Home Blog Page 258

*उड़ीसा के बरगढ़ जिले में राष्ट्रीय दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आयोजन*

0

*उड़ीसा के बरगढ़ जिले में राष्ट्रीय दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आयोजन*

*जिले के 4 खिलाड़ियों का हुआ चयन*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा। दिव्यांग क्रिकेट बोर्ड ऑफ इंडिया के अंतर्गत पहली बार नेशनल दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन उड़ीसा राज्य के बरगढ़ जिले के लेंगू मिश्रा क्रिकेट स्टेडियम में (डी.सी.सी.बी.आई) दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा 21 से 23 फरवरी तक किया जा रहा है।
उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि जिसमें 04 राज्यों छत्तीसगढ़, उडीसा, आंध्रप्रदेश तथा गुजरात की टीमों द्वार संयुक्त रूप से भागीदारी किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य से जांजगीर-चांपा के चार खिलाड़ियों का चयन योग्यता के आधार पर किया गया है। इनमें धनंजय यादव (कप्तान), केशव चौहान, राकेश कश्यप तथा अमित बरेठ शामिल हैं। जिले से चयनित खिलाड़ियों को समाज कल्याण विभाग की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की गई है।

*अवैध रेत उत्खनन पर की गई कार्रवाई: 02 चैन माउंटेन मशीन व 3 ट्रैक्टर जब्त*

0

*अवैध रेत उत्खनन पर की गई कार्रवाई: 02 चैन माउंटेन मशीन व 3 ट्रैक्टर जब्त*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए तहसील बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम खपरीडीह एवं तहसील पामगढ़ के ग्राम देवरघटा के क्षेत्र में जांच की गई। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान ग्राम खपरीडीह में अवैध रेत उत्खनन में लगे 1 चैैन माउंटेन एवं ग्राम देवरघटा में 1 चैन माउंटेन और 3 ट्रैक्टर को जब्त किया गया।
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंतत्रण हेतु जिला स्तरीय उडनदस्ता दल द्वारा लगातार जांच कर कार्यवाही की जा रही है। खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करने वालो के विरूद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत कार्यवाही की जाएगी। साथ ही नियमानुसार उपरोक्त वाहनों के वाहन चालको के ड्राइविंग लाईसेंस निरस्त करने संबंधी कार्यवाही की जाएगी।

*राज्यपाल श्री रमेन डेका से राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग के अध्यक्ष श्री चौरड़िया ने सौजन्य भेंट की*

0

*राज्यपाल श्री रमेन डेका से राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग के अध्यक्ष श्री चौरड़िया ने सौजन्य भेंट की*

रायपुर,/राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोेकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने आयोग के कार्यो एवं गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल को दी। श्री डेका ने इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया।

श्री चौरड़िया ने 21 एवं 22 फरवरी 2026 को रायपुर में उपभोक्ता संरक्षण पर आयोजित हो रहे दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला हेतु बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल को आमंत्रित भी किया।

*राज्यपाल श्री डेका से छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी की नवगठित प्रबंध समिति ने की सौजन्य भेंट*

0

*राज्यपाल श्री डेका से छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी की नवगठित प्रबंध समिति ने की सौजन्य भेंट*

रायपुर,/राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी की नवगठित प्रबंध समिति के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर रेडक्रॉस की वर्तमान गतिविधियों तथा भावी योजनाओं पर चर्चा की गई।

राज्यपाल श्री डेका ने रेडक्रॉस की सदस्यता बढ़ाकर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने सिकल सेल बीमारी की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश दिए।

राज्यपाल ने रायपुर में शीघ्र ब्लड बैंक प्रारंभ करने हेतु ठोस प्रयास करने को कहा। उन्होंने जानकारी दी कि सर्व सुविधा युक्त एम्बुलेंस सेवा के लिए एसईसीएल से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और जल्द ही एम्बुलेंस उपलब्ध होगी।
साथ ही, जिलों में रेडक्रॉस के लिए भवन, एम्बुलेंस और ब्लड बैंक की स्थापना हेतु जिला कलेक्टरों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेने का सुझाव भी दिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम. के. राउत, अध्यक्ष श्री टोमन साहू सहित प्रबंध समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चीफ जस्टिस की माता जी श्रीमती कुसुम सिन्हा को दी श्रद्धांजलि*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चीफ जस्टिस की माता जी श्रीमती कुसुम सिन्हा को दी श्रद्धांजलि*

आशीष कश्यप बिलासपुर,/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा की पूज्य माता स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती सिन्हा का 15 फरवरी को निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के बोदरी स्थित मुख्य न्यायाधीश निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर श्रीमती सिन्हा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और कहा कि माता जी का स्नेह, संस्कार और त्याग जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। श्रीमती कुसुम सिन्हा का सरल, स्नेहमयी और अनुपम स्वभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री एवं सांसद श्री तोखन साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायाधीगण, अधिवक्तागण, महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक,संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

*पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्रसूता माताओं को हरियाली की भेंट*

0

*“प्रोजेक्ट ग्रीन पालना“*

*पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्रसूता माताओं को हरियाली की भेंट*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिबद्धता के अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन द्वारा “प्रोजेक्ट ग्रीन पालना” अभियान को प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अभिनव पहल के तहत शासकीय अस्पतालों में प्रसव उपरांत माताओं को फलदार पौधे भेंट स्वरूप दिए जा रहे हैं, ताकि एक नई ज़िंदगी के आगमन के साथ एक नया वृक्ष भी धरती पर जन्म ले।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत आज ग्रीन पालना में अभनपुर में 03 एवं एमसीएच कालीबाड़ी में 10 कुल 13 महिला प्रसुताओं को 65 पौधे भेंट किए गए।

यह प्रयास मातृत्व के साथ प्रकृति से जुड़ाव को भी बढ़ावा देता है। प्रोजेक्ट ग्रीन पालना न सिर्फ नवजात के जीवन की शुरुआत को यादगार बनाता है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरियाली और शुद्ध वातावरण की नींव भी रखूता है।

*”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 794 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

0

*”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 794 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

रायपुर,  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आज धरसीवां टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 1 एवं 2 तुलसी में 158 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम डी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 04 एवं 05 बीरगांव में 138 बच्चों की स्क्रीनिंग, तिल्दा टीम बी द्वारा प्राथमिक शाला एवं मिडिल स्कूल तुलसी व मानपुर में 144 बच्चों की स्क्रीनिंग, आरंग टीम बी द्वारा चिरायु मेगा हेल्थ कैंप में 190 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम ए द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र कोटा वीर शिवाजी नगर एवं अटल नगर कोटा में 164 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 01 बच्चा सस्पेक्टेड मिला व पूरे जिले में आज कुल 794 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।

सस्पेक्टेड पाए गए बच्चे को आगे के जांच के लिए श्री सत्य साईं हॉस्पिटल नवा रायपुर भेजा गया।

*छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान*

0

*छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान*

*भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित*


रायपुर. . भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज अप्रैल-2026 में सेवानिवृत्त होने वाले राज्यसभा सदस्यों की रिक्त सीटों को भरने के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसके माध्यम से देश के 10 राज्यों में कुल 37 राज्यसभा सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की कुल 5 सीटों में से 2 सदस्यों, श्री कवि तेजपाल सिंह तुलसी और सुश्री फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को पूर्ण हो रहा है। इन दोनों सीटों के रिक्त होने के कारण निर्वाचन की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गई है।

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यसभा सदस्यों के निर्वाचन के लिए 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। नाम-निर्देशन पत्र 5 मार्च तक दाखिल किये जा सकेंगे। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। अभ्यर्थी 9 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। 16 मार्च को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान होगा तथा उसी दिन सायं 5 बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी।संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) तक पूर्ण कर ली जाएगी।

राज्यसभा निर्वाचन के लिए अभ्यर्थी अपना नाम-निर्देशन पत्र 26 फरवरी से 5 मार्च तक पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में निर्धारित स्थान पर रिटर्निंग ऑफिसर (संचालक, छत्तीसगढ़ विधानसभा) के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन में राज्य के कुल 90 विधानसभा सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के 54, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 35 तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के एक सदस्य शामिल हैं। सभी विधायक मतपत्र के माध्यम से मतपेटी में अपना मत प्रदान करेंगे। मतपत्र पर वरीयता अंकित करने के लिए केवल निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदान किए गए बैंगनी रंग के स्केच पेन का उपयोग किया जाएगा। किसी अन्य पेन का उपयोग मान्य नहीं होगा।
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया की कड़ी निगरानी की जाएगी। निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित की जाएगी। अप्रैल 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों का राज्यवार विवरण अनुलग्नक ‘A’ में पृथक रूप से संलग्न है।

*मोनिका ज्वेलर्स में हुई चोरी का सफल खुलासा*

0

➡️ *मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर मोनिका ज्वेलर्स में हुई चोरी का सफल खुलासा*

➡️ *पैसे की लालच मे दोनो सगे भाई ने की चोरी, मुंगेली पुलिस ने दोनो भाईयों को किया गिरफ्तार*

➡️ *02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल*

➡️ *थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 305(2), 3(5) बीएनएस के तहत् कार्यवाही*

*मुंगेली:-* प्रार्थी सतीश कुमार सोनी पिता स्व. रूपनाथ सोनी, उम्र 58 वर्ष, निवासी बलानी चौक मुंगेली (मोनिका ज्वेलर्स) द्वारा दिनांक 11.02.2026 को थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 10.02.2026 को दोपहर लगभग 02.00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति सोने का पेंडल (मंगलसूत्र) खरीदने के बहाने दुकान में आया तथा पेंडल दिखाने के दौरान अवसर पाकर सोने का पेंडल चोरी कर फरार हो गया। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 305(2), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को चोरी के मामलों में शत-प्रतिशत बरामदगी एवं आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की संयुक्त टीम गठित कर पतासाजी हेतु लगाया गया।
विवेचना के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें दो अज्ञात संदेही युवक एक ब्लैक-रेड रंग की मोटरसायकल बिना नंबर प्लेट के दुकान के सामने खड़े दिखे। एक व्यक्ति बाहर मोटरसायकल पर बैठा था तथा दूसरा दुकान के अंदर जाकर पेंडल दिखाने के बहाने चोरी कर बाहर निकलकर साथी के साथ फरार हो गया।
पतासाजी दौरान सीसीटीवी फुटेज, नगर के हाईटेक कैमरों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान ग्राम घोरबंधा थाना लोरमी निवासी 1. श्लोक कुमार पात्रे पिता राजकुमार, उम्र 22 वर्ष 2. विवेक कुमार पात्रे पिता राजकुमार, उम्र 19 वर्ष के रूप में की गई।
दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार किया गया। आरोपियों ने घटना के समय मोटरसायकल क्रमांक सीजी 28 एस 8197 की नंबर प्लेट निकालकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी श्लोक पात्रे एवं विवेक पात्रे द्वारा 09.05 ग्राम वजनी सोने का पेंडल (कीमती लगभग ₹85,000/-) चोरी कर मोटरसायकल की सीट के अंदर छिपाकर रखा गया था। दिनांक 15.02.2026 को आरोपियों को चोरी का माल बिक्री हेतु ले जाते समय पकड़ा गया। जिनके कब्जे से 01 नग सोने का पेंडल वजन 09.05 ग्राम, कीमती लगभग ₹85,000/- व घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल क्रमांक सीजी 28 एस 8197, कीमती लगभग ₹1,00,000/-कुल जुमला मशरूका ₹1,85,000/- जप्त कर दोनों आरोपियों 1. श्लोक कुमार पात्रे पिता राजकुमार, उम्र 22 वर्ष 2. विवेक कुमार पात्रे पिता राजकुमार, उम्र 19 वर्ष निवासी घोरबंधा, थाना लोरमी, जिला मुंगेली को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 16.02.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

*अपील:-* मुंगेली पुलिस के द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर सतत प्रभावी कार्यवाही जारी है। आमजन से अपील है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

उक्त कार्यवाही निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली), निरीक्षक प्रसाद सिन्हा (प्रभारी साइबर सेल), प्रधान आरक्षक नोखेलाल कुर्रे, आरक्षक नरेश यादव, बाली ध्रुव, दिलीप साहू, रवि जांगड़े, चंद्र ध्रुव, आर.परमेश्वर जांगड़े, राकेश बंजारे एवं रामकिशोर कश्यप की सराहनीय भूमिका रही।

*वनांचल ग्राम कामठी में दिखा आस्था, संस्कृति और जनकल्याण का दिव्य संगम,a विधायक भावना बोहरा और श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक*

0

वनांचल ग्राम कामठी में दिखा आस्था, संस्कृति और जनकल्याण का दिव्य संगम,a विधायक भावना बोहरा और श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक

0.पंडरिया विधायक भावना बोहरा के साथ ग्राम कामठी में 700 से अधिक जोड़ों और श्रद्धालुओं ने किया 151 शिवलिंग में सामूहिक रुद्राभिषेक।

0.वनांचल ग्राम कामठी में शिवभक्ति की अनूठी झलक, विधायक भावना बोहरा के साथ सैकड़ों भक्तों ने 151 शिवलिंग में किया सामूहिक रुद्राभिषेक।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- महाशिवरात्रि के अवसर पर पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम कामठी में शिवभक्ति की अनूठी झलक देखने को मिली। उत्साह और उमंग के साथ 700 से अधिक विवाहित जोड़ों और श्रद्धालुओं पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा आयोजित 151 पार्थिव शिवलिंग में सामूहिक रूप से पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक कर हर हर महादेव का जयघोष किया इस दौरान विधायक भावना बोहरा ने आयोजन में पधारे सभी श्रद्धालुओं और पंडरिया विधानसभा वासियों को आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त कर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी इस भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी तथा ग्राम नेऊर और दमगढ़ के उन आदिवासी परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे जिन्होंने विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से अपने मूल धर्म में घर वापसी की थी इस दौरान 10,000 भक्तों के लिए भंडारा एवं महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया जिसमें विधायक भावना बोहरा ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के भजन गायक अनुराग शर्मा द्वारा भजन की भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में भगवान भोलेनाथ जी के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज का यह आयोजन हमारी धार्मिक संस्कृति और परंपरा का एक प्रतीक है सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से एक साथ भगवान भोलेनाथ जी का रुद्राभिषेक कर छत्तीसगढ़ एवं पंडरिया विधानसभा की सुख-समृद्धि और जन कल्याण की कामना की पंडरिया विधानसभा सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक समरसता की समृद्ध परंपराओं के लिए जानी जाती है यहाँ के जन-जीवन में सनातन मूल्यों की गहरी आस्था है यह हम सभी का दायित्व है कि हम अपनी संस्कृति और आस्था की इस अमूल्य धरोहर को सहेजें और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाएँ यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक चेतना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता को भी सशक्त करेगा यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण रहा बल्कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास के लिए एक सकारात्मक संकल्प का प्रतीक भी बना इस आयोजन ने समाज के सभी वर्गों युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और ग्रामीण नागरिकों को एक मंच पर एकत्रित कर सामाजिक एकता और सामूहिक चेतना को मजबूत किया भावना बोहरा ने आगे कहा कि इस अवसर पर क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की गई, जिससे यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित न रहकर जनहित और क्षेत्र की प्रगति का संकल्प भी बन गया, जिसने समृद्ध पंडरिया बनाने के हमारे संकल्प को एक नई उर्जा और दिशा भी दी है भगवान शिव सृष्टि के कल्याणकर्ता हैं आज 151 शिवलिंगों में सामूहिक रुद्राभिषेक का यह आयोजन हमारे क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास के लिए समर्पित है हमारी सदैव यह भावना रही है कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र आध्यात्मिक रूप से समृद्ध, सामाजिक रूप से सशक्त और विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और जनकल्याण की भावना को प्रोत्साहित करते हैं मैं पंडरिया विधानसभा की समस्त जनता और इस पुण्य आयोजन में सहभागी सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता और धन्यवाद व्यक्त करती हूँ और आश्वस्त करती हूँ कि आगे भी पंडरिया विधानसभा की प्रगति, जनता की सेवा हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन एवं सनातन संस्कृति के प्रसार व नव चेतना के लिए हम निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

—————————————