Home Blog Page 227

*पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व संसदीय सचिव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 108 संजीविनी 06 एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

0

पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व संसदीय सचिव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 108 संजीविनी 06 एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुकेश साहू ब्यूरो जांजगीर – चांपा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला चिकित्सालय-जांजगीर से पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े एवं जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी द्वारा अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित 06 एंबुलेंसो को रवाना किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि एम्बुलेंस में मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक एवं उन्नत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए बी.पी. मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ई.सी.जी. मॉनिटर, ग्लूकोमीटर जैसी जांच सुविधाओं के साथ ऑक्सीजन सपोर्ट, नेब्युलाईजेशन एवं अन्य आपातकालीन उपचार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। साथ ही गंभीर मरीजों के सुरक्षित स्थानांनतरण हेतु पोर्टेबल वेंटिलेटर डिफिब्रिलेटर मॉनिटर, सिरिंज पंप, लैरिंजोस्कोप सहित अन्य उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें 05 बेसिक लाईफ सपोर्ट और 01 एडवांस लाईफ सपोर्ट ऐंबुलेंस शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शासन से प्राप्त नवीन 108 एम्बुलेंस वाहनो को जनमानस की सेवा हेतु प्रारम्भ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एस. कूजूर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री उत्कर्ष तिवारी, अस्पताल प्रबंधक श्री अंकित ताम्रकार तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*फेक न्यूज पर सख्ती : बिलासपुर में निगरानी समिति गठित*

0

*फेक न्यूज पर सख्ती : बिलासपुर में निगरानी समिति गठित*

*अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई*

आशीष कश्यप बिलासपुर, / पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच एलपीजी, पेट्रोल, डीजल एवं उर्वरक की उपलब्धता को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों के प्रसार को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित होने वाली खबरों की निगरानी के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है।
गठित समिति में अपर कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी को अध्यक्ष बनाया गया है।अमृत कुजूर, खाद्य नियंत्रक को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। समिति में सदस्य के रूप में मुनुदाऊ पटेल उप संचालक जनसंपर्क, गोपाल सतपथी, निरीक्षक, साइबर सेल, पुलिस विभाग, सुश्री रेहाना तबस्सुम, जिला समन्वयक, सोशल मीडिया, जनसंपर्क विभाग, अजीत मिश्रा, अध्यक्ष, प्रेस क्लब बिलासपुर, किशोर सिंह, पत्रकार, नव भारत प्रेस बिलासपुर तथा वरिष्ठ पत्रकार भास्कर मिश्रा को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह समिति विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित खबरों की सतत निगरानी करेगी, फेक न्यूज की त्वरित पहचान कर उसका खंडन सुनिश्चित करेगी तथा अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ आईटी एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध खबर की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने का आग्रह भी किया गया है।

*नगरीय प्रशासन विभाग की तत्परता से छत्तीसगढ़ को 48 घंटों में मिली 15वें वित्त आयोग की 404 करोड़ की राशि*

0

*बड़ी खबर*

*नगरीय प्रशासन विभाग की तत्परता से छत्तीसगढ़ को 48 घंटों में मिली 15वें वित्त आयोग की 404 करोड़ की राशि*

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर अधिकारियों ने लगातार मिशन मोड में किया काम*

*30 मार्च को प्राप्त 202.33 करोड़ तत्काल कोषालय से निकालकर नगरीय निकायों को अंतरित की गई, भारत सरकार को तुरंत जीटीसी भेजकर हासिल की दूसरी किस्त की पात्रता, मात्र 24 घंटे में विभाग ने पूरी की कई प्रक्रियाएं*

*विभाग की तत्परता और केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय से बेहतरीन समन्वय से 202.33 करोड़ की दूसरी किस्त भी तत्काल स्वीकृत*

*बड़ी राशि मिलने से निकायों में विकास कार्यों, पेयजल और स्वच्छता सुविधाओं को मिलेगी नई रफ्तार*

आशीष कश्यप बिलासपुर. वित्तीय वर्ष 2025-26 के आखिरी 48 घंटों में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ‘मिशन मोड’ में काम करते हुए राज्य के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग की 404 करोड़ 66 लाख रुपये की बड़ी राशि प्राप्त की है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के विशेष प्रयास, तत्परता, कुशल मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय से विभाग ने यह राशि हासिल करने में कामयाबी पाई है।

नगरीय प्रशासन विभाग की लगातार कोशिशों से वित्तीय वर्ष खत्म होने के ठीक पहले 30 मार्च को राज्य को भारत सरकार से 15वें वित्त आयोग की 202 करोड़ 33 लाख रुपये प्राप्त हुए। उप मुख्यमंत्री श्री साव के निर्देश पर विभाग द्वारा सभी निकायों को तुरंत यह राशि अंतरित की गई और अगली किश्त की पात्रता के लिए तत्काल ग्रांट ट्रान्सफर सर्टिफिकेट (GTC) तैयार कर त्वरित माँग प्रस्तुत किया गया। नियमानुसार ग्रांट ट्रांसफर सर्टिफिकेट समय-सीमा में प्रस्तुत होने से केंद्र सरकार से अगली किस्त की राशि मिलने की पात्रता छत्तीसगढ़ को मिल गई। कुछ ही घंटों में राज्य को दूसरी किस्त के भी 202 करोड़ 33 लाख रुपये की मंजूरी प्राप्त हो गई।

*मात्र 24 घंटों में पूरी की गई कई प्रक्रियाएं*

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने दिन-रात काम करते हुए मात्र एक दिन में ही कोषालय (ट्रेजरी) से राशि निकाल कर निकायों को ट्रांसफर की और ‘ग्रांट ट्रांसफर सर्टिफिकेट’ (GTC) तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दिया।

*तुरंत मिली दूसरी किश्त*

नगरीय प्रशासन विभाग की इस त्वरित कार्यवाही तथा केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय व केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के साथ बेहतरीन समन्वय का नतीजा यह रहा कि बिना समय गवांए छत्तीसगढ़ के लिए 202 करोड़ 33 लाख रुपये की दूसरी किश्त भी तुरंत मंजूर हो गई।

भारत सरकार से १५वें वित्त आयोग की राशि प्राप्त करने में सभी प्रक्रियाओं और कार्यवाहियों में उप मुख्यमंत्री श्री साव की कड़ी निगरानी, लगातार मानिटरिंग एवं केंद्र सरकार से बेहतर समन्वय से मात्र 48 घंटों में ही कुल 404 करोड़ 66 लाख रुपये की राशि छत्तीसगढ़ के शहरों के लिए प्राप्त की गई। श्री साव ने विभाग को लगातार दो दिनों तक अथक काम करवाया, तब जाकर वित्तीय वर्ष समाप्त होने के पहले राज्य को बड़ी राशि मिल सकी। इस राशि से अब प्रदेश के नगरीय निकायों में विकास कार्यों, पेयजल और स्वच्छता सुविधाओं को नई रफ्तार मिलेगी।

*असम के बक्सा जिला अंतर्गत मानस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिलकुड़ी में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का चुनावी जनसभा, एनडीए प्रत्याशी श्री थानेश्वर बसुमतारी के समर्थन में जनसंपर्क एनडीए की जीत का जताया विश्वास*

0

*असम के बक्सा जिला अंतर्गत मानस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिलकुड़ी में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का चुनावी जनसभा, एनडीए प्रत्याशी श्री थानेश्वर बसुमतारी के समर्थन में जनसंपर्क एनडीए की जीत का जताया विश्वास*

असम :-केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने असम के बक्सा जिला अंतर्गत मानस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिलकुड़ी में एनडीए प्रत्याशी श्री थानेश्वर बसुमतारी के समर्थन में जनसंपर्क एवं चुनाव प्रचार किया।

इस अवसर पर श्री साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी जनसमर्थन प्राप्त होगा और पुनः सरकार का गठन होगा।

श्री साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए का संकल्प पत्र असम के समग्र और संतुलित विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार बनने पर अवैध घुसपैठ पर सख्ती से नियंत्रण, अतिक्रमण मुक्त असम, समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में कार्य, तथा लव जिहाद एवं भूमि जिहाद जैसी चुनौतियों पर प्रभावी रोक सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में ₹5 लाख करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश, सैटेलाइट टाउनशिप एवं एरोसिटी के विकास तथा बाढ़ मुक्त असम के लक्ष्य के साथ आधारभूत संरचना को सशक्त किया जाएगा। युवाओं के लिए 2 लाख सरकारी नौकरियों के सृजन, सीएमएएए योजना के तहत 10 लाख युवाओं को आर्थिक सहायता तथा गरीबों को मुफ्त राशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता रहेंगी।

शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रत्येक जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना, केजी से पीजी तक निःशुल्क शिक्षा, ओरुनोडोई योजना के अंतर्गत ₹3,000 की सहायता, तथा मुख्यमंत्री उद्यमिता योजना के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहन दिया जाएगा। किसानों, मछुआरों और श्रमिकों के कल्याण हेतु छोटे एवं सीमांत किसानों को ₹11,000 की सहायता, मछुआरों को वित्तीय सहयोग तथा चाय बागान श्रमिकों के लिए ₹500 दैनिक मजदूरी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया है।

श्री साहू ने कहा कि जनजातीय और सामाजिक न्याय को प्राथमिकता देते हुए 6 समुदायों को अनुसूचित दर्जा देने की दिशा में प्रयास, 7 समुदायों को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करना तथा स्वायत्त जनजातीय परिषदों को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आवास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 15 लाख घरों का निर्माण, बुनकरों को वित्तीय सहायता, स्वास्थ्य क्षेत्र में ₹50,000 करोड़ का निवेश, तथा 2036 तक $300 बिलियन की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त 8वें वेतन आयोग का क्रियान्वयन, खेलों का समग्र विकास, डिब्रूगढ़ को दूसरी राजधानी के रूप में विकसित करना तथा बराक वैली के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

श्री साहू ने कहा कि ये सभी संकल्प असम को सुरक्षित, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों और संकल्पों को जनता तक पहुंचाएं।

*शिविर आयोजन*

0

शिविर आयोजन


आशीष कश्यप बिलासपुर “”””””””””””””””””””””””””””” धर्म जागरण समन्वय एवं शहीद विनोद चौबे नगर वार्ड 32 के संयुक्त तत्वाधान में परीक्षण और कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर दिव्यांग मुक्त भारत अभियान के तहत परमार्थ निकेतन ऋषिकेश एवं महावीर सेवा सदन कोलकाता के द्वारा बिलासपुर जिले में दिव्यांग जनों को निशुल्क कृत्रिम अंग हाथ पैर एवं कैलीपर बनाकर निशुल्क देने का शिविर का आयोजन दिनांक 1 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 तक प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक स्थान मखीजा सोनोग्राफी सेंटर के सामने मगरपार रोड बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है इसमें जरूरतमंद सभी दिव्यांग जनों को उनकी आवश्यकता अनुसार नाप लेकर तुरंत कुछ ही घंटे में कृत्रिम हाथ और पैर कोलकाता एवं इंदौर के कुशल कारीगरों एवं डॉक्टर के मार्गदर्शन में बनाकर निशुल्क दिया जा रहा है इसी कड़ी में पस्थिम दिवस के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल जी एवं विशिष्ट अतिथि पूजा विधानी जी महापौर बिलासपुर एवं श्री प्रदीप शर्मा जी नगर संघ चालक, दीपक सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा मंच पर उपस्थित रहे। प्रथम दिवस दिवस पर लगभग 40 दिव्यांगों की उपस्थिति रही जिसमें से 24 दिव्यांगों के पैर का नाप लिए गए एवं पोलियो ग्रस्त सात दिव्यांगों के कैलिपर बनाने हेतु एवं दो लोगों के हाथ बनाने हेतु उनके नाप लिए गए तत्पश्चात सभी को दूसरे दिन 12 बजे उनके निर्मित आंग प्रदान हेतु बुलाया गया। इस दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल जी नें आयोजक संस्था का ह्रदय से धन्यवाद करते हुए सराहनीय कार्य हेतु सराहना की और कहा की इस तरह निशक्त और दिव्यांग जनों की सेवा के पश्चात जो सुख और संतुस्टी मिलती है उस सुखद अनुभूति का मोल हार काई नहीं समझ पता और जो समझाता है वही महसूस कर सकता है। महापौर पूजा विधानी जी नें भी इस कार्य की प्रसंशा करते हुए शुभकामनाये दीं।
इसमें मुख्य रूप से
सेवा प्रदाता महावीर सेवा सदन कोलाकता से आये डाक्टरो एवं टेक्निसियनो का अतिथियों द्वारा अभिनन्दन एवं सम्मान किया गया। इसमें मुख्य रूप से अभय सिंह, डा ललित माखीजा भृगु अवस्थी, राजेश जिलारे,अमित तिवारी पार्षद, राजेश बिसेन, नारायण गोस्वामी, राजेंद्र शुक्ला, जगदीश साव, रवि वर्मा, बबिता ताम्रकार, आदि उपस्थित रहे ….
संपर्क करें 9907400984,9827112401,8839135006,8085589899,7987890673🙏🙏

*भूमि संबंधी धोखाधड़ी करने वाले 01 आरोपी गया गिरफ्तार*

0

*भूमि संबंधी धोखाधड़ी करने वाले 01 आरोपी गया गिरफ्तार*

➡️ *कुटरचित दस्तावेंजों के आधार पर भूमि का फर्जी नामांतरण कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी छगनलाल वर्मा के विरूद्ध सरगांव पुलिस कार्यवाही*

➡️ *आरोपी छगनलाल वर्मा निवासी बलौदाबाजार से फर्जी विक्रयनामा एवं फर्जी आधार किया गया जप्त*

➡️ *आरोपी के विरूद्ध थाना सरगांव मे 41/26 धारा 318(4), 336(3), 338,340(2),61(2),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली सरगांव:-* दिनांक 10.03.2026 की प्रार्थी सुनील छाबड़ा पिता स्व. रामलाल छाबड़ा उम्र 63 वर्ष निवासी व्ही.आई.पी. कॉलोनी विलासपुर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.) का थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत्त कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह डी. आर. एस. फार्मस के पार्टनर है जो कि उक्त फर्म में भूमि संबंधी कार्य का व्यवसाय करता है।
कुछ समय पूर्व प्रार्थी और उसके पार्टनरों से प्रार्थी के परिचित अरूण अडवानी ने प्रकरण के आरोपी छगनलाल वर्मा प्रापर्टी डीलर से परिचय कराया उसके पश्चात् छगनलाल वर्मा एवं उसके पार्टनरों के मध्य एक इकरारनामा दिनांक 22.04.2022 को किया गया था, जिसमें भूमि संबंधी समस्त कार्य जैसे तहसील व पटवारी, नामांतरण सीमांकन, बंटाकन इत्यादि राजस्व विभाग के सभी कार्य छगन लाल वर्मा को डी.आर.एस. फर्म द्वारा सौपें गए। इकनारमाना करने पश्चात छगनलाल वर्मा ने ग्राम मक्कू प.ह.न 39 में स्थित भूमि के भूमि स्वामी फिरंता दास पात्रे आत्मज सुकुल जाति सतनामी निवासी मदकू जिला मुंगेली से उसकी ग्राम मदकू जिला मुंगेली में स्थित भूमि खसरा नं 245/2, रकबा 0.1820 है, खसरा नंबर 257 रकबा 0.1380 हे. तथा खसरा नंबर 750/2 रकबा 0.03 है, कुल रकबा 0.3380 है, भूमि को दिनांक 08.05.2023 पंजीयन कराया गया।
उक्त भूमि को नवीन कुमर एन्ड्रेस पिता जॉन एन्ड्रेस उम्र 63 वर्ष निवासी 16 सी. वार्ड नं 10 सेक्टर 10 से नामांतरण आवेदन पर आपत्ती इस आशय का प्रस्तुत करवाया कि उक्त भूमि को नवीन कुमार के पिता जॉन एन्ड्रेस ने बैनामा दिनांक 15.07.1975 के माध्यम से फिरंता से खरीदा था परंतु उक्त भूमि का नामांतरण जांन एन्ड्रेस की मृत्यु के बाद तक नहीं हो सका।
उक्त नामांतरण के प्रकरण में भूमि स्वामी फिरंता दास पात्रे ने अपना अनापत्ति शपथ पत्र भी प्रस्तुत किया। फिरंता दास पात्रे द्वारा पूर्व से ही दिनांक 15.07.1975 को उसके द्वारा विक्रय भूमि जिसकी जानकारी फिरंता दास पात्रे एवं छगन लाल वर्मा को भी थी, परंतु जांन एन्ड्रेस के पक्ष में नामांतरण ना होने का फायदा उठाने दोनों के द्वारा षडयंत्र पूर्वक पुनः रकम की लालच में डी.आर.एस. फार्मस के पक्ष में उक्त भूमि का पुनः पंजीयन करवाया गया, प्रकरण मे थाना सरंगाव मे थाना सरगांव मे 41/26 धारा 318(4), 336(3), 338,340(2),61(2),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
प्रकरण मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन मे सरगांव पुलिस द्वारा प्रकरण मे विवेचना के दौरान फिरंता दास पात्रे एवं छगन लाल वर्मा दोनो पार्टनरों के साथ धोखाधड़ी कर कुल 15,00,000 (पन्द्रह लाख रूपये) योजनाबद्ध तरीके से फर्जी आधारकार्ड बनाकर उक्त भूमि को डी.आर.एस. फर्म के लिये क्रय करना पाया गया एवं विक्रयनामा पत्रक स्वयं छगनलाल वर्मा साक्षी बनकर प्रतिफल की राशि प्राप्त करना स्वीकार किया है, आरोपी छगनलाल वर्मा के द्वारा कथित विक्रयनामा पंजी की आवेदक द्वारा सत्यापित प्रति एवं आरोपी द्वारा प्रयोग किये गये फर्जी आधारकार्ड को जप्त कर आरोपी छगन लाल वर्मा पिता स्व.चैतराम उम्र 51 वर्ष निवासी बलौदाबाजार जिला बलौदाबाजार छ.ग. का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने एवं गिरफ्तारी योग्य सबूत पाये जाने से दिनांक 31.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही मे उपनिरी.संतोष शर्मा थाना प्रभारी सरगांव, प्र.आर.ज्वाला प्रसाद, आर.रिपीन बनर्जी, सुरज धुरी, रामु निषाद की अहम भूमिका रही।

*नक्सलवाद को लेकर लोकसभा में गरजे सांसद संतोष पांडेय, बोले- छग में अंतिम सांस ले रहा नक्सलवाद*

0

नक्सलवाद को लेकर लोकसभा में गरजे सांसद संतोष पांडेय, बोले- छग में अंतिम सांस ले रहा नक्सलवाद

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) से मुक्त करने हेतु केंद्र सरकार के ठोस प्रयासों पर चर्चा की शुरुआत किया सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में गरजते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सशक्त रणनीति के मार्गदर्शन में देश में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई तेज़ी से आगे बढ़ रही है मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद मुक्त बनाने का लक्ष्य यह केवल संकल्प नहीं बल्कि केंद्र सरकार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुरक्षा बलों और जनता के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बनने की दिशा में एक मजबूत कदम है छत्तीसगढ़ सरकार पुलिस बल और हमारे वीर जवानों का अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति है उन्होंने कहा कि छग में बड़े पैमाने पर नक्सलवाद था जो अंतिम सांस ले रहा है ये हमारे नेतृत्व की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है अब बस्तर सहित सभी नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में तेजी से विकास होगा क्षेत्र में शांति व भयमुक्त वातावरण होगा।

—————————————

*गर्मी में पेयजल की समस्या ना हो, इसका ध्यान रखें-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

0

गर्मी में पेयजल की समस्या ना हो, इसका ध्यान रखें-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

0.ग्रीष्मकालीन से पूर्व जल प्रदाय विभाग की समीक्षा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- ग्रीष्म ऋतु में पानी की समस्या ना हो इसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने जल प्रदाय विभाग की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा की ग्रीष्म कालीन में शुद्व पेयजल सप्लाई में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो लोगों को दोनो समय पर शुद्व पेयजल उपलब्ध हो इसका पूर्ण ध्यान रखे बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने जल प्रदाय विभाग अंतर्गत पेयजल सप्लाई व फिल्टर प्लांट हो रहे कार्यो को लेकर समीक्षा की उन्होनें कहा कि गर्मी में पानी की समस्या उत्पन्न हो जाता है जिसे ध्यान में रखते हुए पहले से तैयारी कर लेवें सभी पंप ऑपरेटर अपने फिल्ड प्रभारी के बिना अनुमति के अवकाश पर ना जावें समयानुसार अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वार्डो में पेयजल सप्लाई करें तथा वार्डो से शिकायत ना आयें इसका पूर्ण ध्यान रखे उन्होनें कहा कि वार्ड की नागरिकों से अपना व्यवहार अच्छा रखे ताकि पेयजल सप्लाई के दौरान परेशानी ना हो।

*शुद्व पेयजल प्रदान करना पहली प्राथमिकता-अध्यक्ष*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने विभागीय अधिकारियों ऑपरेटेरो को निर्देशित करते हुए कहा कि शुद्व पेयजल प्रदान करना हमारा प्रथम कर्तव्य है नागरिकों को शुद्व पेयजल मिले इसका पूर्ण ध्यान रखे फिल्टर प्लांट में पर्याप्त मात्रा में एलम ब्लीचिंग व अन्य आवश्यक सामाग्री का भंडारण करके रखे उन्होनें कहा कि ग्रीष्मकाल में पानी की मांग सामान्य दिनों से कहीं अधिक बढ़ जाती है ऐसे में शुद्ध पेयजल की सतत् और समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक हो जाता है इस उद्देश्य को सफल बनाने के लिए हम सबको प्रयास करना होगा।
बैठक में जल प्रदाय विभाग के प्रभारी सदस्य सभापति दुर्गेश अवस्थी, उपअभियंता शिवकुमार गर्ग , फिल्ड प्रभारी अशोक पटेल भी उपस्थित रहें।

—————————————

*🚔थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर रतनपुर पुलिस का प्रहार*

0

*🚔थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर रतनपुर पुलिस का प्रहार*

🔹 रतनपुर-कोटा मार्ग पर राहगीरों को रोककर चाकू से हमला करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, 02 विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए।
🔹 वाहनों पर पत्थर मारने वाले 02 बदमाश भी गिरफ्तार

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-प्रार्थी सुमित कुमार रजवाड़े (उम्र 36 वर्ष) द्वारा थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 30.03.2026 को दोपहर लगभग 03:00 बजे, वह अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम कोरबाभांवर जा रहे थे।

जूनाशहर बाईपास रोड के पास 04 अज्ञात व्यक्ति पल्सर मोटरसाइकिल से आए, रास्ता रोककर शराब पीने हेतु पैसे की मांग करने लगे। पैसे देने से मना करने पर गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी एवं मारपीट की गई।

➡️ इस पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 251/2025 धारा 126(2), 119(1), 296, 115(2), 351(3), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

⸻

इसी प्रकार, प्रार्थी राहुल सिदार (उम्र 22 वर्ष) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 29.03.2026 को रात्रि लगभग 09:30 बजे, वह अपने साथियों के साथ शादी से लौटते समय जूनाशहर-लखनी देवी मंदिर मार्ग पर पहुँचे, जहाँ 04 अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए और रास्ता रोककर पैसे की मांग की।

पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की तथा एक आरोपी ने अजय ध्रुव पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

➡️ इस पर थाना रतनपुर में धारा 126(2), 119(1), 296, 351(3), 118(1), 118(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

⸻

👮‍♂️ पुलिस कार्यवाही

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई।

➡️ पुलिस टीम द्वारा 04 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
➡️ आरोपियों के कब्जे से चाकू बरामद किया गया।

🔹 गिरफ्तार आरोपी
1. मनीष मरावी (उम्र 21 वर्ष), निवासी अमतरा, थाना कोनी
2. विक्रम मरावी (उम्र 20 वर्ष), निवासी जूनाशहर, थाना रतनपुर

➡️ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
➡️ 02 विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही कर बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

⸻

🪨 पत्थरबाजी की घटना में कार्यवाही

रतनपुर-कोटा मार्ग पर वाहनों पर पत्थर फेंकने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा:

🔹 सिद्धार्थ धुर्व्रे (उम्र 20 वर्ष)
🔹 उमेन्द्र सिंह (उम्र 25 वर्ष)

निवासी जूनाशहर को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 170 BNS के तहत कार्यवाही की गई।

⸻

👏 सराहनीय योगदान

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन के नेतृत्व में:
निरीक्षक नीलेश कुमार पाण्डेय,
उप निरीक्षक विष्णु यादव,
सउनि दिनेश तिवारी,
प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह,
आरक्षक गोविंदा जायसवाल, धीरज कश्यप, संजय यादव की सराहनीय भूमिका रही।

*जांजगीर-चांपा: ओवरलोड हाईवा से बढ़ रहा हादसों का खतरा, प्रशासन मौन*

0

जांजगीर-चांपा: ओवरलोड हाईवा से बढ़ रहा हादसों का खतरा, प्रशासन मौन

मनोज साहू ब्यूरो  जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत तारौद और लटिया में संचालित क्रेशर खदानों से निकलने वाले हाईवा और ट्रेलर वाहनों की ओवरलोडिंग से सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, खदानों से गिट्टी परिवहन करने वाले भारी वाहन क्षमता से अधिक लोड लेकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ओवरलोड होने के कारण गिट्टी रास्ते में गिरती रहती है, जिससे सड़क पर फिसलन और दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। आए दिन छोटे-बड़े हादसों की खबरें सामने आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि कई हाईवा और ट्रेलर वाहनों में नियमों के विपरीत एक्स्ट्रा बॉडी बनवाकर अधिक मात्रा में गिट्टी लोड की जा रही है, जो सीधे तौर पर यातायात नियमों का उल्लंघन है।
स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि इस मामले में खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे वाहन संचालकों के हौसले बुलंद हैं।
ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाई जाए, दोषी वाहन चालकों और संचालकों पर कार्रवाई की जाए, तथा सड़कों की नियमित निगरानी की जाए ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।