Home Blog Page 243

*“सजग कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की सघन पेट्रोलिंग एवं कार्यवाही*

0

02 व्यक्तियों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही, 02 के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने पर कार्यवाही।

अवैध रूप से शराब बेचने वाले 10 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही

रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ।

अवैध रूप से शराब बिक्री में संलिप्त 03 व्यक्तियों के विरुद्ध निगरानी खोलने की कार्यवाही तथा नशे का व्यापार करने वाला संजय पावले के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही पूर्व में किया गया है

कोरबा – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा इमली डुग्गू, सीतामढ़ी, संजय नगर एवं रेलवे स्टेशन क्षेत्र में हाल के दिनों में घटित अपराधों को दृष्टिगत रखते हुए रात्रि के समय बाइक के माध्यम से सघन पेट्रोलिंग की गई।

पेट्रोलिंग के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 02 व्यक्तियों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई, जिनमें –
▪️ लक्ष्मी नारायण पिता छतु दास, उम्र 42 वर्ष, निवासी संतोषी मंदिर के पास इमली डुग्गू, कोरबा
▪️ गौतम दास पिता गुरविंद दास, उम्र 19 वर्ष, निवासी संजय नगर, चांपा

इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर 36 (च) पुलिस एक्ट के तहत 02 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, जिनमें –
▪️ रामेश्वर साहू, निवासी इमली डुग्गू
▪️ भूपेंद्र पटेल, निवासी सीतामढ़ी

इसके साथ ही कोतवाली पुलिस द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के तहत अवैध रूप से शराब बेचने वाले 10 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई, जिनमें–
▪️ विजय कुमार, उम्र 40 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा
▪️ हिदायत खान, उम्र 50 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा
▪️ रमेश देवांगन, उम्र 40 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा
▪️ अशोक यादव, उम्र 46 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा
▪️ मुनाराम साहू, उम्र 34 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा
▪️ मुरारी मेनचे, उम्र 52 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा
▪️ गंगू राम, उम्र 58 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा
▪️ रामू राम, उम्र 50 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा
▪️ विष्णु कुमार, उम्र 55 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा
▪️ जितेंद्र यादव, उम्र 28 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा

वहीं अवैध रूप से शराब बिक्री में संलिप्त 03 व्यक्तियों के विरुद्ध निगरानी खोलने की कार्यवाही की जा रही है तथा नशे का व्यापार करने वाला संजय पावले निवासी इंडस्ट्रियल एरिया कोरबा के विरुद्ध पूर्व में जिला बदर की कार्यवाही की गई है।

साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर में बेवजह घूमने एवं बैठने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।

कोरबा पुलिस द्वारा आगे भी शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

*चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से प्राप्त सूचना पर 04 बाल विवाह रोके गए, प्रशासन की त्वरित कार्यवाही*

0

*चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से प्राप्त सूचना पर 04 बाल विवाह रोके गए, प्रशासन की त्वरित कार्यवाही*

मुंगेली:- जिले में बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्यवाही कर बाल विवाह रोकने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजूला शर्मा तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री गोपाल लांझी के मार्गदर्शन में चाइल्ड हेल्पलाइन, जिला बाल संरक्षण इकाई और संबंधित पुलिस थाना की संयुक्त टीम लगातार कार्यवाही कर रही है। हाल ही में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर प्राप्त चार अलग-अलग सूचनाओं के आधार पर जिले के विभिन्न गांवों में संभावित बाल विवाह को समय रहते रोकने में सफलता मिली है।
सूचना मिलते ही संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और संबंधित परिवारों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए समझाइश दी। अधिकारियों ने बताया कि कानून के अनुसार बालिका की न्यूनतम विवाह योग्य आयु 18 वर्ष तथा बालक की 21 वर्ष निर्धारित है। इससे कम आयु में विवाह कराना कानूनन अपराध है और इसके लिए दंडात्मक प्रावधान भी किए गए हैं। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया। साथ ही बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य को प्राथमिकता देने की अपील की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में बाल विवाह रोकने के लिए आगे भी इसी प्रकार सतत निगरानी और कार्यवाही जारी रहेगी।

*जल संचय जन भागीदारी 2.0 पर जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन*

0

*जल संचय जन भागीदारी 2.0 पर जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोज*

*कलेक्टर ने जल संरक्षण और भू-जल प्रबंधन आगामी कार्ययोजना हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

मुंगेली// जिला पंचायत के सभाकक्ष में जल संचय जन भागीदारी 2.0 पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिले में जल संरक्षण, भू-जल प्रबंधन पर आगामी कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिले की भौगोलिक स्थिति, उपलब्ध जल संसाधनों तथा वर्तमान जल प्रबंधन व्यवस्था पर प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात जल बजट एवं जल दोहन की स्थिति की समीक्षा की गई और जल संसाधनों के संतुलित उपयोग पर जोर दिया गया। साथ ही भू-जल स्तर के प्रभाव और मूल्यांकन पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने कहा कि जल संरक्षण और भू-जल प्रबंधन के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में भू-जल स्तर की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और जल संरक्षण के उपायों को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाए। इस दौरान जिले में अब तक किए गए प्रयासों के तहत “मोर गांव मोर पानी महाअभियान” के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। अभियान के माध्यम से गांवों में जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। बैठक में कुछ केस स्टडी भी प्रस्तुत की गईं, जिनमें जल संरक्षण के सफल प्रयासों और उनके सकारात्मक परिणामों को साझा किया गया। इसके अलावा जल संचय जन भागीदारी समिति 2.0 के क्रियान्वयन हेतु कार्य योजना और पोर्टल के संचालन की भी जानकारी दी गई। कलेक्टर ने वीबीजीरामजी योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।
कार्यशाला के दौरान वॉटर कंजर्वेशन का डेमो प्रस्तुत किया गया। इस डेमो में दो प्रकार की परिस्थितियां दिखाई गई, एक बंजर जमीन और दूसरा हरा-भरा इलाका, जिसमें पेड़-पौधे और खेत शामिल थे। कलेक्टर और एसएसपी श्री भोजराम पटेल ने पानी डालकर दोनों का प्रदर्शन देखा। नतीजे में, यह स्पष्ट हुआ कि बंजर जमीन की पानी रोकने की क्षमता, हरे-भरे इलाके की तुलना में काफी कम है, जिससे जल संरक्षण के महत्व को और भी स्पष्ट किया जा सका। कार्यशाला में बैठक में अचानकमार टाइगर रिजर्व के उप संचालक श्री यू.आर.गणेश, जिला वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.50 लाख रुपए तक का मिलेगा कैशलेस उपचार*

0

पीएम राहत योजना:

*सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.50 लाख रुपए तक का मिलेगा कैशलेस उपचार*

*कलेक्टर ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, त्वरित सहायता सुनिश्चित करने दिए निर्देश

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// जिले में सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को अब तत्काल और कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल पीड़ितों को “गोल्डन ऑवर” यानी दुर्घटना के तुरंत बाद के महत्वपूर्ण समय में बिना किसी देरी के अस्पतालों में भर्ती कर अधिकतम 07 दिनों तक प्रति व्यक्ति 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। अक्सर दुर्घटना के बाद शुरुआती समय में इलाज मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए इस योजना में गोल्डन ऑवर में त्वरित उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के अस्पतालों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।
योजना के अंतर्गत जिले के जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमी, पथरिया, सरगांव तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगेली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेतगंगा, पंडरभट्ठा, जरहागॉव, बरेला, घोरपुरा, दशरंगपुर, नवागांव चीनू, पालचुवा, कंतेली, पदमपुर, भठलीकला, साल्हेघोरा, खुड़िया, सेमरसल, खपरीकला, खैरवार खुर्द, चंदली, लालपुरथाना, देवरहट, राम्हेपुर एन., बरमपुर, अमोरा, भटगांव, सिलदहा, खम्हरिया, रामबोड़, जगताकापा, बेलखुरी को शामिल किया गया है। इसी तरह क्रिश्चियन हास्पिटल मुंगेली, सिद्धार्थ हास्पिटल मुंगेली, अवध लाइफ केयर, ए वन हास्पिटल, लाइफ लाइन हास्पिटल, पारख मल्टिस्पेशिलिटी और यशोदा हास्पिटल मुंगेली सहित कई स्वास्थ्य संस्थानों को शामिल किया गया है।

 

➡️ *पुलिस द्वारा मेडिकल एजेंसी में चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी गया सामान बरामद।*

0

➡️ *पुलिस द्वारा मेडिकल एजेंसी में चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी गया सामान बरामद।*

➡️*एक विधि से संघर्षरत बालक भी घटना में शामिल।*

➡️ *आरोपी रिंकु कश्यप व अपचारी बालक के द्वारा नशा करने के उद्देश्य से मेडिकल मे 96 नग RC KUFF COUGH सिरप चोरी करने पर लोरमी पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।*

➡️ *आरोपी रिंकु कश्यप (गैंग हिस्ट्रीशीटर) व अपचारी पुर्व हत्या के आरोपी जमानत मिलने बाद किये चोरी, लोरमी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर पकड़े।*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन मे थाना लोरमी पुलिस द्वारा मेडिकल एजेंसी में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
प्रार्थी मुकेश कुमार कश्यप निवासी वार्ड क्रमांक 13 लोरमी द्वारा थाना लोरमी में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.03.2026 की सुबह लगभग 09.00 बजे जब वह अपना नया बस स्टैंड लोरमी स्थित मेडिकल एजेंसी पहुँचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था तथा दुकान से *RC KUFF* के कफ सिरप का एक कार्टून (कुल 96 नग) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 97/2026 धारा 305 (ए), 331(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान रिकु कश्यप (उम्र 20 वर्ष) निवासी कंकालीन पारा, वार्ड क्रमांक 04 लोरमी तथा एक विधि से संघर्षरत बालक के रूप में हुई। जिसे लोरमी पुलिस द्वारा आरोपी रिकु कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने उक्त बालक के साथ मिलकर मेडिकल एजेंसी से कफ सिरप चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया 96 नग कफ सिरप बरामद कर आरोपी रिकु कश्यप पिता विजेन्द्र कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी कंकालीन पारा वार्ड क्रमांक 04 लोरमी को दिनांक 09.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहीं घटना में शामिल विधि से संघर्षरत बालक का सामाजिक पारिवारिक पृष्ठभुमि भरकर किशोर न्याय बोर्ड की प्रक्रिया अनुसार कार्यवाही की गई है।
*पुर्व आपराधिक रिकार्ड:-* आरोपी रिंकु कश्यप निवासी कंकालीनपारा लोरमी थाना क्षेत्र का गैंग हिस्ट्रीशीटर है आरोपी रिंकु व अपचारी बालक लोरमी मे हुये पुर्व हत्या मे आरोपी है जमानत मिलने पश्चात् नशा करने के उद्देश्य से किये चोरी जिस पर लोरमी पुलिस का प्रहार, मुंगेली पुलिस की अपील है कि अवैध गतिविधियां करने वाले व्यक्तियों की त्वरित सूचना देवें और अधिक से अधिक सीसीटीवी फुटेज लगावें।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, उपनिरी.मानसिंह, प्र.आर.शेषनारायण कश्यप, आर. राजु साहू, ईश्वर नेताम, रेखराम नेताम, सैनिक कुलदीप सिंह की अहम भुमिका रही।

*जिला पंचायत में होली मिलन कार्यक्रम,खेली फूलों की होली कलेक्टर-एसपी सहित अधिकारियों ने दी होली की शुभकामनाएं*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। धरमपुरा स्थित जिला पंचायत परिसर में भाजपा प्रतिनिधि मंडल द्वारा पुष्प होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि मुंगेली में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय है जिससे जिले का विकास और सभी प्रशासनिक कार्य शीघ्रता से संपन्न किए जाते हैं इसी के कारण एसआईआर आदि कार्यों में मुंगेली प्रथम स्थान पर रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)भोजराम पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) प्रभाकर पाण्डेय तथा वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) अभिनव कुमार एवं उप संचालक अचानकमार टाईगर रिजर्व प्रक्षेत्र लोरमी गणेशन यू आर ने भी अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए होली मिलन की शुभकामनाएं दी। सभी ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर होली की बधाई दी और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।
जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और समरसता का प्रतीक है, ऐसे आयोजनों से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय और सकारात्मक वातावरण बनता है। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने भी दूरभाष पर सभी को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक लोरमी भूपेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, नरेंद्र शर्मा, जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शैलेश पाठक,वरिष्ठ नेता लोकनाथ सिंह,पूर्व महामंत्री निश्चल गुप्ता, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाठक, जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर,जिला मंत्री रिंकू सिंह ठाकुर,जिला कार्यालय मंत्री कोटूमल दादवानी,जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर सिंह,कलीम बागड़ी, श्रेष्ठ पंचायत हेतु राष्ट्रपति से पुरस्कृत पूर्व सरपंच संतु सिंह,पथरिया मण्डल के उपाध्यक्ष एवं धरदेई के सरपंच सनत बरगाह आदि पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को पुष्प होली की शुभकामनाएं देते हुए हर्षोल्लास के साथ त्योहार का आनंद लिया।

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने गुवाहाटी में मां कामाख्या के दर्शन किए, राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की*

0

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने असम प्रवास के दौरान गुवाहाटी स्थित पवित्र शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर में दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण तथा सभी नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोकराझार लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर जाते समय उन्होंने मां कामाख्या के चरणों में शीश नवाकर राष्ट्र की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

श्री साहू ने कहा कि मां कामाख्या की कृपा से देश निरंतर विकास और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर रहे तथा समाज में शांति, सद्भाव और समृद्धि बनी रहे।

इससे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने भारत सरकार के माननीय भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के बीच समन्वय और संवाद से जनहितकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है।

*घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी*

0

*घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देश पर घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने तथा घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और व्यावसायिक दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और होटलों में छापामार कार्रवाई की गई।
जिला खाद्य अधिकारी श्री कौशल साहू ने बताया कार्रवाई के दौरान चांपा स्थित करणी भोजनालय, पंजाब हवेली रेस्टोरेंट, जलाराम भोजनालय एवं होटल सुमित इन की जांच की गई, जहां व्यावसायिक गैस सिलेंडर का उपयोग पाया गया। इसी क्रम में चांपा के स्टेशन रोड स्थित होटल श्री गणेश में घरेलू गैस सिलेंडर से ग्राहकों के लिए भोजन पकाया जाना पाया गया। इस पर होटल के प्रोपराइटर राजेश तिवारी के कब्जे से दो नग घरेलू गैस सिलेंडर, एक नग प्रेशर रेगुलेटर, एक नग गैस पाइप एवं एक नग गैस चूल्हा जब्त किया गया। वहीं रेलवे स्टेशन चांपा स्थित होटल सोना में भी घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर नाश्ता तैयार किया जाना पाया गया। इस मामले में होटल सोना की प्रोपराइटर प्रेमलता यादव के कब्जे से दो नग गैस सिलेंडर, एक नग प्रेशर रेगुलेटर, एक नग गैस पाइप एवं एक नग गैस चूल्हा जब्त किया गया।इसी प्रकार जांजगीर स्थित पराठा हाउस में जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर दो गैस सिलेंडर, दो गैस चूल्हे, दो प्रेशर रेगुलेटर एवं दो गैस पाइप जब्त किए गए।
उक्त सभी प्रतिष्ठानों के विरुद्ध द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई की गई।

*संघर्ष, समर्पण और सफलता की मिसाल: भावना देवांगन*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेलीअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर उस महिला को सम्मान और नमन किया जाता है, जो अपने संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प से समाज में एक नई पहचान बनाती है। ऐसी ही प्रेरणादायक महिला हैं भावना उर्फ रोशनी, जिनकी जीवन यात्रा कठिन परिस्थितियों में भी हौसले और मेहनत से आगे बढ़ने की मिसाल है।
भावना उर्फ रोशनी एक साधारण परिवार से आने वाली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने जीवन के हर संघर्ष को मुस्कुराकर स्वीकार किया और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ती रहीं। सीमित संसाधनों और अनेक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने यह साबित किया कि अगर मन में कुछ करने की लगन और आत्मविश्वास हो, तो कोई भी परिस्थिति व्यक्ति को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। उनके संघर्ष की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें कई बार एक समय भोजन करके ही अपनी पढ़ाई जारी रखनी पड़ती थी। लेकिन उन्होंने परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। बल्कि इन्हीं कठिनाइयों को अपनी ताकत बनाकर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
भावना का व्यक्तित्व बहुमुखी है। वे एक ओर प्रवेट शिक्षिका के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देती हैं, वहीं दूसरी ओर वे एक छात्रा के रूप में लगातार सीखने और आगे बढ़ने का प्रयास करती रहती हैं। इसके साथ ही वे घर की सभी जिम्मेदारियों को भी पूरी ईमानदारी और सहजता से निभाती हैं। परिवार की देखभाल करना, घर के कार्यों को संभालना और परिवार को एकता के सूत्र में बांधे रखना—इन सभी भूमिकाओं में वे सफल साबित हुई हैं।
भावना के जीवन संघर्ष को उनके समाज के लोगों ने बहुत करीब से देखा हैं, समाज के लोगों ने बताते हैं कि भावना ने अपने जीवन में जितने संघर्षों का सामना किया है, वह किसी भी व्यक्ति को भावुक कर सकता है। कई कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हमेशा मुस्कुराकर आगे बढ़ती रहीं।
परिवार के लोगों का कहना है कि भावना के संघर्षों को याद करते हैं, तो उनकी आंखें नम हो जाती हैं। यह संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। एक दिन उनकी मेहनत और समर्पण निश्चित रूप से समाज के सामने एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरेगा।
भावना उर्फ रोशनी की जीवन यात्रा हमें यह सिखाती है कि जीवन में कितनी भी कठिनाइयाँ क्यों न आएं, यदि व्यक्ति के भीतर हौसला, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो वह हर बाधा को पार कर सकता है। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए वे सिर्फ एक साधारण महिला नहीं, बल्कि संघर्ष और आत्मविश्वास की एक जीवंत मिसाल हैं। उनकी यह प्रेरणादायक कहानी समाज की अनेक महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेगी। यह जानकारी सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन ने दिया।

*प्राथमिक शाला धौराभाटा में दानदाताओं का सम्मान, बच्चों को स्टेशनरी और आवश्यक सामग्री वितरित**

0

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर, / बिल्हा विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला धौराभाटा में विद्यालय के विकास में सहयोग देने वाले दानदाताओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल ने दानदाताओं को सम्मान पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में रायपुर के श्री दिनेश साहू द्वारा विद्यालय को 12 स्टील कुर्सियां, 5 टेबल, 6 ग्रीन बोर्ड, एक बुक शेल्फ तथा 200 सेट बैग, स्वेटर, जूते, मोजे, टाई और बेल्ट प्रदान किए गए। वहीं बिल्हा के श्री गौरव अग्रवाल द्वारा 200 बच्चों के लिए एग्जाम पैड, कॉपी और स्टेशनरी किट उपलब्ध कराई गई। पूर्व सरपंच धौराभाटा श्री शिव यादव ने विद्यालय को 6 सीलिंग फैन प्रदान किए तथा विकासखंड बिल्हा के शिक्षक श्री योगेश पांडेय ने विद्यालय को प्रोजेक्टर भेंट किया।
कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य श्री अजय नाथ ने स्वागत उद्बोधन दिया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री भूपेन्द्र कौशिक ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। डॉ. अखिलेश तिवारी ने दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षकों के प्रयास को अनुकरणीय बताया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय टांडे ने सामुदायिक सहभागिता की ऐसी पहल को अन्य विद्यालयों तक विस्तारित करने की बात कही। सरपंच श्री जीवन यादव ने विद्यालय को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
मुख्य अतिथि श्री संदीप अग्रवाल ने कहा कि जिले में कुछ ही विद्यालय इतने संसाधन सम्पन्न हैं। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर बच्चों की शैक्षिक प्रगति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं प्रधान पाठक श्रीमती प्रतिभा अवस्थी ने किया। उन्होंने विद्यालय के लिए संसाधन जुटाने में आई चुनौतियों की जानकारी दी तथा विद्यालय की आवश्यकताओं के संबंध में जिला पंचायत सीईओ को मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर बच्चों को एग्जाम पैड और स्टेशनरी वितरित की गई। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की शिक्षिकाएं विद्या नायर, सुमित्रा, शशि, रेखा, अंजना और सुप्रिया का विशेष सहयोग रहा।