Home Blog Page 253

*पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति की जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा*

0

*पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति की जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा*

मुंगेली। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बिजली विभाग, वेंडर्स एवं बैंकर्स की प्रगति पर चर्चा हुई।
समीक्षा के दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSEB), पंजीकृत वेंडर्स और बैंक प्रतिनिधियों से लक्ष्य, लंबित प्रकरणों और स्वीकृत कनेक्शनों की स्थिति जानी गई। सीईओ ने आवेदन प्रक्रिया में तेजी, समयबद्ध इंस्टॉलेशन और बैंकिंग समन्वय मजबूत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचे, इसके लिए विभागीय समन्वय आवश्यक है। बैठक में जनजागरूकता बढ़ाने, दस्तावेजीकरण सरल रखने और फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

*धान छोड़ अपनाई उद्यानिकी, अब लाखों में हो रही आमदनी*

0

सफलता की कहानी

*धान छोड़ अपनाई उद्यानिकी, अब लाखों में हो रही आमदनी*

*ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से किसान नरेन्द्र राजपूत की आय में चार गुना वृद्धि*

मुंगेली, // विकासखण्ड पथरिया के ग्राम कलारजेवरा के किसान श्री नरेन्द्र राजपूत आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाया है। उन्होंने उद्यानिकी विभाग की ग्राफ्टेड बैंगन की खेती कर अपनी आय में लगभग चार गुना की वृद्धि की है। किसान श्री राजपूत ने बताया कि पूर्व में वे लगभग 03 एकड़ भूमि में पारंपरिक तरीके से धान की खेती करते थे, जिसमें प्रति एकड़ लगभग 25 क्विंटल उत्पादन प्राप्त होता था और सीमित आय के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा था। बढ़ती लागत और कम मुनाफे से चिंतित होकर उन्होंने शासकीय उद्यानिकी रोपणी सेन्दरी नर्सरी में उद्यानिकी अधिकारियों से संपर्क किया और विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी ली।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत उन्हें 30 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ, जिसके बाद उन्होंने 0.400 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई एवं मल्चिंग तकनीक के साथ ग्राफ्टेड बैंगन (किस्म टीएसआर-212) की खेती प्रारंभ की। आधुनिक तकनीक के उपयोग से उत्पादन लागत और श्रम में कमी आई तथा उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। जहां धान से उन्हें लगभग 77 हजार 500 रुपये का कुल लाभ और 52 हजार 500 रुपये की शुद्ध बचत होती थी, वहीं ग्राफ्टेड बैंगन से लगभग 03 लाख रुपये का कुल लाभ और 02 लाख 20 हजार रुपये की शुद्ध बचत प्राप्त हुई, जो पूर्व आय से 3-4 गुना अधिक है। उनकी यह सफलता उद्यान विभाग का तकनीकी मार्गदर्शन, शासकीय अनुदान तथा उनका स्वयं के परिश्रम और नवाचार से सम्भव हो सकी है। आज उनकी सफलता से प्रेरित होकर गांव के अन्य किसान भी उद्यानिकी फसलों की खेती की ओर रुचि ले रहे हैं।

*प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना धुएँ से मिली मुक्ति, समय की हो रही बचत: गृहिणी योगेश्वरी साहू*

0

सफलता की कहानी

*प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना:*

*धुएँ से मिली मुक्ति, समय की हो रही बचत: गृहिणी योगेश्वरी साहू*

मुंगेली,// प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनांतर्गत गैस कनेक्शन से महिलाओं को धुएं से मुक्ति तथा उनके जीवन स्तर में सुधार आधार आ रहा है। जिले की अनेक महिलाओं को रसोई में लकड़ी और उपलों के धुएँ से भरी, आँखों में जलन और साँसों में तकलीफ़ सहित अनेक समस्याएं होती थी। लेकिन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 ने इस तस्वीर को बदल दिया है। आज वही रसोई स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मान से भरी हुई है। जिले में 01 लाख 47 हजार 66 से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है।
नगर पंचायत पथरिया की श्रीमती योगेश्वरी साहू ने बताया कि वे पहले लकड़ी और कंडे से खाना बनाती थीं। घर के भीतर धुएँ का भारी गुबार भर जाता था, जिससे आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहती थीं। साथ ही, लकड़ी इकट्ठा करने और चूल्हे पर खाना पकाने में अत्यधिक समय लग जाता था, जिससे समय पर भोजन भी नहीं बन पाता था। अब गैस कनेक्शन मिलने के बाद उनके घर में धुएँ से पूरी तरह राहत मिल गई है। समय की बचत हो रही है और परिवार को समय पर स्वच्छ व सुरक्षित भोजन मिल पा रहा है। गृहिणी योगेश्वरी साहू ने इस योजना को अपने जीवन के लिए वरदान बताया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

*जिले में नलकूप खनन पर लगी रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश*

0

*जिले में नलकूप खनन पर लगी रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश*

*बिना अनुमति के खनन पर होगी कार्यवाही*

*नलकूप खनन हेतु अनुमति के लिए संबंधित एसडीएम प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त*

मुंगेली // कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संपूर्ण जिले को आगामी आदेश पर्यंत तक जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ पेयजल परीक्षण अधिनियम 1986 (क्रमांक-3) 1987 की धारा 03 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए यह आदेश जारी किया है। इस अधिनियम की धारा 06 के अंतर्गत जिले में उपरोक्त अवधि में सक्षम अधिकारी की पूर्वानमुमति के बिना कोई नया नलकूप पेयजल अथवा पेयजल के अलावा किसी भी अन्य प्रयोजन के लिए खनन नहीं किया जा सकेगा, लेकिन शासकीय एजेंसी जैसे-लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को संपूर्ण जिले में तथा नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायतों को केवल पेयजल हेतु अपने नगरीय निकाय की सीमा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में नलकूप खनन हेतु अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें केवल इस अवधि में खनन कराये गये नलकूपों की जानकारी प्राधिकृत अधिकारी को भेजना होगा।
कलेक्टर ने जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त अधिनियम की धारा 06 के अंतर्गत नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में दो रूपये की शुल्क जमा कर कार्यालयीन समयावधि में आवेदनकर्ता आवेदन प्राप्त कर सकता है। निर्धारित आवेदन पत्र में आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी सहित संबंधित कार्यालय में कार्यालयीन समय पर आवेदन करना होगा। तदानुसार आवेदन का दस दिवस के भीतर छानबीन कर उपयुक्त पाये जाने पर आवेदनकर्ता सक्षम कार्यालय से अनुमति प्राप्त कर सकता है। यदि किसी व्यक्ति या एजेंसी द्वारा अधिनियम के उल्लंघन में नलकूप खनन करना पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

*जनदर्शन: कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं*

0

*जनदर्शन: कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं*

*आवेदनों का समयबद्धता के साथ नियमानुसार निराकरण के दिए निर्देश*

*आवास, शौचालय, पेंशन दिलाने सहित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए*

मुंगेली // जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के दूर-दराज ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन आम जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। लोग प्रशासन पर विश्वास रखते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की अपेक्षा लेकर यहां आते हैं, इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए तथा लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाए।
जनदर्शन में विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए, इनमें ग्राम नुनियाकछार की कलेश बाई ने प्रधानमंत्री आवस योजना का लाभ दिलाने की मांग की। लालाकापा की इस्माइली ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण कराने, ग्राम टिंगीपुर की प्रीति गोस्वामी ने दसवीं कक्षा की अंकसूची में नाम संशोधन कराने, काली मंदिर वार्ड के निवासियों ने जर्जर एवं झुके हुए विद्युत तारों को बदलवाने की मांग रखी, जिससे संभावित दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। वहीं ग्राम केस्तरपुरा के विनोद कुमार ने नक्शा बटांकन एवं सीमांकन कराने, ग्राम कारेसरा के मनीराम ने दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम कठौतिया के लालाराम प्रधान ने आधार कार्ड में त्रुटि सुधार कराने सहित अन्य लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणवार समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों का निराकरण मौके पर ही संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल हल किया जाए। जटिल मामलों में जांच कर स्पष्ट प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए तथा आवेदक को प्रकरण की स्थिति से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता न हो, बल्कि वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

*🔼 मृतिका दिशा मरावी को प्रताड़ित कर दुष्प्रेरित करने एवं जातिगत गाली-गलौच करने वाला आरोपी गिरफ्तार,*

0

*🔼 मृतिका दिशा मरावी को प्रताड़ित कर दुष्प्रेरित करने एवं जातिगत गाली-गलौच करने वाला गिरफ्तार,*  

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति थाना सक्ती में दर्ज अति गंभीर मर्ग क्रमांक 13/2026 की विस्तृत जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतिका दिशा मरावी पिता जयकुमार मरावी, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, झूलकदम रोड, सक्ती को आरोपी योगेन्द्र साहू पिता यशवंत साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सकरेली कला, थाना सक्ती द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था। आरोपी द्वारा मृतिका को बार-बार जातिगत गाली-गलौच कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था तथा उस पर विभिन्न प्रकार के दबाव डाले जाते थे।

*जांच में प्राप्त परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से प्रथम दृष्टया यह स्थापित हुआ कि आरोपी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर मृतिका का सिंग ढाबा के ऊपर स्थित शिवम् होटल के कमरा नंबर 105 में तारपीन तेल से लगी आग के कारण ही उसकी मृत्यु हो गई।*

मर्ग जांच के आधार पर अपराध क्रमांक 91/2026 धारा 108 बीएनएस एवं 3(2)(5), 3(1)(ध) एसटी/एससी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में, एसटी/एससी एक्ट अंतर्गत प्रकरण होने के कारण अग्रिम विवेचना अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा द्वारा की जा रही थी।*

विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी कर दिनांक 24.02.2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को विधिवत जप्त किया गया। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी योगेन्द्र साहू को दिनांक 24.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*उक्त कार्यवाही में विवेचना अधिकारी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा, अनुविभागीय अधिकारी (पु.) सक्ती के नेतृत्व में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती), उप निरीक्षक भूपेन्द्र चंद्रा एवं प्र.आर. शब्बीर मेमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*

जिला पुलिस सक्ती द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के विरुद्ध अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

*बजट में विकसित छत्तीसगढ़ की तैयार की गई है रूपरेखा, ऐतिहासिक एवं सर्वसमावेशी बजट – सांसद संतोष पांडेय*

0

बजट में विकसित छत्तीसगढ़ की तैयार की गई है रूपरेखा, ऐतिहासिक एवं सर्वसमावेशी बजट – सांसद संतोष पांडेय

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार के नए विधानसभा भवन में प्रस्तुत तीसरे बजट को ऐतिहासिक एवं सर्वसमावेशी बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के इस बजट मे विकसित छत्तीसगढ़ की रूपरेखा तैयार की गई है संतोष पाण्डेय ने कहा कि इस बजट में बस्तर से लेकर सरगुजा तक सरकार ने दिल खोलकर प्रावधान रखा है किसान, युवा, महिला सभी को इस बजट का लाभ मिलेगा प्रदेश की 3 करोड़ जनता के हितों को ध्यान में रखकर यह बजट प्रस्तुत किया गया है छत्तीसगढ़ का यह बजट सामाजिक न्याय और आर्थिक विकास के बीच संतुलन स्थापित करेगा जहाँ एक ओर ‘महतारी वंदन’ और ‘रानी दुर्गावती योजना’ से महिलाओं और बच्चियों का भविष्य सुरक्षित करने का प्रयास है वहीं युवाओं के लिए ‘उद्यम क्रांति’ जैसे कदम राज्य में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती प्रदान करेंगे साय सरकार के पहले वर्ष के बजट की थीम ‘ज्ञान’ (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) थी जबकि पिछले वर्ष के बजट की ‘गति’ (गुड गवर्नेंस, एक्सीलेरैटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, टेक्नॉलॉजी और इण्डस्ट्रीयल ग्रोथ) की रणनीति अपनाते हुए इसे ‘संकल्प’ (समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अन्त्योदय, लाइवलीहुड, पॉलिसी से परिणाम तक) की अवधारणा में बजट के मूल आधार स्तंभों का संयोजन किया गया है महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रदेश की मातृशक्ति को सशक्त करने के लिए प्रदेश के कृषि उन्नत योजना के तहत 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान इस बजट में रखा गया है बस्तर को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने सहित पूरे छत्तीसगढ़ के समुचित विकास की दृष्टि में यह बजट तैयार किया गया है।

—————————————

*छत्तीसगढ़ का बजट भाजपा सरकार द्वारा अन्त्योदय के संकल्प से सिद्धि की यात्रा को नई गति देगा : भावना बोहरा*

0

छत्तीसगढ़ का बजट भाजपा सरकार द्वारा अन्त्योदय के संकल्प से सिद्धि की यात्रा को नई गति देगा : भावना बोहरा

0.मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट “समृद्ध किसान, सशक्त युवा, सुरक्षित महिला और विकसित छत्तीसगढ़” के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा : भावना बोहरा।

0.छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा को एक नई दिशा एवं गति देने वाला बजट:- भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव से के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डबल इंजन भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट रखा इस वर्ष बजट का मूल उद्देश्य संकल्प (SANKALP) यानी S -समावेशी विकास, A-अधोसंरचना, N-निवेश, K-कुशल मानव संसाधन, A-अंत्योदय, L-लाइवलीहुड और P-पॉलिसी से परिणाम तक रहा अपने उद्देश्य के अनुरूप इस बजट में महिला युवा, किसान, मध्यमवर्ग के हितों के साथ ही प्रदेश की आर्थिक प्रगति, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि जैसे क्षेत्रों के भी विकास की झलक देखने को मिली खासकर बस्तर एवं सरगुजा और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों निवासरत परिवारों और वहां पर्यटन के विस्तार से लेकर स्थानीय निवासियों के सशक्तिकरण के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किये गए इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास और जनता की आकाँक्षाओं को पूरा करने के साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प को गति देने हेतु विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट के लिए मैं मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करती हूँ यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी एवं जनहितैषी बजट है यह बजट प्रदेश की 3 करोड़ जनता की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है इस बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों, गरीब एवं मध्यम वर्ग के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए विशेष प्रावधान कर अन्नदाता को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया गया है। साथ ही अधोसंरचना, सड़कों, सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक निवेश कर विकास की गति को और तेज करने का संकल्प लिया गया है युवा शक्ति को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने उद्योगों को प्रोत्साहन देने तथा स्टार्टअप एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए भी अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का विस्तार किया गया है यह बजट सामाजिक न्याय, सुशासन और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर आधारित है प्रदेश के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों तक विकास की रोशनी पहुँचाने का स्पष्ट विज़न इस बजट में दिखाई देता है मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट “समृद्ध किसान, सशक्त युवा, सुरक्षित महिला और विकसित छत्तीसगढ़” के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा उन्होंने बताया कि बजट में पंडरिया विधानसभा को अनेक सौगातें मिली है कुण्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC) का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) में उन्नयन एवं विस्तारीकरण कार्य, पंडरिया नगर में नालंदा लाइब्रेरी परिसर, 4 करोड़ 65 लाख रु की लागत से शासकीय महाविद्यालय कुण्डा हेतू नवीन भवन एवं 4 करोड़ की लागत से शासकीय नवीन महाविद्यालय कुई कुकदुर हेतू भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है इसके साथ ही ठाठापुर से खम्हरिया एवं मैनपुरा से पंडरिया 2 किलोमीटर नवीन सड़क निर्माण सहित 100 किलोमीटर से अधिक के सड़क निर्माण की सौगात मिली है जनता की बहुप्रतीक्षित सुतियापाट जलाशय के सतही स्त्रोत का विस्तार भी रणवीरपुर, ठाठापुर, दशरंगपुर, इन्दौरी समूह पेयजल योजना के तहत किया जाएगा जिससे पंडरिया विधानसभा के 54 गाँव के निवासियों को पर्याप्त पेयजल एवं किसानों को सिंचाई हेतु जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी भावना बोहरा ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट आज विधानसभा में प्रस्तुत किया गया इस बजट में स्कूल शिक्षा हेतु ₹22,360 करोड़, पंचायत एवं ग्रामीण विकास हेतु ₹16,560 करोड़, कृषि एवं किसान कल्याण हेतु ₹13,507 करोड़, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति हेतु ₹12,820 करोड़, महिला एवं बाल विकास हेतु ₹11,000 करोड़, लोक निर्माण हेतु ₹9,451 करोड़, ऊर्जा हेतु ₹9,015 करोड़, गृह विभाग हेतु ₹8,380 करोड़, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा हेतु ₹8,050 करोड़ एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी हेतु ₹3,890 करोड़ का प्रावधान किया गया है बजट में युवाओं का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार व आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किये गए हैं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों हेतु आर्थिक सहयोग हेतु 33 करोड़ रु. का प्रावधान, बजट में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई, वहीं 18 वर्ष पूरे होने पर बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपए दिए जाएंगे प्रदेश में 23 नए उद्योग खुलेंगे और पांच शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम बनाए जाएंगे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु महतारी वंदन योजना के लिए ₹8,200 करोड़, सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण के लिए ₹2,320 करोड़, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए ₹120 करोड़, मिशन वात्सल्य के लिए ₹80 करोड़, रानी दुर्गावती योजना के लिए ₹15 करोड़, लखपति दीदी भ्रमण योजना के लिए ₹5 करोड़ तथा शहरी क्षेत्रों में 250 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 500 आंगनबाडी केन्द्रों के निर्माण हेतु ₹42 करोड़ के प्रावधान के साथ ही 250 महतारी सदन के निर्माण हेतु ₹75 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है छत्तीसगढ़ सरकार अब 5 प्रमुख मिशन पर काम करेगी इनमें मुख्यमंत्री एआई मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री खेल उत्कृष मिशन, मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन और मुख्यमंत्री स्टार्टअप और निपुण मिशन शामिल हैं हर मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है भावना बोहरा ने कहा कि रायपुर में 200 बिस्तर वाले अस्पताल, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी में जिला अस्पताल और 15 नए थाने खोले जाएंगे ई-वाहनों (EV) में सब्सिडी दी जाएगी नवा रायपुर में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी स्थापित होगी और कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है इसके अअलावा बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा शुरू की जाएगी और अबूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बसाई जाएंगी। स्कूल शिक्षा विभाग को सबसे ज्यादा 22 हजार करोड़ की राशि मिली है स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान है वनों के संरक्षण के लिए 930 करोड़ का प्रावधान किया गया है। श्रमिकों, मजदूरों व कृषकों के दुर्घटना बिमा का प्रावधान भी बजट में किया गया है घरेलु बिजली उपभोक्ताओं को रहत देने और बीपीएल उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली देने का प्रावधान बजट में मध्यमवर्गीय परिवरोना को राहत देने वाला है स्वास्थ्य के क्षेत्र में शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान भारत के लिए ₹1,500 करोड़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ₹2,000 करोड़, 25 डायलिसिस केंद्र एवं 50 जन औषधि केंद्र रायपुर में राज्य का पहला होम्योपैथी कॉलेज, बिलासपुर में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट और राजनांदगांव में फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना की जाएगी जनजातीय क्षेत्रों के विकास हेतु पीएम जनमन योजना के लिए ₹720 करोड़, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान हेतु ₹200 करोड़ 25 एसटी प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों हेतु ₹75 करोड़, तेंदूपत्ता संग्राहकों हेतु चरण पादुका योजना के लिए ₹60 करोड तथा जनजातीय संस्कृति के संरक्षण हेतु जनजातीय सुर-गुडी स्टूडियो की शुरुआत करने का सराहनीय प्रावधान बजट में किया गया है इसके अलावा मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना, लखपति दीदी भ्रमण योजना, मुख्यमंत्री आस्था पथ योजना, छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना की शुरुआत की जाएगी ऐसे कई प्रमुख प्रावधान, योजनाएं एवं निर्णय इस बजट में लिए गए हैं जिनसे प्रदेश के हर व्यक्ति, वर्ग एवं क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित होने के साथ ही प्रदेश की आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

—————————————

*स्वास्थ्य योजना एवं फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षाः कलेक्टर ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी* *समयबद्ध एवं लक्षित प्रगति लाने के दिए आवश्यक निर्देश* मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सामूहिक दवा सेवन अभियान की समीक्षा बैठक लेकर प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। बैठक में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर ने धीमी उपलब्धि वाले सुपरवाइजर्स को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय में निवास सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामूहिक दवा सेवन अभियान की प्रतिदिन समीक्षा की जाए। कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों को दैनिक लक्ष्य निर्धारित कर दिया जाए तथा खंड चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कम प्रगति वाले सेक्टर प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया। बैठक में आयुष्मान कार्ड, वय वंदन योजना तथा आभा आईडी निर्माण की लक्ष्य के विरुद्ध कम उपलब्धि पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। विकासखंड लोरमी के अंतर्गत शासकीय भवनों में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव सुविधा सुदृढ़ करने के लिए महिला स्वास्थ्य कर्मियों की पदस्थापना हेतु कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालपुर (विकासखंड लोरमी) में चिकित्सा अधिकारी की पदस्थापना के निर्देश भी दिए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया में प्रसव की कम संख्या पर कलेक्टर ने असंतोष व्यक्त करते हुए सेवाओं में सुधार और गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सप्ताह में दो दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया में सेवाएं देने के निर्देश दिए। साथ ही पथरिया विकासखंड में संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की कम प्रगति पर भी नाराजगी जताई गई। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया में प्रसव सुविधा बढ़ाने के लिए ऑपरेशन थिएटर (ओटी) निर्माण हेतु प्रस्ताव राज्य कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

0

*स्वास्थ्य योजना एवं फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षाः कलेक्टर ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी*

*स्वास्थ्य योजना एवं फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षाः कलेक्टर ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी*

*समयबद्ध एवं लक्षित प्रगति लाने के दिए आवश्यक निर्देश*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सामूहिक दवा सेवन अभियान की समीक्षा बैठक लेकर प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। बैठक में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर ने धीमी उपलब्धि वाले सुपरवाइजर्स को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय में निवास सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामूहिक दवा सेवन अभियान की प्रतिदिन समीक्षा की जाए। कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों को दैनिक लक्ष्य निर्धारित कर दिया जाए तथा खंड चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कम प्रगति वाले सेक्टर प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया।
बैठक में आयुष्मान कार्ड, वय वंदन योजना तथा आभा आईडी निर्माण की लक्ष्य के विरुद्ध कम उपलब्धि पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विकासखंड लोरमी के अंतर्गत शासकीय भवनों में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव सुविधा सुदृढ़ करने के लिए महिला स्वास्थ्य कर्मियों की पदस्थापना हेतु कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालपुर (विकासखंड लोरमी) में चिकित्सा अधिकारी की पदस्थापना के निर्देश भी दिए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया में प्रसव की कम संख्या पर कलेक्टर ने असंतोष व्यक्त करते हुए सेवाओं में सुधार और गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सप्ताह में दो दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया में सेवाएं देने के निर्देश दिए। साथ ही पथरिया विकासखंड में संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की कम प्रगति पर भी नाराजगी जताई गई। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया में प्रसव सुविधा बढ़ाने के लिए ऑपरेशन थिएटर (ओटी) निर्माण हेतु प्रस्ताव राज्य कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।