Home Blog Page 214

*🔹 नशेबाज वाहन चालकों पर बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही*

0

*🔹 नशेबाज वाहन चालकों पर बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही*
*🔹 1186 शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही कर भेजी गई प्रकरण माननीय न्यायालय*
*🔹 सभी मे लाइसेंस निलंबन हेतु भेजी गई प्रतिवेदन परिवहन विभाग*
*🔹 यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं का नियमित किया जा रहा है विश्लेषण*
*🔹वाहन चालक के द्वारा तेज गति, नशे की हालत में वाहन चलाना, गलत ओवर टेकिंग करना, अचानक लेन बदलना आदि सड़क दुर्घटना के कुछ प्रमुख कारण*
*🔹 आकंड़ों के अनुसार अधिकांशतः सड़क दुर्घटनाओं का समय दोपहर को 12:00 से शायं 16:00 एवं सायं 16:00 से रात्रि 21:00 तक*
*🔹अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में आरोपी वाहन चालकों की उम्र 17 से 35 वर्ष के मध्य*
*🔹 अनुशासित और सुरक्षा मापदंडों का पालन करते हुए ही वाहन चलाने की पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील*

 

 

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में लगातार यातायात नियमों के पालन हेतु आम नागरिकों को जागरूकता अभियान के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है जहां-जहां पर इंजीनियरिंग सुधार किया आवश्यकता है सड़क सुरक्षा से संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ दुर्घटनाजन्य स्थान का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक एवं समाधान कारक प्रयास की जा रही है साथ ही जो वाहन चालकों के द्वारा यातायात नियमों एवं सुरक्षा मापदंडों का उल्लंघन किया जा रहा है उन पर सघन एवं सख्त कार्यवाही भी की जा रही है।
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु नियमित रूप से अधिकारियों के द्वारा दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण की जा रही है इस विश्लेषण के परिणाम स्वरूप यह परिलक्षित होता है कि अधिकांशत सड़क दुर्घटनाओं का समय सायं 16:00 से रात्रि 21:00 तक एवं दोपहर को 12:00 से शायद 16:00 बजे तक सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं होती है इसी तरीके से अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय मार्ग एवं एमडीआर जगह पर घटित होती है
सड़क दुर्घटनाओं में दुपहिया कार, पिकअप, ट्रक एवं अन्य वाहन चालक जिम्मेदार पाए जाते हैं इस बात को दृष्टिगत रखते हुए इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल व भारी वाहनों का डायवर्सन एवं एकांगी मार्गों का अधिक उपयोग किया जा रहा है प्रतिदिन यातायात के जवान व अधिकारी तैनात कर सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाने हेतु हमारे यातायात के जवान लगातार मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रहे हैं वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन कर्ताओं को नोटिस व सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से प्रशमन की कार्यवाही की जा रही है।
बिलासपुर शहर सहित जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एमडीआर में अधिकांश स्थलों, मार्गो, चौक चौराहों पर ट्रैफिक संकेत और सड़क चिन्ह लगाए गए हैं आम नागरिकों से अपील है कि इन जगहों पर यातायात नियमों के पालन के संबंध में दी गई निर्देशों एवं संकेत का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति ही निर्मित ना हो।
दुर्घटना के प्रमुख कारणों को देखा जाए तो हेलमेट धारण न करना, नशे की हालत में वाहन चलाना, यातायात नियमों का पालन न करना, तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण परिलक्षित हुआ है। इस मामले में सर्वाधिक युवा वर्ग उल्लंघन करते हैं अतः इसको दृष्टिगत रखते हुए स्कूल, कॉलेज में यातायात की टीम भेज कर उन्हें यातायात के प्रति प्रशिक्षित एवं जागरूक किया जा रहा है साथ ही ऐसे मार्गों पर यातायात पुलिस एवं संबंधित थाना पुलिस द्वारा पेट्रोलियम कराई जा रही है।
आम नागरिकों को जागरूक करने हेतु वर्ष भर स्कूल, कॉलेज , शैक्षणिक संस्थानों, शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं, बैंकों, एस ई सी एल, एनटीपीसी एवं जिले समस्त आद्योगिक, व्यापारिक एवं अन्य समस्त सार्वजनिक संस्थाओं प्रतिष्ठानों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है थाना स्तर पर बाजार , बस स्टैंड, अन्य सार्वजनिक संस्थानों में भी यातायात की जानकारी लोगों को दी जा रही है अधिकांश दुर्घटनाएं आवासीय क्षेत्र में मुख्य मार्ग तथा औद्योगिक क्षेत्र में हो रही है इसको दृष्टिगत रखते हुए ऐसे थाना क्षेत्र में लगातार जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क एवं जागरूक किया जा रहा है।
सड़क दुर्घटना मुख्य रूप से वाहन चालकों की गलती के कारण होती है जिनमें प्रमुख रूप से वाहन चालक के द्वारा तेज गति, नशे की हालत में वाहन चलाना, गलत ओवर टेकिंग करना, अचानक लेन बदलना आदि कुछ प्रमुख कारण पाए गए हैं इस हेतु लगातार आम नागरिकों के मध्य जाकर के वाहन चालकों को सदैव सुरक्षा मापदंडों के अनुरूप सड़कों पर वाहन चालन हेतु समझाइस दी जा रही है।
अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में वाहन चालकों के पास स्थाई लाइसेंस एवं लर्निंग लाइसेंस एवं कुछ मामलों में लाइसेंस का नही होना भी पाया गया है दुर्घटना कारित करने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही लगातार की जा रही है ताकि ऐसे वाहन चालकों को सबक मिल सके और वह विधिवत रूप से लाइसेंस प्राप्त कर ही सड़कों पर सुरक्षा मापदंडों के अनुरूप वाहन चालान करे।
अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में चालकों की उम्र 17 से 35 वर्ष के मध्य देखी गई है अतः यातायात के सुगम व सुरक्षित संचालन हेतु सड़क सुरक्षा के सभी दिशाओं एवं आयामों में प्रयास किया जा रहा है जिसमें इंजीनियरिंग उपाय, यातायात शिक्षा का प्रचार प्रसार तथा इन्फोर्समेंट (चलानी) की कार्यवाही प्रमुखता से की जा रही है साथ में जन जागरूकता का प्रयास भी किया जा रहा है एवं वर्तमान में सड़क दुर्घटनाओं में आहत व्यक्तियों के लिए इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा को भी गंभीरता से सुलभ बनाया गया है ताकि लोगों को इमरजेंसी की स्थिति में गोल्डन ऑवर में स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो सके।
सड़क सुरक्षा इमरजेंसी सर्विस को तत्काल मुहैया कराए जाने हेतु जिले के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों को प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत नामांकित किया गया है जहां पर डेढ़ लाख रुपए तक की कैशलेस उपचार की सुविधा 24 घंटे के अंदर रजिस्ट्रेशन किए जाने पर सात दिवस तक प्राप्त होती है। वही आकस्मिक सड़क दुर्घटनाओं के दौरान आहत व्यक्ति को सहायता मुहैया कराने वाले नेक इंसान को “गुड सेमेरिटन व राहवीर” के रूप में सम्मानित किया जाता है।
समस्त नागरिकों से अपील है कि सड़कों पर चलते हुए सदैव यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें व औरों को भी अनुशासन पूर्वक वाहन चलाने हेतु प्रेरित कर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के धेय हेतु सहयोगी बने।

♦️ *अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।*

0

♦️ *अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।*
♦️ *आरोपी के कब्जे से 42 नग देशी प्लेन शराब किया गया जप्त।*

♦️ *आरोपी को होटल आनंदा इम्पेरियल के सामने व्यापार विहार से घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार।*
—————————————————-
*नाम आरोपी- 1.अमन यादव उर्फ चांद खान पिता सुनील यादव उम्र 37 साल सा. घोडा दाना स्कूल गुरूघासीदास मंदिर के पास तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर छ.ग.*
————————————–

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर ⏩विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले में अवैध मदिरा की खरीदी बिक्री की शिकायत एवं इससे बढ़ते अपराध एवं चेतना अभियान के तहत रोकथाम के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए हैं उक्त निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे)के मार्गदर्शन में निरी. रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर अवैध रूप शराब की बिक्री करने वाले आरोपीयो कि पतासाती हेतु रवाना हुये थे कि मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री करने के लिये थैले में शराब ले जा रहा कि सूचना पर तत्काल होटल आनंदा इम्पेरियल के सामने व्यापार विहार पहुचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को रोककर चेक करने पर उसके थैला से 42 नग देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 एमएल भरा हुआ मिला जिसे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरी. रविन्द्र सिंह, सउनि उदयभान सिंह, भागीरथी गेंदले, आर राहुल राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

*जिला चिकित्सालय में 03 वर्षीय मासूम के गले से सफल ऑपरेशन कर निकाला गया सिक्का*

0

 

*जिला चिकित्सालय में 03 वर्षीय मासूम के गले से सफल ऑपरेशन कर निकाला गया सिक्का*

*ईएनटी, एनेस्थीसिया और पीडियाट्रिक टीम की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना*

 

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की सजगता और त्वरित चिकित्सा व्यवस्था से एक 03 वर्षीय मासूम की जान बचाने में बड़ी सफलता मिली है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि मुंगेली विकासखंड के ग्राम कोसमतरा निवासी 03 वर्षीय हिमांशी साहू ने खेल-खेल में अचानक एक सिक्का निगल लिया, जो उसके गले की आहार नली में सिक्का फंस गया। परिजनों ने तत्काल बच्ची को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां एक्स-रे जांच में पुष्टि हुई कि बच्ची के गले की आहार नली में सिक्का फंसा हुआ है। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने बिना देर किए दूरबीन (एंडोस्कोपिक) तकनीक से सफल ऑपरेशन कर बच्ची के गले से सिक्का सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सिविल सर्जन डॉ. एम.के. राय ने बताया कि समय पर मिली चिकित्सा सहायता से बच्ची सुरक्षित है और अब पूरी तरह स्वस्थ है। जिला चिकित्सालय के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. कमलेश सत्यपाल, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार बेलदार एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मधु ध्रुव सहित पूरी टीम ने दूरबीन (एंडोस्कोपिक) तकनीक से सफल ऑपरेशन कर बच्ची के गले से सिक्का सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बच्ची के परिजनों ने डॉक्टरों एवं अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

*जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 09 अप्रैल को ग्राम छटन में*

0

*जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 09 अप्रैल को ग्राम छटन में*

*राजस्व, आय, जाति, निवास सहित विभिन्न प्रकरणों का होगा त्वरित समाधान*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासन की योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के तीनों विकासखंडों में चरणबद्ध तरीके से इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 09 अप्रैल को विकासखंड मुंगेली के ग्राम छटन स्थित हाई स्कूल मैदान में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और प्राप्त शिकायतों एवं मांगों का मौके पर निराकरण किया जाएगा। साथ ही नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित भी किया जाएगा।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविर में प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि आमजनों को तत्काल राहत मिल सके। जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आगामी शिविर 14 मई को विकासखंड लोरमी के ग्राम छपरवा, 25 जून को विकासखंड पथरिया के ग्राम पीपललोड (धान खरीदी केंद्र प्रांगण), 09 जुलाई को विकासखंड मुंगेली (चकरभाठा हाई स्कूल मैदान), 06 अगस्त को विकासखंड लोरमी (ग्राम भालूखोंदरा हाईस्कूल प्रांगण), 10 सितंबर को विकासखंड पथरिया (ग्राम जरेली हाई स्कूल प्रांगण), 08 अक्टूबर को विकासखंड मुंगेली (ग्राम नवागांव चीनू हाई स्कूल मैदान) तथा 17 दिसंबर को विकासखंड लोरमी (ग्राम फुलझर मंडी प्रांगण) में आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिला प्रशासन का यह प्रयास जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिलने के साथ शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ होगा।

*कड़ी सुरक्षा के बीच 12वीं हिंदी विषय के प्रश्नपत्र थाना में जमा कराने हेतु रवाना*

0

*कड़ी सुरक्षा के बीच 12वीं हिंदी विषय के प्रश्नपत्र थाना में जमा कराने हेतु रवाना*

*10 अप्रैल को पुनः परीक्षा, गोपनीयता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने प्रशासन सतर्क*

 

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// जिले में कक्षा 12वीं हिंदी विषय की पुनः आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और गोपनीयता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। इसी क्रम में हिंदी विषय के प्रश्नपत्रों को थाना में सुरक्षित जमा कराने हेतु विधिवत रवाना किया गया।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशन में परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रूप से सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, गोपनीयता और समयबद्ध वितरण को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। प्रश्नपत्रों को सीलबंद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत संबंधित थाना में जमा कराने के लिए अधिकृत अधिकारियों की उपस्थिति में रवाना किया गया।
डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी श्री मायानंद चंद्रा ने बताया कि हिंदी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को जिले के 66 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती, सतत निगरानी तथा गोपनीय प्रक्रिया का कड़ाई से पालन किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल.पी. डाहिरे ने बताया कि परीक्षार्थियों के रोल नंबर एवं परीक्षा केंद्र यथावत रहेंगे तथा सभी छात्र-छात्राएं पूर्व निर्धारित केंद्रों पर ही परीक्षा देंगे। प्रशासन की इस त्वरित और सतर्क कार्यवाही से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में परीक्षा प्रक्रिया के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।

*सीएमएचओ डॉ. साहा ने स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा*

0

*सीएमएचओ डॉ. साहा ने स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा*

*समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति के दिए निर्देश*

*मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीबी, कुष्ठ उन्मूलन एवं मौसमी बीमारियों की तैयारियों पर विशेष फोकस*

 

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने आज बैठक लेकर स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति समीक्षा की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।
बैठक के दौरान डॉ. साहा ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित सभी प्रमुख योजनाओं की गहन समीक्षा की। इसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम ‘चिरायु’, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम तथा मौसमी बीमारियों से निपटने की तैयारियों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक योजना के अंतर्गत प्राप्त भौतिक उपलब्धियों एवं वित्तीय व्यय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करवाई तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. साहा ने स्पष्ट कहा कि सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और लक्ष्य प्राप्ति में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कम प्रगति वाली योजनाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करने और आगामी दिनों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीएमएचओ डॉ. साहा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और आमजन तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सक्रियता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. गिरीश कुर्रे, जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार, जिला नोडल अधिकारी एनसीडी डॉ. मनीष बंजारा, खंड चिकित्सा अधिकारी पथरिया डॉ. अमित लाल सहित जिले के समस्त विकासखंडों के कार्यक्रम प्रबंधक, डाटा प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*टीबी उन्मूलन अभियान: ग्राम सारधा में आयुष्मान आरोग्य शिविर का हुआ आयोजन*

0

*टीबी उन्मूलन अभियान: ग्राम सारधा में आयुष्मान आरोग्य शिविर का हुआ आयोजन*

 

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विकासखंड लोरमी के ग्राम सारधा में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ टीबी रोग की पहचान हेतु एक्स-रे एवं स्क्रीनिंग जांच की गई। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जिले को टीबी मुक्त बनाने के अभियान को और अधिक प्रभावी बनाना रहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि 24 मार्च से जिले के 149 हाई रिस्क गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन प्रारंभ किया गया है। इन शिविरों के माध्यम से टीबी के लक्षणों की पहचान कर बलगम जांच और पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से स्क्रीनिंग की जा रही है।
जिला टीबी अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जिले को तीन हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। वर्तमान में एक मशीन विकासखंड लोरमी में कार्यरत है, जबकि अन्य मशीनें लाइसेंस प्राप्त होने के बाद पथरिया एवं मुंगेली विकासखंड में भी सेवाएं देंगी। शिविर में विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, डायबिटीज से पीड़ित, धूम्रपान करने वाले, टीबी मरीजों के संपर्क में रहने वाले तथा कुपोषित व्यक्तियों की प्राथमिकता के आधार पर जांच की गई। उन्होंने कहा कि इस पहल से लक्षण रहित टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान संभव होगी, जिससे समय पर उपचार देकर जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी लोरमी डॉ. जी.एस. दाउ, अभिषेक तिवारी, शैलेन्द्र पांडे, अमित सिंह एवं धीरज रात्रे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

*आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई*

0

*आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई*

*40 पाव देशी प्लेन और 07 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब की गई जब्त*

 

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा सघन छापामार अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना के आधार पर छापेमार कार्रवाई कर आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया गया। जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि लोरमी विकासखण्ड के ग्राम घाटापानी निवासी लवकुमार गृथलहरे के रिहायशी मकान से पैरा में दबे 40 पाव देशी प्लेन शराब जप्त कर 34(1) ख, 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।
इसी तरह ग्राम बरमपुर निवासी फूलेश भास्कर से 07 लीटर हाथ भट्ठी आसवित महुआ शराब की जप्ती कर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क, 34(2), 59(क)का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। यह कार्रवाई सहायक आबकारी अधिकारी श्री रविन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई, इसमें आबकारी उप निरीक्षक वृत्त लोरमी श्री अमित शाह, प्रधान आरक्षक श्री हरिचरण खूंटे, महिला नगर सैनिक बिंदिया राजपूत एवं अन्य स्टाफ शामिल रहे।

*जिले में शिक्षा गुणवत्ता को मिलेगा नया आयाम*

0

 

*जिले में शिक्षा गुणवत्ता को मिलेगा नया आयाम*

*पीएमश्री स्कूलों के शिक्षकों को मिला आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली// जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पीएमश्री स्कूलों के शिक्षकों का आईआईटी भिलाई में साइंस एंड टेक्नोलॉजी आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जिले के 148 शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए नवीन शैक्षणिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षण पद्धति को और अधिक प्रभावी बनाना, कक्षा शिक्षण में नवाचार को बढ़ावा देना तथा विज्ञान एवं तकनीक के समावेश से विद्यार्थियों की समझ को बेहतर करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को साइंस एंड टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर एवं एआई आधारित शिक्षण, एनईटी इंटीग्रेशन, स्टेम गतिविधियां, एस्ट्रोफिजिक्स, नैनो टेक्नोलॉजी, ह्यूमन बॉडी साइंस, कैरियर गाइडेंस, रोबोटिक्स, एग्रीकल्चर लैब, सीपीआर प्रशिक्षण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में विशेष रूप से प्रायोगिक (हैंड्स-ऑन) गतिविधियों पर जोर दिया गया, जिससे शिक्षक कक्षा में विद्यार्थियों को सरल और रोचक तरीके से पढ़ा सकें। प्रशिक्षण के दौरान तैयार किए गए मॉडल एवं प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे प्रतिभागियों ने सराहा। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पीएमश्री सेजेस दाऊपारा मुंगेली के व्याख्याता श्रीमती पल्लवी ओझा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीएमश्री दाऊपारा मुंगेली, पीएमश्री शासकीय स्कूल फुलवारी बंधवा मुंगेली, पीएमश्री सेजेस पथरिया एवं पीएमश्री सेजेस बीआरसाव स्कूल के शिक्षक शामिल हुए।

*महिला को अकेली पाकर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी श्रवण पटेल उर्फ सरवन पटेल निवासी जगदल्ला को 24 घण्टे के भीतर गिर0 कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

0

*~महिला को अकेली पाकर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी श्रवण पटेल उर्फ सरवन पटेल निवासी जगदल्ला को 24 घण्टे के भीतर गिर0 कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।*

 

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.04.2026 को पीड़िता थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह अपने घर पर अकेली थी उसी समय इसके श्रवण पटेल उर्फ सरवन पटेल निवासी जगदल्ला का आया और घर के बाहर से पीने के लिए पानी मांगा जिसे पीड़िता द्वारा पीने के लिए पानी देने पर बेईज्जत करने की बुरी नियत से हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ किया और पीड़िता द्वारा छुड़ाने का प्रयास करने पर नहीं छोड़ रहा था पीड़िता द्वारा अपने बचाव के लिए चिल्लाने पर श्रवण पटेल उर्फ सरवन पटेल वहां से भाग गया। कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 156/2026, धारा 74 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में *श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने के दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डाॅ0 भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में* तत्काल पुलिस टीम रवाना कर आरोपी श्रवण पटेल उर्फ सरवन पटेल उसके सकुनत पर दबिस देकर पकड़ा गया। जिसे पूछताछ करने पर अपराध धारा सदर का घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी श्रवण पटेल उर्फ सरवन पटेल पिता कुसोंराम पटेल साकिन ग्राम जगदल्ला का कृत्य धारा सदर 74 बीएनएस का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है
*उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सउनि नीलमणी कुुसुम, प्र.आर. शब्बीर मेमन, आरक्षक राधेश्याम लहरे,श्याम गबेल, प्रमोद खाखा, बृजमोहन नेताम, महिला आरक्षक अनिता कंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*