Home Blog Page 210

*#फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले POS एजेंट एवं संवर्धक कुल 7 आरोपी, वेस्ट बंगाल, दुर्ग, बलौदा बाजार और रायपुर से गिरफ्तार*

0

*#गिरफ्तार आरोपियों से 300 से अधिक फर्जी सिम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी मिली*

*#फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले POS एजेंट एवं संवर्धक कुल 7 आरोपी, वेस्ट बंगाल, दुर्ग, बलौदा बाजार और रायपुर से गिरफ्तार*

*#आरोपी द्वारा बेचे गए सिम म्यूल बैंक खाता, टेलीग्राम रिव्यू टास्क, ऑनलाइन जॉब फ्राड, फेक सोशल मीडिया फ्राड, शेयर ट्रेडिंग एवं सामान कम मूल्य में बेचने के बहाने से साइबर फ्रॉड करने के अपराध में प्रयोग हुए हैं*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर:-पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशन में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत लगातार कार्यवाही की जा रही है*

*प्रकरण 1* थाना माना रायपुर(ग्रामीण) में अपराध क्रमांक 300/25 धारा-317(2), 317(4), 317(5), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया है। उक्त अपराध में छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के पीड़ितों के साथ 20.28 लाख रुपए की साइबर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज है, जिसमें इंडसइंड बैंक के म्यूल अकाउंट और मोबाइल सिम संलिप्त हैं।
*प्रकरण 2* थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 283/25 धारा-317(2), 317(4), 317(5), 3(5) बीएनएस, पंजीबद्ध किया गया है। उक्त अपराध में छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के पीड़ितों के साथ 6.42 लाख रुपए की साइबर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज है, जिसमें साउथ इंडियन बैंक के म्यूल अकाउंट और मोबाइल सिम संलिप्त हैं।

दोनों अपराध की विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है।
विवेचना क्रम में अपराध में संलिप्त मोबाइल सिम की जानकारी संबंधित सिम सेवा प्रदाता कंपनी से प्राप्त की गई। प्राप्त जानकारी के तकनीकी विश्लेषण, पीड़ितों एवं साक्षियों के कथन, पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में प्राप्त तथ्यों के आधार पर फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले एवं संवर्धक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपी
1 सुदीप्त सासमल, साहू मोबाइल भनपुरी रायपुर
2 आरोपी शिवनारायण साहू, रुद्रा मोबाइल उरला एवं शिव कृपा मोबाइल बलौदा बाजार
3 जयंत लहरी, लहरी मोबाइल रिसाली दुर्ग
4 मनीष आहूजा, आहूजा मोबाइल महावीर नगर
5 कैलाश प्रताप सिंह, नेयानी मोबाइल जामुल
मोबाइल के नाम से प्वाइंट ऑफ सेल खोलकर
6 कैलाश प्रताप सिंह, जामुल दुर्ग
7 विनोद वर्मा, पंडरी रायपुर
VI, जियो, एयरटेल के सिम कार्ड बेचने के कार्य करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों से प्री एक्टिवेटेड सिम तथा 300 से अधिक सिम जो फ्राड करने में उपयोग किए जा रहे हैं की जानकारी प्राप्त हुई है जिनका विश्लेषण किया जा रहा है।

अपराध का तरीका-
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि नया सिम लेने/सिम पोर्ट कराने वाले कस्टमर का डबल थंब स्कैन/आई ब्लिंक कर ई केवाईसी के माध्यम से अतिरिक्त सिम चालू करते थे तथा जिस कस्टमर के पास आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी होती थी उसका विवरण स्वयं ही वेरीफाई कर डी केवाईसी के माध्यम से अतिरिक्त सिम चालू करते थे। इन फर्जी सिम को अधिक मूल्य पर अन्य साइबर अपराधियों को बेचते थे, जिन्हें पूर्व में गिरफ्तार किया गया था तथा फर्जी सिम खरीदने वाले दो आरोपी सुधीर जैन और विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण–*
1 सुदीप्त सासमल पिता अशोक सासमल उम्र 36 वर्ष वर्तमान पता बीरगांव, रायपुर (साहू मोबाइल भनपुरी रायपुर), स्थाई पता पांसकूड़ा, पूर्व मेदनीपुर, वेस्ट बंगाल

2 शिवनारायण साहू पिता भोलाराम उम्र 37 वर्ष पता कसडोल, बलौदा बाजार (रुद्रा मोबाइल उरला, शिव कृपा मोबाइल बलौदा बाजार)

3 जयंत लहरी पिता स्व. बसंत लहरी उम्र 31 वर्ष पता 245 जी रिसाली सेक्टर दुर्ग (लहरी मोबाइल रिसाली दुर्ग)

4 मनीष आहूजा पिता रमेश आहूजा उम्र 39 वर्ष पता B 10 मारुति विहार महावीर नगर रायपुर (आहूजा मोबाइल, महावीर नगर रायपुर)

5 सुधीर जैन पिता सुंदर लाल जैन उम्र 50 वर्ष पता शिवानंद नगर सेक्टर 4 विनायक गार्डन खमतराई रायपुर

6 कौशल प्रताप सिंह पिता वीरेंद्र प्रताप सिंह उम्र 38 वर्ष पता कैलाश नगर जामुल, दुर्ग
(नेयानी मोबाइल जामुल दुर्ग)

7 विनोद वर्मा पिता हरिराम वर्मा उम्र 32 वर्ष पता झंडा चौक पंडरी रायपुर

*सांसद संतोष पांडेय ने वनांचल ग्राम खारा में सांस्कृतिक मंच सह कक्ष निर्माण का किया लोकार्पण, श्री रामचरित मानस महायज्ञ में भी हुए शामिल*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने वनांचल ग्राम खारा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उन्होंने सांसद निधि से निर्मित सांस्कृतिक मंच सह कक्ष निर्माण का लोकार्पण किया सांसद संतोष पांडेय साथ ग्राम में आयोजित श्रीराम चरित मानस महायज्ञ में शामिल हुए उन्होंने यज्ञ कुंड की परिक्रमा की और कथा श्रवण किया उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वनांचल क्षेत्र में इतना बड़ा धार्मिक आयोजन होना सराहनीय है ऐसे धार्मिक आयोजन होने से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा रामलला दर्शन व तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से लाखों श्रद्धालुओं को प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है उन्होंने सफल व बड़े आयोजन के लिए आयोजन समिति व ग्रामीणों को बधाई दी उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष गजानंद यादव, जिला पंचायत सभापति राजकुमार मेरावी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपूरचंद ठाकरे, मंगलू राम पोर्ते, महामंत्री द्वय बारेलाल धुर्वे, भरत पटेल, सुकलाल मेरावी, मनीराम यादव, छत्तर भगत, नरबद साहू, देवदास मानिकपुरी, सालिक राम पटले, सरपंच, पार्टी के मंडल के अन्य पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

—————————————

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 1.97 करोड़ रु. से अधिक की लागत से मलकछरा से गुढ़ा के मध्य बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन*

0

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 1.97 करोड़ रु. से अधिक की लागत से मलकछरा से गुढ़ा के मध्य बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

0.मलकछरा से गुढ़ा के मध्य 1.97 करोड़ रु. से अधिक की लागत से निर्मित होगा वृहद् पुल, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन।

0.गाँव चलो-घर चलो अभियान के तहत विधायक भावना बोहरा ने किया जनसंपर्क, मलकछरा से गुढ़ा के मध्य 1.97 करोड़ रु. से अधिक की लागत से निर्मित होने वाले पुल का किया भूमिपूजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा में निरंतर विकास कार्यों को गति देते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से आज जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है मलकछरा से गुढ़ा के मध्य 45 मीटर वृहद् पुल निर्माण का आज विधायक भावना बोहरा ने भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी 1 करोड़ 97 लाख 45 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले इस पुल से मलकछरा और गुढ़ा सहित आस-पास के अनेक गाँव को बेहतर कनेक्टिविटी और बारहमासी सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। बारिश के मौसम में सड़क बंद होने की समस्या से निदान मिलेगा वहीं सुरक्षित आवागमन से क्षेत्रवासियों को अन्य गाँव तक पहुँच आसान होगा पंडरिया विधायक भावना बोहरा की सक्रियता और जनसुविधाओं के लिए उनके प्रयासों से पंडरिया विधानसभा में निरंतर विकास व अधोसंरचना निर्माण के कार्यों को गति मिल रही है इस पुल निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्रवासियों में हर्ष और उत्साह देखने को मिला और भूमिपूजन समारोह में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने विधायक भावना बोहरा और छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद ज्ञापित कियायह पुल लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि बरसात के दिनों में आवागमन की गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे ग्रामीणों को अब इस पुल निर्माण कार्य से बड़ी राहत मिलेगी यह पुल न केवल ग्राम गुड़ा, मलाकछरा और आसपास के गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं आपातकालीन सेवाओं तक पहुंच को भी सुलभ बनाएगा यह पुल क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग थी जिसे आज हमारी सरकार ने प्राथमिकता देते हुए पूरा करने का संकल्प लिया है पंडरिया में निरंतर विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं उन्होंने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी है सड़क, पुल, भवन, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं यह पुल भी उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देगा इस सौगात के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करती हूँ भावना बोहरा ने बताया कि यह परियोजना न केवल विकास का प्रतीक है बल्कि सरकार की जनहितैषी नीतियों और संकल्प का सशक्त उदाहरण भी है पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में इस प्रकार के विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर लगातार बदल रही है और जनता के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और पीएम जनमन योजना के तहत पंडरिया विधानसभा में आदिवासी व वनांचल क्षेत्र में विकास व अधोसंरचना निर्माण निरंतर जारी है पीएम जनमन योजना के माध्यम से लगभग 100 किलोमीटर से अधिक के पक्के सड़कों का निर्माण 3500 से अधिक पीएम आवास के तहत पक्के आवास का निर्माण विद्युत् विहीन ग्रामों में बिजली की पहुँच, नलजल योजना के माध्यम से घर-घर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हुई हैं वहीं डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा अंतर्गत लगभग 1000 करोड़ के अधोसंरचना एवं विकास कार्य हो रहें हैं जिसमें 500 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण 300 करोड़ से अधिक के सिंचाई परियोजना, पेयजल योजना के लिए 78 करोड़ से अधिक की स्वीकृति, 35 हजार से अधिक पीएम आवास जैसे अभूतपूर्व कार्य हो रहें हैं जिससे जन-जन के जीवन में समृद्धि आई है और पंडरिया विधानसभा निरन्तर विकास कर रहा है इस दौरान भावना बोहरा भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम दुल्लापुर में आयोजित गाँव चलो अभियान में शामिल हुईं और जन संपर्क कर क्षेत्रवासियों से संवाद किया इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की और लाभान्वित हितग्राहियों से मुलाकात किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और ‘विकसित भारत निर्माण’ में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम बनेगा सेवा ही संगठन के मूल मंत्र के साथ जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास हेतु हम प्रतिबद्ध हैं इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, जिला व जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

—————————————

*सूरजपुर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश पुलिस की हुई बॉर्डर मीटिंग, सीमावर्ती इलाके में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, सूचनाएं साझा करने एवं अवैध तस्करी पर रोक लगाने बनी रणनीति।*

0

*सूरजपुर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश पुलिस की हुई बॉर्डर मीटिंग, सीमावर्ती इलाके में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, सूचनाएं साझा करने एवं अवैध तस्करी पर रोक लगाने बनी रणनीति।*

सूरजपुर। आईजी सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा एवं डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अंतराज्जीय सीमावर्ती थाना की पुलिस के साथ अपराधियों की धरपकड़ के लिए जॉइंट ऑपरेशन चलाने, किसी अपराध के बाद बार्डर क्षेत्र में ठोस नाकाबंदी कराने, आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आदतन अपराधियों की जानकारी साझा करने एवं अपराधी तक पहुंचने के लिए बेहतर प्लानिंग के साथ कार्य करने के लिए बार्डर मीटिंग करने के निर्देश दिए थे।
निर्देश के परिपालन में छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के थाना चांदनी और मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के थाना बैढ़न पुलिस की बार्डर मीटिंग रविवार, 05 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली बैढ़न में आयोजित हुई। इस मीटिंग में अंतरराज्यीय अपराधियों को पकड़ने में एक-दूसरे की मदद करने पर जोर दिया गया। तीन घंटे चली बैठक में वॉट्सएप ग्रुप बनाकर सूचनाओं का आदान-प्रदान करने पर सहमति बनी। बैठक में रणनीति के तहत सीमावर्ती थाना क्षेत्र में गश्त की जाएगी, आपराधिक गतिविधियों, अवैध सामग्री के परिवहन, पशु तस्करी पर अंकुश लगाने एवं कानून व्यवस्था के लिए जरूरी कदम उठाने, अपराधी तक पहुंचने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र में बेहतर समन्वय के लिए भी कार्ययोजना बनाई गई। बैठक में थाना प्रभारी चांदनी राम प्रताप साहू, थाना बैढ़न के एसआई विनोद सिंह सहित दोनों ओर के अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

*डीएसपी पी.डी.कुजूर 37 वर्षो की लंबी सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त।*

0

*डीएसपी पी.डी.कुजूर 37 वर्षो की लंबी सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त।*

सूरजपुर,:-डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने सेवा की सराहना, अनुशासन, निष्ठा और समर्पण के साथ वर्षों तक की गई सेवाओं को अनुकरणीय बताया।

सूरजपुर। पुलिस विभाग में पदस्थ रहे डीएसपी पी.डी.कुजूर ने 37 वर्ष 3 माह तक सेवा देकर 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए, इस अवसर पर जिला पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर समेत कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने सेवानिवृत्त डीएसपी को साल-श्रीफल, उपहार, स्मृति चिन्ह एवं प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया।
विदाई समारोह में डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि डीएसपी पी.डी.कुजूर ने अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ किया, अधिनस्थों को समय-समय पर मार्गदर्शन देते रहे, शांती एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रियता से कार्य किया। उन्होंने सेवानिवृत्त डीएसपी के अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त डीएसपी के परिजन, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, डीएसपी रीना नीलम कुजूर, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

*💥गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही — ओडिशा निर्मित महुआ एवं अंग्रेजी शराब 20.430 बल्क लीटर जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार।*

0

*💥गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही — ओडिशा निर्मित महुआ एवं अंग्रेजी शराब 20.430 बल्क लीटर जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार।*

गरियाबंद🔹 ओडिशा निर्मित लाल घोड़ा छाप महुआ शराब – 35 पाउच
(प्रत्येक 200-200 ml) = 07.000 बल्क लीटर
🔹 ओडिशा प्रांत निर्मित अंग्रेजी शराब (किंगफिशर बियर) – 19 नग
(प्रत्येक 650-650 ml) = 12.350 बल्क लीटर
🔹 मैकडॉवेल नंबर-1 – 06 नग
(प्रत्येक 180-180 ml) = 1.080 बल्क लीटर
इस प्रकार कुल 20.430 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त की गई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹6,750/- है।

⭐ उक्त कार्यवाही में स्पेशल टीम गरियाबंद एवं थाना देवभोग पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
⚡ गिरफ्तार आरोपी –
यशवंत उर्फ रगु यादव
पिता – परमानंद यादव
उम्र – 31 वर्ष
निवासी – ग्राम कुहकुहकला, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ.ग.)
❄️ जप्त समाग्री –
🔹 कुल 20.430 बल्क लीटर अवैध शराब
🔹 महुआ शराब पाउच – 35 नग
🔹 किंगफिशर बियर – 19 नग
🔹 मैकडॉवेल नंबर-1 – 06 नग
🔹 कुल कीमत – ₹6,750/-

*बिलासपुर में सक्रिय रहे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ,पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा पर समान फोकस*

0

*बिलासपुर में सक्रिय रहे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ,पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा पर समान फोकस*

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र में स्थित कोपरा जलाशय (रामसर साइट) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन एवं जल संसाधनों के सतत विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान श्री साहू ने कहा कि कोपरा जलाशय जैसे रामसर साइट प्राकृतिक संपदा के संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस क्षेत्र के संरक्षण एवं विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए इस प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखा जा सके।

इससे पूर्व श्री साहू ने बिलासपुर स्थित अपने निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

⏺️ *टोनही प्रताडना निवारण अधिनियम के तहत अवैध प्रथाओ के खिलाफ सख्त कार्यवाही*

0

⏺️ टोनही प्रताडना निवारण अधिनियम के तहत अवैध प्रथाओ के खिलाफ सख्त कार्यवाही ं

नाम आरोपी:- 1 देवेन्द्र बघेल पिता रामेश्वर बघेल उम्र 28 साल निवासी ढनढन थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
2 श्रीमति सुमित्रा बाई बघेल पति रामेश्वर बघेल उम्र 49 साल निवासी ढनढन थाना तखतपुर जिला बिलासपुर

 

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर- प्रार्थीया दिनांक 05.042026 को थाना तखतपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थीया के घर के पास मोसा0 से देवेन्द्र बघेल गिर गया था गिरने की आवाज सुनकर प्रार्थीया निकली तो उसी समय देवेन्द्र की मां सुमित्रा बाई आयी और मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार मारपीट किये है कि रिपोर्ट पर अपराध क्र 211/2026 ध्धारा-296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस, अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान प्रकरण मे आरोपियों द्वारा पीड़िता को टोनही बोलकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना पाए जाने पर, उक्त संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया ,श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री रजनेश सिंह द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण के आरोपी को त्वरित गिरप्तार करने कीे हेतु आदेशित किया गया था, जिस पर श्रीमान अ.पु.अ. ग्रामीण, एवं श्रीमान एसडीओपी।, कोटा, श्रीमति नुपूर उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में प्रकरण की विवेचना दौरान प्रार्थीया एवं गवाहो के कथन , के आधार पर आरोपियों द्वारा प्रकरण की प्रार्थीया को टोनही बोलकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताडित करना पाये जाने से प्रकरण मे धारा 4, 5 टोनही प्रताडना अधिनियम 2005 जोडी जाकर आरोपी आरोपी देवेन्द्र बघेल एवं सुमित्रा बघेल को गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
⏩⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उनि रमेश ओरके, आरक्षक आशीष वस्त्रकार, हरिश यादव, म आर सुनीता मार्को, का सराहनीय योगदान रहा।

*रतनपुर पुलिस का रेत माफिया पर प्रहार।*

0

*रतनपुर पुलिस का रेत माफिया पर प्रहार।*
🔹 आरोपी रेत माफिया पर कार्यवाही कर भेजा जेल।
🔹 रेत खनन के दौरान नाबालिक लड़के की खदान में दबकर हो गई हुई थी मृत्यू।
गिरफ्तार आरोपी –
1. तोषण कश्यप पिता रामेश्वर प्रसाद उम्र 34 साल साकिन गढ़वट थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

 

संदीप साहू ब्यूरो बिलापुर:-दिनाँक 09/04/2026 को थाना रतनपुर में रात्रि लगभग 03:00 बजे सूचना मिला कि ग्राम गढ़वट में खारंग नदी किनारे रेत परिवहन कर रहे ट्रेक्टर में सवार अमित कश्यप पिता रमेश कश्यप उम्र 17 साल निवासी गढ़वट की मौके पर मौत हो गई कि सूचना पर प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर मृतक के मर्ग जाँच दौरान पाया गया कि आरोपी तोषण कश्यप के द्वारा गाँव के खारंग नदी से ज्यादा रेत निकालने के लालच में, नदी में 6-7 फिट के गड्ढे में यह जानते हुये भी कि रेत खदान का गडढा कभी भी धँस सकता है, जिससे काम करने वालों की जान जा सकती है, जानते हुये आरोपी द्वारा अंधेरे में अवैध तरीके से रेत निकालने के लिये जानबुझकर उस गडढे में अमित कश्यप व अमित यादव को उतारा गया था, जिससे गडढे में रेत व मिट्टी के धँस जाने से अमित कश्यप की मृत्यू हो गई, और अमित यादव के दोनों जाँघ व पैर में चोंट लगी है। आरोपी द्वारा उक्त घटना को छुपाते हुये घटना को नई दिशा देते हुये, ट्रेक्टर को वहाँ से दुर ले जाकर ट्राली को पलटाकर झुठी एक्सीडेण्ट की कहानी बनाते हुये ट्रेक्टर की ट्राली पलटने से अमित कश्यप की मृत्यू होना बताया गया था। आरोपी के द्वारा जानबुझकर रेत के गहरे गडढे में उतारकर काम करवाने के दौरान मृतक की मृत्यू होने और आरोपी द्वारा साक्ष्य मिटाने से आरोपी के विरूद्ध थाना रतनपुर में धारा 105, 238(बी) भा.न्या.सं. का अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर, उपनिरी. विष्णु यादव, सउनि नरेश गर्ग, आर. गोविंदा यादव का विशेष योगदान रहा।

*जिले में लू-हीट वेव से बचाव हेतु कंट्रोल रूम स्थापित* *अपर कलेक्टर बनाए गए नोडल अधिकारी*

0

*जिले में लू-हीट वेव से बचाव हेतु कंट्रोल रूम स्थापित*

*अपर कलेक्टर बनाए गए नोडल अधिकारी*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली :-10 अप्रैल 2026// ग्रीष्म ऋतु में संभावित लू-तापघात (हीट वेव) की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन मुंगेली ने व्यापक तैयारी प्रारंभ कर दी है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में आमजनों की सुरक्षा एवं त्वरित सहायता सुनिश्चित करने तथा जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। भारत सरकार, गृह मंत्रालय एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत तहसील एवं ग्राम पंचायत स्तर तक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, पंचायत सचिवों, कोटवारों और अन्य मैदानी अमले के माध्यम से जनसमुदाय को जागरूक किया जाएगा।
कलेक्टर ने अपर कलेक्टर श्री गिरधारी लाल यादव को लू-तापघात से बचाव एवं राहत कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। आम नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07755-274274 जारी किया गया है। साथ ही नोडल अधिकारी का मोबाइल नंबर 94255-64563 भी सहायता एवं समन्वय हेतु उपलब्ध रहेगा। कलेक्टर ने आमजनों से अपील की है कि अत्यधिक गर्मी के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, सिर को ढककर रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कंट्रोल रूम से संपर्क करें।