Home Blog Page 207

*नकली सोना को असली सोना बताकर बदली कर धोखाधडी करने वाले आरापियों को किया गया गिरफ्तार|*

0

*नकली सोना को असली सोना बताकर बदली कर धोखाधडी करने वाले आरापियों को किया गया गिरफ्तार|*

नकली सोने की टाप्स एवं अंगुठी को किया गया जप्त । नाम आरोपी :-
01. संजय वर्मा पिता स्व. हनुमान प्रसाद वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भूलनपुर थाना मडवाहीह जिला वाराणासी उ.प्र. 02. पूनम वर्मा पति संजय वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम भूलनपुर थाना मडवाहीह जिला वाराणासी उ.प्र.
ममाले का संक्षिप्त विवरण इस

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-प्रार्थी जलेश कुमार आहिरे पिता भारत आहिरे उम्र 26 वर्ष निवासी यदुनंदन नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि लीला ज्वेलर्स का मैंनेजर हूं कि दिनांक 10.04.26 की शाम अपने दुकान में था उसी समय एक महिला मेरे पास दुकान में आयी जो अपना नाम पूनम वर्मा बताकर अपने पास रखे ज्वेलरी एक जोडी टाप्स तथा एक अंगुठी को दिखा कर दोनो समान 18 कैरेट सोने का है जिसे बदली कर उसके बदले दूसरा सोने का समान चाहिए बोली तो उसके समान को हांथ में रखने पर काफी हल्का लगा एवं नकली अभास हुआ जिसे मशीन से चेक कराने पर दोनों वस्तु नकली सोना होना पाया गया। जिसकी सूचना थाना सिटी कोतवाली में लीला ज्वेलर्स सदर बाजार के मैंनेजर के द्वारा दिया गया कि एक महिला के द्वारा नकली सोना को असली बता कर बदली कर धोखाधडी किया है। जिस पर थाना सिटी कोतवाली में अप.क्र. – 234 / 26 धारा 318 ( 4 ), 62,112 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सूचना पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.), को अवगत कराकर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा टीम बनाकर तत्काल उक्त व्यक्ति हुलिया के अनुसार एवं दुकान में लगे सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आस-पास पता तलाश किया गया जो सदर बाजार में अपने पति एवं बच्चे के साथ घुमते मिली जिसे थाना लाकर पूछ-ताछ किया गया जा अपने पास रखे 18के. 750हालमार्क का नकली सोना 01 नग टाप्स वजनी 4 ग्राम 230 मिली ग्राम एवं 01 नग अंगुठी वजनी 03 ग्राम 100 मिली ग्राम को पेश किया जो मुताबिज जप्ती प्रत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण में आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

🟥 *नशे के कारोबार करने वालों पर “बिलासपुर पुलिस का प्रहार’’*

0

🟥 *नशे के कारोबार करने वालों पर “बिलासपुर पुलिस का प्रहार’’*
🟥 *एसीसीयू एवं थाना सरकंडा पुलिस द्वारा नशे का व्यापार करने वाली दो महिलाओं को किया गया गिरफ्तार*
🟥*दोनों आरोपी बहनें नाम बदलकर अलग-अलग क्षेत्रों में करती थीं गांजा बिक्री*
🟥*आरोपियों से 01 कार, 02 स्कूटी, कुल 06 किलो गांजा, 02 घड़ी, 02 मोबाइल एवं नगदी ₹5,98,030/- सहित कुल जुमला ₹15,78,030/- जप्त*

*गिरफ्तार आरोपीयां*–
1. मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी जयराम नगर मस्तूरी, हाल मु. पाटलीपुत्र नगर सरकंडा, बिलासपुर
2. सुदामा केंवट उर्फ रानी यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी जयराम नगर मस्तूरी, हाल मु. पाटलीपुत्र नगर सरकंडा, बिलासपुर

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पाटलीपुत्र नगर, राजकिशोर नगर सरकंडा क्षेत्र में दो महिलाएं गांजा बिक्री कर रही हैं। सूचना पर एसीसीयू एवं थाना सरकंडा की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई, जहां दोनों आरोपी महिलाएं कार एवं स्कूटी में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करते हुए पाई गईं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अलग-अलग पैकेट में कुल 06 किलो गांजा, नगदी ₹5,98,030/-, 02 घड़ी, 02 मोबाइल, 02 स्कूटी एवं 01 कार सहित कुल जुमला ₹15,78,030/- जप्त किया गया तथा दोनों आरोपी महिलाओं को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी द्वारा बताया गया कि उपयोग की जा रही कार उसके परिचित की है, जिसे वह अपने पास रखी हुई थी। दोनों आरोपी बहनों द्वारा गांजा बिक्री से प्राप्त रकम से स्कूटी क्रय कर परिवहन एवं बिक्री में उपयोग किया जा रहा था। दोनों के विरुद्ध पूर्व में भी मादक पदार्थ से संबंधित आपराधिक रिकॉर्ड पाया गया है। दोनों आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*सुहागरात के दिन हंगामा,नवेली दुल्हन ने पति से 90 लाख की डिमांड*

0

*सुहागरात के दिन हंगामा,नवेली दुल्हन ने पति से 90 लाख की डिमांड…पढ़िये पूरी खबर*

…………डेमो पिक……….

यूपी। ताजनगरी आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहां एक नवविवाहिता ने सुहागरात पर पति के सामने 90 लाख रुपये देने की भारी-भरकम मांग रख दी। रुपए नहीं देने पर दुल्हन ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। यहीं नहीं, बात इतनी बढ़ गई कि ससुरालियों और मायके पक्ष के बीच भिड़ंत भी हो गई। यही नहीं, आरोप है कि दुल्हन के परिजनों ने घर पर लगी पीएनजी पाइप तोड़कर ससुरालियों को जिंदा जलाने तक की कोशिश की।

मामला सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली एक डॉक्टर के भाई का है। डॉक्टर के अनुसार उनके भाई की शादी हाथरस की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। विदाई के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो पहली ही रात उसने दूल्हे के सामने चौंकाने वाली शर्त रखी। दुल्हन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि उसे 90 लाख रुपये नकद दिए जाएंगे, तभी वह संबंध बनाएगी। ससुराल वालों का आरोप है कि दुल्हन ने कहा कि उसे यह शादी पसंद नहीं है और वह केवल पैसों के लिए यहां आई है। जब पति ने रुपए देने से इनकार कर दिया तो दुल्हन ने हंगामा शुरू कर दिया और घर के गहने समेट कर अपने मायके वालों को बुला लिया।
घटना केवल पैसों की मांग तक सीमित नहीं रही। आरोप है कि दुल्हन के मायके वाले दबंगों के साथ ससुराल पहुंचे और घर के बाहर ताला लगा दिया। उन्होंने पूरे परिवार को बंधक बना लिया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने घर में लगी पीएनजी (PNG) गैस की पाइपलाइन को तोड़ दिया ताकि गैस रिसाव से पूरे घर में आग लग जाए और परिवार के लोग जिंदा जल जाएं। पीड़ित परिवार ने किसी तरह शोर मचाया और पड़ोसियों की मदद से अपनी जान बचाई। आरोप यह भी है कि दुल्हन अपने साथ सास के जेवर और कीमती सामान भी लेकर चली गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद पुलिस से गुहार लगाई थी, लेकिन जगदीशपुरा पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। इसके बाद डॉक्टर ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर थाना जगदीशपुरा में दुल्हन, उसके पिता और अन्य सहयोगियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बिचौलिए की भूमिका की भी तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि पूरा मामला दहेज मुकदमे की पेशबंदी लग रही है।

*ग्राम सरपंच नरेंद्र व ग्रामवासियों ने अरुण साव को दिया धन्यवाद*

0

*ग्राम सरपंच नरेंद्र व ग्रामवासियों ने अरुण साव को दिया धन्यवाद*

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली :-वर्षों से गांव के बीचों बीच कीचड़ और खतरनाक गढ्ढों से लोगों को निजात दिलाने सुंदर व आकर्षक सीसी रोड की सौगात देने के लिए लोरमी के लाडले विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के कद्दावर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी को ग्रामवासियों ने बारम्बार धन्यवाद ज्ञापित किया है।गांव वालों की मांग पर संवेदनशील नेता अरुण साव ने ग्रामीण लोगों के जन जीवन को सुगम बनाने 7 लाख स्वीकृत कराए जिसे सरपंच ग्राम पंचायत मसना ने कार्य एजेंसी के रूप में पूरा बनवाया।सरपंच नरेंद्र ध्रुव व सचिव प्रेमलता कश्यप, सरपंच प्रतिनिधि अरुण साहू ने जनपद सीईओ तथा पंचायत के इंजीनियर नितिन चंद्राकर के कुशल मार्गदर्शन में राजा साहू के घर से डाला राम साहू के घर तक सड़क निर्माण कराया।ग्रामीण रमाकांत कश्यप ने इस कार्य की सराहना करते हुए बताया कि पहली बार अरपा नदी के रेत से व सही सामग्री निर्माण कार्यों में उपयोग में लाकर सीसी रोड बनवाए गए हैं जो टिकाऊ रहेगा।लोगों को आने जाने में सहूलियत होगा।वहीं महामंत्री हीरा साहू ने कहा कि उप मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।सेवा निवृत्त शिक्षक द्वारिका दास ने सरपंच के काम को प्रशंसनीय बताया व आने वाले समय में बेहतर से बेहतरीन कार्य करने के लिए उत्साहित किया।संतोष कश्यप पूर्व सरपंच ने आने वाले विकास कार्यों को भी इसी संजीदगी से कराने की अपील की।आपको बता दें कि दिन में तो काम होता ही था ,साथ ही पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करते हुए सरपंच ने स्वयं मोर्चा सम्हाला और रात रात भर पाइप लगाने में श्रम पूर्वक सहयोग करते थे।मजदूरों के साथ मिलकर प्रत्येक रात्रि 10 बजे से 4 बजे तक सरपंच और उसके युवा प्रतिनिधि अरुण साहू ने खूब मेहनत किया है।जहां लोग इस सड़क मॉडल की तारीफ किए हैं वहीं इसे अनेक गांवों में अपनाने की बात भी कह रहे हैं।लोगों को आंगन जैसा महसूस हो रहा है।नाली में शुरुआत में ही जालीदार छन्नी और चेंबर लगा देने से और दोनों तरफ पेंटिंग करने से सड़क मजबूत के साथ आकर्षक भी लग रहा है।सरपंच प्रतिनिधि अरुण ने अरुण साव जी को धन्यवाद करते हुए और भी विकास कार्यों की सौगात देने की अपील की है साथ ही संगठन के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है जिन्होंने समय पर अच्छा काम करने के लिए मार्गदर्शन किया है। इस अवसर पर रघुनंदन साहू उपसरपंच,खेलन साहू, नील कुमार जांगड़े, तोता राम साहू ,राजा मानिकपुरी, उत्तम कश्यप,जगदीश कश्यप, उतरा कश्यप ,सीताराम साहू, रामसहाय कश्यप, मनोज कश्यप ,शुभम पाठक , यज्ञ साहू ,उपस्थित रहे हे

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर जागरूकता अभियान की रणनीति पर की चर्चा*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर जागरूकता अभियान की रणनीति पर की चर्चा*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर :-आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर आयोजित बैठक में सहभागिता की। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साई , मंत्रिगण एवं जनप्रतिनिधियों के साथ अधिनियम से जुड़े जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाला विशेष संसद सत्र ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के संदर्भ में ऐतिहासिक एवं अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नए युग का सूत्रपात करेगा तथा लोकतांत्रिक भागीदारी को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मातृशक्ति के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य किया जा रहा है। ‘जनादेश परब’ के अवसर पर वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है, वहीं महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा रहा है।

श्री साहू ने कहा कि सशक्त नारी ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल के लिए माननीय प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी से अपील की कि मातृशक्ति के सम्मान एवं सशक्तिकरण के इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

*लोरमी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला:*

0

*लोरमी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला:*

*प्रशासन सख्त, आरोपियों पर हुई कार्रवाई , एफआईआर दर्ज

………….डेमो पिक………….

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली// जिले के लोरमी क्षेत्र अंतर्गत वन परिक्षेत्र खुड़िया के ग्राम झरिया भुकूनाला में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया। इस घटना में 02 वनरक्षक घायल हुए एवं 02 को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार के निर्देशन में वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया। सभी की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
डी एफ ओ श्री अभिनव कुमार ने बताया कि जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत ग्राम झरिया भुकूनाला में अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गश्त के दौरान टीम ने देखा कि ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है। जब वन अमले ने ट्रैक्टर को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की, तो चालक एवं उसके साथियों ने विरोध करते हुए वन टीम पर हमला कर दिया।इस हमले में परिसर रक्षक अभिषेक बर्मन, योगेश बरेठ, देवेंद्र बघेल सहित कुल 04 लोगों में से 02 घायल हुए एवं 02 को मामूली चोटें आई।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने मामले की सूक्ष्म जांच के निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खनन एवं शासकीय कार्य में बाधा डालना गंभीर अपराध है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

*जिले भर में वारंट तामिली हेतु व्यापक एवं सघन विशेष अभियान संचालित किया गया*

0

जिले भर में वारंट तामिली हेतु व्यापक एवं सघन विशेष अभियान संचालित किया गया
▪️ 209 लंबित वारंटों की तामिली कर आरोपियों की गिरफ्तारी
▪️ गिरफ्तारी, जमानती एवं स्थाई वारंटों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

▪️ गिरफ्तारी वारंट – 116
▪️ जमानती वारंट – 70
▪️ स्थाई वारंट – 23
▪️ कुल तामील – 209

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर के निर्देशन में जिले में लंबित वारंटों की तामिली सुनिश्चित करने हेतु एक व्यापक एवं विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन कर विभिन्न न्यायालयों से जारी वारंटों की प्राथमिकता के आधार पर तामिली की गई।
पुलिस टीमों द्वारा विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए वारंटियों को गिरफ्तार/तामील कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अभियान के दौरान कुल 209 वारंटों की तामिली सुनिश्चित की गई, जिसमें 116 गिरफ्तारी वारंट, 70 जमानती वारंट एवं 23 स्थाई वारंट शामिल हैं।
उक्त कार्यवाही से जिले में न्यायालयीन आदेशों के पालन की प्रभावशीलता में वृद्धि हुई है तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी बिलासपुर पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी।
—0000—

*होटल महावीर में जुआ खेलते 08 आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए*

0

 *होटल महावीर में जुआ खेलते 08 आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए*
 *थाना सिविल लाईन एवं accu टीम द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई*
 *आरोपियों के विरुद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है*
 *आरोपियों के कब्जे से कुल नगदी रकम ₹1,44,000/- जप्त*

गिरफ्तार आरोपी –
1. महेश सिंह पिता गुलजार सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
2. हीरालाल पाल पिता स्व. जग्गू पाल उम्र 41 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
3. अक्की जायसवाल पिता डी.पी. जायसवाल उम्र 28 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
4. छोटू सिंह पिता स्व. अभिषेक सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
5. संदेश मसीह पिता संतोष मसीह उम्र 40 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
6. अनिल कुमार वर्मा पिता केशव वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
7. आकाश भोई पिता शिवा भोई उम्र 39 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
8. विशाल छाबड़ा पिता राजेश छाबड़ा उम्र 40 वर्ष निवासी शांति नगर थाना सिविल लाइन

संदीप साहू ब्यूरो बिलापुर:– थाना सिविल लाईन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि होटल महावीर के कमरा नंबर 215 में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई, जहां उपरोक्त 08 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से कुल नगदी रकम ₹1,44,000/- जप्त की गई।

उक्त प्रकरण में जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जुआ खेलने के उद्देश्य से उक्त कमरा किसी अन्य व्यक्ति के नाम से बुक किया गया था तथा इस संबंध में होटल संचालक एस.के. सिन्हा को भी जानकारी थी। प्रकरण में उसकी संलिप्तता पाए जाने पर उसे भी आरोपी बनाया गया है।सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*मुंगेली पुलिस का नशे एवं सटोरियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही*

0

 

 

*मुंगेली पुलिस का नशे एवं सटोरियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही*

➡️ *मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अवैध रूप से शराब तस्करी, बिक्री करने वाले एवं सटोरियों के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही*

➡️ *थाना लोरमी, जरहागांव क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब बिक्री परिवहन करने वाले 02 प्रकरण मे 02 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल एवं 02 प्रकरण सट्टा की कार्यवाही की गई।*

➡️ *थाना लोरमी में 01 प्रकरण मे 01 आरोपी से 50 पाव देशी प्लेन मदिरा (9 बल्क लीटर) व परिवहनरत 01 नग मोटरसायकल एवं जरहागांव मे 50 लीटर महुआ शराब एवं थाना लोरमी मे 02 प्रकरण मे 02 सटोरियों से 2100 रूपये व सट्टा पट्टी वाट्सअप 02 नग मोबाइल को किया गया जप्त*

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली- मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा असामाजिक तत्वो, अवैध मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी, जुआ सट्टा विरूद्व अभियान चलायी जाकर जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविन्दर सिंह के मागदर्शन मे सायबर सेल, थाना लोरमी, थाना जरहागांव मे अधिक मात्रा मे शराब रखने एवं ब्रिकी व परिवहन करने पर 02 प्रकरण आबकारी एक्ट 50 पाव देशी प्लेन व 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त एवं थाना लोरमी मे 02 प्रकरण मे 02 सटोरियों से 2100 रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया।
मुखबीर सूचना पर मुंगेली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 10.03.2026 को ग्राम महरपुर तिराहा मे अरविन्द राजपूत उर्फ छोटु पिता स्व.भोला उम्र 30 वर्ष निवासी महरपुर थाना लोरमी, जिला मुंगेली के द्वारा मोटरसायकल होण्डा साइन क्रमांक सीजी 28 एल 2409 मे अधिक मात्रा मे 50 नग देशी प्लेन शराब (9 बल्क लीटर) को जप्त कर गिरफ्तार किया गया व थाना जरहागांव मे ग्राम अमोरा सुभाष प्रजाप्रति के प्लॉट मे दिनांक 08.04.2026 को आरोपी सुभाष प्रजापति राधेश्याम उम्र 25 वर्ष निवासी अमोरा को शराब ब्रिकी करते कच्ची महुआ 40 लीटर कीमती 4000 रूपये को जप्त कर दोनो आरोपियों को धारा 34 (2), 59 क आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।
मुंगेली पुलिस के द्वारा सट्टा पुर्णतः पाबंध लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है थाना लोरमी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गाड़ाटोला मे दिनेश ध्रुव पिता स्व. बिन्नु उम्र 40 वर्ष निवासी गाड़ाटोला एवं बोधन खुंटे पिता अभिमन्यु उम्र 34 वर्ष निवासी पौनी थाना फास्टरपुर से सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम 2100 रूपये को जप्त कर सट्टा एक्ट की कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही मे निरी. अखिलेश वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, उप निरी. श्रीमती शोभा यादव थाना प्रभारी जरहागांव, उपनिरी.सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी प्रभारी सायबर सेल एवं लोरमी, जरहागांव, सायबर सेल स्टॉफ की महत्वपुर्ण भुमिका रही।

*चरित्र शंका मे पत्नि को डीजल डालकर जलाकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*चरित्र शंका मे पत्नि को डीजल डालकर जलाकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

➡️ *आरोपी पति द्वारा पत्नी पर चरित्र शंका कर डीजल डालकर जलाकर हत्या का प्रयास करने पर चिल्फी पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जेल*

➡️ *आरोपी सतीश सोनवानी निवासी सेनगुड़ा के विरूद्ध थाना चिल्फी मे अपराध क्रमांक 37/26 धारा 109 बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाही*

मुकेश साहू ब्यूरो चिल्फी लोरमी मुंगेली:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के आदेशानुसार महिलाओं के संबंध में घटित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा तथा उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्री हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में थाना चिल्फी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
प्रकरण में आरोपी सतीश सोनवानी निवासी सेनगुड़ा थाना चिल्फी जिला मुंगेली द्वारा दिनांक 16.03.2026 को सुबह लगभग 08.00 बजे अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए जान से मारने की नियत से घर में रखे डीजल को उसके ऊपर डालकर माचिस से आग लगा दी गई एवं उसे जलते हुए हालत में छोड़कर फरार हो गया, घटना के संबंध में प्राप्त अस्पताली मेमो के आधार पर जांच उपरांत दिनांक 09.04.2026 को थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 37/26 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण मे साक्ष्य एकत्रित कर मुखबीर एवं तकनीकी सहायता से आरोपी सतीश सोनवानी पिता लौंजराम उम्र 35 वर्ष निवासी सेनगुड़ा थाना चिल्फी, जिला मुंगेली छ.ग. को दिनांक 10.04.2026 को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर घटना दिनांक को अपराध कारित करना स्वीकार करने पर धारा सदर का अपराध – कारित करना प्रमाणित पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 11.04.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रघुबीर लाल चंद्रा (प्रभारी,थाना चिल्फी), प्र.आर.पारस टोण्डे, सिद्धेश्वर बंजारे, आरक्षक प्रशांत कुर्रे, आरक्षक बृजेश प्रधान एवं म.आर. संगीता बर्मन की सराहनीय भूमिका रही।