Home Blog Page 220

*हरित खाद, नीली-हरी शैवाल और जैव उर्वरकों पर जोर दिया कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार ने*

0

*हरित खाद, नीली-हरी शैवाल और जैव उर्वरकों पर जोर दिया कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार ने*

*हरित खाद, नीली-हरी शैवाल के उत्पादन तकनीक और उपयोग को गांव-गांव तक पहुंचाएं*

*राज्य के 150 से अधिक कृषि अधिकारियों और वैज्ञानिकों को दिया गया प्रशिक्षण*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,/ कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार ने कृषि अधिकारियों और वैज्ञानिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ की। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि “हरित खाद, नीली-हरी शैवाल एवं जैव उर्वरकों” पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी खरीफ सीजन से पहले किसानों को रासायनिक उर्वरकों के विकल्पों के प्रति जागरूक करना और सतत कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करना था।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों की संभावित कमी को देखते हुए हरित खाद, नीली-हरी शैवाल और जैव उर्वरक जैसे विकल्प फसलों की पोषक आवश्यकताओं का लगभग 50 प्रतिशत तक पूरा कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले दो से तीन महीनों में इन तकनीकों के उत्पादन और उपयोग को गांव-गांव तक पहुंचाया जाए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरिश चंदेल सहित राज्य के विभिन्न जिलों से आए 150 से अधिक कृषि अधिकारियों, वैज्ञानिकों और कृषि विज्ञान केंद्रों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर उर्वरकों की आपूर्ति को लेकर उभरती अनिश्चितताओं के बीच छत्तीसगढ़ ने टिकाऊ कृषि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दक्षिण-पूर्व एशिया और विशेषकर ईरान में जारी संघर्ष के कारण पेट्रोलियम उत्पादों एवं उर्वरक निर्माण में उपयोग होने वाले कच्चे माल के आयात पर संभावित असर को देखते हुए राज्य सरकार ने वैकल्पिक पोषक स्रोतों को बढ़ावा देने की पहल तेज कर दी है।

तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने मृदा स्वास्थ्य सुधार और दीर्घकालिक कृषि स्थिरता के लिए जैविक एवं पर्यावरण-अनुकूल उपायों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। विशेषज्ञ वैज्ञानिकों ने बताया कि नीली-हरी शैवाल नाइट्रोजन स्थिरीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, विशेषकर धान की खेती में इसकी उपयोगिता अधिक है। वहीं, हरित खाद से मृदा की संरचना बेहतर होती है और पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ती है। समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन को भविष्य की कृषि के लिए अनिवार्य बताया गया।

कार्यक्रम में कृषि अधिकारियों और वैज्ञानिकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें नीली-हरी शैवाल उत्पादन की तकनीक का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा खरीफ सीजन के लिए इन विकल्पों के व्यापक उपयोग की रणनीति पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इन वैकल्पिक उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया गया, तो न केवल रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटेगी, बल्कि किसानों की लागत में कमी और मृदा स्वास्थ्य में सुधार भी सुनिश्चित होगा। कार्यक्रम के अंत में सतत, पर्यावरण-अनुकूल और आत्मनिर्भर कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

*राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जशपुर के मातृत्व वन में किया सीता अशोक के पौधे का रोपण*

0

*राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जशपुर के मातृत्व वन में किया सीता अशोक के पौधे का रोपण*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सर्किट हाउस जशपुर के मातृत्व वन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सीता अशोक के पौधे का रोपण कर पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और वनमंडला अधिकारी श्री शशि कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस मातृत्व वन में 400 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संवेदनाओं के अद्वितीय समन्वय का उदाहरण प्रस्तुत करता है। मातृत्व वन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी माताओं के नाम पर पौधरोपण किया गया है। इस पहल ने अभियान को भावनात्मक और सामाजिक रूप से विशेष महत्व प्रदान किया है।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने इस अवसर पर कहा कि माँ हमारे जीवन की प्रथम गुरु होती हैं और उनका स्थान सर्वोच्च होता है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से हम माँ के प्रति सम्मान को प्रकृति से जोड़ रहे हैं। यह पहल आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करेगी। उन्होंने कहा कि मातृत्व वन जैसी पहल न केवल हरित क्षेत्र बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करेंगी।

मातृत्व वन के अंतर्गत पर्यावरणीय एवं औषधीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों का चयन कर उनका रोपण किया गया है। इनमें टिकोमा, झारुल, सीता अशोक, गुलमोहर, लक्ष्मीतरु, आंवला, बीजा, सिन्दूर, नागकेसरी, अर्जुन एवं जामुन जैसी प्रजातियाँ प्रमुख हैं। ये पौधे न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक होंगे, बल्कि आने वाले समय में औषधीय एवं जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मातृत्व वन की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, माताओं के प्रति सम्मान को प्रकृति के माध्यम से अभिव्यक्त करना तथा नई पीढ़ी में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। यह पहल ‘हर घर एक पेड़, हर पेड़ में माँ की ममता’ के संदेश को साकार करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

*राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जशपुर के केरेगांव होम-स्टे का किया अवलोकन*

0

*राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जशपुर के केरेगांव होम-स्टे का किया अवलोकन*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर, / राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जशपुर प्रवास के दौरान शनिवार को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल देशदेखा के समीप स्थित केरेगांव में विकसित होम-स्टे का अवलोकन किया। इस दौरान वे स्थानीय आदिवासी संस्कृति, जनजीवन और पारंपरिक आतिथ्य परंपरा से रूबरू हुए। होम-स्टे प्रवास के दौरान उन्होंने देशदेखा समूह की महिलाओं द्वारा पारंपरिक विधि से तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद चखा। राज्यपाल श्री डेका ने ग्रामीण परिवेश में विकसित होम-स्टे को प्रेरणादायक कदम बताया और कहा कि यह प्रयास न केवल ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि स्थानीय महिलाओं और ग्रामीण परिवारों की आजीविका को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाते हैं।

इस दौरान स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने ‘जसक्राफ्ट’ ब्रांड के तहत छिंद एवं कांसा से निर्मित पारंपरिक आभूषण माला एवं झुमके राज्यपाल को भेंट किए। राज्यपाल श्री डेका ने स्थानीय महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल कौशल विकास, रोजगार सृजन तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगी।

इस दौरान ‘देशदेखा क्लाइंबिंग कम्पनी’ के सदस्यों ने भी राज्यपाल से भेंट की। उन्होंने क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि यहां नियमित रूप से रॉक क्लाइंबिंग जैसे खेलों का आयोजन किया जाता है। राज्यपाल ने अधिकारियों को ऐसे खेलों को निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन देने को कहा, ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले और अधिक से अधिक युवा इन गतिविधियों की ओर आकर्षित हों। इस दौरान कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार,वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

*कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली, जिला मुंगेली*

0

*कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली, जिला मुंगेली*

 

➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत गुम हुये बालिग युवती को सकुशल बरामद कर बालिग होने से युवक के सरंक्षण मे सौपा गया*

➡️ *मुंगेली पुलिस ने सोशल मीडिया मे चल रहे गुम इंसान संबंधी भ्रामक खबरों को किया गया खंडित*

 मुकेश साहू  ब्यूरो लोरमी  लालपुर:-* दिनांक 15.03.2026 को थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुरूवाईनडबरी मे 01 बालिग युवती के गुम होने की सूचना पर थाना लालपुर मे गुम इंसान कायम कर पतासाजी मे लिया गया था,
मामला गुम इंसान संबंधी होने से लालपुर पुलिस द्वारा तकनीकी एवं बेसिक पुलिसिंग के तहत गुम युवती को पतासाजी के दौरान दिनांक 04.04.2026 को भिलाई मे ईलेश कुमार भास्कर पिता चन्द्र कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी गुरूवाईनडबरी के साथ रहना पाया गया जिसे बरामद कर विधिवत परिजनोें के समक्ष कथन लेखबद्ध किया गया, जिसमे गुम बालिग युवती के द्वारा बालिग होना एवं स्वंय अपनी ईच्छा से ईलेश कुमार भास्कर के साथ बिना किसी दबावपुर्वक मंदिर मे विवाह करना बताये जाने पर सकुशल ईलेश कुमार भास्कर को सौंप दी गई है।

*अपील:-* मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को गुम इंसान व अपहरण के प्रकरणों की त्वरित निराकरण कर दस्तायाबी करने हेतु निर्देश दिये है एवं अपील की गई कि किसी भी प्लेटफार्म मे आधारहीन खबरों या भ्रामक सोशल खबरों से बचें, किसी भी प्रकार की जानकारी नही होने पर संबंधित थाना/चौकियों से जानकारी प्राप्त करें।

*डेटोनेटर ब्लास्ट से दहला बनाहिल गांव: एक घायल*

0

*ब्रेकिंग न्यूज़ बनाहिल (EXCLUSIVE)*

डेटोनेटर ब्लास्ट से दहला बनाहिल गांव: एक घायल

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत बनाहिल गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद के चलते डेटोनेटर ब्लास्ट कर दिया गया। इस खौफनाक घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अमन कैवर्त, निवासी पकरिया (लटिया), थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा, ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों के बीच एक दिन पहले विवाद हुआ था, जिसके चलते उन्होंने इस गंभीर घटना को अंजाम दिया।
घटना रात के तकरीबन 11 बजे हुआ जिसमें दुकान संचालक भूपेंद्र साहू ब्लास्ट की चपेट में आने से पैर में चोट लगी है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर ब्लास्ट हुआ, वहां से महज 15 मीटर की दूरी पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा मौजूद है। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि अगर ब्लास्ट का असर बैंक परिसर तक पहुंचता, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।
सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है तथा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।
फिलहाल, गांव में पुलिस स्टाफ की टीम तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया है।

दो आरोपी का नाम आया सामने
मुख्य आरोपी रमन केवट पिता चंद्रभान केवट निवासी – पकरिया (लटीया) अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

दूसरा आरोपी अज्ञात

*”भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

0

*”कार्यकर्ता बने वैचारिक और अनुशासित, भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा पद” : लोरमी प्रशिक्षण शिविर में बोले डिप्टी सीएम साव*

*डिप्टी सीएम अरुण साव लोरमी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हुए सम्मिलित*

*”भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

*लोरमी में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ*

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज कबीर भवन लोरमी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के शुभारंभ सत्र में शामिल हुए। श्री साव ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है, जो अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को योग्य, परिपक्व और वैचारिक रूप से मजबूत बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सीखना एक सतत प्रक्रिया है। इसी उद्देश्य से इस प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर श्री साव ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरुण साव ने कहा कि सैद्धांतिक और वैचारिक रूप से मजबूत बनना जरूरी है। अनुशासन और धैर्य के साथ कार्य करने से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि समय के साथ सभी को उनका अधिकार मिलता है और अच्छा कार्य करने वालों को उसका फल अवश्य मिलता है।

श्री साव ने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह कार्य करती है, जहां निष्ठा और समर्पण का विशेष महत्व है। कार्यकर्ताओं से ही पार्टी मजबूत होती है और यहां हर व्यक्ति को समान अवसर मिलता है। भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि भाजपा में नेता नहीं, बल्कि कार्यकर्ता बनकर रहना सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि पद चाहे कोई भी हो, अंत में सभी को कार्यकर्ता के रूप में ही जनता के बीच रहना होता है। कार्यकर्ता का पद सर्वोच्च है और इसे हमेशा बनाए रखना चाहिए। इस प्रशिक्षण वर्ग में लोरमी एवं देवरहट मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा जी, वरिष्ठ नेता कोमल गिरी गोस्वामी जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह जी, जिला भाजपा महामंत्री श्री गुरमीत सलूजा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर बंजारे जी, मंडल अध्यक्ष गण सुशील यादव जी, राजेंद्र साहू जी, दिनेश कश्यप जी, लेखराज सिंह ठाकुर जी, प्रदीप मिश्रा जी, धनीराम यादव जी, महाजन जायसवाल जी एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
….. ……..

*भीषण गर्मी में राहत: राजेंद्र वार्ड में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, पार्षद प्रतिमा कोसले की पहल*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली-— भीषण गर्मी के बीच शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है, ऐसे में नगर पालिका क्षेत्र के राजेंद्र वार्ड के निवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। वार्ड पार्षद श्रीमती प्रतिमा रवि कोसले की पहल पर वार्ड में नया मोटर बोर एवं पाइप लाइन रिपेयरिंग कार्य शुरू किया गया है, जिससे लोगों को जल्द ही स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सकेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पार्षद द्वारा अपने वार्ड में पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए मोटर बोर खनन एवं फिटिंग सामग्री के लिए अनुशंसा राशि प्रदान की गई है। इसके तहत पाइप लाइन सुधार, मोटर पंप स्थापना सहित आवश्यक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि गर्मी के इस कठिन समय में पानी के लिए भटकना पड़ता था, लेकिन अब इस कार्य से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वार्डवासियों ने पार्षद की इस पहल की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। पार्षद श्रीमती प्रतिमा रवि कोसले ने कहा कि वार्डवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे कार्य लगातार किए जाते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि गर्मी के मौसम में जल संकट को देखते हुए इस प्रकार के कार्य लोगों के लिए बेहद जरूरी साबित हो रहे हैं।

*मैहर विधायक के प्रयासों से भदनपुर पहाड़ में 24 घंटे में लगा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार*

0

*मैहर विधायक के प्रयासों से भदनपुर पहाड़ में 24 घंटे में लगा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार*

मैहर जिले के भदनपुर पहाड़ उत्तर पट्टी स्थित हनुमान मंदिर रोड पर लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले लगभग एक सप्ताह से जला पड़ा था, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों घर अंधेरे में डूबे हुए थे। इसके साथ ही हनुमान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा समस्या की जानकारी भाजपा जिला महामंत्री शिवदयाल प्रजापति और सांसद प्रतिनिधि पुष्पराज शुक्ला को दी गई। दोनों जनप्रतिनिधियों ने तत्काल संबंधित अधिकारियों (जेई व डीई) से संपर्क किया, लेकिन प्रारंभ में तीन दिन की देरी की बात कही गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मामला मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी तक पहुंचाया गया। विधायक चतुर्वेदी ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से चर्चा की, जिसके परिणामस्वरूप मात्र 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया।ट्रांसफार्मर लगने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस त्वरित कार्रवाई के लिए शिवदयाल प्रजापति और पुष्पराज शुक्ला ने समस्त ग्रामवासियों की ओर से विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर हुई इस पहल से न केवल उनकी दैनिक दिनचर्या सामान्य हुई, बल्कि विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं को भी बड़ी राहत मिली है।

*बिजनी विधानसभा में राज्य मंत्री तोखन साहू का व्यापक जनसंपर्क अभियान, भाजपा की जीत का शंखनाद,बिजनी में प्रचंड बहुमत का संकेत*

0

*बिजनी विधानसभा में राज्य मंत्री तोखन साहू का व्यापक जनसंपर्क अभियान, भाजपा की जीत का शंखनाद,बिजनी में प्रचंड बहुमत का संकेत*

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने असम विधानसभा चुनाव से पूर्व बिजनी विधानसभा क्षेत्र के व्यापक दौरे के दौरान पार्टी संगठन को सशक्त बनाने एवं जनसंपर्क अभियान को गति देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की।

इस क्रम में उन्होंने बिजनी विधानसभा स्थित भाजपा कार्यालय में बूथ अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति एवं बूथ स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी मिलकर समर्पण भाव से कार्य करते हुए भाजपा की विजय सुनिश्चित करें।

इसके उपरांत श्री साहू ने बिजनी विधानसभा क्षेत्र के थुरीबारी एवं रीबारी मंडलों के विभिन्न ग्रामों—बोरलाऊ, लाऊ एवं मकनागड़ी—में भाजपा प्रत्याशी श्री अरूप कुमार डे के समर्थन में सघन जनसंपर्क एवं चुनाव प्रचार किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा भाजपा के पक्ष में समर्थन का आग्रह किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों का उत्साह, स्नेह एवं व्यापक समर्थन स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। ग्रामीणों ने विकास, सुशासन एवं स्थिर नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। श्री साहू ने कहा कि जनता का यह विश्वास दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए गठबंधन को आगामी चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्त होगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा पुनः सरकार बनाकर जनसेवा के कार्यों को नई गति देगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को और सुदृढ़ किया जाएगा।

*रानीसागर कोटा में डीएवी पब्लिक स्कूल का शुभारंभ*

0

*रानीसागर कोटा में डीएवी पब्लिक स्कूल का शुभारंभ*

*शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा– ग्रामीण शिक्षा को मिलेगा नया आयाम*

*वैदिक परंपरा और आधुनिक शिक्षा का संगम है डीएवी स्कूल*

 

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर,/बिलासपुर जिले के कोटा स्थित रानीसागर में डीएवी पब्लिक स्कूल का उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने शिरकत की और ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार को एक महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अटल श्रीवास्तव तथा नगर पंचायत कोटा की अध्यक्ष श्रीमती सरोज साहू उपस्थित रहीं।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में डीएवी संस्थाओं का आगमन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पहल से हुआ, जिसने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लाए हैं। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम के माध्यम से छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जा रहा है और डीएवी विद्यालय इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में डीएवी संस्थाओं की भूमिका अहम है। महापुरुषों की जीवनी, क्षेत्रीय भाषाओं और परंपराओं को शिक्षा से जोड़ना एक बड़ी उपलब्धि होगी। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए वरदान साबित होगा। इस पहल के लिए उन्होंने डीएवी प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन प्रशांत कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी एवं प्रबंधन समिति सदस्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे , बीईओ श्री नरेंद्र पी मिश्रा सहित संभाग के सभी डीएवी पब्लिक स्कूल तथा डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के प्राचार्य, नए स्कूल के विद्यार्थी अभिभावक और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक वैदिक हवन-यज्ञ से हुई, जिससे वातावरण आध्यात्मिक और सकारात्मक बना। छत्तीसगढ़ की राजगीत और डीएवी गान के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति की शुरुआत हुई, जिसमें कुमार प्रखर पाण्डेय एवं उनके समूह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती जसमीत कौर ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय की भावी योजनाओं और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डीएवी गोढ़ी के प्राचार्य डॉ. एस.एन. पाण्डेय द्वारा किया गया, जिन्होंने हवन-यज्ञ का संचालन भी किया। समारोह का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।
*डीएवी स्कूलों का इतिहास*
डीएवी (दयानंद एंग्लो वैदिक) संस्थाओं की स्थापना का उद्देश्य आधुनिक शिक्षा को भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराओं के साथ जोड़ना है। इसकी प्रेरणा स्वामी दयानंद सरस्वती के विचारों से मिली, जिन्होंने आर्य समाज की स्थापना की थी। वर्ष 1886 में लाहौर में पहले डीएवी विद्यालय की स्थापना के साथ शुरू हुआ यह आंदोलन आज देशभर में 1000 से अधिक विद्यालयों के विशाल नेटवर्क के रूप में विकसित हो चुका है।