Home Blog Page 259

*मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: ‘मिशन 90 प्लस’ अंतर्गत प्रेरणा से परिवर्तन कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

0

*मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: ‘मिशन 90 प्लस’ अंतर्गत प्रेरणा से परिवर्तन कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

*जनदर्शन हॉल में जुटे जिले भर के विद्यार्थी, उत्कृष्ट परिणाम का लिया संकल्प*

*कलेक्टर एवं एसएसपी ने बच्चों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए किया प्रेरित*

मुंगेली, // मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान ‘मिशन 90 प्लस’ के अंतर्गत जिले में आयोजित प्रेरक कार्यक्रम में कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के डी एवं ई ग्रेडिंग वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर परीक्षा की बेहतर तैयारी हेतु मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना, परीक्षा भय को दूर करना और उत्कृष्ट परिणाम के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खुलकर अपनी शंकाएँ साझा कीं। विद्यार्थियों ने टाइम टेबल बनाने, लंबे समय तक ध्यान केंद्रित रखने, नकारात्मकता से दूर रहने तथा प्रतिशत और ज्ञान के महत्व जैसे विषयों पर भी प्रश्न किए, जिस पर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
विद्यार्थियों ने परीक्षा से पहले होने वाले तनाव, पढ़ाई के बाद भूलने की समस्या तथा सफल जीवन के लिए आवश्यक टिप्स, बोर्ड परीक्षा में उत्तर लिखते समय होने वाली घबराहट, परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन, परीक्षा के दौरान तनाव प्रबंधन और कम समय में प्रभावी तैयारी के उपाय जानने की जिज्ञासा व्यक्त की। इसी तरह कक्षा 11वीं की छात्रा मनीषा मनहरण ने स्वयं के नोट्स बनाने के महत्व को साझा करते हुए आगे की पढ़ाई के लिए हॉस्टल सुविधा की मांग रखी। इन सभी पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने मार्गदर्शन प्रदान कर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा, शासकीय एस.एन.जी. महाविद्यालय के प्राचार्य श्री रजत दवे, श्री रामशरण यादव, शिक्षाविद श्री डी.के सोलंकी सहित अन्य अतिथियों ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

*सीमित संसाधन में बेहतर परिणाम एवं अभाव में ही निखरती है क्षमता: कलेक्टर*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएँ जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि सीमित संसाधन में बेहतर परिणाम आते हैं तथा अभाव में ही व्यक्ति की क्षमता में निखरकर सामने आती है, इसलिए समय का सदुपयोग करते हुए पूरी लगन एवं मेहनत से पढ़ाई करें। कलेक्टर ने बताया कि संसाधनों का बेहतर उपयोग, मोबाइल से अनावश्यक दूरी और समय प्रबंधन सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने डर की सूची बनाकर उन्हें दूर करने के लिए कार्य करने की सलाह दी। कलेक्टर ने कहा कि परेशानियों को अवसर के रूप में लें और उनका डटकर सामना करें। उन्होंने नियमित रिवीजन, लिखने का अभ्यास और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने पर बल देते हुए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के तरीके भी बताए। बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच से बेहतर परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे।

*विचारात्मक, भावनात्मक और भौतिक ऊर्जा के संयोग से मिलती है सफलता: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक*

पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह समय जीवन में दोबारा नहीं आएगा। उन्होंने वैचारिक, भावनात्मक और भौतिक ऊर्जा के संतुलन पर जोर देते हुए कहा कि इनके संतुलन एवं संयोग से ही मनोवांछित सफलता प्राप्त होती है। उन्होने कहा कि अपने सपनों से प्रेम करें और अनावश्यक विचारों को मन से निकाल दें। उन्होंने नियमित दिनचर्या, आत्मचिंतन और सब-कॉन्शियस माइंड को समझने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि ज्ञान का कोई विकल्प नहीं है, प्रतिदिन सीखते रहें और तनावमुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करें।
शिक्षाविद श्री डी.के. सोलंकी ने भी बच्चों को समय प्रबंधन कर एवं तनाव मुक्त होकर परीक्षा में शामिल होने प्रेरित किया। मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा को डर के रूप में नहीं, अवसर के रूप में देखें। नियमित अभ्यास, शॉर्ट नोट्स तैयार करना और बेहतर प्रस्तुतीकरण से अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा, “आपको अपना मोटिवेटर स्वयं बनना होगा। जब विषय में रुचि बढ़ेगी तो भूलने की समस्या भी दूर हो जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल.पी.डाहिरे ने अभियान की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मिशन 90 प्लस के तहत कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें विशेष मार्गदर्शन, अभ्यास एवं मोटिवेशन प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल अंक बढ़ाना नहीं, बल्कि सीखने की गुणवत्ता में सुधार करना है।
गौरतलब है कि वर्तमान शिक्षण सत्र में बोर्ड की परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने एवं बच्चों को तनाव मुक्त रहकर परीक्षा की तैयारी के संबंध में प्रोत्साहित करने के लिए मिशन 90 प्लस के अंतर्गत यह कार्यशाला आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में 11 हजार 177 तथा हायर सेकेंडरी की परीक्षा में 07 हजार 704 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मिशन 90 प्लस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों की व्यक्तिगत परीक्षा परिणाम बढ़ाने के लिए सभी विषयों के जिला स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। जिले के प्रतिभाशाली शिक्षकों को विषय विशेषज्ञ बनाया गया है यह विषय विशेषज्ञ ग्रुप में छात्र-छात्राओं के द्वारा पूछे गए समस्याओं का निराकरण करते हैं और जो कमजोर बच्चे हैं उनकी एक्स्ट्रा क्लास लगाकर विषय की समझ विकसित की जाती है। इस अवसर पर डीएमसी श्री अशोक कश्यप, बीईओ, एबीईओ एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

*यादव प्रीमियर लीग सीजन 1 का शानदार ग्यारवा दिन व फ़ाइनल मैच नर्सिंग देव 11 एवं बोल बम 11 के मध्य खेला गया*

0

यादव प्रीमियर लीग सीजन 1 का शानदार ग्यारवा दिन व फ़ाइनल मैच नर्सिंग देव 11 एवं बोल बम 11 के मध्य खेला गया

राकेश खरे ब्यूरो बिलासपुर जिसमे नर्सिंग 11 ने जीत हासिल की वही उप विजेता टीम बोल बम 11 रही मैन ऑफ द सीरीज नर्सिंग 11 के अश्वनी यादव रहे, बेस्ट बेटर बोल बम के राहूल यादव रहे, बेस्ट बॉलर मनीष यादव, बेस्ट फील्डर बंटी यादव रहे, प्रथम पुरस्कार 51000 रूपये नगद एवं कप विनीत यादव द्वारा प्रदान किया गया, दूसरा इनाम 31000 हजार रुपये व कप विशाल सिंह जी द्वारा प्रदान किया गया, वहीं मैन ऑफ़ द सीरीज स्पोर्ट्स सायकल कमल सिंह एवं अनिल दुबे सैदा सरपंच के द्वारा प्रदान किया गया, इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक जी विधायक बिल्हा, अध्यक्षता श्री भूपेंद्र स्वान्नी ने जी अध्यक्ष क्रेडा, विशिष्ट अतिथि शुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा ,पूजा विधानी महापौर बिलासपुर, विजय केसरवानी जी पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस ग्रामीण ।टीम ऑनर विष्णु यादव, संजय यादव,अमित यादव, नंदू यादव, आशीष यादव, अमर यादव, सुदीप यादव, अखिलेश यादव, रेवती यादव, डॉ राजेश यादव, राजीव यादव,राहुल यादव, सत्या यादव,टीकाराम यादव, नंदकिशोर यादव, राजकुमार यादव,आकाश यादव,शुभम यादव, सागर यादव, विकास यादव ओंकार यादव, राज यादव, राजू यादव,विजेता टीम नृसिंह के धनंजय यादव, अनिल यादव, उपविजेता टीम के खगेश यादव उपस्थित थे।ग्राउंड चारों तरफ भरा हुआ था जिसमें महिला दर्शक भी काफी संख्या में उपस्थित रही राउत बाजा आकर्षक का केंद्र रहा जो अपनी परम्परा को प्रदर्शित कर रही थी। इस कार्यक्रम का
संचालक शैलेन्द्र यादव शरद यादव विजय यादव दीपक यादव छोटू यादव आकाश यादव सी एम डी. जीतू यादव मंजीत यादव भोला यादव विक्की यादव आयुष यादव तरुण यादव देवेंद्र यादव. आशीष यादव राजा यादव
विलास यादव पुकार यादव सन्नी यादव अवि यादव वीके यादव रंजीत यादव सतेन्द्र यादव सुजल यादव शुभ यादव यश यादव नमन यादव एवं समस्त कृष्ण सेना यादव समाज उपस्थित थे

*पंजाब नेशनल बैंक से परेशान होकर निश्चल सिंह ने मुंगेली कलेक्टर से एक दिवसीय अनशन की मांगी अनुमति, अनुमति नहीं मिलने पर मजिस्ट्रेट को लिखा पत्र,77 वर्षीय वृद्ध को पड़ रहा भटकना ,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

पंजाब नेशनल बैंक से परेशान होकर निश्चल सिंह ने मुंगेली कलेक्टर से एक दिवसीय अनशन की मांगी अनुमति, अनुमति नहीं मिलने पर मजिस्ट्रेट को लिखा पत्र,77 वर्षीय वृद्ध को पड़ रहा भटकना ,,,, पढ़े पूरी खबर।

मुंगेली = मुंगेली जिले में एक आश्चर्यजनक मामला सामने आया है जहां 77 वर्षीय एक बुजुर्ग द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के कार्यों से परेशान होकर निश्चल सिंह पिता मेहर सिंह ने मुंगेली कलेक्टर श्री कुंदन कुमार से एक दिवसीय अनशन करने के लिए अनुमति की मांग की थी, बताते चलें कि निश्चल सिंह ने यह आरोप लगाया है कि पंजाब नेशनल बैंक बरेला शाखा द्वारा उन्हें एफ डी आर जो 2007 से पेडिंग है, उसकी प्रतिलिपि नहीं दी जा रही है 1991 की एक एफ डी आर जो उनके पास है उसे भी नहीं दिया जा रहा है भुगतान नहीं होने की स्थिति पर न तो उन्हें प्रतिलिपि दी जाती है और न ही बैंक द्वारा स्टेटमेंट दी जाती है जिससे क्षुब्ध होकर निश्चल सिंह ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक व चेयरमैन महानिरीक्षक सहित प्रधानमंत्री से इस मामले की शिकायत की गई है अब कार्यवाही नहीं होने पर अनशन की मांग कलेक्टर कुंदन कुमार से लिखित में की गई थी,जिला प्रशासन से अनशन की अनुमति नहीं मिलने पर मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी को पत्र लिखकर एक दिवसीय अनशन की अनुमति चाही गई है, अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में आगे क्या कार्यवाही होती है

*टीम की लगातार गांजा तस्कर पर कार्यवाही*

0

 टीम की लगातार गांजा तस्कर पर कार्यवाही
’’ अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का 01 तस्कर चढ़ा तोरवा पुलिस के हत्थे
’’ तस्कर के कब्जे से कुल 10 किलो ग्राम मादक पदार्थ जप्त।
’’ आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
—————————————————-
गिरफतार आरोपी –
आमोद प्रसाद बरई उर्फ अमोद चैरसिया पिता मुख्तार भगत बराई उम्र 28 साल साकिन मझबलिया थाना मझबलिया जिला बेतिया बिहार।
’’’’’’’’’

आशीष कश्यप बिलासपुर के थाना तोरवा क्षेत्र जंहा ट्रेन रूट आमजन यात्रीयो के आवागमन का मुख्य मार्ग हैं। लेकिन नशे के सौदागरो के द्वारा आमजन यात्री का भीड का फायदा उठाकर अवैध लाभ अर्जित के लिए अवैध मादक पदार्थ का परिवहन कर अलग अलग राज्यो में बिक्री सप्लाई करते हैं। बिलासपुर पुलिस कप्तान श्रीमान् उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले के सरहदी थाना प्रभारियो एवं दीगर प्रांत से आने वाले मार्ग में अवैध गतिविधियो अवैध नशे के सौदागरो ,सप्लायर एवं संदिग्धो पर निगाह रखने निर्देशित किया गया है। श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री पंकज कुमार पटेल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना प्रभारी तोरवा निरीक्षक अभय सिंह बैस के द्वारा एसीसीयु युनिट के साथ बाहरी लोगो एवं संदिग्धो पर लगातार निगाह रखी जा रही थी के दिनांक 11.02.2026 के रेल्वे स्टेशन से लगा हुआ बुधवारी बाजार के पास एक व्यक्ति जिसके हाथ में 01 वजनी थैला रखा हुआ संदेह पर पूछताछ करने पर तोडमोड जवाब एवं मौके से भागने की फिराक करना पुलिस टीम के द्वारा थैला को चेक किया गया अलग अलग 02 बंडल खाकी टेप में लिपटा हुआ गांजा की गंध आ रही थी। 10 कि.ग्रा. गांजा होना पाया गया। पूछताछ पर मझबलिया,बिहार राज्य का रहने वाला आमोद प्रसाद बरई उर्फ अमोद चैरसिया बताया जो उक्त मादक पदार्थ गांजा को संबलपुर उडीसा से लाना बताया हैं। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है।

*संपूर्णता अभियान 2.0 अंतर्गत बालिकाओं के लिए जागरूकता सत्र का हुआ आयोजन*

0

संपूर्णता अभियान 2.0 अंतर्गत बालिकाओं के लिए जागरूकता सत्र का हुआ आयोजन

0.शिक्षकों एवं बालिकाओं के संवाद से व्यवहार में आ रहा परिवर्तन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारत सरकार नीति आयोग द्वारा संचालित आंकाक्षी विकासखंड बोड़ला में कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आउट रिच एक्टिविटी के तहत तिथिवार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस का आयोजन गत दिवस किया गया यह आयोजन विकासखंड बोड़ला के विभिन्न स्कूलों में कक्षा 6 वी से 11 वी तक की बालिकाओं के लिए किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश् विज्ञान में महिलाओं और बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाना छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास का विकास करना,पोषण,स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना शामिल है उल्लेखनीय है कि दिनांक 29 जनवरी 2026 को संपूर्णता अभियान का शुभारंभ आंकाक्षी विकासखंड बोडला में हुआ है यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा जिसमें विकासखंड बोड़ला अंतर्गत शिक्षा स्वास्थ्य पोषण पेयजल कृषि पशुधन का सघन टीकाकरण जैसे अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर स्थानीय समुदाय को लाभान्वित किया जाएगा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम विनय कुमार पोयाम ने बताया की इस आयोजन से बहुत लाभ हुआ है विशेष कर बालिकाओं में विज्ञान के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ा है पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी से लाभान्वित बालिकाओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है जो सम्पूर्णता अभियान 2.0 के उद्देश्यो की पूर्ति में सहायक सिद्ध हो रहा है हमारा लक्ष्य है की शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्रों में और बेहतर सुधार हो और इसी क्रम में बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न स्कूलो में अनेको गतिविधियाँ आयोजित कर लक्षित समूह का ज्ञानवर्धन किया जा रहा है कार्यक्रम का आयोजन हाई स्कूल मिनमिनिया मैदान,शासकीय हाई स्कूल बैरख और हायर सेकेंडरी स्कूल बोक्करखार सहित बोड़ला ब्लॉक के अन्य स्कूलों में किया गया।

—————————————

*चमचमाती सड़क से राह होगा आसान, सड़क मार्ग का हुआ भूमिपूजन*

0

चमचमाती सड़क से राह होगा आसान, सड़क मार्ग का हुआ भूमिपूजन

0.अंबेडकर चौक से समनापुर मार्ग तक निर्माण होने वाले बीटी रोड व नाली निर्माण का भूमिपूजन किया उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने।

0.नगर के सर्वांगीण विकास के लिए आधारभूत संरचनाओं को किया जा रहा मजबूत-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कवर्धा शहर के प्रमुख मार्ग व नगरवासियों की बहुप्रतिक्षित मांग अंबेडकर चौक से लेकर समनापुर मार्ग तक 2 करोड़ 60 लाख रू. की लागत से निर्माण होने वाले बीटी रोड़ आरसीसी नाली निर्माण एवं 20 लाख रू. निर्माण होने वाले सामुदायिक भवन निर्माण का विधिवत भूमिपूजन आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं उपस्थित अतिथियों ने किया।

*समनापुर मार्ग निर्माण होने से आवागमन सुगम होगा-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा*

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नगर के विकास के लिए सड़क, नाली और सामुदायिक भवन जैसे मूलभूत कार्य अत्यंत आवश्यक हैं अंबेडकर चौक से समनापुर पुल तक लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से बी.टी. रोड एवं नाली का निर्माण किया जाएगा जिससे आवागमन सुगम होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी उन्होंने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जा रहा है उन्होंने मोहल्लावासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा।

*कवर्धा शहर की उपलब्धि*

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा शहर में चल रहे निर्माण कार्यो की जानकारी उपस्थित लोगों को देते हुए कहा कि कवर्धा शहर चहुमुंखी विकास की ओर अग्रसर है अंबेडकर चौक के पास 30 लाख रुपए की लागत से सियान सदन बनाया जाएगा जहां वरिष्ठ नागरिक बैठकर समय व्यतीत कर सकेंगे जरूरत पड़ने पर उन्हें घर से लाने-ले जाने की व्यवस्था भी की जाएगी शहर के सभी प्रमुख चौकों के सौंदर्यीकरण के लिए भी 20-20 लाख रुपए की स्वीकृति मिलने वाली है जिसमें गाडगे सहस्त्रबाहु सेन और महाराज करपात्री महाराज से जुड़े चौकों का विकास किया जाएगा इसके साथ ही कवर्धा कॉलेज परिसर में 4.5 करोड़ रुपए की लागत से नालंदा परिसर के रूप में आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जा रही है भोजपुरी तालाब के समीप हनुमंत वाटिका का निर्माण किया जा चुका है वहीं घोटिया क्षेत्र में 354 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है रायपुर -बिलासपुर मार्ग के 7.8 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन बनाते हुए कवर्धा एंट्रेंस का विकास किया जाएगा जिसके लिए 54 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

*अंबेडकर चौक से समनापुर मार्ग का होगा कायाकल्प-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि कवर्धा शहर सहित पूरे जिले में चहुमुखी विकास हो रहा है विकास की गंगा बह रही है। विकास पुरूष व छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में हो रहे कार्य इतिहास के पन्नों में लिखा जावेगा यह पूरे शहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है उन्होंने बताया कि 10 करोड़ से अधिक लागत से गौरव पथ रोड़ का निर्माण कराया जा रहा है ठाकुर देव से नया बस स्टैंड तक तक 11 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से सड़क बनकर तैयार हो चुकी है उन्होंने बताया कि शहीद वीर स्तंभ चौक में शहीदों की प्रतिमा स्थापित की गई है और शहर के हर क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं चौपाटी, हनुमंत वाटिका और बूढ़ा महादेव मंदिर में कांवड़ियों के विश्राम के लिए निर्माण किया जा रहा है उन्होनें कहा कि समनापुर मार्ग अत्यंत जर्जर हो चुका है जिसके कारण उस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था आज 2 करोड़ 60 लाख रू. की लागत से निर्मित होने वाले बीटी रोड व नाली निर्माण का भूमिपूजन किया गया सड़क निर्माण होने से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, डॉ. बीरेन्द्र साहू, मनिराम साहू, विजय पाटिल, नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल सहित जनप्रतिनिधिगण अधिक संख्या में उपस्थित थे।

—————————————

*प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 से शहरी गरीबों को मिलेगा स्थायी आशियाना : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा*

0

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 से शहरी गरीबों को मिलेगा स्थायी आशियाना : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका द्वारा अंबेडकर चौक से लेकर समनापुर मार्ग तक निर्माण होने वाले बीटी रोड व नाली निर्माण भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण को लेकर बड़ी बात कही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंच से बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 शहरी क्षेत्रों में निवासरत गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है इस योजना के माध्यम से वर्षों से कच्चे मकानों में रह रहे पात्र नागरिकों को पक्का सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जाएगा अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों के लिए आवास स्वीकृत होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है उन्होंने बताया कि जो लोग जिस स्थान पर काबिज हैं और वहां समेकित कर बिजली बिल तथा संपत्ति कर जमा कर रहे हैं या जिनके पास पुराना पट्टा है लेकिन उसका नवीनीकरण नहीं हुआ है ऐसे सभी पात्र लोगों का प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया जाएगा नगर पालिका द्वारा उन्हें कब्जे का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा जिसके बाद आवास की स्वीकृति में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी उप मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना का लाभ उन हितग्राहियों को मिलेगा जो 31 अगस्त 2024 से पूर्व आबादी (प्रचलित/सुरक्षित) भूमि पर निवासरत हैं तथा जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रुपये तक है पात्र हितग्राहियों के चयन के लिए नगर पालिका द्वारा पात्र हितग्राही प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा जिसके लिए हितग्राही को भूमि पर निवास से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा जिन परिवारों के पास देश में कहीं भी पक्का आवास उपलब्ध नहीं है वही इस योजना के अंतर्गत पात्र होंगे साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व में केंद्र या राज्य सरकार की किसी भी आवास योजना का लाभ लेने वाले हितग्राही इस योजना के लिए अपात्र माने जाएंगे एक परिवार को केवल एक ही आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।

*योजना के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता*

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाएगी वास्तविक जरूरतमंदों को योजना से जोड़ा जा सके पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार आवास निर्माण हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष को कहा कि ऐसे सभी लोगों को शीघ्र प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को 2 लाख 36 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी जिससे वे अपने अनुरूप बेहतर घर बना सकेंगे उन्होंने यह भी कहा कि तालाब पार, सड़क सीमा, हाईटेंशन लाइन या अन्य शासकीय योजनाओं से प्रभावित भूमि पर स्थित कच्चे आवासधारियों को लाभार्थी आधारित निर्माण घटक के बजाय किफायती आवास (AHP) घटक में सम्मिलित किया जाएगा उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबके लिए आवास” के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 एक सशक्त कदम है राज्य सरकार इस योजना को मिशन मोड में लागू कर शहरी गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

—————————————

*महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम कामठी में पंडरिया विधायक भावना बोहरा संग श्रद्धालु 151 पार्थिव शिवलिंग में एक साथ करेंगे रुद्राभिषेक*

0

महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम कामठी में पंडरिया विधायक भावना बोहरा संग श्रद्धालु 151 पार्थिव शिवलिंग में एक साथ करेंगे रुद्राभिषेक

0.विधायक भावना बोहरा द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर 151 शिवलिंग में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कराया पंजीयन।

 

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- इस वर्ष 15 फ़रवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा शिवभक्तों के लिए विशेष आयोजन किया गया है पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम कामठी में 151 पार्थिव शिवलिंग में हजारों विवाहित जोड़ें और श्रद्धालु एक साथ पुरे विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवन भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करेंगे और अपने परिवार के साथ-साथ पंडरिया विधानसभा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रगति एवं सुख-समृद्धि की कामना करेंगे इस पुण्य अवसर पर शामिल होकर रुद्राभिषेक करने हेतु विवाहित जोड़ों और श्रद्धालुओं को अपना पंजीयन कराना होगा जिसके लिए वे अपनी नजदीकी जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र (विधायक कार्यालय) से पंजीयन पत्र प्राप्त कर उसमें उल्लेखित जानकरी दर्ज कर अपना पंजीयन करा सकते हैं रुद्राभिषेक के पश्चात् पुरे विधि-विधान के साथ पार्थिव शिवलिंग का प्रवाह संस्कार किया जाएगा इस अवसर पर भंडारा एवं महाप्रसादी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक अनुराग शर्मा द्वारा सांकृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है इस आयोजन को लेकर जनता में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है और अब तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपना पंजीयन कराया है विदित हो कि पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा निरंतर सनातन संस्कृति के प्रसार हेतु धार्मिक आयोजन एवं पद यात्रा किये हैं सावन माह में प्रतिवर्ष अमरकंटक में उनके द्वारा कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्री जो अमरकंटक में जलाभिषेक के लिए कठिन पद यात्रा करके जाते हैं उनकी सेवा एवं सुविधा के लिए वहां निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की जाती है जहाँ प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में कांवड़ यात्रियों का आगमन होता है और उन्हें इस सुविधा का लाभ मिलता है गत वर्ष स्वयं विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा एवं छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना के साथ माँ नर्मदा मंदिर से जल लेकर भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की कठिन कांवड़ यात्रा की उन्होंने 6 दिनों में माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से लहनी, खुड़िया, पंडरिया, मोहतरा से डोंगरिया महादेव में शिवजी का जलाभिषेक करने के तत्पश्चात डोंगरिया महादेव से बोड़ला होते हुए भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना व शिवजी का जलाभिषेक कर अपनी यात्रा समाप्त की जिसमें सैकड़ों कांवड़ यात्री भी उनकी इस यात्रा में सहभागी बने एक बार पुनः उनके द्वारा ग्राम कामठी में 151 पार्थिव शिवलिंग में सामूहिक रुद्राभिषेक का पुण्य आयोजन किया जा रहा है जिसे लेकर क्षेत्र की जनता एवं श्रद्धालुओं में भक्ति और आस्था का उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भगवन भोलेनाथ के प्रति भक्तजनों की आस्था और पंडरिया विधानसभा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की समृद्धि व खुशहाली के लिए यह आयोजन किया जा रहा है भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा, आशीर्वाद एवं जनता के स्नेह और सहयोग से इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन एवं पुण्य अवसर पर ग्राम कामठी के स्कूल मैदान में 151 पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा यह आयोजन श्रद्धा, आस्था, संस्कार और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम होगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता अपेक्षित है उन्होंने बताया कि इस पावन अवसर पर 151 मिट्टी से निर्मित पार्थिव शिवलिंगों की स्थापना की जाएगी जिसमें प्रत्येक पार्थिव शिवलिंग पर विवाहित जोड़ें एवं श्रद्धालु एक साथ विधि-विधान से रुद्राभिषेक करेंगे यह आयोजन सामूहिक भक्ति, सामाजिक समरसता और धार्मिक चेतना का अद्भुत संगम होगा जहाँ हम सभी एक साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना कर क्षेत्र, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना करेंगे रुद्राभिषेक के पश्चात् पुरे विधि-विधान के साथ पार्थिव शिवलिंग का प्रवाह संस्कार किया जाएगा यह आयोजन हमारी नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सनातन परंपराओं से जोड़ने धार्मिक संस्कारों को संरक्षित करने तथा समाज में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है मैं पंडरिया विधानसभा की जनता से आग्रह करती हूँ कि इस धार्मिक आयोजन में बड़ी से बड़ी संख्या में पधारें आप सभी की उपस्थिति, सहभागिता एवं आशीर्वाद इस आयोजन को और अधिक सफल, भव्य एवं पुण्यदायी बनाएगा।

—————————————

*कवर्धा में गौ सेवा संगम कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जिला सहायक नोडल रघुनन्दन गुप्ता के द्वारा “ॐ श्री सुरभ्यै नमः” के 108 मन्त्रोंच्चार माला जाप के साथ प्रारम्भ किया साथ ही सुरभि मंत्र के साथ यज्ञ-हवन तथा आहुति पश्चात अतिथियों द्वारा गौ पूजन, संकल्प वाचन, गौ माता की आरती की गईं वही अतिथियों का मंच पर श्रीफल, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न, गौ-ग्रन्थ एवं गौ किट भेंट कर स्वागत किया गया कार्यक्रम के मुख्यतिथि भावना बोहरा विधायक पंडरिया अध्यक्षता रवि वर्मा सह जिला कार्यवाह, विशिष्ट अतिथि सुरेश चन्द्रवंशी छ्ग शासन कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं नगर पालिका कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी उपस्थित रहे जिला परीक्षा प्रभारी द्वारा परीक्षा का उद्देश्य पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जहां इस अवसर पर जिलेभर के विविध क्षेत्रों जैसे गौपालन, जैविक खेती, गौसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे, शाक वाटिका लगाने वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों, गौशाला संचालकों, आर्गेनिक गन्ना उत्पाद से आर्गेनिक गुड़ उत्पादन एवं गौ विज्ञान परीक्षा में विद्यालय के बच्चों का शतप्रतिशत पंजीयन कराने वाले अलग-अलग संस्थानों से आये 42 महानुभावों का स्मृति चिह्न, श्रीफल एवं गौग्रन्थ भेंटकर सम्मानित किया गया जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रवि वर्मा के द्वारा पंचगव्य से पंच परिवर्तन विषय पर गोष्ठी मुख्यवक्ता सुबोध राठी के द्वारा गौ विज्ञान परीक्षा द्वितीय चरण का आयोजन, पंचगव्य उत्पाद एवं वर्तमान समय में गौ के संरक्षण व समवर्धन की आवश्यकता तथा गौमाता में तैंतीस कोटि देवता का वास का तात्पर्य उनसे प्राप्त होने वाले वस्तु से विभिन्न उत्पाद एवं उसके सम्पूर्ण जीव-जगत को लाभ आदि पर व्याख्यान देते हुए एक गाय पालने का आह्वान किया गया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के वर्तमान परिदृश्य में गौ केवल वस्तु उत्पाद का साधन नहीं अपितु जीवन का धन है उन्होंने बच्चों से विभिन्न सवाल करते हुए गौपालन के साथ ही देसी गाय से होने वाले लाभ एवं उसकी पहचान कैसे करेंगे को मनमस्तिष्क में बसाने और अपने जीवन को रोगमुक्त बनाने के मंत्र दिया गया कार्यक्रम के अंत में सुबोध राठी द्वारा सभागार में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित परीक्षार्थी, पालक, शिक्षक एवं गौ सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे विविध संगठनों के सेवाभावीजनों को संकल्प दिलाया गया वही इस अवसर पर शिक्षा विभाग एवं RSS के भूपेंद्र डहरिया एवं अन्य स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा।

—————————————

*पैदावार में कमी को देखते हुए गन्ना किसानों को शुगर फैक्टरी द्वारा दिए गए नए टिप्स*

0

पैदावार में कमी को देखते हुए गन्ना किसानों को शुगर फैक्टरी द्वारा दिए गए नए टिप्स

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्या0 पण्डरिया जिला-कबीरधाम के कारखाना क्षेत्र में विगत 7 से 8 वर्ष से एक ही किस्म के गन्ना CO-085 फैला हुआ है जिसमें रोग ग्रस्त होने के कारण पैदावार निरंतर कम हो रही है इसकों देखते हुए शक्कर कारखाना पण्डरिया द्वारा कारखाना क्षेत्र के किसानों को महाराष्ट्र के वसंनदादा शुगर इंस्टीट्युट नागपुर एवं पुणे के गन्ना अनुसंधान केन्द्र में नई किस्म की गन्ना की जानकारी हेतु भेजा गया था कारखाना क्षेत्र के किसानों को वहा नई किस्म की गन्ना CO-92005, CO-86032, VSI CO-18121 आदि गन्नों की खेती के बारे में जानकारी दी गई तथा कारखाना प्रबंधन द्वारा महाराष्ट्र के उन्नत किस्म की नई गन्ना प्रजाति की जानकारी हेतु कारखाना के क्षेत्र सहायकों की एक टीम गठित कर केन्द्रीय गन्ना अनुसंधान केन्द्र पाडेगांव, जिला-सतारा महाराष्ट्र भेजा गया था वहा वैज्ञानिक डा दत्ताराय थोरवे से मुलाकात कर नई किस्म की गन्ना प्रजाति PDN-15012, PDN-15006 एवं PDN13007 की जानकारी प्राप्त की गई, इन तीनों ही गन्ना किस्म को इस कबीरधाम जिला क्षेत्र के मौसम अनुसार अनुकुल बताया गया है इस आधार पर कारखाना द्वारा क्षेत्र में अधिक से अधिक नई किस्म की गन्ना प्रजाति के फैलाव हेतु लगातार नई किस्म की गन्ना CO-92005, CO-86032, VSI CO-18121 मंगाकर किसानों को वितरण किया जा रहा है तथा सांगली महाराष्ट्र के नर्सरी से PDN-15012, PDN-15006 oa PDN13007 को मंगाकर किसानों को वितरण किया जा रहा है इसके साथ ही क्षेत्र सहायकों द्वारा किसानों को गन्ने की आधुनिक पद्धति से खेती तथा पौधे के बीच 4 फीट की दूरी समय पर सिंचाई व निर्धारित मात्रा में रासायनिक खाद् का प्रयोग की समझाइस देते हुए निरंतर सम्पर्क व निगरानी की जा रही है ताकि कारखाना क्षेत्र में अधिक मात्रा में नई किस्म की गन्ना का रोपण कर सकें और उत्पादन में वृद्धि हो सकें आशा है कि गन्ना प्रजाति में इस बदलाव से गन्ने के उत्पादन में वृद्धि होगी तथा किसानों को अर्थिक लाभ प्राप्त हो सकेगा।

—————————————