Home Blog Page 208

*सांसद संतोष पांडेय ने बोड़ला क्षेत्र का किया दौरा, विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन*

0

सांसद संतोष पांडेय ने बोड़ला क्षेत्र का किया दौरा, विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा;- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने बोड़ला ब्लॉक के विभिन्न गांव का दौरा किया इस दौरान उन्होंने विकास निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना सांसद संतोष पांडेय ने ग्राम लेंजाखार में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण किया साथ ही शर्मा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल हुए इसके बाद सांसद पांडेय ने वनांचल ग्राम मगरवाड़ा में सांसद निधि से स्वीकृत पांच लाख रुपए की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ भोजन किया। सांसद पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सभी क्षेत्रों का चहमुखी विकास हो रहा है केंद्र व राज्य सरकार सभी वर्गों की चिंता कर रही है अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है सांसद पांडेय ने कहा कि पहले छग के वनांचल क्षेत्र में नक्सलवाद का आतंक था वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ठोस व कारगर रणनीति व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में देश से नक्सलवाद का सफाया हो गया है। अब बस्तर सहित सभी वनांचल क्षेत्र में मन चैन की बयार बह रही है लोग निर्भय होकर जीवन जी रहे हैं ये भाजपा सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति व जवानों की बहादुरी का परिणाम है अब इन क्षेत्रों में तेज गति से विकास होगा सांसद पांडेय ने ग्राम तरेगांव जंगल में भाजपा नेता मनोज नायक के निवास पहुंचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की ग्राम बैजलपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय धीरज मरकाम के निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की परिजनों को ढांढस बँधाया कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकिंकर वर्मा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयराम साहू, जनपद उपाध्यक्ष नंद श्रीवास, मंडल अध्यक्ष मोहन लाल धुर्वे, सांसद प्रतिनिधि नरेश चंद्रवंशी, कांशीराम उइके, रूप सिंह धुर्वे, लोकचंद साहू, राजेश साहू, अमित वर्मा, श्रवणगिरी गोस्वामी, मनोज नायक, टेकराम चंद्रवंशी, सुनील मानिकपुरी, कैलाश साहू, सौरभ सिंह, छोटूराम, मयाराम, क्षेत्रीय जनपद सदस्य, सरपंच, अन्य पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

– गांव चलो, बस्ती चलो अभियान में हुए शामिल-

सांसद संतोष पांडेय भाजपा द्वारा आयोजित गांव चलो बस्ती चलो अभियान अंतर्गत वनांचल ग्राम कुकरापानी पहुंचे यहां उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया भाजपा व भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों व उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी सांसद को सहज रूप से अपने बीच पाकर ग्रामीणजन उत्साहित थे।

—————————————

*नगर पालिका परिषद् पंडरिया समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने तय समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य और जनता की सुविधा को प्राथमिकता देने अधिकारीयों को दिए निर्देश*

0

नगर पालिका परिषद् पंडरिया समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने तय समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य और जनता की सुविधा को प्राथमिकता देने अधिकारीयों को दिए निर्देश

0.नगर पालिका परिषद् पंडरिया की समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने अधिकारीयों को दिये निर्देश, कहा जनता की सुविधाओं का विस्तार और विकास कार्य तय समय पर हों।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका परिषद् पंडरिया अंतर्गत जनसुविधाओं के विस्तार एवं क्षेत्र के विकास हेतु हो रहे अधोसंरचना निर्माण कार्यों जनता की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं शासकीय योजनाओं का सुचारू संचालन हेतु आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा नगर पालिका परिषद् पंडरिया में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की और विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय में पूरा करने तथा जनता द्वारा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की और जनता को उसका लाभ समय पर दिलाने एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए बैठक में समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका अंतर्गत सभी वार्ड पार्षदों से एक-एक कर उनके वार्ड व क्षेत्र से जुड़े प्रमुख विषयों जनता की मूलभूत सुविधाओं, आवश्यकताओं और विकास कार्यों के बारे में चर्चा की तथा उसकी आपूर्ति हेतु अधिकारीयों को निर्देशित किया इसके साथ ही उनके क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति प्रगति और शासकीय योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने जैसे विषयों पर भी उनसे संवाद किया उन्होंने उपस्थित विभन्न विभाग के अधिकारीयों से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति और उसमें तेजी लाने नगर में स्वच्छता व सौन्दर्यीकरण के कार्यों विकास कार्यों की प्रगति व वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी ली और सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए इसके साथ ही जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान, पीएम आवास की किश्त व योजना का लाभ लेने हेतु आ रही समस्याओं के शीघ्र निराकरण सभी वार्डों में पुराने विद्युत तारों को दुरुस्त करने बाजार क्षेत्र में पब्लिक टॉयलेट की सुविधा हितग्राहियों को पट्टा जल्द दिलाने, पार्किंग व अव्यवस्थित ट्रैफिक समस्या के समाधान सुचारू विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण में तेजी, स्वच्छता व सौंदर्यीकरण जैसे विभिन्न विषयों को प्राथमिकता से उसमें आ रही समस्याओं का समाधान करने की बात कही साथ ही सभी वार्ड पार्षदों से सीधे संवाद कर वार्डवासियों की आवश्यकताओं और मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी अवगत हुई इसके साथ ही सभी वार्डों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति, पीएम आवास के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निरकरण और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने नगर में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने, सुचारू विद्युत् आपूर्ति के लिए ट्रांसफर्मर की उपलब्धता व रखरखाव जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा कर कार्यों की समीक्षा की और वास्तविक स्थिति से अवगत हुईं इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बैठक में भू-राजस्व से जुड़े मामलों और समस्याओं के त्वरित निराकरण विद्युत् विभाग के अधिकारीयों को गर्मी के मद्देनजर सुचारू रूप से बिजली की आपूर्ति और पुलिस विभाग के अधिकारीयों को नगर में सुरक्षा व्यवस्था के विषय में भी चर्चा कर वर्तमान स्थिति से अवगत हुईं और समस्याओं के जल्द निराकरण करने की बात कही भावना बोहरा ने कहा कि जनता की मुलभुत सुविधाओं का विस्तार एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के साथ ही विकास कार्यों को तय समय पर पूरा करना हमारी प्राथमिकता है पंडरिया नगर अंतर्गत विगत ढाई वर्षों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं जो जनता की बहुप्रतीक्षित मांग रही है भाजपा सरकार आने के बाद से पंडरिया विधानसभा में हुए हैं जो कांग्रेस सरकार के शासन में पूरी तरह ठप्प पड़े थे जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना, नगर को स्वच्छ,सुंदर और समृद्ध बनाना यही हमारा लक्ष्य है जिसके लिए हम अनवरत प्रयास कर रहें हैं पंडरिया नगर में पेयजल की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सड़कों के निर्माण और मरम्मत, पीएम आवास, स्वच्छता, सौन्दर्यीकरण जैसे विकास कार्यों की सौगात नगर वासियों को मिली है आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में निरंतर हो रहे विकास व अधोसंरचना निर्माण के साथ ही शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन से वहां निवासरत परिवारों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है हमारा उद्देश्य हमारे पंडरिया विधानसभा को विकसित, सर्वसुविधायुक्त बनाना है ताकि जनता को इसका लाभ मिल सकें और आर्थिक गतिविधयों को भी बढ़ावा मिले पंडरिया नगर में हरिनाला पुल निर्माण, अटल परिसर व भारत माता चौक निर्माण, सुतियापाट नहर विस्तारीकरण प्रगति पर है,पंडरिया बाईपास का निर्माण, चौपाटी निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए अंतर्गत पंडरिया नगर के सड़क मरम्मत कार्य प्रगति पर है इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा पंडरिया में 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण, नवीन पालिका भवन, व्यावसायिक परिसर निर्माण की स्वीकृति और नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग बिसेसरा पुल से हरिनाला तक सड़क मरम्मत कार्य प्रगति पर है बैठक में नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे उपाध्यक्ष सुमित तिवारी सभी वार्ड पार्षद, तहसीलदार, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, ऊर्जा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों के ब्लाक स्तर के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

—————————————

*39.38 करोड़ से अधिक की लागत से बहुप्रतीक्षित सुतियापाट जलाशय परियोजना का विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन 17 गाँव के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ*

0

39.38 करोड़ से अधिक की लागत से बहुप्रतीक्षित सुतियापाट जलाशय परियोजना का विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन 17 गाँव के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

0.पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा ने सिंचाई सुविधा के विस्तार और किसानों की समृद्धि के लिए किया 39.38 करोड़ से अधिक के सुतियापाट जलाशय परियोजना का भूमिपूजन।

0.17 गाँव के हजारों किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, 39.38 करोड़ से अधिक की लागत से सुतियापाट जलाशय परियोजना का विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- किसानों की सुविधा के लिए संवेदनशील पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से क्षेत्र के किसानों को एक और बड़ी सौगात मिली है सुतियापाट जलाशय परियोजना के आज भूमिपूजन से विधानसभा क्षेत्र के 17 गाँव के किसानों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई और उनके खेतों तक सिंचाई हेतु पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए इस परियोजना को लेकर किसानों और क्षेत्रवासियों में उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है 39 करोड़ 38 लाख 86 हजार रुपए की लागत से सुतियापाट जलाशय मध्यम सिंचाई परियोजना के बायीं तट मुख्य नहर का विस्तारीकरण तथा माइनर नहरों के निर्माण कार्य से पंडरिया विधानसभा के 17 गाँव जिसमें ग्राम बाजगुड़ा, खैरबना, दैहानडीह, पटपर, डोंगरिया, जमुनिया, रणजीतपुर, रणवीरपुर, सिंगारपुर, नवघटा, बीरेंद्रनगर, सुकतरा, रेंगाटोला, सिंघनगढ़, डुमरिया, दलसाटोला एवं नवापारा सहित आस-पास के हजारों गाँव के किसानों और 2916 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई हेतु पर्याप्त जल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध होगी भूमिपूजन के अवसर पर हजारों की संख्या में लाभान्वित ग्राम व आस-पास के किसानों ने समारोह में पहुंचकर विधायक भावना बोहरा एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि वर्ष 2020 व उससे पहले तक, हमने इस नहर के लिए लगातार संघर्ष किया है रणवीरपुर से सहसपुर तक हमने ट्रैक्टर, बैलगाड़ी और पैदल यात्रा की जिसमें क्षेत्र के किसान भाई-बहन और किसान संघ भी इस आंदोलन में मजबूती से साथ खड़ा रहा आज उसी मेहनत, समर्पण और संघर्ष का परिणाम है कि सुतियापाठ, बड़ौदा, पड़कीपार, बाकेला, रेंगाबोड़ और अगर जैसे क्षेत्रों में 300 करोड़ रुपए से अधिक की सिंचाई योजनाओं को स्वीकृति मिली है भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद इन योजनाओं को गति मिली और आज सभी जगह काम प्रारंभ हो चुका है मेरे राजनीतिक जीवन में सुतियापाठ का यह संघर्ष इसलिए भी विशेष महत्व रखता है क्योंकि मैंने यहीं से अपने पहले राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत की थी। मुझे गर्व है कि आप सभी के सहयोग और विश्वास से हम इस कार्य को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में सफल हुए हैं इस परियोजना से क्षेत्र के हजारों किसान भाई-बहनों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करती हूँ यह परियोजना केवल सिंचाई सुविधा तक सीमित नहीं है बल्कि यह किसान सशक्तिकरण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विस्तार, रोज़गार सृजन एवं पंडरिया विधानसभा के समग्र विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम है लंबे समय से लंबित सिंचाई समस्या का समाधान कर यह योजना क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी उन्होंने कहा कि आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में जल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण, सिंचाई सुविधा के विस्तार और किसानों की समृद्धि को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रगति पर हैं जिससे आने वाले समय में क्षेत्र के किसानों को उसका लाभ मिलेगा यह केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि किसानों के भविष्य, गाँवों की खुशहाली और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति की मजबूत नींव है इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जल संचय की क्षमता कई गुना बढ़ेगी किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की आपूर्ति होगी जिससे उत्पादन एवं उनकी आय में वृद्धि होगी इससे जल संकट की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और क्षेत्र के किसानों को बारहमासी जल स्रोतों का लाभ प्राप्त होगा निश्चित ही यह परियोजनाएं पंडरिया विधानसभा को कृषि के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगी भावना बोहरा ने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बकेला के पास हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य एवं फिडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमाडलिंग कार्य एवं क्रांति जलाशय तथा देवसरा जलाशय के नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग तथा नहर विस्तारीकरण कार्य, महीडबरा जलाशय शीर्ष कार्य, नहर कार्य संरचनाओं का जीर्णोद्धार कार्य, आगर नदी पर ग्राम छीरपानी के पास एनीकट निर्माण और ग्राम अमनिया के कन्हैया नाला में एनीकट कम काजवे का निर्माण कार्य एवं उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्य भी प्रगति पर है इसके अलावा पेयजल आपूर्ति हेतु 78 करोड़ से अधिक की लागत से समूह जलप्रदाय योजना अंतर्गत सुतियापाट जलाशय सतही स्त्रोत से 54 गांवो में जल आपूर्ति हेतु रणवीर से मरका तक पाइप लाइन विस्तारीकरण कार्य को भी स्वीकृति मिली है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिस तत्परता से डबल इंजन भाजपा सरकार मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है किसानों के हित को सर्वोपरि रखकर उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बना रही है वह विकसित भारत का सशक्त प्रमाण है आज पंडरिया विधानसभा के किसान भाई-बहनों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, जिला व जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

—————————————

*उचित मूल्य की दुकान से समय-सीमा मे हो खाद्यान्न का वितरण – अध्यक्ष ईश्वरी साहू*

0

उचित मूल्य की दुकान से समय-सीमा मे हो खाद्यान्न का वितरण – अध्यक्ष ईश्वरी साहू

0.जिला पंचायत के सामान्य सभा बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू की अध्यक्षता मे सामान्य सभा की बैठक का आयोजन गत दिवस किया गया बैठक में वन विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कार्यो सहित अन्य विषयो पर चर्चा की गई वन विभाग द्वारा सदन को जानकारी देते हुये बताया गया कि महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत वर्ष 2024-25 मे 85,000 वर्ष 2025-26 मे 2,10,000 मिश्रित फलदार पौधे तैयार किये गये पौधे निःशुल्क वितरण हेतु नर्सरी मे उपलब्ध होने की जानकारी दी गई इसमे वृक्षारोपण को बढ़ावा देनेे के लिए सड़क किनारे वृक्षारोपण एवं खेतो के मेंढ मे पौधा रोपण किये जाने के संबंध में बताया गया राज्य शासन द्वारा संचालित किसान वृक्ष मित्र योजनांतर्गत वर्ष 2025-25 मे 183 किसानो को लाभान्वित करने की जानकारी दी गई जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट द्वारा फलदार पौधे को ग्राफ्टिंग पद्धती से अधिक उपयोगी बनाये जाने का सुझाव दिया गया जिससे ग्रामीणों एवं समूहो को बेहतर आजीविका का साधन मिल सके जिस पर विभाग द्वारा कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया बैंठक मे उपस्थित सीईओ जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण को आजीविका से जोड़नेे के लिए कार्ययोजना तैयार किया जाए जिसमे महात्मा गांधी नरेगा से कार्य लिये जा सकेंगें बैठक मे उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी द्वारा भोरमदेव अभ्यारण्य की जानकारी चाही गई विभाग द्वारा बताया गया कि अभ्यारण्य आम जनता के लिए तैयार है जिसका शुंभारम्भ आगामी दिनो मे किया जाना है अभ्यारण्य क्षेत्र मे उद्यान सहित अन्य विकास के कार्य लगभग 75.00 लाख रूपये की लागत से करने की जानकारी दी गई सदन मे कैम्पा योजनांतर्गत कराये जा रहे परिक्षेत्र की जानकारी दी गई सामान्य सभा की बैठक मे अध्यक्ष, श्री ईश्वरी साहू के साथ उपाध्यक्ष, श्री कैलाश चन्द्रवंशी, सदस्य सहित विधायक प्रतिनिधि कवर्धा उपस्थित रहे जिला खाद्य अधिकारी द्वारा सदन को जानकारी देते हुये बताया गया कि जिले मे कुल 64756 अंत्योदय कार्डधारी परिवार, 16236 एपीएल कार्डधारी परिवार, 813 निराश्रित कार्डधारी परिवार एवं 216361 प्राथमिकता कार्डधारी परिवार लाभान्वित है जिले मे कुल 516 शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित होने की जानकारी सदन मे दी गई जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू द्वारा मार्च एवं अप्रैल 2026 की भंडारण की जानकारी चाही गई विभाग द्वारा अप्रैल माह का 60 प्रतिशत भंडारण प्राप्त होने बताया गया तथा 15 अप्रैल 2026 तक जिले में लक्ष्य के विरूद्ध सतप्रतिशत भंडारण होने की जानकारी दी गई उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी एवं सदस्य विरेन्द्र साहू द्वारा खाद्यान्न समय पर प्रदान करने एवं अनियमितता पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करने का सुझाव दिया गया पूर्णिमा मनीराम साहू द्वारा ग्राम खरहट्टा एवं कारेसरा मे नये राशन दुकान खोलने का सुझाव दिया गया जिस पर विभाग द्वारा कार्यवाही का आश्वासन दिया गया चना खरीदी का कार्य सुगमता पूर्वक कर भंडारण उचित स्थान पर करने का सुझाव उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी द्वारा दिया गया विभाग द्वारा वर्तमान मे 64 स्थानो पर चना खरीदी केन्द्र संचालित होने की जानकारी दी गई अन्य विषयो पर सदन का ध्यान आकृर्षित करते हुए ग्राम कोयलारी मे निर्माण होे रहे गौरव पथ सड़क ग्राम दुल्लापुर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय मे भोजन व्यवस्था, ग्राम हथमुड़ी से कोलेगांव तक प्रधानमंत्री सड़क के कार्यो से संबंधित बात रखी गई मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल द्वारा निर्देशित करते हुये कहां गया कि सदस्यो द्वारा उठाये गये विषयो का तत्काल संज्ञान लेते हुये नियमानुसार कार्यवाही करेे तदानुसार की गई कार्यवाही पर सदस्यो को अवगत भी कराया जाए जिला पंचायत के सामान्य सभा के बैठक मे लेखा अधिकारी भानुप्रताप नेताम उप संचालक, पंचायत राज तिवारी सहित सभी विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी एवं जिला पंचायत के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

*सामान्य प्रशासन स्थाई समिति की बैठक में जिला पंचायत के आय -व्यय एवं 15वें वित्त सहित विकास निधि के कार्यो की समीक्षा*

सामान्य प्रशासन स्थाई समिति की बैठक मे जिला पंचायत के त्रैमासिक आय-व्यय, जिला पंचायत विकास निधि अंतर्गत स्वीकृत कार्य एवं 15वें वित्त आयोग अंतर्गत स्वीकृत कार्यो की समीक्षा की गई लेखाधिकारी द्वारा समिति को जानकारी देेते हुये बताया गया कि गत त्रैमासिक कुल 3191396.00 रूपये का व्यय विभिन्न प्रायोजनो मे हुआ है जिला पंचायत विकास निधि अंतर्गत विगत 05 वर्षो मे कुल 342.00 लाख आबंटन शासन से प्राप्त हुआ जिसके विरूद्ध 158 कार्य लागत राशि 334.05 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई अब तक 130 कार्य पूर्ण होने एवं 28 कार्य प्रगतिरत होना समिति को बताया गया उपलब्ध राशि मे से उक्त निर्माण कार्यो के लिए 304.90 लाख रूपये व्यय होना बताया गया है स्थाई समिति द्वारा जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्र मे हुये निर्माण कार्यो की कार्यवार समीक्षा की गई प्रगतिरत 28 कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अध्यक्ष ईश्वरी साहू द्वारा दिया गया स्थाई समिति द्वारा जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्रांतर्गत 15वेें वित्त आयोग अंतर्गत स्वीकृत कार्यो की भी समीक्षा की गई विगत 06 वर्षो मे कुल 1775 कार्य जिला पंचायत सदस्यो द्वारा अनुमोदन करने की जानकारी दी गई जिनमे से 1691 कार्य स्वीकृत करते हुये 1468 कार्य पूर्ण किया गया सामान्य प्रशासन स्थाई समिति की बैठक मे चर्चा उपरांत बोर खनन के प्रस्ताव पर शीघ्र कार्यवाही करने का सुझाव सदस्यो द्वारा रखा गया प्रस्तावित कार्यो का प्राक्कलन एक सप्ताह के भीतर जिला पंचायत मे प्रस्तुत कर कार्य स्वीकृत करने हेतु सुझाव रखा गया बैठक के दौरान समिति के सदस्यो ने अपने क्षेत्र से जुड़े अन्य विषयो को रखा जिस पर यथाशीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल द्वारा संबंधित अधिकारी को दिये गये।

—————————————

*स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के आयोजन से ग्रामीणों को मिला लाभ*

0

स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के आयोजन से ग्रामीणों को मिला लाभ

0.आकांक्षी विकासखंड बोड़ला में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुए अनेक कार्यक्रम।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- दिनांक 09/04/2026, विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत विकासखंड बोड़ला में स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को उनके स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई कलेक्टर कबीरधाम गोपाल वर्मा के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल ने बताया की जागरूकता गतिविधियाँ के आयोजन में विभागों की सक्रिय भागीदारी रही कार्यक्रम के दौरान ए.एन.सी. जांच, बाल वृद्धि निगरानी एवं अनुपूरक पोषण पंजीकरण जैसी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान की जा रही है साथ ही गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं आमजन को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम हो रहा है उल्लेखनीय की आकांक्षी विकासखंड बोडला में संपूर्णता अभियान 2.0 संचालित है इस दौरान विभिन्न विभाग अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं से स्थानीय समुदाय को लाभान्वित कर रहे है स्वास्थ्य शिक्षा पोषण जैसे महत्वपूर्ण कारकों के द्वारा स्थानीय समुदाय को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का काम हो रहा है इसी क्रम में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना एवं समुदाय को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने यह कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण आहार के रूप में रेडी टू ईट का वितरण किया गया तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को स्वादिष्ट व्यंजन परोसा गया।

—————————————

*एससी एसटी एक्ट के प्रकरण मे बलात्कार करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार*

0

*एससी एसटी एक्ट के प्रकरण मे बलात्कार करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार*➡️ *थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, एससी एसटी के प्रकरण मे थाना अजाक द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

➡️ *आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 113/26 धारा 64 (2)(एम) बीएनएस 5(एल), 6 पास्को एक्ट एवं 3(2)(व्ही) एससी एसटी एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- दिनांक 25.03.2026 को पीड़िता थाना सिटी कोतवाली मुंगेली आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आयुष सिंह निवासी घुठेली के द्वारा इंस्ट्राग्राम के माध्यम से दोस्ती कर अपने प्रेमजाल मे फंसाकर शादी का झांसा देकर वर्ष 2023 से 03 वर्षो तक लगातार शारीरिक संबंध बलात्कार करना बताने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 113/26 धारा 64 (2)(एम) बीएनएस 5(एल), 6 पास्को एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
मामला नाबालिग बालिका से संबंधित होने से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किये जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन मे मामले मे एट्रोसिटी की धारा 3(2)(व्ही) जोड़ी गई जिसके उपरांत मामले की विवेचना उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्री हरविन्दर सिंह के द्वारा करते हुये विवेचना के दौरान सभी साक्ष्य एकत्रित किये गये एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध प्रमाणित पाये जाने पर आरोपी की पतासाजी की गई।
प्रकरण मे फरार आरोपी आयुष सिंह की लगातार पतासाजी की जा रही थी कि मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 11.04.2026 को ग्राम चातरखार मुंगेली के पास घेराबंदी कर आरोपी आयुष सिंह पिता ओंकार सिंह उम्र 24 वर्ष 05 माह निवासी घुठेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली छ.ग. को हिरासत मे लेकर पुछताछ पर धारा सदर का अपराध घटित करना स्वीकर करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही मे थाना अजाक के आरक्षक अजीत सिंह बैंस, विजय सिंह ठाकुर, चालक आर. अजय गोयल म.आर. दुर्गा यादव की अहम भुमिका रही।

*महिला उद्यमियों को बाजार से जोड़ने लोरमी में एमडीए कार्यशाला आयोजित*

0

*महिला उद्यमियों को बाजार से जोड़ने लोरमी में एमडीए कार्यशाला आयोजित*

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी,मुंगेली-— विकासखंड लोरमी में महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 09 अप्रैल को मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस (एमडीए) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सदस्यों एवं महिला संचालित सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को बाजार से जोड़ना, उनके उत्पादों की ब्रांडिंग एवं बिक्री को बढ़ावा देना तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बाजार विस्तार के अवसर उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत लोरमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेश कुमार कंवर द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिला उद्यमिता न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम है, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि एमडीए जैसी योजनाएं महिला उद्यमियों को बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने में मददगार साबित हो रही हैं। कार्यशाला में प्रतिभागियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई, जिसमें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के मेलों एवं प्रदर्शनी में भागीदारी की प्रक्रिया, उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं लेबलिंग में सुधार, गुणवत्ता प्रमाणन एवं मानकीकरण का महत्व, बी2बी एवं बी2सी मार्केट लिंकज के अवसर, ई-कॉमर्स एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिक्री विस्तार तथा सरकारी सहायता एवं अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया शामिल रही। विशेषज्ञों द्वारा सफल महिला उद्यमियों के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए प्रतिभागियों को व्यावहारिक सुझाव दिए गए, जिससे वे अपने उत्पादों को प्रतिस्पर्धात्मक बाजार में स्थापित कर सकें। साथ ही प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से लगभग 30 महिला उद्यमियों, एसएचजी प्रतिनिधियों एवं महिला संचालित लघु एवं मध्यम उद्यमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया तथा भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर विकासखंड परियोजना प्रबंधक अविनाश चंद्र अहीरे, विभागीय अधिकारी, विपणन विशेषज्ञ एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंत में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम एवं एएफसी इंडिया लिमिटेड द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

*महतारी वंदन ईं-केवायसी प्रशिक्षण सह पोषण पखवाड़ा हेतु जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन*

0

*महतारी वंदन ईं-केवायसी प्रशिक्षण सह पोषण पखवाड़ा हेतु जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा // कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महतारी वदंन योजना अंतर्गत हितग्राहीयों के ईं-केवायसी कराने हेतु च्वाइस सेंटर के वीएलई एवं परियोजना अधिकारियों हेतु प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महतारी वंदन योजनांतर्गत हितग्राहियों के ईं-केवायसी कराने हेतु आ रही समस्याओं का निराकरण मास्टर ट्रेनर द्वारा किया गया। साथ ही महतारी योजना अंतर्गत हितग्राहियों के सरलतापुर्वक ईं-केवायसी कराने हेतु कमबद्ध प्रकिया को विस्तारपूर्वक समझाया गया एवं वी.एल.ई. तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का आपस में समन्वय बैठक आयोजित कर सुगमतापूर्वक महतारी वंदन हितग्राहियों का ई-केवाईसी कार्य पूर्ण कराने हेतु प्रेरित किया गया। ई-केवाईसी का कार्य जून के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण किये जाने की जानकारी वीएलई को प्रदान की गई ।
कार्यक्रम में जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु पोषण अभियान अंतर्गत जनआंदोलन के रूप में प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी पोषण पखवाड़ा का 09 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजन किया जा रहा है। वैज्ञानिक प्रमाणों के अनुसार मस्तिष्क का 85 प्रतिशत से ज्यादा विकास छह साल की उम्र तक हो जाता है, और सबसे तेज विकास जीवन के पहले 1000 दिनों में होता है। जीवन के प्रारंभिक वर्ष में देखभाल और पोषण के महत्व को दृष्टिगत रखते हुये 8वें पोषण पखवाड़ा में जीवन के प्रारंभिक छह वर्षों में अधिकतम मस्तिष्क विकास” पर ध्यान केंद्रित किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा “पोषण पखवाड़ा” के जागरूकता सत्र के दौरान विस्तृत जानकारी प्रदाय की गयी।

*शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए 24 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित*

0

*शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए 24 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी (रा.) अकलतरा ने विकासखंड अकलतरा के ग्राम पंचायत पौना के आश्रित ग्राम मुरलीकंजी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आबंटन के लिए 24 अप्रैल 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी (रा.) अकलतरा ने बताया कि विकासखण्ड अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत पौना के समस्त स्व सहायता समूह / सेवा सहकारी समिति आदि से शासकीय उचित मूल्य दुकान प्राप्त करने हेतु इच्छुक संस्था / समूह निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ-साथ संलग्न के रूप में संस्था / समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र वर्तमान माह से विगत एक वर्ष तक के बैंक खाता स्टेटमेंट की छायाप्रति, संस्था/समूह की छायाप्रति के साथ 24 अप्रैल 2026 शाम 05:00 बजे तक आवेदन पत्र इस कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। समयावधि के पश्चात प्रस्तुत आवेन पत्र पर कोई विचार नही किया जावेगा।

*मेहमान प्रवक्ता पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित*

0

 

*मेहमान प्रवक्ता पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर – चांप / / नोडल संस्था औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जांजगीर चाम्पा के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सारागांव में संचालित व्यवसाय वर्कशॉप कैलकुलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्राइंग के प्रशिक्षण कार्य पूर्ण कराये जाने के लिए प्रशिक्षण सत्र 2026-27 हेतु मेहमान प्रवक्ता (गेस्ट लेक्चरर) के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्राचार्य / नोडल अधिकारी शास.औ.प्रशि. संस्था जांजगीर ने बताया कि आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में 20 अप्रैल 2026 तक सायं 5 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत / स्पीड पोस्ट द्वारा आवेदन पत्र औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जांजगीर (पता-कुलीपोटा, मेन रोड जांजगीर) में जमा किए जा सकते है। पदो की जानकारी शैक्षणिक योग्यता / तकनीकी योग्यताएं एवं निर्धारित मापदण्ड की विस्तृत जानकारी औद्यो. प्रशि. संस्था जांजगीर व सारगांव के सूचना पटल एवं जांजगीर जिले के वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।