Home Blog Page 256

*मुख्य न्यायाधीश की माताजी की पुण्य स्मृति में शांतिहवन आयोजित*

0

*मुख्य न्यायाधीश की माताजी की पुण्य स्मृति में शांतिहवन आयोजित*

मुंगेली —छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा (10 जुलाई 1942 – 15 फरवरी 2026) की पुण्य स्मृति में 18 फरवरी 2026 को सायं 5:00 बजे से 6:30 बजे तक शांतिहवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माननीय मुख्य न्यायाधीश के शासकीय आवास, उच्च न्यायालय आवासीय परिसर बोदरी, बिलासपुर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांतिहवन संपन्न हुआ। भजन संध्या के पश्चात शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित सभी जनों ने मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा महोदय की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा के जीवन, उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, संस्कारों एवं पारिवारिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद ने सदैव कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा और सेवा भाव की प्रेरणा दी। माताजी की स्मृतियां सदैव शांति एवं प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री), शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, उच्च न्यायालय के समस्त माननीय न्यायाधीशगण, रमेश बैस (पूर्व राज्यपाल), सुशांत शुक्ला (विधायक), महाधिवक्ता, पुलिस महानिदेशक, अध्यक्ष एवं सचिव उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, वरिष्ठ अधिवक्तागण, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारीगण, जिला न्यायपालिका के न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय के कर्मचारीगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

*ग्राम मोतिमपुर (जरहागांव) में 09 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त*

0

*ग्राम मोतिमपुर (जरहागांव) में 09 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त*

मुंगेली// जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी विभाग द्वारा जरहागांव अंतर्गत ग्राम मोतिमपुर में 09 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी अंजोरी राम साहू के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त पथरिया प्रभारी श्रीमती उम्मी रूमा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

 

*महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त राशि से कमलेश्वरी ने खरीदा सिलाई मशीन*

0

सफलता की कहानी

*महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त राशि से कमलेश्वरी ने खरीदा सिलाई मशीन*

*प्रतिमाह कमा रही 03 हजार रूपए, बनी आत्मनिर्भर*

मुंगेली // शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना आज ग्रामीण अंचलों में महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनकर उभर रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक सहारा दे रही है, बल्कि उन्हें अपने परिवार और समाज में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में विकासखण्ड लोरमी के ग्राम खुड़िया की कमलेश्वरी ने महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त राशि से सिलाई मशीन खरीदा है। सिलाई मशीन से कमलेश्वरी ने गांव की महिलाओं और बच्चों के कपड़े सिलना शुरू किया। उनके काम की गुणवत्ता और समय पर डिलीवरी के कारण उनका छोटा सा व्यवसाय धीरे-धीरे बढ़ने लगा, जिससे वह प्रतिमाह 03 हजार रूपए की आमदनी प्राप्त कर रही है।
कमलेश्वरी ने बताया कि सीमित आय और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण उन्हें अपने सपनों को बार-बार पीछे रखना पड़ता था। उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था, और सिलाई का काम सीखने के बावजूद उनके पास स्वयं की सिलाई मशीन खरीदने के लिए पर्याप्त धन नहीं था। उनका सपना था कि वे आत्मनिर्भर बनें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारें, लेकिन संसाधनों की कमी उनके रास्ते में सबसे बड़ी बाधा थी। इसी बीच उन्होंने शासन की महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त राशि को जमा कर सिलाई मशीन खरीदा और अपने सपने को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव सहित प्रशासन को योजना का संचालन करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

*राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को*

0

*राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को*

*जिले के 05 परीक्षा केन्द्रों में 1603 अभ्यर्थी होंगे शामिल*

मुंगेली // छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने परीक्षा के सुचारु, पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन के लिए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह परीक्षा जिले के 05 परीक्षा केंद्रों डॉ.ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय एसएनजी महाविद्यालय, बी.आर.साव शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नगर पालिका और शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में आयोजित होगी, जिसमें कुल 1603 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था एवं निगरानी के विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के पूर्व सभी परीक्षार्थियों की हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच के साथ ही हाथों से तलाशी ली जाएगी, जिसके लिए परीक्षार्थियों को अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र में कम से कम 02 घंटे पूर्व पहुंचना अनिवार्य होगा, ताकि प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र की पूरी जांच समय पर हो सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी केवल प्रवेश पत्र, मूल फोटो पहचान पत्र, काले या नीले रंग का बॉलपॉइंट पेन तथा पारदर्शी पानी की बोतल ही साथ ला सकेंगे, जबकि मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैल्कुलेटर, किसी भी प्रकार की घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोटे सोल या ऊंची हील के जूते सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री पूर्णतः वर्जित रहेगी। परीक्षा के दौरान हल्के रंग के आधी बाँह के कपड़े और चप्पल पहनना अनिवार्य होगा। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनकर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश वर्जित है।

 

*आंगनबाड़ी और विद्यालयों में कलेक्टर का औचक निरीक्षण*

0

*आंगनबाड़ी और विद्यालयों में कलेक्टर का औचक निरीक्षण*

*बच्चों साथ भोजन कर परखी गुणवत्ता, मोबाइल से दूरी बनाने, नियमित अध्ययन, लेखन अभ्यास करने किया प्रेरित*

*स्वच्छता में लापरवाही पर अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश*

मुंगेली // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने विकासखंड मुंगेली के ग्राम बांकी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र एवं शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद किया, पोषण आहार एवं ‘रेडी टू ईट’ मेन्यू की जानकारी ली तथा स्वयं भोजन चखकर गुणवत्ता की जांच की। कलेक्टर ने भोजन स्वच्छता के साथ पकाने, ताजी सब्जियों का उपयोग सुनिश्चित करने और पोषण मानकों का पालन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें चॉकलेट भी वितरित की गई।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान जैतपुरी-बांकी सामुदायिक शौचालय में ताला बंद पाए जाने पर ब्लॉक समन्वयक को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही गांव में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर जनपद सीईओ एवं संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े स्टाफ को नोटिस जारी करने एवं वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके पश्चात कलेक्टर ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं उच्च माध्यमिक शाला बांकी का निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर में स्वच्छता की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा नकल रोकने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन किया और स्मार्ट क्लास के माध्यम से संचालित शिक्षण पद्धति का अवलोकन किया। बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया। कक्षा आठवीं की छात्रा बृहस्पति यादव के प्रश्न पर उन्होंने नियमित अध्ययन, लेखन अभ्यास तथा कठिन शब्दों को चिन्हित कर उनके अर्थ समझने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित लेखन अभ्यास करने, मोबाइल से दूरी बनाए रखने, नियमित समाचार पत्र पढ़ने तथा रेडियो समाचार सुनने एवं नियमित दिनचर्या का पालन करने प्रेरित किया। अंत में बच्चों को चॉकलेट वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

*कलेक्टर ने बांकी व पेंडाराकापा में सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा*

0

*कलेक्टर ने बांकी व पेंडाराकापा में सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा*

*एनएच-130 ए और ग्रामीण विकास कार्यों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार*

मुंगेली // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने मुंगेली विकासखंड के ग्राम बांकी, जैतपुरी, पेंडाराकापा, नुनियाकछार, जमहा तथा राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र का सघन निरीक्षण कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण, शिक्षा, आंगनबाड़ी, स्वच्छता एवं अन्य अधोसंरचना कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया और गुणवत्ता में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।
कलेक्टर ने नुनियाकछार एनीकट के निरीक्षण के दौरान सूचना बोर्ड नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। एप्रोच रोड में उचित ढलान नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और आवश्यक सुधार कार्य तथा शेष कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम बांकी में नव-निर्मित सड़क की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर तत्काल सड़क का सैंपल लेकर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया तो सड़क को उखाड़कर पुनः निर्धारित मानकों के अनुसार निर्माण कराया जाए। इसी क्रम में कलेक्टर ने ग्राम पेंडाराकापा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित नई सड़क का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा कार्य में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने एनएच-130ए मुंगेली बायपास (बाघामुड़ा से गीधा) तक निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और एनएच के ईई से कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिग्रहित भूमि के मुआवजा वितरण की स्थिति की समीक्षा की तथा शेष किसानों से शीघ्र शपथपत्र (एफिडेविट) प्राप्त करने के निर्देश दिए। चातरखार क्षेत्र में सड़क की स्थिति पर असंतोष जताते हुए अधिक धूल उड़ने की स्थिति में नियमित रूप से पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास अवैध रूप से डंप की गई निजी गिट्टी एवं रेत को जब्त कर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त, मुंगेली नगर पालिका सीएमओ को मुंगेली से पंडरिया मार्ग के दोनों ओर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने निर्देशित किया। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

*कलेक्टर ने धान उठाव के सम्बंध में मिलर्स की ली बैठक*

0

*कलेक्टर ने धान उठाव के सम्बंध में मिलर्स की ली बैठक*

*खरीदी केन्द्रों से शीघ्र ही धान उठाव पूर्ण करने के दिए निर्देश*

*मिलर्स की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*

मुंगेली // जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिले के 105 उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गए धान के उठाव के संबंध में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राइस मिलर्स की विस्तृत बैठक ली और कार्य में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में उठाव की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी मिलर्स खरीदी केन्द्रों से शीघ्र ही पूरे धान का उठाव पूर्ण करें, अन्यथा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित 04 मिलर्स पर नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने परिवहन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि धान उठाव एवं परिवहन कार्य केवल जीपीएस युक्त वाहनों से ही किया जाए तथा बिना जीपीएस वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और अनियमितताओं पर रोक लगे। मिलर्स ने अपनी समस्याएं रखते हुए धान की बोरियों में पानी डालकर वजन बढ़ाने की लगातार मिल रही शिकायतों का मुद्दा भी उठाया, जिस पर कलेक्टर ने जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया की सतत मॉनिटरिंग करने को कहा, ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुचारू रूप से संचालित हो सकें। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, जिला खाद्य अधिकारी श्री पंकज सेतपाल, एआरसीएस श्री हितेश श्रीवास, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम श्री संदीप शर्मा, सीसीबी नोडल अधिकारी श्री संतोष सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

*घटना के चदघंटे बाद आरोपी को पिस्टल सहित किया गिरफ्तार।*

0

आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक नग पिस्टल, एक नग जिन्दा कारतूस व मोटर सायकल किया गया जप्त।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  दिनांक 19.02.2026 को प्रार्थी थाना बालको आकर लिखित रिपोर्ट कर प्रथम सूचना दर्ज कराया, कि साहिल मसीह नाम का लड़का प्रार्थी की लड़की को एक तरफा प्यार करता हूं कहकर पीछले 06 महिना से पीछा करते हुए छेड़खानी करता था। आज दिनांक 18.02.2026 के रात्रि लगभग 11:00 बजे साहिल मसीह अपने मोटर सायकल में प्रार्थी के घर के पास आकर प्रार्थी को गंदी गंदी गाली गलोच देकर हल्ला गुल्ला कर रहा था। प्रार्थी द्वारा दरवाजा खोलकर जैसे ही बार निकला तो साहिल मसीह प्रार्थी की हत्या करने की नियत से अपने पास में रखे पिस्टल से फायर कर दिया जो गोली की आवाज सुनकर प्रार्थी नीचे जमीन पर बैठ गया जिसके बाद साहिल मसीह दुबारा पीस्टल से फायर किया लेकिन गोली नहीं चला। प्रार्थी की उस रिपोर्ट पर अपराध कमाक 94/2028 थारा 296, 75(1), 78(1), 109 (1) BNS 25. 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवचना में लिया गया। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी कर उसके घर से घीराबंदी कर पकड़े जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं एक नग पिस्टल जिसके अन्दर राउण्ड भरा हुआ जप्त किया गया। आरोपी को पिस्टल कहां से मिला है उसकी जांच की जा रही है।

 

*(मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर विशेष)*

0

*(मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर विशेष)*

*छत्तीसगढ़ मे आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान*

*छगन लाल लोन्हारे*
*(उप संचालक जनसंपर्क )*

रायपुर / छत्तीसगढ़ की खूबसूरत वादियों में स्थित जशपुर जिला के ग्राम बगिया में 21 फरवरी को जन्म लेने वाले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सज्जनता और सहृदयता की एक मिसाल है। दो वर्ष के अपने मुख्यमंत्रित्व काल में छत्तीसगढ़ राज्य में विकास का एक नया आयाम गढ़ने वाले तथा प्रदेश के नागरिकों के दिलों में राज करने वाले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज अपनी लोकप्रियता के शिखर पर विद्यमान है। श्री विष्णुदेव साय जनता के बीच के एक ऐसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं जिनकी सदाशयता और दूरगामी योजनाओं से प्रदेश में विकास और प्रगति का राह आसान हुआ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आदिवासी पृष्ठभूमि से आते हैं।

केबिनेट बैठक में राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा
कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य के अंतर की राशि के रूप में लगभग 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होली त्यौहार से पहले एकमुश्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री स्वयं एक किसान पुत्र हैं वे किसानों की पीड़ा को भलीभांति जानते हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से की की गई है, जो देश में सर्वाधिक है। बीते दो वर्षों में कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों को धान के मूल्य के अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस साल होली से पूर्व किसानों को 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होने से यह राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रूपए हो जाएगी। किसान हितैशी सरकार के इस निर्णय से बाजार भी गुलजार होंगे, जिससे शहरी अर्थव्यवस्था पर सीधा असर दिखाई देगा, ट्रैक्टर आदि की बिक्री में वृद्धि होगी।

प्रदेश की नवीन औद्योगिक नीति से राज्य में अब तक 7 लाख 83 हजार करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने अपने दो साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को पूरे देश में एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की जनता के बीच जाकर जनता का न केवल विश्वास जीता है बल्कि उनके हित को ध्यान में रखकर उन्होंने ऐसी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है जिससे छत्तीसगढ़ का समग्र विकास सम्भव हो पाया है। यह केवल और केवल श्री विष्णुदेव साय जैसे एक संवेदनशील, कर्मठ तथा ऊर्जावान मुख्यमंत्री ही सम्भव कर सकते हैं।

श्री विष्णु देव की सुशासन में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्ष 2026 को महतारी गौरव वर्ष घोषित किया गया है। राज्य सरकार ने मातृशक्ति का सम्मान करते हुए 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रूपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। प्रदेश के 42 हजार 878 महिला स्व- सहायता समूहों को आसान ऋण से अब तक 129.46 करोड़ रूपए का लाभ दिया गया है। प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के अंतर्गत 4.81 लाख महिलाओं को 237 करोड़ रूपए की सहायता राशि दी गई है। राज्य की 19 लाख से अधिक महिलाओं को पूरक पोषण आहार सुनिश्चित की गई है। महिला सुरक्षा के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर और महिला हेल्पलाइन 181 की स्थापना की गई है। महिलाओं को रोजगार मूलक कार्यों के जरिए स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंचायत स्तर पर 52.20 करोड़ की लागत से 179 महतारी सदनों का निर्माण कराया जा रहा है। महिला समूहों के उत्पादों की बिक्री हेतु 200 करोड़ की लागत से नवा रायपुर में यूनिटी मॉल का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री की पहल पर दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के 5.62 लाख भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
राज्य सरकार द्वारा आवास और सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रख कर अब तक 26 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति किए गए हैं। स्वच्छ पेयजल सबका अधिकार है। प्रदेश के 41 लाख से अधिक घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। गुणवत्तापूर्ण जलापूर्ति के लिए राज्य में 77 जल परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की गई है। 70 समूह जल प्रदाय योजनाओं से प्रदेश के 3208 गांव लाभान्वित हो रहे हैं। इसके अलावा राज्य के शत्-प्रतिशत गांवों का विद्युतीकरण किया जा रहा है।
डबल इंजन की सरकार में रावघाट-जगदलपुर रेल परियोजना के साथ रेल नेटवर्क मैप से बस्तर जुड़ रहा है। जगदलपुर-विशाखापट्नम और रायपुर-विशाखापट्नम नई सड़क परियोजनाओं से विकास की नई राहें खुल रही है। प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में नॉलेज बेस्ड सोसाइटी हेतु लाइट हाउस निर्माण की पहल की जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने प्रदेश के हर वर्ग की बुनियादी सुविधाओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पीएम आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, नियद नेल्ला नार, अखरा निर्माण योजना जैसी योजनाओं का शुभारम्भ किया है और जनता के बीच अपनी एक अलग छवि निर्मित की है।
मुख्यमंत्री श्री साय जनता के बीच और हर समुदाय के बीच एक ऐसा पुल बनाना जानते हैं जिससे सभी एक दूसरे से जुड़ सके और सभी प्रदेश के हित में अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह भी कर सके। उन्होंने अपने जीवन का बहुमूल्य समय पद्रेश की जनता को समर्पित कर यह सिद्ध कर दिया है कि उनका जीवन केवल उनका नहीं है अपितु प्रदेश की जनता की निः स्वार्थ सेवा के लिए समर्पित है। वे सही मायने में एक ऐसे जननेता हैं जिनके लिए जनता ही सब कुछ हैं। ऐसे सेवाभावी और लोकप्रिय जनसेवक बहुत कम होते हैं जिनके लिए जनता का विकास और जनता का साथ ही सबसे महत्वपूर्ण होता है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का अब तक का कार्यकाल इस बात का प्रमाण है कि यदि नेतृत्व ईमानदार, समर्पित और जनता की आकांक्षाओं से जुड़ा हो तो विकास की राह कठिन नहीं होगी।

*AI की दुनिया में राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम : इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में रायपुर के अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने हासिल किया प्रथम स्थान*

0

*AI की दुनिया में राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम : इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में रायपुर के अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने हासिल किया प्रथम स्थान*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं*

*तकनीक को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास आज के डिजिटल युग में उपयोगी और प्रेरणादायक – मुख्यमंत्री श्री साय*

रायपुर / नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित प्रतिष्ठित “AI इंपैक्ट समिट” में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहराया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के प्रतिभाशाली सिबलिंग अनुराग मानिक और आस्था मानिक को इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि 40,000 से अधिक प्रतिभागियों के बीच तीन कठिन चरणों को सफलतापूर्वक पार करते हुए शीर्ष स्थान हासिल करना उनकी असाधारण प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार क्षमता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह सफलता छत्तीसगढ़ के युवाओं की क्षमता, आत्मविश्वास और उभरती तकनीकी शक्ति का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रस्तुत उनका “कर्तव्य” AI ऐप विशेष रूप से सराहना का केंद्र रहा। यह एप्लिकेशन AI-जनित आवाज और वास्तविक आवाज में अंतर पहचानकर लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने में सहायक होगा। तकनीक को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का यह प्रयास आज के डिजिटल युग में अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा अपनी परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए आधुनिक तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। यह उपलब्धि प्रदेश में शिक्षा, नवाचार और अवसरों के विस्तार की दिशा में हो रहे समग्र विकास का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य के युवा इसी प्रकार नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करते हुए छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया में नई पहचान दिलाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को तकनीक, नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रोत्साहन और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।