Home Blog Page 216

*महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी पूरी तरह निशुल्क, 30 जून तक कराएं अपडेट*

0

*महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी पूरी तरह निशुल्क, 30 जून तक कराएं अपडेट*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर के निर्देश पर यह प्रक्रिया दो चरणों में पूर्ण की जा रही है। प्रथम चरण में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़े उन हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूरा किया गया, जिनका पहले सत्यापन नहीं हुआ था। अब द्वितीय चरण में योजना के शेष सभी हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराया जा रहा है। हितग्राही अपने नजदीकी सीएससी (CSC) केंद्रों में जाकर 30 जून तक ई-केवाईसी करवा सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। किसी भी पीएससी/सीएससी ऑपरेटर द्वारा हितग्राहियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रशासन ने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण कराएं, ताकि योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके।

 

*जिला शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न संकुलों का किया आकस्मिक निरीक्षण, दी आवश्यक दिशा-निर्देश*

0

*जिला शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न संकुलों का किया आकस्मिक निरीक्षण, दी आवश्यक दिशा-निर्देश*

 

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल.पी. डहरिया द्वारा 04 अप्रैल को जिला मुख्यालय के संकुल ग्राम तरवरपुर, झिटकनिया, तरवरपुर एवं उदका के विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों में स्थानीय स्तर पर परीक्षाएं सुव्यवस्थित रूप से संचालित होने पर संतोष व्यक्त करते हुए शिक्षकों को परीक्षा कार्य को पारदर्शी एवं अनुशासित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री डहरिया ने शिक्षकों एवं प्रधान पाठकों की बैठक लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाकर विद्यालयों एवं व्यक्तिगत स्तर पर बिजली उत्पादन को बढ़ावा दें, जिससे ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ राष्ट्रहित में योगदान सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही उन्होंने एमबीयू अपडेशन एवं रिवेलिडेशन कार्य को प्राथमिकता देते हुए निर्देशित किया कि संबंधित शिक्षक एवं कर्मचारी निर्धारित समय-सीमा में लोक सेवा केंद्र या शिविर के माध्यम से 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करें। युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी ने 17 से 21 वर्ष आयुवर्ग के पात्र विद्यार्थियों का अग्निवीर योजना के

अंतर्गत अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसका लाभ सभी पात्र छात्रों तक पहुंचाया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में कार्यरत सफाईकर्मियों एवं रसोइयों का “श्रमेव जयते” योजना के अंतर्गत 100 प्रतिशत पंजीयन कराने पर भी विशेष जोर दिया, ताकि उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके। विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं पर ध्यान देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने पेयजल स्रोतों के उचित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकने के लिए मोटर पंप को बिना आवश्यकता चालू न छोड़ा जाए तथा जल संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक किया जाए। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से उन्होंने प्राथमिक स्तर से ही बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में प्रवेश हेतु प्रोत्साहित करें तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें। निरीक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार ही जिले के समग्र विकास का आधार है और इसमें शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

*बालक छात्रावास फास्टरपुर में किया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन*

0

*बालक छात्रावास फास्टरपुर में किया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट श्रीमती जसविंदर कौर अजमानी मलिक द्वारा विगत दिन विकासखण्ड मुंगेली के फास्टरपुर स्थित शासकीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले महत्वपूर्ण तथ्यों व मूल अधिकार, मूल कर्तव्य के बारें में जानकारी देते हुए छात्रों को गुडटच-बैडटच, पॉक्सो एक्ट, भारत का संविधान, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2005 की एवं मोबाईल के माध्यम से होने वाले अपराध व ऑनलाईन फ्राड व उसके बचाव के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होने बताया कि जीवन में पढ़ाई-लिखाई, खेल-कूद के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी व सभी बच्चो को सोशल मीडिया के दूरूपयोग एवं अधिक समय तक मोबाईल के उपयोग न करने की समझाईश दी। साथ ही छात्रों को अपनी भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उस पर लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बालक छात्रावास फास्टरपुर के अधीक्षक अश्वनी बंजारा, पीएलव्ही धर्मेन्द्र शर्मा, प्रांजल महिलांगे मौजूद रहे।

 

*गर्मी में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने मुंगेली में जिला व विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित*

0

*गर्मी में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने मुंगेली में जिला व विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// भीषण गर्मी के मद्देनजर जिले में पेयजल आपूर्ति को सुचारू एवं सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। बंद हैंडपंपों के त्वरित सुधार एवं पेयजल संबंधी समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु जिला स्तर एवं विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का प्रभार श्री जयदीप खाण्डे को सौंपा गया है, जिसका मोबाईल नम्बर 6263167528 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही पेयजल संबंधी शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर 18002330008 एवं 1916 भी जारी किए गए हैं। विकासखंड स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। मुंगेली विकासखंड में श्री आशीष मिश्रा (सहायक अभियंता) मोबाईल नम्बर 9479112541 एवं श्री प्रतीक पाटनी (उप अभियंता) मोबाईल नम्बर 9009060006 को जिम्मेदारी दी गई है। लोरमी विकासखंड में श्री आशीष मिश्रा (सहायक अभियंता) मोबाईल नम्बर 9479112541 एवं श्री कृष्णमूर्ति (सहायक अभियंता) मोबाईल नम्बर 9753164060 तथा पथरिया विकासखंड में श्री सुधाकर सोनखुसरे (सहायक अभियंता) मोबाईल नम्बर 9993859123 एवं श्री अनिल साहू मोबाईल नम्बर 9826139189 को प्रभारी बनाया गया है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि पेयजल से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम या टोल-फ्री नंबर पर दें, ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस व्यवस्था के माध्यम से जिले में पेयजल आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने और आमजन को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

*बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ’*

0

*बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ’*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर, । जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है – खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।

इसी क्रम में आज चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री गौरव कुमार चतुर्वेदानी ने आंगनबाड़ी केंद्र 7 हीरापुर, स्टाफ नर्स सुश्री कल्पना ने आंगनबाड़ी केंद्र चंगोराभाठा, MPW फीमेल सुश्री चूड़ामनी बघेल ने आंगनबाड़ी केंद्र 1 आमसंकरी एवं स्टाफ नर्स सुश्री श्वेता बघेल ने आंगनबाड़ी केंद्र यादव पारा, बैरन बाजार में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।

*”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 918 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

0

*”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 918 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आज अभनपुर टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 1 एवं 2 खंडवा में 154 बच्चों की स्क्रीनिंग, आरंग टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 1 एवं 2 उमरिया में 134 बच्चों की स्क्रीनिंग, धरसीवां टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 1 एवं 2 धनेली में 120 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम ए द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 1 एवं 2 टिकरापारा नगर में 132 बच्चों की स्क्रीनिंग एवं 01 बच्चा सस्पेक्टेड, अर्बन टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 3 एवं 4 भाठागांव में 191 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम डी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 7 एवं 8 रावाभाटा में 187 बच्चों की स्क्रीनिंग हुई व पूरे जिले में आज कुल 918 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।

*“ज्ञान भारतम् मिशन” के तहत पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान की शुरुआत*

0

*“ज्ञान भारतम् मिशन” के तहत पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान की शुरुआत*

*कलेक्टर ने की पांडुलिपि एवं तामपत्र जैसे ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने की अपील*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर, । “ज्ञान भारतम् मिशन” के अंतर्गत जिले में पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़पत्रों एवं हस्तलिखित ग्रंथों का संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण करना है, ताकि देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखा जा सके।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि प्राचीन पांडुलिपियाँ, ताड़पत्र और हस्तलिखित ग्रंथ हमारी संस्कृति के अमूल्य खजाने हैं। इनके संरक्षण और पहचान में आमजन की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि उनके पास किसी भी प्रकार की प्राचीन पांडुलिपि, ताड़पत्र या हस्तलिखित ग्रंथ उपलब्ध हैं, तो उसकी जानकारी संबंधित विभाग को अवश्य प्रदान करें, ताकि उन्हें सुरक्षित संरक्षित किया जा सके और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सके।

कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान केवल दस्तावेजों के संरक्षण का प्रयास नहीं, बल्कि हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।

*उर्वरकों की जमाखोरी पर कृषि विभाग सख्त, कई दुकानों को नोटिस*

0

उर्वरकों की जमाखोरी पर कृषि विभाग सख्त, कई दुकानों को नोटिस

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में उर्वरकों की जमाखोरी और अनियमितता पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। उप संचालक कृषि राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिला एवं विकासखंड स्तर पर निरीक्षण दल गठित कर खाद, बीज और कीटनाशकों की दुकानों की जांच की जा रही है, ताकि किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान समय पर उपलब्ध हो सके।
सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। जांजगीर स्थित मेसर्स कश्यप कृषि केन्द्र और चांपा के मेसर्स दिशा सेल्स का निरीक्षण किया गया, जहां पीओएस मशीन और भौतिक स्टॉक का मिलान सही पाया गया। हालांकि, संबंधित संचालकों को भविष्य में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
वहीं नवागढ़ विकासखंड में मेसर्स नानकचंद नंद किशोर के यहां पीओएस और स्टॉक में अंतर पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी तरह बलौदा विकासखंड के पिसौद और जर्वे क्षेत्र की चार दुकानों—मेसर्स कश्यप कृषि केन्द्र, हर्षिता कृषि केन्द्र, योगेश कश्यप कृषि केन्द्र और तरुण ट्रेडर्स—में भी अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी किया गया है।
पामगढ़ विकासखंड में सेवा सहकारी समिति भिलौनी और धनगांव में स्टॉक सही पाया गया, जबकि बम्हनीडीह के चोरिया स्थित क्रांति कृषि केन्द्र और आरएसएस ट्रेडर्स में अंतर पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग द्वारा आगे भी लगातार निरीक्षण अभियान जारी रहेगा और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

*भेल कंपनी के दर्री प्लांट में रखे लगभग 200 मीटर पावर केबल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

 


कोरबा  – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना दर्री पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी के मामले का खुलासा किया गया है।

दिनांक 05/04/2026 को प्रार्थी कमलकांत ठाकुर, पिता स्व. ओंकार ठाकुर, उम्र 46 वर्ष, निवासी फ्लैट नंबर 307, ब्लॉक 2/बी, महावीर विलो अपार्टमेंट, कंगरी सैटेलाइट टाउन, बेंगलोर (कर्नाटक) हाल मुकाम एच.आई.जी.-13 साडा कॉलोनी, थाना दर्री, जिला कोरबा (छ.ग.) द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि भेल कंपनी के प्लांट दर्री में रखे गए लगभग 200 मीटर पावर केबल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।

प्राप्त रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की जांच के दौरान मुखबिर सूचना पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया एवं चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।

आरोपियों का नाम व पता इस प्रकार है –

01. योगेश सोनवानी, पिता जवाहर लाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी राजीव नगर, दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा (छ.ग.)

एक विधि संघर्षरत बालक

आरोपी योगेश सोनवानी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा विधि संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

 

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मजबूत किया चुनावी अभियान, कोकराझार में भाजपा एवं एनडीए की गठबंधन सरकार के प्रचंड जीत के संकेत*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मजबूत किया चुनावी अभियान, कोकराझार में भाजपा एवं एनडीए की गठबंधन सरकार के प्रचंड जीत के संकेत*

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कोकराझार जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क एवं चुनावी सभाओं में सहभागिता कर एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल को सशक्त किया।

इस क्रम में श्री साहू ने डोटमा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्तरों—बूथ स्तर, क्षेत्रीय स्तर एवं कचुगांव—में आयोजित चुनावी सभाओं में भाग लेते हुए एनडीए प्रत्याशी श्री रविराम नरजरी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर भी बल दिया।

इसी क्रम में उन्होंने बाओखुंगरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम स्तर पर आयोजित सभा में एनडीए प्रत्याशी श्री रूपम राय के समर्थन में जनसंपर्क किया। सभी स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन का उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही।

जनसभाओं के दौरान उमड़े जनसमर्थन को देखते हुए श्री साहू ने कहा कि सशक्त गठबंधन सरकार, तीव्र शहरी विकास एवं समग्र क्षेत्रीय प्रगति के संकल्प के साथ जनता एनडीए के पक्ष में एकजुट है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विकासोन्मुख नीतियों और सुशासन के आधार पर आगामी चुनाव में एनडीए को प्रचंड जनादेश प्राप्त होगा।

श्री साहू ने कहा कि एनडीए सरकार शहरी विकास, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है तथा जनता का निरंतर मिल रहा समर्थन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश में पुनः भाजपा एवं एनडीए की गठबंधन सरकार बनने जा रही है।