Home Blog Page 249

*जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट का आयोजन*

0

जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट का आयोजन


मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी,,,,,,राजीव गाँधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी मे 2 मार्च 2026 को उपनिदेशक भारत सरकार रासेयो क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल,राज्य रासेयो अधिकारी ,छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग रायपुर,कार्यक्रम समन्वयक ,रासेयो प्रकोष्ठ अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर,जिला संगठक रासेयो जिला मुंगेली के निर्देशानुसार जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट का आयोजन रासेयो के तत्वावधान में कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर एस साहू एवं प्रो निधि सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।इस संदर्भ में डॉ नरेंद्र सलूजा ने बताया कि इस आयोजन का थीम युवा संवाद आपातकाल के 50 वर्ष:भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक था।आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास,संवैधानिक मूल्यों,नागरिक अधिकारों आदि के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में सुजीत वर्मा
(अध्यक्ष ) नगर पालिका लोरमी
अशोक जायसवाल
(उपाध्यक्ष )
नगरपालिका लोरमी ,
पार्षदगण नगरपालिका लो रमी राजेन्द्र सलूजा,सोहन डड़सेना,शिवशंकर यादव,
वरिष्ठ नेता विनय साहू, धनीराम यादव, रवि शर्मा, राजेन्द्र साहू, अशोक साहू , महेंद्र खत्री, हरि किशन खत्री, अभिषेक पाठक , सुरेन्द्र साहू , कार्यक्रम समन्वयक रासेयो डॉ मनोज सिन्हा, अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर,
डॉ प्राची सिंह प्राचार्य शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय मुंगेली,
जुरी मेम्बर्स:-डॉ अर्चना शुक्ला ,डॉ चंद्रशेखर राजपूत,प्रशांत शर्मा (संवाददाता न्यूज 18 जिला मुंगेली),डॉ अशोक गुप्ता ,सुरेन्द्र तिग्गा …
कार्यक्रम अधिकारी:-कृष्ण कुमार जायसवाल, कमल राजपूत,सुरेश भारती ,गोचंद पटेल,एन एस राजपुत,बीरबल सोनकर,प्रहलाद साकत ,तथा कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ नरोत्तम पुरले आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती पूजन,राष्ट्रगान,राष्ट्रगीत, राजकीय गीत से हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत भाषण के दौरान प्राचार्य डॉ एन के ध्रुवे ने कहा कि विकसित भारत @2047 भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका लक्ष्य स्वतंत्रता के 100वें वर्ष यानी 2047 तक भारत को एक उन्नत और विकसित राष्ट्र बनाना है। धनीराम यादव ने कहा कि 50 वर्षों का सबक: यह याद दिलाता है कि लोकतंत्र में सतर्कता आवश्यक है। यह भारतीय संविधान के लचीलेपन और नागरिकों की जीवंतता का परीक्षण था, जो अंततः तानाशाही पर भारी पड़ा। विनय साहू ,रवि शर्मा, राजेंद्र सलूजा आदि ने कहा कि वर्ष 1975 का आपातकाल ने लोकतांत्रिक संस्थानों की कमजोरियों को उजागर किया, लेकिन साथ ही स्वतंत्र न्यायपालिका, प्रेस और नागरिक समाज की महत्वपूर्ण भूमाविका को भी रेखांकित किया। 44वें संवैधानिक संशोधन ने भविष्य में आपातकाल की घोषणा को अधिक कठिन व युक्तिसांगत बना दिया, जिससे लोकतंत्र की रक्षा के लिए संवैधानिक सुरक्षा को मजबूत किया गया। यह घटना सिखाती है कि लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए जवाबदेही, कानून का शासन एवं सक्रिय नागरिक भागीदारी आवश्यक है। प्रतियोगिता सत्र में प्रतिभागियों को अपने विचार रखने हेतु तीन तीन मिनट का समय दिया गया था। प्रतिभागियों ने सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाई।उन्होंने आपातकाल की संवैधानिक पृष्ठभूमि,उसके सामाजिक ,राजनीतिक प्रभाव,लोकतंत्र के लिए मिलने वाली सीख पर तथ्यपूर्ण,एवं तार्किक प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल ने अभिव्यक्ति शैली,विषय की जानकारी,तथ्यात्मक सटीकता,तार्किकता आदि के आधार पर मूल्यांकन किया। इस आयोजन में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले काजल चिंतामणि साहू,,अवधेश,नंदकुमार,पूर्णिमा को सासंद भवन नई दिल्ली में प्रतिनिधित्व का अवसर प्राप्त होगा। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एन.के.धुर्वे, डॉ.एस.के.जांगड़े, डॉ.एच.एस.राज, डॉ.नरेन्द्र सलूजा, डॉ.आर.एस.साहू, प्रो.निधि सिंह, डॉ.अर्चना भास्कर, प्रो.नितेश गढ़ेवाल, प्रो.विवेक साहू, प्रो.महेन्द्र पात्रे, प्रो.हेमा टंडन, प्रो. देवेंद्र जायसवाल, आर.के.श्रीवास्तव, एन.आर.जायसवाल, पुर्नेश जायसवाल, गंगाराम जायसवाल, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, डॉ.गंगा गुप्ता, प्रो.अमित निषाद, प्रो.मनीष कश्यप प्रो.श्रेया श्रीवास्तव, प्रो.सुषमा डहरिया, प्रो.गुरुदेव निषाद, प्रतापभानु शर्मा, भागबली जायसवाल, अविनाश साहू सोनू यादव, मुकेश यादव, उमाशंकर राजपूत, जितेन्द्र दूबे, भारत ध्रुव, सुबुद्धि यादव आदि l

*अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।*

0

अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

🔷 ढाबा संचालन की आड़ में कर रहा था शराब का अवैध कारोबार।
🔷 थाना कांकेर पुलिस की कार्यवाही।

कांकेर:-पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत दिनांक 02.03.2026 को थाना कोरर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिल्हाटी मेन रोड स्थित चंदू ढाबा के संचालक द्वारा ढाबा के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखी गई है।

कोरर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। तलाशी के दौरान ढाबा के पीछे बाड़ी में रखे एक कागज के कार्टन में 37 नग पौवा तथा दो कागज के कार्टन में शिम्बा बीयर के 24 नग बरामद हुए। कुल शराब की मात्रा 22 लीटर 260 मिलीलीटर तथा अनुमानित कीमत ₹10,400 पाई गई।

उक्त शराब को मौके पर जप्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा शराब को बिक्री हेतु रखना स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

🔹 गिरफ्तार आरोपी :
▪ चन्द्र कुमार शुक्ला
पिता – स्व. कृष्ण कुमार शुक्ला
उम्र – 38 वर्ष
निवासी – कोरर, थाना कोरर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर
🔹 बरामदगी :
▪ 37 नग पौवा अंग्रेजी शराब
▪ 24 नग शिम्बा बीयर
▪ कुल मात्रा – 22 लीटर 260 मिलीलीटर
▪ कुल कीमत – ₹10,400

 

*मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली*

0

*मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली*

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व मनाया। पारंपरिक फाग गीतों और हर्षोल्लास के वातावरण में रंग और उल्लास से सराबोर इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को गुलाल लगाकर उन्हें बधाई दी, वहीं मुख्यमंत्री श्री साय ने भी आत्मीयता के साथ सभी को गुलाल लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएँ दीं और स्नेह, विश्वास तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मकता की भावना को सुदृढ़ करता है तथा जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में सभी से आत्मीय भेंट कर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, साथियों और प्रदेशवासियों के साथ स्नेह, विश्वास और अपनत्व के रंग साझा करना इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों का स्नेह और आशीर्वाद ही जनसेवा के उनके संकल्प को और अधिक सशक्त बनाता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का संचार करे तथा हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और खुशहाली के नए आयाम स्थापित करता रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अमित कुमार, रायपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला सहित मुख्यमंत्री सचिवालय एवं निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*“सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत होली पर्व पर सघन कार्यवाही।*

0

कोरबा – पुलिस के द्वारा 17 गिरफ्तारी वारंट एवं 13 स्थायी वारंट सहित कुल 30 वारंटियों व असामाजिक तत्वों, गुंडागर्दी एवं अड्डेबाजी करने वाले 22 व्यक्तियों के साथ कुल 52 लोगों /बदमाशों को कल भेजा गया जेल,120 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाहीअवैध महुआ शराब, वारंटियों एवं यातायात नियम उल्लंघनकर्ताओं पर बड़ी कार्यवाही,होली त्योहार के मद्देनज़र पिछले तीन दिनों के अंदर कुल 91 बदमाश अड्डे बाज़ उपद्रवी तत्वों को भेजा गया जेल।

जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में दिनांक 02.03.2026 को होली पर्व के मध्यनज़र शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष चेकिंग एवं कसावट अभियान चलाया गया।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों, गुंडागर्दी एवं रात्रि में अड्डेबाजी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 22 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

धारा 126, 135 बीएनएसएस के तहत 120 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 46 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई तथा उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत 121 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। इसमें बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त 17 गिरफ्तारी वारंट एवं 13 स्थायी वारंट सहित कुल 30 वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण हेतु इस प्रकार की सघन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

कोरबा पुलिस की अपील:
सभी नागरिक होली पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं कानून के दायरे में रहकर मनाएं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

*जरूरतमंद युवाओं का मिल रहा स्मृति पुस्तकालय योजना का लाभ*

0

*जरूरतमंद युवाओं का मिल रहा स्मृति पुस्तकालय योजना का लाभ*

*अब तक 8100 से अधिक पुस्तकें की गई दान, आप भी इस पहल से जुड़कर ज्ञान के दान में बनें भागीदार*

रायपुर, । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत ज्ञान दान की दिशा में जनसहभागिता लगातार बढ़ रही है।

इसी क्रम में जिला पंचायत लाइब्रेरियन डॉ. मीनाक्षी वाजपेयी ने इतिहास की पुस्तकें जिला प्रशासन को दान की।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उनके इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए प्रमाण पत्र एवं प्रेरक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास से जरूरतमंद एवं प्रतिभावान अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत अब तक 8100 से अधिक पुस्तकें एवं इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान की जा चुकी हैं। जिनका लाभ जिले के अनेक विद्यार्थियों को मिल रहा है। यह अभियान केवल पुस्तक दान तक सीमित नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को संवारने और उनके भविष्य निर्माण का संकल्प है।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे भी इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। पुस्तक अथवा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दान करने हेतु इच्छुक नागरिक फोन के माध्यम से श्री प्रभात सक्सेना 94060 49000 एवं श्री केदार पटेल 94255 02970 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत*

0

*अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत*

*मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट दधीचि के तहत मानवता और जनसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए बैरन बाजार स्थित जिला वेटनरी हॉस्पिटल में पदस्थ पशु चिकित्सक श्री विजय वर्मा ने अंगदान का संकल्प लेकर समाज के समक्ष अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिले में संचालित प्रोजेक्ट दधीचि के अंतर्गत उन्होंने अंगदान के लिए पंजीयन कर जन जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सम्मान पत्र प्रदान कर उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की तथा कहा कि अंगदान मानवता की सर्वाेच्च सेवा है, जिससे कई लोगों को नया जीवन मिल सकता है।

श्री वर्मा ने अपने संकल्प के बारे में कहा कि मुझे बड़ी खुशी है कि मैं इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनी, मेरे जाने के बाद किसी और को स्वस्थ जीवन मिल सकेगा। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट दधीचि के तहत अब तक 91 से अधिक लोगों ने अंग एवं संपूर्ण शरीर दान का संकल्प लिया है, जिससे समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भी इस पुनीत कार्य से जुड़कर अंगदान का संकल्प लें। अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु 9406049000 संपर्क नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन, संयुक्त संचालक पशु स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. शंकरलाल उइके तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री प्रभात सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता*

0

*इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता*

*छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई*

रायपुर, / युवाओं की प्रतिभा, तकनीकी दक्षता एवं नवाचार क्षमता को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार का कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025-26 में छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन रीजनल प्रतियोगिता में 12 पदक और 04 मेडल ऑफ एक्सीलेंस अर्जित कर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। यह प्रतियोगिता क्रमशः चार चरणों में जिला, राज्य, रीजनल एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को वर्ल्ड स्किल्स इंटरनेशनल के अंतर्गत भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे राष्ट्रीय ही नहीं, वैश्विक स्तर पर भी प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हैं। राज्य सरकार कौशल विकास को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक प्रशिक्षण, नवाचार और उद्योगोन्मुख पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दे रही है। यह सफलता सशक्त युवा, समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ईस्ट जोन की रीजनल प्रतियोगिता का समापन 02 मार्च 2026 को भुवनेश्वर में हुआ, जिसमें ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने 59 कौशल श्रेणियों में भाग लिया। छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक एवं 04 मेडल ऑफ एक्सीलेंस सम्मान अर्जित किए, जिनमें 01 स्वर्ण, 02 रजत, 05 कांस्य पदक तथा 04 मेडल ऑफ एक्सीलेंस शामिल हैं।

डिजिटल इंटरैक्टिव मीडिया में सुनील कुमार पैतल ने स्वर्ण पदक, 3डी डिजिटल गेम आर्ट में खुशांक नायक, सीएनसी मिलिंग में पुष्कर सोनबर एवं सीएनसी टर्निंग में आत्माराम ने रजत पदक अर्जित कर राज्य को गौरवान्वित किया। इसी तरह सीएनसी मिलिंग में निखिल, इलेक्ट्रॉनिक्स में अभिषेक कुमार, प्लंबिंग एवं हीटिंग में रेशमान, वेब टेक्नोलॉजी में सतेंद्र कुमार ने कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। इसी तरह रेन्यूबल एनर्जी में नोहर लाल पटेल, मेकेनिकल इंजीनियरिंग में ओम बंजारे, हेल्थ एंड सोशल केयर में अंतरा मुखर्जी ने मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि राज्य में प्रतियोगिता का सफल आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया। 19 कौशल ट्रेड्स में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 3327 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 381 प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 03 एवं 04 फरवरी 2026 को रायपुर, दुर्ग एवं रायगढ़ जिलों के प्रतिष्ठित संस्थानों में संपन्न हुई। व्यावहारिक मूल्यांकन के पश्चात 38 प्रतिभागियों का चयन रीजनल स्तर के लिए किया गया। रीजनल स्तर पर सफल प्रतिभागी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य में पहली बार कौशल तिहार 2025 एवं मोबाइल आधारित एमसीक्यू परीक्षा जैसे नवाचारों के माध्यम से प्रतियोगिता का व्यापक एवं पारदर्शी संचालन किया गया।

*प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ*

0

*प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ*

रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कामना की है कि यह उल्लास, उमंग और आत्मीयता का महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को सशक्त बनाने का अवसर है। यह पर्व समाज में समरसता, सद्भाव और एकता की भावना को प्रगाढ़ करता है तथा हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में होली का विशेष महत्व है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, अहंकार पर विनम्रता की जीत और वैमनस्य पर प्रेम की प्रधानता का संदेश देता है। होली के रंग हमें स्मरण कराते हैं कि विविधताओं से परिपूर्ण हमारे समाज की वास्तविक शक्ति परस्पर विश्वास, अपनत्व और सामूहिक सहयोग में निहित है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पर्व को हर्षोल्लास, संयम और पारंपरिक मर्यादाओं के साथ मनाएँ। प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें तथा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के साथ भी इस उत्सव की खुशियाँ साझा करें।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के रंगों से सजी यह होली छत्तीसगढ़ की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

*Chhattisgarh Registers Historic Success at IndiaSkills 2025–26*

0

*Chhattisgarh Registers Historic Success at IndiaSkills 2025–26*

*State Wins 12 Medals at East Zone Regional Competition*

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Congratulates Participants*

Raipur, // Youth from Chhattisgarh have achieved notable success at the East Zone Regional round of the IndiaSkills Competition 2025–26, securing 12 medals and four Medals of Excellence. The competition is organised by the Union Ministry of Skill Development and Entrepreneurship to provide a national platform for technical talent and innovation.

IndiaSkills is being conducted in four stages: district, state, regional and national. Participants selected at the national level will go on to represent India at WorldSkills International.

Congratulating the winners, Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai said the achievement shows that the youth of Chhattisgarh are capable of competing not only at the national level but also globally. He said the State government is giving priority to skill development by promoting modern training, innovation and industry-oriented courses. He described the success as an important step towards the goal of a skilled and prosperous Chhattisgarh.

The East Zone Regional competition concluded on March 2, 2026, in Bhubaneswar. More than 200 participants from Odisha, Bihar, West Bengal, Jharkhand, Chhattisgarh and the Andaman and Nicobar Islands competed across 59 skill categories. Chhattisgarh secured one gold, two silver and five bronze medals, along with four Medals of Excellence.

Sunil Kumar Paital won gold in Digital Interactive Media. Khushank Nayak in 3D Digital Game Art, Pushkar Sonbar in CNC Milling and Atmaram in CNC Turning secured silver medals. Nikhil in CNC Milling, Abhishek Kumar in Electronics, Reshman in Plumbing and Heating, and Satendra Kumar in Web Technologies won bronze medals. Nohar Lal Patel in Renewable Energy, Om Banjare in Mechanical Engineering and Antara Mukherjee in Health and Social Care received Medals of Excellence.

Meanwhile, the competition in the state was organised by the Chhattisgarh State Skill Development Authority. At the district level, 3,327 participants competed across 19 skill trades, of whom 381 advanced to the state round. The state-level competition was held on February 3 and 4, 2026, in Raipur, Durg and Raigarh. Following practical assessments, 38 participants were selected for the regional stage. Those who have qualified at the regional level will now represent the state at the national competition.

For the first time, initiatives such as Kaushal Tihar 2025 and a mobile-based MCQ examination system were introduced to ensure wider participation and transparency in the conduct of the competition.

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Extends Holi Greetings, Calls for a Festival of Love and Harmony*

0

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Extends Holi Greetings, Calls for a Festival of Love and Harmony*

Raipur, //Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has extended his heartfelt greetings and best wishes to the people of the state on the auspicious occasion of Holi. He expressed hope that this grand celebration of joy, enthusiasm, and togetherness will bring happiness, peace, prosperity, and renewed energy to everyone’s life.

The Chief Minister stated that Holi is not merely a festival of colours, but an occasion to strengthen bonds of mutual love, harmony and brotherhood. He noted that the festival deepens the spirit of social unity and collective goodwill, while inspiring people to move forward with a positive outlook and shared responsibility.

Highlighting the cultural significance of Holi in Indian tradition, Shri Sai said the festival symbolises the triumph of good over evil, humility over arrogance and love over discord. The vibrant colours of Holi remind us that the true strength of our diverse society lies in mutual trust, belongingness and collective cooperation.

Appealing to citizens, the Chief Minister urged everyone to celebrate the festival with joy, restraint and respect for traditional values. He encouraged the use of natural colours to promote environmental protection and called on people to share the festival’s happiness with underprivileged and needy sections of society.

Expressing confidence, Shri Vishnu Deo Sai stated that this Holi, adorned with the colours of love, harmony and brotherhood, will further strengthen Chhattisgarh’s unity, social cohesion and cultural pride.