Home Blog Page 250

*ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति*

0

*ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति*

*डिजिटल कनेक्टिविटी बनेगी विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

रायपुर, /छत्तीसगढ़ को डिजिटल आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। भारत सरकार के संचार मंत्रालय द्वारा संशोधित भारतनेट प्रोग्राम (Amended BharatNet Program – ABP) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लिए ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ के 11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी के माध्यम से जोड़ा जाएगा। रिंग टोपोलॉजी आधारित यह नेटवर्क संरचना अधिक विश्वसनीय, सुरक्षित और निर्बाध डिजिटल सेवाएँ उपलब्ध कराने में सक्षम होगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह परियोजना ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे ई-गवर्नेंस सेवाओं का विस्तार होगा, ऑनलाइन शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी, टेलीमेडिसिन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँच सकेंगी तथा ग्रामीण युवाओं और उद्यमियों के लिए नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी केवल इंटरनेट सुविधा नहीं है, बल्कि यह विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा है। इससे शासन की पारदर्शिता बढ़ेगी, सेवाओं की उपलब्धता तेज होगी और गांवों को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ा जा सकेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ डिजिटल रूप से सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

*‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत जरहागांव पुलिस का नशे के विरूद्ध सख्त कार्यवाही*

0

*‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत जरहागांव पुलिस का नशे के विरूद्ध सख्त कार्यवाही*

➡️ *मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘ऑपरेशन बाज’’ चलाकर अवैध रूप से शराब तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध जरहागांव पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही*

➡️ *थाना जरहागांव क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब बिक्री परिवहन करने वाले ग्राम झझपुरी नवापारा निवासी 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

➡️ *थाना जरहागांव में 01 प्रकरण मे 02 आरोपियों से 80 पाव देशी प्लेन मदिरा (14.400 बल्क लीटर) कीमती 6400/ व परिवहनरत 01 नग मोटर सायकल ,कीमती 40000 रूपये को किया गया जप्त*

➡️ *शराब तस्कर के विरूद्ध थाना जरहागांव मे आबकारी एक्ट का अपराध क्रमांक 34/26 धारा 32(2), 59 क आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत किया गया कार्यवाही*

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा असामाजिक तत्वो एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालो के विरूद्व *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलायी जाकर जिले के समस्त थाना चैकी प्रभारियों को सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबडा एवं अति.पुलिस अधीक्षक मयक तिवारी के मागदर्शन मे थाना जरहागांव एवं सायबर सेल द्वारा संयुक्त रूप से नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये अधिक मात्रा मे शराब ब्रिकी हेतू परिवहन करने पर 01 प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

दिनांक 02.03.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना जरहागांव पुलिस व सायबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम पथरिया मोड जरहागांव के पास नाकाबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम *01.अजय साहू पिता गेंदराम साहू उम्र 27 वर्ष 02. राहुल साहू पिता दरबारी साहू उम्र 23 वर्ष दोनो निवासी ग्राम झझपुरी खुर्द नवापारा थाना जरहागांव जिला मुंगेली* बताया मौके में तलाशी लेने पर आरोपी राहुल साहू से एक भूरे रंग का पिठ्ठू बैग जिसके अंदर 40 नग देशी प्लेन मदिरा युनिक कंपनी का लेबल लगा हुआ प्रत्येक शीशी कांच मे 180ml कुल 7.200 बल्क लीटर कुल किमती 3200 रूपये एवं शराब परिवहन मे प्रयुक्त मोटर सायकल Cg 28 L 0538 हिरो एचएफ डिलक्स कंपनी काले रंग का जिसकी किमती अनुमानित 40000 रूपये कुल जुमला किमती करीबन 43200 रूपये का मिला एवं मोटर सायकल के पीछे बैठे व्यक्ति राहुल साहू के कब्जे से एक हरे-सफेद रंग के थैला के अंदर 40 नग देशी प्लेन मंदिरा प्रत्येक कांच की शीशी मे सीलबंद 180 ml कुल 7.200 बल्क लीटर कुल किमती 3200 रूपये का मिला जिसे जप्त किया गया।
आरोपियों को नोटिस देकर शराब रखने एवं परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किंतु वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
आरोपियों के कब्जे से 80 नग देशी प्लेन शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पाए जाने से मौके पर देहाती नालसी पश्चात अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरी.प्रसाद सिंहा (प्रभारी साइबर सेल), उप निरी. सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी थाना प्रभारी जरहागांव एवं थाना जरहागांव, सायबर सेल स्टाफ की अहम भूमिका रही।

*राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में महाविद्यालय परिवार के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।*

0

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में महाविद्यालय परिवार के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने आपसी प्रेम और भाईचारा के भाव से रंगारंग होली मिलन समारोह मनाया l जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में महिला मोर्चा पंडरिया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन*

0

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में महिला मोर्चा पंडरिया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

0.होली मिलन समारोह में पंडरिया विधायक भावना बोहरा संग महिला मोर्चा ने उत्साह और उल्लास के साथ खेली होली।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- रंगों के पावन उत्सव होली के अवसर पर 2 मार्च को सामुदायिक भवन पंडरिया में आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं संग विधायक भावना बोहरा ने होली का उत्सव मनाया और सभी को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि आज भाजपा महिला मोर्चा की बहनों द्वारा इस आयोजन के लिए मैं उनका हार्दिक अभिनंदन करती हूँ यह आयोजन सामूहिक एकता का प्रतीक है आज महिलाएं अपने हुनर व कौशल से हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं पंडरिया विधानसभा में भी महिला नेतृत्व क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली के लिए हमने जो संकल्प किये हैं उन्हें मूर्तरूप देने के लिए अपनी सक्रिय सहभागिता निभा रहीं हैं महिला सशक्तिकरण के लिए डबल इंजन भाजपा सरकार भी निरंतर प्रयास कर रही है ड्रोन दीदी योजना हो या महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं महिला सुपोषण, सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण और प्रोत्साहन के लिए योजनाओं के माध्यम से आज महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के लक्ष्य से भारतीय जनता पार्टी हर व्यक्ति एवं वर्ग के विकास, अधोसंरचना निर्माण एवं आमजनों के उत्थान के लिए अनवरत कार्य कर रही है बेटियों की शिक्षा के लिए निःशुल्क बस और लक्ष्य कोचिंग के माध्यम से उन्हें बेहतर शिक्षा देने का हम प्रयास कर रहें हैं ताकि बेटियां भी अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें उन्होंने आगे कहा कि होली का यह पर्व स्नेह,सद्भावना, एकता एवं भाईचारे का प्रतीक है मैं समस्त पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देती हूँ और आग्रह करती हूँ की अपनों के संग रंगों के इस पावन उत्सव को उमंग व उल्लास के साथ मनाएं आज यहां उपस्थित सभी नारी शक्तियों को भी मैं बधाई देती हूँ कि जिस प्रकार आज महिलाएं गृहणी होने के साथ-साथ एक जनप्रतिनिधि के रूप में भी अपने दायित्वों को पूरा कर रहीं हैं और सामाजिक समरसता व क्षेत्र के विकास में अपनी बहुमूल्य भूमिका निभा रहीं हैं आज पंडरिया विधानसभा में महिलाएं भी अपने सामर्थ्य व कौशल से विभिन्न क्षेत्रों में हमारे क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ा रहीं हैं भावना बोहरा ने आगे कहा कि होली का पर्व पूरे देश में धूमधाम एवं हर्सोल्लास के साथ मनाया जाता है यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है यह सिर्फ रंगों का त्योहार नही बल्कि प्रेम, सद्भावना और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का पर्व भी है हमारे छत्तीसगढ़ में भी होली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है होलिका दहन के दिन पूरे विधि विधान के साथ भक्त प्रहलाद की भक्ति और उनकी आस्था को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है यह दिन हमें यह भी सिखलाता है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो अंत में अच्छाई, सच्चाई और विश्वास की हमेशा जीत होती है इसलिए हमें भी होलिका दहन के साथ अपने नकारात्मक विचारों, बुराइयों को उसकी अग्नि में दहन कर अच्छाई व सच्चाई के मार्ग पर चलने का अनुसरण करना चाहिए होली मिलन समारोह में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तिवारी, जिला महामंत्री नीतू शर्मा गौरी देवी साहू, नगर पालिका पंडरिया अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे , जनपद पंचायत अध्यक्ष नंदिनी साहू, जनपद अध्यक्ष लोहारा दुर्गा सिंह, नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष सरिता सोनी नगर पंचायत इंदौरी अध्यक्ष मित्रीन बाई मांडले, जिला पंचायत सदस्य दीपा धुर्वे , राजकुमारी साहू , राजेश्वरी धृतलहरे जी, मंडल अध्यक्ष अंजू शर्मा ,रेखा पनगर , मोंगरा साहू , पार्वती सुनहले, बबली साहू , मीना पटेल , पुष्पा साहू , जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

—————————————

*स्कूली ऑटो-वैन पर की गई 23 हजार 600 रुपये की चालानी कार्रवाई*

0

*स्कूली ऑटो-वैन पर की गई 23 हजार 600 रुपये की चालानी कार्रवाई*

 

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच में मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 23 वाहनों पर कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 12 हजार 800 रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूले गए, जबकि 10 हजार 800 रुपये की ई-चालान कार्रवाई की गई। इस प्रकार दो दिनों में कुल 23 हजार 600 रुपये की राजस्व वसूली की गई।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, ओवरलोडिंग, सुरक्षा मानकों एवं अन्य आवश्यक प्रावधानों की जांच की गई। जिन वाहनों में खामियां पाई गईं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इस तरह की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

*होली से पहले अवैध मदिरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई*

0

*होली से पहले अवैध मदिरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई*

*10.6 लीटर देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त*

मुंगेली, 02 मार्च 2026// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशों के अनुपालन में होली पर्व के मद्देनजर आबकारी विभाग द्वारा जिलेभर में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 01 मार्च को टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 10.6 लीटर देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त किया गया। अभियान के तहत दाऊपारा एंड्रूज वार्ड में धर्मेंद्र निर्मलकर एवं जैनेंद्र साहू के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसी प्रकार मल्हापारा, मुंगेली में अश्मिन गुप्ता (22) के विरुद्ध धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला कायम कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि होली जैसे प्रमुख त्यौहारों के दौरान अवैध शराब की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिले की संयुक्त टीम द्वारा लगातार दबिश देकर संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है, ताकि त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे। अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में वृत्त पथरिया प्रभारी एवं आबकारी उपनिरीक्षक उम्मी रूमा, वृत्त लोरमी के आबकारी उपनिरीक्षक अमित शाह तथा वृत्त मुंगेली के आबकारी उपनिरीक्षक जयसिंह मरकाम सहित विभागीय स्टाफ शामिल रहे।

*Chhattisgarh Udyamita Vikas Kendra द्वारा ग्राम बिनौरी में 02 दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ*

0

Chhattisgarh Udyamita Vikas Kendra द्वारा ग्राम बिनौरी में 02 दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ


संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर, ।Chhattisgarh Udyamita Vikas Kendra द्वारा ग्राम बिनौरी, बिलासपुर में 02 दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 02 से 03 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्व-सहायता समूहों एवं स्थानीय समुदाय को उद्यमिता के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों से परिचित कराना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ. मनोहर लाल राजपूत रहे, जिन्होंने विशेष रूप से ट्राइकोडर्मा उत्पादन की वैज्ञानिक विधि, गुणवत्ता मानक, विधिक वैधीकरण, आवश्यक अनुज्ञापत्र एवं पंजीयन प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि ट्राइकोडर्मा उत्पादन को विधिसम्मत रूप से स्थापित कर ग्रामीण समूह बेहतर आय अर्जित कर सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान द्वारा संचालित पहल के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसके समन्वयक विनय यादव रहे। श्री विनय यादव ने अपने सत्र में उद्यम स्थापना की प्रक्रिया, परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने तथा शासकीय योजनाओं से लाभ प्राप्त करने संबंधी जानकारी दी।
इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विस्तार विशेषज्ञ सुश्री सुप्रिया कश्यप, अमनप्रीत कौशिक एवं आलोक कुमार पांडेय ने भी प्रतिभागियों को व्यवसाय विस्तार एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच कविता मरावी, समूह लीडर सरिता द्विवेदी एवं सक्रिय महिला संतोषी जी सहित ग्राम के अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उद्यम स्थापना एवं विस्तार को लेकर अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं।
यह कार्यक्रम ग्रामीण स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने एवं कृषि आधारित उद्योगों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

*हेपेटाइटिस बी-सी उन्मूलन: जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित*

0

*हेपेटाइटिस बी-सी उन्मूलन: जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले में हेपेटाइटिस बी एवं सी की रोकथाम, समय पर पहचान और प्रभावी उपचार सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एक दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को हेपेटाइटिस की रोकथाम, स्क्रीनिंग, रिपोर्टिंग एवं उपचार संबंधी अद्यतन दिशानिर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था, ताकि जिले में वायरल हेपेटाइटिस उन्मूलन की दिशा में ठोस प्रगति सुनिश्चित की जा सके।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि समय पर जांच और उपचार से संक्रमण को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है। विशेष रूप से उच्च जोखिम समूहों में नियमित स्क्रीनिंग और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को उच्च जोखिम समूहों एवं गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला नोडल अधिकारी डॉ. शिव पाल सिंह सिदार ने कहा कि हेपेटाइटिस एक गंभीर लेकिन नियंत्रित की जा सकने वाली बीमारी है। संक्रमित रक्त, असुरक्षित सुई या ब्लेड का उपयोग, असुरक्षित टैटू बनवाना तथा असुरक्षित यौन व्यवहार हेपेटाइटिस संक्रमण के प्रमुख कारण हैं। गर्भवती महिलाओं की अनिवार्य जांच से नवजात शिशुओं को संक्रमण से बचाया जा सकता है। प्रशिक्षण में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार, आरसीएच अधिकारी डॉ. अमित लाल, आईडीएसपी कार्यक्रम के जिला डाटा प्रबंधक श्री ओमप्रकाश साहू सहित विभिन्न स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने श्रीमद्भागवत कथा में की सहभागिता*

0

*केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने श्रीमद्भागवत कथा में की सहभागिता*

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी, छत्तीसगढ़।

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने लोरमी प्रवास के दौरान ग्राम रबेली में श्री मनोज कश्यप जी के निवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता की।

इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत संपन्न होने पर श्री साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कामना की कि यह पावन स्थापना ग्रामवासियों के लिए आस्था, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक प्रेरणा का केंद्र बने।

श्री साहू ने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।

*आध्यात्मिक चेतना के साथ संवेदनशील जनसंपर्क*

अपने प्रवास के दौरान श्री साहू ने लोरमी क्षेत्र के विभिन्न शोकाकुल परिवारों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें।

*होली पूर्व अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई*

0

*होली पूर्व अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई*

*1500 किलो महुआ लाहन व 47 लीटर कच्ची शराब जब्त*

मुंगेली। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार होली त्यौहार के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग के समस्त वृत्त प्रभारियों की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ लाहन एवं कच्ची शराब जब्त की।

जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि ग्राम शिकारी डेरा में दबिश देकर मदिरा निर्माण हेतु प्रयुक्त लगभग 1500 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
वहीं खपरीखुर्द में कार्रवाई के दौरान प्रेम राज मोहले (उम्र 25 वर्ष) के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1)क, 34(2) एवं 59क के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।