Home Blog Page 224

*श्रीराम प्रभात फेरी समिति खर्रीपारा द्वारा पड़ाव चौक में प्याऊ घर स्थापित किया गया*

0


तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पड़ाव चौक स्थित हनुमान मंदिर में श्रीराम प्रभात फेरी एवं हनुमान चालीसा पाठ समिति के सदस्य द्वारा हर्षोल्लास से श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सदस्यों द्वारा हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया गया तथा भंडारे का आयोजन कर विशाल जन समुदाय को सदस्यों ने प्रसाद का वितरित किया एवं इस शुभ अवसर पर नागरिकों को शीतल पेय जल हेतु प्याऊ घर की स्थापना की गई। जिसका उद्घाटन मुंगेली नगर पालिका सी एम ओ ठा.होरी सिंह जी के सानिध्य में किया गया।
3 जनवरी 2021 से संचालित श्रीराम प्रभातफेरी समिति खर्रीपारा प्रति प्रभात धार्मिक जनजागरण के साथ साथ पौधारोपण कर पर्यावरण को भी पोषित करने का उल्लेखनीय कार्य कर रही है।
इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य एवं वार्ड पार्षद भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहल्ला वासियों एवं गणमान्य नागरिकों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

*जिला कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशानुसार *

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लोरमी श्री अजित पुजारी द्वारा एसडीएम कार्यालय लोरमी में विकासखंड में संचालित निजी हायर सेकेंडरी विद्यालयों के संचालकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विकासखंड स्तर पर MBU, आधार एवं अग्निवीर पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विद्यालय संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम श्री पुजारी ने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया कि वे विद्यार्थियों को इन महत्वपूर्ण पंजीयन प्रक्रियाओं से जोड़ते हुए लक्ष्य अनुसार प्रगति सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही बैठक में सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु विद्यालय संचालकों को प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से आम नागरिकों को सौर ऊर्जा से जोड़ते हुए विद्युत व्यय में कमी लाई जा सकती है।
बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री चंदन शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*सुरीघाट में सड़क हादसा — डॉक्टर की तत्परता बनी जीवन की उम्मीद*

0


तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली।सुरीघाट में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर जीवन की नाजुकता का एहसास कराया, लेकिन इसी घटना में मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की एक प्रेरणादायक मिसाल भी देखने को मिली।
ग्राम देवरी निवासी लगभग 24 वर्षीय युवक त्रिलोक महिलांग उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए, जब वे रास्ते से गुजर रहे थे और अचानक हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।
ऐसे संकटपूर्ण क्षण में मौके पर मौजूद डॉ. मनीष बंजारा किसी देवदूत की तरह सामने आए। उन्होंने न केवल तुरंत प्राथमिक उपचार प्रदान किया, बल्कि संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए स्वयं घायल युवक को ऑटो में बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया और भर्ती कराया।
समय पर मिली यह चिकित्सा सहायता ही उस अनमोल जीवन को बचाने की सबसे बड़ी वजह बनी।
गौरतलब है कि हाल ही में सड़क सुरक्षा 2026 के अंतर्गत दुर्घटनाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. मनीष बंजारा को रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
यह घटना उनके समर्पण और सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है।
डॉ बंजारा ने अपील की
आप सड़क पर किसी दुर्घटना को देखें, तो मूक दर्शक न बनें।
आपकी थोड़ी सी मदद, किसी के लिए जीवनदान साबित हो सकती है।

*अखिल टोन्डर को उपाध्यक्ष पुनः बनाने पर क्षेत्र में खुशी लहर*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मुंगेली ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण मुंगेली पूर्व विधायकगण मुंगेली पुर्व प्रत्याशी, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन के सहमति से पुनः एक बार अखिल टोन्डर को उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगेली का दायित्व दिया गया है अखिल टेंडर ने अपने उद्बोधन में कहा कि लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी के हित में रहकर हमेशा कार्य कर रहा हु । साथ ही कांग्रेस पार्टी ने मुझे पुर्व में भी बुथ अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष जोन प्रभारी,प्रवक्ता,महामंत्री, जिला सहसचिव, के साथ उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगेली इन सभी पद में रहकर कांग्रेस पार्टी का हाथ मजबूत किया वहीं सेतगंगा ग्रामीण क्षेत्र में विधानसभा या लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को हमेशा जीत दर्ज कराई है वही पार्टी में हमेशा सक्रियता को देखते हुए पुनः एक बार जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा जी ब्लॉक अध्यक्ष रघुराज सिंह ठाकुर ने विश्वास जताया । हमेशा पार्टी के हित में रहकर कार्य करने का जवाबदारी दी गई । वही जिला मुंगेली से लेकर ग्रामीण अंचल तक कार्यकर्ताओं के चेहरा में फिर से खुशी की लहर दिखाई दे रही है वहीं टोन्डर ने आगे कहा वरिष्ठ कांग्रेसजन का आदेश का पालन करुंगा।

*नई सोच और तकनीक ने बनाया सफल किसान, अब लहलहा रही है खुशहाली*

0

*नई सोच और तकनीक ने बनाया सफल किसान, अब लहलहा रही है खुशहाली*

*सरकारी योजना का सही उपयोग, खेती बनी फायदे का सौदा*


संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर,/तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम बहतराई के किसान श्री हार्दिक कश्यप ने यह साबित कर दिया है कि अगर किसान नई तकनीक अपनाने का साहस करे तो कम जमीन में भी अच्छी आमदनी हासिल की जा सकती है। पहले वे पारंपरिक तरीके से बैंगन की खेती करते थे, लेकिन मृदा जनित रोगों और कीटों के कारण उनकी फसल बार-बार खराब हो जाती थी, जिससे उन्हें मेहनत के अनुसार लाभ नहीं मिल पाता था और खेती में अनिश्चितता बनी रहती थी।
इसी दौरान उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने उन्हें राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के बारे में जानकारी दी। हार्दिक कश्यप ने इस अवसर को पहचाना और ग्राफ्टेड बैंगन की खेती अपनाने का निर्णय लिया। योजना के तहत उन्हें उन्नत पौधे, खाद एवं दवाओं पर अनुदान और आधुनिक खेती की पूरी तकनीकी जानकारी दी गई। उन्होंने नई तकनीक के अनुसार खेती की शुरुआत की और धीरे-धीरे परिणाम सामने आने लगे। आज उनके खेत में बैंगन की फसल लहलहा रही है। मात्र 0.400 हेक्टेयर भूमि में उन्होंने लगभग 250 से 270 क्विंटल उत्पादन प्राप्त किया है। जहां पहले उनकी आय सीमित थी, वहीं अब वे 2.50 से 3 लाख रुपये तक की आय प्राप्त कर रहे हैं। यह बदलाव न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रहा है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ा रहा है।
किसान हार्दिक कश्यप का मानना है कि खेती में बदलाव और नई तकनीकों को अपनाना ही सफलता की कुंजी है। वे अन्य किसानों से भी अपील करते हैं कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आधुनिक खेती की ओर कदम बढ़ाएं। उनकी यह सफलता की कहानी क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है और यह संदेश दे रही है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से खेती को लाभ का सौदा बनाया जा सकता है।

*खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

0

*खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

*जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव*

*व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के लिए 2 लाख रुपये, रजत के लिए 1.5 लाख रुपये और कांस्य के लिए 1 लाख रुपए: दलीय स्पर्धाओं में स्वर्ण के लिए 1 लाख रुपये, रजत के लिए 75 हजार रुपये और कांस्य के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा*

*खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ में होंगे आयोजित*

*समापन समारोह में बॉक्सर मेरीकॉम और फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया हुए शामिल*

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल आडिटोरियम रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 दिनों में छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर जो जोश और ऊर्जा देखने को मिली, उसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन देश की आदिवासी प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने और उनकी खेल क्षमता को सामने लाने का अनूठा अवसर साबित हुआ है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विजन और मार्गदर्शन के कारण छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ। साथ ही केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के निरंतर सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ आज देश के खेल मानचित्र में प्रमुख स्थान पर स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि अब यह गेम्स प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ में आयोजित किए जाएंगे, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनजातीय समाज और खेल का रिश्ता सदियों पुराना है। तीरंदाजी, दौड़ और कुश्ती जैसे खेल जनजातीय जीवन का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। उन्होंने स्वयं के जनजातीय पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि जनजातीय समाज में अपार ऊर्जा और प्रतिभा निहित है, जिसे सही मंच मिलने पर देश-विदेश में पहचान मिल सकती है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि देश की एकता, संस्कृति और कौशल का महाकुंभ बनकर उभरा है। देशभर के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जनजातीय खिलाड़ियों ने इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह आयोजन आदिवासी युवाओं को सशक्त बनाने और खेलों को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खिलाड़ियों ने केवल जीत के लिए नहीं, बल्कि साहस और उत्कृष्टता की नई कहानियां रचने के लिए प्रतिस्पर्धा की है। उन्होंने यह साबित किया है कि प्रतिभा केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि बस्तर, सरगुजा, झारखंड और पूर्वोत्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में भी भरपूर है।

समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले कर्नाटक, द्वितीय स्थान ओडिशा और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले झारखंड के खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने कुल 19 पदक (03 स्वर्ण, 10 रजत और 06 कांस्य) हासिल किए हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि स्विमिंग में अनुष्का भगत ने 4 रजत पदक जीते, निखिल खलखो और न्यासा पैकरा ने भी पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। एथलेटिक्स में सिद्धार्थ नागेश ने स्वर्ण और रजत पदक जीते, वहीं अन्य खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वेटलिफ्टिंग में निकिता ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश की बेटियों का मान बढ़ाया। बालिका वर्ग फुटबॉल टीम ने स्वर्ण और बालक वर्ग हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और समर्पण से वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने पदक विजेताओं के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा भी की। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के लिए 2 लाख रुपये, रजत के लिए 1.5 लाख रुपये और कांस्य के लिए 1 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। वहीं दलीय स्पर्धाओं में स्वर्ण के लिए 1 लाख रुपये, रजत के लिए 75 हजार रुपये और कांस्य के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने अंत में सभी खिलाड़ियों, कोच, आयोजन समिति, अधिकारियों और सहयोगी संस्थाओं को इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ जनजातीय खेलों का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत उन्हें ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक अवश्य पहुंचाएगी।

समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश के जनजातीय खिलाड़ियों ने इस खेल महाकुंभ में उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। उन्होंने बताया कि यह पहला अवसर है जब इस स्तर पर ट्राइबल गेम्स का आयोजन किया गया, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में यह आयोजन संभव हो पाया।श्री साव ने कहा कि राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के आगमन से लेकर प्रतियोगिता के दौरान आवास, भोजन और अन्य सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की। साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आतिथ्य का अनुभव कराने का भी प्रयास किया गया। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में यह आयोजन और अधिक भव्य रूप में आयोजित होगा। उन्होंने पदक तालिका में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को बधाई दी तथा छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री विकास शील ने सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में देशभर के 2000 से अधिक जनजातीय खिलाड़ी एवं अधिकारियों ने भाग लिया, जिससे यह प्रतियोगिता एक राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण मंच बन गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जनजातीय प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया है। यह मंच खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर देता है।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मेरीकॉम और फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही केबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव श्री विक्रम सिसोदिया, छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार साहू, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार, रायपुर कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में देश भर से आए खिलाड़ी उपस्थित थे।

 *अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे के भीतर सुलझा रहस्य।*

0

 *अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे के भीतर सुलझा रहस्य।*
बुजुर्ग दंपति हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी एंव अन्य आरोपी गिरफतार,
थाना सायबर एवं थाना मुलमुला की संयुक्त कार्यवाही।
डबल मर्डर केस में पुलिस को मिली बडी सफलता।
चोरी करने घुसे आरोपीयो ने दिया घटना को अंजाम।
पहचान छुपाने आरोपियों ने नकली बाल व मुखौटा का किया था इस्तेमाल।
मृतक बुजुर्ग के जागने पर आरोपियों ने किया बुजुर्ग दंपत्ति पर किया हमला जो बना हत्या का कारण।
महिला के शव से चेारी किये जेवर किया गया आरोपियों से जप्त।

*नाम आरोपी:-*
1. गजेन्द्र पाल दिनकर पिता श्यामरतन दिनकर उम्र 24 वर्ष, खपरी थाना मुलमुला
2. सुरेन्द्र यादव पिता स्व. अमरनाथ यादव उम्र 25 वर्ष, खपरी थाना मुलमुला
3. श्यामरतन दिनकर पिता स्व. रामनारायण दिनकर उम्र 53 वर्ष, खपरी थाना मुलमुला
4. विजेन्द्र पाल दिनकर पिता श्यामरतन दिनकर उम्र 26 वर्ष खपरी थाना मुलमुला जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)।

*जप्त साम्रगी:-*
1. घटना में प्रयुक्त दो नग चाकू।
2. चोरी गये एक नग सोने का हार।
3. चांदी का एक जोडा पायल।
4. एक नग मोटरसाईकिल क्र सीजी 11 ए डब्ल्यु 0357

*भूमिका:-*
1. गजेन्द्र पाल – घर के अंदर प्रवेश मृतिका श्यामबाई के उपर चाकू से प्राणघातक वार कर सोने की चैन लेकर भागा।
2. सुरेन्द्र यादव – (मुख्य साजिशकर्ता आरोपी) मृतक के शादी में पहले वीडियोग्राफी का कार्य किया था जिस कारण से इसे घर में पैसा है एवं दोनों मृतक घर में अकेले रहते है कि जानकारी थी जिस पर आरोपी गजेन्द्र के साथ मिलकर योजना बनाकर घर के अंदर प्रवेश मृतक संतराम साहू को उपर चाकू से प्राणघातक हमला कर मृतिका के पहने चांदी के पायल उतारकर लेकर भागा।
3. श्यामरतन दिनकर – घर के बाहर रेकी करना तथा आरोपी गजेन्द्र द्वारा सोने के चैन को देने पर अपने पास रखकर छुपाना।
4. विजेन्द्र पाल – घटना की जानकारी होने के बावजूद आरोपी को छुपने में मदद करना।

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.04.2026 को प्रात: 08.00 बजे ग्राम खपरी से थाना मुलमुला का सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम खपरी निवासी संतराम साहू उम्र 70 वर्ष एवं उसकी पत्नी श्याम बाई साहू उम्र 65 का शव घर में खुन से लतपत हालत में पडा है कि सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी मौका स्थल पहुंचे और घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिया जिस पर बुजुर्ग दंपत्ति के दोहरे हत्या कांड जैसी घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल निरीक्षण कर थाना मुलमुला एव साइबर थाना को घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी एवं प्रकरण के शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा मामला गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक जांजगीर महोदय द्वारा तत्काल फारेंसिक टीम, डाग स्काड तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को मौके पर तलब कर सभी आयामो में साक्ष्य संकलित करने हिदायत दिया श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप सोरी एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में सायबर टीम द्वारा घटनास्थल से लगे सीसीटीव्ही आरोपियों के भागने के संभावित सभी रास्तों का बारीकी से अवलोकन कर आरोपी के पतासाजी प्रारंभ किया गया। साइबर थाना एवं थाना मुलमुला की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास मुखबिर तैनात कर घटना स्थल में रात्रि कैंप कर घटना के संबंध में छोटी सी छोटी जानकारी को एकत्र करना प्रारंभ करना किया गया सर्वप्रथम मृतक के परिवार से सभी सदस्यों एंव आस पडोस के लोगों से पृथक पृथक घटना के संबंध में बारिकी से पुछताछ कर कथन लेखबद्ध किया गया जिससे ज्ञात हुआ कि बुर्जग दंपति घर ग्राम मे अकेले रहते थे तथा ग्राम में किसी से दुश्मनी नही थी। घटना स्थल के निरीक्षण एवं मृतक शरीर की स्थिति के निरीक्षण से यह स्पष्ट हुआ कि दिनांक घटना को आरोपी मृतक के घर चोरी करने के नियत से घुसे थे। मृतक संतराम के नींद से जागने पर आरोपियोें के साथ संघर्ष हुआ। जिसके पश्चात् खपरी एवं आसपास के चोर बदमाश प्रवृति के लडकों के बारें में जानकारी इकट्ठा करने पर जानकारी मिली की ग्राम खपरी निवासी श्यामरतन दिनकर का पूत्र गजेन्द्र दिनकर घटना दिनांक के बाद से ग्राम में उपस्थित नही है। स्थानीय मुखबीर से संदेही गजेन्द्र दिनकर के संबंध में जानाकारी इकट्ठा करने पर ज्ञात हुआ कि घटना दिनांक के बाद से गांव से फरार है जिस पर सायबर टीम द्वारा संदेही गजेन्द्र दिनकर के पतासाजी हेतु तकनीकि माध्यमों का प्रयोग कर संदेही गजेन्द्र दिनकर को उसके ससुराल ग्राम नवागांव थाना मल्हार से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के दाहिने हाथ के दो अंगुली में गहरे कटे चोट के निशान पाये जाने से चोट के संबंध में पूछताछ करने पर पुलिस को गुमराह करने लगा। जिससे कडाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार कर पुलिस को बताया कि मै एवं साथी सुरेन्द्र यादव ने मिलकर यह जानते हुए कि मृतक के घर पैसा है घर में चोरी करने की योजना बनाये थे चोरी करने के लिए गजेन्द्र दिनकर ने अपनी पहचान छुपाने चहरे पर मास्क सिर में टेापी एवं नकली बाल लगाकर दोनों आरोपी मृतक के घर छत से घर में घुसे थे, घुसते समय मृतक संतराम द्वारा उन्हें देखकर हल्ला करने पर सुरेन्द्र यादव अपने पास रखे चाकू से मृतक संतराम के जांघ में चाकू से हमला करने पर उसी समय संतराम साहू की मृत्यु हो गई। मृतक संतराम की अवाज सुनकर उसकी पत्नी श्यामबाई साहू नींद से जाग गई तो गजेन्द्र पाल दिनकर के द्वारा उसके गले एवं चेहरे में धारदार चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई, मृतिका श्यामबाई साहू के पैर के पायल को सुरेन्द्र यादव तथा गले में पहने सोने का माला गजेन्द्र दिनकर उतारकर अपने पास रख लिये तथा दोनों आरोपी मृतक के घर से भाग निकले। आरोपी गजेन्द्र पाल दिनकर के द्वारा घर के बाहर रेकी कर रहे अपने पिता श्यामरतन दिनकर को लूटे हुये सोने का माला को दे दिया और वहां से तीनों आरोपीगण भाग गये। आरोपी गजेन्द्र पाल दिनकर के द्वारा घटना में प्रयुक्त हथियार को नहर के पास खेत के मेड़ में छिपाकर रखना एवं सुरेन्द्र यादव के द्वारा घटना में उपयोग किये गये धारदार हथियार चाकू व चोरी किये गये पायल को अपने घर में बने शौचालय के पास छिपाकर रखना तथा मृतिका के गले से लूटे हुये सोने का हार को श्याम रतन दिनकर अपने भाई चन्द्रशेखर दिनकर के गाय कोठा में छिपाकर रखना बताये तथा आरोपी गजेन्द्र पाल दिनकर अपने हाथ में आई चोट से पकडे जाने के डर से घटना के संबंध में अपने बडे भाई बिजेन्द्र को जानकारी दी थी जिसपर भाई विजेन्द्र दिनकर ने अपने मोटर सायकिल प्लेटिना सी.जी 11 ए डब्ल्यु 0357 में बैठाकर अपने आरोपी भाई गजेन्द्र को भागने में मदद किया और उसे ससुराल ग्राम नवागांव थाना मल्हार छोडकर वापस अपने गावं आ गया बताये। आरापियों के बताये अनुसार मेमोरण्डम कथन लिया गया। जिनके बताये अनुसार चोरी कर सामान एवं घटना में प्रयुक्त आला-जरब जप्त विधिवत गिरफ्तार किया गया।

*इस प्रकार पुलिस अधीक्षक श्री विजय पाण्डेय(भा.पु.से.) के कुशल नेतृत्व में ग्राम खपरी में हुए दोहरे हत्याकांड करने वाले अज्ञात आरोपियों की 48 घंटा के भीतर पहचान कर गिरफ्तार कर प्रकरण निराकरण करने में प्रभारी निरीक्षक श्री सागर पाठक सायबर थाना, निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, थाना प्रभारी पामगढ़ सावन सारथी, सायबर थाना प्र.आर. राजकुमार चन्द्रा, प्र.आर. विवेक सिंह, आर. गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, माखन साहू, प्रतीक सिंह एवं थाना मुलमुला से सउनि प्रमोद महार, हेमंत महिलागें, संतोष बंजारे प्र.आर. बलबीर सिंह, राजमणि द्विवेदी, अनिल अजगल्ले म.आर. श्वेता सिंह आर. राजेश कश्यप, राम गोपाल भारती, ओमप्रकाश डहरिया, मनभावन पटेल, भुपेन्द्र कंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*

*सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांग जनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर*

0

सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांग जनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर

0.महात्मा गांधी नरेगा योजना के अलग-अलग पैरामीटर्स पर जिले ने हासिल की कई उपलब्धियां।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कबीरधाम जिले ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना का बेहतर क्रियान्वयन कर कई उपलब्धियां हासिल करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले ने ग्रामीणों को सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार देने सर्वाधिक परिवारों को रोजगार, सर्वाधिक दिव्यांग जनों को रोजगार देने सहित अनेको पैरामीटर पर कई उपलब्धियां अपने नाम की। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा लगातार विभागीय समीक्षाओं के दौरान शासकीय योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने प्रोत्साहित किया जाता रहा है और आज इसी का परिणाम है कि कबीरधाम जिले ने मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में एक बार फिर अपना नाम प्रथम पंक्ति में स्थापित किया है।

*मनरेगा योजना के पैरामीटर्स जिसमें कबीरधाम ने हासिल की उपलब्धि*

*1) सर्वाधिक मानव दिवस रोजगार का सृजन*-

जिले के ग्रामीणों को 5854040 मानव दिवस का रोजगार मिला जो प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

*2) सर्वाधिक ग्रामीण परिवारों को रोजगार*-

जिले के 142482 ग्रामीण परिवारों को रोजगार मिला जो प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

*3) सर्वाधिक दिव्यांग जनों को रोजगार*-

जिले में 2538 दिव्यांग जनों को 58493 मानव दिवस का रोजगार दिया गया जो प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

*4) ग्रामीण महिलाओं को भी मिला रोजगार का बेहतर अवसर*-

योजना अंतर्गत 130160 महिलाएं पंजीकृत है और इन्हें 2933959 मानव दिवस का रोजगार मिला है महिलाओं को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर है।

*5) 124 करोड़ 53 लाख से अधिक का मजदूरी भुगतान*-

मनरेगा में रोजगार पाने वाले जिले के ग्रामीणों को 124 करोड़ 53 लाख 46 हजार रुपए का मजदूरी भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में जारी किया गया मजदूरी भुगतान के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर है ग्रामीणों को मिला मजदूरी भुगतान से उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है।

*लगातार प्रयास के मिले सुखद नतीजे: कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा*

इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेक्टर कबीरधाम गोपाल वर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा ग्रामीणों को रोजगार देने के लिए निरंतर समीक्षा की गई हमारे द्वारा ग्राम पंचायतो की मांग पर बहुत से निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए और कार्य प्रारंभ कर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया गया वनांचल क्षेत्र से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बड़ी मात्रा में निर्माण कार्य चल रहे हैं। समय पर मजदूरी भुगतान हो सुनिश्चित किया गया वर्तमान में ग्रामीणों के लिए पर्याप्त मात्रा में रोजगार उपलब्ध है वित्तीय वर्ष 2025-26 में 11466 परिवारों को 100 दिवस का रोजगार मिला है और वे आर्थिक रूप से लाभान्वित हुए है हमारा सतत प्रयास है कि मनरेगा योजना से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित किया जाए जल संरक्षण प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन एवं आजीविका जैसे प्रमुख घटकों के क्षेत्र में योजना से पर्याप्त कार्य हो रहे है।

*रोजगार के साथ आजीविका को बढ़ाना प्रमुख उद्देश्य: सीईओ अभिषेक अग्रवाल*

सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने बताया की ग्रामीणों के मांग पर रोजगार उपलब्ध कराना समय पर निर्माण कार्य की स्वीकृति एवं सभी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध हो इन बातों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया इसीलिए जिले के सभी क्षेत्रों में ग्रामीणों को पर्याप्त रोजगार मिला और हम प्रदेश में बेहतर कर पाए आजीविका डबरी, नया तालाब निर्माण, कच्ची नाली निर्माण, पुराने तालाबों का गहरीकरण जैसे अनेक जल संरक्षण के कार्यो के साथ आजीविका के लिए कुकुट पालन शेड पशुपालन शेड जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया गया है मार्च माह के अंतिम सप्ताह में प्रारंभ हुए नए कार्यों से जिले की उपलब्धि और बढ़ेगी तथा हमारे ग्रामीणों को और अधिक लाभ होना अपेक्षित है उल्लेखनीय है महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से ग्रामीणों को बड़ी मात्रा में रोजगार का अवसर मिलता है। योजना से ग्रामीणों को रोजगार के साथ गांव में विभिन्न परिसंपत्तियों का निर्माण होता है।योजना के क्रियान्वयन में कबीरधाम जिला लगातार कई वर्षों से प्रदेश में अग्रणी बना हुआ है ग्रामीणों को इसका लाभ मिल रहा है।

—————————————

*विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा में सड़क विस्तार से बदल रही क्षेत्र की तस्वीर, बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण के लिए मिली ₹14.14 करोड़ से अधिक की स्वीकृति*

0

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा में सड़क विस्तार से बदल रही क्षेत्र की तस्वीर, बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण के लिए मिली ₹14.14 करोड़ से अधिक की स्वीकृति

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों और डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा के गाँव-गाँव समृद्धि और विकास की किरण पहुँच रही है जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है वहीं हर गाँव को जोड़ती पक्की सड़कें पंडरिया विधानसभा के विकास को नई गति दे रही हैं इसी कड़ी में बजट 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा पंडरिया विधानसभा में 3 बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण व मजबूतीकरण हेतु ₹14 करोड़ 14 लाख 35 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिली है जो पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देगा इन सड़कों में प्रधानमंत्री सड़क से जुड़ते हुए ग्राम डेंगुरु जाम से अमनिया मार्ग 3.20 किमी सड़क हेतु ₹5 करोड़ 79 लाख 19 हजार, भरतपुर-घोघरा मार्ग 3.50 किमी हेतु ₹6 करोड़ 12 लाख 10 हजार एवं ग्राम महली से नानापुरी तक 3 किमी सड़क मजबूतीकरण हेतु ₹2 करोड़ 23 लाख 6 हजार की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और गांव-गांव तक विकास की किरण पहुंचेगी इन सड़कों के निर्माण से ग्राम डेंगुरु जाम, टेडापानी, अमनिया, भगतपुर, घोघरा, महली और नानापुरी सहित आस-पास के ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा इन सड़क निर्माण कार्यों हेतु स्वीकृति प्रदान करने के लिए विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक ग्राम तक सुरक्षित, सुदृढ़ और सर्व मौसम सड़क संपर्क सुनिश्चित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और जन-कल्याण को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाए बारहमासी सड़क संपर्क से इन बसावटों को बाज़ार, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, पोषण आपदा प्रबंधन और दैनिक आवागमन में व्यापक सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी,ग्रामीण आजीविका में वृद्धि और जन-कल्याणकारी सेवाओं तक सुगम पहुँच सुनिश्चित होगी पंडरिया में सड़क विस्तार केवल निर्माण कार्य नहीं बल्कि विकास की एक व्यापक सोच का हिस्सा है यह कार्य ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का मजबूत माध्यम बनेंगे उन्होंने आगे कहा कि आज इसी सोच और जनविश्वास से पंडरिया विधानसभा में लगभग 500 किलोमीटर के सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र की तस्वीर बदल रहें हैं और आमजनों को सुविधा उपलब्ध करा रहें हैं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में जिस प्रकार पंडरिया विधानसभा को विकास से कोसो दूर रखा गया जनता को उपेक्षित किया गया और विकास के नाम पर केवल भ्रष्टाचार हुए आज सुशासन की भाजपा सरकार में वही पंडरिया निरन्तर विकास के नए अध्याय लिख रहा है जनता की मूलभूत व बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हो रही हैं सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है 300 करोड़ से अधिक की सिंचाई परियोजनाओं से किसानों के खेत और जनता के घरों तक पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति हो रही है पुल-पुलिया निर्माण से अब बारह महीने सड़क कनेक्टिविटी की सुविधा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दे रही है स्वच्छता, सौन्दर्यीकरण प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है नगरीय निकाय क्षेत्रों में शहरों के तर्ज पर विकास हो रहें हैं शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नालंदा लाइब्रेरी परिसर की स्वीकृति, व्यावसायिक परिसर,मिनी स्टेडियम, नवीन महाविद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उप स्वास्थ्य केंद्र में उन्ननयन, पांडातराई एवं पंडरिया बाइपास,ऐसे कई कार्य व अधोसंरचना निर्माण से हमारा पंडरिया विधानसभा आज एक आदर्श विधानसभा के रूप में अपनी विशेष पहचान स्थापित कर रहा है।

—————————————

*सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई*

0

सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर बधाई दी इस दौरान अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) से मुक्त करने में सफलता मिली है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सशक्त रणनीति छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सुरक्षा बलों और जनता के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि आज देश नक्सल मुक्त हो गया छत्तीसगढ़ सरकार, पुलिस बल और हमारे वीर जवानों का अदम्य साहस समर्पण और बलिदान इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति थी।

—————————————