Home Blog Page 240

*पीड़िता को घर पर अकेली पाकर जबरन बलात्कार करने एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी 12 घण्टों के अंदर गिरफ्तार।*

0

*पीड़िता को घर पर अकेली पाकर जबरन बलात्कार करने एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी 12 घण्टों के अंदर गिरफ्तार।*

आरोपी का नाम:- अजय पटेल पिता सुर्दशन पटेल उम्र 29 साल साकिन बसंतपुर थाना सक्ती जिला सक्ती (छ०ग०)

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया थाना आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि घटना दिनांक को सुबह करीबन 09ः00 बजे प्रार्थिया के सास, ससुर, व पति काम करने बाड़ी गये हुये थे। प्रार्थिया घर पर अकेली थी झाडू पोछा कर रही थी उसी समय अजय पटेल पिता सुदर्शन पटेल प्रार्थिया के घर में घुसकर जबरन पकड़कर कमरा अंदर ले जाकर बल पूर्वक बलात्कार करना तथा किसी को बताने पर प्रार्थिया के बच्चों एवं पति को जान से मारकर फेंक देने के संबंध में पेश कि प्रार्थिया की लिखित आवेदन पर से धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामला महिला संबंधित गंभीर अपराध का होने से घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भापुसे),के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति डाॅ0 भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर त्वरित कार्यवाही करने दिशा निर्देश प्राप्त होने पर प्रकरण के आरोपी अजय पटेल पिता सुर्दशन पटेल उम्र 29 साल साकिन बसंतपुर थाना सक्ती जिला सक्ती (छ०ग०)को पतासाजी कर पकड़कर हिकमत- अमली से पूछताछ करने पर अपना जुर्म घटित करना स्वीकार करने पर उसके परिजानों को गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराकर दिनांक 15.03.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।*
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक श्री लखन लाल पटेल, थाना प्रभारी सक्ती के नेतृत्व में सउनि नीलमणी कुसुम, आर. यादराम चन्द्रा, शैलेेन्द्र देवांगन, हेमंत केसरिया, म. आर. 286 सुलेखा कश्यप एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*दो साल पूर्व नकबजनी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

*दो साल पूर्व नकबजनी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार*
 आरोपिया अपने पति के साथ, प्रार्थिया के घर झाड फुक करने जाकर सोने चांदी जेवर एवं नगदी रकम किया पार
 आरोपिया को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

गिरफ्तार आरोपिया- झुनिया बाई सौरा उर्फ शांति बाई पति स्व जनक राम सौरा उम्र 55 साल निवासी जाली थाना रतनपुर जिला बिलासपुर हा0मु0 चकरभाठा सौरा मोहल्ला थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, प्रार्थिया मनीषा कांनगो पिता अनिल कानगो उम्र 19 साल निवासी कुकदा बजरंग चैक थाना सीपत रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 08.12.2023 को रात्रि 11.45 बजे प्रार्थिया के पिताजी अनिल कानगो एवं मां गोंदा बाई कानगो के द्वारा झाड फूंक के लिए जनक राम सौंरा एवं उनकी पत्नी ग्राम जाली थाना रतनपुर सेे ग्राम कुकदा आये थे झाड फूंक के दौरान एक पेटी मे नगदी रकम पचास हजार रूपये, एक जोडी चांदी का पायल वजनी लगभग 40 ग्राम, एक जोडी बिछिया एक तोला, दो नग सोने की फुली एक-एक मासा, दो नग चांदी की अंगुठी आधा आधा तोला को रखकर ताला बंद कर चाबी को मेरी मां गोंदा बाई को दिया था तब जनक राम सौरा प्रार्थिया और इसके माता पिता को नीबू देकर घर के बाहर आंगन में एवं अन्य जगहों में नीबू को गडाने के लिये दिया गया नीबू गाडकर दस मिनट बाद वापस पेटी रखे कमरे में आया तब जनक राम सौंरा एवं उनकी पत्नी रात भर दिया को जलने देना और पेटी को नहीं खोलना है कहकर दोनो पति पत्नी चले गये सुबह पेटी को देखने पर नगदी रकम, सोने चांदी के गहने जुमला कीमती लगभग 60,000 रूपये को जनक राम सौरा और उसकी पत्नी चोरी कर ले गए थे कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कर पता तलाश किया जा रहा था पता तलाश दौरान पता चला कि आरोपी जनक राम सौरा की मृत्यु हो गई है और आरोपिया जाली के जमीन जायदाद को बेचकर फरार थी, दिनांक 14.03.2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बनियाडीह में चकरभाठा क्षेत्र की कुछ महिलाये घूम रही है जिसे महिला आरक्षक के साथ तलब कर पुछताछ करने पर नाम पता गलत बता रही थी कडाई से पुछताछ करने पर अपना नाम झुनिया बाई उर्फ शांति पति स्व जनक राम सौरा उम्र 55 साल निवासी जाली हा मुकाम चकरभाठा सौरा मोहल्ला का होना बतायी आरोपिया के खिलाफ अपराध सदर का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

*भक्त माता कर्मा भक्ति और समर्पण की प्रतीक, साहू समाज ने भक्ति की शक्ति से ली प्रेरणा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

0

*रहंगी, हरदी बांध में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू हुए शामिल*

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रहंगी, लाखासार और हरदी बांध में विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपए घोषणा की*

*सामुदायिक भवन का भूमिपूजन और हाई स्कूल निर्माण के लिए कार्य प्रारंभ किया*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी के साथ ग्राम रहंगी और हरदी बांध में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री साव ने रहंगी में 7 लाख रुपए की लागत बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इसके अलावा ग्राम लाखासार में हाईस्कूल शाला भवन का भूमिपूजन कार्यारंभ किया। यह भवन 75 लाख रुपए से बनकर तैयार होगा। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने तीनों गांव में विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने भक्त माता कर्मा जी को श्रद्धापूर्वक नमन कर उनके तप और तपस्या के आदर्शों को स्मरण किया। इस अवसर पर समाजजनों के साथ माता कर्मा जी को नमन कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।साथ ही रहंगी गांव में सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। उन्होंने

श्री साव ने लाखासार में शासकीय हाईस्कूल शाला भवन का कार्यारंभ किया। इसके बाद ग्राम में जनचौपाल आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के लिए निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए कहा कि,भक्ति और समर्पण की प्रतीक भक्त माता कर्मा का जीवन हमें समाज सेवा की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा और समर्पण भारतीय संस्कृति में भक्ति का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि, लोरमी क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की सुविधाओं को बेहतर बनाने हमारी सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही है। गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर जनजीवन को सुगम और सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जब गांव सशक्त होंगे, तभी प्रदेश और देश भी तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे।

*20 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की*

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्राम रहंगी में बालवाड़ी निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, लाखासार में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की है। नवागांव में मुक्तिधाम निर्माण का आश्वासन दिया। वहीं हरदी बांध में नवधा रामायण शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए और महामाया मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी ने भी गांवों में विकास कार्यों के लिए राशि की घोषणा की।

इस अवसर पर पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग पूर्व अध्यक्ष थानेश्वर साहू जी, साहू समाज जिला अध्यक्ष पुहुप राम साहू , तहसील अध्यक्ष राजेश साहू, तहसील, परिक्षेत्र, ग्राम पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, डॉ उदय राम साहू, बलदाऊ साहू, रामनारायण साहू, राजेंद्र साहू जी, सरपंच सुखमनी पोर्ते जी, अशोक साहू, भोला साहू, रामेश्वर साहू, प्रदीप साहू, श्याममुकुंद, विक्रम सिंह, रामदुलारी साहू, चंपा साहू, तुलाराम साहू, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनीता साहू, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, शीलू साहू, विनय साहू, धनीराम यादव, गुरमीत सलूजा, दिनेश कश्यप, सुशील यादव, राजेंद्र साहू, लेखराज ठाकुर, रवि शर्मा, प्रदीप मिश्रा, धनीराम यादव, संदीप सोनी, सावित्री राजपूत, बीजेपी पदाधिकारी गण, सरपंच गण चंद्रमणि साहू जी, गणपत साहू जी, रवि प्रकाश साहू जी, देवचरण साहू जी, उपसरपंच चैतराम साहू जी, मनोज साहू, तामेश्वर साहू जी, पूर्णिमा साहू जी, संतोष साहू जी, उमाशंकर साहू जी, जवाहर साहू जी, धनेश साहू राजेंद्र साहू, रेखा साहू , गंगाराम साहू, राधे साहू, महेंद्र खत्री, शंकर खत्री, सरपंच अमित घृतलहरे, उपसरपंच श्यामलाल साहू, पुरुषोत्तम लोधी, हेमंत साहू, ओमिन साहू, गुलाब सिंह, अर्जुन सिंह, कुमार सिंह एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
….. …… ……

*लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज लोरमी क्षेत्र के हरदीबांध में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ शामिल हुए।*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली इस अवसर पर उन्होंने समाजजनों के साथ माता कर्मा का श्रद्धापूर्ण नमन कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, साहू समाज के पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन समाज सेवा, भक्ति और समर्पण की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने कहा कि माता कर्मा के आदर्श हमें समाज के लिए सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने हरदीबांध के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। उन्होंने नवधा रामायण मंच शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए और महामाया मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

*आज लाखासार, लोरमी में शासकीय हाईस्कूल शाला भवन का भूमिपूजन कार्यारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री मा. श्री तोखन साहू जी के साथ किया। *

0

*साथ ही ग्राम में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया।*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की सुविधाओं को बेहतर बनाने हमारी सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही है। गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर जनजीवन को सुगम और सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जब गांव सशक्त होंगे, तभी प्रदेश और देश भी तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे।

इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री लखनलाल साहू जी, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह जी, जिला पंचायत सभापति श्री अनीता साहू जी, लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा जी, भाजपा पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधि गण, श्री गंगाराम साहू जी, डॉ उदय राम साहू जी, श्री राधे साहू जी, श्री शंकर खत्री जी, सरपंच श्री अमित घृतलहरे जी, उपसरपंच श्री श्यामलाल साहू जी, श्री पुरुषोत्तम लोधी जी, हेमंत साहू जी, श्री ओमिन साहू जी, श्री गुलाब सिंह जी, श्री अर्जुन सिंह जी, श्री कुमार सिंह जी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

*परीक्षा पद्धति के संबंद्ध में समझ विकसित करने का अच्छा प्रयास-रमेश साहू*

0


तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली: डाॅ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ से संबंद्ध डाॅ. ब्रास मास्टर की एकेडमी द्वारा डाॅ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय परिसर में भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर जेईई, नीट, बीएससी नर्सिंग परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए 45 से 75 दिवसीय निःशुल्क क्रैश कोर्स कोचिंग का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम वरिष्ठ अभिभावक रमेशकुमार साहू, संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर, व्यवस्थापक एच.आर. भास्कर एवं प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर द्वारा डाॅ. भीमराव अम्बेडकर एवं भक्त माता कर्मा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया गया। तत्पश्चात सामूहिक प्रार्थना की गई। अभिभावक रमेश साहू ने माता कर्मा जयंती की शुभकामना देते हुए कहा कि यह संस्थान द्वारा छात्रों में उच्च स्तर के प्रतियोगी परीक्षाओं के विषय एवं उसकी परीक्षा की पद्धति के संबंद्ध में समझ विकसित करने का अच्छा प्रयास किया जा रहा है। इससे बच्चों को जीवनभर लाभ मिलेगा। ऐसे अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देकर विज्ञान के मूल सिद्धांत को समझकर तैयारी करने को कहा। एच.आर.भास्कर ने कहा कि हमारे संस्थान का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि छत्तीसगढ़ के गरीब, ग्रामीण और प्रतिभावान बच्चों के लिए यह कोचिंग वरदान साबित हो। तीव्र गर्मी में सुविधाओं के अभाव के बावजूद भी यहां उपस्थित होकर छात्र-छात्रा प्रयास एवं अभ्यास कर सफल हो रहे हैं। इस तरह की कोचिंग के लिए मध्यमवर्गीय अभिभावकों को मोटी रकम न देना पड़े इसलिए संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष निःशुल्क क्रैश कोर्स कोचिंग दी जा रही है। प्रदेश के छात्रों एवं अभिभावकों को इसका लाभ भी मिल रहा है। संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर ने कहा कि आवासीय सुविधा के साथ निःशुल्क क्रैश कोर्स कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराना जिले के लिए एक उपलब्धि है। जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों के सौजन्य से आगे चलकर जिले को कोचिंग हब के रूप में विकसित करना संस्थान का लक्ष्य है। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, संस्था के प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर तथा कोचिंग टीम के सदस्य, छात्र-छात्रा, अभिभावकगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

*चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी।*

0

आरोपियों से चोरी गए सोने-चांदी एवं अन्य सामान को पुलिस ने किया बरामद।

महिला आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना सिविल लाइन एवं थाना उरगा में प्रकरण दर्ज हैं।

कोरबा – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही चौकी मानिकपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में भी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अपराध क्रमांक 196/26
थाना – सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा
धारा – 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस

प्रार्थी अमित दिवाकर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 11.03.2026 को वे अपने परिवार के साथ शादी कार्यक्रम में गए हुए थे। अगले दिन सुबह घर वापस आने पर घर का ताला टूटा हुआ पाया गया तथा घर के अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात, चांदी की पायल, एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन एवं नगदी रकम लगभग 5000 रुपये चोरी होना पाया गया।

मामले में विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन एवं अन्य सामान बरामद किया गया।

प्रकरण – अपराध क्रमांक 209/26
थाना – सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा
धारा – 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस

प्रार्थी नंद कुमार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 11.03.2026 को वे परिवार सहित शादी कार्यक्रम में गए थे। अगले दिन सुबह घर वापस आने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला तथा घर के अंदर रखे चांदी की पायल, बच्चों का चांदी का जुड़ा एवं नगदी रकम लगभग 11000 रुपये चोरी होना पाया गया।

मामले में आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना करना स्वीकार किया गया तथा चोरी गया सामान बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता:
01. सुमित्रा रात्रे, पति मनीष गुप्ता, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी बेन्द्रकोना, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)

आरोपिया का आपराधिक रिकॉर्ड:-
आरोपिया के विरुद्ध पूर्व में भी थाना सिविल लाइन रामपुर एवं थाना उरगा में निम्न अपराध पंजीबद्ध हैं–

1. अपराध क्रमांक 45/23 – धारा 457, 380, 34 भादवि, थाना सिविल लाइन रामपुर।
2. अपराध क्रमांक 209/26 – धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस, थाना सिविल लाइन रामपुर।
3. अपराध क्रमांक 553/21– धारा 457, 380, 34 भादवि, थाना उरगा, जिला कोरबा।

प्रकरण– अपराध क्रमांक 233/2026
चौकी – मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा
धारा – 331(4), 305(1), 3(5) बीएनएस

प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी कर ली गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस द्वारा संदेहियों से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया।

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सोने-चांदी का जेवरात एवं नगदी रकम बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता:-

1. आकाश मरावी, पिता सुनील कुमार मरावी, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी शंकर नगर इंडस्ट्रियल एरिया, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा।
2. रोहित शर्मा, पिता स्व. कमलेश शर्मा, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी मैरिज हॉल के सामने रमागढ़, थाना बालकोनगर, जिला कोरबा।
3. निखिल वर्मन, पिता राजनारायण वर्मन, उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासी घनगांव, थाना जरेहगांव, जिला मुंगेली (हाल पता – सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा)।

कोरबा पुलिस के द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिले में चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है तथा आगे भी यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

*जबलपुर, थाना पनागर अंतर्गत हुई अंधी हत्या का हुआ खुलासा*।। *

0

*जबलपुर, थाना पनागर अंतर्गत हुई अंधी हत्या का हुआ खुलासा*।।
*

जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज मोनु जैन की रिपोर्ट :-थाना पनागर में दिनंाक 3-3-26 को श्रीमति भूरी कोल उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम छत्तरपुर ने बताया कि उसके पिता हल्लू कोल, रामनाथ केवट, रघुवीर केवट एवं स्वराज केवट के यहां खेत ताकने के लिये लगभग 2 वर्ष से ककरहाई रपटा तालाब के पास बनी रघुवीर की टपरिया में रहते थे, लगभग 15 दिन पहले पिता हल्लू कोल उसके पास आये थे, दिनांक 3-3-26 की सुबह लगभग 8 बजे गांव के अज्जू यादव ने फोन कर बताया कि हल्लू कोल ककरहाई रपटा के पास मृत अवस्था में पड़ा है उसके पिता की मृत्यु पत्थर से सिर टकराने से आई चोटों से हुयी है। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।


आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल सुश्री राजेश्वरी कौरव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पनागर श्री बिपिन ताम्रकार के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गई मुखबिर से सूचना मिली कि मृतक हल्लु कोल शराब पीने का आदि था मृतक का एक साथी मैकु कोल जो की वहभी शराब पीने का आदि था 2 मार्च 2026 के दिन दोनों ने जम के शराब पी किसी बात को लेकर मृतक हल्लू कोल ने अपने साथी मैकु कोल को गाली देना चालू कर दी बहुत समझाने के बाबजूद भी जब हल्लू कोल नही माना तो मैकु ने उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।.

*कोरोना में आर्थिक रूप से कमजोर हुए बिजली उपभोक्ताओं को मजबूत करेगी एमबीबीएस योजना*

0

*कोरोना में आर्थिक रूप से कमजोर हुए बिजली उपभोक्ताओं को मजबूत करेगी एमबीबीएस योजना*

*उपभोक्ताओं को मिलेगा 758 करोड़ रुपए का सीधा लाभ*

*प्रदेशभर के सभी बिजली वितरण केंद्रों व कार्यालयों में पंजीयन हुआ शुरू*

*निम्नदाब घरेलू, बीपीएल एवं कृषि उपभोक्ताओं को मूल राशि एवं अधिभार में मिलेगी छूट*

रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा 12 मार्च 2026 को प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना (एमबीबीएस) आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत और संजीवनी बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों से बकाया बिजली बिल जमा नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को सीधे राहत प्रदान की जाएगी।

यह योजना विशेष रूप से निम्नदाब घरेलू, बीपीएल तथा कृषि उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी है। इसके अंतर्गत 31 मार्च 2023 की स्थिति में बकाया राशि को आधार मानकर उपभोक्ताओं को मूल राशि एवं अधिभार (सरचार्ज) में छूट दी जाएगी। प्रदेश के 29 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को इस योजना के तहत लगभग 758 करोड़ रुपए तक की सीधी छूट मिलने का अनुमान है। बिजली क्षेत्र में इतनी बड़ी राशि की राहत पहली बार दी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के दौरान प्रोटोकॉल और प्रतिबंधों के कारण कई महीनों तक मीटर रीडिंग नहीं हो पाई थी। इसके चलते बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को एक साथ कई महीनों के बिजली बिल मिले, जिन्हें आर्थिक तंगी के कारण वे जमा नहीं कर सके। महामारी के कारण कमजोर हुई आर्थिक स्थिति ने अनेक परिवारों को और अधिक कठिनाई में डाल दिया। ऐसे ही उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है।

इस योजना से उपभोक्ताओं को न केवल बकाया बिजली बिलों के भुगतान में राहत मिलेगी, बल्कि उन्हें सरल और सुविधाजनक तरीके से अपने पुराने बकाये का निराकरण करने का अवसर भी मिलेगा। योजना 30 जून 2026 तक प्रभावशील रहेगी। योजना में शामिल होने के लिए उपभोक्ता मोर बिजली ऐप, सभी बिजली वितरण केंद्रों तथा संबंधित कार्यालयों में पंजीयन करा सकते हैं।

राज्य सरकार द्वारा योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव में शिविर भी लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकें। भुगतान के बाद पात्र उपभोक्ताओं को एम-ऊर्जा योजना का लाभ भी मिलने लगेगा।

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना न केवल लाखों उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देगी, बल्कि उन्हें नियमित रूप से बिजली बिल भुगतान के लिए प्रोत्साहित भी करेगी। मुख्यमंत्री श्री साय की इस संवेदनशील पहल से प्रदेश के लाखों परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे समय पर पंजीयन कर योजना का अधिकाधिक लाभ प्राप्त करें तथा भुगतान के दौरान किसी प्रकार की आशंका होने पर संबंधित वितरण केंद्र के अधिकारियों से संपर्क किया जाए।

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Launches Gaudham Yojana: A New Boost to Cattle Conservation in Chhattisgarh*

0

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Launches Gaudham Yojana: A New Boost to Cattle Conservation in Chhattisgarh*

*All Gaudham Centres in the State to be Known as “Surabhi Gaudham”*

*Gaudham Yojana to Strengthen the Rural Economy: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai*

Raipur, //Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai launched the Gaudham Yojana by inaugurating a Gaudham facility at Lakhassar village in Takhatpur development block of Bilaspur district on Mar 14, marking a significant step towards strengthening cattle conservation in Chhattisgarh. On the occasion, the Chief Minister worshipped Gau Mata and inspected the Gaudham premises to review its arrangements and facilities.

During the visit, Chief Minister Shri Sai inspected the arrangements made for the care of stray and destitute cattle, including fodder supply, drinking water facilities and veterinary care. He also reviewed the grazing land developed for the animals. It is noteworthy that the Gaudham in Lakhassar village has been developed over nearly 25 acres of land, of which 19 acres have been dedicated to the cultivation of green fodder for cattle. The Gaudham is being managed by the Kamdhenu Gaushala Samiti.

Addressing the gathering, the Chief Minister stated that the newly launched Gaudham Yojana aims to provide safe shelter to stray cattle, strengthen cattle conservation and contribute to rural economic growth. He stated that Godhan has always been a key pillar of Chhattisgarh’s rural culture, agricultural system, and village economy, and that the state government is therefore continuously working to protect it.

Chief Minister Shri Sai emphasised that the state government is implementing the Gaudham Yojana in a phased manner across Chhattisgarh to ensure systematic care for stray cattle and to reinforce the tradition of Gau Seva. He announced that all Gaudham centres across the state will now be known as “Surabhi Gaudham”.

The Chief Minister further stated that Gaudham centres will also serve as training hubs for rural livelihood activities. Training programmes will be conducted on animal husbandry, green fodder production and the preparation of useful products from cow dung. These initiatives will help promote self-employment opportunities for local residents while simultaneously strengthening the rural economy.

During the event, Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai also announced several development projects for Lakhassar village. He announced that a Mahtari Sadan, a Mini Stadium, and a 500-metre-long Gaurav Path will be constructed in the village. Additionally, Rs. 25 lakh has been sanctioned for the construction of a training building at the Lakhassar Gaudham, along with the provision of one cow catcher vehicle and one animal ambulance. These measures are expected to further strengthen cattle protection efforts and support local development initiatives.

The Chief Minister also interacted with cattle rearers and villagers during the programme and reviewed ongoing efforts to conserve cattle in the region. He appreciated the work of individuals and organisations engaged in Gau Seva and encouraged them to continue their service with dedication. He congratulated volunteers and workers involved in this noble initiative and urged citizens to actively contribute to protecting and improving cattle welfare.

Takhatpur MLA Shri Dharamjit Singh, addressing the gathering, stated that under the leadership of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, Chhattisgarh is witnessing comprehensive development. He noted that the Chief Minister consistently fulfils the commitments made to the people. Several development works approved for the Takhatpur region are already completed, while many others are progressing rapidly. He expressed gratitude to the Chief Minister and said that the government’s initiatives have accelerated development in the region.

Welcoming the Chief Minister at the event, Chairman of the Chhattisgarh Gau Seva Commission Shri Visheshar Patel thanked him for launching the Gaudham Yojana. He said that this initiative will provide a new direction to cattle conservation in the state and ensure better protection for stray and abandoned cattle.

Union Minister of State Shri Tokhan Sahu, Agriculture Minister Shri Ramvichar Netam, MLA Shri Amar Agrawal, MLA Shri Dharamlal Kaushik and MLA Shri Sushant Shukla, Bilaspur Commissioner Shri Sunil Jain, IG Shri Ramgopal Garg, Collector Shri Sanjay Agrawal, SSP Shri Rajnesh Singh, Director of Veterinary Services Shri Chandrakant Verma, along with a large number of farmers, cattle rearers and local residents were present.