Home Blog Page 260

*विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा कर तय समय पर काम पूरा करने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश*

0

विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा कर तय समय पर काम पूरा करने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों, जनता की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं शासकीय योजनाओं का सुचारू संचालन हेतु आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई में समीक्षा बैठक की समीक्षा बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की और विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय में पूरा करने तथा जनता द्वारा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की और जनता को उसका लाभ समय पर दिलाने एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने नगर एवं जनपद पंचायत अंतर्गत सबी वार्ड पार्षदों एवं जनपद सदस्यों से एक-एक कर उनके वार्ड व क्षेत्र से जुड़े प्रमुख विषयों जनता की मूलभूत सुविधाओं आवश्यकताओं और विकास कार्यों के बारे में चर्चा की तथा उसकी आपूर्ति हेतु अधिकारीयों को निर्देशित किया इसके साथ ही उनके क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति प्रगति और शासकीय योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने जैसे विषयों पर भी संवाद किया उन्होंने उपस्थित विभन्न विभाग के अधिकारीयों से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति और उसमें तेजी लाने नगर में स्वच्छता व सौन्दर्यीकरण के कार्यों, नगर व जनपद पंचायत अंतर्गत हो रहे सभी सड़कों के निर्माण कार्य की प्रगति व वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी ली और सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए इसके साथ ही नगर में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने, तालाबों का गहरीकरण व सौन्दर्यीकरण, सुचारू विद्युत् आपूर्ति के लिए ट्रांसफर्मर की उपलब्धता व रखरखाव जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा कर कार्यों की समीक्षा की और वास्तविक स्थिति से अवगत हुईं उन्होंने विभागवार सभापतियों द्वारा अपने-अपने विभागों से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक एवं मॉनिटरिंग नियमित रूप से सुनिश्चित करने की बात कही विधायक भावना बोहरा ने बताया कि पंडरिया को एक आदर्श नगर बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं विगत वर्षों में पंडरिया नगर एवं जनपद पंचायत अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण एवं सिंचाई परियोजनाओं हेतु करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन भाजपा सरकार के सुशासन में मिली है और जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है हरिनाला पुल निर्माण, अटल परिसर, सुतियापाट नहर विस्तारीकरण प्रगति पर है पंडरिया एवं पांडातराई बाईपास का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए अंतर्गत पंडरिया नगर के सड़क मरम्मत कार्य प्रगति पर है इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा पंडरिया में 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण और नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग बिसेसरा से पंडरिया तक 4 लेन सड़क निर्माण कार्य की सौगात दी है जो प्रक्रियाधीन है किसानों को सिंचाई के लिए पार्यप्त जल आपूर्ति के लिए बकेला के पास हाफ नदी में बैराज परियोजना, पुल-पुलिया के निर्माण की स्वीकृति मिली है पांडातराई को उप तहसील बनाने से प्रशासकीय एवं भू-राजस्व से जुड़े कर्यों के लिए नजदीकी सुविधा मिली है वहीं पांडातराई विद्युत् कार्यालय को नवीन उप संभाग का दर्जा मिला है जिससे 48 गाँव के हजारों उपभोक्ताओं को विद्युत् सम्बन्धी किसी भी कार्य के लिए बोड़ला आने-जाने की आवश्यकता नहीं होगी उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कई अभूतपूर्व कार्य विगत वर्षों में भाजपा सरकार आने के बाद से पंडरिया विधानसभा में हुए हैं जो कांग्रेस सरकार के शासन में पूरी तरह ठप्प पड़े थे जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना नगर को स्वच्छ,सुंदर और समृद्ध बनाना यही हमारा लक्ष्य है जिसके लिए हम अनवरत प्रयास कर रहें हैं पंडरिया व पांडातराई और उसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समुचित व्यवस्था स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सड़कों के निर्माण और मरम्मत, पीएम आवास, स्वच्छता, सौन्दर्यीकरण जैसे विकास कार्यों की सौगात नगर वासियों को मिली है आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में निरंतर हो रहे विकास व अधोसंरचना निर्माण के साथ ही शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन से वहां निवासरत परिवारों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है हमारा उद्देश्य हमारे पंडरिया विधानसभा को विकसित सर्वसुविधायुक्त बनाना है ताकि जनता को इसका लाभ मिल सकें और आर्थिक गतिविधयों को भी बढ़ावा मिले जनता को सुविधाओं और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले यही हमारा लक्ष्य है निरंतर विकास कार्यों की स्वीकृति, उनके क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता के साथ उच्च गुणवत्ता से हो रहें अधोसंरचना निर्माण कार्यों से आज पंडरिया व पांडातराई नगर की तस्वीर बदल रही है नगरवासियों की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना नगर को स्वच्छ,सुंदर और समृद्ध बनाना यही हमारा लक्ष्य है जिसके लिए हम अनवरत प्रयास कर रहें हैं बैठक में नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष सरिता सोनी जनपद पंचायत पंडरिया अध्यक्ष नंदिनी साहू नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर , जनपद उपाध्यक्ष छत्रकिशोर तिवारी सभी वार्ड के पार्षद, जनपद सदस्य, तहसीलदार, तथा स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग एवं अन्य विभागों के ब्लाक स्तर के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

—————————————

*म्यूल अकाउंट के माध्यम से साइबर ठगी में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार।*

0

थाना उरगा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।

कोरबा – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के थाना/चौकी एवं साइबर पुलिस थाना द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना उरगा पुलिस द्वारा भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय (Coordination) पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर साइबर अपराधों में प्रयुक्त म्यूल खातों (Mule Accounts) के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

म्यूल अकाउंट का अर्थ
म्यूल अकाउंट से तात्पर्य ऐसे बैंक खाते से है, जिसे खाता धारक द्वारा पैसों के लालच में किराए पर देकर साइबर ठगों को उपयोग करने दिया जाता है, ताकि ठगी की राशि उस खाते में प्राप्त की जा सके और वास्तविक अपराधियों की पहचान छिपाई जा सके। ऐसा कृत्य कानूनन अपराध है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि समन्वय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त मूल खाता धारकों की जानकारी के तकनीकी विश्लेषण के दौरान यह पाया गया कि थाना उरगा क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा अपने नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसे म्यूल अकाउंट के रूप में साइबर ठगों को उपलब्ध कराया गया। उक्त खाते का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में की गई साइबर ठगी की राशि प्राप्त करने हेतु किया गया।

प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर थाना उरगा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
01. संजय मिरी पिता– शिवकुमार मिरी उम्र– 36 वर्ष निवासी– बरपाली सतनामीपारा थाना– उरगा जिला– कोरबा (छत्तीसगढ़)

कानूनी कार्यवाही
उक्त आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 90/2026 अंतर्गत
धारा 318(4), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर
आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अपील
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक, ओटीपी या बैंक से संबंधित कोई भी जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को न दें।
अपने बैंक खाते को किराए पर देना या किसी अन्य को उपयोग हेतु देना दंडनीय अपराध है।

साइबर अपराध से संबंधित किसी भी सूचना की तत्काल जानकारी साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाना / साइबर पुलिस थाना को दें।

*सूने मकान में चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा।*

0

 मां–बेटे को चोरी के मामले में किया गया गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा गिरवी रखे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद।

कोरबा – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस सहायता केंद्र – मानीकपुर / थाना कोतवाली कोरबा द्वारा सूने मकान में हुई चोरी की घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सफल खुलासा किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 06.02.2026 को प्रार्थी द्वारा चौकी मानीकपुर, कोरबा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने परिवार सहित रायपुर गया हुआ था। दिनांक 07.02.2026 की रात्रि वापस लौटने पर देखा कि उसके घर के बाहर एवं अंदर लगे ताले टूटे हुए थे तथा घर के अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी हो चुके थे। प्रारंभिक रूप से चोरी गई संपत्ति की कीमत लगभग ₹1,80,000/- बताई गई थी।

प्रकरण दर्ज कर विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। साथ ही संदेह के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया।

बरामदगी का विवरण
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण “मधुर फाइनेंस” में गिरवी रखे गए थे। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए फाइनेंस संस्था से संपर्क कर विधिवत कार्यवाही करते हुए चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए।

बरामद आभूषणों का आज के बाजार मूल्य के अनुसार कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹11,11,000/- (ग्यारह लाख ग्यारह हजार रुपये) आंका गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण
1️⃣ संजय वैष्णव उर्फ गोलू,
पिता – दानेश्वर प्रसाद वैष्णव, उम्र – 31 वर्ष
निवासी – निहारिका साडा कॉलोनी, क्वार्टर नंबर D-18
थाना – सिविल लाइन, रामपुर, जिला – कोरबा (छ.ग.)
2️⃣ लव कुमारी वैष्णव,
पति– दानेश्वर प्रसाद वैष्णव उम्र – 50 वर्ष
निवासी – निहारिका साडा कॉलोनी, क्वार्टर नंबर D-18
थाना – सिविल लाइन, रामपुर, जिला – कोरबा (छ.ग.)

कानूनी कार्यवाही
उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(1), 317(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

आरोपी संजय वैष्णव उर्फ गोलू के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, नकबजनी एवं बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों के प्रकरण थाना बालकोनगर, सिविल लाइन रामपुर एवं कोतवाली कोरबा में पंजीबद्ध रहे हैं।

कोरबा पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

*विधायक भावना बोहरा ने ₹8.44 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं, विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों से आज वहां के ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है। विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों एवं केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार की योजनाओं से निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत एवं जन सुविधाओं का विस्तार हो रहा है इसी कड़ी में आज ग्राम रैतापारा एवं कुम्ही में विधायक भावना बोहरा ने 8 करोड़ 44 लाख 37 हजार की लागत से सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं आंगनबाड़ी भवन व सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना अंतर्गत 5 करोड़ 8 लाख 91 हजार रु. की लागत से ML 05 मेनरोड से रैतापारा तक 7.50 किमी एवं 3 करोड़ 13 लाख 77 हजार रु. की लागत से रेहुंटा से कुम्ही (पंडरिया) 4.86 किमी सड़क निर्माण कार्य का

भूमिपूजन किया इसके साथ ही ग्राम कुम्ही में 11 लाख 69 हजार रु. की लागत से आंगनबाड़ी भवन एवं 10 लाख रु. की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इन सड़क निर्माण से ग्राम पुतकी कला, पलानसरी, रैतापारा एवं कुम्ही, धोबघट्टी और रेहुंटा सहित आस-पास के सैकड़ों ग्रामवासियों को पक्की व बारहमासी सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा विधायक भावना बोहरा ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क विस्तार हेतु इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में करोड़ों रुपये की लागत से महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक भवन व मातृत्व व शिशु सुरक्षा और पोषण हेतु अनगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामों को बारहमासी सड़क सुविधा प्राप्त होगी जिससे आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी साथ ही अनगनबाड़ी व सामुदायिक भवन के निर्माण से बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा तथा ग्रामीण समुदाय के सामाजिक कार्यक्रमों को सशक्त आधार मिलेगा उन्होंने आगे कहा कि इन सभी विकास कार्यों से पंडरियाव पांडातराई क्षेत्र में ग्रामीण सशक्तिकरण, मजबूत अधोसंरचना और समावेशी विकास को गति मिलेगी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांवों को शहरों से जोड़ने का सपना साकार हो रहा है जिससे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे यही डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता और प्राथमिकता है हमारा संकल्प है कि पंडरिया विधानसभा का कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे आने वाले समय में भी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से गांव-गांव तक विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य निरंतर जारी रहेंगे इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष नंदिनी साहू जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, राजेश्वरी धृतलहरे जनपद सदस्य, पांडातराई मंडल अध्यक्ष प्रदीपपुरी गोस्वामी विद्यानंद चंद्रवंशी सहित, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

—————————————

*BREAKING NEWS = स्वास्थ्य विभाग में तीन पदों में हुई पांच की नियुक्ति मामले में जॉच प्रक्रिया हुई पूरी जॉच अधिकारी ने मामले की जानकारी सौंपी CMHO को ,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

BREAKING NEWS = स्वास्थ्य विभाग में तीन पदों में हुई पांच की नियुक्ति मामले में जॉच प्रक्रिया हुई पूरी जॉच अधिकारी ने मामले की जानकारी सौंपी CMHO को ,,,, पढ़े पूरी खबर।

आशीष कश्यप बिलासपुर/मुंगेली = मुंगेली जिले में वर्ष 2012=13 में चतुर्थ श्रेणी में 3 पदों की नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी जिसमें से शिकायतकर्ता ने यह आरोप लगाया है कि तीन में पांच लोगों का चयन किया गया है, जो कि नियम विरुद्ध हैं, इतना ही नहीं अनुसूचित जाति के पद को विलोपित करते हुए ओबीसी उम्मीदवार का चयन किया गया है, जिससे कि पूरा का पूरा फर्जीवाड़ा हुआ है, बताते चलें कि इस पूरे मामले में संभाग आयुक्त कार्यालय बिलासपुर को शिकायत देने पर जॉच आगे बढ़ पाई है, जानकारी लेने पर जॉच अधिकारी डॉ सुदेश कुमार रात्रे ने जॉच रिपोर्ट की कॉपी CMHO को देने की बात कही है अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में अधिकारियों द्वारा क्या जांच किया गया है, व इस पूरे मामले में साजिशकर्ता कौन कौन है, क्या पूर्व cmho का नाम भी इस मामले में उजागर होगा क्योंकि cmho द्वारा ही भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, बरहाल इस पूरे मामले की जानकारी cmho मुंगेली के संज्ञान में है, जॉच अधिकारी द्वारा पूरे मामले की जाँच विधिवत करने की बात कही गई है, बताते चलें कि पूर्व में भी फर्जी नियुक्ति मामले में स्वास्थ्य विभाग में एक कर्मचारी को बर्खास्त किया जा चुका है, जिसमें बिना आवेदन दिए ही अभ्यर्थी का चयन कर लिया गया था, जिला प्रशासन को ऐसे मामलों में निष्पक्ष कार्यवाही करनी चाहिए ताकि विभाग में योग्य व्यक्ति का चयन हो सके किसी नागरिक के साथ अन्याय ना हो।

*श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सांसद राहुल सिंह को सौंपा ज्ञापन,नगर में पनप रहे जनआक्रोश के मद्देनजर सांसद ने की दमोह और पन्ना कलेक्टर से चर्चा,तुरंत समाधान के निर्देश…*

0

*गैसाबाद पुल बंद, हटा प्यासा….*
*श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सांसद राहुल सिंह को सौंपा ज्ञापन,नगर में पनप रहे जनआक्रोश के मद्देनजर सांसद ने की दमोह और पन्ना कलेक्टर से चर्चा,तुरंत समाधान के निर्देश…*


देवश खरे ब्यूरो हटा (दमोह): दमोह जिले को पन्ना जिले से जोड़ने वाले ब्यारमा नदी के गैसाबाद के जर्जर पुल पर प्रशासन द्वारा आवागमन रोके जाने से क्षेत्र की जीवनरेखा ठप पड़ गई है, वहीं हटा नगर की दशकों पुरानी पानी की टंकी को बंद किए जाने से हजारों नागरिक भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। इन दोहरी जनसमस्याओं को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों ने आज हटा गौ शाला भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे सांसद राहुल सिंह से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया।
पत्रकारों ने बताया कि गैसाबाद पुल बंद होने से ग्रामीण अंचलों का संपर्क टूट गया है, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और आपातकालीन आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। दूसरी ओर हटा नगर की पुरानी पानी की टंकी बंद होने से कई वार्डों में कई दिनों से पानी नहीं पहुंच रहा है जिसके चलते महिलाएं-बच्चे व नगर की लगभग आधी आबादी बूंद-बूंद पानी को तरस रही है और जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद राहुल सिंह ने पन्ना एवं दमोह जिले के कलेक्टरों से तत्काल फोन पर चर्चा कर दोनों समस्याओं के शीघ्र और स्थायी समाधान के स्पष्ट निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जनता को असुविधा में डालकर कोई भी प्रशासनिक निर्णय स्वीकार्य नहीं है और वैकल्पिक व्यवस्था के बिना पुल बंद करना व जलापूर्ति रोकना गंभीर चूक है।
सांसद के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन के हरकत में आने की उम्मीद है, किंतु जनता अब केवल आश्वासन नहीं, तत्काल राहत और ठोस कार्रवाई की मांग कर रही है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी भी दी जा रही है।
श्रमजीवी पत्रकार संघ ने स्पष्ट किया कि वे जनहित के मुद्दों पर लगातार आवाज उठाते रहेंगे और जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाते रहेंगे।

*अवैध स्क्रैप यार्ड पर उरगा पुलिस की कार्रवाई, भारी मात्रा में वाहनों के पुर्जे जब्त।*

0

पुलिस के द्वारा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

कोरबा  – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में थाना उरगा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरबसपुर बायपास रोड स्थित एक स्क्रैप यार्ड में अवैध रूप से भारी मात्रा में चोरी से संबंधित लोहे का सामान, हाइवा, ट्रेलर एवं ट्रक के पुर्जे संग्रहित कर रखे गए हैं। सूचना पर थाना उरगा पुलिस एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।

जांच के दौरान स्क्रैप यार्ड संचालक *नूर आलम पिता मोह. मुरजा, उम्र 33 वर्ष, निवासी प्लॉट नं. 23, टी.पी. नगर, कोरबा (छ.ग.)* मौके पर उपस्थित मिला। यार्ड में रखे गए वाहनों के पुर्जे एवं लोहे के सामान के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहने पर उसके द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

दस्तावेजों के अभाव में उक्त सामग्री के अवैध होने की आशंका पर पुलिस द्वारा विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए मौके से भारी मात्रा में ट्रेलर की मंडी, डाला बॉडी एवं अन्य लोहे का सामान लगभग 1200 टन, अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये को गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। नगर निगम टीम द्वारा पंचनामा तैयार कर स्क्रैप यार्ड को सीलबंद किया गया।
उक्त प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

कोरबा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

*“सजग कोरबा” अभियान के तहत बैंक, एटीएम एवं वित्तीय संस्थानों में छत्तीसगढ़ी भाषा में पैंपलेट लगाकर जागरुक किया गया।*

0

कोरबा पुलिस के द्वारा ऑडियो संदेश के माध्यम से नागरिकों को किया गया जागरूक।

कोरबा – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में *“सजग कोरबा”* अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता संबंधी विशेष पहल की गई।

इसी क्रम में “सजग कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों को लूट, ठगी एवं चोरी जैसी घटनाओं से बचाव हेतु सतर्क एवं जागरूक किया जा रहा है। विशेष रूप से बैंकों, एटीएम, वित्तीय संस्थानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं की संभावना को देखते हुए पुलिस द्वारा एहतियाती उपाय अपनाने की अपील की जा रही है।
कोरबा पुलिस द्वारा इस उद्देश्य से छत्तीसगढ़ी भाषा में जागरूकता संदेश युक्त पंपलेट तैयार कर बैंक, एटीएम एवं अन्य वित्तीय संस्थानों में चस्पा किए गए हैं, ताकि स्थानीय नागरिकों को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया जा सके। इसके साथ ही पुलिस द्वारा ऑडियो संदेश (माइक/लाउडस्पीकर) के माध्यम से भी बैंक परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नागरिकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।

इन पंपलेट्स एवं ऑडियो संदेशों के माध्यम से आम नागरिकों को सुरक्षित तरीके से बैंकिंग लेन-देन करने, संदिग्ध व्यक्तियों से सावधान रहने तथा किसी भी असामान्य गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

*पंपलेट में दिए गए छत्तीसगढ़ी भाषा के जागरूकता संदेश (बिंदुवार):*

• बैंक ले पैसा निकाले बखत अकेल्ला मत जावव, 3–4 भरोसेमंद आदमी संग जावव।
• कोनो अनजान आदमी के बात-बुता मं मत आवव।
• पैसा निकाले के बाद रद्दा मं कहीं घलोक मत रुकव।
• पैसा ला गाड़ी के डिक्की या डैशबोर्ड मं मत रखव।
• पैसा ला लापरवाही से गाड़ी मं छोड़ के मत जावव।
• बैंक या एटीएम के आसपास संदिग्ध आदमी दिखे त तुरते पुलिस ला खबर करव।
• पैसा लेके सुनसान रद्दा मं जाय ले बचव।

कोरबा पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वयं सजग रहें एवं अपने परिवार, परिचितों तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस सहायता नंबर पर दें, जिससे समय रहते अपराधों को रोका जा सके।

*विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से बहुप्रतीक्षित रेंगाबोड़ (कुंडा) व्यपवर्तन योजना के लिए मिली 63.80 करोड़ रु. की स्वीकृति, 8 गाँव के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ*

0

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से बहुप्रतीक्षित रेंगाबोड़ (कुंडा) व्यपवर्तन योजना के लिए मिली 63.80 करोड़ रु. की स्वीकृति, 8 गाँव के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की जनता एवं किसान भाइयों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से डबल इंजन भाजपा सरकार ने पूर्ण करते हुए क्षेत्र को बड़ी सौगात प्रदान की है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं किसान-हितैषी नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील व विकासोन्मुखी सरकार द्वारा रेंगाबोड़ (कुंडा) व्यपवर्तन योजना हेतु ₹63 करोड़ 80 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है यह महत्वाकांक्षी योजना पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बनियाकुबा, रेंगाबोड़ (कुण्डा), ओड़ाडबरी, लोखान, सेन्हाभाटा, दुल्लापुर, बर्घरा एवं भुवालपुर सहित आस-पास के ग्रामों के हजारों किसानों किसानों के लिए जीवनरेखा सिद्ध होगा परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र के लगभग 1620 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई हेतु पर्याप्त एवं सुनिश्चित जल उपलब्ध होगा इससे किसान अब केवल मानसून पर निर्भर नहीं रहेंगे तथा कृषि उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि होगी इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए जनता को बधाई दी और कहा कि यह परियोजना केवल सिंचाई सुविधा तक सीमित नहीं है बल्कि यह किसान सशक्तिकरण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विस्तार, रोज़गार सृजन एवं पंडरिया विधानसभा के समग्र विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम है लंबे समय से लंबित सिंचाई समस्या का समाधान कर यह योजना क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है रेंगाबोड़ (कुंडा) व्यपवर्तन योजना पंडरिया विधानसभा के किसानों के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण साबित होगा उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। इसके पूर्व भी किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बकेला के पास हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य एवं फिडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य नहरों का रिमाडलिंग कार्य एवं क्रांति जलाशय तथा देवसरा जलाशय के नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग तथा नहर विस्तारीकरण कार्य और सुतियापाट जलाशय मध्यम सिंचाई परियोजना के बायीं तट मुख्य नहर का विस्तारीकरण तथा माइनर नहरों के निर्माण हेतु 121 करोड़ की परियोजनाएं अपना आकार ले रही हैं इसके साथ ही महीडबरा जलाशय शीर्ष कार्य नहर कार्य संरचनाओं का जीर्णोद्धार कार्य, आगर नदी पर ग्राम छीरपानी के पास एनीकट निर्माण और ग्राम अमनिया के कन्हैया नाला में एनीकट कम काजवे का निर्माण कार्य एवं उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्य भी प्रगति पर है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिस तत्परता से डबल इंजन भाजपा सरकार मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है किसानों के हित को सर्वोपरि रखकर उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बना रही है वह विकसित भारत का सशक्त प्रमाण है आज पंडरिया विधानसभा के किसान भाई-बहनों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है भावना बोहरा ने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में जल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण, सिंचाई सुविधा के विस्तार और किसानों की समृद्धि को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रगति पर हैं जिससे आने वाले समय में क्षेत्र के किसानों को उसका लाभ मिलेगा यह केवल निर्माण कार्य नहीं बल्कि किसानों के भविष्य, गाँवों की खुशहाली और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति की मजबूत नींव है इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जल संचय की क्षमता कई गुना बढ़ेगी किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की आपूर्ति होगी जिससे उत्पादन एवं उनकी आय में वृद्धि होगी इससे जल संकट की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और क्षेत्र के किसानों को बारहमासी जल स्रोतों का लाभ प्राप्त होगा निश्चित ही यह परियोजनाएं पंडरिया विधानसभा को कृषि के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगी।

—————————————

*नाली निर्माण को लेकर मनमानी पर नगर निगम सख्त नाली निर्माण कार्य को तत्काल बंद करने का नोटिस*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/बिलासपुर:- नगर पालिक निगम बिलासपुर जोन क्रमांक 02 के वार्ड क्रमांक 11 में कराए जा रहे आरसीसी नाली निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर ठेकेदार को कड़ी चेतावनी जारी की है यह नोटिस बनाक चौक से गोविंद नगर गेट तक चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर जारी किया गया है जोन कार्यालय द्वारा जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि शासन द्वारा नगरोत्थान मद के अंतर्गत स्वीकृत उक्त नाली निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कार्य गुणवत्ता स्तर से नीचे है जबकि उप अभियंता द्वारा कई बार मौखिक रूप से कार्य को मानक अनुसार करने के निर्देश दिए जा चुके थे इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा मानक अनुरूप निर्माण नहीं किया गया जिसे गंभीर लापरवाही माना गया है नगर निगम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संबंधित ठेकेदार तत्काल प्रभाव से कार्य बंद कर पुनः मानक अनुसार निर्माण कार्य शुरू करें अन्यथा भुगतान की कार्यवाही नहीं की जाएगी नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो इसके लिए समस्त जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी यह नोटिस जोन कमिश्नर, जोन क्रमांक 02 नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा 29 जनवरी को जारी किया गया है इसकी प्रति आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर को भी अवगत कराने हेतु प्रेषित की गई है दरअसल कुछ दिनों पूर्व स्थानीय अखबार व चैनल में नाली निर्माण में घोर अनियमितता को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी जिसके बाद जोन के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण भी किया था मौके पर कार्य कर रहे ठेकेदार को लगातार मौखिक रूप से उप अभियंता द्वारा गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने और डिजाइन के अनुरूप नाली निर्माण का निर्देश दिया था लेकिन ठेकेदार प्रशांत मिश्रा द्वारा नाली निर्माण पर घोर लापरवाही बरती जा रही थी जिसके बाद जोन कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर तत्काल काम बंद करने और पुनः मानक अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए है अगर ठेकेदार द्वारा पुनः मानक अनुसार कार्य नहीं किया जाता है तो भुगतान की कार्यवाही नहीं की जाएगी।

—————————————