Home Blog Page 255

*बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार*

0

*बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार*

*मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे: जन्मदिन बना यादगार*

रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस को जशपुर के बगिया स्थित बालक आश्रम के बच्चों के बीच जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ मनाया, उसने इस दिन को बच्चों के जीवन की एक अविस्मरणीय स्मृति बना दिया। जैसे ही मुख्यमंत्री आश्रम परिसर पहुँचे, बच्चों के चेहरों पर खुशी की चमक दौड़ गई। वे दौड़कर उनके पास आए और कुछ ही क्षणों में पूरा वातावरण एक पारिवारिक मिलन जैसा हो गया। उस पल मुख्यमंत्री किसी पद पर आसीन व्यक्ति नहीं, बल्कि बच्चों के अपने स्नेही अभिभावक की तरह उनके बीच दिखाई दे रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ बैठकर बातें कीं। उन्होंने बच्चों के नाम पूछे, पढ़ाई के बारे में जाना, उनके सपनों को सुना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। जब मुख्यमंत्री बच्चों से बात कर रहे थे, तब उनके चेहरे पर झलकता स्नेह और अपनत्व बच्चों के मन में गहरा विश्वास जगा रहा था। बच्चे भी पूरी सहजता से उनसे बातें करते हुए खुशी से चहकते रहे।

आश्रम परिसर में उस समय जो दृश्य था, वह एक परिवार के बीच मनाए जा रहे उत्सव जैसा महसूस हो रहा था। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों को अपने हाथों से केक और चॉकलेट खिलाया। उन्होंने बच्चों के सिर पर हाथ फेरते हुए आशीर्वाद दिया और कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, बड़े सपने देखें और जीवन में आगे बढ़कर अपने परिवार तथा प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि आप सब बच्चों की मुस्कान मेरे जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है। उनके इन स्नेहपूर्ण शब्दों ने बच्चों के मन को छू लिया। बच्चों की आँखों में चमक और चेहरे पर मुस्कान इस बात की गवाही दे रही थी कि यह पल उनके लिए कितना खास बन गया है।
मुख्यमंत्री के रूप में स्नेही अभिभावक को अपने बीच पाकर बच्चों ने जिस खुशी और अपनत्व का अनुभव किया, वह लंबे समय तक उनकी स्मृतियों में रहेगा।

उल्लेखनीय है कि बालक आश्रम बगिया में कक्षा पहली से पाँचवीं तक के छात्र अध्ययनरत हैं, जिनमें अधिकांश बच्चे आदिवासी समुदाय से हैं। मुख्यमंत्री का उनके बीच पहुँचकर जन्मदिन मनाना बच्चों के लिए गर्व और प्रेरणा का विशेष क्षण बन गया।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय, कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण तथा आश्रम के शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित थे।

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Offers Prayers at Shri Jagannath Temple on His 62nd Birthday*

0

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Offers Prayers at Shri Jagannath Temple on His 62nd Birthday*

*Seeks Blessings for Peace, Prosperity and Well-Being of the People of Chhattisgarh*

Raipur, / On the occasion of his 62nd birthday, Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai visited the historic and ancient Shri Jagannath Temple at Dokra in Jashpur district, where he offered prayers with traditional rituals before Lord Jagannath, Lord Balabhadra and Devi Subhadra.

He was accompanied by his wife, Smt. Kaushalya Sai, and other members of his family.

Chief Minister Shri Sai performed _parikrama_ within the temple premises and sought divine blessings for the happiness, prosperity, health and overall welfare of the people of the State. Offering special prayers for peace, harmony and sustained progress in Chhattisgarh, Shri Sai reaffirmed that public welfare remains the highest priority of the government and that the administration is steadfastly committed to the State’s continued development.

On the occasion, MLA Smt. Gomati Sai, Commissioner Shri Narendra Dugga, IG Shri Deepak Kumar Jha, Collector Shri Rohit Vyas, Senior Superintendent of Police Dr. Lal Umed Singh, along with local public representatives, officials and a large number of villagers, were present.

*माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह : बगिया में आत्मीयता के साथ मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन*

0

*माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह : बगिया में आत्मीयता के साथ मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जन्मदिवस उनके गृहग्राम बगिया में धूमधाम, उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया*

*राम सदन में सत्यनारायण व्रत कथा श्रवण कार्यक्रम का किया गया आयोजन*

*बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का लगा रहा तांता, मुख्यमंत्री ने सभी का किया आभार व्यक्त*

रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का 62वाँ जन्मदिवस उनके गृहग्राम बगिया में अत्यंत उत्साह, आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने गृहग्राम बगिया स्थित अपने घर पहुंचते ही सबसे पहले अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सभी के स्नेह, शुभकामनाओं और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनस्नेह ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने अपने जन्मदिवस को विशेष और यादगार बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस विशेष अवसर पर बगिया स्थित श्री राम सदन में सत्यनारायण व्रत कथा श्रवण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उनकी माताजी श्रीमती जसमनी देवी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ व्रत कथा का श्रवण किया तथा ईश्वर से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आगमन से पूर्व ही उनके गृहग्राम बगिया स्थित गृहनिवास में उनसे मिलने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों में मुख्यमंत्री से भेंट करने और उन्हें शुभकामनाएं देने को लेकर विशेष उत्साह और उत्सुकता देखने को मिली।

*क्रिकेट में जिले का नाम रोशन कर चुकी छात्राओं को मुख्यमंत्री ने प्रदान की क्रिकेट किट*

क्रिकेट की दुनिया में जिले का नाम रोशन करने वाली शासकीय प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, इचकेला की प्रतिभाशाली छात्राओं को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रोत्साहित करते हुए 15 क्रिकेट किट प्रदान किया। छात्रावास की इन छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले को गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप इसी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहें तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन करें।

*पारंपरिक परिधान में आए पहाड़ी कोरवा समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिवस की बधाई*

बगीचा से आए विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय पहाड़ी कोरवा समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पहाड़ी कोरवा समाज के सदस्य अपने पारम्परिक वेशभूषा एवं तीर-धनुष के साथ उपस्थित हुए, जिससे उनकी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की झलक दिखाई दी।मुख्यमंत्री श्री साय ने उनसे आत्मीय संवाद करते हुए उनके क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। इस पर पहाड़ी कोरवा समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान में उनके क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य संचालित हो रहे हैं तथा प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से उनके गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस योजना से उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है और उनके क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय एवं श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत सदस्य श्री कृष्ण कुमार राय सहित जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण, पंचायत प्रतिनिधि, नगरीय निकायों के प्रतिनिधिगण, जनप्रतिनिधि, कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह तथा अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

*Maa’s Blessings and Overwhelming Public Affection: Chief Minister’s Birthday Celebrated with Warmth in Bagia*

0

*Maa’s Blessings and Overwhelming Public Affection: Chief Minister’s Birthday Celebrated with Warmth in Bagia*

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai’s birthday was celebrated with great enthusiasm, warmth and festivity in his native village Bagia*

*A Satyanarayan Vrat Katha listening programme was organised at Ram Sadan*

*Well-wishers thronged throughout the day; Chief Minister expressed gratitude to all*

Raipur, //The 62nd birthday of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai was celebrated with great enthusiasm, warmth and a family-like atmosphere in his native village Bagia. Upon reaching his home in Bagia, the Chief Minister first sought blessings by touching the feet of his mother Smt. Jasmani Devi.

A steady stream of people continued throughout the day to greet the Chief Minister on his birthday. Public representatives, officials, employees and a large number of villagers conveyed their wishes, praying for his good health and long life. On the occasion, Shri Sai expressed heartfelt gratitude for the affection, greetings and warm welcome extended to him, stating that public love is his greatest strength. He thanked everyone for making his birthday special and memorable.

On this special occasion, a Satyanarayan Vrat Katha listening programme was organised at Shri Ram Sadan in Bagia. Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, his mother Smt. Jasmani Devi, his wife Smt. Kaushalya Sai and other family members listened to the sacred narration with devotion and prayed for the prosperity, peace and happiness of the state.

Even before the Chief Minister’s arrival, a large crowd had gathered at his residence in Bagia to meet him. Public representatives, officials and citizens showed great enthusiasm and eagerness to greet him.

On the occasion, MLA Smt. Gomti Sai and Smt. Raymuni Bhagat, District Panchayat President Shri Salik Sai, District Panchayat Member Shri Krishna Kumar Rai, along with members of district and janpad panchayats, panchayat representatives, urban body representatives, public representatives, Commissioner Shri Narendra Dugga, IG Shri Deepak Kumar Jha, Collector Shri Rohit Vyas, Senior Superintendent of Police Dr. Lal Umed Singh, and other officials and dignitaries met the Chief Minister and extended their greetings.

Chief Minister presents cricket kits to students who brought laurels to the district

Encouraging talented students of the Government Pre-Matric Girls Hostel, Ichkela, who have brought recognition to the district in cricket, Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai distributed 15 cricket kits. These students have also made the district proud at the national level through their outstanding performance.

Congratulating the students, the Chief Minister urged them to continue moving forward with dedication, discipline and hard work, and to bring glory to the state and the country through their achievements.

*Members of Pahadi Korwa community greet Chief Minister in traditional attire*

Representatives of the Particularly Vulnerable Tribal Group (PVTG) Pahadi Korwa community from Bagicha met Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai and extended birthday greetings. They arrived in traditional attire carrying bows and arrows, reflecting their rich cultural heritage. The Chief Minister interacted warmly with them and enquired about development works in their areas.

The representatives informed him that development activities are progressing rapidly in their regions and that basic infrastructure has expanded in their villages through the Pradhan Mantri Janman Yojana. They said the scheme is bringing positive changes to their living standards and transforming their areas.

The Chief Minister listened attentively and assured them that the state government remains fully committed to the holistic development of particularly vulnerable tribal communities.

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को मिलीं जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास बना उल्लास का केंद्र*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को मिलीं जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास बना उल्लास का केंद्र*

*मुख्यमंत्री ने जनता का आभार जताया, प्रदेश के विकास में निरंतर समर्पण का संकल्प दोहराया*

*प्रोजेक्ट धड़कन, जिंदगी मुस्कुराएगी, दिव्य धुन बैंड और कलाकेंद्र के बच्चों संग मुख्यमंत्री ने बांटी खुशियां*

रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास देर रात तक उल्लास और स्नेह के वातावरण से भरा रहा। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योगपतियों,समाजसेवियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री को जन्मदिवस के अवसर पर फलों से तौला गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी आगंतुकों से आत्मीयता से मुलाकात की और स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आप सभी के प्रेम और सहयोग से मैं अभिभूत हूँ। छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना है। आपका निरंतर समर्थन और आशीर्वाद इसी तरह बना रहे, यही मेरी कामना है।

*प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं*

मुख्यमंत्री निवास में मंत्रीगण,विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को बधाई दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल,वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, वन मंत्री श्री केदार कश्यप,महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।
इसके साथ ही विधायकगण श्री धरमलाल कौशिक, श्री अजय चंद्राकर,श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब, श्री दीपेश साहू और श्री ललित चन्द्राकर सहित विभिन्न आयोग एवं मंडल के अध्यक्षों, सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी।

*प्रदेशभर से उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब*
मुख्यमंत्री श्री साय को प्रदेश के उद्योगपतियों,व्यापारी संगठनों, खेल जगत के प्रतिनिधियों,समाजिक संगठन, दिव्यांग संगठन,अल्पसंख्यक समाज, समाजसेवियों, शिक्षाविदों और मीडिया जगत के वरिष्ठ जनों ने भी शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास और समृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और विकसित प्रदेश बनाने के लिए सरकार प्रत्येक वर्ग के हित में कार्य कर रही है, और यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

*मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट धड़कन और जिंदगी मुस्कुराएगी के बच्चों संग बांटी खुशियां*

जिला प्रशासन रायपुर एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल प्रोजेक्ट धड़कन के तहत हृदय रोग की सर्जरी के बाद बच्चे पारुल, नमन शर्मा और हिमांशु ध्रुव और प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराएगी के तहत नाक की सर्जरी के बाद नन्ही प्रेमिन साहू ने भी अपने प्रिय मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री बड़ी ही आत्मीयता से इन बच्चों से मिले और उन्हें दुलारते हुए नन्हे नमन शर्मा को अपनी गोद में उठा लिया। मुख्यमंत्री ने छोटी सी उम्र में गंभीर बीमारियों का मुकाबला कर रहे बहादुर बच्चों का खूब हौसला बढ़ाया और बच्चों को गिफ्ट में प्रेरक किताबें भेंट की।

*प्रोजेक्ट दिव्य धुन और कला केंद्र के बच्चों ने बांधा समां*

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर प्रोजेक्ट दिव्य धुन के तहत शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय मठपुरैना के बच्चों के बच्चों ने गीतों की मधुर प्रस्तुति दी। बच्चों ने बार बार दिन ये आए, अंगना म भारत माता के चिरैया सहित जसजीत, करमा और देवार गीत से समां बांध दिया। मुख्यमंत्री श्री साय बहुत प्रेम से बच्चों से मिले और उनकी कला को सराहा। उन्होंने बच्चों को ट्रैक सूट, लोवर टीशर्ट और प्रोत्साहन राशि भेंट की।

कला केंद्र रायपुर के बच्चे भी अपने चहेते मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। कक्षा आठवीं के विद्यार्थी नन्हे आदित्य शर्मा ने अपने द्वारा बनाया मुख्यमंत्री का स्केच उन्हें भेंट किया। वायलिन वादक बच्चे आरीव झा और अमायरा अग्रवाल, तबला वादक योगेश सिंह सहित सभी बच्चों को मुख्यमंत्री ने खूब दुलारा और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

*जन्मदिन की बधाई देने सामाजिक संगठनों और नागरिकों का लगा तांता*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को उनके जन्मदिवस पर बधाई देने बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन और नागरिकगण पहुंचे। महिला अधिवक्ताओं ने पगड़ी पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। सिख समाज ने मुख्यमंत्री को पवित्र कृपाण भेंटकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। शदाणी दरबार रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री को पवित्र सरोपा भेंट किया गया।

छत्तीसगढ़ रामनामी राम राम भजन संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को रामनामी मुकुट और शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय की बहनों तथा रायपुर प्रेस क्लब, राज्य प्रशासनिक सेवा संघ और छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा के सदस्यों ने भी जन्मदिन की बधाई की। हमर चिन्हारी साहित्य समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को उनका एक पोट्रेट भेंट किया।

*शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक बना शिवाजी चौक-विजय शर्मा*

0

शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक बना शिवाजी चौक-विजय शर्मा

0.छत्रपति शिवाजी चौक का लोकार्पण, भव्य प्रतिमा का आतिशबाजी के साथ अनावरण।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- 19 फरवरी का दिन शहरवासियों के लिए ऐतिहासिक बन गया जब नवनिर्मित छत्रपति शिवाजी चौक का भव्य लोकार्पण एवं वीरता, साहस और राष्ट्र गौरव के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की दिव्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण उत्साह और आतिशबाजी के साथ किया गया पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण रहा और बड़ी संख्या में नागरिक इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय शर्मा उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण कर कवर्धावासियों एवं चंद्रनाहु कुर्मी समाज को एक ऐतिहासिक सौगात प्रदान की।

*प्रेरणा का प्रतीक शिवाजी महराज-विजय शर्मा*

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विजय शर्मा ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि कवर्धा के शिवाजी चौक में अब महराज शिवाजी की भव्य प्रतिमा की स्थापना हुई है कवर्धा की जनता की मनोभाव के अनुसार ही शिवाजी चौक में भव्य प्रतिमा विराजमान हुआ है कवर्धा के नौजवानों के लिए यह स्थल प्रेरणा का प्रतीक है चौक में प्रतिमा का अनावरण हो जाने से कवर्धा के लोगों के मन में उत्साह व उमंग है उन्होनें उपस्थित चन्द्रनाहू कुर्मी समाज को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि शिवाजी महराज का जीवन हमें सिखाता है कि यदि संकल्प मजबूत हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं उन्होंने महिलाओं के सम्मान, प्रजा के हित न्यायपूर्ण शासन और धार्मिक सहिष्णुता की जो परंपरा स्थापित की वह आज भी आदर्श शासन का मार्गदर्शन करती है विजय शर्मा ने युवाओं का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेकर अनुशासन नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने की भावना विकसित करनी चाहिए।

*इन चौक-चौराहों का होगा कायाकल्प*

शिवाजी चौक लोकार्पण व मूर्ति अनावरण में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि कवर्धा शहर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बह रही है कवर्धा शहर में चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है ताकि हमारा शहर की अलग पहचान बन सके उन्होनें बताया कि वीर स्तंभ चौक निर्माण के साथ-साथ शिवाजी चौक में मूर्ति स्थापना का कार्य पूर्ण हुआ अब इसके साथ ही रायपुर-राजनांदगांव बायपास मार्ग में सहस्त्र बाहु चौक का निर्माण, राजनांदगांव रायपुर बायपास चौक में संत कबीर चौक का निर्माण संत गाडगे चौक,करपात्री महराज चौक निर्माण हेतु 20-20 लाख रू. की स्वीकृति प्रदान की गई है साथ ही हमारे शहर के बुजुर्गो के लिए सियान सदन का निर्माण किया जायेगा जिसके लिए 30 लाख रू. राशि की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

*ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना कवर्धा-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महराज की भव्य व दिव्य प्रतिमा का अनावरण कर कवर्धावासियों को समर्पित किया साथ ही उन्होनें कहा कि यह चौक कवर्धावासियों के लिए आईडल बनकर खड़ा है हमारा आदर्श शिवाजी महराज है अनावरण के समय में कवर्धावासी उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना शिवाजी के विचारों को पढकर, अध्ययन कर अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए उन्होनें छत्रपति शिवाजी महराज के बारे में बताते हुए कहा कि भारत में मुगलों ने अपना शासन चलाकर भारत की संस्कृति को नष्ट करना चाहता था ऐसे हालातों पर शिवाजी महराज ने मुगलों को चुनौती देने का कार्य किया उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने अपने साहस और रणनीति से यह सिद्ध कर दिया कि मातृभूमि की रक्षा के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति ही सबसे बड़ी शक्ति होती है।

*औंरगजेब की छक्के छुड़ाने वाले शिवाजी महराज राष्ट्र गौरव के प्रतीक*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि जब भारत में मुगल सम्राट औरंगज़ेब का प्रभाव चरम पर था तब एक युवा वीर ने स्वाभिमान और स्वराज का संकल्प लिया सीमित संसाधन, छोटी सेना और कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिवाजी महाराज ने औंरगजेब की छक्के छुड़ाकर अपने अद्भुत साहस, रणनीति और गुरिल्ला युद्ध कौशल से मुगल साम्राज्य को कड़ी चुनौती दी शिवाजी महाराज केवल तलवार के धनी नहीं थे बल्कि वे दूरदर्शी शासक भी थे उन्होंने हिंदवी स्वराज का सपना देखा ऐसा राज्य जहाँ प्रजा सुरक्षित हो महिलाओं का सम्मान हो और धर्म के आधार पर भेदभाव न हो यही कारण है कि वे केवल एक क्षेत्रीय राजा नहीं, बल्कि राष्ट्रगौरव के प्रतीक बन गए।

*नगर पालिका टीम को दी बधाई*

नगर पालिका अध्यक्ष व उनकी टीम को इस ऐतिहासिक पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस चौक का निर्माण और प्रतिमा का अनावरण समाज को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य करेगा यह स्थल आने वाले वर्षों में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक आयोजनों और राष्ट्रभक्ति की भावना का केंद्र बनेगा उन्होनें कहा कि वे शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए एक सशक्त संगठित और समृद्ध समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

—————————————

*“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना/चौकी परिसर में सर्राफा व्यापारी, गोल्ड लोन एवं पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित।*

0

कोरबा – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना/चौकी परिसरों में सर्राफा व्यापारियों, गोल्ड लोन संचालकों एवं पेट्रोल पंप संचालकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संपत्ति संबंधी अपराधों, लूट, चोरी एवं ठगी की घटनाओं की रोकथाम करना तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना रहा।

सर्राफा व्यापारियों हेतु निर्देश—
▪️ दुकान परिसर में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित कर कम से कम 30 दिवस का बैकअप सुरक्षित रखें।
▪️ प्रत्येक कर्मचारी का पुलिस सत्यापन कराना सुनिश्चित करें।
▪️ संदिग्ध व्यक्ति अथवा लेन-देन की सूचना तत्काल संबंधित थाना/चौकी को दें।
▪️ सोना-चांदी की खरीद-बिक्री का संपूर्ण विवरण रजिस्टर में संधारित रखें।

गोल्ड लोन संचालकों हेतु निर्देश—
▪️ ऋण स्वीकृति से पूर्व ग्राहक के वैध पहचान पत्र का सत्यापन अनिवार्य रूप से करें।
▪️ गिरवी रखे गए आभूषणों का फोटो एवं पूर्ण विवरण सुरक्षित रखें।
▪️ चोरी अथवा संदिग्ध आभूषण गिरवी रखे जाने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।
▪️ सुरक्षा हेतु अलार्म सिस्टम एवं सीसीटीवी की समुचित व्यवस्था रखें।

पेट्रोल पंप संचालकों हेतु निर्देश—
▪️ पंप परिसर में कार्यशील सीसीटीवी कैमरे एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें।
▪️ रात्रिकालीन समय में विशेष सतर्कता बरतें।
▪️ अधिक नकदी एकत्रित होने पर समय-समय पर बैंक में जमा करें।
▪️ संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी अथवा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध विधिसम्मत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों एवं संचालकों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया गया।

कोरबा पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अपील करती है कि वे सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत जिले में सतत निगरानी रखी जाएगी एवं नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

*मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत भर्ती हेतु चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी*

0

*मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत भर्ती हेतु चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी*

मुंगेली, / जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर के पद पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच व साक्षात्कार उपरांत चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। सूची का अवलोकन जिले के वेबसाइट https://mungeli.gov.in/ एवं कार्यालय की सूचना पटल पर मेरिट सूची का अवलोकन कर सकते हैं।

 

*बोर्ड परीक्षा अवधि में रात्रि 10 से प्रातः 06 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र प्रतिबंधित*

0

*बोर्ड परीक्षा अवधि में रात्रि 10 से प्रातः 06 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र प्रतिबंधित*

*कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत आदेश जारी*

मुंगेली, // शिक्षा सत्र 2026 में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत आदेश जारी कर ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग प्रतिबंधित किया है। जारी आदेश के अनुसार परीक्षार्थियों के अध्ययन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 5(2) एवं धारा 10(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले की संपूर्ण सीमा में 20 फरवरी से 18 मार्च तक रात्रि 10 से प्रातः 06 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस अवधि में किसी भी प्रकार के लाउडस्पीकर, डीजे, ध्वनि विस्तारक यंत्र अथवा अन्य शोर उत्पन्न करने वाले उपकरणों के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा अवधि को ध्यान में रखते हुए यह कदम विद्यार्थियों के हित में उठाया गया है, ताकि वे एकाग्रचित्त होकर अपनी तैयारी कर सकें।
उल्लेखनीय है कि यह आदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 13(1) के अंतर्गत पारित किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अधिनियम की धारा 15 एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकतानुसार सीमित अवधि के लिए सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त की जा सकेगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आदेश का पालन करें एवं परीक्षा अवधि के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

*66 परीक्षा केंद्रों में होगी बोर्ड परीक्षा, 18 हजार 844 परीक्षार्थी होंगे शामिल*

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा के लिए 209 शासकीय एवं अशासकीय हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 66 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। कक्षा 10वीं में 10 हजार 991 नियमित तथा 203 स्वाध्यायी सहित कुल 11 हजार 194 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। वहीं कक्षा 12वीं में 07 हजार 488 नियमित एवं 162 स्वाध्यायी सहित कुल 07 हजार 650 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस प्रकार जिले में कुल 18 हजार 844 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने केंद्रों में निर्बाध विद्युत व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, आवश्यक चिकित्सा सुविधा एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिला स्तर पर 05 निरीक्षण दल गठित किए गए हैं। विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी दल गठित कर परीक्षा केंद्रों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

*घर-घर पहुँच रहा पानी, बदली ठरकपुर की कहानी*

0

सफलता की कहानी

*घर-घर पहुँच रहा पानी, बदली ठरकपुर की कहानी*

*हर घर नल, हर घर जल का साकार हुआ सपना*

मुंगेली // जल जीवन मिशन से मुंगेली जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर ग्राम ठरकपुर में हर घर नल, हर घर जल का सपना साकार हुआ है। मिशन के अंतर्गत ठरकपुर में पाइपलाइन बिछाकर प्रत्येक घर को नल कनेक्शन प्रदान किया गया है। इसके बाद से गांव में न केवल पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है, बल्कि पानी की गुणवत्ता और नियमितता भी बेहतर हुई है। अब गांव के हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। इसने ठरकपुर की कहानी बदल गई है।

कभी पेयजल संकट से जूझने वाले ठरकपुर की तस्वीर आज पूरी तरह बदल चुकी है। एक समय था जब पानी के लिए हैंडपंपों पर लंबी कतारें, मटकों और बाल्टियों के साथ ग्रामीणों की भीड़ तथा गर्मी के दिनों में गांव में जल संकट होता था। पहले पूरा गांव पेयजल के लिए 8 हैंडपंपों के भरोसे था। गर्मियों में जलस्तर गिरने से ये हैंडपंप अक्सर जवाब दे जाते थे, जिससे ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं को दूर-दराज के जल स्रोतों से पानी लाने मजबूर होना पड़ता था।

ठरकपुर की श्रीमती गंगा यादव बताती हैं कि पहले छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर दूर हैंडपंप से पानी लाना पड़ता था। गर्मी में बहुत परेशानी होती थी। अब घर में नल लग गया है, भरपूर पानी मिल रहा है और जीवन आसान हो गया है। नल जल योजना से महिलाओं की मेहनत और समय की बचत हो रही है, जिसे अब वे परिवार, बच्चों की देखभाल और अन्य रचनात्मक कार्यों में लगा पा रही हैं, इससे वहां की महिलाओं के चेहरे में मुस्कान आई है। ठरकपुर में जल जीवन मिशन केवल पानी की व्यवस्था नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, सुविधा और सम्मान का माध्यम बनकर आया है। स्वच्छ जल से बीमारियों में कमी आई है और ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।