
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां को जानने का मिलेगा मौका । किसी भी शासकीय अशासकीय विद्यालय में नियमित रुप से अध्ययनरत कक्षा 9 वी के छात्र छात्रा रॉकेट सैटेलाइट या अंतरिक्ष की दुनिया में दिलचस्पी रखता है तो उसके लिए यह बड़ी खुशखबरी है भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने युविका 2026 प्रोग्राम की घोषणा की है युविका का पूरा नाम युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम है इसका उद्देश्य नवमी कक्षा के बच्चों को कम उम्र में ही अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक से जोड़ना है ताकि वह आगे चलकर विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बना सके । चयनित छात्रों को अपने एक अभिभावक के साथ इसरो केंद्र घूमने का मौका निःशुल्क मिलेगा। इसरो ने युविका प्रोग्राम की घोषणा कर दी है।रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 27 फरवरी से प्रारंभ हो गई है ।रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 है पहले सिलेक्शन लिस्ट 13 अप्रैल को और दूसरी सिलेक्शन लिस्ट 20 अप्रैल को जारी की जाएगी। युविका प्रोग्राम की डेट 11 मई से 22 मई 2026 है निःशुल्क फॉर्म भरने की सुविधा डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय मुंगेली में उपलब्ध है। विस्तृत जानकारी के लिए शीघ्र संपर्क करें
9303901651
**खुशखबरी खुशखबरी इसरो ने लॉन्च किया युविका प्रोग्राम **
*राज्यपाल ने माँ महामाया का दर्शन कर लिया आशीर्वाद*
*राज्यपाल ने माँ महामाया का दर्शन कर लिया आशीर्वाद*

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर, /राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रतनपुर पहुंचकर माँ महामाया मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। उन्होंने माँ महामाया से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना कर आशीर्वाद लिया।
मंदिर परिसर में राज्यपाल का मंदिर समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री लवकुश कश्यप,कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, श्री मोहित जायसवाल एवं समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।
*दीर्घकालिकदीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री श्री साय* विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री श्री साय* *राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएँ*
*दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री श्री साय*
*राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएँ*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर स्थित नीति भवन में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य नीति आयोग प्रदेश के दीर्घकालिक विकास विज़न, साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण और विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा और गति देने वाला एक महत्वपूर्ण संस्थान है। उन्होंने कहा कि भविष्य की जरूरतों और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विकास की योजनाएँ और रणनीतियाँ तैयार करने में आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी दृष्टि को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में भी छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्युमेंट 2047 तैयार किया गया है, जिससे प्रदेश के समग्र और दीर्घकालिक विकास की रूपरेखा तय की जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग के गठन का निर्णय दूरदर्शी सोच का परिणाम था। आज नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिलों का कार्यक्रम देश के पिछड़े क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों में भी देखने को मिला है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नीति आयोग की विशेषता यह है कि यह क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नीति और योजना निर्माण को बढ़ावा देता है। इसी सोच के साथ राज्यों में भी राज्य नीति आयोग का गठन किया गया है, जो विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ प्रदेश में विकास को नई गति देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री गणेश शंकर मिश्रा के प्रशासनिक अनुभव से राज्य नीति आयोग को नई दिशा और गति मिलेगी। आयोग की ओर से प्राप्त अच्छे सुझावों को राज्य सरकार गंभीरता से लेकर प्रभावी ढंग से लागू करने का प्रयास करेगी।
राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर और भविष्योन्मुखी नीतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ को अधिक समृद्ध और विकसित बनाने की दिशा में सभी के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक सुश्री लता उसेंडी, विधायक श्री अमर अग्रवाल, महापौर धमतरी श्री रामू रोहरा, राज्य नीति आयोग के सदस्य डॉ. के. सुब्रह्मण्यम, सदस्य सचिव श्री आशीष भट्ट, सचिव श्री भुवनेश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
*लखपति दीदी बनीं चित्र रेखा धुरी: संघर्ष से आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी*
सफलता की कहानी
*लखपति दीदी बनीं चित्र रेखा धुरी: संघर्ष से आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी*

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर,/जनपद पंचायत बिल्हा के भैंसबोड क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नगपुरा की संस्कार समूह से जुड़ी बिहान दीदी चित्ररेखा धुरी ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों और सरकारी योजनाओं के सहयोग से हर सपना साकार किया जा सकता है। सीमित संसाधनों के बीच जीवनयापन कर रहीं चित्र रेखा ने स्व सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की राह चुनी और आज वे “लखपति दीदी” के रूप में पहचानी जा रही हैं, चित्रेखा ने आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए सरकारी योजनाओं को बड़ा संबल बताया उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जन हितैषी योजनाओं के लिए आभार जताया है, जिससे हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।
समूह में जुड़ने से पूर्व बिहान दीदी चित्रेखा धुरी के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद सामान्य थी। घरेलू जिम्मेदारियों के साथ परिवार के लिए आय के सीमित साधन होने के कारण अक्सर चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे समय में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना के तहत संस्कार समूह ने उन्हें न केवल आर्थिक सहयोग दिया, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाया। समूह से ऋण प्राप्त कर उन्होंने ई-रिक्शा खरीदा और संचालन की जिम्मेदारी अपने पति को दी। यह कदम उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव लेकर आया। ई-रिक्शा संचालन से नियमित आय होने लगी तो उन्होंने सिलाई कार्य भी शुरू किया। गांव की महिलाओं और बच्चों के कपड़े सिलकर अतिरिक्त आमदनी अर्जित करने लगीं। इसके साथ ही घर के पास सब्जी बाड़ी तैयार कर मौसमी सब्जियों का उत्पादन भी शुरू किया, जिससे परिवार की जरूरतें पूरी होने के साथ बाजार में बिक्री से लाभ भी मिलने लगा। तीनों कार्यों से आय के स्रोत मजबूत हुए और धीरे-धीरे उनकी वार्षिक आय लाख रुपये से अधिक हो गई। आज चित्र रेखा धुरी आर्थिक रूप से सशक्त हैं और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं।
चित्ररेखा की सफलता ने गांव की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया है कि वे स्व सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। वे खुश होकर बताती हैं कि उन्हें महतारी वंदन योजना का भी मिलता है जिससे उन्हें अपनी छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है वे कहती है कि मुख्यमंत्री जी की संवेदनशील पहल का ही परिणाम है कि महिलाओं के हाथ में उनका अपना पैसा है और शासन की अनेक कल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर उन जैसी अनेक महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में अग्रसर हो रही हैं।
*Rajya NITI Aayog to Play Key Role in Shaping Long-Term Development: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai*
*Rajya NITI Aayog to Play Key Role in Shaping Long-Term Development: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai*
*Shri Ganesh Shankar Mishra Assumes Charge as Vice-Chairman of Chhattisgarh Rajya NITI Aayog*

Raipur, //Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai on Thursday attended the programme marking the assumption of charge by the newly appointed Vice-Chairman of the Chhattisgarh Rajya NITI Aayog, Shri Ganesh Shankar Mishra, at NITI Bhavan in Nava Raipur. Chief Minister extended his congratulations and best wishes to Shri Mishra on assuming the new responsibility.
Chief Minister Shri Sai said the Rajya NITI Aayog is an important institution that will guide Chhattisgarh’s development through long-term vision, evidence-based policymaking and stronger coordination among departments. He noted that the body will play a significant role in formulating development strategies that address future needs and emerging challenges.
Chief Minister said that under the leadership of Prime Minister Shri Narendra Modi, the country is steadily moving towards the goal of a developed India by 2047. In line with this vision, the Chhattisgarh Vision Document 2047 has also been prepared to outline the State’s long-term and comprehensive development roadmap.
He mentioned that the Prime Minister’s decision to replace the Planning Commission with NITI Aayog reflected a forward-looking approach to governance. Programmes such as the Aspirational Districts initiative have significantly contributed to the development of backward regions, with visible positive outcomes in Chhattisgarh’s aspirational districts as well.
Chief Minister Shri Sai said one of the key strengths of NITI Aayog lies in its emphasis on policy and planning based on the actual needs of regions. Following this approach, Rajya NITI Aayogs have been constituted in several states to guide development priorities. He added that the state government continues to work towards accelerating development through good governance, transparency and public participation.
Expressing confidence in Shri Mishra’s experience, Chief Minister said Rajya NITI Aayog will gain fresh direction and momentum with him serving as Vice-Chairman. He added that the government will carefully consider and effectively implement constructive suggestions received from the Aayog.
Vice-Chairman of the Chhattisgarh Rajya NITI Aayog Shri Ganesh Shankar Mishra said that under the leadership of Chief Minister Shri Sai, the state is steadily progressing on the path of development. He added that collective efforts will be made to frame forward-looking policies aimed at making Chhattisgarh more prosperous and developed.
Deputy Chief Minister Shri Vijay Sharma, Forest Minister Shri Kedar Kashyap, MLA Smt. Lata Usendi, MLA Shri Amar Agrawal, Dhamtari Mayor Shri Ramu Rohra, Member of the State Policy Commission Dr. K. Subrahmanyam, Member Secretary Shri Ashish Bhatt, Secretary Shri Bhuvnesh Yadav and other officials were present on the occasion.
*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Condoles Demise of Democracy Fighter Shri Mahaveer Prasad Jain*
*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Condoles Demise of Democracy Fighter Shri Mahaveer Prasad Jain*

Raipur, // Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has expressed deep grief over the demise of senior social worker and democracy fighter Shri Mahaveer Prasad Jain of Jashpur.
In his condolence message, Chief Minister said Shri Mahaveer Prasad Jain dedicated his life to social service, national interest and the protection of democratic values. During the difficult period of the Emergency, he courageously stood up to safeguard democracy and remained steadfast in his principles. The sacrifice and commitment he displayed during that time reflected his deep dedication to democratic ideals.
Chief Minister said Shri Jain’s life has been a source of inspiration for society and his contributions will always be remembered.
Chief Minister Shri Sai prayed for peace for the departed soul and strength for the bereaved family to bear this irreparable loss.
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लोकतंत्र सेनानी श्री महावीर प्रसाद जैन के निधन पर जताया शोक*
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लोकतंत्र सेनानी श्री महावीर प्रसाद जैन के निधन पर जताया शोक*

रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और लोकतंत्र सेनानी श्री महावीर प्रसाद जैन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री महावीर प्रसाद जैन ने अपने जीवन को समाजसेवा, राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित किया।आपातकाल के कठिन दौर में उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए साहसपूर्वक संघर्ष किया और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। उस समय उनके द्वारा किया गया त्याग और समर्पण लोकतांत्रिक चेतना के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का परिचायक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री जैन का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी रहा है। उनका योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
*टी-20 विश्वकप के फाइनल में पहुँची टीम इंडिया, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई*
*टी-20 विश्वकप के फाइनल में पहुँची टीम इंडिया, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई*

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पराजित कर फाइनल में पहुँचने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने ट्वीट में कहा है कि टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार और जुझारू प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को हराकर भव्य अंदाज़ में फाइनल में प्रवेश किया है। यह पूरे देश के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है।
उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने अद्भुत टीमवर्क, साहस और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए पूरे देश को गर्व से भर दिया है। यह जीत केवल एक मैच की जीत नहीं, बल्कि हर भारतीय के आत्मविश्वास और तिरंगे की शान का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को फाइनल मुकाबले के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारतीय टीम इसी जज़्बे और प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ते हुए विश्व मंच पर एक नया इतिहास रचेगी।
*राज्यपाल रमेन डेका ने किया मुंगेली अचानकमार टाइगर रिजर्व का दौरा*
*राज्यपाल रमेन डेका ने किया मुंगेली अचानकमार टाइगर रिजर्व का दौरा*
*जंगल सफारी का लिया आनंद, जनजातीय कला और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना*
*प्राकृतिक वातावरण में वन्य जीव के संरक्षण को किया प्रोत्साहित*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज मुंगेली जिले के प्रसिद्ध अचानकमार टाइगर रिजर्व का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जंगल सफारी का आनंद लिया और वनांचल की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की। उन्होंने प्राकृतिक वातावरण में वन्य जीव के संरक्षण को प्रोत्साहित किया।
दौरे के दौरान राज्यपाल ने आदिवासी अंचल की महिलाओं द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों की प्रशंसा की। उन्होंने बैगा और गोंड जनजाति की पारंपरिक ट्राइबल पेंटिंग्स तथा स्थानीय हस्तशिल्प को विशेष रूप से सराहा।
राज्यपाल श्री डेका ने सिहावल क्षेत्र में वन्य प्राणी संरक्षण को और मजबूत करने के लिए आवश्यक सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जंगली हाथियों के प्रशिक्षण एवं प्रबंधन के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान डी डी एटीआर ने बताया कि यह क्षेत्र हिरण, हाथी, टाइगर सहित कई वन्य प्राणियों के विचरण का प्रमुख क्षेत्र है।गौरतलब है कि मुंगेली जिले का सिहावल क्षेत्र मनियारी नदी का उद्गम स्थल भी माना जाता है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार द्वारा राज्यपाल को जनजातीय कला पर आधारित स्मृति चिन्ह एवं प्राकृतिक कोसे से निर्मित शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर फील्ड डायरेक्टर अभिषेक सिंह, एडीसी ओम भविष्यकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, डीडी एटीआर, यू आर गणेशन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रभाकर पांडेय सहित, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण, फूड एवं राजस्व सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
*बैगा-बिरहोर आदिवासियों के गांव पहुंचे राज्यपाल, योजनाओं का जाना हाल*
*बैगा-बिरहोर आदिवासियों के गांव पहुंचे राज्यपाल, योजनाओं का जाना हाल*
*संस्कृति को सहेजने की दी सीख, आर्चरी खिलाड़ियों को 5-5 हजार देने की घोषणा*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,/राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति तथा शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। इस अवसर पर राज्यपाल ने आर्चरी के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रत्येक खिलाड़ी को 5-5 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने खिलाड़ियों को लोकभवन रायपुर आने का निमंत्रण दिया तथा कलेक्टर को उनके आवागमन सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
राज्यपाल श्री डेका ने करका की लखपति दीदी श्रीमती प्रमिला बैगा से चर्चा की। उन्होंने बताया कि वे गोंदा स्वसहायता समूह से जुड़ी हैं। समूह की श्रीमती रश्मि मरावी ने बताया कि उनके समूह द्वारा सिलाई-मशीन का काम, अचार-पापड़ निर्माण सहित अन्य आजीविका गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। बैगा महिलाओं द्वारा बांस से विभिन्न उपयोगी उत्पाद भी तैयार किए जा रहे हैं। राज्यपाल ने आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन, पीएम जनमन योजना सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी ली। औरापानी की श्रीमती मंगली ने बताया कि उन्हें आवास योजना का लाभ मिला है। शिवतराई की श्रीमती ममता खुसरो ने बताया कि उन्हें आयुष्मान कार्ड के साथ महतारी वंदन योजना का भी लाभ मिल रहा है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड से अपना अल्सर का ऑपरेशन भी कराया है।
राज्यपाल ने कहा कि बैगा और बिरहोर समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराएं उनकी पहचान हैं। उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति को सहेजकर रखने का आग्रह करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ते हुए भी अपनी परंपराओं को विलुप्त न होने दें। उन्होंने कहा कि बांस के उत्पाद और पारंपरिक गहने बनाना सिखाने के लिए प्रशिक्षक की भी व्यवस्था की जाएगी। राज्यपाल ने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने पर भी जोर दिया। इस दौरान सरपंच ने बताया कि यहां पीएम जनमन योजना के तहत 265 आवास स्वीकृत हुए हैं। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में पीवीटीजी समुदाय के लगभग 6400 लोग 54 बसाहटों में निवासरत हैं। पीएम जनमन योजना के तहत लगभग 900 आवास स्वीकृत किए गए हैं तथा 21 सड़कों का निर्माण किया गया है। टाटीधार में बहुद्देशीय केंद्र बनाया गया है। पीवीटीजी बसाहटों में 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण और दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।
राज्यपाल ने निर्देश दिए कि पीएम जनमन योजना का अधिक से अधिक लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जाए तथा नियमित रूप से मेडिकल कैंप लगाए जाएं। उन्होंने टीबी मरीजों के पोषण के लिए उन्हें गोद लेने की पहल को भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी को मोतियाबिंद की समस्या है तो वे एम्स आ सकते हैं, वहां उनके ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी। राज्यपाल ने बैगा समाज के लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं और उन्हें उपहार भी प्रदान किया। इस अवसर पर बैगा समाज के प्रमुख श्री लुमन सिंह बैगा ने पलाश के फूलों की माला पहनाकर राज्यपाल का स्वागत किया तथा बैगा महिलाओं ने खुमरी पहनाकर उनका पारंपरिक स्वागत किया। कार्यक्रम में एसएसपी श्री रजनेश सिंह, सीसीएफ श्री मनोज पांडे, एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी सहित बड़ी संख्या में बैगा आदिवासी समाज के लोग, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।







