Home Blog Page 254

*महतारी वंदन योजना से गीता मरावी बनी आत्मनिर्भर,,*

0

सफलता की कहानी

महतारी वंदन योजना से गीता मरावी बनी आत्मनिर्भर

प्राप्त राशि से खरीदी सिलाई मशीन, प्रतिमाह कमा रही लगभग 03 हजार रुपए

,मुंगेली/ सीमित आय और जिम्मेदारियों के बोझ तले दबे सपनों को आज नई उड़ान मिल रही है। शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आशा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिख रही है। विकासखण्ड लोरमी के ग्राम खुड़िया निवासी 29 वर्षीय श्रीमती गीता मरावी की कहानी इसी बदलाव की सजीव मिसाल है। उनका परिवार मजदूरी पर निर्भर था। घर की आवश्यकताओं को पूरा करना ही एक बड़ी चुनौती थी। गीता को सिलाई-कढ़ाई का हुनर था, लेकिन सिलाई मशीन खरीदने के लिए पर्याप्त धन नहीं था। हुनर होने के बावजूद संसाधनों की कमी उनके सपनों की राह में बाधा बनी हुई थी। इसी दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से उन्हें महतारी वंदन योजना की जानकारी मिली। उन्होंने पंजीयन कराया और प्रतिमाह 1000 रुपए की सहायता राशि मिलने लगी। गीता ने इस राशि को व्यर्थ खर्च न कर, अपने सपनों की नींव बनाने में लगाया। उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी और घर से ही सिलाई का कार्य शुरू कर दिया। शुरुआत में कुछ ही ऑर्डर मिले, लेकिन उनके काम की सफाई, मेहनत और समय पर डिलीवरी ने गांव में उनकी अलग पहचान बना दी। आज वे गांव की महिलाओं और बच्चों के कपड़े सिल रही हैं और प्रतिमाह लगभग 3000 रुपए की आय अर्जित कर रही हैं। अब गीता मरावी न केवल अपने परिवार की आर्थिक मदद कर रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन चुकी हैं। वे कहती हैं कि “महतारी वंदन योजना ने मेरे सपनों को हकीकत में बदल दिया। अब मैं अपने पैरों पर खड़ी हूं और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हूं।” गीता मरावी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए सच्चे अर्थों में संबल साबित हो रही है।

*शासन की संवेदनशील पहल निःशुल्क श्रवण यंत्र से खिला दर्शनलाल का चेहरा*

0

सफलता की कहानी

शासन की संवेदनशील पहल निःशुल्क श्रवण यंत्र से खिला दर्शनलाल का चेहरा

मुंगेली // मुंगेली विकासखंड के ग्राम धरमपुरा निवासी दर्शनलाल साहू ने जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उन्हें कम सुनाई देता है, जिससे उन्हें श्रवण संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री नदीम काजी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दर्शनलाल को श्रवण यंत्र प्रदान कर दिया गया है।
श्रवण यंत्र मिलते ही दर्शनलाल के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय बाद वे स्पष्ट रूप से आवाजें सुन पा रहे हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि अब वे अपने परिवारजनों और ग्रामीणों से सहज संवाद कर सकेंगे। दर्शन लाल ने शासन-प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनदर्शन जैसे मंच आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। यह पहल न केवल उनकी व्यक्तिगत समस्या का समाधान है, बल्कि यह दर्शाती है कि संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जा सकती है।

*व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा: चिन्हांकित स्कूलों को राशि जारी करने की प्रक्रिया तेज*

0

*व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा: चिन्हांकित स्कूलों को राशि जारी करने की प्रक्रिया तेज*

*बेहतर कार्य योजना के साथ राशि के सदुपयोग हेतु जारी किए गए निर्देश*

*कलेक्टर के मार्गदर्शन में समग्र शिक्षा अंतर्गत राशि वितरण में आई तेजी*

मुंगेली // समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत राज्य कार्यालय द्वारा जिले के चिन्हांकित हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु प्रत्येक विद्यालय को 02 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि का उद्देश्य विद्यालयों में संचालित व्यावसायिक ट्रेड के अनुरूप आवश्यक सामग्री एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवहारिक शिक्षा मिल सके।
इस हेतु डी.ई.ओ एवं डीएमसी को संपूर्ण राशि का आवश्यकतानुसार आकलन कर कार्ययोजना बनाने हेतु निर्देशित किया गया था। प्रस्तुत कार्ययोजना का डीएमसी के द्वारा परीक्षण करने पर कई प्रकार की कमियां पाई गई है तथा यह प्रतीत होता है कि स्कूलों के प्राचार्य द्वारा गाइड लाइन का पालन नहीं किया गया है तथा वास्तविक आवश्यकता का आकलन किए बिना ही कार्ययोजना प्रस्तुत कर दी गई है। कार्ययोजना में अनावश्यक खरीदी के लिए फाइलें प्रस्तुत की गई। आवश्यकताओं का यथोचित प्राक्कलन नहीं किया गया एवं समग्र द्वारा निर्धारित प्रावधानों का पालन नहीं किया गया।
अतः आवश्यकता आधारित कार्य योजना के निर्माण व परीक्षण हेतु एसडीएम की अध्यक्षता में बी.ई.ओ एवं बी.आर.सी सहित एक कमेटी का गठन किया गया है, जो कि प्रत्येक स्कूल के लिए पृथक कार्य योजना प्रस्तुत कर सकें। ताकि शासन से प्राप्त राशि का सदुपयोग सुनिश्चित किया जा सके। उपलब्ध राशि का उपयोग 2025-26 वित्तीय वर्ष में किया जाना है, जिसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि इसका उपयोग समय सीमा में सुनिश्चित करें। कलेक्टर द्वारा निर्धारित प्रावधानों को अनुरूप आवश्यकताओं का मूल्यांकन करते हुए कार्य योजना बनाने निर्देशित किया गया है।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि शासन के निर्देशानुसार विद्यालयों को आवश्यक संसाधन शीघ्र उपलब्ध हों, जिससे व्यावसायिक शिक्षा को जमीनी स्तर पर मजबूती मिले और छात्र-छात्राएं कौशल आधारित शिक्षा से लाभान्वित हो सकें। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा गुणवत्ता सुधार एवं विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता के साथ उठाए जा रहे हैं।

*25 लाख की सुपारी का खुलासा- बेलतरा में सियासत गरम*

0

*25 लाख की सुपारी का खुलासा- बेलतरा में सियासत गरम*

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने विकास के नाम पर वोट दिया था,लेकिन आज क्षेत्र की पहचान कुछ नेताओं की वजह से दागदार हो रही है। जब क्षेत्रीय विधायक और पदाधिकारी ही गंभीर आरोपों में घिर जाएं,तो सवाल सिर्फ व्यक्ति पर नहीं पूरी राजनीतिक संस्कृति पर उठता है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में यह बेहद गंभीर मामला है कि भारतीय जनता पार्टी के बेलतरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजू सोनकर का नाम एक गंभीर आपराधिक प्रकरण में सामने आया है जो बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के करीबी माने जाते हैं।

*मंडल अध्यक्ष ने ही भाजपा के पार्षद बंधु मौर्य की दी थी सुपारी किलिंग*

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकिशोर नगर वसंत विहार स्थित एक ज्वेलर्स संचालक पर हुए प्राणघातक हमले और लूटकांड की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बिलासा गुड़ी में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी दी कि गिरोह केवल लूट और चोरी ही नहीं, बल्कि शहर के चर्चित सब्जी कारोबारी एवं नगर निगम के भाजपा पार्षद बंधु मौर्य की कथित सुपारी किलिंग की साजिश में भी शामिल था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 25 लाख रुपये में सुपारी लेने की बात स्वीकार की है, जिसमें 6 लाख रुपये एडवांस के रूप में लिए गए थे।

*अपराध पर चुप्पी क्यों ? विधायक जवाब दे!*

इस मामले में कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपराध पर चुप्पी क्यों ? नेतृत्व जवाब क्यूं नहीं देता। बेलतरा विधानसभा में हालात गंभीर हैं। इस घटना से क्षेत्र कलंकित हुआ है।जिले में दहशत का माहौल है, व्यापारी डरे हुए हैं और जनता असमंजस में है। जब सत्ताधारी पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजू सोनकर ने ही भाजपा के वरिष्ठ नेता की हत्या की सुपारी देने जैसी साजिश रची।ऐसी स्थिति में सवाल सीधे तौर पर बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला से है,वे अब कहां हैं ? मंडल अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर ऐसे अपराधियों की नियुक्ति कौन कर रहा है,जब पुलिस मामले का उजागर किया तब भाजपा के कौन आला नेता है जिन्होंने मामले को दबाने की कोशिश की,क्या उनके खुद के हाथ भी इस जमीन,डकैती और हत्या से जुड़े है अगर नहीं तो उनको संरक्षण कौन दे रहा है, यह भी जांच का विषय है और जब अपराध का नाम सत्ता से जुड़े लोगों तक पहुंच रहा हो, तब चुप्पी संदेह को और गहरा करती है।

*सांस्कृतिक स्वाभिमान का शंखनाद, पंडरिया में 165 आदिवासी नागरिकों की घर वापसी, विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया सम्मान*

0

सांस्कृतिक स्वाभिमान का शंखनाद, पंडरिया में 165 आदिवासी नागरिकों की घर वापसी, विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया सम्मान

0.विधायक भावना बोहरा द्वारा सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में सार्थक पहल, पंडरिया विधानसभा के 165 आदिवासी लोगों ने की अपने मूल धर्म में घरवापसी।

0.पंडरिया विधानसभा के आदिवासी परिवार के लगभग 165 लोगों ने की घर वापसी, विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया अभिनंदन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा में निरंतर सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार से लेकर आदिवासी एवं वनवासी संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में सार्थक प्रयास किये जा रहें हैं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल क्षेत्रों से लगभग 165 आदिवासी परिवारों के सदस्यों ने अपने मूल धर्म एवं परंपराओं में पुनः आस्था व्यक्त करते हुए घर वापसी की यह आयोजन ग्राम कुल्हीडोंगरी में प्राथमिक शाला के पास आयोजित संस्कृति गौरव सम्मान एवं अभिनंदन समारोह में संपन्न हुआ पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सभी लौटे हुए जनजातीय भाई-बहनों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके पैर पखारकर सम्मान प्रकट किया यह क्षण सांस्कृतिक आत्मगौरव और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया।

*सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु सतत प्रयास*

विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निरंतर सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा आदिवासी एवं वनवासी परंपराओं के संरक्षण की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं उनके जमीनी स्तर के कार्यों से वनांचल क्षेत्रों में निवासरत जनजातीय परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है साथ ही भोले-भाले आदिवासी समाज को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने वालों के इरादों पर कड़ा प्रहार हो रहा है।

*विधानसभा के अब तक 400 से अधिक आदिवासी नागरिकों की घर वापसी*

यह पहल केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है इससे पूर्व भी विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में घर वापसी हुई है नेऊर क्षेत्र के आसपास के गांवों से 115 नागरिक कुई-कुकदुर क्षेत्र से 70 नागरिक एवं ग्राम दमगढ़ से 50 नागरिक और आज कुल्हीडोंगरी में 165 नागरिकों की वापसी के साथ पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों से अब तक लगभग 400 से अधिक आदिवासी नागरिक अपने मूल धर्म और सांस्कृतिक जड़ों से पुनः जुड़े हैं यह केवल आस्था नहीं, सांस्कृतिक अस्मिता और आत्मगौरव का अभियान है इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र के लगभग 165 आदिवासी परिवारों के सदस्यों ने अपने मूल धर्म और परंपराओं में पुनः विश्वास व्यक्त करते हुए समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया है यह केवल धार्मिक विषय नहीं बल्कि सांस्कृतिक अस्मिता, सामाजिक एकता और आत्मगौरव से जुड़ा व्यापक सामाजिक अभियान है उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी के कारण पूर्व में कुछ लोगों द्वारा प्रलोभन या दबाव के माध्यम से धर्मांतरण कराया गया परंतु डबल इंजन भाजपा सरकार के आगमन के बाद विकास कार्यों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से वनांचल क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन आया है निरंतर संवाद, जनसंपर्क, पारदर्शी विकास कार्यों और विश्वास निर्माण के प्रयासों ने ऐसा वातावरण बनाया है जिससे जनजातीय परिवार पुनः अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर लौट रहें हैं विधायक भावना बोहरा ने बताया कि राज्य में धर्मांतरण पर रोक हेतु सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है आगामी विधानसभा बजट सत्र में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 रखा जाएगा यह विधेयक धार्मिक स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार की रक्षा करेगा और प्रलोभन दबाव या छलपूर्वक धर्म परिवर्तन की गतिविधियों को नियंत्रित करेगा इसके साथ ही राज्य की सांस्कृतिक अस्मिता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित कर विकास के माध्यम से मुख्यधारा से जुड़ाव सुनिश्चित करेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा वनांचल क्षेत्रों में विकास एवं रोजगार के अवसरों का विस्तार किया जा रहा है इसके साथ ही यहां स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, 2 बाइक एम्बुलेंस, शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार, अधोसंरचना एवं विकास कार्य, जनजातीय परिवारों के लिए पीएम आवास, पीएम जनमन योजना के अंतर्गत पक्की सड़कों का निर्माण मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से लगातार यहां की तस्वीर बदल रही है विधायक भावना बोहरा ने दोहराया कि सरकार का संकल्प है कि वनांचल का प्रत्येक परिवार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मानजनक जीवन से जुड़े कुल्हीडोंगरी का यह आयोजन केवल घर वापसी नहीं, बल्कि सांस्कृतिक आत्मविश्वास और विकास के समन्वय का प्रतीक बन गया। वनांचल के जनजातीय परिवार आज अपनी परंपराओं से पुनः जुड़ते हुए विकास की मुख्यधारा में सहभागी बन रहे हैं यही इस पहल का मूल उद्देश्य है आयोजन में वरिष्ठ आदिवासी नेता धनवा परस्ते ने भी उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए दूरस्थ व वनांचल क्षेत्रों में इन प्रयासों एवं कार्यक्रम के आयोजन के लिए विधायक भावना बोहरा को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे आदिवासी भाई-बहनों को पुनः उनकी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के लिए प्रयास में हम उनके साथ हैं कार्यक्रम में नगर पालिका इंदौरी अध्यक्ष मित्रीन बाई मांडले, उपाध्यक्ष जशवंत साहू रूपेश जैन नवल पांडेय खेम सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू , नरेश साहू , जनपद अध्यक्ष नंदिनी साहू ,स्वतंत्र तिवारी , राजकुमार यादव , थानेश्वर साहू समस्त जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

—————————————

*बैजना में आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न, तोखन साहू ने सामुदायिक भवन हेतु ₹15 लाख की घोषणा*

0

तिजराम साहू ब्यूरो पथरिया (मुंगेली)। तहसील साहू संघ पथरिया द्वारा ग्राम बैजना में आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम एवं तहसील साहू संघ पथरिया के शपथग्रहण समारोह कार्यक्रम में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

राज्यमंत्री श्री साहू ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने तहसील साहू संघ पथरिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज में संगठन और समरसता को सुदृढ़ करने पर बल दिया।

अपने संबोधन में उन्होंने साहू समाज की गौरवशाली परंपरा, सामाजिक एकता और संस्कारों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में सादगी, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। समाज की मांग पर उन्होंने ग्राम बैजना में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु ₹15 लाख की घोषणा की, जिससे सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

*डाॅ. भीमराव अम्बेडकर उच्च.माध्य. आवासीय विद्यालय में विश्व स्काउट चीफ लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल के जन्मदिन को संस्था के व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर एवं जिला स्काउट संघ के कोषाध्यक्ष संतोषकुमार यादव के विशिष्ट आतिथ्य में चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल तथा डाॅ.भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन कर पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना की गई। प्रार्थना पश्चात ध्वज शिष्टाचार कर एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में लार्ड बेडेन पावेल के जीवनगाथा पर प्रकाश डाला गया तथा बच्चों को टोलीवार विभाजन कर विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर ने कहा कि मैं भी दो-दो बार राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र पचमढ़ी जाकर प्रशिक्षण प्राप्त की हूं मैंने पाया है कि यह संस्था लड़कियों को लैंगिक समानता, शिक्षा और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित करता है। विश्व की ऐसी कोई भी संस्था नहीं है जो लड़कों एवं लड़कियों को बराबरी का अवसर दे। विशिष्ट अतिथि संतोषकुमार यादव ने कहा कि 118 वर्ष पहले बेडेन पावेल ने 20 बच्चों को लेकर पहला शिविर लगाया होगा तो उन्होंने आज की स्थिति के बारे में कल्पना भी नहीं कर पाया होगा। तात्कालिक समय में उसके इस योजना का कई देशों ने घोर विरोध किया पर आज उन देशों के साथ ही साथ विश्व स्तर पर उसकी इस योजना को जो मान्यता मिली है वह आज विश्वभर में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चे से लेकर युनिट लीडर ही नहीं वरन समाज पर व्यापक अनुकूल प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

जिला प्रशिक्षण आयुक्त राजेन्द्र दिवाकर ने कहा कि आज स्काउटिंग से जुड़े सदस्यों की जीवनशैली ही बदल गई है मानों वे जीवन जीने की कला सिख गये हों। बेडेन पावेल हमारे बीच नहीं हैं पर उनके बताये मार्ग के अनुसार कुशल नागरिक के रूप में समाज के लिए हम निश्चित रूप से उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं यह हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उसके जन्मदिवस को विश्व भर में चिंतन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सर्वधर्म प्रार्थना सभा और शिविर का आयोजन कर उन्हें याद करने का छोटा सा प्रयास किया गया। उन्होंने जोर दिया कि ’’स्काउटिंग आंदोलन के प्रभावी क्रियान्वयन और मेंबरशिप ग्रोथ के लिए स्काउट गाइड के छात्रों व युनिट लीडर के हित में हम कैसे अच्छा सपोर्ट करें कि अपनी बीच की कमजोरियां दूर हों और अच्छाइयों का उजागर हो बशर्तें विवाद की स्थिति निर्मित न हों’’ ऐसे विषयों पर ही चिंतन करने का विशेष दिवस है। हमको इस पर बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है। अंत में व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर ने कहा कि इसी तरह प्रत्येक बच्चों के लिए हर विद्यालय में स्काउटिंग गतिविधि संचालित होती है तो हमारा स्काउटिंग आंदोलन सुनागरिक बनाने का कारखाना साबित होगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं विशेष रूप से उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन विद्यालय के उपप्राचार्य छत्रपाल डाहिरे ने किया।

♦️ *गुम नाबालिक बालिका को बरामद करने में मिली सफलता।*⚡️⚡️

0

♦️ *गुम नाबालिक बालिका को बरामद करने में मिली सफलता।*⚡️⚡️

♦️ *चन्द घंटों में पुलिस की सक्रियता से नाबालिक को सुरक्षित बरामद किया गया।*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने दिनांक 20.02.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र करीब 15 वर्ष 06 माह की दामाद के ग्राम निरतू स्थित घर से बिना बताये कहीं चली गई है, कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फूसलाकर अपहरण कर ले गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया जिसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा पु से) के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से) के मार्गदर्शन में अपहृता की पतासाजी के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि अपहृता रेलवे स्टेशन घुटकु के आसपास दिखी हैं कि सूचना पर तत्काल टीम भेजकर एरिया सर्च कराया गया पतातलाश में नाबालिक को सुरक्षित बरामद किया गया पूछताछ में नाबालिक ने बताया कि परिवारिक कारणों से गुस्सा होकर ट्रेन से कही चली जाने के फिराक में थी थाना कोनी पुलिस की त्वरित पहल सक्रियता से नाबालिक को बरामद कर लिया गया। प्रकरण में विधिवत अग्रिम कार्यवाही कर नाबालिक को परिजनों के सुपुर्द किया जाता हैं।

➡️ *जमीन संबंधी विवाद को लेकर ग्राम बांधा मे हुये हत्या के फरार आरोपी को बिलासपुर से पकड़ने मे मिली सफलता*

0

➡️ *जमीन संबंधी विवाद को लेकर ग्राम बांधा मे हुये हत्या के फरार आरोपी को बिलासपुर से पकड़ने मे मिली सफलता*

➡️ *ग्राम बांधा मे जमीन विवाद को लेकर हुये हत्या के फरार आरोपी अन्नु कुमार चन्द्राकर को गिरफ्तार कर किया गया जेल दाखिल, पुर्व मे 06 आरोपी व 01 विधि से संघर्षरत गिरफ्तार*
*थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 03/26 धारा 103(1),109(1),191(1), 191(2),191(3) बीएनएस के तहत आरोपीें के विरूद्ध किया गया कार्यवाही।*
–ःःः–

*लालपुर/मुंगेली -* थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बांधा मे दिनांक 09.01.2026 के सुबह ग्राम बांधा मे प्रार्थी सुखदेव कश्यप पिता रामकुमार कश्यप उम्र 36 वर्ष सा. बांधा थाना लालपुर जिला मुंगेली छ.ग. के पिताजी रामकुमार कश्यप(मृतक) को जमीन विवाद के कारण ग्राम बांधा निवासी आरोपी 01.अयोध्या प्रसाद कुर्मी 02.अन्नू कुर्मी 03.रामफल कुर्मी 04.कुंजबिहारी कश्यप 05.संतोष कश्यप 06.नंद कुमार कश्यप 07.धनराज कश्यप 08.राजू कश्यप 09.डोमन निषाद 10.राधेश्याम कश्यप 11.सुरेश कश्यप व अपचारी बालक सभी लोग एक राय होकर गाली गलौच करते हुए आक्रोशित होकर हत्या करने की नियत से रामकुमार कश्यप को लाठी डण्डा से एवं तब्बल के बेठ से मारपीट करते हुये प्राण घातक हमला करके हत्या कर दिये उसके बाद सभी लोग ट्रेक्टर में बैठ कर रामकुमार कश्यप के लाश के उपर ट्रेक्टर ट्राली के पिछले पहिये को चढाते हुए बस्ती तरफ जाकर गांव मे भी लक्ष्मीनारायण कश्यप (प्रार्थी के चचेरा भाई) को भी उक्त लोगों के द्वारा एक राय होकर हत्या करने की नियत से लाठी डण्डा एवं तब्बल से प्राण घातक हमला कर सिर में गंभीर चोट पहुंचाकर भाग गये थे।
*मर्ग/अपराध कायमी -* रिपोर्ट पर थाना लालपुर मे मर्ग कायम कायम कर पंचनामा कार्यवाही कर आरोपियों के द्वारा जमीन विवाद पर से रामकुमार कश्यप पिता स्व.सीताराम उम्र 62 वर्ष निवासी बांधा थाना लालपुर जिला मुंगेली छ.ग. (मृतक) को एक राय होकर प्राणघातक हमला, मारपीट कर हत्या करने व लक्ष्मीनारायण कश्यप को हत्या करने की नियत से मारपीट करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 03/26 धारा 103(1),109(1), 191(1),191(2),191(3) बीएनएस पंजीबद्ध कर प्रकरण के आरोपी 1.रामफल कश्यप पिता परदेशी उम्र 35 वर्ष 2.धनराज कश्यप पिता रामावतार उम्र 21 वर्ष 3.राजु कश्यप पिता अशोक उम्र 23 वर्ष 4.डोमन निषाद पिता सुखउ राम उम्र 38 वर्ष 5.नंदकुमार कश्यप पिता स्व.सुखे राम उम्र 56 वर्ष 6.सुरेश चन्द्राकर पिता छैल उम्र 27 वर्ष सभी निवासी बांधा जिला मुंगेली छ.ग. को दिनांक 11.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक का सामाजिक पृष्ठभूमि भरकर न्यायालय आदेश पर बाल सम्प्रेषण गृह दाखिल किया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुये मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने प्रकरण के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन मे उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के नेतृत्व मे सायबर सेल एवं लालपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियो की लगातार पतासाजी की जा रही थी।
पतासाजी के दौरान दिनांक 22.02.2026 को तकनीकी एवं मुखबीर सूचना पर फरार आरोपी अन्नु कुमार चन्द्राकर को बिलासपुर एकतानगर मे छुपकर रहना पाये जाने से पुलिस टीम द्वारा अन्नु कुमार चन्द्राकर को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर घटना दिनांक को मृतक रामकुमार कश्यप के ऊपर ट्रैक्टर को चढ़ाकर हत्या करना स्वीकार करने पर समक्ष गवाहान उक्त ट्रैक्टर को जप्त कर आरोपी अन्नु कुमार चन्द्राकर पिता अयोध्या उम्र 23 वर्ष निवासी बांधा थाना लालपुर, जिला – मुंगेली छ.ग. को दिनांक 22.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रसाद सिन्हा प्रभारी सायबर सेल, उपनिरी. सुन्दरलाल गोरले थाना प्रभारी लालपुर व थाना लालपुर एवं सायबर सेल स्टाफ की अहम भुमिका रही

*ग्राम पंचायत करनकापा में EDII द्वारा 2 दिवसीय उद्यमिता एवं स्वरोजगार उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित*

0

ग्राम पंचायत करनकापा में EDII द्वारा 2 दिवसीय उद्यमिता एवं स्वरोजगार उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

मुंगेली:-दिनांक 20फ़रवरी से 21 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत करनकापा में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) के तत्वावधान में दो दिवसीय उद्यमिता एवं स्वरोजगार उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव में उद्यमिता के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित करना था।
कार्यशाला का मुख्य लक्ष्य उद्यमिता को एक व्यवहारिक एवं सशक्त करियर विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना तथा युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आय सृजन के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर EDII के प्रतिनिधि श्री गुरुकल्याण नायक, संसाधन व्यक्ति श्रीमती सुप्रिया कश्यप, सुभद्रा कौशिक(सरपंच करकापा) पिंकी कश्यप जागेश्वरी साहू यशवंत बंजारे ममता साहू सविता आनंद, तथा गांवनागरिक उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान सभी छोटे और बड़े व्यापारी को विभिन्न शासकीय योजनाओं, स्टार्टअप अवसरों, व्यवसायिक विचारों के विकास, वित्तीय सहायता विकल्पों एवं लघु उद्यम स्थापित करने की व्यावहारिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वक्ताओं ने कौशल आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण तथा “नौकरी पाने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले” बनने के महत्व पर विशेष जोर दिया।

भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के प्रतिनिधि श्री गुरुकल्याण नायक ने विशेष रूप से युवाओं को व्यवसाय योजना तैयार करने एवं स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सभी छोटे बड़े व्यापारी एवं संकाय सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली, जो उद्यमिता के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि को दर्शाती है।
यह पहल माननीय मुख्यमंत्री जी के “विकसित छत्तीसगढ़” के विज़न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार द्वारा MSME क्षेत्र को सशक्त बनाकर “मेक in India” पहल को गति देने के प्रयासों के अनुरूप यह कार्यशाला आयोजित की गई। वहीं EDII के महानिदेशक डॉ. सुनील शुक्ला उद्यमिता को एक प्रभावी करियर विकल्प के रूप में स्थापित करने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।
ईडीसी छत्तीसगढ़ टीम, डॉ. अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में, राज्य में MSME विकास के लिए सतत एवं सशक्त उद्यमी पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण हेतु निरंतर कार्य कर रही है।