से मिली उम्मीद की नई किरण विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से आदिवासी परिवार के 64 लोग जुड़ें।

0.विधायक भावना बोहरा ने आदिवासी परिवार के 64 लोगों की घर वापसी पर किया अभिनंदन, वनांचल क्षेत्र में आपातकालीन सेवा हेतु 2 बाइक एमबुलेंस का किया शुभारम्भ।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा में आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों में विधायक भावना बोहरा के प्रयासों विकास कार्यों और जनसुविधाओं के विस्तार से प्रेरित होकरआदिवासी परिवार के 64 लोगों ने अपने मूल धर्म में घर वापसी की आज ग्राम दमगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में विधायक भावना बोहरा ने उनके पैर पखारकर स्वागत और अभिनंदन किया इस दौरान उन्होंने वनांचल क्षेत्रों में आपातकालीन सेवा के लिए विधायक निधि से 2 बाइक एमबुलेंस का शुभारंभ भी किया इस बाइक एमबुलेंस से छीरपानी एवं कुई-कुकदुर सहित आस पास के दर्जनों वनांचल दूरस्थ एवं दुर्गम गांव को इसका लाभ मिलेगा आपातकालीन समय मे त्वरित स्वास्थ्य सुविधा व अस्पताल तक पहुंच सुनिश्चित होगी जिससे सैकड़ों परिवार को त्वरित उपचार की सुविधा मिलेगी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से आदिवासी एवं वनवासी समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर पुनः लौट रहें हैं जो धर्मांतरण करने वाले लोगों की मंशा पर कड़ा प्रहार है उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल क्षेत्र नेऊर के आस-पास के गांव से 115 एवं कुई-कुकदुर क्षेत्र के 70 आदिवासी नागरिकों ने घर वापसी की थी लगातार हो रही इन पहलों से जनजातीय समाज में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आदिवासी समाज भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं का संवाहक रहा है। प्रकृति-पूजा, लोकदेवताओं की आराधना और सामुदायिक जीवनशैली हमारी सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है उन्होंने कहा कि कुछ तत्व भोले-भाले आदिवासी भाई-बहनों को प्रलोभन देकर गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अब जनजातीय समाज स्वयं अपनी अस्मिता और विरासत को पहचान रहा है घर वापसी किसी पर दबाव नहीं बल्कि अपनी सांस्कृतिक पहचान को पुनः स्वीकार करने का स्वैच्छिक निर्णय है, जो भारतीय अस्मिता की रक्षा से जुड़ा हुआ है उनके इस निर्णय और वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विधायक निधि से 2 बाइक एम्बुलेंस उनकी सेवा में समर्पित किया है दुर्गम और दूरस्थ इलाकों में जहाँ सड़क सुविधा सीमित है वहाँ बाइक एम्बुलेंस समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी आपात स्थिति में मरीजों तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी जिससे समय की बचत होगी गर्भवती माताओं गंभीर रोगियों और दुर्घटना पीड़ितों को प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य केंद्र तक शीघ्र पहुंचाया जा सकेगा। वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को बेहतर, सुलभ और भरोसेमंद स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी हमें विश्वास है कि यह पहल वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जीवन की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक सार्थक सिद्ध होगा उन्होंने आगे कहा कि जो लोग अपने निजी स्वार्थ और लाभ के लिए आदिवासी समाज को गुमराह कर रहें हैं यदि वास्तव में उन्हें आदिवासी समाज की चिंता होती तो उन्हें उनके इतिहास स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और जनजातीय नायकों के संघर्षों से अवगत कराया जाता न कि भ्रमित किया जाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आदिवासी समाज के समग्र विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं पीएम जनमन योजना के माध्यम से वनांचल क्षेत्रों में पक्की सड़कें आवास, बिजली, पेयजल और मूलभूत सुविधाएँ पहुँच रही हैं पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में 3000 से अधिक पीएम आवास, 100 किलोमीटर से अधिक पक्की सड़कें बिजली आपूर्ति एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है टैंकरों के माध्यम से दूरस्थ व वनांचल क्षेत्रों तक शुद्ध पानी पहुँचाया जा रहा है और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है आदिवासी संस्कृति जल, जंगल और जमीन की रक्षा की भावना से जुड़ी है और इस अमूल्य विरासत को संरक्षित करना हम सभी का दायित्व है और आदिवासी समाज के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए हमारे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

—————————————

* *रात्रि में घर अंदर घुसकर मारपीट करने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार पुलिस की सख्त कार्रवाई*

0

* *रात्रि में घर अंदर घुसकर मारपीट करने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार पुलिस की सख्त कार्रवाई*

* *प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* *आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 351 (2),115(2),331 (6) BNS के तहत की गई कार्यवाही*

* *आरोपी राम साहू उम्र 24 वर्ष ग्राम कोटमीमोनार थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :- मामले का सक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.02.26 के रात्रि 11.30 बजे के आस पास आरोपी श्रवण साहू द्वारा प्रार्थी राजू पटेल निवासी कोटमी सोनार के घर के दरवाजा को लात मारकर तोड़कर घर अंदर घुसकर प्रार्थी के बेटे को अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए ईट की टुकड़े से हमला कर भाग गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

*मामले की गंभीरता* को देखते हुए कोटमीसोनार पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*उपरोक्त कार्यवाही* में ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*अकलतरा में नाबालिग द्वारा स्टंट, बाइक जब्त, वाहन स्वामी पर केस दर्ज*

0

अकलतरा में नाबालिग द्वारा स्टंट, बाइक जब्त, वाहन स्वामी पर केस दर्ज


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा अकलतरा। वाहन क्रमांक CG 11 AU 2995 (होंडा शाइन मोटरसाइकिल) के वाहन स्वामी एंथोनी खंडेल, पिता रघु खंडेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी अम्बेडकर नगर, अकलतरा द्वारा अपने नाबालिग भतीजे को वाहन चलाने दिया गया था।
नाबालिग चालक अपने एक अन्य साथी के साथ शास्त्री चौक, अकलतरा में गलत तरीके से वाहन चलाते हुए बाइक के आगे का चक्का उठाकर स्टंट कर रहा था। इस खतरनाक करतूत की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वाहन क्रमांक CG 11 AU 2995 को जप्त कर लिया। मामले में वाहन स्वामी के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।