Home Blog Page 239

*दिलीप साहू बने जिला साहू संघ कबीरधाम के मीडिया प्रभारी*

0

दिलीप साहू बने जिला साहू संघ कबीरधाम के मीडिया प्रभारी

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जिला साहू संघ कबीरधाम की संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें समाजसेवी दिलीप साहू को जिला साहू संघ कबीरधाम का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है उनकी नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि दिलीप साहू अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए समाज की गतिविधियों, कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े कार्यों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे दिलीप साहू ने नियुक्ति पर जिला साहू संघ कबीरधाम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे साहू समाज की एकता विकास और सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

—————————————

*रानी मिस्रियों से प्रधानमंत्री आवास के निर्माण को मिलेगी गति: सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल*

0

रानी मिस्रियों से प्रधानमंत्री आवास के निर्माण को मिलेगी गति: सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल

0.प्रोजेक्ट उन्नति अंतर्गत रानी मिस्त्री का हो रहा प्रशिक्षण।

0.रोजगार मुखी प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के ग्राम राम्हेपुर में प्रोजेक्ट उन्नति अंतर्गत 35 महिलाओं को रानी मिस्त्री का 30 दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 18 फरवरी से 20 मार्च तक दिया जा रहा है जिसमे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्यों के द्वारा आजीविका संवर्धन में प्रशिक्षित किया जा रहा है कलेक्टर कबीरधाम गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत राम्हेपुर में आरसेटी द्वारा महिलाओं को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि ज़िले में प्रधानमंत्री जनमन आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में प्रगति लाने के लिए ग्रामीण महिलाओं को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जनपद पंचायत पंडरिया एवं बोडला क्षेत्र में रानी मिस्रियों का प्रशिक्षण 2 बैच में संपन्न हो चुका है तथा वर्तमान में जनपद पंचायत स.लोहारा अंतर्गत 35 महिलाओं का प्रशिक्षण चल रहा है प्रशिक्षण उपरांत महिला राजमिस्त्रियों द्वारा आवास को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने में मदद मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन होगा प्रशिक्षित महिलाएं स्वयं अपना आवास निर्माण करेगी साथ में अन्य आवासों के निर्माण में सहायक सिद्ध होकर लक्ष्य को जल्दी प्राप्त करने में सुविधा होगी उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी नरेगा योजना से विगत वर्षों में 60 दिनों का रोजगार प्राप्त कर ग्रामीण महिलाएं पहले ही लाभान्वित हो चुकी है ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास से जोड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है वर्तमान में जिले के सभी ग्राम पंचायतो में प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्यों एवं अन्य विभागीय निर्माण कार्य चल रहे है राजमिस्त्री के रूप में प्रशिक्षित महिलाओं के लिए रोजगार के अनेकों अवसर गांव में ही खुले हुए हैं इसी क्रम में आरसेटी केंद्र तारों कवर्धा एवं जिला पंचायत कबीरधाम द्वारा आयोजित 30 दिवसीय प्रोजेक्ट उन्नति के तहत रानीमिस्त्री प्रशिक्षण आयोजित कराया गया है प्रशिक्षण अवधि के दौरान महिलाओं को महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 261 रुपया के मान से मजदूरी राशि प्रोत्साहन स्वरूप उनके बैंक खाते में प्राप्त होगी और प्रशिक्षण क्लस्टर बेस्ड फील्ड पर हो रहा है इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को निर्माण कार्यों की तकनीकी जानकारी जैसे ईंट जोड़ाई, माप-जोख, सीमेंट-रेत अनुपात, प्लास्टरिंग, दीवार निर्माण, वाटर लेवल सेटिंग, सुरक्षा उपाय एवं निर्माण गुणवत्ता नियंत्रण का व्यावहारिक ज्ञान के साथ ही शासन के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया जा रहा है।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रोजेक्ट उन्नति के तहत ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मुखी कौशल प्रदान कर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जैसे शासन के महत्वपूर्ण योजना में त्वरित रूप से रोजगार देकर निर्माण कार्यों में प्रगति लाना है आरसेटी कवर्धा द्वारा प्रत्येक प्रशिक्षु को रानीमिस्त्री कार्य हेतु आवश्यक सेफ्टी टूलकिट का वितरण कर निर्माण कार्यों के बारिकी से परिचित कराया जा रहा है प्रशिक्षण के दौरान आरसेटी के राज्य नोडल अधिकारी सीईओ जनपद पंचायत एवं निर्देशक आरसेटी केंद्र कवर्धा द्वारा भ्रमण कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता भी देख रहे है।

—————————————

*बजट चर्चा में विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र और उचित मूल्य दुकानों की स्थापना एवं वनांचल क्षेत्रों के विकास का उठाया मुद्दा*

0

बजट चर्चा में विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र और उचित मूल्य दुकानों की स्थापना एवं वनांचल क्षेत्रों के विकास का उठाया मुद्दा

0.तकनिकी शिक्षा से युवाओं के कौशल प्रशिक्षण, पंडरिया में पर्यटन को बढ़ावा एवं उचित मूल्य दुकानों की स्थापना हेतु विधानसभा में विधायक भावना बोहरा ने की मांग।

0.प्रश्नकाल में वनांचल क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुविधाओं, रेडी टू ईट योजना और महिला व बाल तस्करी के विषय में पूछा प्रश्न।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बजट सत्र के दौरान प्रदेश व कबीरधाम जिले से जुड़े प्रमुख विषयों और मुद्दों को सदन के समक्ष प्रमुखता से रखा इस दौरान उन्होंने बजट चर्चा के दौरान क्षेत्र के युवाओं के कौशल विकास व प्रशिक्षण हेतु औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना, विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने और वनांचल व विभिन्न क्षेत्रोंन में उचित मूल्य दूकान की स्थपाना तथा जर्जर दुकानों के मरम्मत की मांग प्रमुखता से रखा भावना बोहरा ने तकनिकी शिक्षा विभाग अंतर्गत ग्राम बाजार चारभाठा एवं नगर पंचायत पांडातराई में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना, सहकारिता विभाग अंतर्गत ग्राम बांगर, ढोठमानवापारा, मगरवाह सरइपतेराकला,नगर पांडातराई के नयापारा वार्ड 2 एवं ग्राम मजगांव में नवीन शासकीय उचित मूल्य दूकान खोलने एवं ग्राम बहरमुड़ा, सेन्हाभाठा, बसनी, रेंगाबोड़, पटुआ, माकरी, दनियाखुर्द एवं नवागाँवखुर्द स्थित उचित मूल्य दूकान की मरम्मत कार्य की मांग रखी इसके साथ ही उन्होंने वन विभाग अंतर्गत वनांचल क्षेत्र कुकदूर में वन अग्नि नियंत्रण हेतु फायर वॉच टावर और फायर कंट्रोल सेन्टर की स्थापना और भैंसाओदार प्राकृतिक स्थल पर इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इंटरप्रिटेशन सेंटर, व्यू पॉइंट और ट्रैकिंग ट्रेल, पर्यटक कॉटेज विकसित करने की मांग भी की भावना बोहरा ने प्रश्नकाल के दौरान वनांचल एवं अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र के विषय में प्रश्न किया कि कबीरधाम जिले के वनांचल एवं अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में संचालित ऐसे कितने आंगनबाड़ी केंद्र हैं जो जनवरी, 2026 तक पक्के भवन, पेयजल, शौचालय, बिजली तथा सुरक्षित भंडारण जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं उक्त आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सरकार द्वारा क्या समयबद्ध कार्ययोजना बनाई गई है विभाग द्वारा कबीरधाम जिले के दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में संचालित ऐसे कितने आंगनबाड़ी केन्द्रों को चिन्हित किया गया है जहाँ समुचित परिवहन व्यवस्था के अभाव में पोषण आहार नियमित एवं समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जिसके लिखित उत्तर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि कबीरधाम जिले के वनांचल एवं अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों मे जनवरी 2026 की स्थिति में 54 केन्द्रों में पक्के भवन, 192 केन्द्रों में शौचालय एवं 326 केन्द्रों में बिजली नहीं हैं वित्तीय संसाधनों एवं बजट उपलब्धता के आधार पर आंगनबाड़ी केन्द्रो में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाती है कबीरधाम जिले में खाद्य विभाग द्वारा पण्डरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुकदुर परियोजना के 02 ग्राम पंचायत के उचित मूल्य के दूकान को पहुंचविहीन क्षेत्र के रूप में चिन्हांकित किया गया है जिसके अंतर्गत 11 आंगनबाड़ी केन्द्र शामिल है किन्तु दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में संचालित सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में पूरक पोषण आहार नियमित रूप से समय पर उपलब्ध हो रहा है उन्होंने प्रदेश के जिलों में रेडी टू ईट योजना के संचालन के विषय में प्रश्न किया कि वर्तमान में रेडी टू ईट योजना प्रदेश के कितने जिलों में लागू की गई है शेष जिलों मे यह योजना कब तक लागू कर दी जावेगी क्या इसके लिए विभाग द्वारा समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की गई है वर्तमान में कितने आँगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण आहार प्रदाय का दायित्व निर्वहन महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा किया जा रहा है तथा अन्य आँगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण आहार प्रदाय कार्य किनके द्वारा किया जा रहा है जिसके लिखित उत्तर में विभागीय मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 06 जिलों में रेडी टू ईट का निर्माण व प्रदाय कार्य महिला स्व सहायता समूहों को सौंपा गया है शेष जिलों मे यह कार्य प्रारंभ किये जाने की निश्चित समय सीमा बताया जाना संभव नहीं है प्रदेश की 6673 आंगनबाड़ी केन्द्रों में महिला स्व सहायता समूह द्वारा एवं 45867 आंगनबाड़ी केन्द्रों में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड रायपुर द्वारा रेडी टू ईट का प्रदाय किया जा रहा है भावना बोहरा ने महिला व बाल तस्करी एवं बाल श्रम से संबंधित दर्ज प्रकरण के विषय में प्रश्न किया कि विगत दो वर्षों में रायपुर एवं दुर्ग जिलों में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में मुक्त कराए गए बच्चों में से कितने छत्तीसगढ़ के निवासी थे तथा कितने अन्य राज्यों से संबंधित थे इन बच्चों के पुनर्वास एवं सुरक्षित गृह वापसी हेतु कुल कितनी राशि व्यय की गई है क्या विगत वित्तीय वर्ष में राज्य के बाल संरक्षण गृहों की सुरक्षा व्यवस्था का नियमित निरीक्षण कराया गया है यदि हाँ तो निरीक्षण के दौरान क्या खामियाँ पाई गईं कृपया बतावें तथा की गई कार्यवाही एवं सुधारात्मक कदमों की जानकारी देवें जिसके लिखित उत्तर में विभागीय मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में रायपुर एवं दुर्ग जिले में चलाए गए रेस्क्यू अभियान में 893 बच्चे मुक्त कराए गए है जिनमें छत्तीसगढ़ के 759 व अन्य राज्यों के 134 बच्चे है इन बच्चों के पुनर्वास एवं सुरक्षित गृह वापसी हेतु 98322 रू. राशि व्यय की गई है। विगत वित्तीय वर्ष में राज्य के बाल देखरेख संस्थाओं का नियमित निरीक्षण किया गया है निरीक्षण के दौरान कुछ संस्थाओं में सुरक्षा की दृष्टि से भवन के ऊपर जाली लगाने सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए जाने बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान देने, बाउंड्रीवाल में लोहे की जाली लगाने, आपातकालीन हैल्प लाईन नम्बर का प्रदर्शन जर्जर भवन से अन्य भवन में स्थानांतरण एवं सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाये जाने के सम्बंध में निरीक्षण दल के द्वारा सुझाव व निर्देश दिए गए थे निरीक्षण में प्राप्त सुझाव व निर्देश अनुसार सुधारात्मक कार्यवाही कर ली गई है बच्चों के सर्वोत्तम हित में बाल देखरेख संस्थाओं में बच्चों की सुरक्षा के लिए निरंतर निरीक्षण, सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ समीक्षा एवं समय समय पर सुरक्षात्मक उपाय हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये है बाल देखरेख संस्थाओं के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षण, आवश्यकतानुसार एक संस्था से दूसरी संस्था में बच्चों का स्थानांतरण संस्था में आवश्यकतानुसार अधोसंरचनात्मक सुधार, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, आपातकालीन नंबरों का संस्था के महत्वपूर्ण स्थानों में प्रदर्शन, बाल देखरेख संस्था में सी.सी.टी.वी. कैमरों की स्थापना, पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी सहित अन्य आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम उठाए गए है।

—————————————

*लोरमी में भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू;शाला भवन का भूमिपूजन और जनचौपाल में ग्रामीणों से संवाद*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने लोरमी क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए सांस्कृतिक परंपराओं के सम्मान और क्षेत्रीय विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

श्री साहू ग्राम रहंगी एवं हरदीबांध (लोरमी) में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने भक्त माता कर्मा के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि माता कर्मा का जीवन भक्ति, सेवा, त्याग और समाज के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि माता कर्मा के आदर्श समाज को संस्कार, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। श्री साहू ने कहा कि भक्ति में आस्था, सेवा में समर्पण और संस्कारों में समाज की शक्ति निहित है, जो माता कर्मा के जीवन का शाश्वत संदेश है।

इसके पश्चात श्री साहू ने लाखासार (लोरमी) में शासकीय हाईस्कूल के नवीन शाला भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा सहित आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य और केंद्र सरकार निरंतर प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनचौपाल में श्री साहू ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार लोरमी क्षेत्र के समग्र विकास और ग्रामीणों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर जनजीवन को अधिक सुगम और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

*बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध शिवरीनारायण पुलिस की सख्त कार्यवाही*

0

* *बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध शिवरीनारायण पुलिस की सख्त कार्यवाही*

* *भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के अंतर्गत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए तहसील न्यायालय में पेश किया गया है*

*थाना शिवरीनारायण* क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरौद तिवारीपारा में बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने तथा शांति व्यवस्था भंग करने की स्थिति निर्मित होने पर पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खरौद तिवारीपारा में रमाशंकर साहू अपने निवास पर कुछ लोगों को एकत्र कर बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित कर रहा है। उक्त जानकारी मोहल्ले के निवासियों को होने पर उन्होंने इसका विरोध किया। इस दौरान वहां उपस्थित कुछ महिला एवं पुरुषों द्वारा मोहल्ले के लोगों के साथ विवाद एवं हंगामा किया जाने लगा।

*जिसकी सूचना पर थाना शिवरीनारायण* पुलिस स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस एवं गवाहों की उपस्थिति में संबंधित व्यक्तियों को कई बार समझाइश दी गई, किन्तु वे अत्यधिक उत्तेजित होकर जोर- जोर से चिल्लाने लगे, जिससे ग्राम में भय एवं अशांति का माहौल निर्मित हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संभावित अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

*प्रतिबंधात्मक कार्यवाही* 1.येनिवेश साहू, उम्र 21 वर्ष 2. किशन यादव उम्र 23 वर्ष 3. रमाशंकर साहू उम्र 47 वर्ष, निवासी खरौद 4. मोतीलाल रात्रे उम्र 35 वर्ष, निवासी सेमरिया, थाना बिर्रा एवं दो महिला भी शामिल

*उक्त सभी के विरुद्ध* भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के अंतर्गत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रकरण तैयार कर संबंधित तहसील न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

*उक्त कार्यवाही* में थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव तथा थाना शिवरीनारायण के पुलिस स्टाफ – प्र.आर. तारिकेश पाण्डेय, नितिन द्विवेदी, प्रवीण साहू, म.आर. सरोजनी कटकवार एवं सरिता लहरे का विशेष योगदान रहा।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आयोजित ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में हुए शामिल*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आयोजित ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में हुए शामिल*

*सिंधी समाज का इतिहास पुरुषार्थ, साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय*

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित बीटीआई मैदान में छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आयोजित ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सिंधी समाज का इतिहास पुरुषार्थ और साहस का इतिहास है। विभाजन की विभीषिका की पीड़ा सबसे अधिक सिंधी समाज ने झेली। उस कठिन समय में आपके पूर्वजों ने अपनी संपत्ति छोड़ी, अपना घर छोड़ा, लेकिन अपना आत्मसम्मान और परिश्रम करने का स्वभाव कभी नहीं छोड़ा। शून्य से शिखर तक कैसे पहुँचा जाता है, यह सिंधी समाज ने आज पूरी दुनिया को सिखाया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तरक्की में सिंधी समाज की प्रमुख भूमिका रही है। चाहे वह चेंबर ऑफ कॉमर्स हो या प्रदेश का छोटा-बड़ा व्यापार, आपकी मेहनत से राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। आप केवल व्यापार ही नहीं करते, बल्कि हजारों लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराते हैं।भविष्य में हमने विकसित छत्तीसगढ़ 2047 का जो सपना देखा है, उसमें सिंधी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने लगभग ढाई वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के तहत किए गए अधिकांश वादों को पूरा कर लिया है और लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज बी.टी.आई. ग्राउंड में जो उत्साह दिखाई दे रहा है, वह बताता है कि सिंधी समाज अपनी जड़ों से कितना गहराई से जुड़ा हुआ है। ‘सिंधियत जो मेलो’ जैसे आयोजन हमारी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, खान-पान और सिंधी भाषा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही उन्हें पवित्र शदाणी दरबार में संतों का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। वहाँ जो स्नेह और आत्मीयता उन्हें मिली, वही अपनापन आज यहाँ भी महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज की यही एकजुटता उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी प्रदेशवासियों को चेट्रीचंड्र पर्व की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्य मंच से सिंधु दर्शन यात्रा का भी विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, धमतरी महापौर श्री रामू रोहरा, छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, श्रीचंद सुंदरानी सहित सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

*स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

*छत्तीसगढ़ को मिली डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की 2 सीट, लोगों को मिलेगा बेहतर इलाज का लाभ*

*चिकित्सक संगठन एवं मेडिकल छात्राओं ने मुख्यमंत्री का सम्मान कर जताया आभार*

रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में चिकित्सक संगठन एवं मेडिकल छात्राओं ने सौजन्य मुलाकात की और प्रदेश को डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की 2 सीट मिलने पर उनका आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी सरकार लगातार प्राथमिकता के साथ बेहतर कार्य कर रही है, ताकि प्रदेशवासियों को सहज और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एक समय प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज हुआ करता था, जिसमें लगभग 100 से 150 सीटें थीं। आज प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर 14 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं, जिनमें लगभग 1400 सीटें उपलब्ध हैं। इसके साथ ही फिजियोथेरेपी, नर्सिंग सहित अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थान भी स्थापित हुए हैं, जिनका लाभ प्रदेश के विद्यार्थियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में मेडिको सिटी की स्थापना की जा रही है, जहां बड़े-बड़े सुपरस्पेशलिटी अस्पताल स्थापित किए जाएंगे, जिससे प्रदेश के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ को डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की 2 सीट प्रदान किए जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्री तुलसी कौशिक, डॉ. देवेंद्र कश्यप सहित जूडो और मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

*पुलिस द्वारा पूर्व में दी गई समझाइश नहीं मानने वाले ट्रक/ट्रेलर चालकों पर की गई कार्यवाही*

0

सड़क किनारे खड़े 09 ट्रक/ट्रेलर चालकों के विरुद्ध धारा 285 बीएनएस के तहत कार्यवाही।

कोरबा –  जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के थाना/चौकी द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर, चौकी सीएसईबी एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा सीएसईबी चौक से स्टेडियम चौक के मध्य सड़क किनारे खड़े ट्रक एवं ट्रेलरों के विरुद्ध विशेष कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान सीएसईबी पंचवटी तिराहा के पास एवं सीएसईबी चौक से स्टेडियम मार्ग के किनारे भारी वाहन ट्रक/ट्रेलर सड़क किनारे पार्किंग कर खड़े पाए गए, जिसके कारण यातायात प्रभावित हो रहा था तथा आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।

उक्त स्थान पर पूर्व में भी पुलिस के द्वारा ट्रक/ट्रेलर संचालकों को समझाइश दी गई थी कि अपने वाहनों को नो पार्किंग स्थानों पर खड़ा न करें, क्योंकि इस प्रकार सड़क किनारे भारी वाहन खड़े रहने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। पुलिस द्वारा दो दिन पूर्व ही वाहन चालकों को चेतावनी एवं समझाइश दी गई थी।

इसके बावजूद वाहन चालकों द्वारा नियमों का पालन नहीं करने पर थाना सिविल लाइन रामपुर, चौकी सीएसईबी एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही की गई। इस दौरान कुल 09 ट्रक/ट्रेलर चालकों के विरुद्ध धारा 285 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई तथा वाहन चालकों को भविष्य में इस प्रकार से सड़क किनारे भारी वाहन खड़ा न करने की सख्त हिदायत दी गई।

जिले में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

पुलिस की अपील
पुलिस ट्रक एवं ट्रेलर चालकों से अपील करती है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें तथा यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और दुर्घटनाओं की संभावना से बचा जा सके।

*“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” के अंतर्गत  85 वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही

0

वार्ड क्रमांक 11 के नागरिकों की शिकायत पर 02 व्यक्तियों के विरुद्ध 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही।

कोरबा – जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस के द्वारा *“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति”* चलाकर स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट की तामिली हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए गए थे।

निर्देशों के पालन में जिलेभर में विशेष दबिश अभियान चलाया गया। दिनांक 15.03.2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई कार्यवाही के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे 52 गिरफ्तारी वारंटी, जिनमें 33 स्थायी वारंटी शामिल हैं, को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान विभिन्न प्रकरणों में कुल 85 वारंटियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे थे।

इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 11 के नागरिकों के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत पर कोरबा पुलिस के द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए सोमू तिवारी एवं छोटका प्रजापति के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

कोरबा पुलिस द्वारा नागरिकों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही की जा रही है तथा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

कोरबा पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस नागरिकों से अपील करती हैं किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अवैध कार्य की सूचना तत्काल नजदीकी थाना/चौकी अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

*सघन चेकिंग अभियान में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 50 लोगों पर कार्यवाही*

0

अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों पर 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही।

कोरबा – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

इसी क्रम में *“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा”* अभियान के तहत दिनांक 14.03.2026 को कोतवाली पुलिस के द्वारा असामाजिक तत्वों एवं आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। सूचना प्राप्त हुई कि इमली डुग्गू रेलवे कॉलोनी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस के द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई।

कार्यवाही के दौरान *आरोपी अश्वनी यादव पिता स्व. छौवरा यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी इमली डुग्गू रेलवे कॉलोनी, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)* को अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जप्त कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली पुलिस के द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

इसी क्रम में कोतवाली पुलिस के द्वारा गौ माता चौक के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत 50 लोगों पर कार्यवाही की गई।साथ ही चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कोतवाली पुलिस के द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई।

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु कोतवाली पुलिस के द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।