Home Blog Page 215

*कोकराझार लोकसभा में प्रवासी प्रभारी के रूप में चुनावी प्रबंधन संपन्न; माँ कामाख्या का दर्शन कर तोखन साहू दिल्ली प्रस्थान*

0

*कोकराझार लोकसभा में प्रवासी प्रभारी के रूप में चुनावी प्रबंधन संपन्न; माँ कामाख्या का दर्शन कर तोखन साहू दिल्ली प्रस्थान*

गुवाहाटी/नई दिल्ली: असम के कोकराझार लोकसभा क्षेत्र में प्रवासी प्रभारी के रूप में नियुक्त किए गए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने लगभग दो माह तक सघन चुनावी प्रबंधन का सफल संचालन किया।

इस दौरान श्री साहू ने क्षेत्र में लगातार प्रवास करते हुए दिन-रात अथक मेहनत के साथ प्रत्याशी चयन, क्राइसिस मैनेजमेंट, व्यापक जनसंपर्क अभियान, बूथ मैनेजमेंट एवं प्रचार-प्रसार जैसे महत्वपूर्ण आयामों पर भूमिका निभाई। उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रभावी चुनावी माहौल तैयार करने हेतु जमीनी स्तर पर सुदृढ़ रणनीति लागू की।

उनके प्रवास क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित कई स्टार प्रचारकों की जनसभाएं आयोजित हुईं, जिनमें व्यापक जनसहभागिता और उत्साह देखने को मिला।

चुनावी प्रबंधन संपन्न होने के उपरांत वापसी के दौरान श्री साहू ने गुवाहाटी स्थित माँ कामाख्या मंदिर में दर्शन-पूजन कर देशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने असम चुनाव अभियान से लौटने के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की शिष्टाचार भेंट, शहरी विकास मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने असम चुनाव अभियान से लौटने के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की शिष्टाचार भेंट, शहरी विकास मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा*

असम विधानसभा चुनाव अभियान से लौटकर आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल जी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर श्री साहू ने असम में संपन्न चुनाव प्रचार अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।

श्री साहू ने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में शहरी विकास एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निरंतर प्रगति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे आमजन के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हो रहा है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों एवं विकासोन्मुख दृष्टिकोण से देश में समग्र विकास को और गति मिलेगी।

*बिहान से बदली सविता की जिंदगी: मजदूरी से सिलाई सेंटर तक का सफर*

0

*बिहान से बदली सविता की जिंदगी: मजदूरी से सिलाई सेंटर तक का सफर*

*स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनीं आत्मनिर्भर, प्रतिमाह कमा रही 10 हजार से 40 हजार रूपए तक*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// जिले के पथरिया विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम अमलडीहा निवासी श्रीमती सविता यादव आज स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल बन गई हैं। कभी आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से जूझने वाली सविता यादव आज अपने हुनर और मेहनत के दम पर सशक्त जीवन जी रही हैं। आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही सविता यादव के जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन आए हैं। अब वे अपने परिवार की जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रही हैं, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी बेहतर ध्यान दे रही हैं। समूह में उनके सक्रिय योगदान और उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए वे वर्तमान में आरबीके के पद पर भी कार्यरत हैं।
सविता यादव ने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। परिवार की आजीविका मजदूरी पर निर्भर थी और सीमित आय के कारण घर की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो जाता था। मजबूरी में उन्हें गांव के साहूकारों से ऊंचे ब्याज पर कर्ज लेना पड़ता था, जिससे वे कर्ज के जाल में फंसी रहती थीं। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी आवश्यक जरूरतें भी प्रभावित होती थीं। सविता यादव के जीवन में सकारात्मक बदलाव तब आया, जब वे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत गौरी महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने बचत, बैंकिंग और वित्तीय प्रबंधन के महत्व को समझा। उन्हें रिवॉल्विंग फंड, कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड तथा बैंक लिंकेज के माध्यम से आसान शर्तों पर ऋण प्राप्त हुआ।
प्राप्त ऋण राशि का सदुपयोग करते हुए सविता यादव ने अपने गांव में सिलाई सेंटर की शुरुआत की। अपने कौशल और मेहनत के बल पर उन्होंने इस कार्य को आगे बढ़ाया और धीरे-धीरे उनकी आय में वृद्धि होने लगी। जहां पहले उनकी मासिक आय लगभग 10 हजार रुपये थी, वहीं अब बढ़कर 40 हजार रुपये तक पहुंच गई है। सविता यादव आज न केवल खुद आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अपने गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।

*उचित मूल्य की दुकान कोदवा कला में मनाया गया चावल उत्सव*

0

उचित मूल्य की दुकान कोदवा कला में मनाया गया चावल उत्सव

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– छत्तीसगढ़ सरकार की मंशानुरूप ग्राम कोदवा कला में सरकारी उचित मूल्य की दुकान में जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ ग्रामीणजनों व हितग्राहियों के उपस्थिति में चावल उत्सव मनाया गया छत्तीसगढ़ में 7 अप्रैल 2026 को पूरे प्रदेश में चावल उत्सव मनाया गया जिसमें 81 लाख से अधिक राशनकार्ड धारियों को चावल उत्सव के तहत चावल वितरण किया जा रहा है इसका उद्वेश्य चावल वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाना है और पात्र हितग्राहियों को समय पर चावल उपलब्ध कराना है और राज्य सरकार का लक्ष्य है हर जरूरतमंद तक राशन पहुंचना है यह आयोजन विशेष रूप से 7 अप्रैल को राज्य भर में राशन दुकानों पर एक साथ आयोजित किया गया ताकि किसी भी पात्र परिवार को राशन से वंचित रहना न पड़े इसी क्रम में ग्राम पंचायत कोदवा कला में स्थित उचित मूल्य की दुकान में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग विकासखण्ड पंडरिया के तत्वधान में चावल उत्सव मनाया गया इसी क्रम में सभापति प्र.अश्वनी यदु ने विधि विधान से पूजा पाठ करके हितग्राहियों को चावल वितरण कर शुभारंभ किया जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति अश्वनी यदु ने कहा की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई वाली सरकार द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल के विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 6216 करोड़ 73 लाख रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित हुईं मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों और गरीब परिवारों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 73 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों को मुफ्त चावल दिया जा रहा है इसके साथ ही नमक, चना और गुड़ जैसी योजनाएं भी चलाई जा रही हैं 1 किलो आयोडीन युक्त नमक मुफ्त वहीं 85 विकासखंडों में 5 रुपये किलो की दर से 2 किलो चना वितरित हो रहा है बस्तर संभाग में रियायती दर पर 2 किलो गुड़ भी दिया जा रहा है इन योजनाओं के लिए अलग-अलग बजट प्रावधान किया गया है वहीँ पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में पंडरिया विधायक भावना बोहरा की अगुवाई में राशन दुकान को और सुविधा युक्त किया जा रहा है ग्राम सरपंच ने ग्राम पंचायत के सभी कार्डधारियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिलने की बात कहीं वहीँ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना का सरहाना किया उप सरपंच ने सभी ग्रामवासियों को राशन दुकान में किसी तरह की तकलीफ हितग्राहियों को न हो इस ओर ध्यान आकर्षित किया आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

—————————————

*कृषि विभाग ने किया उर्वरक जप्ती की कारवाई*

0

कृषि विभाग ने किया उर्वरक जप्ती की कारवाई

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार श्री राकेश कुमार शर्मा उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा आज दिनांक 07.04.2026 मेसर्स राजेश ट्रेडर्स नवागढ़ के प्रतिष्ठान में औचक निरीक्षण करते हुए 500 बोरी सिंगल सुपर फॉस्फेट बिना POS मशीन के इंद्राज के पाये जाने पर जप्ती की कारवाई करते हुए विक्रय पर प्रतिबंधित किया गया। इसी प्रकार विकासखण्ड नवागढ़ में मेसर्स रेखा ट्रेडर्स नवागढ़, मेसर्स गिरिजा प्रसाद केशरवानी नवागढ़, मेसर्स रूपेश ट्रेडर्स नवागढ एवं मेसर्स लाखन केशरवानी नवागढ़ के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार के अनियिमतता पाये जाने पर कारण बताओं नोटिस संबंधितों को जारी किया गया।

विकासखण्ड अकलतरा के निरीक्षक द्वारा सेवा सहकारी समिति तिलई एवं सेवा सहकारी समिति तरौद में निरीक्षण के दौरान POS मशीन एवं भौतिक स्टॉक मिलान में सही पाया गया। इसी प्रकार मेसर्स कर्ष कृषि केन्द्र नरियरा एवं मेसर्स साहू ट्रेडर्स तागा में विभिन्न प्रकार के अनिमियता पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

विकासखण्ड पामगढ़ के निरीक्षक द्वारा सेवा सहकारी समिति पकरिया का POS मशीन एवं भौतिक स्टॉक मिलान नही होने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।

विकासखण्ड बलौदा के निरीक्षक द्वारा मेसर्स माधो प्रसाद गुप्ता जर्वे (ब) में POS मशीन एवं भौतिक स्टॉक मिलान में सही पाया गया। इसी प्रकार मेसर्स परमात्मा कृषि केन्द्र बलौदा का POS मशीन एवं भौतिक स्टॉक मिलान नही होने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। मेसर्स कृष्ण कुमार तंबोली के प्रतिष्ठान में विभिन्न प्रकार के अनिमियता पाये जाने पर कारण बताओ जारी किया गया।

विकासखण्ड बम्हनीडीह के निरीक्षक द्वारा मेसर्स सेवा सहकारी समिति पोडीशंकर में POS मशीन एवं भौतिक स्टॉक मिलान में सही पाया गया।

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि दिनांक 06.04.2026 को 13 उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों पर कारवाई एवं दिनांक 07.04.2026 को 10 उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों पर कुल 23 प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही किया गया। आगे भी कार्यवाही का अभियान जारी रहेगा। अनियमितता पाये जाने पर दोषियों पर कड़ी कारवाई किया जायेगा।

उप संचालक कृषि, जांजगीर

*सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, महत्वपूर्ण सड़कों के उन्नयन की मांग*

0

सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, महत्वपूर्ण सड़कों के उन्नयन की मांग

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में सड़क विस्तार में हुए अभूतपूर्व कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया इस दौरान सांसद संतोष पांडेय ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 धवईपानी से सिमगा सड़क को फोरलेन सड़क में उन्नयन किये जाने कवर्धा शहर में यातयात के बढ़ते दबाव के मद्देनजर कवर्धा बायपास के निर्माण कवर्धा से खैरागढ़ तक सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने/टू लेन सड़क निर्माण, पंडरिया से लोरमी-कोटा होते हुए बिलासपुर तक सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने/टू लेन सड़क निर्माण करने हेतु निवेदन कर पत्र सौंपा सांसद पांडेय इस विषय को पूर्व में लोकसभा में भी उठा चुके हैं और केंद्रीय मंत्री को पत्र भी दे चुके हैं सांसद पांडेय ने कहा कि जनता को सुगम व सुरक्षित आवागमन मिले और शहरों में यातयात, मालवाहक गाड़ियों यात्रियों को सुविधा मिले इसके लिए यह बाईपास व फोरलेन सड़क का निर्माण अत्यंत ही आवश्यक है केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने उक्त मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है हमें विश्वास है कि जल्द ही यह मांग पूरी होगी।

—————————————

*‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत मुंगेली पुलिस का नशे के विरूद्ध सख्त कार्यवाही*

0

*‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत मुंगेली पुलिस का नशे के विरूद्ध सख्त कार्यवाही*

➡️ *मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘ऑपरेशन बाज ’’ चलाकर अवैध रूप से शराब तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही*

➡️ *थाना सिटी कोतवाली मुंगेली क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब बिक्री परिवहन करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

➡️ *थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में 04 प्रकरण मे 04 आरोपियों से 169 पाव देशी प्लेन मदिरा (30.42 बल्क लीटर) कीमती 13520/ व परिवहनरत 04 नग मोटरसायकल,स्कुटी ,कीमती 1.50 लाख रूपये कूल 1,63,500 रूपये को किया गया जप्त*

➡️ *शराब तस्कर के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे आबकारी एक्ट का अपराध क्रमांक 125,126,127,129/26 धारा 32(2), 59 क आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत किया गया कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली- मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा असामाजिक तत्वो एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालो के विरूद्व *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलायी जाकर जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा के मागदर्शन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये अधिक मात्रा मे शराब ब्रिकी हेतू परिवहन करने पर 04 प्रकरण मे 04 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
दिनांक 06.04.2026 को आसपास के शराब भठ्ठी में शराब नही होने से रेहुंटा मुंगेली शराब भठ्ठी मे शराब का अवैध व्यापार करने वाले लोगों की पहुंचने की संभावना पर अलग-अलग स्थानों पर मुखबीर और पुलिस स्टॉफ को गुप्त रूप से लगाकर मुंगेली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए *01. गर्ल्स स्कूल के पीछे नाला के पास* घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम जैनेन्द्र उर्फ पिंकू साहू उम्र 40 वर्ष निवासी कबीर वार्ड मुंगेली को चेक करने पर उसके कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब 7.200 बल्क लीटर कीमती 3200 रूपये व घटना में प्रयुक्त सिल्वर ब्लैक रंग एक्टिवा सोल्ड मो.सा. कीमती 60,000 रूपये को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। *02. खर्राघाट भैरव मंदिर के पास* एक संदेही जिन्होने अपना नाम पप्पु तंबोली पिता सालिक तंबोली उम्र 35 वर्ष निवासी बड़ा बाजार मुंगेली को चेक करने पर उसके कब्जे से 41 पाव देशी प्लेन शराब 7.380 बल्क लीटर कीमती 3280 रूपये व घटना में प्रयुक्त बिना नंबर के सोल्ड प्लेटिना मो.सा. कीमती 10,000 रूपये को जप्त किया गया। *03. मारवाडी मुक्तिधाम के पास* एक संदेही से पूछताछ पर अपना नाम अनिल उर्फ पकउ पिता राजकुमार महिलांग उम्र 37 वर्ष निवासी अंबेडकर वार्ड पड़ाव चौक मुंगेली को चेक करने पर उसके कब्जे से 44 पाव देशी प्लेन शराब 7.920 बल्क लीटर कीमती 3520 रूपये व घटना में प्रयुक्त एक स्पलेण्डर मो.सा. कीमती 50,000 रूपये को जप्त किया गया तथा *04. रेहुंटा मोड परमहंस वार्ड मुंगेली* में एक संदेही जिन्होने अपना नाम अनिल सारथी पिता कन्हैया सारथी उम्र 27 वर्ष निवासी खर्रीपारा मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, जिला मुंगेली को चेक करने पर उसके कब्जे से 44 पाव देशी प्लेन शराब 7.920 बल्क लीटर कीमती 3520 रूपये व घटना में प्रयुक्त एक लाल रंग का डिओ स्कूटी सीजी-28 पी-3910 कीमती 30,000 रूपये को कुल 169 पाव देशी मदिरा शराब 30.42 बल्क लीटर कीमती 13520 रूप्ये एवं 04 मोटर सायकल कीमती 1.50 लाख जुमला कीमती 1,63,520 रूपये को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर आरोपियों का कृत्य धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में आरोपियों के विरूद्ध क्रमश: अपराध क्रमांक 125/2026, 126/2026, 127/2026 एवं 129/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। जप्त किये गये मोटर सायकलों को राजसात हेतु पृथक से कार्यवाही किया जाती है।
उक्त कार्यवाही में निरी. कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, सउनि. ईश्वर राजपूत, प्र.आर. बालीराम ध्रुव, तारेलाल कश्यप, मनोज सिंह ठाकुर, चंद्र कुमार ध्रुव, दिलीप साहू, अजय क्षत्रि आर. अजय चंद्राकर, विकास ठाकुर, योगेश यादव, नोहर डडसेना, संजय यादव, राधेलाल ध्रुव, रवि श्रीवास, अरुण साहू, राहुल ठाकुर, दीप खूंटे एवं मनोज टंडन की अहम भूमिका रही

*बिजली बिल बकायादारों को बड़ी राहत, समाधान योजना से मिल रही भारी छूट*

0

विशेष लेख

*बिजली बिल बकायादारों को बड़ी राहत, समाधान योजना से मिल रही भारी छूट*

*शिविरों के माध्यम से वार्डों में पहुंच रही योजना, उपभोक्ताओं को मिल रहा सीधा लाभ*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 के तहत जिले के विद्युत उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल में उल्लेखनीय राहत प्रदान की जा रही है। शिविर के माध्यम से न केवल उपभोक्ताओं का आर्थिक बोझ कम हो रहा है, बल्कि वे आसानी से अपने लंबित बिलों का भुगतान भी कर पा रहे हैं। विद्युत विभाग द्वारा वार्ड स्तर पर लगाए जा रहे शिविरों के माध्यम से लोगों को योजना की जानकारी देकर मौके पर ही पंजीयन एवं समाधान की सुविधा दी जा रही है। इसी क्रम में नगर पालिका मुंगेली के विभिन्न वार्डों में उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिल रहा है। नगर पालिका के ठक्कर बापा वार्ड निवासी श्री साहेब लाल का कुल 31 हजार 616 रुपए का बिजली बिल बकाया था, जिसमें उन्हें 25 हजार 628 रुपए की छूट प्राप्त हुई। इसी प्रकार श्री अयोध्या जोशी का 32 हजार 804 रुपए का बकाया था, जिसमें उन्हें 9 हजार 088 रुपए की छूट प्रदान की गई। योजना के तहत मिली इस राहत से दोनों उपभोक्ताओं ने संतोष व्यक्त किया है। योजना के अंतर्गत बीपीएल, घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को बकाया राशि में विशेष छूट दी जा रही है। बीपीएल उपभोक्ताओं को मूल राशि में 75 प्रतिशत तक तथा अधिभार में 100 प्रतिशत छूट का प्रावधान है, वहीं घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को मूल राशि में 50 प्रतिशत तथा अधिभार में पूर्ण छूट दी जा रही है। इसके अलावा, बकाया अवधि के आधार पर भी छूट का लाभ मिल रहा है, जिससे पुराने बकायादार उपभोक्ताओं को विशेष राहत मिल रही है। योजना में एकमुश्त भुगतान के साथ-साथ किश्तों में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ताओं के लिए भुगतान और अधिक आसान हो गया है। जिले में चल रहे इन शिविरों के माध्यम से सैकड़ों उपभोक्ता लाभान्वित हो चुके हैं और लगातार लोग योजना से जुड़कर अपने बकाया बिजली बिल का निराकरण कर रहे हैं। हितग्राहियों ने इस जनहितकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

*जिला चिकित्सालय मुंगेली में थायरॉयड सर्जरी सफल, मरीज स्वस्थ*

0

*जिला चिकित्सालय मुंगेली में थायरॉयड सर्जरी सफल, मरीज स्वस्थ*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिला चिकित्सालय मुंगेली में एक जटिल थायरॉयड सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरीज मधु यादव ने 18 मार्च 2026 को बाह्य रोग विभाग में कान, नाक एवं गला विशेषज्ञ डॉ. कमलेश सत्यपाल को दिखाया था। मरीज के गले के नीचे एक ओर सूजन थी, जो लगातार बढ़ रही थी। डॉक्टर द्वारा आवश्यक जांच कराने पर थायरॉयड में गठान (नोड्यूल) पाए जाने की पुष्टि हुई। चिकित्सकीय परामर्श के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। 27 मार्च 2026 को डॉ. कमलेश सत्यपाल, डॉ. राजेश कुमार बेलदार एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक सर्जरी कर थायरॉयड की गठान को निकाल दिया गया। यह ऑपरेशन थायरॉयडेक्टॉमी (Thyroidectomy) के अंतर्गत किया गया। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति सामान्य और स्वास्थ्य में निरंतर सुधार बताया जा रहा है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम.के. राय ने इस सफल ऑपरेशन के लिए पूरी टीम की सराहना की। वहीं, मरीज एवं उनके परिजनों ने डॉक्टरों एवं अस्पताल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की।

*एडीएम एवं जिला सीईओ ने की समीक्षा बैठक, योजनाओं में समयबद्ध प्रगति के दिए निर्देश*

0

*एडीएम एवं जिला सीईओ ने की समीक्षा बैठक, योजनाओं में समयबद्ध प्रगति के दिए निर्देश*

*जिले में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा, समयबद्ध एवं लक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// जिले में संचालित शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय ने ली। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं में लक्ष्य आधारित एवं समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित की जाए, साथ ही कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
अग्निवीर भर्ती और ई-ऑफिस पर जोर
बैठक के दौरान अग्निवीर भर्ती के तहत ऑनलाइन पंजीयन की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक युवाओं को पंजीयन के लिए प्रेरित किया जाए तथा इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। ई-ऑफिस के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए एडीएम ने सभी विभागों को शत-प्रतिशत कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं गति लाई जा सके। उन्होने जनगणना कार्य की प्रगति पर चर्चा करते हुए बेहतर कार्ययोजना बनाकर व्यवस्थित रूप से कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनजागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। धान उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इस सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत उठाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

*आवास योजना में तेजी लाने के निर्देश*

जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय ने प्रधानमंत्री जनमन योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्षित उपलब्धि प्राप्त करने हेतु ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शेष लगभग 15 हजार आवासों के शीघ्र पूर्णता पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को ग्राम पंचायतों का नियमित निरीक्षण करने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा आवश्यक मानव संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए पीएचई विभाग की समीक्षा की गई। जानकारी दी गई कि जिले के 08 गांवों में पूर्ण जल प्रदाय सुनिश्चित किया जा चुका है।
जिला पंचायत सीईओ ने सभी जनपद पंचायतों को निर्देशित किया कि पंचायतवार पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करें, आवश्यकतानुसार नए बोर एवं सिंटेक्स टंकियों की स्थापना करें तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति उत्पन्न न होने दें। उन्होंने इस कार्य में संवेदनशीलता और तत्परता से काम करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए पंजीयन एवं सोलर सिस्टम इंस्टॉलेशन की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान एमबीयू एवं आधार पंजीयन की स्थिति पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान खाद की उपलब्धता एवं भंडारण की स्थिति की जानकारी ली गई। साथ ही ई-केवाईसी, किसान पंजीयन एवं अन्य योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए त्वरित प्रगति के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत लंबित एवं पूर्ण कार्यों की समीक्षा की गई तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।