Home Blog Page 218

*बारिश से पहले सीसी रोड, नाली इत्यादि निर्माण कार्य पूर्ण करें, कलेक्टर ने दिए निर्देश*

0

*बारिश से पहले सीसी रोड, नाली इत्यादि निर्माण कार्य पूर्ण करें, कलेक्टर ने दिए निर्देश*

*अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण एवं सांसद निधि कार्यों की समीक्षा बैठक*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर, / कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने निर्देश दिए हैं कि बारिश से पहले आवश्यक निर्माण कार्य से पूर्ण करने का प्रयास किया जाएं, ताकि वर्षा के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने विशेष रूप से सीसी रोड, नाली एवं अन्य निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ बारिश के पहले समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर आज सभाकक्ष में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण एवं सांसद विकास निधि के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ले रहे थे।

कलेक्टर ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के निर्माण कार्यों में शीघ्र प्रगति लाई जाए। उन्होंने कहा कि रंग मंच एवं मंगल भवन के जो कार्य स्वीकृत हुए हैं, उन्हें जून माह तक पूर्ण किया जाए।

कलेटर ने कहा कि कार्य पूर्ण होने पर निर्धारित समय पूर्णतः प्रमाण पत्र प्रदान करना सुनिश्चित किया। उन्होंने प्रधिकरण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से किए जाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

*Chhattisgarh’s Amita Shrivas Aims for Everest Summit: Chief Minister Shri Sai Hails Her Grit and Determination*

0

*Chhattisgarh’s Amita Shrivas Aims for Everest Summit: Chief Minister Shri Sai Hails Her Grit and Determination*

Ashish kashyap editor in chief Raipur, / Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has extended his heartfelt wishes to Ms Amita Shrivas, a young mountaineer from Janjgir-Champa district, for her upcoming Mount Everest expedition.

During a meeting held today at the Chief Minister’s residence in Raipur, Shri Sai noted that Ms Shrivas is set to depart for Kathmandu on April 9 with the resolve to hoist the Indian Tricolour atop Mount Everest, the world’s highest peak. He remarked that her journey is not merely a personal milestone, but a soaring expression of the aspirations, courage and self-belief of the entire state of Chhattisgarh.

Highlighting the significance of her endeavour, Chief Minister Shri Sai said that her expedition stands as a testament to the idea that no summit remains unattainable when determination is unwavering. He observed that the daughters of the state are consistently setting new benchmarks across diverse fields through their talent and perseverance, thereby shaping a renewed identity for Chhattisgarh.

Shri Sai further pointed out that Ms Amita Shrivas had earlier demonstrated her grit and capability by scaling Mount Kilimanjaro in 2021 on the occasion of International Women’s Day. Her continued pursuit of excellence is not only an achievement in itself but also a living source of inspiration for the youth of the state, especially young women.

Expressing confidence in her success, the Chief Minister stated that Ms Shrivas will accomplish this challenging mission and unfurl the national flag atop the world’s highest peak, bringing pride to Chhattisgarh and the nation at large.

On behalf of the people of the state, Shri Sai conveyed his best wishes to Ms Amita Shrivas for this significant expedition and prayed for her bright and successful future.

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री जगेश्वर राम भगत के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि स्वर्गीय भगत का जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान, सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए पूर्णतः समर्पित रहा। वे वनवासी कल्याण आश्रम के समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल और धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

*वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश*

0

*वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर, / जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि अग्रिम के रूप में दे दी गई थी, जिसे उस वित्तीय वर्ष के दौरान मिशन के कार्यों के लिए व्यय किया गया था। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, नई दिल्ली द्वारा 536 करोड़ 53 लाख रुपए प्रतिपूर्ति (Reimbursement) के रूप में जारी किए गए हैं।

ज्ञातव्य है कि केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन की अवधि को दिसंबर 2028 तक बढ़ा दिया है, जिसके तहत अब मिशन 2.0 के तहत काम जारी है l राज्य के ग्रामीण परिवारों को ‘हर घर नल से जल’ योजना के तहत पाइप के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने कार्य किए जा रहे हैं l

*एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं*

0

*एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास को उनके आगामी माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास से मुलाकात के दौरान कहा कि आगामी 9 अप्रैल को सुश्री अमिता विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के संकल्प के साथ काठमांडू के लिए रवाना हो रही हैं। यह केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि की यात्रा नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं, साहस और आत्मविश्वास की ऊंची उड़ान है।

उन्होंने कहा कि अमिता का यह अभियान इस बात का प्रमाण है कि यदि संकल्प अटल हो, तो कोई भी ऊंचाई असंभव नहीं रहती। प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से नए मानक स्थापित कर रही हैं और छत्तीसगढ़ को नई पहचान दे रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अमिता श्रीवास ने वर्ष 2021 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माउंट किलिमंजारो को फतह कर पहले ही अपनी क्षमता और दृढ़ता का परिचय दिया है। उनका यह सतत प्रयास न केवल उपलब्धि है, बल्कि प्रदेश की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए एक जीवंत प्रेरणा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अमिता अपने इस साहसिक अभियान में सफलता प्राप्त कर विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर देश का तिरंगा फहराएंगी और छत्तीसगढ़ सहित पूरे राष्ट्र का गौरव बढ़ाएंगी।

मुख्यमंत्री ने सुश्री अमिता श्रीवास को इस महत्वपूर्ण अभियान के लिए प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

*क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर जारी पुलिस का प्रहार।*

0

*क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर जारी पुलिस का प्रहार।*
🔹 चाकू और कट्टा नुमा हथियार लेकर राहगीरों को डराने वाले 02 आरोपियों को भेजा जेल।
🔹 आरोपियों के उपर की गई आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
🔹 आरोपियों के कब्जे से 01 धारदार चाकू और कट्टा नुमा हथियार और कार को किया गया जप्त।
नाम आरोपी :-
1. नबीदाद खान पिता नवाब खान उम्र 42 साल पता करैहापारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।
2. दीशू कोरी पिता गोविंद प्रसाद कोरी उम्र 23 साल पता रानीगाँव थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :- रतनपुर में जरिये फोन से सूचना मिला कि 02 व्यक्ति मेनरोड रानीगाँव के पास आम जगह में आने-जाने वालों को धारदार चाकू व कट्टा दिखाकर डरा-धमका रहे हैं, और उत्पात मचा रहे हैं कि सूचना से प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों/श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण व अनुविभागीय अधिकारी महोदया पुलिस को अवगत कराकर वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा टीम गठित कर मेनरोड रानीगाँव रवाना किया गया, जहॉ 02 व्यक्ति धारदार चाकू व कट्टा नुमा हथियार दिखाकर लोगों को डरा रहे नबीदाद खान व दीशु कोरी को पकड़कर उनसे धारदार चाकू, कट्टा नुमा हथियार व घटना में प्रयुक्त कार को जप्त कर उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर, निरी. निलेश पाण्डेय, सउनि नरेश गर्ग, आर. देवानंद चन्द्राकर, पवन ठाकुर, हरनारायण नेटी, रामकुमार साहू का विशेष योगदान रहा।

*02 सटोरियो के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

*02 सटोरियो के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*
*♦️आईपीएल क्रिकेट मैच पर आनलाईन सट्टा खेलते 02 सटोरिया गिरफतार*

➡️ *सट्टे में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध बड़े स्तर पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के स्पष्ट निर्देश पर अवैध सट्टा कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।*

*नाम आरोपी -*
1- सौरभ पवार पिता स्व. संजय पवार उम्र 32 ससाल साकिन सिंधी कालोनी जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपसुर।
2-कमल पंजवानी पिता आनंद पंजवानी उम्र 30 साल साकिन चकरभाठा कैम्प चकरभाठा बिलासपुर ।

*जप्ती मश्रूका*
1 02 नग मोबाईल
2 एक नग एक्टिवा क्र. सीजी-10 एजे- 8770
3 नगदी रकम 1,48,500 रू

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर जिले मे जुआ, सटटा के अपराध पर पूर्ण अंकुश लगाने के निर्देश दिया गया है। दिनांक 04.04.2026 के मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला कि दो व्यक्ति मोबाईल फोन में आईपीएल क्रिकेट राजस्थान रायल वर्सेस गुजरात टाईटन में टीम के हार जीत बाल में रन बनाने, आनलाईन जुआ नामक जुआ खेल रहे है। सूचना पर *accu एवं थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम* द्वारा रेड कार्यवाही कर दो युवक सौरभ पवार एवं कमल पंजवानी के पास एक नग एक्टिवा क्रमाक सीजी-10 एजे- 8770 नगदी रकम 148500रू एव दो नग मोबाईल ओप्पी कंपनी का मोबाईल जप्त किया गय। दोनो के विरूद्ध धारा 7(2) छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधि नियम 112 बीएनएस के तहत कार्यवाही किया गया है।

*शोभायात्रा दौरान युवक पर आत्मघाती हमला 03 आरोपी गिरफतार*

0

’’शोभायात्रा दौरान युवक पर आत्मघाती हमला 03 आरोपी गिरफतार
’’ रैली के भीड में रंजिश पर युवक पर चाकू से हमला तोरवा पुलिस ने किया गिरफतार
—————————————————-
गिरफतार आरोपी –
01 प्रियांशु बोले पिता अरूण बोले उम्र 25 साल साकिन गुरूद्वारा के पास दयालबंद कोतवाली
02 ओम बोले पिता अरूण बोले उम्र 23 साल साकिन गुरूद्वारा के पास दयालबंद कोतवाली
03 के राघवेन्द्र राव उर्फ सुरेश पिता के श्रीनिवास राव उम्र 26 साल पता रिवर साईड होटल तोरवा
जप्त मश्रूका:-
01 एक लोहे का धारदार चाकू।

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  बिलासपुर शहर में हनुमान जयंती पर्व में जगह जगह पर शोभा यात्रा रैली निकाली गई थी प्रार्थी सन्नी श्रीवास अपने साथी सूरज साहू दोनो निवासी चांटीडीह सरकंडा पेंडलवार अस्पताल तोरवा के आगे शोभा यात्रा रैली देख रहे थे कि उसी बीच दयालबंद कोतवाली निवासी प्रियांशु बोले एवं 02 अन्य साथी के साथ आये साईड हटने की बात पर आरोपीयो के द्वारा प्रार्थी सन्नी श्रीवास एवं सूरज साहू को अकड के बात करता हैं कहते हुये गाली गलौच मारपीट करते प्रियांशु बोले अपने पास रखे धारदार चाकू से सूरज साहू के पेट वार कर दिया सन्नी श्रीवास उसे सिम्स अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया हैं। घटना पर थाना तोरवा में उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयो की धरपकड कार्यवाही शुरू किया गया। आरोपी घटना के बाद से पुलिस गिरफतारी से बचने लुक छिप रहे थे तोरवा पुलिस के द्वारा सायबर सेल से आरोपीयो का लगातार लोकेशन प्राप्त कर दिनांक 05.04.2026 के कोतवाली क्षेत्र से आरोपीयो को दबिश देकर पकडा गया। आरोपी प्रियांशु बोले के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया हैं। आरोपीयो को माननीय न्यायालय में पेश किया गया हैं।

*धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार*

0

धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से 02 नग धारदार चाकू जप्त

आरोपीगण का विवरण :-
1. सचिन लोनिया पिता स्व. प्रहलाद लोनिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी कतियापारा, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर
2. मानस गढेवाल पिता भागवत गढेवाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी शिव चौक कतियापारा, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर

 

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :- थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा पैदल पेट्रोलिंग के दौरान फोकटपारा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कतियापारा मिनी स्टेडियम के पीछे एक युवक धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर आरोपी सचिन लोनिया को पकड़ा गया, जिसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

⸻

इसी प्रकार थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्रमांक 209/2026 में आरोपी मानस गढेवाल द्वारा दिनांक 30.03.2026 को प्रार्थी श्याम बिहारी यादव से शराब पीने हेतु पैसे की मांग की गई थी। पैसे देने से मना करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई तथा अपने पास रखे धारदार हथियार से बाएं हाथ (भुजा) में वार कर चोट पहुंचाई गई।

प्रकरण में धारा 119(1), 296, 115(2), 351(2), 118(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया, जिसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई।

*जिले में राजस्व पखवाड़ा के तहत शिविरों का आयोजन : राजस्व शिविरों में नक्शा, खसरा व प्रमाण पत्र संबंधी कार्यों का त्वरित निपटारा*

0

 

*जिले में राजस्व पखवाड़ा के तहत शिविरों का आयोजन : राजस्व शिविरों में नक्शा, खसरा व प्रमाण पत्र संबंधी कार्यों का त्वरित निपटारा*

*राजस्व पखवाड़ा में शिविरों से ग्रामीणों को त्वरित राहत*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में जिले में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर राजस्व शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज आरंग एवं धरसीवां, अभनपुर तहसील के विभिन्न ग्रामों में राजस्व शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में भैंसा, तुलसी, अमसेना, बाना, गुमा, गुल्लू, परसतराई, गिधौरी, कुकेरा, अकोली, मनोहरा, देवरी, चरौदा, रवेली, नेउरडीह, कुकरा, जरौड, गिधौरी, अकोली, सहित अन्य ग्रामों के ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं।

शिविर के दौरान नक्शा बटांकन, बी-1, खसरा संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। साथ ही आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि लोक सेवा केंद्र के माध्यम से की गई, ताकि निर्धारित समय-सीमा में उनका शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।