Home Blog Page 231

*जांजगीर चांपा में सड़क हादसा:- दो बाइक में आमने सामने टक्कर,दोनो बाइक चालकों की मौत,2 बच्चे हुए घायल*

0

जांजगीर चांपा में सड़क हादसा:- दो बाइक में आमने सामने टक्कर,दोनो बाइक चालकों की मौत,2 बच्चे हुए घायल

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा ;:-जांजगीर चांपा जिले के ग्राम दुरपा में दो बाइक में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौत हुई है,दो बच्चों को हल्की चोट आई है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार,, हरेठी का रहने वाला युवक मनोज केवट(35 वर्ष) एक बच्चे को बैठाकर रिश्तेदार के यहां आ रहा था। वही नकटीडीह का युवक पीयूष टार्जन (20 वर्ष) अपने बाइक 14 वर्षीय बालक की बैठकर पास के गांव करन्नौद घूमने जाने की बात अपने चाचा को बताकर निकलना था। जहां दोनों की तेज रफ्तार बाइक आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइक चालक मनोज और पीयूष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही बाइक के पीछे बैठे दोनों बच्चों को मामूली चोट आई है। जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची दोनो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। शिवरीनारायण पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

*आज मुंगेली में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी जी से सौजन्य भेंट* 

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, पार्टी के विस्तार तथा राष्ट्रहित में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत एवं सार्थक विचार-विमर्श किया। यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही, जिसमें भविष्य की कार्ययोजना एवं जनसंपर्क विस्तार पर गंभीरता से चर्चा की गई।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश संयोजक श्री संतोष साहू के मार्गदर्शन में नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री संदीप कुमार साहू, जिला संयोजक श्री अशोक राजपूत जी, सह संयोजक श्री मनोज कश्यप जी एवं सह संयोजक श्री कमलनारायण साहू जी ससम्मान उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व सैनिकों का जीवन अनुशासन, समर्पण, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक होता है, और यही गुण संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के माध्यम से संगठन की जड़ों को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा तथा पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार को लेकर विशेष रणनीति पर विचार किया गया, जिसमें यह तय किया गया कि गांव-गांव, वार्ड-वार्ड एवं बूथ स्तर तक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही युवाओं को राष्ट्रसेवा, सेना भर्ती, अनुशासन एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें एक सशक्त एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करने का संकल्प लिया गया।
प्रदेश संयोजक श्री संतोष साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि—
“पार्टी का विस्तार और संगठन की मजबूती केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि हमें समाज के बीच जाकर हर वर्ग, विशेषकर युवाओं को राष्ट्रसेवा और संगठन के मूल्यों से जोड़ना होगा। पूर्व सैनिकों का अनुभव, त्याग और अनुशासन इस दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करता है। हम सभी का दायित्व है कि संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।”
उन्होंने आगे कहा कि पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ केवल एक संगठनात्मक इकाई नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरित एक सशक्त मंच है, जो युवाओं को देशभक्ति, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर अग्रसर करने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार, पार्टी की मजबूती तथा समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक प्रखर बनाने हेतु पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
यह सौजन्य भेंट संगठनात्मक एकजुटता, समन्वय एवं राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रही, जिसने आने वाले समय में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की सक्रियता और प्रभाव को और अधिक सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।
जारीकर्ता:
अशोक राजपूत
जिला संयोजक, मुंगेली
पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ
भारतीय जनता पार्टी!

*भारतीय जनता पार्टी मुंगेली नगर मंडल द्वारा श्री राजेश नामदेव को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। श्री नामदेव लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, ईमानदारी एवं निरंतर कार्यशीलता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक उत्थान के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
श्री नामदेव ने इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे तथा जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।
उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है और आने वाले समय में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

*खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा की शानदार शुरुआत*

0

रायपुर, /खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के अंतर्गत आज चौथे दिन सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में कुश्ती प्रतियोगिता की शानदार शुरुआत हुई। अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में देश के 30 राज्यों से आए 144 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं।
प्रतियोगिता के शुरुआत के साथ ही पहले दिन खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। युवा पहलवानों ने अपनी तकनीक एवं रणनीति का जबरदस्त प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष फ्रीस्टाइल सीनियर में 74 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू-कश्मीर के मुनैर हुसैन एवं महाराष्ट्र के विक्रम साहेबराव पवार ने विभिन्न पड़ाव में जीत हासिल कर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई। इसी प्रकार फ्रीस्टाइल सीनियर में 125 किलोग्राम भार वर्ग में तेलंगाना के बनोथ विनोदकुमार एवं महाराष्ट्र के विनोद यशवंत सलकार विजेता रहे, जिनके बीच आगे फ़ाइनल मुकाबला होगा।

ग्रीको रोमन सीनियर 67 किलोग्राम भार वर्ग में गुजरात के वसावा मुकेश भाई एवं झारखंड के अंजीतकर मुंडा तथा 97 किलोग्राम भार वर्ग में हिमाचल प्रदेश के नवीश कुमार एवं जम्मू-कश्मीर के शमा हुन के बीच आगे फ़ाइनल मुकाबले होंगे।

आज विभिन्न राउंड्स में विजेता रहीं महिला सीनियर 50 किलोग्राम भार वर्ग में झारखण्ड की पूनम ओरांव एवं तेलंगाना की के. गीता के बीच फाइनल मुकाबले होंगे। महिला सीनियर 62 किलोग्राम भार वर्ग में असम की देबी दैमारी एवं हिमाचल की प्रियंका चौधरी के बीच फाइनल मुकाबला होगा।

*सरकारी दर से कम बोली लगने के कारण मवेशी बाजार की नीलामी दूसरी बार भी रद्द,नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला,उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा रहे मौजूद*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/नगर पालिका परिषद मुंगेली के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मवेशी बाजार शुल्क वसूली के वार्षिक ठेके हेतु शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय के सभा कक्ष में खुली नीलामी आयोजित की गई। हालांकि,बोली की राशि निर्धारित सरकारी दर से काफी कम होने के कारण नीलामी की प्रक्रिया को दूसरी बार भी निरस्त कर दिया गया है।
प्रमुख अधिकारियों की मौजूदगी में शुरू हुई प्रक्रिया शुक्रवार को आयोजित इस नीलामी प्रक्रिया की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने की। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर भी उपस्थिति रहे। नीलामी की शुरुआत विधिवत तरीके से की गई,जिसमें नियमों और शर्तों को सभी उपस्थित बोलीकर्ताओं को विस्तार से पढ़कर सुनाया गया।

चार बोलीकर्ताओं ने लिया हिस्सा

निर्धारित समय सीमा के भीतर कुल 04 बोलीकर्ताओं ने अमानत राशि जमा कर नीलामी में भाग लिया:
राजकपूर सिंह,अनिल तंबोली,अरविन्द श्रीवास,अजीत खाण्डेकर
बोली प्रक्रिया और विवाद के बिंदु
नीलामी शुरू होने से पहले अनिल तंबोली द्वारा उठाए गए कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण दिया गया। इसमें बताया गया कि मवेशी बाजार वर्तमान में एक दिन के बजाय दो दिन के लिए निर्धारित है और यह वार्ड क्रमांक 06 में ग्राम रेहुटा के पास आगर नदी के किनारे स्थित है।
बोली की शुरुआत 1,11,111 रुपये से हुई,जो बढ़ते हुए अधिकतम 1,40,000 रुपये (एक लाख चालीस हजार) तक पहुँची।

क्यों रद्द हुई नीलामी?

नीलामी रद्द होने का मुख्य कारण सरकारी लक्ष्य और प्राप्त बोली के बीच का भारी अंतर रहा।
निर्धारित शासकीय दर: ₹33.67 लाख
प्राप्त अंतिम बोली:₹1.40 लाख
चूंकि अंतिम बोली सरकारी दर ₹33.67 लाख से अत्यधिक कम थी,इसलिए प्रशासन ने इस नीलामी को सफल नहीं माना। शासकीय राजस्व की क्षति को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष की अनुमति से नीलामी प्रक्रिया को रद्द घोषित कर दिया गया।

*पं दीनदयाल जी उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कल दिनांक 28/3/26 एवं 29/3/26 दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाना है।*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली आवश्यक सूचना सम्माननीय साथियों जय श्रीराम…आप सभी को आमंत्रित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पं दीनदयाल जी उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कल दिनांक 28/3/26 एवं 29/3/26 दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाना है।
जिसका उद्घाटन सत्र 28/3/26 शाम 4 बजे रखा गया है उसके पश्चात 29/3/26 को प्रशिक्षण कार्यक्रम 05 सत्रों में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक तत्पश्चात समापन होना है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले जी उपस्थित रहेंगे ।
जिसमें आप सभी नगर में निवासरत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्य, भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली के नगर में निवासरत समस्त पदाधिकारी, नगर मंडल के सभी पदाधिकारी गण,नगर पालिका के उपाध्यक्ष एवं वर्तमान तथा पूर्व पार्षद गण,सभी वार्ड अध्यक्ष गण,भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंगेली के समस्त पदाधिकारी एवं सभी मोर्चा के समस्त पदाधिकारी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है.
अतः आप सभी से आग्रह है कि उक्त कार्यक्रम में समय का विशेष ध्यान रखते हुवे अपनी सहभागिता निभाने हेतु उपस्थिति होने का कष्ट करें.
धन्यवाद
स्थान भारतीय जनता पार्टी
कार्यालय
भवदीय
सौरभ बाजपेई
अध्यक्ष
महामंत्रीद्वय
मन्नू श्रीवास्तव,महावीर सिंह
मुंगेली नगर मंडल

*मां कामाख्या देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बड़ी संख्या में कन्या भोज कराया गया,,,,पढ़े पूरी खबर।*

0

मां कामाख्या देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बड़ी संख्या में कन्या भोज कराया गया,,,,पढ़े पूरी खबर।

आशीष कश्यप बिलासपुर = बिलासपुर जिले के लिंगियाडीह स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ आई है, बड़ी संख्या में आस पास के लोग सहित अन्य जिलों से भी श्रद्धालु यहां माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं, बताते चलें कि मंदिर के संचालक श्री मनहरण यादव ने हमे बताया कि आसाम गुवाहाटी के स्वरूप में ही इस मंदिर का निर्माण किया गया है, यह छत्तीसगढ़ का पहला मंदिर है जो इनके अथक प्रयास के चलते निर्माण किया जा सका है, और इस कार्य में पूरा परिवार एकजुट रहता है, ताकि माता रानी पुजा अर्चना व समय समय पर यहां कन्या भोज और भंडारा कराया जाता है उसमें संचालन समुचित ट्रैक से हो सके दूर दूर से श्रद्धालु जो हैं मंदिर में अपना दुःख दर्द लेकर पहुंचते हैं, बताते चलें कि आज नवमी के दिन 108 कन्याओं का कन्याभोज कराया गया है,आज बड़े समुचित तरीके से हवन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, कार्यक्रम में शिक्षा विभाग में संकुल अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे श्री अशोक तिवारी ने बताया कि जब जब हम यहां आते हैं तब तब मंदिर के जीर्णोद्धार होते हमने देखा है व जो जो मनोकामनाएं मांगी है व पूर्ण हुई है, मां कामाख्या देवी मंदिर को और भी बड़े स्वरूप में देखना चाहते हैं, श्री अशोक तिवारी ने राम नाम जप के बारे में बताया कि उन्होंने 3 लाख से अधिक बार श्री राम नाम का जप कर चुका है, श्री राम नाम का जप आगे भी निरंतर जारी रहेगा, कार्यक्रम में श्री रामशंकर शुक्ला जी ने श्री राम नाम जप के बारे में कहा है कि श्री राजकिशोर खंडेलवाल जो कि जबलपुर में निवास करते हैं, इन्होंने राम नाम जप की विशेषताएं बताई है, बताते चलें कि श्री रामशंकर शुक्ला जो कि 100 डिग्री से भी अधिक तापमान में ज्योति कलशों के बीच में साधना करते हैं,

*डीजे विवाद में चाकूबाजी की घटना का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार।*

0

“सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही।

 

कोरबा – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 25 मार्च 2026 को थाना कोतवाली, जिला कोरबा क्षेत्रांतर्गत डीजे को लेकर हुए विवाद में प्रार्थी संदीप भास्कर के कूल्हे पर चाकू मारने की घटना सामने आई थी। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली में आरोपीगण के विरुद्ध धारा 109(3), 296, 351(3), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*आरोपियों का नाम पता:—*
01. संतोष बाबा पिता पंचराम वैष्णव, उम्र 18 वर्ष, निवासी मोती सागर पारा
02. शिव यादव पिता छोटेलाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोती सागर पारा
03. पुरुषोत्तम सोनी उर्फ पांडू पिता जयराम, उम्र 21 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती

तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। उनके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया। प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई है।
उक्त सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

“सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है तथा आगे भी यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

*लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।*

0

“सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत कोरबा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

कोरबा – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकी मानिकपुर में लूट की घटना का त्वरित खुलासा किया गया है।

प्रार्थी योगेश कुमार कंवट, निवासी तिलकेजा दरी मोहल्ला, थाना उरगा, दिनांक 25.03.2026 को अपने जीजा के घर मानिकपुर आया था। दिनांक 26.03.2026 को रात्रि लगभग 02:00 बजे वापस जाते समय मानिकपुर बाजार के पास कुछ अज्ञात आरोपियों द्वारा उसे रोककर हाथ-मुक्का से मारपीट करते हुए उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकल एवं नगदी रकम 2000 रुपये लूटकर फरार हो गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली चौकी मानिकपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया।

*गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण:–*
01. फैजल अहमद अंसारी उर्फ अमन, निवासी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा
02. विजय चौहान, निवासी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा

आरोपियों से पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन लेकर उनके कब्जे से लूट की मशरूका, जिसमें एक पुरानी इस्तेमाल की गई मोटर सायकल (हीरो एचएफ डीलक्स), मोटर सायकल क्रमांक CG 11 AB 8037 एवं नगदी राशि बरामद की गई।

बरामद सामग्री को विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

*थाना लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही,2शातिर वाहन चोरो से 12 दुपहिया वाहन जप्त।*

0

थाना लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही,2शातिर वाहन चोरो से 12 दुपहिया वाहन जप्त।

 

जबलपुर से जिला व्योरो पंकजमोनु जैन की रिपोर्ट:-पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

थाना लार्डगंज की टीम द्वारा 1-कासिम खान पिता मोह. अतीक खान उम्र 25 साल रजा चौक, न्यू आनंद नगर, थाना गोहलपुर , 2-फैजान अंसारी उर्फ तोता पिता महमूद अहमद उम्र 23 साल निवासी मक्का नगर गली न 01 हनुमानताल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने थाना लार्डगंज, कोतवाली, ओमती, विजयनगर, घमापुर एवं कटनी क्षेत्र से दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किये।