Home Blog Page 251

*04 आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत की गई कार्रवाई*

0

04 आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत की गई कार्रवाई*
◆ माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर के निर्देशानुसार थाना सरकंडा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

क्षेत्र में अशांति फैलाने एवं आपराधिक गतिविधियों की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए निम्नलिखित आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत इस्तगासा क्रमांक 56/226/2026 से 59/229/2026 पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई —
1. अंकित तिवारी उर्फ विक्की पिता अरुण कुमार तिवारी, उम्र 34 वर्ष, निवासी पार्क लाइफ के पास अशोक नगर, थाना सरकंडा।
(इस्त. क्र. 56/226/2026)
2. दीपक सूर्यवंशी उर्फ भगवान दास पिता स्व. श्रवण सूर्यवंशी, उम्र 44 वर्ष, निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा, थाना सरकंडा।
(इस्त. क्र. 57/227/2026)
3. मनोज धीवर उर्फ दद्दू उर्फ माचो पिता दिलहरण धीवर, उम्र 37 वर्ष, निवासी इमली भट्ठा जोगी आवास, थाना सरकंडा।
(इस्त. क्र. 58/228/2026)
4. दिनेश विश्वकर्मा उर्फ जुगनू पिता सखा राम विश्वकर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी केवट पारा पचरी घाट, जूना बिलासपुर, थाना सिटी कोतवाली।
(इस्त. क्र. 59/229/2026)

उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

थाना सरकंडा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्यवाही जारी है। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

*पंडरिया विधानसभा में विकास की नई राह, विधायक भावना बोहरा ने बहुप्रतीक्षित दशरंगपुर से खंडसरा सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन*

0

पंडरिया विधानसभा में विकास की नई राह, विधायक भावना बोहरा ने बहुप्रतीक्षित दशरंगपुर से खंडसरा सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

0.विधायक भावना बोहरा ने 3 करोड़ से अधिक की लागत से दशरंगपुर से खंडसरा सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने के साथ ही सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है इसी कड़ी में आज एक और क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है विधायक भावना बोहरा ने ग्राम दशरंगपुर में 3 करोड़ 3 लाख 68 हजार रुपए की लागत से दशरंगपुर से खंडसरा तक 3 किलोमीटर सड़क व पुल-पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की इस सौगात के लिए बधाई दी यह सड़क निर्माण क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगों में शामिल था जिसकी पूर्ति से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिल रहा है पुल-पुलिया सहित सुदृढ़ सड़क निर्माण से वर्षभर क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों की निरंतर श्रृंखला डबल इंजन भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है यह सड़क पंडरिया विधानसभा के विकास का मजबूत आधार है यह क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी जिसे हमारी भाजपा सरकार ने गंभीरता से लेते हुए स्वीकृति प्रदान की वर्तमान समय में पंडरिया विधानसभा अंतर्गत लगभग 400 किलोमीटर से अधिक के सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर हैं हमारी प्रतिबद्धता है कि पंडरिया विधानसभा का कोई भी गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। सड़क, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य, हर क्षेत्र में समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है पंडरिया विधानसभा में लगातार सड़क, पुल-पुलिया, पेयजल, सिंचाई एवं अधोसंरचना निर्माण के कार्य स्वीकृत होकर धरातल पर उतर रहे हैं जिससे क्षेत्र विकास की नई दिशा में अग्रसर हो रहा है उन्होंने आगे कहा कि इस सड़क के निर्माण से ग्राम दशरंगपुर एवं खंडसरा सहित आसपास के कई गांवों को बारहमासी सड़क सुविधा एवं शहर व नगर से कनेक्टिविटी मिलेगी किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में समय एवं लागत की बचत होगी स्कूल, अस्पताल एवं बाजार तक सुगम संपर्क स्थापित होगा आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित होगी और ग्रामीण व्यापार, व्यापारियों एवं लघु उद्यमों को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही क्षेत्र में सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास व वहां निवासरत परिवारों तक मुलभूत सुविधाओं तथा शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और विकास की मुख्यधारा से उन्हें जोड़कर प्रदेश की समृद्धि व उन्नति में सहभागी बनाने के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं यह सड़क आने वाले समय में ग्रामीण परिवेश में निवासरत परिवारों के लिए विकास का पथ सिद्ध होगा इस अवसर पर जिला एवं मंडल पदाधिकारीगण, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंचगण, नगर व जनपद पंचायत के प्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

—————————————

*विधायक भावना बोहरा ने ₹4.75 करोड़ की लागत से जंगलपुर-लालपुर तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन*

0

विधायक भावना बोहरा ने ₹4.75 करोड़ की लागत से जंगलपुर-लालपुर तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों और डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा के वर्षों से बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है आज विधायक भावना बोहरा ने ग्राम जंगलपुर में 4 करोड़ 75 हजार रु की लागत से निर्मित होने वाले 4.10 किलोमीटर लंबे बहुप्रतीक्षित जंगलपुर-लालपुर सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज का यह दिन हमारे वनांचल और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है 4 करोड़ 75 लाख रु की लागत से होने वाले सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन पंडरिया विधानसभा में विकास, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के विकास को नई गति देते हुए जनता की इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने के लिए हमने जो प्रयास किया आज वह सफल होते देखना अत्यंत सुखद है पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही अधोसंरचना निर्माण से वनांचल क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहें हैं यह भारतीय जनता पार्टी की विकासपरक सोच, मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है उन्होंने आगे कहा कि इस सड़क के निर्माण से अब वनांचल क्षेत्र सहित आस-पास के कई गांव इससे लाभान्वित होंगे जनता को सुगम व सुरक्षित आवागमन सुविधा मिलने के साथ ही यहाँ व्यपारिक एवं व्यावसयिक गतिविधियों में वृद्धि होगी और क्षेत्र का आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने इन क्षेत्रों को विकास की प्राथमिक सूची में सबसे ऊपर रखा है सड़क निर्माण का यह कार्य केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि वनांचल क्षेत्र में निवासरत परिवारों को सम्मान और अधिकार दिलाने का माध्यम,ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने का आधार और शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करने का सशक्त जरिया है वर्तमान समय मे पंडरिया विधानसभा अंतर्गत लगभग 400 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर हैं और कुछ पूर्ण हो चुके हैं बाकी सड़कें भी जल्द ही पूर्ण हो जाएगी भावना बोहरा ने कहा की आज कच्चे रास्तों की जगह पक्की सड़कों का निर्माण, अंधेरे गांवों में बिजली, दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधा और स्कूलों तक सुगम पहुंच यह सब भाजपा की कार्य आधारित राजनीति का परिणाम है पंडरिया विधानसभा में लगातार सड़क अधोसंरचना और ग्रामीण विकास के कार्य हो रहे हैं भाजपा सरकार का में वनांचल, आदिवासी, किसान, युवा और महिला सबके लिए समान अवसर हैं सड़कें बनेंगी तो व्यापार बढ़ेगा, रोजगार आएगा, गांव मजबूत होंगे और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा हमारा प्रयास ग्रामीणों के सशक्तिकरण के सतब ही उन्हें रोजगार व सर्वसुविधा उपलब्ध कराने के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

—————————————

*निर्माण की धीमी गति देख नाराज हुए नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशीगौरवपथ*

0

 निर्माण की धीमी गति देख नाराज हुए नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशीगौरवपथ

0.निर्माण को लेकर अधिकारी व ठेकेदार को चेतावनी।

0.गौरवपथ निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नही होगी-नपाध्यक्ष।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने आज 10 करोड़ 73 लाख रू. की लागत से निर्माण होने वाले गौरवपथ निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य में धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह मार्ग शहर के गौरव के रूप में जाना जावेगा, इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जावेगी उन्होनें निर्माण कार्यो की सतत् मॉनिटरिंग किये जाने व प्रतिदिन स्थल का निरीक्षण कर जियो फोटोग्राफ्स निकाय के व्हॉटसअप गु्रप में प्रेषित करने निर्देश दिये।

*गुणवत्ता को ध्यान में रख कार्य में गति लाने निर्देश*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने शहर के बहुप्रतीक्षित गौरव पथ मार्ग के निर्माण कार्य का आज सुबह अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। 10 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस महत्वपूर्ण गौरव पथ मार्ग को लेकर उन्होंने अधिकारियों एवं ठेकेदार को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए उन्होंने कहा कि यह कार्य उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की मंशानुरूप, गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा के भीतर पूर्ण होना चाहिए निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने निर्माण कार्य की प्रगति, सामग्री की गुणवत्ता, लेवलिंग, ड्रेनेज व्यवस्था एवं साइड डेवेलपमेंट का बारीकी से अवलोकन किया कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि कछुआ चाल से चल रहे कार्य किसी भी स्थिति में बर्दास्त नही होगी ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि मशीनरी, मजदूरों और मानव संसाधनों की संख्या बढ़ाकर कार्यो में गति लाने को कहा।

*गौरव पथ कवर्धा शहर का गौरव-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने दो टूक कहा कि “गौरव पथ शहर का गौरव है यह मार्ग केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शहर की प्रतिष्ठा और विकास का प्रतीक है उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्य में लापरवाही गुणवत्ता में कमी या अनावश्यक देरी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों पर सीधी जिम्मेदारी तय की जाएगी और नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि विकास कार्य जनता की सुविधा के लिए होते हैं इसलिए निर्माण के साथ-साथ जनसुरक्षा और यातायात व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाए यह प्रोजेक्ट शहर की छवि से जुड़ा हुआ है और इसे हर हाल में समय पर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाएगा।

*मॉनिटरिंग का फोटो व्हॉटसअप में प्रेषित करने निर्देश*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने गौरव पथ मार्ग का सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया अधिकारियों को प्रतिदिन फील्ड में उपस्थित रहकर निरीक्षण करने प्रगति की समीक्षा करने तथा व्हॉट्सएप ग्रुप में जियोटैग फोटो एवं दैनिक रिपोर्ट प्रेषित करने के आदेश दिए। निर्माण के दौरान आम जनता को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए वैकल्पिक मार्ग बैरिकेडिंग, संकेतक बोर्ड एवं सुरक्षा उपाय भी सुनिश्चित करें निरीक्षण अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के साथ सभापति व वार्ड पार्षद देवा साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार नेताम, उप अभियंता राजेश मिश्रा, ठेकेदार वनित सिंह छाबड़ा वार्डवासी उपस्थित थे।

—————————————

*विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में सड़क नवीनीकरण, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं का उठाया प्रश्न*

0

विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में सड़क नवीनीकरण, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं का उठाया प्रश्न

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के चौथे आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित प्रश्न सदन के समक्ष पूछा इस दौरान उन्होंने पंडरिया विधानसभा में सड़कों के नवीनीकरण शासकीय अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपलब्धता पात्र हितग्राहियों को आवास एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रोत्साहन राशि जैसे जनहित के विषयों को प्रमुखता से रखा भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पूछा कि कबीरधाम जिले में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत दिसम्बर, 2023 से जनवरी, 2026 तक कितनी नई एवं पुरानी सड़कों के नवीनीकरण हेतु स्वीकृति मिली है इनमें से कितनी सड़कों का निर्माण पूरा किया जा चुका है लंबित सड़कों के निर्माण को पूरा करने के लिए विभाग ने क्या कोई समयसीमा निर्धारित की है सदन में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि कबीरधाम जिले में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत दिसम्बर, 2023 से जनवरी 2026 तक 28 नई सड़कों की स्वीकृति मिली है तथा पुरानी सड़कों के नवीनीकरण हेतु स्वीकृति निरंक है इनमें से 9 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है 17 अपूर्ण है तथा 1 अप्रारम्भ है भावना बोहरा में सदन को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विगत 10 वर्षों से एक भी सड़कों के नवीनीकरण हेतु स्वीकृति प्रदान नहीं कि गयी है और 45 ऐसे सड़कें हैं जिनके नवीनीकरण की तत्काल आवश्यकता है परंतु विगत 5-10 वर्षों से उन सड़कों का नवीनीकरण नही किया गया है जिससे क्षेत्रवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इसके साथ ही उन्होंने छः ऐसे सड़कों का उल्लेख किया जो चलने की स्थिति में नही हैं उसका नवीनीकरण अत्यंत आवश्यक है उन्होंने कहा कि इन सड़कों के नवीनीकरण हेतु मद को लेकर भी असमंजस बना हुआ है जिसकी वजह से नवीनीकरण में विलंब हो रहा है भावना बोहरा ने प्रमुखता से उन 45 सड़कों सहित बकेला से खाम्ही,खैरावार से बोड़तरा, देवसरा से गोरखपुरकला व अन्य 3 सड़कों को भी उस सूची में शामिल कर कुल 51 सड़कों के नवीनीकरण हेतु अतिशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने व इसमें आ रहे अवरोधों को दूर करने सदन से मांग की भावना बोहरा ने कहा कि बांगर मुख्य मार्ग से लेकर कोटनापानी सोलापारा तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सड़क ₹138.61 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई परंतु कुछ दिनों बाद उसे निरस्त कर दिया गया और विभाग द्वारा उसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पहले ही स्वीकृति मिलने की बात कही गई जो कहीं न कहीं प्रशासनिक चूक है उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय को वह स्वयं संज्ञान में लेंगे भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना सूची में दर्ज पात्र परिवारों में से कितने परिवारों को आवास प्रदान किया जा चुका है वर्तमान में कितने परिवार आवास से वंचित हैं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत आवासों के विरूद्ध पूर्णता का प्रतिशत क्या है पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में कितने आवास निर्माणधीन और कितने पूर्ण हुए हैं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अपूर्ण आवास कब तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है जिसके लिखित इत्तर में उप मुख्यमंत्री जी ने बताया कि सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना सूची में दर्ज पात्र परिवारों को आवास प्रदान करने के संबंध में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की जानकारी निरंक है प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत आवासों के विरूद्ध पूर्णता का 93.59 प्रतिशत है प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 2,235 आवास निर्माणधीन और 32,614 आवास पूर्ण है प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास निर्माण कार्य हितग्राही द्वारा स्वयं कराया जाता है अतः निश्चित समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं है स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं के विषय में भावना बोहरा ने पूछा कि क्या कबीरधाम जिले में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के भुगतान में असमानता/विलंब की स्थिति बनी हुई है यदि हाँ तो इसके सम्बन्ध में कितनी शिकायतें वर्ष 2025 से जनवरी 2026 तक प्राप्त हुईं हैं? क्या इस असमानता व विलम्ब की शिकायतों की जाँच कराई गई हैं यदि हाँ तो दोषियों पर क्या कार्यवाही की गई है लोक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लिखित उत्तर देते हुए बताया कि कबीरधाम जिले में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के भुगतान में असमानता / विलंब की स्थिति वर्तमान में नहीं हैं किन्तु इस विषय पर पूर्व में कुछ शिकायतें / मांग जिला स्तर पर प्राप्त हुए थे आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत प्रोत्साहन राशि में भेदभाव पूर्ण अनियमित भुगतान संबंधित पाये गये शिकायतों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जिला चिकित्सालय के पूर्व में वितरित 1142 प्रकरणों को नियमानुसार वितरण किये जाने हेतु जिला चिकित्सालय को पुनः प्रेषित किया गया है शिकायत पर संबंधित खण्ड चिकित्सा अधिकारियों, कर्मचारियों को पत्र प्रेषित कर संबंधितों के शिकायत का निराकरण किया गया हैं तथा 01 प्रकरण पर जांच जारी है भावना बोहरा ने प्रश्न पूछा कि जिला अस्पताल कवर्धा में वर्तमान में स्वीकृत चिकित्सकों (सामान्य एवं विशेषज्ञ) की कुल संख्या कितनी है इनमें से कितने पद वर्तमान में रिक्त हैं रिक्त पदों को भरने हेतु क्या कार्रवाई की जा रही है कबीरधाम जिले के अंतर्गत संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में विशेषज्ञ चिकित्सकों (जैसे- सर्जन स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ एनेस्थेटिस्ट आदि) के कितने पद स्वीकृत हैं और वर्तमान में कितने पद रिक्त हैं पदस्थापना हेतु क्या समय-सीमा निर्धारित की गई है चिकित्सकों, विशेषज्ञों एवं संसाधनों की कमी के कारण कबीरधाम जिले से प्रतिवर्ष कितने मरीजों को रायपुर अथवा अन्य जिलों में रेफर किया जा रहा है लोक स्वास्थ्य मंत्री जी ने बताया कि जिला कबीरधाम में 30 पद रिक्त हैं चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा विशेषज्ञों के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा विशेषज्ञों के रिक्त पदों पर भर्ती सतत् प्रक्रिया है निश्चित समय सीमा बताया जाना संभव नहीं है जिला चिकित्सालय से जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 तक 500 जनवरी से दिसंबर 2025 तक 594 तथा जनवरी 2026 में 57 मरीजों को आवश्यकतानुसार उच्च स्वास्थ्य सेवा (टरचरी केयर सेवा) हेतु रेफर किया गया है।

—————————————

*जनपद पंचायत लोरमी सभा कक्ष में EDII द्वारा 2 दिवसीय उद्यमिता एवं स्वरोजगार उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित*

0

जनपद पंचायत लोरमी सभा कक्ष में EDII द्वारा 2 दिवसीय उद्यमिता एवं स्वरोजगार उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

मुंगेली, लोरमी नांक 25फ़रवरी से 26फरवरी 2026 को लोरमी सामुदायिक भवनमें भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) के तत्वावधान में दो दिवसीय उद्यमिता एवं स्वरोजगार उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव में उद्यमिता के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित करना था।
कार्यशाला का मुख्य लक्ष्य उद्यमिता को एक व्यवहारिक एवं सशक्त करियर विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना तथा युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आय सृजन के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर EDII के प्रतिनिधि श्री गुरुकल्याण नायक, संसाधन व्यक्ति श्रीमती सुप्रिया कश्यप, विकास विस्तार अधिकारीअविनाश चंद्र आहिरे ) जनपद सीईओ श्री मुकेश कुमार कंवर। उमाशंकर बंजारी रोशनी राजपूत आनंद सागर और उमाशंकर लहर, तथा shg ki mahila उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान सभी छोटे और बड़े व्यापारी को विभिन्न शासकीय योजनाओं, स्टार्टअप अवसरों, व्यवसायिक विचारों के विकास, वित्तीय सहायता विकल्पों एवं लघु उद्यम स्थापित करने की व्यावहारिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वक्ताओं ने कौशल आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण तथा “नौकरी पाने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले” बनने के महत्व पर विशेष जोर दिया।

भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के प्रतिनिधि श्री गुरुकल्याण नायक ने विशेष रूप से युवाओं को व्यवसाय योजना तैयार करने एवं स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सभी छोटे बड़े व्यापारी एवं संकाय सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली, जो उद्यमिता के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि को दर्शाती है।
यह पहल माननीय मुख्यमंत्री जी के “विकसित छत्तीसगढ़” के विज़न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार द्वारा MSME क्षेत्र को सशक्त बनाकर “मेक in India” पहल को गति देने के प्रयासों के अनुरूप यह कार्यशाला आयोजित की गई। वहीं EDII के महानिदेशक डॉ. सुनील शुक्ला उद्यमिता को एक प्रभावी करियर विकल्प के रूप में स्थापित करने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।
ईडीसी छत्तीसगढ़ टीम, डॉ. अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में, राज्य में MSME विकास के लिए सतत एवं सशक्त उद्यमी पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

*संकल्प के साथ आगे बढ़ता छत्तीसगढ़, जनकल्याण और विकास का बजट-चंदप्रकाश चंद्रवंशी*

0

संकल्प के साथ आगे बढ़ता छत्तीसगढ़, जनकल्याण और विकास का बजट-चंदप्रकाश चंद्रवंशी

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तुत बजट वर्ष 2026-27 पर अपनी विस्तृत प्रतिक्रिया देते हुए इसे विकासोन्मुखी जनकल्याणकारी एवं संतुलित बजट बताया है उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह बजट प्रदेश के हर वर्ग, किसान, युवा, महिला, व्यापारी एवं शहरी-ग्रामीण नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला है नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि ‘‘संकल्प‘‘ थीम पर आधारित छत्तीसगढ़ का बजट वर्ष 2026-27 प्रदेश के समग्र एवं सतत विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है यह बजट केवल आय-व्यय का दस्तावेज नहीं बल्कि प्रदेश के भविष्य निर्माण का दृढ़ संकल्प है।

*कबीरधाम को मिला सौगात*

प्रस्तुत बजट के अनुसार चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि कवर्धा से खम्हरिया मार्ग तक सड़क उन्नयन व चौड़ीकरण कार्य हेतु 23 करोड़ का प्रावधान कबीरधाम जिले के पण्डरिया में नालंदा परिसर का निर्माण, सुतियापाट से ठाठापुर तक पेयजल आपूर्ति हेतु 50 करोड़ का प्रावधान, इसी तरह नगरोत्थान योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्वि योजना अंतर्गत नगर पालिका, नगर पंचायतों को शामिल करने हेतु 200 करोड का प्रावधान किया गया इसके अतिरिक्त कबीरधाम जिला में स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, पेयजल व अन्य क्षेत्रों में कार्य किये जाने हेतु बजट में प्रावधान किया गया है।

*शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का आधुनिकीकरण*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में शिक्षा के क्षेत्र में नए विद्यालयों, उन्नयन कार्यों तथा डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रावधानों का स्वागत किया साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, अस्पतालों एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया किसानों के लिए समर्थन मूल्य, कृषि योजनाओं एवं सिंचाई परियोजनाओं में वृद्धि से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी यह बजट गांव गरीब और किसान को सशक्त बनाने वाला है। महिलाओं के आत्मनिर्भरता कार्यक्रमों स्वरोजगार योजनाओं एवं युवाओं के लिए रोजगारप्रेरक प्रशिक्षण योजनाओं को उन्होंने प्रदेश के भविष्य के लिए सकारात्मक पहल बताया उन्होंने कहा कि लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन, निवेश को बढ़ावा एवं व्यापारिक सुविधाओं के सरलीकरण से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी और नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने कहा कि बजट में विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का स्पष्ट विज़न दिखाई देता है। अधोसंरचना विकास, नई सड़कों, पुल-पुलियों, शहरी सुविधाओं एवं ग्रामीण संपर्क मार्गों के लिए प्रावधान यह दर्शाते हैं कि सरकार विकास के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बजट में होम्योपैथी कॉलेज का निर्माण, शहरी अधोसंरचना, सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सीवरेज एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है इससे नगर निकायों को विकास कार्यों में गति मिलेगी और नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का बेहतर लाभ प्राप्त होगा।

*बजट संतुलित व दूरदर्शी*

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह बजट संतुलित एवं दूरदर्शी है जो छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के शीर्ष विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा व वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश और अधिक समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनेगा।

—————————————

*विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में नल जल योजना, स्थनीय रोजगार एवं उद्योग व महिला श्रमिकों के हित का उठाया मुद्दा*

0

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में नल जल योजना, स्थनीय रोजगार एवं उद्योग व महिला श्रमिकों के हित का उठाया मुद्दा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा विधानसभा में जनहित व प्रदेश के प्रमुख विषयों से जुड़े प्रश्न लगातार विधानसभा पटल पर रख रहीं हैं बजट सत्र के तीसरे दिन उन्होंने नल जल योजना से जल आपूर्ति व गर्मी के दिनों में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों इन्वेस्ट कनेक्ट और स्थानीय रोजगार एवं कबीरधाम जिला में संचालित लघु व मध्यम उद्योग को प्रोत्साहन और महिला श्रमिकों के हित के सन्दर्भ में प्रश्न पूछा पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि पिछले 12 महीनों में कितने जिलों/शहरों में नल जल योजना को जोड़ लिया गया है कितने जिलों में योजना पूर्ण कर ली गई है बचे हुए जिलों में कब तक यह योजना पूर्ण कर ली जाएगी वर्तमान में छत्तीसगढ़ नल जल योजना की लक्ष्य पूर्ति में किस स्थान पर है तथा आगामी ग्रीष्मकाल में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति के लिए विभाग की क्या योजना है जिसके लिखित प्रतिउत्तर में उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने बताया कि पिछले 12 महीनों में राज्य के सभी जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों को नल जल योजना से जोड़ लिया गया है शहरों में नल जल योजना लागू नहीं है राज्य के किसी भी जिला में योजना पूर्ण नहीं की गई है संभावित तिथि बताना संभव नहीं है वर्तमान में छत्तीसगढ़ नल जल योजना की लक्ष्य पूर्ति में 24वें नंबर में है आगामी ग्रीष्मकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सभी जिलों में हैण्डपंप संधारण के लिये पर्याप्त हैण्डपंप तकनीशियन नियुक्त किया गया है हैण्डपंप संधारण हेतु पर्याप्त मात्रा में हैण्डपंप स्पेयर पार्ट्स की व्यवस्था सभी जिलों में सुनिश्चित कर ली गई है ग्रीष्म ऋतु के पूर्व विभाग के द्वारा 15 मार्च से 15 अप्रैल तक एक माह का विशेष हैण्डपंप संधारण अभियान चलाया जायेगा जिसमें हैण्डपंपों के सुधार कार्य के साथ-साथ जल स्तर से नीचे चले जाने वाले हैण्डपंपों में राईजर पाईप बढ़ाने के साथ पेयजल की गुणवत्ता का सतत् परीक्षण कर पेयजल स्रोतों के क्लोरिनेशन का भी कार्य किया जायेगा प्रदेश के 194 नगरीय निकायों में पेयजल आपूर्ति हेतु निकायों द्वारा 15 मार्च के पूर्व हेण्डपप बरिवल के आसपास सफाई मरम्मत सधारण का कार्य करते हुए क्लोरिनेशन का कार्य किया जायेगा सतही स्रोत आधारित पेयजल योजना अंतर्गत इंटेकवेल, डब्ल्यू.टी.पी. में मोटर पंप मशीनरी का मरम्मत कर अधोसंरचनाओं का सुदृढीकरण किया जायेगा टंकियों की सफाई किया जायेगा टुटे-फूटे, लिकेज पाईप लाईन का मरम्मत सुधार कार्य किया जायेगा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट निवारण हेतु नगरीय निकायों को कुल राशि रू. 18.00 करोड़ आबंटित किया गया है इसके अतिरिक्त पेयजल व्यवस्था हेतु 25 नगरीय निकायों को अधोसंरचना मद से राशि रू. 5.63 करोड़ की स्वीकृति जारी की गई थी 15 वे वित्त आयोग टाईड ग्राण्ट के जल घटक अंतर्गत विगत 03 वर्षों में पेयजल व्यवस्था हेतु राशि रू. 566.33 करोड़ की अनुमति निकायों को दी गई है इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में पेयजल संकट निवारण हेतु कुल राशि रू. 18.03 करोड़ जारी किया गया है भावना बोहरा ने कबीरधाम जिले में संचालित उद्योग के विषय में प्रश्न पूछा कि कबीरधाम जिले में जनवरी, 2026 तक कितने लघु, मध्यम एवं बड़े उद्योग स्थापित एवं संचालित हैं इन लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन देने हेतु राज्य सरकार द्वारा कौन-कौन से वित्तीय एवं तकनीकी सहायता कार्यक्रम लागू किए गए हैं तथा इन योजनाओं के तहत कितने उद्योगों को लाभ प्राप्त हुआ है जिसके लिखित उत्तर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि कबीरधाम जिले में जनवरी 2026 तक कुल 102 लघु एवं 01 मध्यम उद्योग पंजीकृत हैं तथा कोई भी बड़ा उद्योग विभाग में पंजीकृत नहीं है इन लघु एवं मध्यम उद्योगों को औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु शासन द्वारा समय समय पर औद्योगिक नीति लागू की जाती है वर्तमान में सम्पूर्ण प्रदेश में औद्योगिक विकास नीति 2024-30 प्रभावशील है उन्होंने महिला श्रमिकों से संबंधित शिकायतों के निराकरण के विषय में प्रश्न किया कि राज्य में महिला श्रमिकों के वेतन, भत्ते, सुरक्षा, यौन उत्पीड़न आदि से जुड़ी कितनी शिकायतें विगत 2 वर्षों में प्राप्त हुईं हैं प्राप्त शिकायतों में से कितनी शिकायतों का निराकरण किया गया है एवं क्या महिला श्रमिकों के लिए विशेष हेल्पलाइन या ऑनलाइन शिकायत पोर्टल उपलब्ध है महिला श्रमिकों के मातृत्व अवकाश या अन्य संबंधित अधिकारों का उल्लंघन होने पर विभाग ने अब तक क्या कार्रवाई की है जिसके लिखित प्रतिउत्तर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने बताया कि श्रम विभाग को छत्तीसगढ़ राज्य में महिला श्रमिकों के वेतन, भत्ते, सुरक्षा, यौन उत्पीड़न आदि से जुड़ी 289 शिकायतें विगत 2 वर्षों (2024 एवं 2025) में प्राप्त हुई हैं विभाग को प्राप्त शिकायतों में से 250 शिकायतों का निराकरण किया गया है महिला श्रमिकों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर या ऑनलाइन शिकायत पोर्टल नहीं है।महिला श्रमिकों के मातृत्व अवकाश या अन्य संबंधित अधिकारों का उल्लंघन होने पर विभाग द्वारा कार्यवाही की गई भावना बोहरा ने इन्वेस्टर कनेक्ट और स्थानीय रोजगार देने के नियमों के पालन के सन्दर्भ में प्रश्न किया कि अप्रैल 2024 से जनवरी, 2026 तक विभिन्न आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट समिट कार्यक्रम या अन्य निवेश सम्मेलनों में कुल कितने करोड़ रुपये के MoU हस्ताक्षरित हुए हैं उपरोक्त MOU में से कितनी इकाइयों ने धरातल पर कार्य (भूमि आबंटन/उत्पादन) शुरू कर दिया है? तथा क्या राज्य की नई औद्योगिक नीति के तहत स्थापित उद्योगों में स्थानीय युवाओं को 70% से अधिक रोजगार देने के नियम का पालन सुनिश्चित करने के लिए क्या विभाग ने पिछले 3 महीनों में निरीक्षण किया है? इसके लिखित प्रतिउत्तर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने बताया कि अप्रैल, 2024 सेजनवरी 2026 तक विभिन्न आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट/समिट कार्यक्रम या अन्य निवेश सम्मेलनों में कुल 5,51,524.87 करोड़ रुपये के इनविटेशन टू इन्वेस्ट/अभिस्वीकृति पत्र निष्पादित किये गए हैं उपरोक्त इनविटेशन टू इन्वेस्ट/अभिस्वीकृति पत्र में से 12 इकाईयों को भूमि आबंटन किया गया है जिनमें से 08 इकाईयों ने उत्पादन शुरू कर दिया है राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति के तहत स्थापित उद्योगों में स्थानीय युवाओं को कुशल श्रेणी में 70% एवं अधिक रोजगार देने के नियम का पालन सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने पिछले 3 महीनों में कुल 167 निरीक्षण किया है, निरीक्षण में नियम का उल्लंघन करने वाली इकाईयों की संख्या निरंक है भावना बोहरा ने प्रश्न पूछा कि क्या राजधानी में सड़कों के बीच डिवाईडर पर लगे सभी विज्ञापन पोल शासकीय हैं यदि हां, तो इन विज्ञापन पोल के माध्यम से शासन के कितनी आय हुई है शासकीय संपत्ति पर लगे इन पोल से किस दर पर किराया लिया जा रहा है जिसके लिखित उत्तर में उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने बताया कि राजधानी में सड़कों के बीच डिवाईडर पर लगे सभी विज्ञापन पोल शासकीय (नगर पालिक निगम रायपुर के स्वामित्व) हैं नगर पालिक निगम रायपुर शहर के रोड डिवाईडर में लगे मिनी यूनिपोल, क्योरक पोल एवं पॉयलान बोर्ड के माध्यम से दिनांक 09.02.2026 तक कुल राशि रू. 19,90,51,257.00 की आय हुई है शासकीय संपत्ति (नगर पालिक निगम रायपुर के स्वामित्व) के रोड डिवाईडर में लगे मिनी यूनिपोल, क्योरक पोल एवं पॉयलान बोर्ड को निविदा के माध्यम से अधिकतम दर वाले एजेंसी को अनुबंधित कर किराया लिया जा रहा है।

—————————————

*नेहरू चौक से दर्रीघाट तक 30 करोड़ की लागत से सड़क उन्नयन कार्य प्रारंभ*

0

*नेहरू  से दर्रीघाट तक 30 करोड़ की लागत से सड़क उन्नयन कार्य प्रारंभ*


संदीप साहू ब्यूरो ,बिलासपुर/शहर के प्रमुख मार्ग नेहरू चौक से दर्रीघाट तक सड़क डामरीकरण कार्य आज से प्रारंभ हो गया है। तोरवा पावरहाउस चौक से डामरीकरण का कार्य आज शुरू हुआ । लगभग 10 किलोमीटर लंबाई में किए जाने वाले इस कार्य पर करीब 30 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। लंबे समय से जर्जर और गड्ढों से प्रभावित इस मार्ग के सुधार की मांग नागरिकों द्वारा की जा रही थी। इस परियोजना के अंतर्गत सड़क का डामरीकरण, चौड़ीकरण तथा आवश्यक स्थानों पर मजबूतीकरण कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही लाल खदान और हटरी चौक में नाली निर्माण का कार्य जारी है। लाल खदान के आगे सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा ताकि यातायात का दबाव कम हो सके।

मार्ग पर स्थापित डिवाइडर एवं रेलिंग को सुरक्षा की दृष्टि से ऊंचा किया जाएगा। कार्य की शुरुआत आज कोरबा पावर हाउस चौक से की गई है। निर्माण कार्य के दौरान यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्माण अवधि में सहयोग करें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें। कार्य पूर्ण होने के बाद इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो जाएगा, जिससे शहर के विकास को नई गति मिलेगी।

नए बजट से शहर से गांव तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार – श्री अरुण साव*

0

*नए बजट से शहर से गांव तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार – श्री अरुण साव*

*उप मुख्यमंत्री ने नए बजट को बताया विकसित छत्तीसगढ़ की ओर निर्णायक कदम बढ़ाने वाला, हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए है प्रावधान*

बिलासपुर. , उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज विधानसभा में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत श्री विष्णु देव साय सरकार के तीसरे बजट को राज्य के विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाने वाला बजट बताया है। उन्होंने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम जिस संकल्प को लेकर सरकार में आए हैं, यह बजट ठीक उसी के अनुरूप है। छत्तीसगढ़ को हमने बनाया है और हम ही इसे संवारेंगे। छत्तीसगढ़ को संवारने का यह बजट एक-एक क्षेत्र, एक-एक वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का बजट है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 का यह बजट हर क्षेत्र और हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें अनेक नई योजनाओं और नवाचारी प्रावधानों को शामिल किया गया है। राज्य के शहरों को आधुनिक और सुविधासंपन्न बनाने के लिए ‘मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना’ का प्रावधान किया गया है। वहीं लोक निर्माण विभाग के माध्यम से सड़क अधोसंरचना को नई गति देने के लिए ‘द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना’ भी इसमें शामिल है। इन योजनाओं से शहरी विकास और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।

श्री साव ने कहा कि नया बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार देगा और युवाओं, किसानों, महिलाओं तथा व्यापारियों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए नए अवसर पैदा करेगा। सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्य करना नहीं, बल्कि ऐसा समावेशी विकास सुनिश्चित करना है जिससे हर नागरिक को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण सरकार का मूल संकल्प है और यह बजट उसी दिशा में एक ठोस और निर्णायक कदम है। प्रदेश के लोगों के विश्वास और अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए सरकार आगामी वर्षों में विकास की रफ्तार को और तेज करेगी। प्रदेशवासियों के कल्याण और समग्र विकास को केंद्र में रखकर यह बजट तैयार किया गया है।