Home Blog Page 221

*राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ग्राम बेहराखार जाकर विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदायों से की आत्मीय मुलाकात*

0

*राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ग्राम बेहराखार जाकर विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदायों से की आत्मीय मुलाकात*

*बिरहोर समुदाय के शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर*

*अधिकारियों को स्व-सहायता समूह बनाकर रोजगार से जोड़ने तथा उत्पादों में वैल्यू एडिशन कर उचित मूल्य दिलाने को कहा*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज कुनकुरी विकासखंड के बेहराखार ग्राम का दौरा कर विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय के लोगों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनके रहन-सहन, जीवनशैली को नजदीक से समझा और उनसे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। राज्यपाल ने बिरहोर समुदाय के लोगों से चर्चा करते हुए विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति और उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों तक सभी शासकीय योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके और वे मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बिरहोर समुदाय के लोगों से संवाद करते हुए उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने समुदाय के लोगों से अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह देते हुए कहा कि बीमारी की स्थिति में अस्पताल या स्वास्थ्य शिविरों में जाकर समय पर उपचार कराना चाहिए। राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि बिरहोर समुदाय को स्व-सहायता समूहों से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकें और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के समग्र विकास के लिए संचालित पीएम जनमन योजना का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि इन क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं, जिससे लोगों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण हो सके। साथ ही उन्होंने बच्चों के लिए टीकाकरण को अनिवार्य बताते हुए सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को समय पर वैक्सीन लगवाने की अपील की।

राज्यपाल श्री डेका ने बिरहोर समुदाय के लोगों को अपने घरों में पढ़ाई के लिए एक अलग कोना बनाने की सलाह दी, जिससे बच्चों को अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके और वे अधिक प्रेरित हों। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि बिरहोर समुदाय द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों का वैल्यू एडिशन किया जाए, ताकि उनके उत्पादों को बाजार में उचित मूल्य मिल सके।

इस अवसर पर बिरहोर समुदाय के गुरुबारु ने राज्यपाल को जानकारी दी कि क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण भी किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने पद्मश्री जागेश्वर यादव के सहयोग की सराहना भी की। कार्यक्रम के दौरान बिरहोर समुदाय के लोगों ने राज्यपाल का पारंपरिक रूप से स्वागत करते हुए उन्हें केंद फूल, लाटा तथा स्वयं निर्मित रस्सी भेंट की। राज्यपाल ने भी समुदाय के लोगों को साल भेंट कर सम्मानित किया तथा उपयोगी सामग्री के रूप में टॉर्च प्रदान की। साथ ही उन्होंने पद्मश्री जागेश्वर यादव को राजकीय गमछा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित अधिकारीगण मौजूद रहे।

*पद्मश्री जागेश्वर यादव ने बिरहोर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने के अपने संघर्षों का किया उल्लेख*

पद्मश्री जागेश्वर यादव ने राज्यपाल श्री रमेन डेका के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने बिरहोर समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के अपने लंबे संघर्षों का उल्लेख भी किया। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 1980 से इस विशेष पिछड़ी जनजाति के बीच रहकर कार्य कर रहे हैं। उस समय बिरहोर समुदाय के लोग घने जंगलों में निवास करते थे, जंगलों से प्राप्त फलों पर निर्भर रहते थे और जमीन पर ही जीवन यापन करते थे। उन्होंने कहा कि इन समुदायों को वर्तमान स्थिति तक लाने में उन्हें अनेक कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लगातार प्रयास, जागरूकता और शासन-प्रशासन के सहयोग से आज बिरहोर समुदाय के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है और वे धीरे-धीरे मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

*बेहराखार में बिरहोर परिवारों के समग्र विकास के लिए प्रशासन पूरी तत्परता से कर रहा कार्य*

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने राज्यपाल को जानकारी देते हुए बताया कि विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रशासन गंभीरता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम बहेराखार में बिरहोर समुदाय के कुल 22 परिवार निवासरत हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 85 है। इनमें से 73 लोगों के आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। सभी परिवारों का सिकल सेल स्क्रीनिंग परीक्षण पूर्ण कर लिया गया है तथा सभी को राशन कार्ड उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त 19 परिवारों के जॉब कार्ड भी बनाए जा चुके हैं। कुछ परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन प्राप्त हो चुका है, जबकि शेष परिवारों को लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया जारी है। महतारी वंदन योजना का लाभ भी दिया जा रहा है। साथ ही अन्य योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।

*राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बेहराखार में पीएम जनमन अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया अवलोकन*

0

*राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बेहराखार में पीएम जनमन अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया अवलोकन*

*दूरस्थ क्षेत्रों में भ्रमण कर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा*

आशीष कश्यप प्राधान संपादक रायपुर,/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बेहराखार में पीएम जनमन योजना अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने यूनिट में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मोबाइल मेडिकल यूनिट में ऑक्सीजन सिलेंडर, सीवीसी मशीन, आवश्यक दवाइयों सहित विभिन्न उपचार उपकरण उपलब्ध हैं। साथ ही इसमें डॉक्टर, नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ की टीम भी तैनात रहती है, जो दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती है।
अवलोकन के उपरांत राज्यपाल ने संतोष व्यक्त किया। साथ ही अधिकारियों से कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण कर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार सुनिश्चित किया जाए, ताकि इन समुदायों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर पद्म श्री जागेश्वर यादव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*पीवीटीजी परिवारों के सर्वेक्षण हेतु प्रशिक्षण आयोजित*

0

 

*पीवीटीजी परिवारों के सर्वेक्षण हेतु प्रशिक्षण आयोजित*

*लोरमी विकासखंड के 02 हजार 112 परिवारों का मोबाइल ऐप से होगा सर्वे*

*पात्र हितग्राहियों को मिलेगा एंटाइटलमेंट कार्ड*

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी,मुंगेली,// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) परिवारों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। पीवीटीजी परिवारों के डेटा संकलन एवं एंटाइटलमेंट कार्ड सर्वेक्षण के लिए विकसित मोबाइल सर्वे ऐप के माध्यम से व्यापक सर्वे कार्य कराया जाएग।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि लोरमी विकासखंड अंतर्गत 41 पीवीटीजी बस्तियों के 02 हजार 112 से अधिक परिवारों का सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वेक्षण में पात्र पाए गए हितग्राहियों को एंटाइटलमेंट कार्ड प्रदान किया जाएगा। सर्वेक्षण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वेक्षण दलों का गठन किया गया है। इस संबंध में जनपद पंचायत लोरमी के सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य सर्वेक्षण दलों को मोबाइल ऐप के उपयोग, डेटा कैप्चर प्रक्रिया एवं पात्र हितग्राहियों की सही पहचान के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है, ताकि सर्वे कार्य पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके। प्रशिक्षण में वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग तथा जनपद पंचायत के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

*पुराना बस स्टैण्ड के पास धारदार चाकू से हमला कर मारपीट करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

0

*पुराना बस स्टैण्ड के पास धारदार चाकू से हमला कर मारपीट करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

पुराना बस स्टैण्ड के पास धारदार चाकू से हमला कर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। 2-जप्त हथियार एक धारदार चाकू

नाम आरोपी:-

01. अनुराग कश्यप पिता स्वर्गीय मोहन कश्यप उम्र 21 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैण्ड वार्ड नं.-30 थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.

 

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुजीत पाण्डेय पिता अजय पाण्डेय उम्र 26 वर्ष निवासी कश्यप कालोनी पुराना बस स्टैण्ड थाना सिटी कोतवाली के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.04.26 को अनावेदक अनुराग कश्यप के द्वारा प्रार्थी को पुरानी रंजीश पर से पुराना बस स्टैण्ड में गंदी-गंदी गाली गुप्तांर कर जान से मारने की धमकी देते मारपीट किया है एवं अपने पास रखे चाकू को लेकर दौडाया, आवेदक द्वारा भागकर घर चले जाने पर अनावेदक के द्वारा आवेदक के घर जाकर दरवाजा को लात से मारकर हांथ में रखे हंथौडी से आवेदक के बुलेट मोटर सायकल कमांक – CG10HB9686 को तोडफोड कर भाग गया था। जिस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 216/26 धारा 296,351 (2), 333,324 (4) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को घर में दबिश देकर पकड़ा गया एवं अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार किया है घटना में प्रयुक्त धारदार का चाकू व हथौडी को जप्त कर प्रकरण में 25, 27 आर्म्स एक्ट की धारा जोडी गई। प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

*आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के विरूद्ध सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार।*

0

*आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के विरूद्ध सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार।*

06 आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस की तहत की गई कार्यवाहीं । गिरफ्तार आरोपी :-
01. – सुजीत पाण्डेय पिता अजय पाण्डेय उम्र 26 वर्ष निवासी कश्यप थाना सिटी कोतवाली । 02. – अमन उर्फ डिंपल पिता स्व. पप्पी खटीक उम्र 22 वर्ष निवीस डी. पी. कालेज के पास टिकरापारा 03. – आयुष खटीक पिता बल्ला खटीक उम्र 19 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला टिकरापारा । 04. – चंदन खटीक पिता राजेश खटीक उम्र 19 वर्ष निवासी खटिक मोहल्ला टिकरापारा । 05. – अभिषेक उर्फ अभी खटीक पिता बल्ला खटीक उम्र 22 वर्ष निवासी डी. पी. कालेज के पास टिकरापारा । 06. – रितीक खटीक पिता बल्ला खटीक उम्र 23 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला टिकरापारा

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.04.26 को हनुमान जयंती रैली पर पुरानी रंजीश को लेकर दो पक्षों में मारपीट लडाई झगडा हुआ था जिस पर दोनों पक्षों के विरूद्ध अप. क्र.-218-2019/26 कायम कर थाना क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगातार अपराध व अपराधियों के अवैधानिक कृत्यों पर अंकुश लगाने त्वरित कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अपराध के अनावेदगणों- सुजीत पाण्डेय, अमन उर्फ डिंपल, आयुष खटीक, चंदन खटीक, अभिषेक उर्फ अभी खटीक, रितीक खटीक, के विरूद्ध तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर इस्त. क. – 57,58,59,60,61,62 / 25 धारा 170 / 126,135 बीएनएसएस के तहत 06 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के गुण्डा बदमाशों को थाना तलब कर सख्त हिदायत दिया गया है और अपराध के अंजाम से भी अवगत कराया गया है ।

’’ *तोरवा पुलिस द्वारा अड्डेबाज,नशाखोरी चेंकिग दौरान 02 बदमाशो के विरूद्ध प्रतिबंधक कार्यवाही किया एवं 06 फरार वारंटियो को पकडा*

0

’’ तोरवा पुलिस द्वारा अड्डेबाज,नशाखोरी चेंकिग दौरान 02 बदमाशो के विरूद्ध प्रतिबंधक कार्यवाही किया एवं 06 फरार वारंटियो को पकडा
—————————————————-
फरार गिरफतारी वांरटी –
01 चेतन नाग पिता गोविंदा नाग उम्र 24 साल पता देवरीखुर्द तोरवा
02 रोहित धु्रव पिता संतोष धु्रव उम्र 22 साल साकिन देवरीखुर्द तोरवा
03 अभिषेक जाना उर्फ कलुवा पिता सुनील जाना उम्र 25 साल साकिन लालखदान तोरवा
04 अमीत कुमार बघेल पिता स्व. ओझा दास बघेल उम्र 28 साल साकिन लालखदान तोरवा
05 आलोक तांडी पिता जग्गनाथ टांडी उम्र 32 साल साकिन देवरीखुर्द तोरवा बिलासपुर
06 चंद्रप्रकाश कोल उर्फ गुंडा पिता जोहन जाज कोल उम्र 32 साल साकिन देवरीखुर्द तोरवा
प्रतिबंधक कार्यवाही –
01 दुना भास्कर पिता लक्ष्मी नारायण उम्र 21 साल साकिन बुधवारी बाजार तोरवा
02 दीपक बजाज पिता राजेश बजाज उम्र 22 साल साकिन तोरवाबस्ती बिलासपुर

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा शहर में अपराधिक गतिविधिवियो पर अंकुश लगाने गुंडा बदमाशो की चेकिंग, अड्डेबाज,नशाखोरी अन्य संदिग्ध स्थानो पर सघन चेकिंग कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया हैं। श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन पर एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे) के नेतृत्व में थाना तोरवा से दिनांक 03.042026 के संध्या में गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, की चेंकिग, अड्डेबाज,नशाखोरी चेकिंग पर थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस, प्रआर 929 निसार परवेज ,आरक्षक सरफराज खान,आरक्षक अजय शर्मा,आरक्षक अखिलेश राय के द्वारा चेकिंग कार्यवाही पर रवाना हुये क्षेत्र में भ्रमण दौरान 02 बदमाशो के विरूद्ध प्रतिबंधक

कार्यवाही,किया गया तथा माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफतारी वांरट में फरार चल रहे कुल 06 वारंटियो को गिरफतार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस, प्रआर 929 निसार परवेज ,आरक्षक सरफराज खान,आरक्षक अजय शर्मा,आरक्षक अखिलेश राय की भूमिका सराहनीय हैं।

’’ *सिरगिट्टी क्षेत्र का आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित तोरवा पुलिस ने किया गिरफतार*

0

’’ सिरगिट्टी क्षेत्र का आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित तोरवा पुलिस ने किया गिरफतार
’’ दहशतगर्दी करते बदमाश को तोरवा पुलिस ने किया गिरफतार ।
—————————————————-
गिरफतार आरोपी –
(1) सागर सिंह पिता लालू सिंह उम्र 20 साल साकिन गणेश नगर नयापारा थाना सिरगिट्टी
जप्त मश्रूका:-
01 लोहे का तलवारनुमा धारदार चाकू
02 एक्टीवा स्कूटी क्रमांक सीजी 10 बीएस 8247

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.04.2026 के रात्रि में करीब 08.30 बजे अश्विन बेरिया निवासी शंकर नगर तोरवा अपने दोस्तो के साथ हेमुनगर के पास नास्ता कर रहे थे कि एक सिरफिरे बदमाश के द्वारा प्रार्थी को जबरन धक्का देते हुये जा रहा था जिसे प्रार्थी के द्वारा देखकर चलने बात कहने पर उतने में बदमाश ने प्रार्थी को गाली गलौच करने लगा प्रार्थी थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराया हैं। कुछ देर बाद बदमाश अपने अन्य 02 साथी के साथ बेसबाल स्टीक और स्टील पाईप लेकर आया और प्रार्थी को खोज रहे थे कि तोरवा पुलिस अड्डेबाजो की चेंकिग दौरान मौके पर पहुचा जंहा आरोपी को एक लोहे का धारदार चाकू सहित पकडा गया इसके 02 अन्य साथी मौके पर बेसबाल स्टीक, स्टील पाईप को छोडकर भाग गये। आरोपी को गाली गलौच करने ,जान से मारने की धमकी एवं आम्र्स एक्ट के तहत गिरफतार कर आज दिनांक 04.04.2026 के माननीय न्यायालय में रिमांड मे पेश किया गया हैं। फरार 02 अन्य साथीयो की तलास की जा रही हैं।
उक्त कार्यवाही में सउनि विमला मनहर ,आरक्षक सत्येन्द्र सिंह ,आरक्षक दुष्यंत पटेल का कार्य सराहनीय हैं।

*महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*

0

♦️ ग्राम फरहदा में सीपत पुलिस की रेड एक आरोपी गिरफ्तार ⚡⚡
♦️ पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में चेतना
विरुद्ध नशा अभियान के तहत की गई कार्यवाही ⚡⚡
♦️ आरोपी से कुल 31 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब करीब 11400 रूपये का शराब जप्त
कर आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर ⚡⚡
♦️ शराब बनाने का उपकरण एवं बर्तन को किया गया जप्त ⚡⚡
♦️ अवैध नशा के विरूद्ध सीपत पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी ⚡⚡

गिरफ्तार आरोपी- अशोक केंवट पिता स्व समारू राम केंवट उम्र 29 साल निवासी ग्राम फरहदा डिपरा पारा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-विवरण इस प्रकार है कि नशे का अवैध व्यापार करने वालो के विरूद्ध पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में सीपत पुलिस द्वारा दिनांक 02.04.2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम फरहदा डिपरापारा में रेड कार्यवाही कर भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त कर शराब विनिर्माण कर, बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की गई, जहां आरोपी अशोक केंवट पिता स्व समारू राम केंवट उम्र 29 साल निवासी ग्राम फरहदा डिपरा पारा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 से कुल 31 लीटर कच्ची महुआ शराब व एक नग बडा एलुमिनियम का डेचका, स्टील का कोपरा जिसमे पाइप लगा हुआ, को विधिवित जप्त कर आरोपी अशोक केंवट के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*धान खरीदी केन्द्र ,गतौरा में हेर-फेर कर गबन करने वाले आरोपियो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

0

🔸 *धान खरीदी केन्द्र ,गतौरा में हेर-फेर कर गबन करने वाले आरोपियो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

🔸 *सेवा सहकारी समिति मर्यादित धान खरीदी केंद्र , गतौरा में हेर-फेर करने वाले आरोपी गिरफ्‌तार।*

🔸*आरोपियों ने 919.96 क्विंटल धान खरीदी में हेर-फेर कर 28,51000/- रुपए का किया गबन*

*आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-*

*01.* कोमल प्रसाद चंद्रकार पिता फागुराम उम्र 46 साल निवासी कर्रा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

*02.* राजेन्द्र राठौर पिता स्व. मल्लूराम राठौर उम्र 64 साल निवासी बजरंग चौक गौतरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

*03.* हुलेश्वर धीरही पिता गंगा प्रसाद धीरही उम्र 38 साल निवासी सुकुलकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर -:* मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, मर्यादित मस्तुरी बिलासपुर का थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित गतौरा के पंजीयन कमांक 1294 के धान खरीदी केन्द्र गतौरा के संस्था प्रबंधक कोमल चंद्राकर, प्राधिकृत अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, धान खरीदी प्रभारी लव कुमार यादव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर हुलेश्वर धिरही द्वारा धान उपार्जन निर्देश विपणन वर्ष 2025-26 में का उल्लंघन करना एवं शासकीय धान गबन करना पाए जाने पर उक्त प्रकरण में संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन उपरांत 919.96 क्विंटल धान समिति केन्द्र में कम पाया गया है जो खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की जारी धान उपार्जन निति का उल्लघंन कर संस्था प्रबंधक कोमल चंद्राकर, प्राधिकृत अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, धान खरीदी प्रभारी लव कुमार यादव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर हुलेश्वर धिरही के द्वारा जानबुझ कर धान गबन किया गया है जिससे समिति को 919.96 क्विंटल जिसकी राशि 28 लाख 51 हजार रूपये की शासन को आर्थिक क्षति पहुंची है ।प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है,विवेचना के दौरान आरोपीगण 01.कोमल प्रसाद चंद्रकार 02.राजेन्द्र राठौर एवं 03.हुलेश्वर धीरही को उनके सकुनत पर दबिश देकर कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपीगण द्वारा घटना कारित करना स्वीकर करने पर आरोपियो को आज दिनांक 03.04.2026 को विधिवत गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

🟥 *फर्जी बैंक खातों व फर्जी मोबाइल नंबर से संचालित ’’मैरिज ब्युरो गिरफ्तार*

0

🟥 फर्जी बैंक खातों व फर्जी मोबाइल नंबर से संचालित ’’मैरिज ब्युरो’’ पर बिलासपुर पुलिस का ’’प्रहार’’।
🟥म्यूल खातों की जांच दौरान एकत्र जानकारी के आधार पर बिलासपुर पुलिस को मिली सफलता।
🟥विवाह के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले मैट्रिमोनियल एजेंटों के गिरोह का खुलासा।
🟥बिलासपुर शहर के सरकण्डा व कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित कॉल सेंटरों पर की गई कार्यवाही, संचालक को सहयोगियों सहित लिया गया हिरासत में।
🟥शादी के इच्छुक लोगों को झांसा देकर ग्राहकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने हेतु युवतियों को फर्जी प्रोफाइल बनाकर बात करने के काम पर लगाये जाने का हुआ महत्वपूर्ण खुलासा।
🟥अब तक की कार्यवाही में ’’मैरिज ब्युरो’’ से 10 कंप्यूटर सेटअप, 70 मोबाइल फोन व 20 हजार रुपये नगदी बरामद।
🟥शहर के अन्य क्षेत्रों में संचालित ऐसे ’’मैरिज ब्युरो’’ पर भी निगाह रखी जा रही है, अब तक 04 लोगों को हिरासत में लिया गया है एवं अन्य में जांच जारी है।
🟥’’मैरिज ब्युरो’’ की आड़ में खोले गये बैंक खातों की जांच में लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन का खुलासा।

नाम गिरफ्तार आरोपीः-
1. महारथी साहु पिता वेद प्रसाद साहू उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम सैदा थाना नवागांव जिला जांजगीर-चाम्पा हाल मुकाम लाईफ केयर हॉस्पिटल तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
2. फुलेश्वर प्रसाद श्रीवास पिता सियाराम श्रीवास उम्र 40 वर्ष निवासी रामायण चौक चांटिडीह थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
3. तरुणा उर्फ सोनु खरे पति स्व. विनोद खरे उम्र 40 वर्ष निवासी नंदेश्वर मंदिर के पास चांटिडीह थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
4. नीरा बाथम पति उमेश बाथम उम्र 32 वर्ष निवासी अशोक नगर खमतराई थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बैंक खातों की जांच के दौरान यह पाया गया कि खाताधारक के नाम पर संचालित खाते का उपयोग अन्य व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा था, जिसमें ’’मैरिज ब्युरो’’ से संबंधित राशि जमा कराई जा रही थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बिहार निवासी शिकायतकर्ता से विवाह हेतु उपयुक्त वधु उपलब्ध कराने का झांसा देकर 10,000 रुपये जमा कराये गये, किन्तु राशि प्राप्त होने के बाद कोई सेवा प्रदान नहीं की गई। ठगी का आभास होने पर शिकायतकर्ता द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई, जो जांच हेतु प्राप्त हुई।

पूर्व से म्यूल खातों की जांच के दौरान प्राप्त सूचनाओं के आधार पर ऐसे गिरोह की जानकारी एकत्र की गई। जांच के दौरान सरकण्डा क्षेत्र में संचालित एक मैट्रिमोनियल ऑफिस की जानकारी मिलने पर टीम द्वारा मौके पर जाकर कार्रवाई की गई, जहां संचालक एवं सहयोगी उपस्थित मिले। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि शादी के इच्छुक लोगों को झांसा देकर उनसे राशि प्राप्त की जाती थी तथा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए फर्जी प्रोफाइल बनाकर बातचीत कराई जाती थी।

मामले में आरोपीगण के विरुद्ध थाना सरकण्डा में अपराध धारा 318(4), 61(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हुई है, जिनकी जांच जारी है एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।