Home Blog Page 233

*अश्लील फोटो विडियो भेजकर धोखाधडी करने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफतार*

0

’’ अश्लील फोटो विडियो भेजकर धोखाधडी करने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफतार
’’ सोशल मिडिया में वायरल करने की धमकी देकर 150400 रूपये की धोखाधडी 01 आरोपी गिरफतार
’’ तोरवा पुलिस की कार्यवाही सायबर क्राईम के मास्टर मांइड को नोएडा युपी से किया गिरफतार
—————————————————-
गिरफतार आरोपी –
01 गुरजीत कुमार पिता श्री सोमप्रकाश उम्र 21 साल साकिन ग्राम फरीदपुर (सधीरन) थाना हल्दौर जिला बिजनौर उ.प्र. हा.प. ई -168 सेक्टर 07 फेस-01 नोएडा उ.प्र.

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-आज बढते इंटरनेट सोशल मीडिया के समय में जालसाजो के द्वारा नई नई तकनीक से आम लोगो के द्वारा अपने झांसे में लेकर धोखाधडी किया जा रहा है। प्रार्थी सुनील कुमार सूर्यवंशी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.08.2025 के रात्रि करीबन 09.56 बजे मोबाईल नंबर 9174365886, 8750595306, 9580063062 के धारक द्वारा अश्लील विडियो बनाकर सोशल मिडिया में वायरल करने की धमकी देकर युपीआई के माध्यम से 150400 रूपये की धोखाधडी का शिकार हो गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया। जालसाजो की धरपकड हेतु श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल मार्गदर्शन एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से) के नेतृत्व में प्रार्थी के खाता संबंधी जानकारी प्राप्त कर बारीकी से जांच कर युपीआई डिटेल प्राप्त किया गया सायबर सेल से संदेही आरोपी मोबाईल धारक का नंबर के संबंध में जानकारी प्राप्त किया नोएडा उत्तर प्रदेश का होना पाया गया थाना प्रभाारी स्वंय निरीक्षक अभय सिंह बैस के हमराह टीम तैयार कर आरोपी धरपकड हेतु नोएडा उत्तर प्रदेश,दिल्ली रवाना हुए स्थानीय पुलिस मदद से गिरोह के मुख्य आरोपी गरजीत कुमार निवासी सेक्टर 07 फेस 01 नोएडा उत्तर प्रदेश को दिनांक 22.03.2026 को तलब कर पूछताछ बाद अपराध साक्ष्य पाये जाने से गिरफतार कर दिनांक 25.03.2026 के माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।

 *सायबर अपराधों की रोकथाम एवं विवेचना की गुणवत्ता में सुधार पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन*

0

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी नवीन SOP पर हुई चर्चा।

तकनीकी सत्र कार्यशाला का किया गया आयोजन।पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने आयोजित की रेंज के पुलिस अधिकारियों की कार्यशाला।

 ब्यूरो – दिनांक 24.03.2026 को श्रीराम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए *साइबर अपराधों की रोकथाम एवं विवेचना की गुणवत्ता के सुधार* विषय पर रेंज स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन स्थानीय चेतना हाल में किया गया।कार्यशाला में श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर एवं श्री विजय पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम की उद्घाटन एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ श्री पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के द्वारा किया गया, जिसमें उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने अपने संबोधन में आज के परिप्रेक्ष्य में साइबर क्राइम की रोकथाम एवं विवेचना के तकनीक के उपयोग की महत्ता बताई।पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों को बताया कि तकनीक ही भविष्य है, और इसमें दक्षता ही पुलिस को अपराधियों से आगे रख सकती है। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री पाण्डेय ने भी विवेचना के स्तर को आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप उन्नत करने हेतु मार्गदर्शित किया ।
कार्यशाल के दौरान अलग अलग सत्रों में विभिन्न टॉपिक्स पर विषय विशेषज्ञों ने प्रकाश डाला।जिसमें ठगी के द्वारा गए पैसों के होल्ड एवं वापसी की प्रक्रिया पर जानकारी हेतु गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनवरी 2026 में जारी नई SOP के सम्बंध में श्री गगन कुमार (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया गया।
▪️ नेटग्रिड – नेटग्रिड के उपयोग और इसकी महत्ता पर श्री मयंक मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा प्रकाश डाला गया।

▪️ सायबर फॉरेंसिक- दुर्ग से आए साइबर expert श्री आरिफ खान ने सायबर क्राइम और फॉरेंसिक साक्ष्यों के संकलन पर तकनीकी बारीकियों को साझा किया गया।उन्होंने विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड को लाइव डेमो के जरिए प्रतिभागियों को दिखाया और डार्क नेट की भी विस्तृत जानकारी अपने सत्र के दौरान दी।
▪️ आधुनिक टूल्स और सशक्त एपः- सी डी आर एनालिसिस, सी-ट्रेस और बिलासपुर रेंज में संचालित सशक्त एप के उपयोग कर, इंजन और चेसिस नंबर से चोरी या गुम वाहनों की पहचान तथा त्रिनयन के माध्यम से अपराधियों की तत्काल लोकेशन प्राप्त कर विवेचना में सहयोग कैसे प्राप्त हो सकता है, इसकी जानकारी श्री प्रसाद सिन्हा (साइबर सेल प्रभारी, मुंगेली) और आरक्षक नवीन एक्का द्वारा जानकारी साझा की गई।

प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों के लिए एक शंका समाधान/प्रश्नोत्तर काल रखा गया जिसमें अधिकारी/कर्मचारी अपनी विवेचना के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयॉ प्रस्तुत की गई जिस पर श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा सायबर अपराधों की विवेचना में आने वाली समस्याओं का समाधान किया गया।ज्ञात हो कि पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग स्वयं साइबर और तकनीक के विशेषज्ञ हैं, और देश भर में इस दिशा में कई नवाचार उनके द्वारा किए गए हैं।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और विवेचकों को नवीनतम सायबर तकनीकों और भारत सरकार के नए दिशा-निर्देशों से अवगत कराना है, ताकि सायबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आम जनता के पैसे सुरक्षित वापस कराए जा सकें और अपराधियों तक पहुँचा जा सके। आने वाले समय में पुलिस को सायबर के क्षेत्र में उन्नत किया जा सके। आधुनिक तकनीकों का उपयोग और पारंपरिक पुलिसिंग का समन्वय ही सुरक्षित समाज की कुंजी है इस पर श्री पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन उन्नत साइबर पुलिसिंग के उद्देश से किया गया। उक्त सायबर कार्यशाला में बिलासपुर रेंज के सभी जिलों से लगभग 100 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किये।
सफल प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती मधुलिका सिंह (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बिलासपुर) ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि निश्चित ही कार्यशाला से साइबर अपराधों की जानकारी एवं विवेचना की गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने साइबर विवेचना में निरंतर सुधार का विश्वास दिलाते हुए आज के इस सायबर कार्यशाला की सफल आयोजन हेतु श्री रामगोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, श्री रजनेश सिंह ssp बिलासपुर, श्री विजय पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर, प्रशिक्षकों एवं उपस्थिति प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री उमाशंकर पाण्डेय के द्वारा किया गया।

*बर्ड फ्लू अलर्ट : कलेक्टर-एसएसपी ने कोनी क्षेत्र का किया रात्रि निरीक्षण, सख्त निर्देश जारी*

0

*बर्ड फ्लू अलर्ट : कलेक्टर-एसएसपी ने कोनी क्षेत्र का किया रात्रि निरीक्षण, सख्त निर्देश जारी*

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर,  जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आज देर रात बर्ड फ्लू से प्रभावित कोनी क्षेत्र का संयुक्त दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की और मौके पर मौजूद स्वास्थ्य, पशुपालन एवं नगर निगम की टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी दौरे में उपस्थित थे।
कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकना सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद आवागमन पर नियंत्रण रखा जाए। साथ ही संक्रमित पोल्ट्री एवं पक्षियों के सैंपलिंग, किलिंग (कुलिंग) एवं सुरक्षित निपटान की प्रक्रिया वैज्ञानिक तरीके से सुनिश्चित की जाए। आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ाते हुए सघन निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाए तथा किसी भी संदिग्ध लक्षण पर तत्काल उपचार की व्यवस्था की जाए। पशुपालन विभाग को पोल्ट्री फार्मों की सतत निगरानी और आवश्यक प्रतिबंध लागू करने के लिए कहा गया।
एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कंटेनमेंट जोन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाए और अनावश्यक आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर नियंत्रण रखते हुए लोगों को सही जानकारी उपलब्ध कराना भी जरूरी है। नगर निगम को क्षेत्र में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन एवं अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

*वीडियोग्राफर के साथ रफूचक्कर हुई डॉक्टर की पत्नी शादी के एक महीने बाद*

0

वीडियोग्राफर के साथ रफूचक्कर हुई डॉक्टर की पत्नी शादी के एक महीने बाद

डेमो पिक

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज एक महीने बाद ही नई नवेली दुल्हन अपने डॉक्टर पति को छोड़कर कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ चली गई. इस घटना से परिवार और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पत्नी की तलाश की गुहार लगाई है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक पेशे से पशु चिकित्सक (वेटनरी डॉक्टर) है. उसकी शादी 19 फरवरी को नरैनी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से हुई थी. शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन 22 मार्च की रात अचानक घटनाक्रम बदल गया. पति का आरोप है कि देर रात तीन युवक चारपहिया वाहन से आए और उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए.पति ने बताया कि घटना के बाद उसने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला. उसका यह भी आरोप है कि पत्नी घर से नकदी और कीमती जेवर भी अपने साथ ले गई है. इस मामले ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. जांच के दौरान एक और अहम जानकारी सामने आई है. पति का कहना है कि उसकी पत्नी पिछले करीब दो वर्षों से किसी युवक के संपर्क में थी. बताया जा रहा है कि वह युवक उनके एक पारिवारिक कार्यक्रम में वीडियोग्राफी करने भी आया था.
मामले में थाना कालिंजर के प्रभारी सुखराम सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस युवती की तलाश में जुटी है और मोबाइल फोन के जरिए लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि जिस युवक पर संदेह जताया जा रहा है, वह पहले भी परिवार के संपर्क में आ चुका था. पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवती का पता लगाकर उसे बरामद कर लिया जाएगा और पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और हर कोई इस घटना को लेकर हैरान है.

*नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए भारी वाहनों को रतनपुर के चारों दिशाओं से प्रवेश की गई प्रतिबंधित*

0

*नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए भारी वाहनों को रतनपुर के चारों दिशाओं से प्रवेश की गई प्रतिबंधित*

*🔹 नवरात्रि पर्व में सप्तमी-अष्ठमी को माँ महामाया रतनपुर दर्शनार्थ जाने वाले श्राद्धालुओ हेतु की गई पुलिस द्वारा चौक चौबंद व्यवस्था*
*🔹 पूरे मार्ग में पुलिस व्यवस्था रहेगी मुस्तैद*
*🔹 असामाजिक और शरारती तत्वों पर रखी जाएगी पुलिस द्वारा पैनी नजर*
*🔹 मार्ग में हुड़दंग, या आम शांति भंग करने वाले पर नजर रखने हेतु कई जगह पर लगाई गई है सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन*
*🔹 हुल्लड़ करने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग हेतु ब्रीथ एनालाइजर के साथ जगह-जगह पर रहेंगे पुलिस व यातायात के जवान तैनात*

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में नवरात्रि महापर्व के सप्तमी-अष्टमी की रात्रि को विभिन्न क्षेत्रों से मां महामाया दर्शन हेतु रतनपुर आने वाले समस्त श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए चारों दिशाओं से आने आने वाले भारी वाहनों को कल दिनांक 25.03.2026 को शायं 4:00 बजे से श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्ग में प्रवेश प्रतिबंध की गई है।
अतः भारी एवं मध्यम वाहनों के संचालकों/ट्रांसपोर्टरों से विशेष अपील है कि मां महामाया दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं के सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आवागमन हेतु उक्त मार्ग में किसी भी स्थिति में भारी वाहनों एवं मध्यम को प्रवेश न होने दें।
विदित हो कि शहर की ओर से जाने वाले भारी वाहनों के लिए चिल्हाटी मोड़, अशोक नगर चौक, गुरुनानक चौक, गुम्बर पेट्रोल पंप, मंगला चौक, महाराणा चौक के पास, रायपुर मार्ग से जाने वाहनो को सेंदरी अरपा पुल के पास, कोरबा की ओर से आने वाले वाहनों को ग्राम कर्रा के पास एवं गौरेला पेंड्रा से आने वाले वाहनों को रोकने हेतु सिल्ली मोड़, कोटा मार्ग से आने वाले वाहनों को रोकने हेतु लखनी मोड़ के पास से प्रतिबंधित एवं नो एंट्री लगाई गई है इस हेतु यातायात एवं पुलिस बल पर्याप्त संख्या में लगाई गई।
इस अवसर पर समस्त नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से विशेष अनुरोध है कि इस पवित्र अवसर पर मार्ग में चलते समय शालीनता, धैर्य और संयम रखते हुए सड़क सुरक्षा मापदंडों एवं मानको का विशेष ध्यान रखें ताकि सड़कों पर चलते हुए सभी को सुगम एवं सुचारु आवागमन प्राप्त हो सके। इस दौरान किसी भी स्थिति में यातायात नियमों का उल्लंघन ना हो इसका विशेष ध्यान रखें। राहगीर शराब एवं नशे के हालात में वाहन चलाने वाले, तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले, मार्ग में हुड़दंग एवं आम शांति भंग करने वाले, असहज एवं असामाजिक गतिविधि पूर्ण आचरण करने वाले, मार्ग में किसी भी प्रकार के असंतुलित एवं अमर्यादित आचरण करने वाले, लोगों की शीघ्र ही जानकारी प्रदान करें ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों पर पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके इस हेतु पुलिस कंट्रोल रूम के मो. न. 9479193099 में तत्काल संपर्क करके इसकी सूचना प्रदान की जा सकती है।
मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टि गत रखते हुए पर्याप्त पेट्रोलिंग टीम, फिक्स पॉइंट, एम्बुलेंस एवं क्यू आर टीम टीम का गठन किया गया है ताकि किसी भी प्रकार के इमरजेंसी पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान जगह-जगह पर यातायात एवं पुलिस के जवान हुल्लड़बाजी करने वाले किसी भी प्रकार के संदिग्ध वाहनों की चेकिंग हेतु ब्रिज एनालाइजर मशीन के साथ रहेंगे तैनात ताकि किसी भी स्थिति में वाहनों में शराब का सेवन कर वाहन चलाना, तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना, स्टंटिंग करना, वाहनो को लहराकर चलाना, वाहनो सुरक्षा मानकों के विपरीत बैठकर वाहन चलाना एवं वाहनों में हुल्लड़बाजी आदि वाहन चलाते समय असंगत व्यवहार करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल सुसंगत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
समस्त राहगीरों से विशेष अनुरोध है कि मां महामाया दर्शन में जाते समय आम राह एवं सार्वजनिक जगहों पर सामाजिक मर्यादाओं एवं सामाजिक आदर्शों का विशेष ध्यान रखें। ऐसे समय के अमर्यादित, असामाजिक व्यवहार एवं आचरण करने वाले कि सूचना तत्काल देवें, ताकि इस पवित्र अवसर पर किसी भी प्रकार के अभद्रता पूर्ण व्यवहार या आचरण के कारण मार्ग में कोई व्यवधान की स्थिति निर्मित न हो…

*धारदार हथियार लेकर लहराते हुए आने-जाने वालों को डराने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार|*

0

धारदार हथियार लेकर लहराते हुए आने-जाने वालों को डराने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार |

जप्त हथियार – 01 नग धारदार चाकू । नाम आरोपी :-

01. राजेश पासी उर्फ गोलू पिता शंकर पासी उम्र 27 वर्ष निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ।

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक – 24.03.26 को जरिये मुखबीर मोबाईल से सूचना मिली कि राजेश पासी उर्फ गोलू के द्वारा शनचिरी रपटा पुल दुर्गा मैदान के पास आम रोड में धारदार हथियार लहराकर आने जाने वाले लोगों डरा धमका रहा है कि मुखबीर की सूचना से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.), को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी – राजेश पासी उर्फ गोलू पिता शंकर पासी उम्र 27 वर्ष निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. को पकडा गया जिसके पास धारदार चाकू मिला आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

🔹 *सायबर अपराधों की रोकथाम एवं विवेचना की गुणवत्ता में सुधार पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन*

0

🔹 *सायबर अपराधों की रोकथाम एवं विवेचना की गुणवत्ता में सुधार पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन*
🔹*गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी नवीन SOP पर हुई चर्चा*
🔹*तकनीकी सत्र कार्यशाला का किया गया आयोजन*
🔹*पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने आयोजित की रेंज के पुलिस अधिकारियों की कार्यशाला**

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-दिनांक 24.03.2026 को श्रीराम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए *साइबर अपराधों की रोकथाम एवं विवेचना की गुणवत्ता के सुधार* विषय पर रेंज स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन स्थानीय चेतना हाल में किया गया।कार्यशाला में श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर एवं श्री विजय पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की उद्घाटन एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ श्री पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के द्वारा किया गया, जिसमें उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने अपने संबोधन में आज के परिप्रेक्ष्य में साइबर क्राइम की रोकथाम एवं विवेचना के तकनीक के उपयोग की महत्ता बताई।पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों को बताया कि तकनीक ही भविष्य है, और इसमें दक्षता ही पुलिस को अपराधियों से आगे रख सकती है। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री पाण्डेय ने भी विवेचना के स्तर को आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप उन्नत करने हेतु मार्गदर्शित किया ।
कार्यशाल के दौरान अलग अलग सत्रों में विभिन्न टॉपिक्स पर विषय विशेषज्ञों ने प्रकाश डाला।जिसमें ठगी के द्वारा गए पैसों के होल्ड एवं वापसी की प्रक्रिया पर जानकारी हेतु गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनवरी 2026 में जारी नई SOP के सम्बंध में श्री गगन कुमार (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया गया।
▪️ नेटग्रिड – नेटग्रिड के उपयोग और इसकी महत्ता पर श्री मयंक मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा प्रकाश डाला गया।

▪️ सायबर फॉरेंसिक- दुर्ग से आए साइबर expert श्री आरिफ खान ने सायबर क्राइम और फॉरेंसिक साक्ष्यों के संकलन पर तकनीकी बारीकियों को साझा किया गया।उन्होंने विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड को लाइव डेमो के जरिए प्रतिभागियों को दिखाया और डार्क नेट की भी विस्तृत जानकारी अपने सत्र के दौरान दी।
▪️ आधुनिक टूल्स और सशक्त एपः- सी डी आर एनालिसिस, सी-ट्रेस और बिलासपुर रेंज में संचालित सशक्त एप के उपयोग कर, इंजन और चेसिस नंबर से चोरी या गुम वाहनों की पहचान तथा त्रिनयन के माध्यम से अपराधियों की तत्काल लोकेशन प्राप्त कर विवेचना में सहयोग कैसे प्राप्त हो सकता है, इसकी जानकारी श्री प्रसाद सिन्हा (साइबर सेल प्रभारी, मुंगेली) और आरक्षक नवीन एक्का द्वारा जानकारी साझा की गई।

प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों के लिए एक शंका समाधान/प्रश्नोत्तर काल रखा गया जिसमें अधिकारी/कर्मचारी अपनी विवेचना के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयॉ प्रस्तुत की गई जिस पर श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा सायबर अपराधों की विवेचना में आने वाली समस्याओं का समाधान किया गया।ज्ञात हो कि पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग स्वयं साइबर और तकनीक के विशेषज्ञ हैं, और देश भर में इस दिशा में कई नवाचार उनके द्वारा किए गए हैं।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और विवेचकों को नवीनतम सायबर तकनीकों और भारत सरकार के नए दिशा-निर्देशों से अवगत कराना है, ताकि सायबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आम जनता के पैसे सुरक्षित वापस कराए जा सकें और अपराधियों तक पहुँचा जा सके। आने वाले समय में पुलिस को सायबर के क्षेत्र में उन्नत किया जा सके। आधुनिक तकनीकों का उपयोग और पारंपरिक पुलिसिंग का समन्वय ही सुरक्षित समाज की कुंजी है इस पर श्री पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन उन्नत साइबर पुलिसिंग के उद्देश से किया गया। उक्त सायबर कार्यशाला में बिलासपुर रेंज के सभी जिलों से लगभग 100 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किये।
सफल प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती मधुलिका सिंह (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बिलासपुर) ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि निश्चित ही कार्यशाला से साइबर अपराधों की जानकारी एवं विवेचना की गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने साइबर विवेचना में निरंतर सुधार का विश्वास दिलाते हुए आज के इस सायबर कार्यशाला की सफल आयोजन हेतु श्री रामगोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, श्री रजनेश सिंह ssp बिलासपुर, श्री विजय पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर, प्रशिक्षकों एवं उपस्थिति प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री उमाशंकर पाण्डेय के द्वारा किया गया।

*मेडिकल टीम ने विश्व क्षय दिवस मे जागरूकता अभियान किया*

0


तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली विश्व क्षय दिवस के अवसर में पुराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमी में क्षय रोग के प्रति जन-जागरूकता किया,
कार्यक्रम के दौरान क्षय रोग (टीबी) के लक्षण, जांच, उपचार एवं रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा उपस्थित जनसमूह को टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय सहयोग हेतु प्रेरित किया गया तथा शपथ दिलाया गया ..
डॉ जी.एस.दाउ सर ने कहा –
विश्व टीबी दिवस (World Tuberculosis Day) हर साल 24 मार्च को मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य टीबी (क्षय रोग) की महामारी के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना
टीबी के स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करना और इस बीमारी के निदान व इलाज को बढ़ावा देना। 24 मार्च 1882 को
विश्व क्षय रोग दिवस , जो हर साल 24 मार्च को मनाया जाता है ,

इस अवसर पर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी जी. एस. दाऊ ,उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जायसवाल , मेडिकल टीम लोरमी के अध्यक्ष -मिंटू छाबड़ा,सचिव-मुकेश कश्यप,जीवन साहू,राजेश छारिया,दीपक साहू,पंकज ठाकुर,राजेंद्र साहू,जीतेन्द्र राजपूत (सोलर वेंडर),हरिश देवांगन,अवधेश राजपूत,विकासखंड प्रबंधक श्री शैलेन्द्र पाण्डेय, एस.टी.एस. श्री शिव प्रसाद कमल पात्रे उपस्थित रहे।

 *नाबालिक लडकी के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी  गिरफ्तार*

0

 *नाबालिक लडकी के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी  गिरफ्तार*
*नाम आरोपी-* कमलेश यादव उर्फ विमलेश उर्फ बंटी पिता लालजी यादव उम्र 19 साल निवासी बजरंग चौक धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर:- सिविल लाइन बिलासपुर पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रार्थिया ने 16.02.2026 को अपनी बेटी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि आरोपी कमलेश यादव उर्फ बंटी यादव ने प्रेमजाल में फंसा कर नाबालिग को हैदराबाद ले जाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने बालिका को हैदराबाद के जामपल्ल्यी गांव से बरामद किया। आरोपी को 22.03.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । मामले में धारा 137(2), 87, 64(2) बीएनएस व 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

* *हत्या करने वाले आरोपियों को थाना कोटा पुलिस ने किया त्वरित गिरफ्तार **

0

* *हत्या करने वाले आरोपियों को थाना कोटा पुलिस ने किया त्वरित गिरफ्तार **
धारा 

*कुल जप्ती –

नाम आरोपी : – 01 नग लोहे का टांगिया एवं लकड़ी का फंटा

1- राजाराम साहू पिता चैत राम साहू निवासी कोरीपारा ग्राम करगीखुर्द
02. देवीप्रसाद साहू पिता चेतराम साहू निवासी कोरीपारा ग्राम करगी खुर्द
3. प्रदीप साहू पिता श्याम सुंदर साहू निवासी कोरिपारा ग्राम करगी खुर्द
4. श्रीमती आशा बाई साहू पति चैतराम साहू निवासी कोरिपारा ग्राम करगी खुर्द
5. श्रीमती वृंदा बाई साहू पति सहदेव साहू निवासी ग्राम करनकापा थाना तखतपुर
6. चैतराम साहू पिता स्वर्गीय सुकुल साहू वर्ष निवासी कोरिपारा ग्राम करगी खुर्द

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रहार अभियान के तहत सभी अपराधों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 22.03.2026 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि पूर्व में मृतक मोहन पाण्डेय ने आरोपी राजाराम साहू को घर का लकड़ी चोरी कर होलिका में जला देने की बात पर गाली गलौच कर झापड़ मारा था जिस पर दिनांक 22.02.2026 को आरोपियों के द्वारा क्षुब्ध होकर मृतक मोहन पाण्डेय को मारने की योजना बनाकर पूर्व नियोजित तरीके से घर आते देखकर टंगीया , लाठी डंडा लेकर मृतक मोहन पाण्डेय के घर जाकर सिर पर वार किए तथा जिसकी वजह से मोहन पाण्डेय की मृत्यु हो गई,बाद आरोपियों के द्वारा उसे घसीटकर घर से आंगन में निकाला गया ।इस घटना को मृतक का साथी शरद कौशिक ने सामने देखा,निकलकर भागने का प्रयास करने पर आरोपी के पिता चेतराम साहू ने लाठी से सिर में वार किया बाद आहत शरद कौशिक झूमा झटकी कर भाग गया । रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 23.03.2026 को सभी 6 आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश चौहान, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव , आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू , आरक्षक 1356 संजय श्याम आरक्षक 1136 दीप सिंह कंवर का विशेष भूमिका रही।