Home Blog Page 246

*नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

कबीरधाम:-पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं अमित पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोड़ला अखिलेश कौशिक के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना तरेगांव जंगल पुलिस द्वारा नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

प्रार्थी द्वारा थाना तरेगांव जंगल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 25.06.2025 की रात्रि लगभग 10.00 से 11.00 बजे के मध्य घर से बिना बताए कहीं चली गई है, जिसका आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश किया गया परंतु उसका कोई पता नहीं चल पाया। प्रार्थी को संदेह था कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। रिपोर्ट पर थाना तरेगांव जंगल में अपराध क्रमांक 15/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाना उपस्थित हुई, जिस पर महिला अधिकारी द्वारा पीड़िता से पूछताछ कर कथन लिया गया। पीड़िता के कथन के आधार पर ज्ञात हुआ कि आरोपी शत्रुहन करायेत पिता नरेश करायेत उम्र 19 वर्ष साकिन सोनतरा थाना तरेगांव जंगल जिला कबीरधाम द्वारा वर्ष 2024 में पहली बार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया गया तथा दिनांक 25.06.2025 को उसे बहला-फुसलाकर घर से भगाकर पुणे तथा विशाखापट्टनम ले जाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 87, 64(2)(एम), 65(1) बीएनएस एवं 4(2) पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गई। पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी कर दिनांक 06.03.2026 को आरोपी शत्रुहन करायेत पिता नरेश करायेत उम्र 19 वर्ष साकिन सोनतरा थाना तरेगांव जंगल जिला कबीरधाम को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य गवाहों के कथन एवं विवेचना की कार्यवाही जारी है।

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: विधिक जागरूकता शिविर, महिलाओं को बताए गए अधिकार*

0

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: विधिक जागरूकता शिविर, महिलाओं को बताए गए अधिकार*

*प्रेस क्लब मुंगेली व ग्राम छतौना में 14 मार्च की नेशनल लोक अदालत की दी जानकारी*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली द्वारा विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन कर महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। प्राधिकरण की सचिव श्रीमती कंचनलता आचला ने बताया कि प्रेस क्लब मुंगेली में आयोजित शिविर में पैरालीगल वालंटियर धर्मेंद्र शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण के महत्व पर विशेष चर्चा की गई।
कार्यक्रम में बताया गया कि महिलाएं आज शिक्षा, विज्ञान, राजनीति और खेल सहित कई क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रही हैं। समाज के हर व्यक्ति को महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण का समर्थन करना चाहिए ताकि एक समान और सशक्त समाज का निर्माण हो सके। इस दौरान आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा लोगों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई। इसी कड़ी में थाना जरहागांव अंतर्गत ग्राम छतौना में महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में जिला महिला बाल विकास अधिकारी संजुला शर्मा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्रीमती द्रोपदी कश्यप एवं पीएलवी गौतम चंद सहित अन्य उपस्थित रहे।
शिविर में ग्रामीण महिलाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध कानून, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन नंबर, शिकायत प्रक्रिया तथा बाल विवाह प्रतिषेध कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही नेशनल लोक अदालत के लाभ और उसमें मामलों के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। अधिकारियों ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और कानूनी सहायता का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी गईं।

 

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिलासपुर में संभाग स्तरीय महा जनसुनवाई 10 मार्च को*

0

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिलासपुर में संभाग स्तरीय महा जनसुनवाई 10 मार्च को*

*महिला आयोग सुनेगा 157 प्रकरण, पीड़ित महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च को जल संसाधन परिसर स्थित प्रार्थना सभाकक्ष बिलासपुर में संभाग स्तरीय महा जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस जनसुनवाई में महिलाओं से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई कर त्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश के पांचों संभागों में संभाग स्तरीय महा जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका शीघ्र निराकरण करना और उन्हें न्याय दिलाना है।
महिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती सीतामणी कच्छप ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महा जनसुनवाई में महिला आयोग द्वारा कुल 157 प्रकरणों पर सुनवाई की जाएगी। इसमें घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, भरण-पोषण, उत्पीड़न सहित महिलाओं से जुड़े विभिन्न मामलों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि महा जनसुनवाई के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में मामलों के समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में महिला आयोग के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

 

*महिला के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही*

0

महिला के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही
बीएनएस की धारा 74, 76, 296, 115(2), 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज
आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

कबीरधाम:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल तथा अमित पटेल के निर्देशन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा कृष्ण कुमार चंद्राकर के दिशा-निर्देशन में थाना स. लोहारा प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर महिला के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट से संबंधित एक वीडियो वायरल होने की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई, जिसे गंभीरता से लेते हुए थाना स. लोहारा पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर मामले की जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान संबंधित पीड़ित महिला द्वारा थाना स. लोहारा में उपस्थित होकर अपने साथ हुई घटना के संबंध में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया।

प्राप्त आवेदन एवं प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी दीनानाथ देवांगन पिता धनवा देवांगन, निवासी ग्राम सिल्हाटी, थाना स. लोहारा के विरुद्ध थाना स. लोहारा में अपराध क्रमांक 28/2026 धारा 74, 76, 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी की गई तथा दिनांक 06/03/2026 को आरोपी दीनानाथ देवांगन उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम सिल्हाटी, थाना स. लोहारा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्यवाही की जाएगी। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय एवं सतर्क है।

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिल्ली में मेट्रो विस्तार, आधुनिक आवास, नमो भारत परियोजना सहित विश्वस्तरीय अवसंरचना परियोजनाओं का किया शुभारंभ व शिलान्यास*

0

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिल्ली में मेट्रो विस्तार, आधुनिक आवास, नमो भारत परियोजना सहित विश्वस्तरीय अवसंरचना परियोजनाओं का किया शुभारंभ व शिलान्यास*

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली के शहरी बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने के लिए ₹33,500 करोड़ से अधिक की अवसंरचना परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मजलिस पार्क–मौजपुर बाबरपुर तथा दीपाली चौक–मजलिस पार्क मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया, साथ ही दिल्ली मेट्रो फेज-5A के तीन नए कॉरिडोरों की आधारशिला भी रखी गई।

प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में मेट्रो नेटवर्क का यह विस्तार राजधानी की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा। इससे लाखों नागरिक तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन का लाभ पाएंगे। नोएडा, दक्षिण दिल्ली और एयरपोर्ट के बीच यात्रा और अधिक सुगम होगी, जबकि पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के निवासी विशेष रूप से बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ उठाएंगे।

साथ ही, सरकारी कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवास निर्माण और नमो भारत परियोजना के माध्यम से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करना भी विकसित दिल्ली के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

*अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में विधायक भावना बोहरा ने किया महिलाओं का अभिनंदन*

0

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में विधायक भावना बोहरा ने किया महिलाओं का अभिनंदन

0.अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की शक्ति, आत्मसम्मान और समाज निर्माण में उनके योगदान को नमन करने का अवसर है : भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में बस्तर में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया और उन्होंने प्रदेश की नारी शक्तियों को संबोधित किया इस अवसर पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित “महतारी वंदन सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं जो केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा योजनाओं की लाभार्थी बहनों को विधायक भावना बोहरा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की शक्ति आत्मसम्मान और समाज निर्माण में उनके योगदान को नमन करने का अवसर है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रही हैं भाजपा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की हैं छत्तीसगढ़ में मातृशक्ति को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना प्रारंभ की गई है जिसके माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रु. की आर्थिक सहायता मिल रही है इस योजना से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और परिवार की आर्थिक मजबूती में उनकी भूमिका और अधिक सशक्त हुई है उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा की बेटियों की शिक्षा में कोई बाधा न आये इसके लिए हमने प्रयास करते हुए महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए 8 निःशुल्क बसों का संचालन कर रहें हैं जिसके माध्यम से 1000 छात्राओं को लाभान्वित करने के अपने लक्ष्य को हम जल्द ही प्राप्त करेंगे इस बस सेवा से बेटियों को महाविद्यालय से घर आने-जाने हेतु सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है प्रातिभावान बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग की भी शुरुआत हमने की है जहां 300 से अधिक छात्र-छात्राओं को CGPSC, NEET और IIT-JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु उन्हें निःशुल्क कोचिंग मिल रही है विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन करने नारी सम्मान अलंकरण समारोह घर की मुखिया महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के हेतु निःशुल्क सिलाई मशीन का वितरण कर हमने पंडरिया विधानसभा की माताओं,बहनों और बेटियों की शिक्षा, सशक्तिकरण व स्वावलंबन के लिए निरंतर प्रयास कर रहें हैं जिनका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार की लखपति दीदी योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं वहीं नमो ड्रोन दीदी योजना के जरिए ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर कृषि क्षेत्र में नई संभावनाएं प्रदान की जा रही हैं महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है जिससे उन्हें धुएं से मुक्ति मिली है इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय निर्माण से महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित हुई है प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से महिलाओं के नाम से पक्के घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे उन्हें सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिली है साथ ही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के जरिए महिलाएं छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं विधायक भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक योजनाएं और पहलें संचालित कर रही है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की हर महिला आत्मनिर्भर बने सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत हो तथा विकास की मुख्यधारा में अग्रणी भूमिका निभाए छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं बल्कि विकास की भागीदार मानते हुए योजनाएं बना रही है आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सुरक्षा, आवास, रोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण जैसी पहलें महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं उन्होंने कहा कि आज की नारी केवल परिवार की जिम्मेदारी तक सीमित नहीं है बल्कि शिक्षा, कृषि, उद्यम, तकनीक और नेतृत्व के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र सशक्त बनेगा पंडरिया विधानसभा में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से क्षेत्र और प्रदेश के विकास को नई गति मिल रही है इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे, जिला मंत्री राघवेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष नरेश साहू राजेंद्र साहू मंडल महामंत्री धरमपाल कौशिक प्रदीप गोस्वामी , महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

—————————————

*नारी शक्ति, आत्मविश्वास व सहनशीलता का प्रतीक-चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी*

0

नारी शक्ति, आत्मविश्वास व सहनशीलता का प्रतीक-चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी

0.नगर पालिका अध्यक्ष ने अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों का किया सम्मान।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद कवर्धा के सभाकक्ष में आयोजित महिला सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने टीम के साथ नगर पालिका सभाकक्ष में गेट के सामने खड़ा होकर स्वच्छता दीदीयों का आरती कर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया उन्होनें सभाकक्ष में साथ बैठकर नास्ता किया तथा नारी शक्ति की महानता के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया व जिस जगह में बैठे रहे वहां जाकर उनका सम्मान करते हुए अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देकर पैर छूकर प्रणाम किया नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि नारी शक्ति, साहस, आत्मविश्वास, प्रेम, त्याग, और सहनशीलता का प्रतीक है नारी समाज की नींव है और उसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है सभी महिलायें काबिल और मेहनती हैं छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई प्रावधान किये हैं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में महतारी वंदन योजना के साथ साथ अनेक योजनाएं लागू की गई है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा और हौसला देता है मातृ शक्ति ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है और अपनी क्षमता और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि महिलायें आज के समय पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं महिला दिवस का दिन हमें नारी की हर छोटी-बड़ी लड़ाई को सम्मान देने और उनके सपनों को पंख देने का मौका देता है आज का दिन महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए योगदान उनके संघर्ष तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है इस दिन उन्हें यह एहसास कराया जाता है कि वह हमारे लिए कितनी खास हैं इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश के साथ-साथ उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, पार्षद अजय ठाकुर, बिहारी राम धुर्वे, योगेश चंद्रवंशी, सौखी आहिरवार, डोनेश राजपूत, दीपक सिन्हा सहित अधिक संख्या में महिला दीदी उपस्थित रहे है।

—————————————

*ब्रह्माकुमारी शुभम विहार सेवा केंद्र द्वारा 8 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन*

0

ब्रह्माकुमारी शुभम विहार सेवा केंद्र द्वारा 8 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शुभम विहार सेवा केंद्र द्वारा शांति नगर महिला मंडल समिति की अध्यक्षता आभा शुक्ला बहन, उपाध्यक्ष कीर्ति बहन, शांति नगर गीता पाठशाला की संचालिका संगीता श्रीवास्तव सहित समिति की सभी बहनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया शुभम बिहार सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सभी को महिला दिवस का महत्व बताते हुए कहा विश्व की सबसे बड़ी महिला संगठन ब्रह्माकुमारी संस्था है जो बहनों द्वारा संचालित है संस्था का उद्देश्य बताते हुए सभी को परमात्मा का सत्य परिचय दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित द्वारा हुआ, तत्पश्चात आमंत्रित महिलाओं का सम्मान क्राउन, माला, श्रीफल, प्रसाद, स्मृतिचिन्ह देकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभा शुक्ला,कीर्ति सिंह संस्था की महिमा करते आभार प्रदर्शन किया।

*महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर कनौजिया क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगेली के अध्यक्ष रघुराज सिंह श्रीनेत*

0

महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर कनौजिया क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगेली के अध्यक्ष
रघुराज सिंह श्रीनेत
______________________________

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ कनौजिया क्षत्रिय समाज द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रघुराज सिंह श्रीनेत ने अपने संबोधन में कहा कि आज की महिलाएं राजनीतिक सामाजिक आर्थिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभाएं साबित कर रही हैं जो सम्मान के योग्य है उन्होंने आगे कहा कि आज सरकार महिलाओं को महतारी वंदना के रूप में₹1000 हर महीने दे रही है इसके साथ साथ सरकार महिलाओं को मुफ्त में शिक्षा मुफ्त में चिकित्सा एवं स्थाई रोजगार के अवसर प्रदान कराए जिससे महिलाओं की जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके इस कार्यक्रम के पश्चात शाम 5:00 बजे एलपीजी गैस सिलेंडर में₹60 एवं कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपए की बढ़ोतरी के विरोध में आक्रोश व्यक्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित हुए शाम 7:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता भुवन यादव के घर भागवत कार्यक्रम में कथा श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किए

*अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तरेगॉव परियोजना कार्यालय पर हुए कार्यक्रम जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक रहे मौजूद*

0

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तरेगॉव परियोजना कार्यालय पर हुए कार्यक्रम जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- वृहद महतारी वंदन सम्मेलन शिविर एवं अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर तरेगॉव जंगल परियोजना कार्यालय मे विविध कार्यक्रम के आयोजन किये गए जिसमे सरस्वती माता की पूजा सहित छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के महतारी वंदन एवं अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर श्रवण किया वही शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं महतारी वंदन अंतर्गत प्राप्त राशि का सदुपयोग करने वाली महिलाओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया वही इस अवसर पर
सरपंच सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

—————————————