Home Blog Page 211

*कलेक्टर ने ली लोरमी में पर्यटन विकास को लेकर अहम बैठक*

0

*कलेक्टर ने ली लोरमी में पर्यटन विकास को लेकर अहम बैठक*

*पर्यटन विकास की दृष्टि से व्यवहारिक एवं प्रभावी योजनाएं तैयार करने दिए निर्देश*

मुकेश  साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली :-अप्रैल 2026// जिले के समग्र विकास एवं पर्यटन की अपार संभावनाओं को साकार करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने बैठक लेकर लोरमी में पर्यटन विकास की दृष्टि से व्यावहारिक एवं प्रभावी योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में पर्यटन के क्षेत्र में जिले को नई पहचान दिलाने तथा नया आयाम देने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में रिसॉर्ट निर्माण, एडवेंचर गतिविधियों के विकास एवं आधुनिक शहरी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान जिले में उपलब्ध प्राकृतिक एवं भौगोलिक संसाधनों का बेहतर उपयोग कर पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाओं का आकलन किया गया।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यटन विकास की दृष्टि से व्यवहारिक एवं प्रभावी योजनाएं तैयार की जाएं, जिससे जिले में रोजगार के अवसर सृजित हों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। बैठक में आर्किटेक्ट श्री आशीष रॉय, श्री मानस हल्दर, अर्बन प्लानर एवं श्री शुभम घाटगे ने अपने तकनीकी सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने आधुनिक सुविधाओं से युक्त पर्यटन स्थलों के विकास, आकर्षक डिजाइन एवं सतत विकास के दृष्टिकोण पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और प्रस्तावित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक सुझाव एवं सहमति प्रदान की। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि मुंगेली को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे, जिससे जिले के विकास को नई गति मिल सके।

*नशामुक्त मुंगेली की ओर कदम* *कलेक्टर ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की ली बैठक*

0

*नशामुक्त मुंगेली की ओर कदम*

*कलेक्टर ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की ली बैठक*

*स्कूल एवं कॉलेज के 500 मीटर के दायरे में नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने दिए निर्देश*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए नार्को को-आडिनेशन की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में व्यक्तियों की संलिप्तता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग एवं औषधि विभाग की समीक्षा करते हुए मेडिकल स्टोर्स के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने फर्जी मेडिकल स्टोर्स को तत्काल बंद करने तथा लाइसेंसशुदा दवाइयों के स्टॉक की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि स्कूल एवं कॉलेज के 500 मीटर के दायरे में पान दुकान या मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों पर कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज करने, सफेमा एक्ट, कोटपा एक्ट के अंतर्गत की गई कार्रवाई की समीक्षा करने तथा मेडिकल स्टोर्स पर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि एनकॉर्ड से संबंधित प्रतिवेदन समय-सीमा में पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने नारकोटिक औषधियों के अवैध सेवन को रोकने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश देते हुए नशामुक्ति केंद्रों में लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी भी ली। उन्होंने सड़कों पर निर्माण सामग्री रखने से दुर्घटना की आशंका पर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल वाहनों के संचालन में निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए बैठक आयोजित कर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

*सीमित संसाधनों के बावजूद मत्स्य पालन बना आय का जरिया*

0

 

*सीमित संसाधनों के बावजूद मत्स्य पालन बना आय का जरिया*

*मछली पालन से जगदीश निषाद ने कमाए 1.50 लाख रूपए की आय*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// जिले के ग्राम बढ़ियाडीह (मदकू) के मत्स्य किसान श्री जगदीश निषाद ने सीमित संसाधनों के बावजूद मछली पालन को अपनाकर सफलता की प्रेरक कहानी लिखी है। उन्होंने अपने लगभग 0.5 हेक्टेयर के तालाब में वैज्ञानिक पद्धति से मत्स्य पालन कर न केवल अपनी आय में वृद्धि की, बल्कि अन्य ग्रामीणों के लिए भी एक मिसाल प्रस्तुत की है। श्री निषाद ने तालाब की समुचित तैयारी करते हुए चूना एवं खाद का प्रयोग किया तथा रोहू, कतला, मृगल और ग्रास कार्प जैसी उन्नत प्रजातियों के लगभग 4500 फिंगरलिंग का संचयन किया। समय-समय पर संतुलित आहार और उचित प्रबंधन के कारण मछलियों की तेजी से वृद्धि हुई, जिससे उत्पादन बेहतर हुआ।
मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचालक श्री आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि किसान श्री निषाद के प्रयासों और लगन को देखते हुए मत्स्य पालन विभाग द्वारा उन्हें मत्स्याखेट के लिए जाल उपलब्ध कराया गया। साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड ऋण हेतु जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सरगांव में आवेदन भी कराया गया। लगभग एक वर्ष में उत्पादन प्राप्त होने पर उन्होंने करीब 02 क्विंटल मछलियों का विक्रय किया, जिससे उन्हें लगभग 1.5 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई। इसमें से लगभग 01 लाख रुपये शुद्ध लाभ के रूप में अर्जित हुए। श्री निषाद ने बताया कि मछली पालन एक लाभकारी व्यवसाय है, जिसे सही तकनीक और विभागीय मार्गदर्शन के साथ अपनाकर ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी आय अर्जित की जा सकती है। उनकी सफलता यह दर्शाती है कि मेहनत, लगन और वैज्ञानिक पद्धति से कोई भी किसान आत्मनिर्भर बन सकता है।

*मुंगेली में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ 12वीं का हिंदी पेपर*

0

*मुंगेली में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ 12वीं का हिंदी पेपर*

*कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली// जिले में आज 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत हिंदी विषय का पेपर सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में कुल 07 हजार 493 विद्यार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 07 हजार 405 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 88 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों के उपयोग का मामला सामने नहीं आया, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हुई।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने लोरमी विकासखण्ड के डोंगरिया स्थित स्कूल का निरीक्षण कर वहां चल रही परीक्षा का अवलोकन किया और पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों। उन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा संचालन पर विशेष जोर दिया। इस दौरान लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान: जिले में चना खरीदी की हुई शुरूआत*

0

*प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान: जिले में चना खरीदी की हुई शुरूआत*

*लोरमी सेवा सहकारी समिति में 80 क्विंटल चना की पहली खरीदी, किसानों में उत्साह*

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली,// प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत जिले में चना फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी की औपचारिक शुरुआत हो गई है। कलेक्टर के श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार लोरमी सेवा सहकारी समिति में प्रथम दिवस 07 किसानों से कुल 80 क्विंटल चना की खरीदी की गई। जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होने से किसानों में उत्साह का माहौल है तथा उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित होने से आर्थिक संबल मिलेगा। कृषि विभाग की उपसंचालक श्रीमती वीणा ठाकुर ने बताया कि दलहनी एवं तिलहनी फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्राइस सपोर्ट स्कीम लागू की गई है। योजना के तहत खरीफ सीजन में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली एवं सोयाबीन तथा रबी सीजन में चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाती है।
जिले में अब तक चना फसल के लिए 885.93 हेक्टेयर, सरसों के लिए 95.14 हेक्टेयर तथा मसूर के लिए 26.93 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन किया जा चुका है। चना की खरीदी 05 हजार 875 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद सदस्य श्रीमती सरस्वती कमल राजपूत द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण श्री रामेश्वर बंजारे एवं श्री जवाहर दिवाकर, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री सुभाष सोनी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री धनंजय कुर्रे सहित कृषि विभाग एवं समिति के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*लोरमी छात्रावास में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को पॉक्सो एक्ट व यातायात नियमों की दी गई जानकारी*

0

*लोरमी छात्रावास में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को पॉक्सो एक्ट व यातायात नियमों की दी गई जानकारी*

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली,// जिले के लोरमी स्थित पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में आज विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुंगेली के प्रतिनिधि श्री उमेंद साहू (पैरालीगल वॉलंटियर) द्वारा छात्रावासी विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर उन्होंने पॉक्सो एक्ट के तहत बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों की जानकारी देते हुए जागरूक रहने की अपील की। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने के महत्व को समझाते हुए सुरक्षित जीवन के लिए नियमों के अनुपालन पर जोर दिया।
कार्यक्रम में लोक अदालत के महत्व एवं उसके माध्यम से त्वरित एवं सुलभ न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही नाल्सा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकार से अवगत कराया गया। उन्होंने टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता या समस्या के समाधान के लिए इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं विधिक जानकारी से सशक्त बनाना रहा, जिससे वे भविष्य में सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

*सांसद संतोष पांडेय ने पीएम जनमन सड़क निर्माण का किया निरीक्षण, कहा- निर्माण कार्य में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी*

0

सांसद संतोष पांडेय ने पीएम जनमन सड़क निर्माण का किया निरीक्षण, कहा- निर्माण कार्य में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत निर्माण हो रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया सांसद संतोष पांडेय ने घानीखूंटा रोड से रानीगुडा(बैगापारा) तक निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया उन्होंने सड़क की खुदाई कर गुणवत्ता की जांच की विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में अनियमितता व लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी सांसद पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है इन योजनाओं के तहत हर क्षेत्र का विकास हो रहा है। गांव-गांव में सड़क निर्माण हो रहा है दुर्गम क्षेत्रों में भी सड़कें बन रही हैं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार विकास हो रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैंबइस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष गजानंद यादव, जिला पंचायत सभापति राजकुमार मेरावी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपूरचंद ठाकरे, मंगलू राम पोर्ते, महामंत्री द्वय बारेलाल धुर्वे, पन्ना अग्रवाल भरत पटेल, सुकलाल मेरावी, मनीराम यादव, छत्तर भगत, नरबद साहू, देवदास मानिकपुरी, सालिक राम पटले, सरपंच, पार्टी के मंडल के अन्य पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण, विभागीय अधिकारी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

—————————————

*मुंगेली /लोरमी* उपसरपंच संघ ने सौंपा पंचायती राज मंत्री के नाम ज्ञापन,*

0

*मुंगेली /लोरमी* उपसरपंच संघ ने सौंपा पंचायती राज मंत्री के नाम ज्ञापन,

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली जिले के नव गठित उपसरपंच संघ लोरमी जनपद क्षेत्र के पदाधिकारियों ने पंचायती राज मंत्री विजय शर्मा व केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह के नाम ज्ञापन सौंप 4 बिंदुओ पर मांग किया, अध्यक्ष परस राम यादव ने बताया पंचायती राज अधिनियम में वार्ड विकास निधि लागु किया, जाए,उपाध्यक्ष सुमन साहू ने कहा ग्राम वार्ड पंचो-उपसरपंच का मानदेय बढ़ाया जाए, कोषाध्यक्ष संध्या भोला राम साहू के कहा ग्राम विकास में उपसरपंच का सहभागिता जरुरी है इस मौके पर संगठन पदाधिकारी और क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे

*रोजगार सह आवास दिवस के अवसर पर जल संरक्षण के साथ आजीविका पर ग्रामीणों से हुई चर्चा*

0

रोजगार सह आवास दिवस के अवसर पर जल संरक्षण के साथ आजीविका पर ग्रामीणों से हुई चर्चा

0.नवा तरिया आय के जरिया सहित आगामी 90 दिनों में प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण करने बनी रणनीति।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:-कबीरधाम ज़िले के सभी 471 ग्राम पंचायतों में रोजगार सह आवास दिवस का आयोजन चावल महोत्सव के साथ आज किया गया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित जनमन आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को आगामी 90 दिनों में पूर्ण करने ग्रामीणों के साथ चर्चा कर कार्य योजना बनाया गया आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को मिलने वाली सहायता राशि की जानकारी प्रदान की गई सामग्रियों की आपूर्ति सहित अन्य समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया गया।रोजगार सह आवास दिवस में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण करने मांग आधारित नए कार्य प्रारंभ करने के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा किया गया प्रत्येक माह आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों के बीच उत्साह का माहौल रहता है क्योंकि इस दौरान उन्हें विभिन्न योजनाओं की नई जानकारियां प्राप्त होती है तथा समस्याओं का समाधान गांव में ही हो जाता है।

*जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों को किया गया प्रेरित: कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा*

इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेक्टर कबीरधाम गोपाल वर्मा ने बताया कि रोजगार सह आवास दिवस के अवसर पर जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए गए। ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए मोर गांव-मोर पानी, मोर तरिया अभियान अंतर्गत नवा तरिया आय के जरिया हेतु स्थलों के चयन पर ग्रामीणों के साथ प्रस्तावित स्थलों का भ्रमण किया गया कबीरधाम जिले में वर्षा ऋतु के पूर्व जल संरक्षण के साथ आजीविका संवर्धन की दिशा में अनेको प्रयास हो रहे हैं इसी क्रम में आजीविका डबरी का कार्य भी जोरो में चल रहा है और इसे जल्द पूरा करते हुए उपयोगी बनाने पर चर्चा हुई।

*घर-घर पहुंच जल संरक्षण से आजीविका का विषय: सीईओ अभिषेक अग्रवाल*

रोजगार सह आवास दिवस के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने का अच्छा अवसर रहता है जब एक साथ बहुत से ग्रामीण सामूहिक रूप से गांव के विकास हेतु विचार विमर्श कर निर्णय लेते हैं मनरेगा योजना में रोजगार गांव में हुए निर्माण कार्य और खर्च की जानकारी के लिए क्यूआर कोड उपयोग करने की विधि बताई गई जल संरक्षण में समाज के सभी वर्गो की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने आह्वान किया गया प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सभी हितग्राहियों को अपने घरों में सोक पिट बनाने के लिए प्रेरित किया गया। आजीविका डबरी से रोजगार के अवसरों पर जानकारी दी गई।

—————————————

*सांसद संतोष पांडेय ने वनांचल क्षेत्र का किया दौरा, विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

0

सांसद संतोष पांडेय ने वनांचल क्षेत्र का किया दौरा, विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

कवर्धा:- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने रेंगाखार जंगल क्षेत्र का दौरा किया इस दौरान उन्होंने विकास निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना सांसद संतोष पांडेय ने वनांचल ग्राम छितपुरी कला के शासकीय स्कूल प्रांगण में व ग्राम नेवासपुर में ग्राम पंचायत भवन के सामने में कांक्रीटीकरण निर्माण कार्य हेतु सांसद निधि से पांच-पांच लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है उन्होंने उक्त निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया उन्होंने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक योजनाओं के चलते वनांचल क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है भाजपा सरकार किसान, गरीब, युवा, महिला सभी वर्गों की चिंता कर रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है सांसद पांडेय वनांचल ग्राम तेलीटोला में पार्टी के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को फ़ोन कर समस्या के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष गजानंद यादव, जिला पंचायत सभापति राजकुमार मेरावी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपूरचंद ठाकरे, मंगलू राम पोर्ते, महामंत्री द्वय बारेलाल धुर्वे, भरत पटेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सुकलाल मेरावी, छत्तर भगत, नरबद साहू, देवदास मानिकपुरी, सालिक राम पटले, सरपंच, पार्टी के मंडल के अन्य पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

—————————————