Home Blog Page 245

*नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

0

*नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

➡️ *वर्ष 2025 से नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को पथरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*

➡️ *आरोपी बिट्टू कुर्रे निवासी डिघोरा के विरूद्ध थाना पथरिया मे अपराध क्रमांक 57/26 धारा 137(2)ए 64,64(2)(ड)351(3) बीएनएस 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली/पथरिया-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा महिला संबंधी लंबित अपराधो तथा अदम दस्तायाब गुम बालक/बालिकाओ के मामले मे लगातार प्रयास कर मामले का निकाल करने तथा दस्तायाबी करने के संबंध मे दिये गये निर्देश के परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा व उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन मे थाना पथरिया मे दर्ज गुम हुये बच्चों एवं महिला संबंधी अपराधो में त्वरित कार्यवाही किया गया।
दिनॉक 07.03.206 को पीडिता/प्रार्थिया के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2025 में इस्टाग्राम में बिट्टू कुर्रे का फ्रेड रिकवेस्ट आने से जान पहचान हुआ था जान पहचान होने से बिट्टू कुर्रे के द्वारा बिलासपुर आकर गार्डन घुमाया और दिनॉक 08.10.2025 मंदिर घुमाने के बहाने से बिलासपुर से पीडिता को डिघोरा ले आया और पीडिता के साथ जबरदस्ती मना करने के बाद भी शारीरिक संबंध बनाया और किसी को मत बताना बोला अगर किसी को बताओगी तो जान डालने की धमकी देकर पीडिता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया है कि रिपोर्ट पर थाना पथरिया के अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 137(2)64,64(2)(ड)351(3) बीएनएस 4,6 पाक्सो एक्ट अपराध पंजीबद्व किया गया।
प्रकरण मे पतासाजी के दौरान आरोपी बिट्टू कुर्रे को हिरासत मेे लेकर पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी डायनी उर्फ बिट्टू कुर्रे पिता राजेश कुमार कुर्रे उम्र 18 वर्ष 04 माह साकिन डिघोरा थाना पथरिया जिला मुंगेली छ.ग. को दिनॉक 07.03.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गिरिजा शंकर यादव, सउनि. नरेश साहू, प्र.आर.प्रकाश, वीरभद्र सिंह, आर.हलीश गेदले, विनोद बंजारे, राजतिलक बंजारे, स्वारथ लाल ध्रुव, मनीष गेंदले का सराहनीय योगदान रहा।

*‘‘चकरभाठा पुलिस का अवैध रूप से संचालित होटल के छत पर हुक्का सिगरेट पिलाने वाले के विरूद्व प्रहार‘‘*

0

*‘‘चकरभाठा पुलिस का अवैध रूप से संचालित होटल के छत पर हुक्का सिगरेट पिलाने वाले के विरूद्व प्रहार‘‘

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – आरोपी सिद्धार्थ गुप्ता के कब्जे से 12 नग हुक्का पांट कोयला कोको जेल 06 पैकेट 12 नग स्टेड 12 नग चिलम 12 नग पाइप 12 नग कोल 1नग हिटर तीन नग प्लस्टिक डिब्बे में अलग – अलग सिगरेट तम्बाकू युक्त फ्लेवर एवं नगदी रकम 5000 रुपये कुल जुमला 55000 रुपये जप्त किया गया

नाम आरोपिया –
1. सिद्धार्थ गुप्ता पिता ओम प्रकाश गुप्ता उम्र 39 साल निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जिला बिलासपुर के समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध रूप से होटल, बार मे हुक्का संचालन करने वालों के विरूद्व शख्त कार्यवाही करने के दिये गये निर्देश के पालन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा उमेश साहू द्वारा थाना स्तर पर ठीम बनाकर मुखबिर सूचना कर आज दिनांक 08.03.26 को मुखबिर के साथ सूचना के आधार पर होटल शिवा इन छत ऊपर बोदरी में अवैध रूप से हुक्का संचालन करने की सूचना पर होटल शिवा इन में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया होटल छत ऊपर हुक्का संचालन करने वाले आरोपी सिद्धार्थ गुप्ता पिता ओम प्रकाश गुप्ता उम्र 39 साल निवासी होटल शिवा इन बोदरी के कब्जे से हुक्का संशाधन 12नग हुक्का पांट 06 नग कोयला कोको जेल 12 नग स्टेंड 12 नग चिलम 12 नग पाइप 1 नग कोल हिटर 03 नग प्लास्टिक के डिब्बे में अलग अलग सिगरेट तम्बाकू युक्त फ्लेवर एवं नगदी रकम 5000 रुपये कीमती 55000 रुपये सूचना पर हमराह स्टफ के घेरा बंदी रेड कार्यवाही कर सिगरेट और अन्य तंबाकू अधिनियम 2003 की धारा 21(1) 21 (2) 27 , 4 के तहत विधिवत गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है।

*महिला संबंधी अपराध पर सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।*

0

*महिला संबंधी अपराध पर सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।*
*पीड़िता से दोस्ती कर जान पहचान बढ़ाकर किया शारीरिक शोषण।*
*शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण,गर्भवती होने पर कराया गर्भपात।*
*रिपोर्ट के महज चंद घंटों के भीतर आरोपी गिरफ्तार,*
*आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*
————————————————-
*नाम आरोपी:-*
गौरव दुबे पिता मनहरण दुबे उम्र 21 वर्ष निवासी दीनदयाल कालोनी के पास मंगला, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर छ.ग.
————————————————-

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने दिनांक 07.03.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही है, जिससे कॉलेज में गौरव दुबे से जान पहचान हुआ था, जो इससे बातचीत करता था, बातचीत दौरान गौरव दुबे ने प्रार्थिया को विश्वास में लेकर शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया, जिससे वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने प्रार्थिया को दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया, इसके बाद पुनः जबरन शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार कर शादी करने से इन्कार कर दिया है। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री पंकज पटेल, एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन/सरकंडा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी गौरव दुबे को रिपोर्ट के चंद घंटों के भीतर आज दिनांक 08.03.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*🔶✨ अवैध रूप से शराब बनाने वालों के ऊपर बिलासपुर पुलिस का प्रहार ✨🔶*

0

🔶✨ अवैध रूप से शराब बनाने वालों के ऊपर बिलासपुर पुलिस का प्रहार ✨🔶

✨🔶 घुटकु रेलवे लाइन के किनारे झाड़ लम्बी घास में छुपाकर रखे 300 नग प्लास्टिक के डिब्बे में भरे महुवा लाहन कुल 6000 किलोग्राम बरामद ✨🔶

✨🔶 आबकारी विभाग के साथ मौके में किया गया नष्ट ✨🔶

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में अवैध शराब का धंधा निर्माण करने वालों के ऊपर पूर्ण अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना कोनी पुलिस को दिनांक 09/03/26 को विश्वसनीय सूत्र से जानकारी प्राप्त हुई कि घुटकु स्टेशन पारा के आगे रेलवे लाइन के किनारे लगे लम्बे झाड़ घास में महुवा शराब बनाने के लिए बहुत अधिक मात्रा में प्लास्टिक डिब्बों में महुवा लाहन छिपाकर रखा गया हैं सूचना की तस्दीक अग्रिम कार्यवाही हेतु कोनी पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना अनुसार बताए स्थान पर पतातलाश खोजबीन किया गया घुटकु स्टेशन पारा से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे लम्बे -लम्बे झाड़ घास में बहुत अधिक मात्रा *300 नग प्लास्टिक* के डिब्बे में महुवा लाहन कुल *6000 किलोग्राम* छिपा मिला जिसे निकालकर बरामद किया गया आबकारी विभाग का अमला भी संपूर्ण कार्यवाही में संयुक्त रूप से उपस्थित रहे बरामद महुवा लाहन को नष्ट कर विधिवत अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।

*कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की ली समीक्षा बैठक*

0

*कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की ली समीक्षा बैठक*

*पीएमश्री निर्माणाधीन स्कूल भवनों को जल्द पूरा करने और आधार पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में पीएम श्री योजनांतर्गत निर्माणाधीन स्कूल भवनों की प्रगति एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन स्कूल भवनों में धीमी प्रगति और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और जिला मिशन समन्वयक (डीएमसी) को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएम श्री योजना अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया कि योजना के तहत आवश्यक निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं। बैठक में कलेक्टर ने पीएम श्री योजना के अंतर्गत सेचुरेशन प्वाइंट की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित स्कूलों का नियमित निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यार्थियों के आधार पंजीयन और एमबीयू अद्यतन कार्यों की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नियमित बैठक आयोजित कर कार्यों की समीक्षा की जाए तथा समय-समय पर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। साथ ही नवीन आधार पंजीयन और एमबीयू अद्यतन के कार्यों में लक्षित प्रगति हासिल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। बैठक में मुंगेली में केंद्रीय विद्यालय के संचालन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय का संचालन 01 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

*गर्मी में पेयजल संकट न हो, अभी से बनाएं ठोस कार्ययोजना : कलेक्टर*

0

*गर्मी में पेयजल संकट न हो, अभी से बनाएं ठोस कार्ययोजना : कलेक्टर*

*बायामेट्रिक अटेंडेंस के माध्यम से अधिकारी दें नियमित रूप से उपस्थिति*

*एफआरए अंतर्गत आवेदनों का संवेदनशीलता से करें निराकरण*

*पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने दिए निर्देश*

*कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में गहन समीक्षा कर दिए विभिन्न निर्देश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं और गतिविधियों की गहन समीक्षा की और लक्षित प्रगति लाने निर्देशित किया। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में आमजनों को पेयजल की किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए अभी से ठोस और प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जल समस्या वाले गांवों का ब्लॉकवार चिन्हांकन कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने भूजल स्तर, पानी की टंकियों, पंप और अन्य संसाधनों की स्थिति की जानकारी ली तथा समस्या वाले क्षेत्रों में समय रहते समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी की एक बूंद भी बर्बाद न हो और शून्य लीकेज सुनिश्चित किया जाए। सभी कमर्शियल और घरेलू मकानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बोर से तालाब भरने की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस के माध्यम से कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल और ऑर्डर ऑफ प्रेसिडेंस का पालन अनिवार्य रूप से करने के लिए कहा। उन्होंने महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संजुला शर्मा और नगरपालिका पथरिया के सीएमओ को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, महतारी वंदन योजना, बच्चों के आधार पंजीयन आदि योजनाओं के संबंध में विकासखंडवार विस्तार से जानकारी ली और समय सीमा में आवश्यक प्रगति लाने निर्देशित किया।
कलेक्टर ने ई-ऑफिस के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को फाइलों का आदान-प्रदान ई-ऑफिस के माध्यम से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली को पूरी तरह लागू कर कार्यों में पारदर्शिता और गति लाई जाए। बैठक में गर्मी के मौसम को देखते हुए हीट वेव से बचाव की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों में ओआरएस सहित अन्य आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था तथा आमजनों को इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने एफआरए अंतर्गत नामांतरण, विधिक वारिसान में नाम जोड़ने सहित अन्य प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की और संवेदनशीलता से निराकरण करने कहा। कलेक्टर ने नगरीय निकायों में राजस्व संग्रहण में बेहतर कार्य करने और राजस्व बढ़ाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने मसाहती पट्टे के सर्वे प्रक्रिया की जानकारी ली और जल्द सर्वे पूरा कर पात्रतानुसार पट्टा प्रदान करने निर्देशित किया।
बैठक में उन्होंने चावल उत्सव के तहत पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करने, समितियों से शीघ्र शतप्रतिशत धान उठाव करने, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति बढ़ाने, मनरेगा और एनआरएलएम के कार्यों की गति तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग अंतर्गत किसान पंजीयन, केवाईसी और आधार सीडिंग जैसे कार्यों में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति की जानकारी ली और संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने तथा मासिक प्रगति खराब होने के कारण डीडीए सहित अधिकारियों की सेलरी रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने आदिवासी विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा की लक्षित प्रगति के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीएम श्री योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन स्कूलों का कार्य 14 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं उद्योग विभाग को जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बेहतर रणनीति बनाने को कहा। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को पेंशन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने, आधार सीडिंग और शिविर लगाकर दिव्यांगजनों को उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

*पी एम सूर्यघर अंतर्गत इंस्टॉलेशन सहित लक्ष्यानुरूप प्रगति की हुई समीक्षा*

कलेक्टर ने पी एम सूर्यघर अंतर्गत इंस्टॉलेशन सहित लक्ष्यनुरूप प्रगति की समीक्षा की उन्होंने कहा कि पी एम सूर्यघर शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। सभी संबंधित अधिकारी लक्षित प्रगति के लिए पूरी तत्परता से कार्य करें। योजना में धीमी प्रगति एवं लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों से आवेदन भरवाए जाएं तथा उन्हें योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया जाए। उन्होंने अवैध हुकिंग पर सख्त निगरानी रखने एवं नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

*नगर पंचायत बरेला में पाइपलाइन विस्तार से पेयजल की समस्या से मिली बड़ी राहत*

0

*नगर पंचायत बरेला में पाइपलाइन विस्तार से पेयजल की समस्या से मिली बड़ी राहत*

*कलेक्टर के निर्देश पर वार्ड क्रमांक 04 में पानी की समस्या का हुआ समाधान*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार नगर पंचायत बरेला क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए विशेष पहल की गई। इसके तहत नगर परिषद द्वारा उन वार्डों का सर्वे कराया गया, जहां नागरिकों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा था। इस सर्वे में नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित संबंधित पार्षदों ने वार्डों में जाकर समस्याओं की जानकारी ली। सर्वे के दौरान यह पाया गया कि वार्ड क्रमांक-4 के निवासी कई वर्षों से पेयजल समस्या से जूझ रहे थे।
क्षेत्र में पर्याप्त जल आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। समस्या की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पहल करते हुए यहां पाइपलाइन विस्तार का कार्य कराया। पाइपलाइन विस्तार कार्य पूर्ण होने के बाद अब वार्ड-4 के निवासियों को नियमित रूप से पानी मिलने लगा है। इससे लंबे समय से चली आ रही समस्या का प्रभावी समाधान हो गया है और क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। वार्डवासियों ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन और नगर पंचायत के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान होने से अब उन्हें पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस कार्य से वार्ड-4 के निवासियों में खुशी का माहौल है।

 

*महतारी वंदन योजना: सुनीता साहू ने बढ़ाया अपना व्यवसाय और सुरक्षित किया बेटी का भविष्य*

0

सफलता की कहानी

*महतारी वंदन योजना: सुनीता साहू ने बढ़ाया अपना व्यवसाय और सुरक्षित किया बेटी का भविष्य*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना तथा परिवार की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने परिवार के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित भी करती है। इसी कड़ी में जिले की सुनीता साहू ने महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह प्राप्त होने वाली 01 हजार रूपए न केवल अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया, बल्कि अपनी बेटी के भविष्य को भी सुरक्षित बना रही है। सुनीता साहू एक मेहनती और आत्मनिर्भर महिला हैं, जो अपने क्षेत्र में एक छोटा फैंसी स्टोर संचालित करती हैं। पहले उन्हें अपने व्यवसाय को बढ़ाने में कई आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया।
सुनीता ने बताया कि योजना से प्राप्त राशि को वे अपने फैंसी स्टोर के लिए नए-नए सामान खरीदने में लगाती हैं। इससे उनके स्टोर में ग्राहकों के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध होते हैं और उनकी बिक्री भी बढ़ी है। धीरे-धीरे उनका छोटा सा व्यवसाय अब बेहतर तरीके से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही वे अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य के बारे में भी सोचती हैं। फैंसी स्टोर से होने वाली आय का एक हिस्सा वे नियमित रूप से सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अपनी बेटी के खाते में जमा करती हैं। इससे वे अपनी बेटी की शिक्षा और भविष्य की जरूरतों के लिए आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें केवल आर्थिक मदद ही नहीं दी, बल्कि आगे बढ़ने का हौसला भी दिया है। सुनीता ने योजना के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव सहित शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

*प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना:*

0

सफलता की कहानी

*प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना:*

*बिजली कटौती और अधिक बिल से मिली राहत: केशव सिंह राजपूत*

मुंगेली, // शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं और लोग बिजली खर्च से मुक्त होकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह योजना न केवल नागरिकों को आर्थिक राहत प्रदान कर रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित हो रही है। योजना का लाभ लेने शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम रोहराखुर्द निवासी श्री केशव सिंह राजपूत ने अपने घर की छत पर 02 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित कराया है। अब वह हर महीने बिजली बिल के बोझ से मुक्त होकर, अपनी ही सौर ऊर्जा से अपने घर की बिजली जरूरतें पूरी कर रहे हैं।
श्री राजपूत ने बताया कि पहले उनके घर में बिजली की आपूर्ति अनियमित रहती थी और बिजली बिल भी अधिक आता था, लेकिन जब उन्हें पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत आवेदन किया। योजना के तहत उन्हें सब्सिडी पर सोलर पैनल मिले और कुछ ही दिनों में उनके घर की छत पर सिस्टम इंस्टॉल कर दिया गया। अब उनके घर में नियमित रूप से बिजली रहती है। साथ ही उन्हें अब मासिक बिजली बिल की चिंता नहीं करनी पड़ती। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक राहत दे रही है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रही है। उन्होंने इस जनहितकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने पर योजना के तहत उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा आकर्षक सब्सिडी दी जा रही है। 01 किलोवाट रूफटॉप सोलर सिस्टम पर केंद्र से 30 हजार एवं राज्य से 15 हजार मिलाकर 45 हजार रुपए की सब्सिडी, वहीं 02 किलोवाट पर कुल 90 हजार और 03 से 04 किलोवाट तक की क्षमता पर 01 लाख 08 हजार रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है। इसके साथ ही कम ब्याज दर पर आसान किश्तों में बैंक फायनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे मध्यम वर्ग और आम नागरिकों के लिए यह योजना और अधिक सुलभ बन गई है।

 

*शासकीय उचित मूल्य दुकानों में उत्साह के साथ मनाया गया “चावल उत्सव”*

0

*शासकीय उचित मूल्य दुकानों में उत्साह के साथ मनाया गया “चावल उत्सव”*

*हितग्राहियों को किया गया चावल का वितरण*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार “चावल उत्सव” का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को चावल का वितरण किया गया तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को बताया कि राज्य शासन द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र परिवार खाद्यान्न से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। “चावल उत्सव” के माध्यम से हितग्राहियों को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया गया।
खाद्य अधिकारी ने बताया कि चावल उत्सव के दौरान विभिन्न उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण कर वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकान संचालकों को निर्देश दिए कि वे शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता और नियमितता बनाए रखें तथा हितग्राहियों को समय पर राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने उचित मूल्य दुकानों में पहुंचकर अपने हिस्से का चावल प्राप्त किया और शासन की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की।