Home Blog Page 234

*स्व-सहायता समूह से बदली नील दिवाकर की किस्मत, बनीं ‘लखपति दीदी’*

0

सफलता की कहानी

*स्व-सहायता समूह से बदली नील दिवाकर की किस्मत, बनीं ‘लखपति दीदी’*

*बिहान योजना से मिली आर्थिक मदद, मछली पालन से बढ़ी आमदनी*

*मासिक आय 15 हजार रुपये से बढ़कर लगभग 50 हजार रुपये तक पहुंची*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // कभी सीमित आय में जीवन यापन करने वाली नील दिवाकर अब “लखपति दीदी” के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं। जिले के विकासखण्ड लोरमी अंतर्गत ग्राम डेरहाकापा की निवासी श्रीमती नील दिवाकर आज स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। समूह से जुड़ने से पहले नील दिवाकर की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी। उनके परिवार की आय का मुख्य साधन एक छोटे से डबरी में किया जाने वाला मछली पालन था, जिससे बहुत ही कम आय प्राप्त होती थी और परिवार की आवश्यकताएं भी पूरी नहीं हो पाती थीं।
नील दिवाकर ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत ‘गुरु बालक दास महिला स्व-सहायता समूह’ से जुड़कर समूह की गतिविधियों में भाग लेना शुरू किया। समूह के माध्यम से उन्हें रिवॉल्विंग फंड, कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड, बैंक लिंकेज एवं सीएलएफ से ऋण राशि प्राप्त हुई। प्राप्त ऋण का सदुपयोग करते हुए नील दिवाकर ने 01 एकड़ डबरी में व्यवस्थित रूप से मछली पालन का कार्य प्रारंभ किया। बड़े पैमाने पर उत्पादन होने से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। जहां पहले उनकी मासिक आय लगभग 15 हजार रुपये थी, वहीं अब बढ़कर लगभग 50 हजार रुपये तक पहुंच गई है। उनकी वार्षिक आय भी अब करीब 06 लाख रुपये हो गई है।
आर्थिक सशक्तिकरण के साथ उनके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आए हैं। परिवार का जीवन स्तर बेहतर हुआ है, बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हुआ है और वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में एक नई पहचान स्थापित कर चुकी हैं। नील दिवाकर अब अपने व्यवसाय का विस्तार करते हुए 02 एकड़ डबरी में मछली पालन कर रही हैं, जिसमें उन्होंने लगभग 30 हजार मछली बीज का उपयोग किया है। वे न केवल स्वयं सशक्त हो रही हैं, बल्कि अपने गांव की अन्य महिलाओं को भी स्व-सहायता समूह से जुड़कर आजीविका अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

 

*महतारी वंदन योजना बनी सहारा*

0

सफलता की कहानी

*महतारी वंदन योजना बनी सहारा*

*साधना राजपूत ने शुरू किया स्वयं का व्यवसाय*

*स्वरोजगार से मिला आय का जरिया*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // शासन की महत्वाकांक्षी महतारी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे स्वरोजगार सहित अन्य क्षेत्रों में अग्रसर हो रही हैं। इसी कड़ी में जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम डंगनिया की रहने वाली श्रीमती साधना राजपूत के जीवन में महतारी वंदन योजना नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का माध्यम बनकर सामने आई है। पहले वे मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं, लेकिन आय सीमित होने के कारण घर की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो जाता था। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 01 हजार रुपये की मासिक सहायता राशि ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया।
इस राशि को बचत के रूप में जोड़ते हुए साधना राजपूत ने अपने घर के पास ही एक छोटी राशन दुकान शुरू की। धीरे-धीरे उनके इस छोटे से प्रयास ने एक स्थायी आय का रूप ले लिया। आज उनके स्वयं के व्यवसाय के माध्यम से न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। साधना राजपूत ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का आत्मविश्वास दिया है। उन्होंने इस योजना के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

 

*बिजली बिल बकायादारों को बड़ी राहत, समाधान योजना से मिल रही भारी छूट*

0

विशेष लेख

*बिजली बिल बकायादारों को बड़ी राहत, समाधान योजना से मिल रही भारी छूट*

*शिविरों के माध्यम से वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में पहुंच रही योजना, हजारों उपभोक्ता हो रहे लाभान्वित*

तिजराम ब्यूरो मुंगेली, // राज्य शासन द्वारा लागू मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 के अंतर्गत जिले के विद्युत उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल में बड़ी राहत प्रदान की जा रही है। इस योजना का शुभारंभ 12 मार्च 2026 को किया गया है, जिसका उद्देश्य लंबित बिजली बिलों के भुगतान को आसान बनाना एवं उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देना है। योजना के तहत बीपीएल, घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को बकाया राशि में उल्लेखनीय छूट दी जा रही है। बीपीएल उपभोक्ताओं को मूल राशि में 75 प्रतिशत तक तथा अधिभार में 100 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। वहीं घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को मूल राशि में 50 प्रतिशत तथा अधिभार में पूर्ण 100 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा।
इसके अतिरिक्त, 31 मार्च 2023 की स्थिति के अनुसार बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं को अवधि के आधार पर भी छूट का प्रावधान किया गया है। 5 वर्ष से अधिक अवधि वाले बकायों पर 75 प्रतिशत तक तथा 1 से 5 वर्ष तक के बकायों पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी, साथ ही अधिभार पूर्णतः माफ रहेगा। योजना में भुगतान के लिए लचीले विकल्प भी दिए गए हैं। उपभोक्ता एकमुश्त भुगतान करने पर अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकते हैं, वहीं किश्तों में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है। पंजीकरण के समय निर्धारित प्रतिशत राशि जमा कर योजना का लाभ लिया जा सकता है। विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मुंगेली जिले के तीनों विकासखंडों में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को योजना का लाभ प्रदान कर रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक इस योजना की पहुंच सुनिश्चित हो रही है।
योजना का लाभ लेकर कई उपभोक्ताओं ने राहत महसूस की है, इनमें जिले के देवांगन समाज भवन का 24 हजार से अधिक का बकाया था। समाज के अध्यक्ष श्री आनंद देवांगन ने बताया कि योजना के तहत उन्हें 08 हजार से अधिक की छूट मिली। इसी तरह राजेंद्र वार्ड निवासी मकबूल खान का 44 हजार से अधिक का बकाया था, जिसमें उन्हें 18 हजार से अधिक की छूट प्राप्त हुई। ग्राम करही निवासी आनंद मोहले का 39 हजार से अधिक का बकाया था, जिसमें उन्हें 16 हजार से अधिक की छूट मिली। सरदार पटेल वार्ड निवासी मथुरा प्रसाद पटेल का 42 हजार से अधिक का बकाया था, जिसमें 14 हजार से अधिक की राहत मिली। सोनवरी निवासी भूषण कुमार का 35 हजार से अधिक का बकाया था, जिसमें उन्हें 16 हजार से अधिक की छूट का लाभ मिला। सभी हितग्राहियों ने योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

*उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत महापरीक्षा आयोजित*

0

*उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत महापरीक्षा आयोजित*

*277 केन्द्रों में हजारों शिक्षार्थी हुए शामिल*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अन्तर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत कुल 13 हजार 623 असाक्षरों का पंजीयन किया गया था, जिनमें से 07 हजार 948 शिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 05 हजार 902 महिलाएं और 02 हजार 46 पुरुष शामिल हैं। यह आंकड़ा जिले में साक्षरता के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। यह परीक्षा जिले के 277 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न हुई। इस बार एक विशेष पहल के तहत जिला उप जेल करही देवरी में भी 15 विचाराधीन बंदियों को साक्षरता कार्यक्रम से जोड़ा गया, जिनमें से 13 बंदियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल.पी. डाहिरे, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री अशोक सोनी तथा जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता मिशन श्री रविन्द्र तिवारी सहित निरीक्षण दल द्वारा परीक्षा केन्द्रों के साथ-साथ स्कूल भवन, शौचालय एवं साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। प्राथमिक शाला फंदवानी एवं बाघामुड़ा में स्वच्छता व्यवस्था में कमी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई गई।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उल्लास कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को भी साक्षरता अभियान से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों द्वारा अपने आसपास के 10 असाक्षरों को साक्षर करने पर बोर्ड परीक्षा में 10 बोनस अंक देने का प्रावधान है। इस वर्ष जिले से कक्षा 10वीं के 43 एवं 12वीं के 56, कुल 99 विद्यार्थियों के लिए बोनस अंक हेतु प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

 

*पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन 27 मार्च तक*

0

*पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन 27 मार्च तक*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित की गई है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में संचालित शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, आई.टी.आई., पॉलिटेक्निक आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थी शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक हेतु 29 मार्च तक और सैंक्शन आर्डर लॉक के लिए 30 मार्च तक अंतिम तिथि निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ का अवलोकन कर सकते है।

 

*जल संचयन जन भागीदारी*

0

*जल संचयन जन भागीदारी*

*जल जोहार की थीम पर चन्द्रखुरी में जल संरक्षण एवं संवर्धन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम*

*आमजनों को पानी बचाने किया गया प्रेरित*

*पानी प्रकृति का सबसे अनमोल उपहार, इसे बचाएं: संभागायुक्त श्री सुनील जैन*

*जल ही जीवन है, जल के महत्व को समझते हुए जल का संरक्षण करें: कलेक्टर*

*गर्मी में धान के फसल के स्थान पर अन्य फसल लगाने किया प्रोत्साहित* 

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम चन्द्रखुरी में “जल संचयन जनभागीदारी” के तहत ‘जल जोहार’ थीम पर जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में संभागायुक्त श्री सुनील जैन एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने सोखता गड्ढा, रिचार्ज पिट एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं में प्रतीकात्मक रूप से पानी डालकर जल संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विभिन्न मॉडलों के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई।
संभागायुक्त श्री जैन ने कहा कि पानी प्रकृति का सबसे अनमोल उपहार है, लेकिन इसे अक्सर नजरअंदाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि जल स्रोत सीमित हैं, इसलिए इसका उपयोग सोच-समझकर करना आवश्यक है। उन्होंने सोखता गड्ढा, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, शॉक पिट निर्माण एवं अधिक से अधिक पौधरोपण को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही किसानों को गर्मी के मौसम में धान के स्थान पर अन्य फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ‘वॉटर हीरो’ नीरज वानखेड़े ने जल संरक्षण के महत्व को सरल एवं रोचक तरीके से समझाया। उन्होंने कहा कि पानी बनाया नहीं जा सकता, केवल बचाया जा सकता है। उन्होंने खेल एवं प्रयोगों के माध्यम से ग्रामीणों और महिलाओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि “जल ही जीवन है। जल के महत्व को समझते हुए जल का संरक्षण करें। उन्होंने मनरेगा के माध्यम से निर्मित हो रही जल संरचनाओं के महत्व को समझने और उनके संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने आमजनों से जल बचाने के प्रति सजग और सतर्क रहने की अपील की। जिला पंचायत सभापति श्रीमती अंबालिका साहू ने कहा कि जल संरक्षण को हमें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित रह सके। उन्होंने मनरेगा के तहत निर्मित जल संरचनाओं के बेहतर उपयोग की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को सोखता गड्ढा निर्माण, घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली अपनाने एवं जल संचयन इकाइयों के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और पानी बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा आभार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित संबंधित अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

 

*लम्हे अवॉर्ड पर उठे सवाल: JSW महानदी पॉवर प्लांट में ‘सम्मान’ के बीच भेदभाव की चर्चा तेज*

0

*लम्हे अवॉर्ड पर उठे सवाल: JSW महानदी पॉवर प्लांट में ‘सम्मान’ के बीच भेदभाव की चर्चा तेज*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा जिले स्थित JSW महानदी पॉवर प्लांट द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “लम्हे अवॉर्ड” समारोह जहां एक ओर अपने 15 वर्षों से सेवाएं दे रहे नियमित कर्मचारियों के सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसी आयोजन को लेकर प्लांट के भीतर दबे स्वर में असंतोष और आलोचना भी सामने आने लगी है।
नियमित बनाम ठेका कर्मचारियों में भेदभाव के आरोप
सूत्रों के अनुसार, प्लांट प्रबंधन द्वारा नियमित कर्मचारियों को सम्मानित करने की पहल सराहनीय मानी जा रही है, लेकिन लंबे समय से कार्यरत ठेका कर्मचारियों की उपेक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वर्षों से समर्पित सेवा देने वाले इन कर्मचारियों को इस तरह के आयोजनों से बाहर रखना, कार्यस्थल पर समानता और सम्मान के सिद्धांतों के विपरीत बताया जा रहा है।
कई कर्मचारियों का मानना है कि यदि संस्थान अपने सभी वर्गों के योगदान को समान रूप से मान्यता नहीं देता, तो इससे आंतरिक असंतोष पनप सकता है, जो भविष्य में बड़े विवाद का रूप ले सकता है।
ऑपरेशन विभाग पर भी उठे गंभीर सवाल
मामले को और गंभीर बनाते हुए, कुछ सूत्रों ने ऑपरेशन विभाग में कार्यप्रणाली को लेकर भी चिंता जताई है। बताया जा रहा है कि विभाग के एक प्रमुख अधिकारी सुशील सिंह पर ठेका कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार डालने और दबाव बनाने के आरोप लग रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, एक ही ऑपरेटर से दो साइटों की जिम्मेदारी संभालने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यदि इनमें सच्चाई पाई जाती है, तो यह श्रम कानूनों और कार्यस्थल सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की श्रेणी में आ सकता है।
कर्मचारियों में मानसिक दबाव और चुप्पी
बताया जा रहा है कि नौकरी की असुरक्षा के चलते कई ठेका कर्मचारी खुलकर अपनी बात रखने से बच रहे हैं। अंदरूनी स्तर पर असंतोष के “अंकुर” फूटने लगे हैं, जो समय रहते सुलझाए नहीं गए तो संगठन की कार्यसंस्कृति पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।
प्रबंधन की छवि पर पड़ सकता है असर
विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी बड़े औद्योगिक संस्थान की साख केवल उत्पादन या उपलब्धियों से नहीं, बल्कि कर्मचारियों के प्रति उसके व्यवहार से भी तय होती है। यदि भेदभाव और दबाव जैसी शिकायतें बढ़ती हैं, तो इससे JSW Energy की छवि पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।
समाधान की जरूरत
ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि प्लांट प्रबंधन समय रहते इन मुद्दों पर संज्ञान ले, पारदर्शी जांच कराए और सभी वर्गों के कर्मचारियों के साथ न्यायसंगत व्यवहार सुनिश्चित करे। ठेका और नियमित कर्मचारियों के बीच संतुलन और सम्मान की भावना बनाए रखना ही किसी भी संस्थान की दीर्घकालिक सफलता की कुंजी है।

निष्कर्ष:
“लम्हे अवॉर्ड” जहां सम्मान का प्रतीक है, वहीं इसके बहाने उभर रहे असंतोष के स्वर प्रबंधन के लिए एक चेतावनी भी हैं। यदि समय रहते इन संकेतों को समझकर उचित कदम नहीं उठाए गए, तो यह आयोजन ही विवाद का कारण बन सकता है।

*उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में 23 मार्च को होगा संभागीय सरस मेले का आगाज*

0

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में 23 मार्च को होगा संभागीय सरस मेले का आगाज

0.सरदार पटेल मैदान कवर्धा में 23 मार्च से 26 मार्च तक होगा मेले का आयोजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा– संभागीय सरस मेला का आयोजन सरदार पटेल मैदान कवर्धा में दिनांक 23 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित हो रहा है मेला का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 23 मार्च को शाम 4:00 बजे से होगा सरस मेला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के महिला स्व सहायता समूह द्वारा बनाए गए आकर्षक सामग्रियों की प्रदर्शनी सह विक्रय हेतु उपलब्ध होगा मेले में कबीरधाम जिले के अतिरिक्त दुर्ग संभाग के अन्य ज़िले दुर्ग,मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, बालोद,बेमेतरा राजनांदगांव, खैरागढ़ छुईखदान गंडई सहित अन्य स्थानों से महिला समूह की दीदियों द्वारा निर्मित सामग्रियां प्रदर्शन सह विक्रय के लिए उपलब्ध होगा सीईओ जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश अनुसार एवं कलेक्टर कबीरधाम गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाते हुए महिला स्व सहायता समूह द्वारा बनाए गए जैविक खाद्य सामग्री, घरेलू साज-सज्जा के आकर्षक सामान मेले में उपलब्ध होगा संभागीय सरस मेला में किड्स जोन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा उल्लेखनीय है कि मेले में महिला समूह द्वारा उत्पादित मिलेट जिसमे रागी, कोदो और बाजरा से बने पौष्टिक खाद्य पदार्थ,समूह द्वारा बना स्वादिष्ट अचार, पापड़, मसाले एवं प्राकृतिक उत्पाद सहित हस्तशिल्प एवं बिरनमाला जैसे अनेक सजावटी सामग्रियों की प्रदर्शनी सह विक्रय के लिए उपलब्ध होगा साथ मे पारंपरिक व छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद भी होगा ज्ञात हो की मेला का आयोजन सरदार पटेल मैदान कवर्धा में दिनांक 23 से 26 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11:00 से रात 9:00 बजे तक होगा तो आइए हम सब मिलकर वोकल फ़ॉर लोकल को अपनाते हुए स्थानीय उत्पादो को अपनाएं और ग्रामीण बहनों को सशक्त बनाने में अपना सहयोग दें।

—————————————

*जनमन आवास में प्रगति लाने सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल के निर्देश पर वनांचल में लग रहा चौपाल*

0

जनमन आवास में प्रगति लाने सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल के निर्देश पर वनांचल में लग रहा चौपाल

0.महिला समूह के सदस्य घर-घर जाकर आवास बनाने हितग्राहियों को कर रहे प्रोत्साहित।

0.निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं जनमन आवास के कार्यो में तेजी लाने,निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश गत दिवस बैठक में दिए गए थे निर्देशों के परिपालन में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लगातार वनांचल क्षेत्र का दौरा कर आवास का निरीक्षण किया जा रहा है जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा की जा रही है राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की महिला समूह के सदस्यों द्वारा लगातार घर-घर जाकर ग्रामीणों को अपना आवास पूरा करने प्रोत्साहित किया जा रहा है इसी क्रम में जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण दुर्गेश शर्मा एवं जनपद पंचायत पंडरिया के विकासखंड समन्वयक सहित अन्य मैदानी कर्मचारियों ने गत दिवस सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत छिंदीडीह, भेलकी और सेंदुरखार के आश्रित ग्राम बांगर के साईं टोला, चावूर डोंगरी,एरंग टोला में पीएम जनमन आवास अंतर्गत निर्मित अप्रारम्भ एवं तीसरा किस्त प्राप्ति उपरान्त अपूर्ण आवासो के लिए हितग्राही से जन चौपाल लगाकर चर्चा की हितग्राहियो से चर्चा कर उनकी समस्या का निराकरण किया विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के लिए बन रहे जनमन आवासो का निरीक्षण कर निर्माणधीन आवास में प्रगति लाने कहा गया और निर्माण कार्य के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने बताया की प्रधानमंत्री जनमन आवास का निर्माण कार्य समय पर पूरा करने लगातार समीक्षा की जा रही है कार्य गुणवत्ता के साथ हो इसके लिए मैदानी कर्मचारियों को प्रतिदिन निर्माण स्थल का भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं एनआरएलएम योजना के कैडर द्वारा हितग्राहियों को अपना आवास स्वयं बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है निर्माण सामग्रियों में उपयोग होने वाले सेंट्रिंग प्लेट,रेट, इट, गिट्टी एवं सीमेंट की उपलब्धता की जानकारी ली गई उल्लेखनीय है ग्राम पंचायत छिंदीडीह में कुल 118 जनमन आवास का निर्माण होना है जिनमे 78 पूरे हो चुके है बाकी आवासों का निर्माण चल रहा है।ग्राम पंचायत भेलकी में 139 आवास स्वीकृत है जिनमें से 112 आवास पूर्ण हो गए तथा शेष का निर्माण कार्य प्रगति पर है इसी तरह ग्राम पंचायत सेंदुरखार में 179 आवास स्वीकृत है जिनमें से 65 का निर्माण कार्य पूरा हो गया है तथा शेष कार्य को जल्दी पूरा करने लगातार प्रयास किया जा रहा है हमारा प्रयास है कि जनमन आवास के लाभार्थियों को अपना पक्के घर का लाभ निर्धारित समय सीमा में मिल सके।

—————————————

* *थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम चारपारा में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत महिला कमांडो टीम गठन एवं महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

0

* *थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम चारपारा में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत महिला कमांडो टीम गठन एवं महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

* *जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी बलौदा मनोहर सिन्हा उपस्थित रहे।*

* *गांव में महिला कमांडो टीम का गठन कर टोपी सीटी भी वितरण किया गया*

* *सायबर अपराध से बचने, ऑनलाइन धोधाधडी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोगों के बारे में जानकारी दी गई*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आज दिनांक 22.03.2026 को निरीक्षक मनोहर सिन्हा बलौदा द्वारा थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम चारपारा पहुंचकर ग्रामीणों एवं महिलाओं के साथ संवाद किया और महिलाओं को समाज में सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।

*इसी क्रम में 60 महिला कमांडो* टीम का गठन किया गया, जिसमें ग्राम की सक्रिय महिलाओं को शामिल किया गया है। इस टीम का उद्देश्य गांव और आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता बढ़ाना, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाना तथा महिला संबंधित अपराधों की रोकथाम में सहयोग करना है।

*कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी बलौदा मनोहर सिन्हा* ने महिला कमांडो टीम को उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टीम गांव में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी, आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देगी तथा समाज में अपराध और नशे जैसी बुराइयों के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने का कार्य भी करेगी।

*इस अवसर पर महिला कमांडो टीम* की पहचान एवं कार्य में सहयोग के लिए उन्हें टोपी और सीटी भी वितरित की गईं, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोगों के बीच आसानी से पहचानी जा सकें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग को और मजबूत किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

*इस दौरान क्षेत्र के* जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामवासी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस विभाग को सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और महिलाओं ने भी समाज में सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।