Home Blog Page 222

🟥*विदेशी निवेश व डिमांड ड्राफ्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार।*

0

🟥*विदेशी निवेश व डिमांड ड्राफ्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार।*
🟥व्हाट्सएप, फर्जी ईमेल व बैंकिंग प्रक्रिया का दुरुपयोग कर रची गई सुनियोजित ठगी का खुलासा।
🟥प्रार्थी से विभिन्न माध्यमों से कुल 3 करोड़ 13 लाख से अधिक की राशि ठगी गई।
🟥 आरोपी के कब्जे से Thar व Venue वाहन, मोबाइल, टैबलेट एवं लैपटॉप जप्त।
🟥 प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की संभावना, जांच जारी।

नाम आरोपी –
नवीन जून पिता आजाद जून, उम्र लगभग 34 वर्ष, निवासी सोनीपत (हरियाणा), वर्तमान पता देवरी खुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

 


संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा थाना चकरभाठा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि माह जनवरी/फरवरी 2024 में उसे एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें स्वयं को ग्रेट ब्रिटेन निवासी “डॉ. लोव्हीत” बताकर संपर्क किया गया। बाद में उक्त व्यक्ति द्वारा अपने एक कथित सहयोगी “ग्रेस डेविड” (निवासी स्कॉटलैंड) से प्रार्थी का संपर्क कराया गया।

ग्रेस डेविड द्वारा भारत में कैंसर अस्पताल, ब्लाइंड इंस्टिट्यूट, रियल एस्टेट एवं लॉ कॉलेज में लगभग 500 करोड़ रुपये निवेश करने तथा प्रार्थी को पार्टनर बनाने का प्रस्ताव दिया गया। इस झांसे में आकर प्रार्थी द्वारा प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराई गई एवं व्हाट्सएप के माध्यम से निरंतर संपर्क बना रहा।

दिनांक 10.06.2024 को उक्त महिला के भारत आगमन एवं उसके नाम पर स्कॉटलैंड बैंक से जारी लगभग 103 करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के क्लियरेंस की प्रक्रिया के नाम पर प्रार्थी से विभिन्न बहानों से रकम मांगी गई। प्रारंभ में दैनिक खर्च, ठहरने एवं अन्य औपचारिकताओं के नाम पर राशि ली गई, तत्पश्चात एंबेसी, बैंक, प्रवर्तन निदेशालय, आरबीआई एवं कस्टम संबंधी कार्यवाही के नाम पर लगातार पैसे की मांग की जाती रही।

इस प्रकार प्रार्थी द्वारा 31.07.2024 तक अपने एवं परिवार के विभिन्न खातों से आरटीजीएस एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल लगभग 11,50,000 रुपये तथा बाद में आरोपी नवीन जून के खाते में विभिन्न किस्तों में कुल 3 करोड़ 13 लाख 13 हजार रुपये स्थानांतरित किए गए।

जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी नवीन जून द्वारा अपने मोबाइल से विभिन्न फर्जी ईमेल आईडी बनाकर स्वयं को बैंक, एंबेसी एवं अन्य संस्थाओं का अधिकारी बताकर प्रार्थी को भ्रमित किया गया तथा डिमांड ड्राफ्ट क्लियरेंस के नाम पर सुनियोजित तरीके से ठगी की गई।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी बैंक में डायरेक्ट सेलिंग एजेंट के रूप में कार्यरत रहा है तथा बैंकिंग प्रक्रिया की जानकारी का दुरुपयोग कर अपने साथियों के साथ मिलकर इस ठगी को अंजाम दिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से Thar एवं Venue वाहन, मोबाइल फोन, टैबलेट एवं लैपटॉप जप्त किया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की संभावना है, जिनकी पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

*चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार*

0

’’ बिल्हा पुलिस को चोरी पर मिली सफलता।
’’ चोरी के फरार आरोपी चढे पुलिस के हत्थे।
’’ खरीददारों से चोरी के घरेलू सामान की जप्ती।
’’ चोरी हुई घरेलू सामान मशरूका 23000 रूपये की बरामदगी।
’’ 03 आरोपी को लिया गया हिरासत मे।
’’ आरोपीे को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
’’ नाम आरोपी – 1. दीपक यादव पिता स्व. कुंजराम यादव उम्र 41 वर्ष निवासी अमेरी अकबरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
2. संजय भारद्वाज पिता मथुरा प्रसाद उम्र 36 वर्ष निवासी दगौरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर
3. सुरेश टण्डन पिता स्व. खोलबहरा उम्र 40 वर्ष निवासी दगौरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा चोरी/नकबजनी पर आरोपी व चोरी हुये मशरूका की बरामदगी हेतु निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री डी.आर. टण्डन से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर संदेहियो पर निगाह रखने के दौरान दिनांक 03.04.2026 को मुखबीर सूचना पर चोरी के फरार आरोपी दीपक यादव की पतासाजी कर मिलने पर थाना लाकर कडाई से पूछताछ किया जो दीदी के घर से चोरी किये 06 नग दरवाजा कूलर, काउन्टर टेबल, दीवान पलंग, फ्रिज को दगौरी निवासी संजय भारद्वाज व सुरेश टण्डन के पास बेचना बताया जिसे संजय भारद्वाज व सुरेश टण्डन के घर से बरामद कर तीनो आरोपियो को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से वारिसान को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक अवनीश पासवान, प्र.आर. 1034 अरविन्द तिग्गा, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

♦️ *ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार।*

0

♦️ *ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार।*
♦️ **आरोपी द्वारा 1784000 रूपये चावल का फर्जी भुगतान कर किया गया ठगी*
♦️ *तारबाहर पुलिस द्वारा आरोपी को किया गया गिरफ्तार।*
—————————————————-
*नाम आरोपी- 1.राजेंद्र खांडेकर पिता लच्छूराम खांडेकर उम्र 32 साल सा झूमरपाली भटगांव थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छ.ग.*
—————————————————-

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – प्रार्थी संदीप अग्रहरि ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका व्यापार विहार बिलासपुर में आनाज का थोक व्यापार है। आरोपी राजेन्द्र खाण्डेकर अक्षांश किराना भण्डर भटगाव जिला सारगड बिलाईगढ़ के द्वारा माह नवंबर 2025 से माह मार्च 2026 के मध्य कई बार अनाज आरोपी के पते ट्रांसपोर्ट के माध्यम से भेजा गया। आरोपी द्वारा अपने मोबाईल पर सामान का आर्डर एवं भुगतान का स्क्रीन शॉट प्राथी के मोबाईल पर भेजा जा रहा था। प्रार्थी द्वारा अलग-अलग तारिख में कुल 1784000/रू का माल भेजा गया है। आरोपी द्वारा अनाज खरीदने के पश्चात् भुगतान की राशि का केवल स्क्रीन शॉट फर्जी तरिके से तैयार कर प्रार्थी को भेजा जा रहा था परन्तु आरोपी द्वारा दिये गये स्क्रीन शॉट के अनुसार प्रार्थी के खाता में एक भी रूपये विगत 5 माह से नहीं दिया गया है। अक्षांश किराना भण्डर भटगाव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के संचालक राजेन्द्र खाण्डेकर के माह नवंबर 2025 से माह मार्च 2026 के मध्य कुल 1784000/रू का घोखाधड़ी किया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी के द्वारा किया गया कृत्य गंभीर होने से श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराते व उनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे)के मार्गदर्शन पर निरी. रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी को विधीवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। आरोपी क़े कब्जे से एक मोबाइल एक लेपटॉप तीन कट्टी राहर दाल ,चार कट्टी गेहूं और 74 कट्टी चावल को विधिवत जप्त किया गया है
उक्त कार्यवाही में निरी. रविन्द्र अनंत, Asi संजय शर्मा, प्रधान आर. जय सिंह ध्रुवे ,आर. रूपलाल चंद्रा का सराहनीय योगदान रहा।

*आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफतार*

0

*आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफतार*
’’ तोरवा पुलिस की अड्बाजो के विरूद्ध कार्यवाही ,धारदार चाकू सहित 02 बदमाश गिरफतार
—————————————————-
गिरफतार आरोपी –
(1) हर्ष कुकरेजा पिता संजय कुकरेजा उम्र 20 वर्ष निवासी साई भूमि कालोनी गुरुनानक चैक तोरवा थाना तोस्वा जिला-बिलासपुर (छ.ग.)
(2) राकेश धु्रव पिता भगत धु्रव उम्र 33 वर्ष निवासी वालिया गली तोरवा थाना तोरवा जिला- बिलासपुर (छ.ग.)
जप्त मश्रूका:-
01 लोहे का तलवारनुमा फल वाला 02 नग धारदार चाकू
02 एक्टीवा स्कूटी क्रमांक सीजी 10 एजेड 7497

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा शहर में अपराधिक गतिविधिवियो पर अंकुश लगाने एवं अड्डेबाजो पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया हैं। श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन पर एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे) के नेतृत्व में थाना तोरवा से दिनांक 03.042026 के संध्या में गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, की चेंकिग, अड्डेबाज,नशाखोरी चेकिंग पर थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस, प्रआर 929 निसार परवेज ,आरक्षक सरफराज खान,आरक्षक अजय शर्मा के द्वारा चेकिंग कार्यवाही पर रवाना हुये क्षेत्र में भ्रमण दौरान आदतन बदामश हर्ष कुकरेजा स्कूटी में अपने अन्य साथी राकेश धु्रव के साथ पेंडलवार नंिर्संग होम तोरवा के बगल गली में मिले संदेह पर पूछताछ करने तथा तलासी लेने पर दोनो से अपने कमर में बेल्ट में छुपाकर काले रंग के चाकू कव्हर में तलवारनुमा लोहे का धारदार 02 चाकू रखा हुआ बरामद हुआ पूछताछ पर दोनो के द्वारा जरूरत पढने पर चाकू को मारपीट करने हेतु अपने पास रखना बताये हैं। दोनो बदमाशो के कब्जे से मिले धारदार चाकू आम्र्स एक्ट के परिधि में होने से मौके पर विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस, प्रआर 929 निसार परवेज ,आरक्षक सरफराज खान,आरक्षक अजय शर्मा की भूमिका सराहनीय हैं।

*■ अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर में आयोजित की गई यातायात की पाठशाला*

0

*■ अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर में आयोजित की गई यातायात की पाठशाला*
*■ सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर दी गई जानकारी*
*■ उपस्थित सभी अध्यापकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रसारण हेतु बनाया गया ब्रांड एंबेसडर*
*■ छात्र-छात्राओं को विषयांकित शिक्षा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील व जागरूक करने दिया गया सुझाव*

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-आज दिनांक 3.4.2026 को अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर में जिले के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारियों के एक सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत आज पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं यातायात बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात की पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के सभी अध्यापकों को सड़क सुरक्षा के नियम, सड़क दुर्घटना के कारण ,निवारण, तथा राहगीर योजना के साथ-साथ ITMS की सविस्तार जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम में विश्व विद्यालय के NSS के कार्यक्रम समन्वयक मनोज सिन्हा सहित लगभग 100 लोगों उपस्थित हुए यातायात की ओर से मास्टर ट्रेनर उमाशंकर पांडे एवं यातायात के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को उक्तानुसार प्रशिक्षण दिया गया l
विदित हो कि वर्तमान में यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में युवा वर्ग सर्वाधिक उच्श्रृंखल देखे गए हैं अतः उक्त युवाओं को राष्ट्रीय भावनाओं के प्रति ओतप्रोत करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होकर जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों एवं अध्यापकों को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु संदेश संवाहक के रूप में दायित्व दिए गए।
महाविद्यालय में न सिर्फ विषयांकित विषयों पर छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने की आवश्यकता है अपितु कुछ महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर सामाजिक सरोकार की भूमिका को बहुत ही गंभीरतापूर्ण समझने एवं उसका परिपालन करने की नैतिक दायित्व स्वमेव लेने के लिए अध्यापकों को प्रेरित करने की जिम्मेदारियां प्रदान की गई।
युवाओं में तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालन, स्टंटिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चालान, मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर, प्रेशर हॉर्न आदि के माध्यम से शोर गुल करने वाले प्रणाली लगाकर वाहनों में चलाने की आदत, साथ ही न सिर्फ स्वयं यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं अपितु अपने सहयोगी अन्य साथियों को भी उच्छृंखलता एवं यातायात नियमों के प्रति अहेलनापूर्ण आचरण हेतु प्रेरित करते है अतः महाविद्यालय ऐसे युवाओं के प्रति सजग होकर उन्हें राष्ट्र के नैतिक दायित्वों के प्रति जिम्मेदार बने हेतु प्रेरित करने का महत्वपूर्ण स्थल के रूप में विश्वविद्यालय परिसर को रेखांकित करते हुए सदैव यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।
इस विशेष कार्यशाला के माध्यम से जिले के सभी युवाओं एवं नागरिकों से यातायात पुलिस के द्वारा अपील किया गया है कि सड़कों पर चलते हुए सदैव यातायात सुरक्षा मानकों एवं मापदंडों का पालन करें एवं अन्य लोगों को भी पालन करने हेतु प्रेरित करें ताकि वे स्वयं सुरक्षित रह सके और दूसरों को भी आवागमन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े इस सेतु सभी नागरिक मिलजुल कर सरल, सुगम, सुचारू एवं सुव्यवस्थित आवागमन में सहयोग प्रदान करें।

*कर्मचारी ने पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी लूट की झूठी कहानी।*

0

पुलिस की पूछताछ में कर्मचारी ने गबन का गुनाह कबूल किया।

कोरबा – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कोतवाली कोरबा में प्राप्त आवेदन पर अपराध क्रमांक 306/2026 धारा 316(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

प्रार्थी वरुण नायर पिता श्री वी.जी. नायर उम्र 38 वर्ष निवासी उरगा, जिला कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.04.2026 को प्रातः लगभग 09:30 बजे से 10:00 बजे के मध्य सीतामणी गौ माता चौक, मेन रोड कोरबा के पास उनके कर्मचारी द्वारा लूट की झूठी सूचना दी गई।

प्रकरण में आरोपी द्वारा पुलिस को गलत सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल जांच की गई एवं आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने घटना को मनगढ़ंत एवं झूठा होना स्वीकार किया।

जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी द्वारा लगभग 4.50 लाख रुपये की राशि का स्वयं ही दुरुपयोग किया गया है।

आरोपी का नाम-पता:
प्रियंशु देवांगन पिता श्री रविशंकर देवांगन, निवासी जांजगीर, छत्तीसगढ़

आरोपी द्वारा बीमा नवीनीकरण हेतु प्राप्त राशि का आपराधिक विश्वासघात करते हुए गबन किया गया है। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध विधिवत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

*”भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

0

*”भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

*”कार्यकर्ता बने वैचारिक और अनुशासित, भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा पद” : लोरमी प्रशिक्षण शिविर में बोले डिप्टी सीएम साव*

*डिप्टी सीएम अरुण साव लोरमी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हुए सम्मिलित*

*”भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

*लोरमी में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ*

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज कबीर भवन लोरमी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के शुभारंभ सत्र में शामिल हुए। श्री साव ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है, जो अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को योग्य, परिपक्व और वैचारिक रूप से मजबूत बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सीखना एक सतत प्रक्रिया है। इसी उद्देश्य से इस प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर श्री साव ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरुण साव ने कहा कि सैद्धांतिक और वैचारिक रूप से मजबूत बनना जरूरी है। अनुशासन और धैर्य के साथ कार्य करने से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि समय के साथ सभी को उनका अधिकार मिलता है और अच्छा कार्य करने वालों को उसका फल अवश्य मिलता है।

श्री साव ने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह कार्य करती है, जहां निष्ठा और समर्पण का विशेष महत्व है। कार्यकर्ताओं से ही पार्टी मजबूत होती है और यहां हर व्यक्ति को समान अवसर मिलता है। भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि भाजपा में नेता नहीं, बल्कि कार्यकर्ता बनकर रहना सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि पद चाहे कोई भी हो, अंत में सभी को कार्यकर्ता के रूप में ही जनता के बीच रहना होता है। कार्यकर्ता का पद सर्वोच्च है और इसे हमेशा बनाए रखना चाहिए। इस प्रशिक्षण वर्ग में लोरमी एवं देवरहट मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा जी, वरिष्ठ नेता कोमल गिरी गोस्वामी जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह जी, जिला भाजपा महामंत्री श्री गुरमीत सलूजा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर बंजारे जी, मंडल अध्यक्ष गण सुशील यादव जी, राजेंद्र साहू जी, दिनेश कश्यप जी, लेखराज सिंह ठाकुर जी, प्रदीप मिश्रा जी, धनीराम यादव जी, महाजन जायसवाल जी एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
….. ……..

*खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति | पारदर्शी प्रबंधन और तकनीकी नवाचार से हासिल हुई सफलता*

0

*खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि
वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति |
पारदर्शी प्रबंधन और तकनीकी नवाचार से हासिल हुई सफलता

रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और सुदृढ़ प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है।

खनिज विभाग के सचिव श्री पी दयानंद ने बताया कि छत्तीसगढ़ ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ का खनिज राजस्व अर्जित कर लक्ष्य का 98 प्रतिशत प्राप्त किया है, जो सुशासन, प्रभावी नीति क्रियान्वयन और मजबूत निगरानी व्यवस्था का प्रत्यक्ष परिणाम है।यह उपलब्धि न केवल प्रभावी प्रशासनिक रणनीति का परिणाम है, बल्कि राज्य की खनिज आधारित अर्थव्यवस्था की मजबूती को भी दर्शाती है।

इस वर्ष खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्ज की गई है, जो पिछले पांच वर्षों की औसत वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) 6 प्रतिशत से दोगुनी से अधिक है। यह वृद्धि राज्य शासन द्वारा अपनाए गए सुधारात्मक और तकनीकी उपायों की सफलता को रेखांकित करती है।

खनिज राजस्व में इस वृद्धि के प्रमुख कारकों में एनएमडीसी (NMDC) तथा अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के लिए डिस्पैच रूट्स का प्रभावी अनुकूलन शामिल है। इसके साथ ही, ‘खनिज 2.0’ (Khanij 2.0) जैसे आईटी-आधारित प्लेटफॉर्म के माध्यम से पारदर्शिता, निगरानी और संचालन दक्षता में उल्लेखनीय
सुधार हुआ है।

आगामी वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार का विशेष ध्यान गौण खनिजों को भी ‘खनिज 2.0’ प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर रहेगा, जिससे संपूर्ण खनन प्रणाली को डिजिटल और एकीकृत बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त, खनिज परिवहन की निगरानी को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए वीटीएस (VTS), आई-चेक गेट्स (iCheck Gates) तथा ड्रोन आधारित निगरानी प्रणाली को और व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य खनिज संसाधनों के प्रबंधन में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए राजस्व में सतत वृद्धि करना है। इन प्रयासों से न केवल राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि विकास कार्यों के लिए संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी – श्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़

*असम में एनडीए की लहर: चुनाव प्रचार में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने झोंकी पूरी ताकत*

0

*असम में एनडीए की लहर: चुनाव प्रचार में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने झोंकी पूरी ताकत*

असम विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू इन दिनों असम के सिदली-चिरांग क्षेत्र में दिन-रात एक कर रहे हैं। क्षेत्र में उनके सघन दौरों और जनसंवाद ने चुनावी मुकाबले को पूरी तरह एनडीए के पक्ष में मोड़ दिया है।
विश्राम छोड़ जनता के बीच पहुंचे मंत्री
सिदली-चिरांग विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी श्री पनिराम ब्रह्मा की जीत सुनिश्चित करने के लिए श्री साहू लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं। कोसु गांव, फकरीगुड़ी, बेलटुली और ककरा जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी मौजूदगी और स्थानीय भाषा व संवेदनाओं के साथ जुड़ाव ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है।

जनसंपर्क के दौरान श्री तोखन साहू ने जोर देकर कहा कि असम में एनडीए की डबल इंजन सरकार ने शांति, सुरक्षा और समृद्धि का नया अध्याय लिखा है। उन्होंने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों से मिल रहा अपार जनसमर्थन यह बताता है कि असम की जनता ने विकास विरोधी ताकतों को नकार कर सुशासन को चुनने का मन बना लिया है। हम हर घर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

श्री साहू का चुनावी अभियान सुबह तड़के से शुरू होकर देर रात तक जारी है, जिसमें वे न केवल बड़ी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं, बल्कि चौपालों और पदयात्राओं के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को भी सुन रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि श्री साहू की यह सक्रियता बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (BTR) से जुड़े इन इलाकों में एनडीए की पकड़ को और मजबूत कर रही है।

*शासकीय अस्पताल पंडरिया में शांति भंग करने वाले आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही*

0

*शासकीय अस्पताल पंडरिया में शांति भंग करने वाले आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही*

थाना पंडरिया की टीम की सजगता से अस्पताल परिसर में शांति व्यवस्था भंग करने वाले आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

कबीरधाम:-दिनांक 01/04/2026 एवं 02/04/2026 की मध्य रात्रि थाना पंडरिया क्षेत्रांतर्गत शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंडरिया में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ड्यूटी में तैनात डॉक्टर एवं स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं मारपीट किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया भूपत सिंह धनेश्री (रा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना पंडरिया द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए अस्पताल परिसर में शांति व्यवस्था स्थापित की गई।

जांच के दौरान पाया गया कि आरोपीगण दिनेश जोगी, कमल पाटले, देवकुमार टंडन एवं जितेंद्र बंजारे द्वारा ड्यूटी के दौरान शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए डॉक्टर एवं स्टाफ के साथ अभद्रता, गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी गई। थाना पंडरिया द्वारा तत्परता से सभी आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया।

आरोपीगण के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अपराध की प्रकृति अजमानतीय होने से आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उल्लेखनीय है कि आरोपीगण पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासकीय सेवाओं में बाधा उत्पन्न करने एवं चिकित्सा कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि कानून का पालन करें एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।