Home Blog Page 229

*बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ*

0

*बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ*

रायपुर, / जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है – खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।

इसी क्रम में आज मेडिकल ऑफिसर श्रीमती राजश्री देओधर ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं 2 ग्राम कनकी तिल्दा में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।

*कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मुख्यमंत्री को कुंवरगढ़ महोत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण*

0

*कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मुख्यमंत्री को कुंवरगढ़ महोत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण*

रायपुर,। विष्णुदेव साय को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कुंवरगढ़ महोत्सव में शामिल होने हेतु औपचारिक आमंत्रण दिया।

इस दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री को महोत्सव के महत्व एवं आयोजन की रूपरेखा की जानकारी देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन एवं एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे भी उपस्थित रहे।

*शत-प्रतिशत ई-फाइल का संचालन सुनिश्चित करें: कलेक्टर*

0

*शत-प्रतिशत ई-फाइल का संचालन सुनिश्चित करें: कलेक्टर*

*निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश*

*कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक लेकर की योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा*

*जल संचयन एवं जनभागीदारी के तहत गर्मी से पूर्व पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

 

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ई-एचआरएमएस में शत-प्रतिशत प्रविष्टि तथा सभी फाइलों का ई-फाइल के माध्यम से ही निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने प्रोटोकॉल के तहत ऑर्डर ऑफ प्रेसीडेंस का पूर्ण पालन करते हुए कार्यक्रमों से पूर्व औपचारिक निमंत्रण एवं संबंधित को इसकी पूर्व सूचना देने के निर्देश दिए।
बैठक में सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राशि जारी होने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं करने पर आरईएस के ईई संध्या को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही मोतिमपुर, जरहागांव एवं सेतगंगा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कार्यों की धीमी प्रगति एवं समुचित जानकारी नहीं देने पर एसडीएम, सीएमएचओ एवं डीपीएम को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री की सभी घोषणाओं के कार्य 06 माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देशित किया। जल संचयन एवं जनभागीदारी के तहत कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने गर्मी से पूर्व पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, टंकियों के सुधार एवं रेड जोन गांवों में प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीएम श्री योजना के तहत चयनित स्कूलों में निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। अग्निवीर भर्ती के लिए पात्र युवाओं का अधिकतम पंजीयन सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने डिजिटल किसान किताब एवं राजस्व मामलों में त्वरित प्रगति लाने के निर्देश भी दिए। पीएम आदर्श ग्राम योजना एवं पीएम जनमन योजना के तहत लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा आवास योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने निर्देशित किया। कलेक्टर ने आधार पंजीयन एवं एमबीयू की प्रगति की समीक्षा करते हुए 15 अप्रैल तक लक्ष्य प्राप्त करने वाले विभागों को पुरस्कृत करने की बात कही। साथ ही आधार पंजीयन में शिक्षा विभाग के बेहतर प्रदर्शन की सराहना की।
कलेक्टर ने राजस्व पखवाड़े के कार्ययोजना के संबंध में भी जानकारी ली। अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव ने जानकारी दी कि राजस्व पखवाड़ा तीन चरणों में ग्राम स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बंटाकन एवं अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी आवेदनों के शत-प्रतिशत निराकरण हेतु सुदृढ़ कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अवैध हुकिंग पर कार्रवाई, उर्वरक की कालाबाजारी रोकने एवं भंडारण की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही डीएमएफ अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र पूर्ण करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्रीय भ्रमण कर अफीम की अवैध खेती की जांच एवं सर्वे सुनिश्चित करें और समय पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को महतारी वंदन योजना सहित सभी योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 98.3 प्रतिशत धान का उठाव पूर्ण हो चुका है, जिस पर कलेक्टर ने सराहना की और शेष उठाव जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजनों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

*फाफाडीह अग्निकांड: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रात 12 बजे घटनास्थल पहुंचकर लिया जायजा, राहत एवं नियंत्रण के दिए निर्देश*

0

*फाफाडीह अग्निकांड: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रात 12 बजे घटनास्थल पहुंचकर लिया जायजा, राहत एवं नियंत्रण के दिए निर्देश*

रायपुर, । राजधानी रायपुर के फाफाडीह क्षेत्र गली नंबर 4 इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में लगी आग की घटना के बाद कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रात 12:00 घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि आग लगने के पश्चात फायर ब्रिगेड एवं जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने एवं राहत कार्य में जुट गई थी और अब आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को आग पर शीघ्र नियंत्रण एवं राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की जनहानि को रोकने हेतु सतर्कता बरतने के लिए कहा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन एवं एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*मुंगेली पुलिस ने त्रिनयन एप के माध्यम से सीसीटीवी के आधार पर हत्या के आरोपियों का किया गिरफ्तार*

0

➡️ *पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन मे सेवानिवृत्त लेखापाल की अंधेकत्ल की गुत्थी मुंगेली पुलिस ने सुलझायी*

➡️ *थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मनोहरपुर से सेवानिवृत्त लेखापाल की अपहरण कराकर हत्या करने वाले 11 आरोपियों सहित 04 नाबालिग को किया गया गिरफ्तार*

➡️ *मृतक के सगे भाई व परिजन ही निकले हत्या के मास्टरमांइड, संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से बाप – बेटे मे दुश्मनी कराकर सुपारी देकर अपहरण कर किया गया हत्या*

➡️ *आरोपियों ने सेवानिवृत्त लेखापाल को बेटे से खतरा बताकर करोड़ो की संपत्ति किये अपने नाम*

➡️ *मृतक के बेटे को संपत्ति ना देने फर्जी वचनपत्र/नोटरी तैयार कर किया गया था षड़यंत्र*

➡️ *सुपारी की रकम 96000 रूपये नगद, घटना मे प्रयुक्त 01 हुण्डई ईओन, 01 स्पेशियों गोल्ड कार, 01 मोटरसायकल, 01 स्कुटी को किया गया जप्त*

➡️ *थाना लालपुर मे आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 40/26 धारा 61(2), 103(1), 140(2), 238 बीएनएस पंजीबद्ध*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली दिनांक 22.03.2026 को थाना लालपुर मे प्रार्थी बलबीर सिंह द्वारा परिजनों के साथ उपस्थित आकर अपने भाई दामोदर सिंह के घर नही आने के संबंध मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.03.2026 को भाई दामोदर राजपूत (रिटायर्ड लेखापाल शिक्षा विभाग) उम्र 62 वर्ष की मोटरसायकल ग्राम मनोहरपुर राईस मिल रास्ते के पास पड़ी है जिस पर गुम इंसान क्रमांक 11/26 कायम कर पतासाजी मे लिया गया।
मामले को पुलिस महानिरीक्षक रेन्ज बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने गंभीरता से लेते हुये गुम हुये सेवानिवृत्त लेखापाल दामोदर राजपूत की पतासाजी करने एवं विधिवत कार्यवाही करने के निर्देश दिये एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविन्दर सिंह के नेतृत्व मे साइबर सेल प्रभारी निरी. प्रसाद सिन्हा व साइबर सेल, थाना लालपुर एवं जरहागांव पुलिस स्टॉफ की टीम बनाकर अलग – अलग कार्यक्षेत्र बताकर रवाना किया गया।
पतासाजी के दौरान दिनांक 21.03.2026 को दामोदर सिंह के घर से निकलने से लेकर मोटरसायकल मिलने के स्थान, मृतक के लास्ट लोकेशन एवं मुंगेली जिले के सभी एन्ट्री एक्जिट पाइन्ट,सरहदी क्षेत्र के कैमरों को चेक करने पर एक सस्पेक्ट ईओन कार स्लेटी कलर की दामोदर सिंह के पीछे पीछे चलती हुई दिखाई दी, ईओन कार की पतासाजी करते – करते *‘‘त्रिनयन एप’’* के माध्यम से रूट चार्ट तैयार कर कैमरों का अवलोकन करते हुये, कैमरे पर वहीं ईओन कार दिखाई दी एवं शहर मे लगे हाईटेक कैमरे मे रेकी करते समय का ईओन कार नंबर सीजी 10 एसी 8986 ज्ञात हुआ। सस्पेक्ट कार हुण्डई ईओन कार क्रमांक सीजी 10 एसी 8986 का वाहन मालिक ग्राम झझपुरी के देवचरण साहू के नाम पर रजिस्ट्रर्ड होना पाया गया, देवचरण साहू से पुछताछ करने पर ग्राम झाफल के संजय यादव द्वारा कार को 01 दिन किराये पर लिया गया है।
प्रकरण मे संजय यादव को हिरासत मे लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर उसने बताया कि दामोदर सिंह के छोटे भाई रणजीत उर्फ मुन्ना राजपूत एवं उसके साले पालेश्वर सिंह राजपूत एवं चचेरे भाई रामपाल राजपूत द्वारा दामोदर सिह को मारने के लिये 10 लाख एवं 50 डिस्मील जमीन की सूपारी दी है, सुपारी मिलने के बाद काफी दिनों तक रेकी करने के बाद जब उसें रणजीत सिंह ने बताया कि दिनांक 21.03.2026 को दुर्गा पुजा के लिये दामोदर को झाफल आने का निमंत्रण दिये है, तब पुर्व योजना के अनुसार अपने 03 साथी प्रिन्स उर्फ श्रवण, योगेश उर्फ योगेश्वर गंधर्व स्वीपर मोहल्ला मुुंगेली एवं नाबालिग को लेकर दिन मे पीछा करते हुये मुंगेली से झाफल जाते हुूये मनोहरपुर सुनसान रास्ते पर उसकी गाड़ी रोककर संजय यादव व प्रिन्स उर्फ श्रवण, योगेश उर्फ योगेश्वर गंधर्व स्वीपर मोहल्ला मुुंगेली एवं नाबालिग ने दामोदर सिंह के गले मे गमछा डालकर मार डाला एवं उसे ईओन कार क्रमांक सीजी 10 एसी 8986 मे भरकर उसकी लाश को ठिकाने लगाने नवरंगपुर डिन्डौरी होते हुये ग्रामीण रास्ते में ईओन कार खराब होने पर ईओन कार के मालिक देवराज साहू से टाटा स्पेशियों गोल्ड कार को मंगवाकर देवराज साहू के साथ मिलकर मृतक की लाश को स्पेशियों गाड़ी मे शिफ्ट कर आरोपी संजय यादव व प्रिन्स उर्फ श्रवण, योगेश उर्फ योगेश्वर गंधर्व एवं नाबालिग ने कवर्धा जिले के पण्डरिया थाना अन्तर्गत देवसरा गांव मे जंगल अंदर नदी के नीचे गड्डे मे डालकर रेत मे दफन कर वापस आ गये बताया तब आरोपी संजय यादव के निशादेही पर पण्डरिया थाना पुलिस ने मृतक दामोदर राजपूत का शव बरामद कर प्रकरण मे दिनांक 29.03.2026 को थाना पण्डरिया से मृतक दामोदर राजपूत दिनांक 29़.03.2025 को परिजनों के साथ लाश का उत्खनन करवाया गया मृतक के परिजनो (बेटा संजय, पत्नि तुलसी व बेटियों) ने कपड़े व अन्य वस्तुओ को देखकर मृतक की पहचान दामोदर सिंह राजपूत के रूप मे कर ली जिसका पीएम पंचनामा कार्यवाही किया गया बाद थाना लालपुर मे मर्ग कायम पश्चात् आरोपियों के द्वारा षड़यंत्रपुर्वक सुपारी देकर मृतक के जमीनों एवं अन्य संपत्तियों को हड़पने के नियत से अपहरण कर हत्या करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 40/26 धारा 61(2), 103(1), 140(2), 238 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा अलग – अलग बिन्दुओं मे जांच करते हुये दिनांक 23/03/2026 को मष्तक की पत्नि तुलसी बाई द्वारा अपनी दोनो बेटियो के साथ एस.पी. आफिस आकर अपने पति के लापता होने के संबंध में एक लिखित आवेदन दिया गया था जिसमे उसने अपने पति की 04 करोड़ की जमीन एवं 30 तोला सोना को अपने जेठ व देवरो तथा भांजे एवं भतीजो द्वारा षढ़यंत्रपुर्वक हड़पने का आरोप लगाते हुये रामपाल सिंह, रामरती ठाकुर, सागरसिंह बैंस व उसके साथी पालेश्वर व अन्य के उपर जांच की मांग की थी इस पारिवारिक एंगल को ध्यान मे रखते हुये सुक्ष्मता से जांच की जा रही थी तब परिवार की पुरानी पारिवारिक पृष्ठिभुमि तलाशने पर ज्ञात हुआ कि मृतक दामोदर के 05 भाई है एवं मृतक के बेटे संजय सिंह से उसकी संजय की शादी के बाद से नही पटती थी, मृतक के बेटे संजय राजपूत की पत्नि मनीला राजपूत ने वर्ष 2024 मे मृतक दामोदर राजपूत व उसके बड़े भाई बलबीर राजपूत, रणजीत राजपूत व रणजीत के बेटे हेमंत के उपर थाना लोरमी मे अपराध क्रमांक 30/2024 धारा 498 ए, 34 भादवि कायम कराया था, दिनांक 07.12.2025 को मृतक दामोदर का गुरूवाईनडबरी थाना लालपुर नहर मार्ग मे 01 एक्सीडेन्ट हुआ था जिसमे उसने 26.12.2025 को थाना लालपुर मे रिपोर्ट लिखवाई थी जिस पर अपराध क्रमांक 186/25 धारा 281,125(ए) बीएनएस 184 एमव्हीएक्ट अज्ञात आरोपी के खिलाफ कायम किया गया था प्रार्थी दामोदर राजपूत के द्वारा संजय यादव निवासी झाफल के उपर संदेह व्यक्त किया था कि संजय यादव के द्वारा मुझे मारने के लिये यह एक्सीडेन्ट किया गया था, दिनांक 29.03.2026 को संजय यादव ने पुछताछ पर बताया कि यह भी रणजीत व रामपाल लोगों की प्लानिंग का हिस्सा था और संजय यादव को कहा गया था कि पुलिस अगर पुछताछ करेगी तो बताना कि दामोदर सिंह का बेटा संजय सिंह ने दामोदर को मारने के लिये यह एक्सीडेन्ट कराया है।
मृतक दामोदर राजपूत ने अपराध क्रमांक 410/24 धारा 294,506,323 भादवि अपने बेटे संजय राजपूत के विरूद्ध कायम कराया था, जिस कारण बाप – बेटे की आपस मे एक दुसरे से बातचीत बंद हो गयी थी मृतक दामोदर अपने छोटे भाई रणजीत व अन्य भाईयों के यहां उठना बैठना करता था लेकिन बेटे से उसके संबंध खराब हो गये, मृतक दामोदर के पुरे पैसे चचेरे भाई रामपाल एवं सगे भाई रणजीत रखते थे, भाईयों की नजर मृतक दामोदर की संपत्ति व उसके पैसों पर थी, बाप बेटे की आपसी लड़ाई का फायदा, भाईयों व भांजे भतीजों ने उठाते हुये षढ़यंत्र रचा कि दामोदर की सारी जमीनें संजय राजपूत को नही देनी पड़े इसलियें अपने नाम करवाने लगे।
मृतक दामोदर के भाईयों ने ही दिनांक 24.03.2026 को 01 नोटरी का कागज थाना लालपुर मे आकर पेश किया जिसमें दामोदर सिंह की ओर से 17.03.2026 को वचनपत्र नोटरी सतेन्द्र कुमार पौराणिक के समक्ष तैयार होना बताया गया जिसमे गवाहों के दस्तखत नही है, इस वचनपत्र मे लिखी बातों से यह स्पष्ट है कि मृतक अपनी पुरी संपत्ति को बेटे के अलावा भाई, भतीजे व भांजों को बेचना बता रहा है व बेचने के पश्चात् रकम प्राप्त करना बता रहा है, साथ ही बेटे संजय से अपना कोई भी संबंध जीवित या मृत होने पर नही रखना बता रहा है उक्त नोटरी को देखते ही प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हुआ कि मृतक के भाई, भतीजो व भांजों ने संपत्ति के लालच मे मृतक की हत्या करवायी है जिसकी पुष्टि सुपारी किलर संजय यादव निवासी झाफल के बयान व मृतक की लाश मिलने से हो गयी।
मृतक दामोदर का फोन अंतिम बार प्रयागराज मे चालु होने व बंद होना पाया गया जिसकी पुष्टि के लिये प्रयागराज टीम भेजी गयी इसी बीच संजय यादव ने बताया कि योजना के अनुसार रणजीत सिंह ने बताया था कि मृतक का फोन हत्या के बाद प्रयागराज ले जाकर गंगा मे बहा देना है ताकि सबको ये लगे की दामोदर राजपूत प्रयागराज मे कहीं जाकर साधु सन्यासी बन गया है, संजय यादव ने प्रिंस, योगेश व 03 नाबालिगों को अर्टिका कार से प्रयागराज भेजकर घटना मे प्रयुक्त फोन व मृतक दामोदर को फोन को गंगा नदी मे फेंक दिया गया।
प्रकरण मे संलिप्त आरोपी 1.रणजीत सिंह राजपूत 2.पालेश्वर राजपूत 3.रामपाल सिंह राजपूत 4.पराग सिंह राजपूत 5.हेमंत राजपूत 6.अजय राजपूत 7.संजय यादव 8.श्रवण उर्फ प्रिंस गोई 9. योगेश गंधर्व उर्फ योगेश्वर 10. देवराज साहू उर्फ दद्दु उर्फ 11. आशीष कारीकांत उर्फ धर्मेन्द्र उर्फ बाबु व 04 नाबालिग को अलग- अलग स्थानों से हिरासत मे लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया गया आरोपी संजय यादव से टाटा स्पेशियों गोल्ड, सुपारी रकम 84000 रूपये, नाबालिग से सुपारी नगदी 12000 रूपये, देवराज साहू से ईऑन कार, नाबालिग से मोटरसायकल व प्रिंस से स्कुटी जप्त कर विधिवत 11 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया जा रहा है एवं 04 विधि से संघर्षरत बालक का सामाजिक पृष्ठभुमि भरकर न्यायालय पेश कर बाल संप्रेषण गृह भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार आरोपी के नाम:-*

1. रणजीत सिंह राजपूत पिता बारेलाल उम्र 55 वर्ष निवासी झाफल, थाना लोरमी (मृतक का भाई)
2. पालेश्वर राजपूत पिता स्व.रामधुन उम्र 50 वर्ष निवासी झाफल, थाना लोरमी (मृतक के भाई रणजीत का साला)
3. रामपाल सिंह राजपूत पिता आजुसिंह उम्र 53 वर्ष निवासी लोरमी, थाना लोरमी (मृतक का चचेरा भाई)
4. पराग सिंह राजपूत पिता बलवीर सिंह उम्र 49 वर्ष निवासी झाफल, थाना लोरमी (मृतक के भाई बलबीर का पुत्र)
5. हेमंत राजपूत पिता रणजीत उम्र 26 वर्ष निवासी झाफल, थाना लोरमी (मृतक के भाई रणजीत का पुत्र)
6. अजय राजपूत पिता भुनेश्वर सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी सारधा (मृतक का भांजा)
7. संजय यादव पिता लल्लुराम उम्र 37 वर्ष निवासी झाफल थाना लोरमी
8. श्रवण उर्फ प्रिंस गोई पिता श्याम उम्र 18 वर्ष निवासी जवाहर वार्ड मुंगेली
9. योगेश गंधर्व उर्फ योगेश्वर पिता राधेश्याम उम्र 18 वर्ष 10 माह निवासी कालीमाईवार्ड मुंगेली
10. देवराज साहू उर्फ दद्दु उर्फ देवकुमार पिता रामसहाय उम्र 23 वर्ष निवासी झझपुरीकला लोरमी
11. आशीष कारीकांत उर्फ धर्मेन्द्र उर्फ बाबु पिता धन्नू उम्र 20 वर्ष निवासी बस स्टैण्ड लोरमी
एवं 04 विधि से संघर्षरत बालक
उक्त कार्यवाही मे निरी.प्रसाद सिन्हा प्रभारी सायबर सेल, थाना प्रभारी लोरमी निरी.अखिलेश वैष्णव, थाना प्रभारी लालपुर उपनिरी.सुन्दरलाल गोरले, थाना प्रभारी जरहागांव उपनिरी.सतेन्द्रपुरी गोस्वामी, सउनि दिलीप प्रभाकर, प्र.आर. नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव,, यशवंत डाहिरे, रवि जांगड़े, राजकुमार जांगड़े आर. भेषज पाण्डेकर,हेमसिंह गिरीराज सिंह, राहुल यादव, रवि मिन्ज, परमेश्वर जांगड़े, राकेश बंजारे, जितेन्द्र ठाकुर, रमाकांत डाहिरे,रामकिशोर कश्यप, तोरन सोनवानी, विजय बंजारे, रवि डाहिरे, देवेन्द्र नागरची, राहुलकांत कश्यप, जितेन्द्र सिंह, उमेश सोनवानी की अहम भुमिका रही

*छंदशाला परिवार बिलासपुर में कविता चौराहे पर, का हुआ साहित्यिक सम्मान*

0


तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, साहित्य की गद्य और पद्य विधा में से पद्य में छंद युक्त और छंद मुक्त रचनाएं विशेष उल्लेखित हैं ।छंद युक्त रचना सृजन से युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से बिलासपुर की छंदशाला परिवार के द्वारा अपनी संस्था के सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर जमुना प्रसाद वर्मा शासकीय महाविद्यालय बिलासपुर में वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक माननीय अमर अग्रवाल बिलासपुर, विशिष्ट अतिथि डॉ ओमप्रकाश भट्ट रहे एवं अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस एल निराला ने किया।
गरिमामय आयोजन के प्रथम सत्र में मुंगेली की साहित्यिक संस्था कविता चौराहे पर एवं अहीर नृत्य कला परिषद बिलासपुर का मुख्य अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह ,श्रीफल एवं पुष्प हार भेंट कर सम्मानित किया गया।
विगत 21 वर्षों से मुंगेली नगर में साहित्य सेवा का उल्लेखनीय योगदान किया जा रहा है। साहित्य में अभिरुचि रखने वाले युवाओं और आमजन को कविता से जोड़ने में प्रयासरत साहित्य मंच कविता चौराहे पर, के संस्थापक राकेश गुप्त “निर्मल” एवं सहसंयोजक जगदीश प्रसाद देवांगन के प्रयास से प्रसारित रचनाओं में मुंगेली जिला सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिला के साथ-साथ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र ,उड़ीसा ,झारखंड, हरियाणा ,उत्तर प्रदेश ,गुजरात, बिहार, दिल्ली और कर्नाटक प्रदेशों के साहित्यकारों की रचना प्रकाशित हो चुकी है जो कि संस्था के लिए साहित्यिक उपलब्धि है।
इस अवसर पर डॉ दीनदयाल यादव, व्ही व्ही रमणा एवं श्रीमती सुमन कस्तुरे के काव्य संग्रह का मुख्य अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया।
आयोजन के द्वितीय चरण में काव्य सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें बिलासपुर, मुंगेली एवं आसपास के स्थान से आए हुए कवियों ने अपनी कविता का पाठ किया ।इसमें मुंगेली से पधारे कवियों में राकेश गुप्त “निर्मल”, जगदीश प्रसाद देवांगन ,ज्वाला प्रसाद कश्यप, श्रीमती विभा सोनी एवं रामा साहू “संयम” ने अपनी प्रतिनिधि रचनाओं की गरिमामय प्रस्तुति कर श्रोताओं से खूब तालियाँ बजवायी।

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर में जनदर्शन कार्यक्रम में सुनी आमजन की समस्याएं; त्वरित समाधान के दिए निर्देश*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर में जनदर्शन कार्यक्रम में सुनी आमजन की समस्याएं; त्वरित समाधान के दिए निर्देश*

आशीष कश्यप बिलासपुर (छत्तीसगढ़), केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर स्थित अपने निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सहभागिता की।

श्री साहू के असम विधानसभा चुनावों में व्यस्तता के पश्चात आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए।

जनदर्शन के दौरान श्री साहू ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन जैसे कार्यक्रम जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद का सशक्त माध्यम हैं, जो शासन-प्रशासन को अधिक उत्तरदायी एवं संवेदनशील बनाते हैं।

उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रत्येक नागरिक की समस्या के समाधान के लिए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता एवं पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

*सीसीटीवी के आधार पर हत्या के आरोपियों का किया गिरफ्तार*

0

*सीसीटीवी के आधार पर हत्या के आरोपियों का किया गिरफ्तार*

➡️ *पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन मे सेवानिवृत्त लेखापाल की अंधेकत्ल की गुत्थी मुंगेली पुलिस ने सुलझायी*

➡️ *थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मनोहरपुर से सेवानिवृत्त लेखापाल की अपहरण कराकर हत्या करने वाले 11 आरोपियों सहित 04 नाबालिग को किया गया गिरफ्तार*

➡️ *मृतक के सगे भाई व परिजन ही निकले हत्या के मास्टरमांइड, संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से बाप – बेटे मे दुश्मनी कराकर सुपारी देकर अपहरण कर किया गया हत्या*

➡️ *आरोपियों ने सेवानिवृत्त लेखापाल को बेटे से खतरा बताकर करोड़ो की संपत्ति किये अपने नाम*

➡️ *मृतक के बेटे को संपत्ति ना देने फर्जी वचनपत्र/नोटरी तैयार कर किया गया था षड़यंत्र*

➡️ *सुपारी की रकम 96000 रूपये नगद, घटना मे प्रयुक्त 01 हुण्डई ईओन, 01 स्पेशियों गोल्ड कार, 01 मोटरसायकल, 01 स्कुटी को किया गया जप्त*

➡️ *थाना लालपुर मे आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 40/26 धारा 61(2), 103(1), 140(2), 238 बीएनएस पंजीबद्ध*

–ःःः–
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-दिनांक 22.03.2026 को थाना लालपुर मे प्रार्थी बलबीर सिंह द्वारा परिजनों के साथ उपस्थित आकर अपने भाई दामोदर सिंह के घर नही आने के संबंध मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.03.2026 को भाई दामोदर राजपूत (रिटायर्ड लेखापाल शिक्षा विभाग) उम्र 62 वर्ष की मोटरसायकल ग्राम मनोहरपुर राईस मिल रास्ते के पास पड़ी है जिस पर गुम इंसान क्रमांक 11/26 कायम कर पतासाजी मे लिया गया।
मामले को पुलिस महानिरीक्षक रेन्ज बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने गंभीरता से लेते हुये गुम हुये सेवानिवृत्त लेखापाल दामोदर राजपूत की पतासाजी करने एवं विधिवत कार्यवाही करने के निर्देश दिये एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविन्दर सिंह के नेतृत्व मे साइबर सेल प्रभारी निरी. प्रसाद सिन्हा व साइबर सेल, थाना लालपुर एवं जरहागांव पुलिस स्टॉफ की टीम बनाकर अलग – अलग कार्यक्षेत्र बताकर रवाना किया गया।
पतासाजी के दौरान दिनांक 21.03.2026 को दामोदर सिंह के घर से निकलने से लेकर मोटरसायकल मिलने के स्थान, मृतक के लास्ट लोकेशन एवं मुंगेली जिले के सभी एन्ट्री एक्जिट पाइन्ट,सरहदी क्षेत्र के कैमरों को चेक करने पर एक सस्पेक्ट ईओन कार स्लेटी कलर की दामोदर सिंह के पीछे पीछे चलती हुई दिखाई दी, ईओन कार की पतासाजी करते – करते *‘‘त्रिनयन एप’’* के माध्यम से रूट चार्ट तैयार कर कैमरों का अवलोकन करते हुये, कैमरे पर वहीं ईओन कार दिखाई दी एवं शहर मे लगे हाईटेक कैमरे मे रेकी करते समय का ईओन कार नंबर सीजी 10 एसी 8986 ज्ञात हुआ। सस्पेक्ट कार हुण्डई ईओन कार क्रमांक सीजी 10 एसी 8986 का वाहन मालिक ग्राम झझपुरी के देवचरण साहू के नाम पर रजिस्ट्रर्ड होना पाया गया, देवचरण साहू से पुछताछ करने पर ग्राम झाफल के संजय यादव द्वारा कार को 01 दिन किराये पर लिया गया है।
प्रकरण मे संजय यादव को हिरासत मे लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर उसने बताया कि दामोदर सिंह के छोटे भाई रणजीत उर्फ मुन्ना राजपूत एवं उसके साले पालेश्वर सिंह राजपूत एवं चचेरे भाई रामपाल राजपूत द्वारा दामोदर सिह को मारने के लिये 10 लाख एवं 50 डिस्मील जमीन की सूपारी दी है, सुपारी मिलने के बाद काफी दिनों तक रेकी करने के बाद जब उसें रणजीत सिंह ने बताया कि दिनांक 21.03.2026 को दुर्गा पुजा के लिये दामोदर को झाफल आने का निमंत्रण दिये है, तब पुर्व योजना के अनुसार अपने 03 साथी प्रिन्स उर्फ श्रवण, योगेश उर्फ योगेश्वर गंधर्व स्वीपर मोहल्ला मुुंगेली एवं नाबालिग को लेकर दिन मे पीछा करते हुये मुंगेली से झाफल जाते हुूये मनोहरपुर सुनसान रास्ते पर उसकी गाड़ी रोककर संजय यादव व प्रिन्स उर्फ श्रवण, योगेश उर्फ योगेश्वर गंधर्व स्वीपर मोहल्ला मुुंगेली एवं नाबालिग ने दामोदर सिंह के गले मे गमछा डालकर मार डाला एवं उसे ईओन कार क्रमांक सीजी 10 एसी 8986 मे भरकर उसकी लाश को ठिकाने लगाने नवरंगपुर डिन्डौरी होते हुये ग्रामीण रास्ते में ईओन कार खराब होने पर ईओन कार के मालिक देवराज साहू से टाटा स्पेशियों गोल्ड कार को मंगवाकर देवराज साहू के साथ मिलकर मृतक की लाश को स्पेशियों गाड़ी मे शिफ्ट कर आरोपी संजय यादव व प्रिन्स उर्फ श्रवण, योगेश उर्फ योगेश्वर गंधर्व एवं नाबालिग ने कवर्धा जिले के पण्डरिया थाना अन्तर्गत देवसरा गांव मे जंगल अंदर नदी के नीचे गड्डे मे डालकर रेत मे दफन कर वापस आ गये बताया तब आरोपी संजय यादव के निशादेही पर पण्डरिया थाना पुलिस ने मृतक दामोदर राजपूत का शव बरामद कर प्रकरण मे दिनांक 29.03.2026 को थाना पण्डरिया से मृतक दामोदर राजपूत दिनांक 29़.03.2025 को परिजनों के साथ लाश का उत्खनन करवाया गया मृतक के परिजनो (बेटा संजय, पत्नि तुलसी व बेटियों) ने कपड़े व अन्य वस्तुओ को देखकर मृतक की पहचान दामोदर सिंह राजपूत के रूप मे कर ली जिसका पीएम पंचनामा कार्यवाही किया गया बाद थाना लालपुर मे मर्ग कायम पश्चात् आरोपियों के द्वारा षड़यंत्रपुर्वक सुपारी देकर मृतक के जमीनों एवं अन्य संपत्तियों को हड़पने के नियत से अपहरण कर हत्या करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 40/26 धारा 61(2), 103(1), 140(2), 238 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा अलग – अलग बिन्दुओं मे जांच करते हुये दिनांक 23/03/2026 को मष्तक की पत्नि तुलसी बाई द्वारा अपनी दोनो बेटियो के साथ एस.पी. आफिस आकर अपने पति के लापता होने के संबंध में एक लिखित आवेदन दिया गया था जिसमे उसने अपने पति की 04 करोड़ की जमीन एवं 30 तोला सोना को अपने जेठ व देवरो तथा भांजे एवं भतीजो द्वारा षढ़यंत्रपुर्वक हड़पने का आरोप लगाते हुये रामपाल सिंह, रामरती ठाकुर, सागरसिंह बैंस व उसके साथी पालेश्वर व अन्य के उपर जांच की मांग की थी इस पारिवारिक एंगल को ध्यान मे रखते हुये सुक्ष्मता से जांच की जा रही थी तब परिवार की पुरानी पारिवारिक पृष्ठिभुमि तलाशने पर ज्ञात हुआ कि मृतक दामोदर के 05 भाई है एवं मृतक के बेटे संजय सिंह से उसकी संजय की शादी के बाद से नही पटती थी, मृतक के बेटे संजय राजपूत की पत्नि मनीला राजपूत ने वर्ष 2024 मे मृतक दामोदर राजपूत व उसके बड़े भाई बलबीर राजपूत, रणजीत राजपूत व रणजीत के बेटे हेमंत के उपर थाना लोरमी मे अपराध क्रमांक 30/2024 धारा 498 ए, 34 भादवि कायम कराया था, दिनांक 07.12.2025 को मृतक दामोदर का गुरूवाईनडबरी थाना लालपुर नहर मार्ग मे 01 एक्सीडेन्ट हुआ था जिसमे उसने 26.12.2025 को थाना लालपुर मे रिपोर्ट लिखवाई थी जिस पर अपराध क्रमांक 186/25 धारा 281,125(ए) बीएनएस 184 एमव्हीएक्ट अज्ञात आरोपी के खिलाफ कायम किया गया था प्रार्थी दामोदर राजपूत के द्वारा संजय यादव निवासी झाफल के उपर संदेह व्यक्त किया था कि संजय यादव के द्वारा मुझे मारने के लिये यह एक्सीडेन्ट किया गया था, दिनांक 29.03.2026 को संजय यादव ने पुछताछ पर बताया कि यह भी रणजीत व रामपाल लोगों की प्लानिंग का हिस्सा था और संजय यादव को कहा गया था कि पुलिस अगर पुछताछ करेगी तो बताना कि दामोदर सिंह का बेटा संजय सिंह ने दामोदर को मारने के लिये यह एक्सीडेन्ट कराया है।
मृतक दामोदर राजपूत ने अपराध क्रमांक 410/24 धारा 294,506,323 भादवि अपने बेटे संजय राजपूत के विरूद्ध कायम कराया था, जिस कारण बाप – बेटे की आपस मे एक दुसरे से बातचीत बंद हो गयी थी मृतक दामोदर अपने छोटे भाई रणजीत व अन्य भाईयों के यहां उठना बैठना करता था लेकिन बेटे से उसके संबंध खराब हो गये, मृतक दामोदर के पुरे पैसे चचेरे भाई रामपाल एवं सगे भाई रणजीत रखते थे, भाईयों की नजर मृतक दामोदर की संपत्ति व उसके पैसों पर थी, बाप बेटे की आपसी लड़ाई का फायदा, भाईयों व भांजे भतीजों ने उठाते हुये षढ़यंत्र रचा कि दामोदर की सारी जमीनें संजय राजपूत को नही देनी पड़े इसलियें अपने नाम करवाने लगे।
मृतक दामोदर के भाईयों ने ही दिनांक 24.03.2026 को 01 नोटरी का कागज थाना लालपुर मे आकर पेश किया जिसमें दामोदर सिंह की ओर से 17.03.2026 को वचनपत्र नोटरी सतेन्द्र कुमार पौराणिक के समक्ष तैयार होना बताया गया जिसमे गवाहों के दस्तखत नही है, इस वचनपत्र मे लिखी बातों से यह स्पष्ट है कि मृतक अपनी पुरी संपत्ति को बेटे के अलावा भाई, भतीजे व भांजों को बेचना बता रहा है व बेचने के पश्चात् रकम प्राप्त करना बता रहा है, साथ ही बेटे संजय से अपना कोई भी संबंध जीवित या मृत होने पर नही रखना बता रहा है उक्त नोटरी को देखते ही प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हुआ कि मृतक के भाई, भतीजो व भांजों ने संपत्ति के लालच मे मृतक की हत्या करवायी है जिसकी पुष्टि सुपारी किलर संजय यादव निवासी झाफल के बयान व मृतक की लाश मिलने से हो गयी।
मृतक दामोदर का फोन अंतिम बार प्रयागराज मे चालु होने व बंद होना पाया गया जिसकी पुष्टि के लिये प्रयागराज टीम भेजी गयी इसी बीच संजय यादव ने बताया कि योजना के अनुसार रणजीत सिंह ने बताया था कि मृतक का फोन हत्या के बाद प्रयागराज ले जाकर गंगा मे बहा देना है ताकि सबको ये लगे की दामोदर राजपूत प्रयागराज मे कहीं जाकर साधु सन्यासी बन गया है, संजय यादव ने प्रिंस, योगेश व 03 नाबालिगों को अर्टिका कार से प्रयागराज भेजकर घटना मे प्रयुक्त फोन व मृतक दामोदर को फोन को गंगा नदी मे फेंक दिया गया।
प्रकरण मे संलिप्त आरोपी 1.रणजीत सिंह राजपूत 2.पालेश्वर राजपूत 3.रामपाल सिंह राजपूत 4.पराग सिंह राजपूत 5.हेमंत राजपूत 6.अजय राजपूत 7.संजय यादव 8.श्रवण उर्फ प्रिंस गोई 9. योगेश गंधर्व उर्फ योगेश्वर 10. देवराज साहू उर्फ दद्दु उर्फ 11. आशीष कारीकांत उर्फ धर्मेन्द्र उर्फ बाबु व 04 नाबालिग को अलग- अलग स्थानों से हिरासत मे लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया गया आरोपी संजय यादव से टाटा स्पेशियों गोल्ड, सुपारी रकम 84000 रूपये, नाबालिग से सुपारी नगदी 12000 रूपये, देवराज साहू से ईऑन कार, नाबालिग से मोटरसायकल व प्रिंस से स्कुटी जप्त कर विधिवत 11 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया जा रहा है एवं 04 विधि से संघर्षरत बालक का सामाजिक पृष्ठभुमि भरकर न्यायालय पेश कर बाल संप्रेषण गृह भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार आरोपी के नाम:-*

1. रणजीत सिंह राजपूत पिता बारेलाल उम्र 55 वर्ष निवासी झाफल, थाना लोरमी (मृतक का भाई)
2. पालेश्वर राजपूत पिता स्व.रामधुन उम्र 50 वर्ष निवासी झाफल, थाना लोरमी (मृतक के भाई रणजीत का साला)
3. रामपाल सिंह राजपूत पिता आजुसिंह उम्र 53 वर्ष निवासी लोरमी, थाना लोरमी (मृतक का चचेरा भाई)
4. पराग सिंह राजपूत पिता बलवीर सिंह उम्र 49 वर्ष निवासी झाफल, थाना लोरमी (मृतक के भाई बलबीर का पुत्र)
5. हेमंत राजपूत पिता रणजीत उम्र 26 वर्ष निवासी झाफल, थाना लोरमी (मृतक के भाई रणजीत का पुत्र)
6. अजय राजपूत पिता भुनेश्वर सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी सारधा (मृतक का भांजा)
7. संजय यादव पिता लल्लुराम उम्र 37 वर्ष निवासी झाफल थाना लोरमी
8. श्रवण उर्फ प्रिंस गोई पिता श्याम उम्र 18 वर्ष निवासी जवाहर वार्ड मुंगेली
9. योगेश गंधर्व उर्फ योगेश्वर पिता राधेश्याम उम्र 18 वर्ष 10 माह निवासी कालीमाईवार्ड मुंगेली
10. देवराज साहू उर्फ दद्दु उर्फ देवकुमार पिता रामसहाय उम्र 23 वर्ष निवासी झझपुरीकला लोरमी
11. आशीष कारीकांत उर्फ धर्मेन्द्र उर्फ बाबु पिता धन्नू उम्र 20 वर्ष निवासी बस स्टैण्ड लोरमी
एवं 04 विधि से संघर्षरत बालक
उक्त कार्यवाही मे निरी.प्रसाद सिन्हा प्रभारी सायबर सेल, थाना प्रभारी लोरमी निरी.अखिलेश वैष्णव, थाना प्रभारी लालपुर उपनिरी.सुन्दरलाल गोरले, थाना प्रभारी जरहागांव उपनिरी.सतेन्द्रपुरी गोस्वामी, सउनि दिलीप प्रभाकर, प्र.आर. नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव,, यशवंत डाहिरे, रवि जांगड़े, राजकुमार जांगड़े, बलदेव राजपूत आर. भेषज पाण्डेकर,हेमसिंह गिरीराज सिंह, राहुल यादव, रवि मिन्ज, परमेश्वर जांगड़े, राकेश बंजारे, जितेन्द्र ठाकुर, रमाकांत डाहिरे,रामकिशोर कश्यप, तोरन सोनवानी, विजय बंजारे, रवि डाहिरे, देवेन्द्र नागरची, राहुलकांत कश्यप, जितेन्द्र सिंह, उमेश सोनवानी की अहम भुमिका रही

*जिले में महिला सुरक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल के तहत महिला थाना का शुभारंभ*

0

जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग |

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-जिले में महिला सुरक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल के तहत महिला थाना का शुभारंभ किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 31 मार्च 2026 को सुबह 11:35 बजे आयोजित होगा, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (IPS) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
महिला थाना की स्थापना से महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित और संवेदनशील निराकरण में मदद मिलेगी, जिससे जिले में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
प्रेस से संवाद भी होगा
शुभारंभ के बाद पुलिस महानिरीक्षक पुलिस कार्यालय जांजगीर में प्रेस प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान पुलिस विभाग की प्राथमिकताओं और जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
दोपहर 1:00 बजे साइबर थाना परिसर, जांजगीर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए जाएंगे। साथ ही कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों का सम्मान भी किया जाएगा।
पुलिस की अपील
जांजगीर पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता

*एसी का कापर पाईप चोरी करने वाले आरोपी पर सरकंडा पुलिस का प्रहार*

0

♦️ *एसी का कापर पाईप चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

♦️ *घटना की सूचना के चंद घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया गया*

♦️ *सरकंडा पुलिस ने अथक प्रयास कर प्रकरण में चोरी गये मशरूका की 100 % बरामदी की*

♦️ *आरोपी के कब्जे से चोरी गये एसी का कॉपर पाईप कीमती कुमल 43000 रूपये को जप्त किया गया*

♦️ *आरोपी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया*

♦️ **नाम आरोपी*
पूरन नेताम पिता नंदू नेताम उम्र 24 साल ब्यवसाय मजदूरी निवासी दुर्गानगर लिंगियाडीह सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग.

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर -* इस प्रकार है कि प्रार्थिया पूजा उर्फ प्रिंसी देवांगन निवासी गुलाबनगर मोपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग. का दिनांक 27.03.2026 को थाना उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराई कि दिनांक 26.03.2026 को शाम करीबन 07.00 बजे मैं अपने ब्यूटी हैवन यूनिसैक्स सेलून दुकान में ताला लगाकर बंद करके अपने घर चली गई थी। दिनांक 27.03. 2026 को दोपहर करीबन 12.00 बजे शाप नंबर 64 के संचालक शुभम जायसवाल मुझे फोन करके बताया कि आपके सेलून दुकान और मेरे स्वयं के ईलेक्ट्रनिक दुकान में लगे एसी का कापर पाईप नहीं है तब मैं सूचना पाकर अपने दुकान में आकर देखी तो मेरे दुकान में लगे एसी का कापर पाईप नहीं था तथा शुभम जायवाल के शॉप में लगे एसी के कापर पाईप भी नहीं था। मेरे दुकान में लगे एसी के कापर पाईप लगभभ 50 फीट कीमती 14000 रूपये एवं शुभम जायसवाल के शॉप में लगे एसी के कापर पाईप लगभग 100 फीट कीमती 29000 रूपये कुल 43000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में काम्पलेक्स के सामने तरफ बने सीढी तरफ से घुसकर एसी में लगे कापर पार्टप को चोरी कर ले गया है। कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिये जाने पर उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा उक्त प्रकरण के निराकरण एवं चोरी गये मशरूका की बरामदी हेतु निर्देश दिये , जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन बिलासपुर श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम का गठन कर घटना के कुछ घंटे में ही आरोपी को चोरी किये एसी का कापर पाईप के साथ पकड लिया गया एवं उससे पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकारकिया, आरोपी के कब्जे से चोरी गये एक सफेद बैगनी रंग के परदा कपडा में लपेटकर रखा हुआ एसी का कापर पाईप के टुकडे छोटे बडे मोटा 96 नग एवं पतला 72 नग जुमला 168 नग वजनी करीबन 8 किलो 500 ग्राम कीमती करीबन 43000 रू एवं घटना में प्रयुक्त एक लोहे का चापडनुमा औजार को जप्त किया गया। आरोपी के विरूध्द अपराध सबुत पाये जाने से बिधिवत् गिर0 किया कर न्यायिक रिमॉण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।