Home Blog Page 212

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने जिले के सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की।*

0

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने जिले के सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की।*

*• सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू का आत्मीय स्वागत कर किया संवाद।*

*• उनके स्वास्थ्य और पारिवारिक स्थिति के संबंध में चर्चा कर जाना उनका हालचाल।*

*• सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विभिन्न विषयों पर की चर्चा।*
———————————-


गजानन सिंह ठाकुर ब्यूरो बेमेतरा, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने पुलिस कार्यालय बेमेतरा में जिले के सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की। इस अवसर पर सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डीआईजी का आत्मीय स्वागत किया।

*बैठक के दौरान डीआईजी श्री रामकृष्ण साहू ने* सभी सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारियों से क्रमवार परिचय प्राप्त किया तथा उनके स्वास्थ्य और पारिवारिक स्थिति के संबंध में चर्चा कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने यह भी पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी तो नहीं है। साथ ही आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे कभी भी उनसे सीधे आकर मिल सकते हैं।

*डीआईजी ने पेंशन से* संबंधित विषयों पर भी जानकारी ली और पूछा कि उन्हें समय पर पेंशन मिल रही है या नहीं। इस दौरान सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

*डीआईजी श्री रामकृष्ण साहू ने* भी अपने अनुभव साझा करते हुए बैठक में शामिल होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और उनके योगदान की सराहना की।

*इस अवसर पर* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशिकला उइके सहित सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री के.पी. तिवारी, उपाध्यक्ष श्री शंकर लाल शर्मा, श्री नारायण प्रसाद साहू, श्री कुंजीलाल दुबे, श्री विनोद कुमार शर्मा, तहसील अध्यक्ष श्री जनकराम साहू, श्री उमाशंकर साहू, श्री मोसीबन गोस्वामी, श्री लाल सिंह ठाकुर, श्री रोमन लाल जायसवाल, श्री मनहरण लाल माली, श्री कृपाशंकर दुबे, श्री नूतन प्रसाद शर्मा, श्री थानूराम यादव सहित अन्य पेंशनधारी सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*नगर पालिका मुंगेली विकास, संस्कृति और स्वच्छता की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय*

0

नगर पालिका मुंगेली विकास, संस्कृति और स्वच्छता की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली– नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला जी के नेतृत्व में मुंगेली शहर निरंतर विकास और सांस्कृतिक मूल्यों की दिशा में आगे बढ़ रहा है। परिषद की हाल ही में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जनहित, स्वच्छता एवं शहर के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। गौ माता के सम्मान में बड़ा निर्णय- हमारी भारतीय संस्कृति में गौ माता को सर्वाेच्च स्थान प्राप्त है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला जी द्वारा मवेशी बाजार में प्रत्येक बुधवार को होने वाली वसूली एवं खरीद-फरोख्त को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया गया है। यह कदम गौ माता के सम्मान और संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। चौक का नामकरण – शहर के गौरव की ओर कदम शहर के विकास एवं गौरव को बढ़ाते हुए, पानी टंकी के पास स्थित रामलला चौक एवं फिल्टर प्लांट चौक का नाम बदलकर “माननीय डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौक” रखने का प्रस्ताव पारित किया गया है। 22 वार्डों में बनेंगे आंगनबाड़ी भवन- परिषद द्वारा यह निर्णय लिया गया कि शहर के सभी 22 वार्डों में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्वयं के भवन बनाए जाएंगे। इसके लिए शीघ्र ही राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिससे बच्चों एवं माताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। स्वच्छता अभियान में सख्ती, 500 जुर्माना- शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया कि सड़क, नाली या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वाले व्यक्तियों पर 500 का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही, मुनादी के माध्यम से नागरिकों को जागरूक भी किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं भागीदारी- इस बैठक में उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष मोहन मल्लाह, वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव, पार्षद सूरज यादव, विनय चोपड़ा, अजय साहू, रोशन सोनी, विजय बंजारा, रामकिशोर नारद देवांगन, संजय चंदेल, निमेश देवांगन, जितेंद्र दावड़ा, असलम खान, कुलदीप पाटले सहित नगर पालिका के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर इन जनहितैषी प्रस्तावों का समर्थन किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने कहा- “परिषद का मुख्य उद्देश्य जनसुविधाओं को बेहतर बनाना है। आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण और स्वच्छता अभियान में सख्ती, दोनों ही कदम मुंगेली की तस्वीर बदलने के लिए उठाए गए हैं।” समर्पण और प्रतिबद्धता- इन सभी निर्णयों से यह स्पष्ट होता है कि नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला जी के नेतृत्व में पूरी परिषद मुंगेली के विकास, स्वच्छता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम सभी का कर्तव्य है कि हम इन प्रयासों में सहयोग करें और मुंगेली को एक आदर्श, स्वच्छ एवं गौरवशाली शहर बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर स्थित निज कार्यालय के जनदर्शन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित-विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं,जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष जोर*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर स्थित निज कार्यालय के जनदर्शन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित-विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं,जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष जोर*

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर स्थित अपने निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।

जनदर्शन के दौरान श्री साहू से मिलने पहुंचे क्षेत्र के विद्यार्थियों ने अपने वार्षिक परीक्षा परिणाम की खुशी साझा की। इस अवसर पर श्री साहू ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें निरंतर परिश्रम एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं एवं स्थानीय मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। श्री साहू ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

*बरबसपुर रेत घाट: शिकायतों के बाद फिर उठे अवैध उत्खनन के मुद्दे*

0

बरबसपुर रेत घाट: शिकायतों के बाद फिर उठे अवैध उत्खनन के मुद्दे

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा के बरबसपुर रेत घाट को लेकर एक बार फिर शिकायतों का दौर शुरू हो गया है। क्षेत्र में कथित अवैध उत्खनन को लेकर सामने आए नए वीडियो और तस्वीरों ने पूरे मामले को फिर चर्चा में ला दिया है।

बरबसपुर क्षेत्र में रेत उत्खनन को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। अब ताजा दृश्य सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने फिर आरोप लगाया है कि तय खदान क्षेत्र की सीमाओं का पालन नहीं किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि कुछ जगहों पर उत्खनन आवंटित क्षेत्र से बाहर तक फैलता नजर आ रहा है। वीडियो में भारी मशीनों से खुदाई और बड़ी संख्या में ट्रकों-हाइवा के जरिए रेत परिवहन होते हुए देखा जा सकता है।
स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि इस तरह की गतिविधियां लंबे समय से जारी हैं, लेकिन प्रभावी निगरानी और कार्रवाई की कमी के कारण समस्या बनी हुई है।
बाइट (स्थानीय/जनप्रतिनिधि):
“बार-बार शिकायत के बावजूद अगर स्थिति जस की तस बनी हुई है, तो यह गंभीर बात है। निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।”

फिलहाल मामला फिर से सामने आने के बाद लोगों की उम्मीदें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि शिकायतों और सामने आए साक्ष्यों के आधार पर क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

*अशासकीय विद्यालय संचालक संघ ने उठाई मांगें, कॉरपोरेट स्कूलों के रवैये का किया विरोध*

0

*अशासकीय विद्यालय संचालक संघ ने उठाई मांगें, कॉरपोरेट स्कूलों के रवैये का किया विरोध*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:- छत्तीसगढ़ में अशासकीय विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर प्रदेशभर में संचालित जिला संगठनों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की है। इसी क्रम में मई 2025 में प्रदेश के अधिकांश जिला संगठनों द्वारा मिलकर छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ का गठन एवं पंजीयन कराया गया, ताकि संगठित रूप से शासन के समक्ष समस्याएं रखी जा सकें।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बीते 8-9 वर्षों से जिला स्तर पर लगातार धरना, रैली और प्रदर्शन के माध्यम से शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया जाता रहा है। अब प्रदेश स्तरीय संगठन बनने के बाद मांगों को और अधिक मजबूती से उठाया जा रहा है।
प्रमुख मांगें
संघ ने RTE (शिक्षा का अधिकार) से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। इनमें सत्र समाप्ति के साथ ही प्रतिपूर्ति राशि का समय पर और पूर्ण भुगतान, प्रतिपूर्ति राशि में वृद्धि, 25% सीटों पर प्रवेश का प्रावधान, यूनिफॉर्म राशि बढ़ाने, सरस्वती साइकिल योजना का लाभ देने और नर्सरी स्तर से ही RTE प्रवेश शुरू करने जैसी मांगें शामिल हैं।
इसके अलावा, शैक्षणिक कैलेंडर समय पर जारी करने, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों की समय पर उपलब्धता, 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल प्रावधान लागू करने, मान्यता प्रक्रिया को सरल बनाने तथा शिक्षकों को प्रशिक्षण और D.Ed/B.Ed दूरस्थ माध्यम से उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई है।
संघ ने यह भी कहा कि स्कूल बसों की फिटनेस अवधि 12 वर्ष से बढ़ाकर 17 वर्ष की जाए और पूरे प्रदेश के लिए परमिट जारी किया जाए।
शासन से लगातार संवाद
संघ के अनुसार, उनकी समस्याओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से कई बार मुलाकात हो चुकी है। साथ ही विभागीय अधिकारियों से भी लगातार चर्चा जारी है और सभी विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ है। संघ को उम्मीद है कि जल्द ही इन मांगों पर निर्णय लिया जाएगा।
कॉरपोरेट स्कूलों पर आरोप
संघ ने कुछ कॉरपोरेट स्कूल समूहों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे लगातार भ्रामक बयान जारी कर अशासकीय विद्यालयों की छवि खराब कर रहे हैं। आरोप है कि ये समूह कभी निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का विरोध करते हैं, तो कभी 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा को रोकने का प्रयास करते हैं और यहां तक कि RTE के तहत प्रवेश न देने जैसी घोषणाएं भी करते हैं।
संघ ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के अधिकांश अशासकीय विद्यालय (कॉरपोरेट समूहों को छोड़कर) शासन के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं और शिक्षा को सेवा के रूप में चला रहे हैं, न कि व्यवसाय के रूप में।
सख्त कार्रवाई की मांग
संघ ने शासन से मांग की है कि शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने वाले और गलत जानकारी फैलाने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी कहा कि अशासकीय विद्यालयों की तुलना कॉरपोरेट स्कूलों से न की जाए।
संघ ने दोहराया कि वे RTE योजना का समर्थन करते हैं और नर्सरी स्तर से प्रवेश प्रक्रिया पुनः शुरू करने के पक्षधर हैं। उनका कहना है कि कुछ कॉरपोरेट समूह अपने व्यावसायिक हितों के चलते इस योजना को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

*लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*लायसेंसी पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस, कार व अन्य सामग्री जप्त*

कबीरधाम जिला कबीरधाम में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कबीरधाम पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

प्रकरण में दिनांक 08.04.2026 को प्रार्थी पिताम्बर गुप्ता, निवासी ग्राम धिरहा, थाना कवर्धा द्वारा थाना कोतवाली में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 02.04.2026 को रात्रि लगभग 10:30 बजे आरोपी सचिन चड्डा उसकी किराना दुकान में आया और स्वयं को एफसीआई का बड़ा अधिकारी बताते हुए चोरी के चावल खरीदने का झूठा आरोप लगाकर धमकाने लगा। आरोपी द्वारा अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर प्रार्थी को डराया गया तथा जेल भेजने की धमकी देकर 60,000 रुपये की मांग की गई, जिससे भयभीत होकर प्रार्थी ने 50,000 रुपये आरोपी को दे दिए।

उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 140/2026 धारा 308(6) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन लिए गए तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

जांच के दौरान आरोपी सचिन चड्डा पिता भरत लाल चड्डा, उम्र 47 वर्ष, निवासी जबलपुर (म.प्र.) एवं वर्तमान निवास रायपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर एक कार ग्रैंड विटारा क्रमांक MP-20-ZK-8201, एक नग 0.32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, 02 नग मैग्जीन तथा 11 राउंड जिंदा कारतूस एवं पिस्टल पाउच जप्त किया गया।

आरोपी को दिनांक 09.04.2026 को 15:25 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी है तथा प्रकरण की विवेचना प्रचलित है।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार स्वयं को अधिकारी बताकर धमकाने या अवैध वसूली करने का प्रयास करता है, तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष में सूचना दें।

उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*कलेक्टर ने नगर पालिका मुंगेली में विकास कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का लिया जायजा*

0

*कलेक्टर ने नगर पालिका मुंगेली में विकास कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का लिया जायजा*

*निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं: कलेक्टर*

*पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निर्माण केे दिए निर्देश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज मुंगेली नगर पालिका में संचालित विभिन्न निर्माण एवं अधोसंरचना कार्यों का सघन निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन स्विमिंग पूल, नए नगरपालिका भवन हेतु चिन्हांकित स्थल, मुंगेली प्रवेश द्वार, गौरव पथ एवं नालंदा परिसर सहित अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्विमिंग पूल के ड्राइंग-डिजाइन एवं इस्टीमेट का अवलोकन कर तकनीकी जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि छत्तीसगढ़ के अन्य उत्कृष्ट स्विमिंग पूलों का अध्ययन कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन स्वरूप में निर्माण सुनिश्चित किया जाए।
गौरव पथ के कार्य में धीमी प्रगति एवं कार्य रुकने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बारिश शुरू होने से पहले सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर ने नालंदा परिसर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर इसकी प्रगति एवं संभावित पूर्णता अवधि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर के पूर्ण होने से जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु उत्कृष्ट वातावरण मिलेगा, जिससे भविष्य में यहां से आईएएस एवं आईपीएस जैसे उच्च पदों के लिए नई राह तैयार होगी। नए नगरपालिका भवन के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने इसके डिजाइन का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए कि भवन का निर्माण भविष्य में नगर निगम बनने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाए। साथ ही शहर में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
मुंगेली प्रवेश द्वार की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित इंजीनियर एवं ठेकेदार को नोटिस जारी करने तथा गेट की गुणवत्ता सुधारने के साथ आसपास की सड़क को तत्काल दुरुस्त करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रवेश द्वार को ऐतिहासिक एवं आकर्षक स्वरूप दिया जाए, जिससे यह नगर की पहचान बने। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में चल रहे सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन आमजनों को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा, नगर पालिका सीएमओ श्री होरी सिंह ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

*ग्राम छटन में आयोजित हुआ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर*

0

*ग्राम छटन में आयोजित हुआ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर*

*मांगों एवं शिकायतों से संबंधित 180 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए*

*कलेक्टर ने जल संरक्षण के महत्व पर दिया जोर*

*बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अत्यंत आवश्यक: कलेक्टर*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// मुंगेली विकासखंड के ग्राम छटन स्थित हाइस्कूल मैदान में आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा योजनाओं से संबंधित आवेदन भी लिए गए। समाधान शिविर में मांग एवं शिकायत से संबंधित 180 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, इन आवेदनों का नियमानुसार निराकरण किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई और शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।


शिविर के दौरान कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम सारंगपुर के देवेश कोशले द्वारा पेयजल समस्या रखे जाने पर कलेक्टर ने नल-जल योजना के तहत आवश्यक व्यवस्था करने एवं वैकल्पिक समाधान सुनिश्चित करने निर्देशित किया। साथ ही ग्राम पंचायत डोड़ा में तीन दिवस के भीतर नल-जल योजना प्रारंभ करने तथा सेमरकोना में जल योजना का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की जानकारी लेते हुए ग्राम छटन के जीवनलाल द्वारा स्वयं के व्यय से शौचालय निर्माण किए जाने की सराहना की। वहीं अन्य ग्रामीणों द्वारा शौचालय की मांग पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत ग्राम पंचायत डोडा एवं लालपुर में आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मांग पर जांच कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य विभाग को राशन कार्ड एवं ई-केवाईसी से संबंधित समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने तथा सभी पात्र हितग्राहियों को पीडीएस के तहत खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिविर में ग्राम छटन के अभिषेक द्वारा खेल कोच की मांग पर कलेक्टर ने युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक अवसर उपलब्ध कराने की बात कही। वहीं फास्टरपुर की ताइक्वांडो खिलाड़ी नीलिमा दिवाकर को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहन एवं आर्थिक सहयोग के लिए आवेदन प्रस्तुत करने कहा।
कलेक्टर ने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पानी बनाया नहीं जा सकता, इसे केवल बचाया जा सकता है। उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, शॉक पिट, चेकडैम एवं डबरी निर्माण को बढ़ावा देने प्रेरित किया। कलेक्टर ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि समाज एवं अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग रहना होगा। लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अत्यंत आवश्यक है।
जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि शिविर का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रत्येक आवेदन की जांच कर शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। आपको अपनी समस्या के समाधान के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शिविर के माध्यम से नागरिक समस्या का त्वरित समाधान मिलेगा। जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने प्रोत्साहित किया।

*विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामाग्री वितरण कर किया गया लाभान्वित*

शिविर में विभिन्न हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया गया। इनमें 05 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चाबी वितरण किया गया। इसी तरह जय मां सरस्वती महिला स्व सहायता समूह को आइस बॉक्स, 06 श्रम कार्ड और 10 लखपति दीदीयों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी मानिक सोनवानी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

 

*प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: नारायण शर्मा को बिजली बिल से मिली राहत*

0

सफलता की कहानी

*प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: नारायण शर्मा को बिजली बिल से मिली राहत*

*घरेलू विद्युत आवश्यकता सौर ऊर्जा से हो रही पूरी*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रत्येक घरों में छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाकर आमजनों को ऊर्जा के लिए आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं और लोग बिजली खर्च से मुक्त होकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह योजना न केवल नागरिकों को आर्थिक राहत प्रदान कर रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित हो रही है।
नगर पालिका मुंगेली अंतर्गत अम्बेडकर वार्ड निवासी शिक्षक श्री नारायण शर्मा ने अपने आवास पर 03 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कराया है। सोलर संयंत्र के चालू होते ही उनके घर की अधिकांश घरेलू विद्युत आवश्यकता सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है। श्री नारायण शर्मा ने बताया कि सोलर पैनल स्थापना से पहले प्रत्येक माह बढ़ता बिजली बिल उनके घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव डाल रहा था। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सरल प्रक्रिया और सब्सिडी सुविधा ने उन्हें सोलर सिस्टम अपनाने के लिए प्रेरित किया। 03 किलोवाट सोलर सिस्टम स्थापित होने के बाद न केवल उनके घर के बिजली बिल में कमी आई है, बल्कि वे स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान दे रहे हैं। श्री शर्मा ने इस योजना को आम आदमी के लिए राहत और भविष्य के लिए निवेश बताते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि वे सौर ऊर्जा को अपनाकर न केवल आर्थिक लाभ प्राप्त करें, बल्कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में सहभागी बनें।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापना पर केन्द्र और राज्य शासन द्वारा 30 हजार रूपए से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 01 किलोवाट क्षमता पर 45 हजार रुपये, 02 किलोवाट पर 90 हजार रुपये तथा 03 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम पर 01 लाख 08 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। यह प्रावधान सोलर ऊर्जा को आम नागरिकों के लिए सुलभ और किफायती बना रहा है। आमजनों को योजना के लिए प्रोत्साहित करने शासन के निर्देशानुसार बैंकों द्वारा कम ब्याज दर पर आसान किश्तों में ऋण की सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे आमजनों को योजना का लाभ लेना आसान हो गया है।

 

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हेतु आवेदन 15 अप्रैल तक*

0

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हेतु आवेदन 15 अप्रैल तक*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// जिले में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह को गरिमापूर्ण एवं सरल बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र परिवार 15 अप्रैल 2026 तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर कन्याओं के विवाह को सहज एवं सम्मानजनक बनाना है। योजना के अंतर्गत शासन द्वारा 35 हजार रूपए की सहायता राशि के साथ आवश्यक सामग्री भी प्रदान की जाती है, जिससे विवाह बिना आर्थिक बोझ के संपन्न हो सके।
डीपीओ ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु कन्या की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा वर की आयु 21 वर्ष होना अनिवार्य है। सभी विवाह शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही संपन्न कराए जाएंगे। आवेदन के साथ आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ का निवास प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, बीपीएल/आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र के लिए संबंधित हितग्राही अपने नजदीकी महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय, एकीकृत बाल विकास (आईसीडीएस) परियोजना कार्यालय, पर्यवेक्षक अथवा आंगनबाड़ी केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।