Home Blog Page 238

*होली मिलन तेरस पर श्रीवास समाज का भव्य आयोजन, फाग गीतों में झूमे लोग*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली-— चैत नव वर्ष 2026 के उपरांत होली पर्व के अवसर पर मंगलवार 17 मार्च को खर्रीपारा स्थित सर्व श्रीवास समाज भवन में होली मिलन (तेरस) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ सहभागिता निभाई। होली मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सामंजस्य को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ा, मांदर और पारंपरिक फाग गीत-संगीत की मधुर धुनों पर उपस्थित लोग झूम उठे। कार्यक्रम ने सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर मिसाल पेश की। समारोह में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर स्वर्गीय केदार सिंह परिहार एवं प्रसिद्ध कवि स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तूरिहा द्वारा रचित पारंपरिक फाग गीतों का विशेष प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसने वातावरण को और भी उत्सवमय बना दिया। इस आयोजन को सफल बनाने में सर्व श्रीवास समाज के जिला अध्यक्ष राजीव श्रीवास, कनौजिया श्रीवास समाज के जिला अध्यक्ष मुकेश श्रीवास, सचिव सीताराम श्रीवास सहित समाज के अनेक सदस्यों—रंजीत, जलेश, अंतु, अनिल, सोनू, रामेश्वर, रमेश, भावेश, अशोक, प्रमोद, राजकुमार, प्रदीप, सरजू, रामस्वरूप, संस्कार, लक्ष्मी, मोहन, चंद कुमार, दिलेश्वर, सुशील, माधव, शत्रुघ्न, राहुल, जीतेन्द्र आदि—का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और होली मिलन तेरस को हर्षोल्लास के साथ यादगार बनाया।

*मेधावी छात्र सौरभ कुर्रे का नवोदय विद्यालय में चयन, परिवार में हर्ष का माहौल*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, मुंगेली विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला बैहाकापा संकुल तरवरपुर के प्रतिभाशाली छात्र सौरभ कुर्रे ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में कक्षा छठवीं के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का वातावरण है। सौरभ की इस सफलता पर उनके माता-पिता ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके बेटे की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से सौरभ ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। विद्यालय के शिक्षकों ने भी सौरभ की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि सौरभ प्रारंभ से ही मेधावी एवं परिश्रमी छात्र रहा है। उन्होंने सौरभ को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

*आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई जारी*

0

*आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई जारी*

*लोरमी क्षेत्र में अवैध मदिरा के खिलाफ सख्ती*

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली, // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशों के अनुपालन में जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज लोरमी क्षेत्र में आबकारी टीम ने आकस्मिक निरीक्षण करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेघोरी में सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आबकारी टीम ने लीला बाई भास्कर के कब्जे से लगभग 75 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने योग्य सामग्री) जब्त किया। मामले में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (च) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
वहीं दूसरी कार्रवाई में चौकी डिंडोरी थाना क्षेत्र के ग्राम झलरी निवासी छेदी सिंह साकत के पास से 10 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब तथा 75 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। इस प्रकरण में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(1)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया। संयुक्त कार्रवाई में आबकारी विभाग के लोरमी प्रभारी अमित शाह, मुंगेली प्रभारी जय सिंह मरकाम, पथरिया प्रभारी उम्मी रूमा सहित अन्य स्टाफ शामिल रहे।

 

*जेल जाने के बाद भी ड्यूटी पर कर्मचारी, कार्रवाई न होने से उठे सवाल*

0

जेल जाने के बाद भी ड्यूटी पर कर्मचारी, कार्रवाई न होने से उठे सवाल

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा।अकलतरा बीईओ ऑफिस में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शनिचरम यादव को लेकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, चेक बाउंस के मामले में संबंधित कर्मचारी करीब 10-12 दिनों तक जेल में रह चुका है।
गंभीर आरोपों के बावजूद अब तक उनके खिलाफ कोई निलंबन या विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। नियमों के तहत ऐसे मामलों में कार्रवाई अपेक्षित होती है, लेकिन यहां अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी की शह के चलते कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे पूरे मामले में पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं, इस संबंध में विभागीय जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा से संपर्क कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, जिससे उनका पक्ष सामने नहीं आ सका।
फिलहाल, मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों ने उच्च अधिकारियों से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

➡ *नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।*

0

➡ *नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।*
➡ *आरोपी के विरूद्ध थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 137(2), 87, 64(1)(2)(ड) बीएनएस एवं 04, 06 पॉक्सो एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही।*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली:-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल द्वारा जिले से समस्त थाना/चौकी प्रभारी को महिला एवं संपत्ति संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
प्रार्थी द्वारा थाना सरगांव में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.03.2026 को इसकी नाबालिग लड़की को संदेही राहुल यादव निवासी मेढ़की के द्वारा नाबालिक जानते हुए उसके वैध संरक्षकता से उसके जानकारी के बिना बहला फुसलाकर भगाकर/अपहरण कर कहीं ले जाने कि रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना सरगांव में आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 33/2026 धारा 137 (2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
विवेचना के दौरान अतिरिक्त पुलिस सुश्री नवनीत छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह के कुशल मार्गदर्शन पर संदेही एवं अपहृता के संबंध में पता तलाश के दौरान तकनीकी सहायता एवं मुखबीर के सूचना के आधार पर दिनांक 17.03.2026 को बोरियाखुर्द रायपुर से संदेही राहुल यादव के कब्जे से अपृहता को गवाहों के समक्ष बरामद कर परिजन एवं गवाहों के साथ थाना सरगांव लाया गया। विवेचना कार्यवाही के दौरान महिला पुलिस अधिकारी द्वारा अपृहता से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाकर कथन लेखबद्ध किया गया एवं प्रकरण आरोपी से तथ्यात्मक पूछताछ किये जाने पर आरोपी राहुल यादव द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। पीड़िता एवं आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से प्रकरण में धारा 87, 64(1)(2)(ड) बीएनएस एवं 04, 06 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी राहुल यादव पिता मनहरण यादव उम्र 20 वर्ष निवासी मेढ़की थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक संतोष शर्मा थाना प्रभारी सरगांव, उप निरी. श्रीमति शोभा यादव, प्र.आर. ज्वाला प्रसाद हिंडोरे, रवि जांगड़े, आरक्षक रिपीन बनर्जी, रामकिशोर कश्यप, सूरज धुरी, हकीम अली एवं भेलेश्वर जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही।

* सकरी पुलिस ने हत्या के आरोपियो को किया गिरफतार*

0

 सकरी पुलिस ने हत्या के आरोपियो को किया गिरफतार
 मामूली विवाद के कारण दोस्त ने अपने भाई के साथ मिलकर की हत्या
 आरोपी बाहर भागने फिराक में थे
 बीट आरक्षको के मुस्तैदी एवं निगरानी के कारण आरोपियो के गिरफतारी में मिली सफलता

आरोपी –1. राकेश कौशिक उर्फ़ छोटू पिता भागीरथी कौशिक उम्र 38 साल पता सम्बलपु

र थाना सकरी जिला बिलासपुर
2- गणेश कौशिक पिता भगीरथी कौशिक उम्र 36 साल पता सम्बलपुर थाना सकरी जिला बिलासपुर

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – दिनांक 14-03-2026 को प्रार्थी कृष्णा कौशिक पिता भीषम कौशिक उम्र 23 वर्ष निवासी संबलपुरी थाना सकरी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके बडे भाई सतीश कौशिक की अज्ञात आरोपियो द्वारा मारपीट कर हत्या कर दिए है प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग क्र 22/2026 एवं अपराध क्रमांक 254/2026 धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकिारियो को अवगत कराया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा आरोपियो को तत्काल गिरफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर एवं बीट आरक्षको को आरोपियो की पतासाजी निर्देशित किया गया। हत्या के संदेही राकेश कौशिक एवं गणेश कौशिक घटना दिनांक से फरार थे। दिनांक 16-03-2026 को बीट आरक्षको को सूचना मिली के हत्या के प्रकरण के संदही राकेश कौशिक एवं गणेश कौशिक ग्राम पांड में छिपे है। थाना सकरी पुलिस की सक्रियता एवं बीट आरक्षक आशीष शर्मा, अफाक खान एवं अनुप नेताम की मुस्तैदी से हत्या के आरोपी

राकेश कौशिक एवं गणेश कौशिक को ग्राम मेण्ड्रा से घेरा बंदी कर पकडा गया। आरोपियो से पूछताछ करने पर बताए कि दिनांक 14-03-2026 को आरोपी राकेश कौशिक, गणेश कौशिक एवं म़ृतक सतीश कौशिक तीनो शराब पीने सकरी शराब भट्टी गये थे जहां तीनो शराब पिए और अपने साथ 01 पाव देशी प्लेन एवं 02 पाव देशी मशाला शराब और 6 रोटी 2 फीस मछली पानी डिस्पोजल लेकर सम्बलपुर खेत पीपल पेड के पास गये और शराब पीना शुरू किये शराब के नशे में मृतक सतीश कौशिक द्वारा आरोपी गणेश कौशिक और उसके परिवार को गाली गलौच करने लगा मना करने पर नही मना तो आरोपी राकेश कौशिक एवं गणेश कौशिक दोनेा भाई मिलकर हाथ मुक्का से मारपीट कर पीपल के पेड के नीचे जड के पास गिरा दिए जिससे मृतक के मुंह एवं सिंर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गई। दोनो आरोपी हत्या करने कर बाद मरही माता भाग गए थे वहा से आने के बाद आरोपी अपने ससुराल मेण्ड्रा में छिपे थे जहां से बाहर भागने के फिराक में थे जिन्हे बीट आरक्षको की मुस्तैदी से रात्रि में पकडा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय चौधरी, उनि गणेशराम महिलांगे, सउनि सुरेंद्र तिवारी, प्रआर रवि कुमार लहरे, चोलाराम पटेल, आर आशीष शर्मा, अफाक खान, अनुप नेताम, विनोद शास्त्री, नर्मदा साहू, सुखदेव माण्ड्रे, मनोज बघेल सुनील सूर्यवंशी, राजकुमार मुधकर, रूपेश कौशिक पवन बंजारे, रामचंद्र कश्यप की भुमिका सराहनी रही।

*• फरार आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार • अंतर्राज्यीय नशीले सिरप सप्लायर दिलीप भाउ कटनी (म.प्र.) से गिरफ्तार*

0

 फरार आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
• अंतर्राज्यीय नशीले सिरप सप्लायर दिलीप भाउ कटनी (म.प्र.) से गिरफ्तार
• आरोपी छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में नशीले कफ सिरप की सप्लाई करता था

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:- दिनांक 12.09.2022 को मुखबिर सूचना पर आरोपी धर्मेन्द्र गेंदले के कब्जे से 120 नग नशीला कफ सिरप (KOP FREE) जप्त किया गया था। उक्त कार्यवाही में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने जप्तशुदा नशीला सिरप कटनी (म.प्र.) निवासी दिलीप भाउ से लाकर बेचने की जानकारी दी थी। इसके आधार पर प्रकरण में फरार आरोपी दिलीप भाउ की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

इसी क्रम में दिनांक 16.03.2026 को आरोपी दिलीप कुमार वीरवानी उर्फ दिलीप भाउ (उम्र 55 वर्ष), निवासी कैरिन लाइन थाना माधवनगर जिला कटनी (म.प्र.) को कटनी से अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त आरोपी द्वारा अंतर्राज्यीय स्तर पर नशीले कफ सिरप की सप्लाई किए जाने संबंधी जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके संबंध में आगे विवेचना की जा रही है।

*अकलतरा: डीएल मल्टीप्लेक्स में घुसकर बदमाश ने मचाया उत्पात, CCTV में कैद हुई हरकत*

0

अकलतरा: डीएल मल्टीप्लेक्स में घुसकर बदमाश ने मचाया उत्पात, CCTV में कैद हुई हरकत

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-अकलतरा-बलौदा रोड स्थित डीएल मल्टीप्लेक्स में एक बदमाश द्वारा घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार सुबह7 बजे करीब की बताई जा रही है, जब आरोपी ने परिसर में घुसते ही जमकर उत्पात मचाया।
मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश ने मल्टीप्लेक्स में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया और वहां मौजूद पंप कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। पूरी घटना परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

*नगर पालिका परिषद लोरमी जिला – मुंगेली (छत्तीसगढ़) विषय: अनुपयोगी खुले बोरवेल्स की कैपिंग हेतु कार्यवाही*

0


तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिला कलेक्टर मुंगेली के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद लोरमी द्वारा क्षेत्र में स्थित अनुपयोगी एवं खुले बोरवेल्स की पहचान कर उनकी कैपिंग (बंद करने) की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है ।
ज्ञातव्य है कि खुले बोरवेल्स के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, विशेषकर छोटे बच्चों एवं आम नागरिकों के लिए यह गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकते हैं । उक्त संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नगर पालिका द्वारा सर्वे कर ऐसे सभी बोरवेल्स को चिन्हित किया जा रहा है तथा उन्हें सुरक्षित तरीके से बंद (कैपिंग) किया जा रहा है ।


नगर पालिका प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि यदि उनके संज्ञान में कोई भी खुला अथवा अनुपयोगी बोरवेल हो, तो इसकी सूचना तत्काल नगर पालिका कार्यालय को प्रदान करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
नगर पालिका परिषद लोरमी क्षेत्र में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा ।

*गौ सेवा का पुनीत संकल्प — पटुवा में ‘गौ धाम’ का भव्य शुभारंभ*

0

गौ सेवा का पुनीत संकल्प — पटुवा में ‘गौ धाम’ का भव्य शुभारंभ

0.बाबा ढोलबज्जा सेवा समिति ने विधिवत पूजा-पाठ कर की शुरुआत, निराश्रित गौवंश को मिलेगा नया आश्रय।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- ग्राम पटुवा में बाबा ढोलबज्जा सेवा समिति पटुवा द्वारा गौ सेवा के पवित्र संकल्प के साथ शनिवार को गौ धाम का विधिवत पूजा-पाठ कर शुभारंभ किया गया धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ की गई, जहां उपस्थित लोगों ने गौ माता की पूजा कर आशीर्वाद लिया समिति के सदस्यों ने बताया कि गौ धाम के माध्यम से क्षेत्र में निराश्रित एवं बेसहारा गौवंश को संरक्षण दिया जाएगा और उनके भोजन, पानी व देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी इस दौरान ग्रामीणों ने गौ सेवा को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा बताते हुए इस पहल की सराहना की लोगों ने कहा कि समाज के सहयोग से यह गौ धाम आगे चलकर गौ संरक्षण का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा पूजा-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालुओं ने गौ माता को चारा खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और गौ धाम के सफल संचालन की कामना की इस अवसर पर बाबा ढोलबज्जा सेवा समिति के पदाधिकारी सदस्य तथा ग्राम पटुवा के अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति प्र एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा सदस्य अश्वनी यदु ग्राम पंचायत पटुवा के सरपंच प्र दिलीप बघेल उप सरपंच टेक राम चंद्राकर गऊ सेवा समिति कवर्धा अध्यक्ष हीरा यादव शिवा मरकाम पंच बोहीत दास मानिकपुरी एवं ग्रामवाशी उपस्थित रहे।

—————————————