Home Blog Page 225

*विधायक भावना बोहरा ने रायपुर में किया पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत कहा यह भवन पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों के विश्वास और सेवा का संकल्प है*

0

विधायक भावना बोहरा ने रायपुर में किया पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत कहा यह भवन पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों के विश्वास और सेवा का संकल्प है

0.भावना दीदी की एक और गारंटी हुई पूरी रायपुर में पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत से मरीजों के परिजनों को मिलेगी निःशुल्क ठहरने व भोजन की सुविधा

0.अब पंडरिया विधानसभा से उपचार हेतु गए मरीजों के परिजनों के लिए रायपुर में होगा सर्वसुविधायुक्त आशियाना विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया सेवा सदन किया जनता को समर्पित।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- किसी भी जनप्रतिनिधि की असली पहचान केवल विकास कार्यों से नहीं बल्कि उस संवेदनशीलता से होती है जिसके साथ वह अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी बनता है पंडरिया विधानसभा में इसी भावना को साकार करते हुए विधायक भावना बोहरा द्वारा “पंडरिया सेवा सदन” की शुरुआत एक ऐसे जनहितकारी प्रयास के रूप में सामने आई है जो न केवल सुविधा प्रदान करता है बल्कि मानवीय संवेदना का भी प्रतीक है पंडरिया विधानसभा से बड़ी संख्या में मरीज बेहतर उपचार के लिए राजधानी रायपुर का रुख करते हैं लेकिन इस दौरान उनके साथ आने वाले परिजनों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है अस्पतालों के आसपास महंगे ठहरने के विकल्प भोजन की व्यवस्था और दैनिक जरूरतों को पूरा करना ये सभी समस्याएं पहले से ही परेशान परिवारों के लिए एक अतिरिक्त बोझ बन जाती थीं ऐसे समय में आर्थिक दबाव के साथ-साथ मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है इन्हीं चुनौतियों को समझते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने “भावना दीदी की गारंटी” में किए अपने संकल्प को दोहराते हुए राजधानी रायपुर के सेक्टर-2 में पंडरिया सेवा सदन जनता को समर्पित किया यह पहल इस सोच का परिणाम है कि पंडरिया विधानसभा से रायपुर में इलाज के लिए आए किसी भी परिवार को अपने रहने और भोजन की चिंता न करनी पड़े बल्कि वे पूरी तरह से अपने मरीज के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें इस सेवा का लाभ लेने के लिए मोबाइल नम्बर पर 7747892000 एवं 7747992000 पर संपर्क कर सकते हैं इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण और पंडरिया विधानसभा कमरे परिवारजनों की सेवा के प्रति अपने संकल्प की एक और कड़ी को पूरा करने का विशेष दिन है भावना दीदी की गारंटी में हमने जनता की सेवा हेतु यह संकल्प किया था और आज उसे पूर्ण होता देख मेरे लिए गर्व और गौरव का विषय है इसके लिए मैं पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ यह संकल्प आप सभी के विश्वास सहयोग और मार्गदर्शन से सिद्धि तक पहुंचा है उन्होंने बताया कि राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर सेक्टर-2 में स्थित यह सेवा सदन पूर्णतः निःशुल्क सुविधा प्रदान करता है यहां ठहरने के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित कमरे शुद्ध एवं सात्विक भोजन, स्नान और शौचालय की समुचित व्यवस्था, पर्याप्त जल आपूर्ति, प्रकाश और रात्रि विश्राम के लिए बिस्तर जैसी सभी आवश्यक व रोजमर्रा से जुड़ीं सुविधाएं उपलब्ध हैं यह स्थान केवल एक आश्रय स्थल नहीं बल्कि उन परिवारों के लिए एक भरोसेमंद सहारा है जो अपने प्रियजनों के उपचार के लिए घर से दूर आते हैं “पंडरिया सेवा सदन” की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह केवल भौतिक सुविधाओं तक सीमित नहीं है बल्कि यह मरीजों के परिजनों को मानसिक शांति और भावनात्मक संबल भी प्रदान करेगा जब किसी कठिन परिस्थिति में व्यक्ति को सहारा मिलता है तो वह अपने संघर्ष को अधिक मजबूती से लड़ पाता है यही इस सेवा सदन का मूल उद्देश्य जनता के साथ हर सुख-दुःख में साथ खड़े रहना उनके कष्ट को कम करना और उन्हें यह एहसास दिलाना कि वे अकेले नहीं हैं भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा वासियों की सुविधा, स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन के लिए किया गया हर संकल्प हमारे लिए सर्वोपरि है “भावना दीदी की गारंटी” केवल एक वादा नहीं बल्कि जनसेवा का अटूट संकल्प है। यह पहल समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सहारा देने के साथ-साथ जनकल्याण की भावना को और सशक्त करती है पंडरिया विधानसभा की जनता ने जिस विश्वास के साथ मुझे सपनी सेवा का अवसर प्रदान किया जनता के उस विश्वास के प्रति हमने निरंतर प्रयास किये हैं चाहे वह बेटियों की शिक्षा के लिए 8 निःशुल्क बस सेवा का संचालन, आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित सहयता के लिए 8 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना से आज जनता की हर परिस्थिति में सुविधा मिल रही है पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की बात करें तो 500 किलोमीटर से अधिक की सड़कों का निर्माण 300 करोड़ से अधिक के बहुप्रतीक्षित सिंचाई परियोजनाएं, पुल-पुलिया निर्माण स्वच्छता एवं आवास, वनांचल क्षेत्रों में सड़क बिजली और पानी की पर्याप्त व्यवस्था जैसे अनेकों काम आज गतिमान हैं जिससे पंडरिया विधानसभा की तस्वीर बदल रही है जनसेवा और विकास इसी लक्ष्य के साथ हम निरन्तर अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहें हैं और आने वाले समय में जनहित व क्षेत्र के विकास से जुड़े हर कार्य निरन्तर जारी रहेंगे।

—————————————

*लोरमी एसडीएम ने ईंधन आपूर्ति के संबंध में ली समीक्षा बैठक*

0

*लोरमी एसडीएम ने ईंधन आपूर्ति के संबंध में ली समीक्षा बैठक*

*पीएम सूर्यघर योजना का लाभ उठाने संचालकों को किया प्रेरित*

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी,// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार स्थानीय रेस्ट हाउस में आज लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी ने सभी पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसी संचालकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने गैस एवं ईंधन आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और सभी संचालकों को निर्देशित किया कि आपूर्ति व्यवस्था को लगातार सुचारू बनाए रखें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। संचालकों ने जानकारी दी कि क्षेत्र में गैस और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा कहीं भी किसी प्रकार की कमी या व्यवधान की स्थिति नहीं है।
बैठक के दौरान संचालकों को ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ की विस्तृत जानकारी दी गई। एसडीएम श्री पुजारी ने बताया गया कि इस योजना के तहत सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली खर्च में कमी लाई जा सकती है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने सभी पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसी संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में सोलर इंस्टॉलेशन कराने के लिए प्रेरित किया। इस पर संचालकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए योजना के अंतर्गत इंस्टॉलेशन कराने की सहमति दी।

 

*अकलतरा में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया*

0

अकलतरा में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा। थाना रोड अकलतरा में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला और धार्मिक वातावरण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में सर्वश्री भविष्य चन्द्राकर, डॉ. रामायण सिंह, सुमित अग्रवाल, मुकू अग्रवाल, दिनेश दास मंहत (पार्षद), पुरूषोत्तम मोनू नामदेव (पार्षद), नवलकिशोर उपाध्याय, अनिल चन्द्राकर, श्रीकृष्णकांत चन्द्राकर, राजेश चन्द्राकर, रोहित निर्मलकर, अमित अग्रवाल सहित श्रीमती मनीषा चन्द्राकर, श्रीमती पूनम सिंह और श्रीमती रश्मि अरोरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उल्लास का माहौल बना रहा।

*जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग गांवों में दबिश देकर कुल 13.68 लीटर देशी मदिरा और 3 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इस दौरान तीन आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें एक आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

*सेतगंगा मंडल में भाजपा संगठन का विस्तार, ऋतुराज सिंह परिहार बने महामंत्री — कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को मजबूती देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी द्वारा आज सेतगंगा मंडल के कार्यकर्ताओं की नई नियुक्तियां की गईं। इस क्रम में युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ता ऋतुराज सिंह परिहार को सेतगंगा मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया तथा पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि ऋतुराज सिंह परिहार लंबे समय से सामाजिक और वैचारिक संगठनों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठनों में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। संगठन में उनकी सक्रियता, कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने नियुक्ति के अवसर पर कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा का हमेशा सम्मान किया जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऋतुराज सिंह परिहार अपने अनुभव और ऊर्जा के दम पर सेतगंगा मंडल में संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


नवनियुक्त महामंत्री ऋतुराज सिंह परिहार ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के विचारों को आम जनता तक पहुंचाना, कार्यकर्ताओं को संगठित रखना और क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। इस नियुक्ति के बाद सेतगंगा मंडल के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की। कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भाजपा और अधिक सशक्त होकर उभरेगी। गौरतलब है कि भाजपा लगातार अपने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप रही है। सेतगंगा मंडल में की गई यह नियुक्ति भी उसी कड़ी का हिस्सा मानी जा रही है, जिससे पार्टी की पकड़ क्षेत्र में और मजबूत होगी।

*मुंगेली में विकास कार्यों की समीक्षा: जल संचय और पीएम आवास योजना को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश*

0


तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली आज जिला पंचायत मुंगेली के सभाकक्ष में सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से जल संचय जन भागीदारी (JSJB 2.0) और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
जल संचय ही भविष्य का आधार: JSJB 2.0
बैठक के प्रथम चरण में जल संचय जन भागीदारी अभियान (JSJB 2.0) की समीक्षा करते हुए सीईओ जिला पंचायत ने स्पष्ट किया कि जल संरक्षण केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है।
जन भागीदारी पर जोर: जल स्रोतों के पुनरुद्धार और नए जल संचय ढाँचों के निर्माण में आम जनता और समुदायों को सक्रिय रूप से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
मनरेगा के साथ समन्वय: सहायक परियोजना अधिकारियों (मनरेगा) को निर्देशित किया गया कि वे जल संचय कार्यों को प्राथमिकता दें और तकनीकी सहायकों के माध्यम से गुणवत्ता सुनिश्चित करें।
पीएम आवास योजना: ‘हर पात्र हितग्राही को मिले अपना घर’
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए सीईओ ने लंबित आवासों को तत्काल पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।
आवास मित्रों की भूमिका: सभी आवास मित्रों और इंजीनियरों को निर्देशित किया गया कि वे धरातल पर जाकर निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग करें और हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करें।
किस्त भुगतान में तेजी: सीईओ ने स्पष्ट किया कि निर्माण के विभिन्न चरणों के अनुसार राशि का भुगतान समय पर किया जाए ताकि कार्य की गति बाधित न हो।
“विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँचे।”
— मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जिला पंचायत मुंगेली
बैठक में जिला समन्वयक, विकासखंड समन्वयक, सहायक परियोजना अधिकारी (मनरेगा) मुंगेली/ लोरमी/पथरिया के सीईओ, नगर पंचायत, नगर पालिका के सीएमओ सहित सभी आवास मित्र, इंजीनियर और तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।

*वार्ड पार्षद रोशन सोनी की सक्रियता से एंड्रूज वार्ड में श्रम कल्याणकारी योजनाओं का शिविर, 35 श्रमिकों के बने कार्ड*

0


तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली नगर पालिका अंतर्गत एंड्रूज वार्ड में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए पंजीयन शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर जय राम साहू के घर के पास सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक संचालित हुआ।
शिविर में कुल 75 हितग्राहियों ने भाग लिया, जिनमें से 35 श्रमिकों के श्रमिक कार्ड बनाकर उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित श्रम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
वार्ड पार्षद रोशन सोनी की इस जनहितकारी पहल की वार्डवासियों ने सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में भी ऐसे ही कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद रोशन सोनी ने कहा कि पंक्ति के अंतिम छोर तक प्रत्येक नागरिक को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना ही उनका प्रथम उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना एक जिम्मेदार एवं कर्तव्यनिष्ठ जनप्रतिनिधि का पहला कर्तव्य होता है।
यह शिविर श्रमिकों को जागरूक करने और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में एक सफल प्रयास साबित हुआ।

*सेवा भारती मुंगेली का सराहनीय अभियान: बेजुबान जीवों के लिए 10 वर्षों से जारी ‘कोटना’ सेवा*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली — भीषण गर्मी के दिनों में जहां इंसानों को पानी की जरूरत बढ़ जाती है, वहीं बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना एक बड़ी सेवा मानी जाती है। इसी मानवीय भावना को जीवंत रखते हुए सेवा भारती मुंगेली द्वारा पिछले लगातार 10 वर्षों से नगर में “कोटना” (पानी की टंकी) रखने का सराहनीय अभियान चलाया जा रहा है।
इस वर्ष भी सेवा भारती मुंगेली द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर कोटना रखकर पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की जाएगी। संगठन का उद्देश्य है कि गर्मी के दौरान कोई भी बेजुबान जीव प्यासा न रहे और उन्हें आसानी से स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके। इस संबंध में पार्षद रोशन सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान पूरी तरह से जनसहभागिता पर आधारित है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि जो भी व्यक्ति अपने घर, दुकान या प्रतिष्ठान के सामने कोटना रखना चाहते हैं, वे आगे आएं और जिम्मेदारीपूर्वक उसमें नियमित रूप से पानी भरते रहें। इससे न केवल जीवों की प्यास बुझेगी, बल्कि समाज में सेवा और करुणा का संदेश भी फैलेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल एक सेवा नहीं बल्कि एक पुण्य का कार्य है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। छोटे-छोटे प्रयास मिलकर एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं और जीवों के प्रति हमारी संवेदनशीलता को दर्शाते हैं।
इस अभियान में सहयोग करने के इच्छुक लोग नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—
📞 9977586333
📞 7000316598
📞 9098997800
📞 8319651787
📞 9893638419
सेवा भारती मुंगेली ने सभी नागरिकों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि इस गर्मी में हर जीव को पानी मिल सके और “जीव सेवा ही शिव सेवा” का संदेश साकार हो सके।

*अंतरजिला जुड़ियानों के विरूद्ध बिर्रा पुलिस की छापेमार कार्यवाही*

0

 

* *अंतरजिला जुड़ियानों के विरूद्ध बिर्रा पुलिस की छापेमार कार्यवाही*

* *बिर्रा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सोनादह आम बगीचा में जुआ खेल रहे 12 जुआड़ियानों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*

* *जुआड़ियों के कब्जे से दो अलग -अलग प्रकरणों में कुल 15970/- रूपये एवं तास बरामद किया*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-*पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में जुआ सट्टा पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी थाना बिर्रा पुलिस द्वारा दिनांक 01.04.2026 को जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबीर की सूचना पर बिर्रा पुलिस स्टॉफ के द्वारा ग्राम सोनादह आम बगीचा के पास घेराबंदी कर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर जुआ रेड की कार्यवाही कर जुआडियानों को पकड़ा गया जिनके विरूद्ध दो फड़ संचालित होना पाये जाने से विधिवत् धारा 3(2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अलग -अलग दो प्रकरण की कार्यवाही किया गया। उक्त जुआ में अंतरजिला जिला बिलाईगढ़-सारंगढ़, सक्ती, जिला जांजगीर -चांपा के जुआड़ियानों के विरूद्ध बिर्रा पुलिस ने कार्यवाही किया गया।

*’गिरफ्तार आरोपी*

(1) प्रदीप कुमार पिता अवधराम खूंटे उम्र 25 वर्ष साकिन सोनादह थाना बिर्रा

(2) कृष्णा मनहर पिता जमुना मनहर उम्र 27 वर्ष साकिन सोनादह थाना बिर्रा

(3) शिवा निराला पिता बैसाखू उम्र 28 वर्ष साकिन सोनादह थाना बिर्रा

(4) दुर्गेश साहू पिता दिनदयाल साहू उम्र 24 वर्ष साकिन नगरदा थाना बिलाईगढ़

(5)लोकनाथ खूंटे पिता प्रेमलाल खूंटे उम्र 25 वर्ष साकिन सोनादह थाना बिर्रा

(6) खोलबहरा रात्रे पिता गेंदराम रात्रे उम्र 27 वर्ष साकिन सोनादह थाना बिर्रा

(7) डहारू कश्यप पिता जीतराम कश्यप उम्र 40 वर्ष साकिन जमड़ी थाना हसौद जिला सक्ती

(8) मंजित सारथी पिता स्व. लक्ष्मी सारथी उम्र 39 वर्ष साकिन जमड़ी थाना हसौद जिला सक्ती

(9) धर्मेश कुमार धीवर पिता गंगाप्रसाद धीवर उम्र 35 वर्ष साकिन केरा थाना नवागढ़

(10) सम्मेलाल कश्यप पिता महेतरू कश्यप उम्र 33 वर्ष साकिन सिंघुल थाना शिवरीनारायण

(11) राकेश साहू पिता माखन लाल साहू उम्र 33 वर्ष साकिन किरीत थाना नवागढ़

(12) खिरोज कुमार रात्रे पिता उदित नारायण रात्रे उम्र 44 वर्ष साकिन हसौद थाना हसौद

*उपरोक्त कार्यवाही* में थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जय कुमार साहू, स0उ0नि0 नरेन्द्र शुक्ला, स0उ0नि0 तीजराम जांगडे़, प्र.आर. गौतम गोविन्द पाण्डेय, प्र.आर दोमनिक तिग्गा, आरक्षक रघुवीर यादव, रामसाय साहू, दिलीप कश्यप, पतिराम यादव, राजकुमार जोशी, जनक राम कश्यप का विशेष योगदान रहा।

*गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन*

0

*गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन*

*14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,/ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में पारंपरिक भारतीय खेल मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने अपने अद्भुत संतुलन, शक्ति एवं लचीलापन का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मल्लखंभ जो कि भारत की प्राचीन खेल परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, को इस प्रतियोगिता में डेमो खेल के रूप में शामिल किया गया है। इसके माध्यम से पारंपरिक खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देश के 14 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं, जिससे आयोजन को राष्ट्रीय स्तर की गरिमा प्राप्त हो रही है। मल्लखंभ प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग में टीम चौंपियनशिप (पोल एवं रोप मल्लखंभ), पिरामिड चौंपियनशिप तथा पुरुष एवं महिला वर्ग में पिरामिड, पोल एवं रोप मल्लखंभ, हैंगिंग मल्लखंभ शामिल हैं। टीम स्पर्धाओं में अधिकतम 6 खिलाड़ियों की भागीदारी निर्धारित की गई है।

गांधी स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने पोल एवं रस्सी मल्लखंभ पर आकर्षक करतब प्रस्तुत किए। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दर्शकों ने उत्साहपूर्वक तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना एवं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। इस आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।